
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
जिल प्रशासन द्वार भानुप्रतापुर विकासखण्ड के ग्राम केंवटी में जनचौपाल लगाया गया था, जहॉ पर कलेक्टर चन्दन कुमार द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्या व शिकायतों की जानकारी लिया जाकर उनके निराकरण के लिए कार्यवाही की गई। जनचौपाल के दौरान चित्ररेखा मर्रापी ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए कहा कि राशन कार्ड में उनका नाम नही जुडा है, अतः राशन कार्ड में नाम जुडवाया जावे। कलेक्टर ने इस पर कार्यवाही के लिए खाद्य अधिकारी को निर्देश दिये। उनके द्वारा जनचौपाल स्थल में ही चित्ररेखा मर्रापी का नाम राशन कार्ड में जोड दिया गया, जिससे वह बहुत खुश हुई और जिला प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि राशन कार्ड नाम जुड़ने से अब उनके नाम से भी खाद्यन्न मिलेगा।
केशकाल /शौर्यपथ/
केशकाल विधायक सन्तराम नेताम इन दिनों लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर हैं। साथ ही अपने केशकाल स्थित निवास कार्यालय में भी प्रतिदिन जनचौपाल लगाकर आम जनता से मुखातिब होकर उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। जहां केशकाल, बडेराजपुर एवं फरसगांव विकासखंड के अलग अलग ग्रामों के लोग अलसुबह विधायक निवास आकर अपनी समस्याओं व मांगो से विधायक को अवगत करवाते हैं। विधायक भी इन मांगों को बड़ी ही संवेदनशीलता के साथ संज्ञान में लेते हुए तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से बातचीत कर त्वरित निराकरण भी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि विधायक ने इन दिनों अपनी एक दिनचर्या तय कर ली है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक वह अपने निवास कार्यालय में ही चौपाल लगाकर लोगों से मुलाकात करते हैं। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे से देर शाम तक क्षेत्र के अलग अलग गांव में जाकर जनसमस्या निवारण शिविर के माध्यम से गांव वालों की समस्याएं सुनते हैं। साथ ही सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होते हैं। विधायक द्वारा इस सकारात्मक अंदाज में लोगों से मिलना और उनकी समस्याओं का निराकरण करने से समूचे क्षेत्र की जनता काफी खुश है।
उत्तर बस्तर कांकेर/शौर्यपथ /
संसदीय सचिव एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी के मुख्य आतिथ्य में आज जनपद पंचायत कांकेर ग्राम सरंगपाल के गौठान में हमर गोठान सरंगपाल में हमर गाँव हमर गोठान खेलबो नचबो लाईका महतारी सियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में कुर्सी दौड़ , रस्सी खींच, धड़ा दौड़ आदि खेलकूद का आयोजन किया जाकर प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया एवं द्वारा बच्चों को क्रिकेट किट प्रदान किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत कांकेर के उपाध्यक्ष रोमनाथ जैन, ग्राम पंचायत सरंगपाल के सरपंच जानकी सलाम, उपसरपंच खोमलाल देवांगन, समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक सिनिवाली गोयल, जनपद सीईओ अश्निनी यादव एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।
कोण्डागांव/शौर्यपथ/
शनिवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से अमानक खाद्य सामाग्रियों के संबंध में जानकारी प्राप्त होने कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर कोण्डागांव मुख्यालय में अलग अलग स्थानों में सभी ठेला-टपरी, नाश्ता सेंटरों आदि पर आकस्मिक कार्यवाही की गई। जिसमें विभाग द्वारा स्थल पर विक्रय हेतु निर्माण एवं भंडारित की गई खाद्य सामग्रियों जैसे मैदा, बेसन, तेल, मसाला, चटनी, समोसा, बड़ा आदि के साथ खाद्य अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन की भी पड़ताल की गई। जिसमें से अधिकांश खाद्य व्यापारियों द्वारा पंजीयन प्रस्तुत किए गए । कुछ व्यवपारियों का किसी कारणवश खाद्य व्याापार अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन मौके पर नहीं पाया गया। उन्हें 07 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से विभाग से पंजीयन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। कुछ स्थलों में खाद्य सामग्रियों की स्थिति संदेहस्पद प्रतीत होने पर 03 खाद्य सामग्रियों के नमूने जांच हेतु संकलित किया गया।
ज्ञात हो कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 व विनियम 2011 के अन्तर्गत सभी खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों के विक्रय, विपणन एवं निर्माण हेतु अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन प्राप्त करना आवश्यक है। वर्तमान में जिले भर में अलग-अलग फुड केटेगरी
में 3000 से भी अधिक खाद्य कारोबारकर्ता अनुज्ञप्ति एवं पंजीयन धारक है तथा अब तक लगभग 50 से अधिक प्रकरणों पर न्यायालय द्वारा 11 लाख से अधिक का जुर्माना विक्रेताओं को लगाया जा चुका है। कुछ प्रकरण न्यायालयीन प्रक्रिया हेतु विवेचनाधीन है। गत मार्च माह में जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भी जन जागरूकता हेतु खाद्य व्यापार पंजीयन शिविर का आयोजन किया गया था। जहां पर 300 से अधिक व्यापारियों ने आवेदन प्रस्तुत कर पंजीयन किया। समय-समय पर विभाग द्वारा चलित मोबाईल प्रयोगशाला से मौके पर खाद्य सामग्रियों की जांच कर जन जागरूकता प्रसारित की जाती है।
कोंडागांव /शौर्यपथ/
प्रदेश में आंदोलन, प्रदर्शन, धरना पर रोक लगाने वाले सर्कुलर को लोकतंत्र की हत्या करार देते हुए कोंडागांव भाजपा द्वारा 16 मई को हजारों की संख्या में कलेक्ट्रेट का घेराव करते हुए जिले भर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से जेल भरो आंदोलन किया जाएगा । कार्यक्रम एनसीसी ग्राउंड कोंडागांव से प्रारंभ होकर गिरफ्तारी स्थल तक आयोजित होगा । इस संबंध में एक महत्त्वपूर्ण बैठक जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय अटल सदन में आहूत की गई जहा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई ।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य लता उसेंडी ने कहा कि भूपेश सरकार ने इमरजेंसी जैसे हालात दुबारा पैदा कर दिए है । यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है । राजनैतिक व गैर राजनैतिक संगठनों के पास अपनी बात भी रखने का एक माध्यम आंदोलन भी होता है ।
बैठक के दौरान कुशाभाऊ ठाकरे कार्य विस्तारक योजना पर भी चर्चा हुई । इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जितेंद्र सुराना, जसकेतु उसेंडी, दयाराम पटेल, ललित देवांगन, कुलवंत सिंह चहल, नागेश देवांगन, सनिल भंसाली, गामा जायसवाल, प्रतोष त्रिपाठी, विक्की रवानी, देवेंद्र मौर्य, पोल्टु चौधरी सहित पार्षदगणों के साथ अन्य मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/
जिला दंतेवाड़ा में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा निर्देशन में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जिले में यातायात जन जागरूकता अभियान के साथ साथ जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चालानी कार्रवाही कर रही है. विगत दिनों न्यायालय चौक रेलवे क्रासिंग के पास दो मोटर साइकिल की आपस में टक्कर हो गई थी जहाँ दोनों मोटरसाइकिल चालकों क़ो हल्की चोटें आई थी किन्तु दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए मारपीट पर उतारू हो गए थे जिन्हें मौके पर निरीक्षक सलीम खाखा यातायात प्रभारी के द्वारा बीच बचाव कर दोनों पक्ष क़ो यातायात थाना लाया गया जहाँ दोनों व्यक्तियों की एलकोमीटर मशीन से एल्कोहल चेक किया गया जिसमें मोटरसाइकिल क्र. सी. जी.18 - एन - 3357 के चालक प्रवीण कुमार पटेल पिता रामजी पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी कुम्हाररास जिला दंतेवाड़ा नशे में पाया गया तथा उनके पास ड्राइविंग लायसेंस भी नहीं पाया गया जिसपर उपरोक्त मोरसाइकिल चालक प्रवीण कुमार पटेल के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर आज दिनांक 14.05.2022 को लोक अदालत में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दंतेवाड़ा के न्यायालय में पेश किया गया था जहाँ मोटरसाइकिल चालक प्रवीण कुमार के विरुद्ध 15200/- रूपये का जुर्माना माननीय न्यायालय द्वारा किया गया है।
ज्ञात हो की जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा के नेतृत्व में यातायात पुलिस दंतेवाड़ा द्वारा लगातार यातायात जागरूकता कार्यक्रम चला रही है, इसके बावजूद कई वाहन चालक यातायात नियमों क़ो ताक में रखकर यातायात नियमों का जानबूझकर उल्लंघन कर स्वयं एवं दूसरों के जान क़ो जोखिम में डाल रहे हैं। यातायात प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा द्वारा अपील किया गया कि सभी का जीवन कीमती है, शराब पीकर या ओवर स्पीड में गाड़ी चलाकर अपना व दूसरों के जीवन क़ो जोखिम में न डालें, यातायात नियमों का नियमानुसार पालन करें, सुरक्षित रहें।
दन्तेवाड़ा / शौर्यपथ /
दन्तेवाड़ा जिला संयुक्त कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में कलेक्टर श्री दीपक सोनी की अध्यक्षता में गोधन न्याय योजनांतर्गत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक गौठान की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई। गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण, खाद भण्डारण एवं विक्रय की प्रगति, पैरादान, गौठानों को मल्टीएक्टीविटी सेन्टर इत्यादि के संबंध में जानकारी ली। सोनी ने कहा कि गौठान शासन की सबसे महत्वपूर्ण योजना में से है यह ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है इसके संचालन में सभी को एक टीम की भांति कार्य कर संध्या चौपाल एवं डोर टू डोर जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जानकारी दें।
प्रत्येक पंचायत में गौठानों का संचालन बेहतर हो साथ ही गौठानों में गौठान मितान रखा जाए। जिला पंचायत सीईओ श्री छिकारा ने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं वाली योजनाओं में से एक ''गोधन न्याय योजना'' के अंतर्गत गौठानों में संचालित गतिविधियों में सक्रियता दिखाएं। जिले में बनाए गए गौठानों में सफल क्रियान्वयन हेतु जमीनी स्तर पर सतत् रूप से निरन्तर मॉनिटरिंग करते रहें और अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करें।
बैठक में आदर्श ग्राम पंचायतों में आदर्श गौठान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को गौठानों से सबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को अनिवार्यत: पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौठानों में नियमित रूप से वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन व विक्रय के साथ मल्टी एक्टिविटी गतिविधियां संचालित करने के लिए कहा। साथ ही गोधन न्याय योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु नवीन दिशा-निर्देश दिए। साथ ही रिकॉर्ड संधारण नियमित रखते हुए सभी दस्तावेज पूर्ण कर लें। बैठक में पशुधन उपसंचालक डॉ. कुशवाहा, उपसंचालक कृषि डीडीए नेताम, सहायक संचालक उद्यानिकी डिकलेश कुमार सहित गोधन न्याय योजना से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
बुधवार को मुख्य सचिव अमिताभ जैन द्वारा जिला मुख्यालय के चिखलपुटी स्थित शिल्पनगरी, उड़ान आजीविका केंद्र, वन चेतना केंद्र एवं लाइवलीहुड कॉलेज स्थित गार्मेंट का निरीक्षण किया। इस दौरान वे सर्वप्रथम शिल्पनगरी पहुंचे। जहां उन्होंने एम्पोरियम में जिले के विख्यात कलाकारों द्वारा बनाई गई शिल्पकृतियों का अवलोकन कर नवाचारी डिजाइनों के माध्यम से किए जा रहे शिल्पकृतियों के निर्माण की प्रशंसा करते हुए उपस्थित शिल्पकारों की सराहना कर उनसे चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर उन्होंने शिल्पनगरी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिले की गोठानो एवं स्व सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की विक्रय हेतु बनाए जा रहे आधुनिक सी मार्ट का भी अवलोकन किया। मुख्य सचिव द्वारा सी मार्ट में स्थानीय स्वसहायता समूह द्वारा आने वाले उत्पादों में भिन्नता लाते हुए जल्द से जल्द इसका संचालन प्रारम्भ करने को कहा।
समर कैम्प में आये बच्चों के साथ खिंचाई फ़ोटो
मुख्य सचिव द्वारा शिल्पनगरी में निरीक्षण के दौरान समर कैम्प में आये बच्चों से मुलाकात की। समर कैंप के बच्चों द्वारा माटी शिल्प, बेल मेटल, तुमा शिल्प, पेंटिंग, भित्ति शिल्प में बच्चों द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए बच्चों से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। मुख्य सचिव द्वारा इन समर कैंपों में और अधिक रचनात्मक गतिविधियों को जोड़कर इसे और अधिक प्रभावी बनाने का सुझाव दिया। इस दौरान मुख्य सचिव को अपने बीच पा कर बच्चों में अलग ही उत्साह दिखा। उन्होंने मुख्य सचिव को अपने द्वारा बनाई गई कलाकृतियों को दिखाया गया। जिस पर मुख्य सचिव द्वारा बच्चों एवं उनकी कलाकृतियों साथ फोटो लेकर उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, एसडीएम चित्रकांत ठाकुर, जनपद सीईओ भूपेंद्र जोशी, तहसीलदार विजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वन चेतना केंद्र की मुख्य सचिव ने की प्रशंसा
वन विभाग द्वारा मर्दापाल मार्ग पर नवनिर्मित वन चेतना केंद्र पहुंच मुख्य सचिव द्वारा यहां के वातावरण की तारीफ करते हुए यहां योग हेतु योगाभ्यास स्थल, ओपन जिम, सेल्फी जोन, काष्ट कला केंद्र, बैठने की उत्तम व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इनको और भी विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
गार्मेंट फैक्ट्री में पहुंच किया अवलोकन
अपने प्रवास के दौरान मुख्य सचिव द्वारा लाइवलीहुड कॉलेज में संचालित किए जा रहे हैं गारमेंट फैक्ट्री का भी अवलोकन किया गया जहां उन्होंने फैक्ट्री में पूर्णत: महिलाओं द्वारा कार्य करा कर विख्यात कंपनी डीक्सी स्कॉट को अब तक किए गए एक करोड़ से अधिक के माल आपूर्ति पर बधाई देते हुए फैक्ट्री में कार्यरत महिलाओं से चर्चा की गई। जिसमे महिलाओं द्वारा कार्य हेतु अच्छे वातावरण एवं उत्तम प्रशिक्षण की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव द्वारा फैक्ट्री के संचालकों से चर्चा कर इस योजना की सफल क्रियान्वयन हेतु हर आवश्यक मदद हेतु आश्वासन दिया गया।
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
दंतेवाड़ा जिले में लव जिहाद को लेकर हिंदू और मुस्लिमो में सियासत गरमा गई है । आपको बता दे की कुछ वर्ष पूर्व एक मुस्लिम लड़के ने साहू समाज कि लड़की से भागकर शादी कि और निरंतर साहू समाज के विरोध के बाद भी उसके इस प्रेम प्रसंग कि धारा बंद नहीं हुई। इसी कारण कई बार साहू समाज और सर्व हिन्दू समाज कि चेतावनी और आग्रह के बाद भी उस पर कोई कार्यवाही नहीं कि गई तो यह सियासत गरमा गई। आज सर्व हिन्दू समाज के समस्त दलो के द्वारा उस पर कायवाही कि माग की गई और घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया गया।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
