September 30, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    भारत

    भारत (1110)

    मुंबई / एजेंसी / महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना के बीच सियासी जंग छिड़ी हुई है. केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की गिरफ्तारी को लेकर मामला गरमाता जा रहा है. गिरफ्तारी के तुरंत बाद जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना और उद्धव ठाकरे पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि आज हाई कोर्ट में सुनवाई में फैसला मेरे पक्ष में आया है. महाड में भी मेरे पक्ष में फैसला आया था. मित्रों 17 सितंबर तक अगली सुनवाई तक मैं कुछ ज्यादा नहीं बोलूंगा. लेकिन, आप लोग आयें हैं तो मैं बात करूंगा. कुछ लोग मेरे अच्छेपन और मित्रता का फायदा उठाते हैं, ये मेरी समझ में आया है, लेकिन मैं आज कुछ बोलूंगा नहीं.
    मैंने ऐसा क्या बोला था? फिर से नही बोलूंगा. मामला कोर्ट में है. नारायण राणे ने उद्धव ठाकरे के पूर्व में दिए बयानों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि सेना भवन के बारे में कुछ बोले तो उसका मुंह तोड़ो.. ये उद्धव बोले थे, इस पर केस नहीं होता है? उद्धव ठाकरे ने उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ को कहा था.. चप्पल से मारना चहिये. वो अपराध नहीं था? तीसरा, अमित शाह के बारे में बोला था.. निर्लज्य होकर बोले.. ऐसा बोला था. ये कोई भाषा है?
    नारायण राणे ने उनपर हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि पुलिस ने जो हो सका किया. तुम मेरा कुछ नही कर पाए. राज्य में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ा है. दिशा सलियान की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई, उसमें क्या हुआ? केंद्रीय मंत्री ने नासिक पुलिस के बयान को भी खोखला बताया है. बता दें कि नासिक पुलिस ने कहा था कि नारायण राणे ने लिखित आश्वासन दिया है कि आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल नही करेंगे. इसपर राणे ने कहा कि मैंने कोई आश्वाशन नहीं दिया है.
    राणे ने संजय राऊत पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा कि वो (संजय राउत) सम्पादक के लायक नहीं है. उन्होंने कहा कि संजय राउत वही लिखते हैं जिससे उद्धव ठाकरे को खुशी मिले. सामना के संपादकीय में नारायण राणे को गैंगस्टर बताया गया था. इसपर राणे ने कहा कि शिवसेना ने मुझे मुख्यमंत्री बनाया. गैंगस्टर को कोई मुख्यमंत्री बनाता है? उन्होंने कहा कि ठाकरे सरकार कुछ दिनों की मेहमान है. हम महारष्ट्र को पश्चिम बंगाल नही बनने देंगे.
    याद दिला दें राणे पर आरोप है कि उन्होंने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था. नारायण राणे को पहले चिपलून से हिरासत में लिया गया था, फिर कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. इसके बाद रात को ही उन्हें रायगढ़ के महाड अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें जमानत मिल गई.

     

    नई दिल्‍ली / शौर्यपथ  / केंद्रीय वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान की आलोचना के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है. निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान की घोषणा की थी जिस पर राहुल गांधी ने सवाल उठाए थे. कांग्रेस नेता ने कहा था कि इस कदम का उद्देश्य "2-3 निजी खिलाड़ियों" की मदद करना है. राहुल की इस प्रतिक्रिया को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में निर्मला ने कहा, 'क्या राहुल गांधी मौद्रिकीकरण के बारे में जानते हैं? वह कांग्रेस थी जिसने देश के संसाधनों को बेचा और उसमें रिश्वत प्राप्त की. कांग्रेस सरकार ने 8,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे का मौद्रिकीकरण किया, 2008 में नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए अनुरोध प्रस्ताव आमंत्रित किया गया था.'
    गौरतलब है कि नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन प्‍लान बहुत सारे सेक्‍टर्स को कवर करेगा, जिनमें रोड, रेलवे, एयरपोर्ट से लेकर पावर ट्रांसमिशन लाइन्‍स और गैस पाइपलाइंस भी शामिल हैं. इसके तहत भारत सरकार ने अगले चार साल में छह लाख करोड़ रुपये जुटाने का टारगेट तय किया है. कोरोना के असर से जूझ रही अर्थव्यवस्था में नए निवेश के लिए फंड जुटाने की नई कवायद के तहत इसकी घोषणा की गई है. इस नई कवायद के तहत हर मंत्रालय के लिए सालाना टारगेट तय किए गए हैं. फोकस 12 मंत्रालयों जैसे - सड़क, ट्रांसपोर्ट और राजमार्ग, रेलवे, पॉवर, सिविल एविएशन, पोर्ट, टेलिकॉम जैसे सेक्टरों पर रहेगा. इस योजना के तहत भारतीय रेल के 400 रेलवे स्टेशन, पैसेंजर ट्रेन, रेलवे स्टेडियम की पहचान की गई है. 25 एयरपोर्ट, नौ बड़े पोर्ट और खेल मंत्रालय के अधीन दो बड़े नेशनल स्टेडियम भी चुने गए हैं.
    राहुल गांधी नं National Monetisation Pipeline योजना की आलोचना करते हुए कहा था कि इस कदम का उद्देश्य "2-3 निजी खिलाड़ियों" की मदद करना है. उसने साथ ही भाजपा के इस आरोप का विरोध किया कि कांग्रेस के शासन में भारत में कोई विकास नहीं हुआ. पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार पर हमला करते हुए, राहुल गांधी ने कहा कि इसके परिणामस्वरूप "केवल कुछ व्यवसाय बचे रहेंगे" और रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे उन्‍होंने कहा था, 'मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि देश क्या बेच रहा है और कौन सी संपत्ति किसके पास जा रही है." राहुल ने कहा , "यह 2 से 3 निजी खिलाड़ियों को बेचा जा रहा है...मैंने कोरोना पर बात की, आप सभी हंसे और आपने देखा, और मैं यह कह रहा हूं कि इसका इस देश के भविष्य पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेगा." राहुल गांधी ने "रेलवे की 1.5 लाख करोड़ रुपये" में संपत्ति देने जैसे उदाहरणों का हवाला देते हुए सेक्टर के कर्मचारियों को चेतावनी दी कि इस तरह के कदम का उनके लिए संभावित अर्थ क्या है. इसी तरह उन्होंने "वेयरहाउसिंग पर 29,000 करोड़ रुपये" को लेकर जोर दिया और कहा, "आप जानते हैं कि यह किसके पास जा रहा है... आप सभी जानते हैं कि बंदरगाह और हवाई अड्डे किसे मिल रहे हैं. यह एक कंपनी को जा रहा है." (एजेंसी से इनपुट)

    मैसूर / शौर्यपथ / कर्नाटक में लुटेरों के एक गिरोह ने पैसा देने से मना करने पर एक छात्रा के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं छात्रा के बॉयफ्रेंड को गुंडों ने बेरहमी से पीटा भी. पुलिस के मुताबिक यह घटना कर्नाटक के मैसूर में सामने आई है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामले में FIR (प्रथम सूचना रिपोर्ट) दर्ज कर ली है. FIR के अनुसार, शहर के बाहरी इलाके में चामुंडी हिल्स के समीप लुटेरों के गिरोह ने कपल को घेर लिया और उनसे पैसे मांगे. मना करने पर उन पर हमला किया गया. दो आरोपियों ने कथित तौर पर छात्रा के साथ बलात्कार किया; उसके बॉयफ्रेंड को गिरोह के सदस्यों ने पीटा.
    मामले में गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हमारे अधिकारियों को बेंगलुरु से मैसूर भेजा गया है. मैं भी कल मैसूर जा रहा हूं. यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. कल शाम करीब साढ़े सात बजे दो छात्र हेलीपैड के पास जंगल में गए. बदमाशों के एक समूह ने उनका पीछा कर वारदात को अंजाम दिया है. देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सुबह अस्पताल से जानकारी मिली. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आगे की पूछताछ की जा रही है. मैंने अधिकारियों से मामले को बहुत गंभीरता से लेने के लिए कहा है.
    घटना के लगभग 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376-डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा है कि अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जांच जारी है. छात्रा का बयान अभी दर्ज नहीं किया गया है.चामुंडी हिल्स, मैसूर शहर से लगभग 13 किलोमीटर दूर, राज्य के लोकप्रिय स्थलों में से एक है जहां चामुंडेश्वरी मंदिर स्थित है.

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के ग्रामीण अंचलों से आज भी ऐसी प्रतिभाएं हैं, जिन्होंने काबिलियत का लोहा प्रदेश जिले के साथ देश में भी लोहा मनवाने से पीछे नहीं रहने वाले ऐसे ही ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं ने अपने जुनून और जिले का नाम रोशन करने के लिए 20 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित हिमाचल प्रदेश की यूनाम चोटी पर चढ़कर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय ध्वज को फहराकर जिला का नाम रौशन किया है, जो हिमाचल प्रदेश से रविवार देर शाम को डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में पहुंचे, जहां पर्वतारोही चिचोला से चंद्रशेखर जादौन, बापुटोला से कुमारी विभा धनकर, चिद्दो से कुमारी गुंजा सिन्हा, चिखली राजनांदगांव से कुमारी दीपशिखा सिन्हा सभी का नगरवासियों ने बड़ी धूमधाम से फुलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
    चंद्रशेखर जादौन को नगरवासियों ने रेलवे स्टेशन डोंगरगढ़ के प्लेटफार्म से कंधे पर उठाकर बाहर तक डोल की थाप पर थिरकते हुए पहुंचाया गया।

    मुंबई / शौर्यपथ / महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 5,225 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,11,570 हो गयी जबकि 154 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1,35,567 तक पहुंच गया है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 5,557 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 62,14,921 हो गई है. महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 57,579 हो गयी है. संक्रमण से ठीक होने की दर 96.93 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.11 प्रतिशत है.
    महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में पिछले चार दिनों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया है. महाराष्ट्र में अब तक 5,17,14,950 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 2,25,870 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी.
    अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 762 नये मामले सामने आए. इसके बाद सतारा जिले में 707 नये रोगी मिले. सतारा जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत हुई.
    राज्य के आठ क्षेत्रों में से बीते 24 घंटे में पुणे क्षेत्र में सर्वाधिक 67 रोगियों की मौत हुई जबकि कोल्हापुर क्षेत्र में संक्रमण के कारण 39 लोगों की जान गयी. राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 282 नये मामले सामने आए जबकि पांच रोगियों की मौत हो गयी.

    मुंबई / शौर्यपथ / कोरोना वायरस संकट के बीच भाजपा द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा (से महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार नाराज दिख रही है. आर्थिक नगरी मुंबई में यात्रा निकालने के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं पर कोविड प्रोटोकॉल्स के उलंघन के आरोप में मुंबई के अलग-अलग पुलिस थानों में 7 FIR दर्ज की गई हैं.
    ये FIR विलेपार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क , दादर , चेम्बूर और गोवंडी पुलिस थानों में दर्ज की गई हैं. आयोजकों पर आईपीसी की धारा 188, NDMA एक्ट की धारा 51 और BP एक्ट की धारा 135 लगाई गई है.
    हालांकि इन मामलों में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल के समर्थन में 16 अगस्त को जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई थी, जिसमें सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता शामिल हुए थे. यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री का शहर के अलग-अलग इलाकों में स्वागत किया गया था.
    बता दें कि जुलाई में हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल में शामिल नए मंत्रियों को बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पत्र लिखकर जनता के बीच जाकर सीधे संवाद करने और जन ाशीर्वाद यात्रा निकालने का निर्देश दिया था. इसी के बाद नए मंत्री देशभर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. इस यात्रा के दौरान हरेक मंत्री को कम से कम तीन या चार लोकसभा क्षेत्र का भ्रमण करना है.

    रायपुर / शौर्यपथ / राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द से राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज नई दिल्ली में मुलाक़ात कर जनजातीय क्षेत्रों में पाँचवीं अनुसूची एवं आदिवासियों के विकास-कल्याण सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
    राज्यपाल ने राष्ट्रपति से कहा कि पिछले दिनों कुछ संस्थाओं ने ज्ञापन देकर आग्रह किया है कि राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल ट्राइबल कौंसिल, राज्य स्तर पर स्टेट ट्राइबल कौंसिल तथा जिला स्तर पर डिस्ट्रिक ऑटोनॉमस कौंसिल का गठन किया जाना चाहिए। साथ ही विकासखंड स्तर पर रिजनल कौंसिल, ग्राम स्तर पर ग्रामसभा होनी चाहिए, जिसकी सलाह से आदिवासियों के विकास और कल्याण कि लिए नीतियां बनाई जाए और क्रियान्वित किया जाए। संस्थाओं ने यह भी कहा कि पेसा कानून के अंतर्गत नियम बनाकर पूरी तरह क्रियान्वित किया जाए। राज्यों में समय-समय पर आदिवासी सलाहकार परिषद की बैठक हो और राज्यपाल से सलाह ली जाए। इनकी सलाह से आदिवासी कल्याण के नीतियां बनाई जाएं तथा लागू किया जाए। इन संस्थाओं ने यह भी आग्रह किया है कि आदिवासियों के उपयोजना की राशि को आदिवासियों के विकास में पूरी तरह उपयोग किया जाए। साथ ही शेड्यूल एरिया एडमिनिस्टेªटिव सर्विस कमीशन बनाने की सुझाव दिया है।
    राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रपति से मुलाकात के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में संविधान के पाँचवीं अनुसूची के प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही।
    सुश्री उइके ने राष्ट्रपति से देश की अनुसूचित जनजातियों के कल्याण और उन्नति के लिए भारतीय संविधान की पांचवीं अनुसूची के अनुसार आदिवासी सलाहकार परिषद की प्रभावी भूमिका और जिम्मेदारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध भी किया। इसके अलावा राज्यपाल ने प्रदेश के विकास के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने राष्ट्रपति को ‘कोरोना काल में राज्यपाल की रचनात्मक भूमिका’ पुस्तिका तथा प्रतीक चिन्ह भेंट की।

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास के आह्वान पर देश में बढ़ रही रोजाना पेट्रोल, डीजल ,गैस और किसानों की समस्या और हर एक वस्तु महंगाई के विरोध में संसद घेराव का कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास के द्वारा संसद घेराव कार्यकर् रखा गया था जिसमें देशभर के हजारों युवा कांग्रेस के सदस्य अध्यक्ष व पदाधिकारी गण नई दिल्ली संसद घेराव कार्यक्रम में कुच किए थे और कार्य
    इसी महंगाई के विरोध कार्यक्रम मे अय्यूब खान पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस लोकसभा दुर्ग के नेतृत्व सैकड़ों युवा साथियों के साथ नई दिल्ली गए संसद घेराव कार्यक्रम मे शामिल हुए ! अय्युब खान ने बताया कि आज देश भर मंहगाई ने देशवासियों का कमर तोड दी है जबसे मोदी सरकार आई तबसे हर एक चीज महंगाई बढ़ती जा रही रेल का किराया भा जा पा सरकार केंद्र में काबिज होते ही रेल किराया डबल हो गया पेट्रोल डीजल ने शतक मार दिया गैस सिलेंडर ने हजार बनाने की तैयारी है जबकि अभी विश्व मे कच्चे तेल की कीमत बहुत कम हैं फिर भी इसमें रोज मूल्य मे वृद्धि की जा रही ये आम जनता के समझ के परे है !
    पेट्रोल डीजल के महंगा होने के कारण हर जरूरत की वस्तु भी महंगाई झेल रही खाने के तेल राशन सब्जी बस से लेकर हर यात्री किराया भाड़ा वृद्धि हो रही हर दिन की बढ़ती महंगाई से आम आदमी और गरीब आदमी रोज त्रस्त हो जा रहे हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी मोदी सरकार जिसने इन्ही के वोट से बहुमत कि सरकार बनाई और इसी जनता की कमरतोड़ महंगाई दंश झेल रही हैं
    संसद घेराव कार्यक्रम शामिल होने दुर्ग से अय्यूब खान के साथ अभिषेक शर्मा , संदीप बक्सी, राकेश दुबे , पुरसुत्तम सोनवानी , दीपक शर्मा , जयदीप बघेल , विनोद मोहनानी , गौरव बिहारी , रंजित रंजन सहित दर्जनों यूवा साथी के साथ दिल्ली मे शामिल हुए |

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश के गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान द्वारका में बन रहे नवा छत्तीसगढ़ सदन के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    गृहमंत्री साहू ने निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुये तय समय सीमा के अंदर कार्य निष्पादन के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य में ओर तेज़ी लाने की बात भी कही । निरीक्षण के दौरान गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ नई दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आर पी यादव भी उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision