August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    बस्तर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान कुमरावंड स्थित शहीद गुंडाधुर कृषि महाविद्यालय परिसर में भूमपाल विद्रोह के जननायक रहे वीर गुंडाधुर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
        मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि बस्तर के आदिवासी जननायक में से एक रहे वीर गुंडाधुर ने भूमकाल जैसे महान विद्रोह का नेतृत्व किया। आज उनकी प्रतिमा स्थापित कर उनके योगदान को चिरस्थाई बनाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में प्रतिमा स्थापित होने से हमारे युवा भी उनके अदम्य साहस और वीरता से परिचित हो सकेंगे। बस्तर क्षेत्र में स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आदिवासी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए बस्तर के आदिवासी नायक सदैव मुखर रहे और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। सरकार भी बस्तर सहित समूचे छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति को सहेजने लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है।
       मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण मद से स्वीकृत राशि दस लाख से निर्मित शहीद वीर गुण्डाधुर की मूर्ति के अनावरण के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ग्राम नेतानार से पहुंचे वीर गुंडाधुर के परिजनों में उनके परपोते जयदेव नाग, पुनु नाग, दुलारू नाग, परदेसी नाग से भी मुलाकात की।
      इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज, बविप्रा के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, बविप्रा के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी,पूर्व सांसद नंद कुमार साय, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन,  विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, संजरी बालोद विधायक  श्रीमती संगीता सिन्हा,महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, संभागायुक्त  श्याम धावड़े,  आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
    शहीद वीर गुण्डाधुर-
       शहीद वीर गुंडाधुर ने आदिवासियों की धरती को बचाने के लिए अंग्रेजों के विरुद्ध ‘भूमकाल’ आंदोलन 1910 का नेतृत्व किया था । भूमकाल आंदोलन भूमकाल का अर्थ भूमि में कम्पन या भूकंप से है। भूमकाल एक ऐसा आंदोलन था जिसने सम्पूर्ण बस्तर को हिलाकर रख दिया था। इस आंदोलन के पीछे अनेक कारण थे इनमें वन नीति, अनिवार्य शिक्षा, धर्म परिवर्तन, बेगारी प्रथा, नौकरशाही आदि प्रमुख था। भूमकाल विद्रोह की इतनी सूक्ष्म योजना तैयार की गई थी कि आदिवासियों ने तीर-धनुष और भाला-फरसा के साथ अंग्रेजी सेना का डटकर मुकाबला किया। यही कारण है आज छत्तीसगढ़ के साथ-साथ पूरा देश वीर गुंडाधुर के शौर्य को जानने लगा है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा वीर गुण्डाधुर की स्मृति में साहसिक कार्य और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुण्डाधुर सम्मान स्थापित किया है।

    मुख्यमंत्री बघेल ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का किया अनावरण
    संभाग का पहला जिला कार्यालय जहाँ छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा हुई स्थापित

       बस्तर ? शौर्यपथ / मुख्यमंत्री बघेल ने प्रतिमा अनावरण के उपरांत कहा कि  छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक है छत्तीसगढ़ महतारी। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाई जा रही है ताकि लोगों में अपनी संस्कृति को लेकर चेतना जागृत की जा सके। अपने तीज-त्यौहार, लोक परम्पराओं को जानने-समझने का भावी पीढ़ी को पर्याप्त अवसर मिले, यही हमारा प्रयास है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। छत्तीसगढ़ के परंपरागत तिहारों का आयोजन किया जा रहा है। तीजा-पोरा, अक्ती, हरेली छेरछेरा जैसे लोक जीवन के तिहारों को व्यापक स्तर पर मनाने की सार्थक पहल हुई है। बोरे-बासी को आज पूरा देश जानने लगा है। आदिवासी नृत्य महोत्सव, देवगुड़ी का कायाकल्प, आदिवासी परब सम्मान निधि जैसी पहल के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को सम्मान दिलाने का काम किया गया है।
        इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बविप्रा के अध्यक्ष  लखेश्वर बघेल, बविप्रा के उपाध्यक्ष विक्रम मंडावी, संसदीय सचिव रेखचन्द जैन, विधायक नारायणपुर चंदन कश्यप, पूर्व सांसद नन्द कुमार साय, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, नगर पालिक निगम की अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू, इंद्रावती बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, अक्षय ऊर्जा प्राधिकरण के अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, कमिश्नर  श्याम धावड़े, आई जी सुंदरराज पी., कलेक्टर विजय दयाराम के. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी उपस्थित थे।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / 6वीं राष्ट्रीय मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता, लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिनांक 17 से 21 मई 2023 तक आयोजित हुई। जिसमें बस्तर जिला और बस्तर मार्शल आर्ट्स अकादमी की बेटियों ने 5 स्वर्ण और एक कांस्य पदक प्राप्त किया जिसमे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पलक नाग ने फिर से सीनियर वेल्टर वेट में  स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वही माही डोंगरे ने यूथ सी 57 किग्रा स्वर्ण पदक, येजीन श्रेया सुना ने यूथ सी 44किग्रा स्वर्ण पदक, तनुप्रिया दत्ता ने यूथ बी 44 कि.ग्रा. स्वर्ण पदक, सेमीकॉन्टेक्ट में श्रिया शर्मा ने बॉटम वेट में स्वर्ण पदक और माही मेश्राम ने यूथ ए 52 किग्रा. में कांस्य पदक प्राप्त किया। इन सभी खिलाड़ियों के प्रथम आगमन पर शहर में जोरों शोरों से स्वागत किया गया। ये सभी खिलाड़ी बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी में प्रैक्टिस करते है ये दूसरा साल है जिसमें मिक्स मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में बस्तर की बेटियों ने अपना जौहर दिखाया है और इतिहास रच रही है। जिन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त किए है वो आगामी होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत देश का प्रतिनिधित्व करेंगे ।इसकी इस उपलब्धि  पर एमएमए इंडिया के अध्यक्ष श्री शरीफ बापू, एमएमए इंडिया के जॉइंट सेक्रेटरी और छत्तीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन के सेक्रेटरी श्री नितिन सिंह और एमएमए इंडिया की राष्ट्रीय मेडिकल कमीशन की अध्यक्ष और छतीसगढ़ मिक्स मार्शल आर्ट एशोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ दिव्या खरे और सर्टिफाइड कोच व रेफरी कु. ममता पांडेय ने बधाई दी और साथ ही श्री रोजविन दास, बस्तर मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष विजयपाल सिंह, सचिव भगत सोनी, संरक्षक गौतम कुंडू, सर्टिफाइड कोच व रेफरी मार्कण्डेय सिंह, परमेन्द्र माला, एम. प्रशांत नायडू, गुरप्रीत कौर सैनी, ज्योति कुमार और इनके परिवार वालों ने भी बधाई एवम शुभकामनाएं  दी है।

     कोंडागांव / शौर्यपथ / जिला कोंडागांव विकासखंड माकड़ी अंतर्गत ग्राम लुभा में हाईस्कूल परीक्षा 2023 के परीक्षा परिणाम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुभा जिला कोंडागांव में अध्यनरत छात्र भावेश पांडेय ने जिला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है जो कि 600 में 564 अंक प्राप्त करना केवल अपने स्कूल ही नहीं बल्कि अपने गांव एवं विकास खंड को गौरवान्वित किया है भावेश पांडे बताते हैं कि कड़ी मेहनत एवं लगन से पढ़ाई की जाए तो इस ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है जिला में द्वितीय स्थान आने पर संस्था के प्राचार्य बी.आर. लावत्रे,आर.के वर्मा सहित समस्त स्टाफ फूले नहीं समा रहे हैं।भावेश अपने सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं गुरुजनों को दिया।

    सड़क-पुलिया निर्माण इत्यादि के लिए पहल करने किया आश्वस्त

        कोण्डागांव / शौर्यपथ / कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को कलेक्टर जनदर्शन में जिले के विभिन्न दूरस्थ स्थानों से पहुंचे आम लोगों से बारी-बारी से रूबरू होकर पूरी गंभीरता से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी मांग एवं समस्या के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर आवश्यकता के अनुरूप सड़क-पुलिया निर्माण करने के लिए आश्वस्त किया। जनदर्शन में केशकाल ब्लॉक के चनियागांव निवासी अगनूराम सलाम ने चनियागांव से निराबेड़ा मार्ग पर नाला में पुलिया निर्माण, कोण्डागांव ब्लॉक के कोंगेरा निवासी राजमन सोढ़ी ने अपनी निजी भूमि में डबरी निर्माण,माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत उलेरा निवासी जयराम मरकाम ने उलेरा से ठेमगांव सड़क मरम्मत कार्य, कोण्डागांव नगर के डोंगरीपारा निवासी रंजीता नाग ने नवीन राशनकार्ड प्रदाय करने की मांग रखी। इसके साथ ही अन्य ग्रामीणों तथा नागरिकों ने मिटटीकृत सड़क निर्माण, ग्रामीण आवास, वनाधिकार पट्टे प्रदाय इत्यादि के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने उक्त सभी आवेदनों पर  समय-सीमा में आवश्यक कार्यवाही करने सहित संबंधित आवेदकों को सूचित किये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान डीएफओ केशकाल एन गुरूनाथन, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी तथा जिले में पदस्थ एसडीएम, तहसीलदार, सीईओ जनपद पंचायत और नगरीय निकायों के सीएमओ मौजूद थे।

    आरोपियो के कब्जे से लुट का मोबाईल एवं नगदी रकम किया गया जप्त
    थाना कोंडागांव द्वारा गिरफ्तार सभी 4 आरोपियों को भेजा गया जेल

     कोंडागांव / शौर्यपथ / प्रार्थी रमेश सिंह ठाकुर निवासी बम्हनी ने थाना कोंडागांव आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10/05/2023 के रात्रि लगभग 09 बजे उसका भतिजा इन्द्रजीत सिंह ठाकुर, गौतम साहू एवं राजकुमार नगरी (मडानार) शादी समारोह गए थे इस दौरान नगरी में आंगनबाडी केन्द्र के पास घूम रहे थे कि इन्द्रजीत सिंह ठाकुर को नगरी निवासी आरोपी उमेश ठाकुर, बिहारी ठाकुर, हलाल ठाकुर उर्फ हरीश ठाकुर, और खेलसिंह ठाकुर के द्वारा रास्ता रोककर इन्द्रजीत सिंह ठाकुर के मोबाइल को छीनकर अश्लील गाली गलौच कर सभी आरोपियों द्वारा मिलकर एक राय होकर पीड़ित को लात मुक्का व लकड़ी के डण्डे से मारपीट कर चोट पहुचाये ।
      जिससे आहत इन्द्रजीत सिंह ठाकुर के सिर, आंख व पीठ में चोट आने से  इंद्रजीत रोड किनारे बेहोश होकर जमीन में गिर गया, गिरने के बाद भी सभी लोग मिलकर लात घुसा से मारपीट कर चोट पहूंचाये और इन्द्रजीत ठाकुर का मोबाइल एवं 4000/ हजार रूपये को भी लूट कर ले गये हैं। इन्द्रजीत सिंह ठाकुर को बेहोशी हालात में प्राइवेट वाहन से जिला अस्प्ताल कोण्डागांव में ईलाज हेतु भर्ती कराये है के प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना कोंडागांव में अपराध क्रमांक 156/23, धारा 294,223,506,341,397,34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
     इस तरह के मारपीट एवं लूटपाट के आरोपियों को कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भापुसे.) द्वारा तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश देने से नामजद आरोपियों की लगातार पता तलाश की जा रही थी। इस दौराना आरोपी 1. उमेश ठाकुर पिता कंवल सिंह ठाकुर, उम्र 28 वर्ष, 2. बिहारी ठाकुर पिता खेलसिंह ठाकुर उम्र 27 वर्ष, 3. हरीश ठाकुर उर्फ हलाल ठाकुर पिता खेलसिंह ठाकुर उम्र 30 वर्ष, 4. खेलसिंह ठाकुर पिता स्व0 रामलाल ठाकुर उम्र 57 वर्ष, सभी आरोपी निवासी ग्राम नगरी, पटेलपारा थाना व जिला कोण्डागांव को पतालाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारीत करना कबूल किये है।
      आरोपी हरीश उर्फ हलाल ठाकुर एवं बिहारी ठाकुर के कब्जे से पीड़ित से लूटा हुआ मोबाईल बरामद किया गया है, आरोपी बिहारी ठाकुर के कब्जे से लूट का रकम 1000/- रूपये भी जप्त किया गया है। सभी 04 आरोपीयो को दिनांक 16/05/2023 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया ।
     सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोंडागांव निरीक्षक प्रहलाद यादव ,उप निरीक्षक कैलाश केशरवानी, सहायक उपनिरीक्षक लोकेश्वर नाग, चिंताराम ध्रुव, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र देहरी, सनीत सोरी, एवं महिला प्रधान आरक्षक आषो मरकाम का कार्य सरहनीय रहा।

    जप्त सागौन चिरान लगभग 480 घन मीटर कीमती 49129 रुपये

        कोंडागांव / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव श्री दिव्यांग पटेल (भापुसे.) के आदेश से एडीशनल एसपी श्री शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन व एसडीओपी कोंडागांव श्री निमितेष सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी माकडी निरीक्षक सोनसिंह सोरी के नेतृत्व मे थाना माकड़ी क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग किया जा रहा हैं।
        दिनांक 15.05.2023 को निरीक्षक सोनसिंह सोरी के हमराह रात्रि पेट्रोलिंग पर निकले थे की दिनांक 16.05.2023 को रात्रि करीबन 00:15 बजे माकड़ी गाँधी चौक के पास फारेस्ट हाउस रोड के तरफ से तेज गति से  आ रही टाटा ace गोल्ड प्लस क्रमांक सी जी 19 बी पी 9499 को रोक कर चेक किया गया, वाहन चालक के साथ वाहन पर तीन अन्य व्यक्ति बैठे थे पूछने पर वाहन चालक ने अपना नाम प्रणव तरफदार पिता अर्जुन तरफदार उम्र 38 वर्ष निवासी माकड़ी जाग्रतिपारा का होना बताया।
      वाहन चेक करने पर वाहन मे 17 नग अवैध चिरान सागौन लदा हुआ था, अवैध चिरान लकड़ी को वाहन से परिवहन करने के संबंध मे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने बोलने पर मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया, उक्त सागौन चिरान अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने से थाना माकड़ी मे इस्तगाशा क्रमांक 01/23 धारा 102 सी आर पी सी तहत जप्ती की कार्यवाही कर मामला वन विभाग से संबंधित होने से अग्रिम कार्यवाही हेतु वन परिक्षेत्र अधिकारी माकड़ी को प्रकरण हस्तांतरण किया गया।
       संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी माकड़ी निरीक्षक सोनसिंह सोरी, प्रधान आरक्षक दशरथ मरकाम, आरक्षक योगेंद्र ध्रुव  एवं केमेन्द्र उइके  की भूमिका सराहनीय रही।

    हज प्रशिक्षण शिविर में शामिल होकर हजयात्रियों को दी शुभकामनाएं

    केशकाल / शौर्यपथ / केशकाल नगर पंचायत अंतर्गत हर्रापड़ाव में सर्वसमाज की सुविधा हेतु 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। मंगलवार दोपहर छ.ग विधानसभा उपाध्यक्ष सह केशकाल विधायक संतराम नेताम के हाथों से नवनिर्मित मंगल भवन का लोकार्पण किया गया। इस दौरान विधायक सन्तराम नेताम ने छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में भी शामिल होकर हाजियों से मुखातिब हुए। साथ ही सभी हाजियों को उनके सफर हेतु शुभकामनाएं देते हुए दुआ की गुजारिश की है।

    इस अवसर पर विधायक संतराम नेताम ने कहा कि केशकाल नगरवासियों के लिए 75 लाख रुपए की लागत से मंगल भवन बनकर तैयार हो गया है। नगर के सभी सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में इसका उपयोग किया जाएगा, जो कि नगरवासियों के लिए अत्यंत हर्ष की बात है। हज यात्रियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जो आपको हज यात्रा में जाने का सौभाग्य मिला है। छत्तीसगढ़ में बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास पर्याप्त पैसे होने के बावजूद हज यात्रा के लिए उनका चयन नहीं हो पाया है। क्योंकि नसीब वालों को ही ऐसे अवसर मिलते हैं। मैं आप सभी को विधानसभा क्षेत्रवासियों हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

    इस दौरान उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य सगीर अहमद कुरैशी, नगर पंचायत अध्यक्ष रोशन जमीर खान, अंजुमन इस्लामिया कमेटी के सदर सलीम मेमन, पार्षद पंकज नाग, फारूक वीरानी, एसडीएम शंकरलाल सिन्हा, एसडीओपी भूपत सिंह, सीएमओ नमेश कावड़े, थाना प्रभार विनोद साहू समेत समाज के वरिष्ठजन व युवा मौजूद रहे।

       उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / आदिवासी विकास विभाग कांकेर में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किया गया है, जिसमें डाटा एंट्री ऑपरेटर, वाहन चालक एवं नियमित भृत्य के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार डाटा एंट्री ऑपरेटर के 02 पद, वाहन चालक के 02 पद और भृत्य के 09 पदों के लिए भर्ती किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कांकेर जिले के वेबसाइट
    www.kanker.gov.com
    पद पर देखा जा सकता है अथवा कार्यालयीन समय पर आदिवासी विकास कार्यालय कांकेर में उपस्थित होकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision