August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

     कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं से कांकेर के अधिकांश किसान आधुनिक खेती की ओर बढ़ रहे हैं। कृषि को बढ़ावा देने वाली योजनाओं से पहली बार उन्हें बचत हुई है, जिसका वे बेहतरीन उपयोग कर रहे हैं। इसका उदाहरण दुर्गा जैन हैं।
      मुख्यमंत्री से भानबेड़ा चौपाल में हेटारकसा ग्राम के दुर्गा जैन ने बात की। उन्होंने बताया कि उन्हें शासन के कर्ज माफी योजना से 1 लाख 59 हजार रुपये का कर्ज माफ हुआ। साथ ही राजीव गांधी न्याय योजना से पिछले तीन साल में करीब डेढ़ से पौने 2 लाख रुपये मिले। इसके समर्थन मूल्य में धान बेचने से गत तीन साल में तीन लाख रुपये मिले। इस साल राज्य शासन की योजना से ट्रैक्टर खरीदी में चार लाख का अनुदान मिला। जिससे उन्होंने ट्रैक्टर खरीद लिया। अब वे पहले से अधिक कुशलता से खेती कर पाएंगे। दोनों गांव हेटारकसा और घोड़दाकी खेती की देख रेख कर पाएंगे। श्री जैन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपके द्वारा जो इतनी अच्छी योजना शुरू की गई, उसका ही परिणाम है कि मैं ट्रैक्टर खरीद पाया। आपको इसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग दुर्गा जैसे शासन की योजना का लाभ ले और आगे बढ़े।

    *स्वाद और सेहत से भरपूर है फोर्टिफाईड चावल*

    *आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 की प्रचुरता के कारण होते हैं पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक*

    *खून निर्माण, भ्रूण विकास और नर्वस सिस्टम के काम-काज में देता है सहायता*

     

    जगदलपुर । शौर्यपथ । वर्तमान की व्यस्त दिनचर्या में लोग दैनिक खान-पान में स्वाद के साथ स्वास्थ्यवर्धक भोजन को अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं। भारतीय खाने में रोजमर्रा की पसंद चावल का अधिक गुणवत्ता और पौष्टिकता भरा विकल्प अब फोर्टिफाईड चावल के रूप में लोगों को मिला है। फोर्टिफाईड चावल स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। ये चावल सामान्य चावल की तरह ही होता है लेकिन इसमें आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी-12 और जिंक की प्रचुर मात्रा होने से यह अधिक पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक होता है।

      फोर्टिफाईड चावल लोगों की खुराक में आवश्यक पौष्टिक तत्वों की पूर्ति के साथ ही कुपोषण के नियंत्रण में काफी हद तक मददगार होता है। इसमें उपस्थित आयरन खून की कमी को रोकता है, जिससे एनीमिया से बचाव होता है। फोलिक एसिड गर्भावस्था के दौरान महिलाओं के शरीर में भ्रूण विकास और रक्त निर्माण में सहायता करता है। इसी तरह विटामिन बी-12 शरीर में खून के निर्माण और नर्वस सिस्टम के सामान्य काम-काज में सहायक होता है। फोर्टिफाईड चावल की खूबियों और पौष्टिकता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर इसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आकांक्षी और उच्च प्राथमिकता वाले जिलों में वितरित किया जा रहा है।

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मध्यान्ह भोजन तथा पूरक पोषण आहार योजना के तहत दिसम्बर 2021 से प्रदेश के सभी जिलों में फोर्टिफाईड चावल का वितरण किया जा रहा है। साथ ही मई 2022 से प्रदेश के 10 आकांक्षी जिले कोरबा, राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, कोण्डागांव, सुकमा तथा 2 उच्च प्राथमिकता वाले जिले कबीरधाम और रायगढ़ सहित कुल 12 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डधारी परिवारों को भी फोर्टिफाईड चावल दिया जा रहा है।

    फोर्टिफाईड चावल आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी-12 युक्त होने के कारण यह सामान्य अरवा चावल से अलग दिखाई देता है। इससे लोगों को भ्रम होता है कि यह प्लास्टिक चावल है, जबकि सामान्य चावल को पौष्टिक और आयरन युक्त बनाने के जो प्रक्रिया अपनाई जाती है, उसके कारण फोर्टिफाईड चावल काफी चिकना दिखता है। फोर्टिफाईड चावल सामान्य चावल से बेहतर गुणवत्ता एवं पौष्टिकता से युक्त है। फोर्टिफाईड चावल की गुणवत्ता का अधिकतम लाभ लेने के लिए इसे पसाकर नहीं बल्कि पर्याप्त पानी में पकाना चाहिए। जिससे पानी के साथ इसके पौष्टिक तत्व बाहर न जा सकें। फोर्टिफाईड चावल को सीधे सूरज की रोशनी में भी नहीं रखना चाहिए।

    दंतेवाड़ा/शौर्यपथ/

    दंतेवाड़ा जिले अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ व्यक्ति नगरपालिका के नाम पर अवैध पर्ची काटकर वसूली करते पाए गए और मामले को कलेक्टर ने सज्ञान मे लेकर उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया ये बात अभी शांत भी नहीं हुई कि दंतेवाड़ा शहर मे ही डिस्काउंट के नाम पर चल रह है गोरख धंधा।
    आपको बता दे की हाल ही में एक उपभोक्ता द्वारा कुछ सामान अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से लिया गया और उसे बिल दिया गया ।उपभोक्ता ने 29 मई को खरीदी कि जिसमे बिल में हल्दीराम मिक्सर का रेट 59 रुपए है और डिस्काउंट करके उसे वो पैकेट 54 रुपए का मिला परंतु आपको बता दे की मार्केट का रू क्रक्क दर उस पैकेट मे मात्र 45 रुपए ही है ।उपभोक्ता की यह लूट दुकानदारों के चल रहे डिस्काउंट के गंदे खेल का परिणाम है।
    आपको बता दे जब उपभोक्ता ने इस पर बात कि तो दुकानदार को रवैया ऐसा था जैसे उसने वो सामान अनजाने मे ग़लत दर में दे दिया है पर ऐसी रोज की गलतियां उपभोक्ताओं के जेब में भारी मार का काम कर रही है और प्रोविजन स्टोर को फायदा पहुंचा रही है।अब ये देखना है कि क्या ऐसे स्टोरो पर कोई कार्यवाही कि जावेगी या फिर प्रशासन उपभोक्ताओं के जब मे पड़े अतिरिक्त भार का खेल आंख बंद करके देखते रहेगी।

    दंतेवाडा से राघवेन्द्र सिंह की रिपोर्ट

        दंतेवाडा। शौर्यपथ । दंतेवाड़ा जिले अभी कुछ दिन पूर्व ही कुछ व्यक्ति नगरपालिका के नाम पर अवैध पर्ची काटकर वसूली करते पाए गए और मामले को कलेक्टर ने सज्ञान मे लेकर उस ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर दिया ये बात अभी शांत भी नहीं हुई कि दंतेवाड़ा शहर मे ही डिस्काउंट के नाम पर चल रह है गोरख धंधा।

    आपको बता दे की हाल ही में एक उपभोक्ता द्वारा कुछ सामान अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से लिया गया और उसे बिल दिया गया ।

    उपभोक्ता ने 29 मई को खरीदी कि जिसमे बिल में हल्दीराम मिक्सर का रेट 59 रुपए है और डिस्काउंट करके उसे वो पैकेट 54 रुपए का मिला परंतु आपको बता दे की मार्केट का M RP दर उस पैकेट मे मात्र 45 रुपए ही है ।

    उपभोक्ता की यह लूट दुकानदारों के चल रहे डिस्काउंट के गंदे खेल का परिणाम है।

    आपको बता दे जब उपभोक्ता ने इस पर बात कि तो दुकानदार को रवैया ऐसा था जैसे उसने वो सामान अनजाने मे ग़लत दर में दे दिया है पर ऐसी रोज की गलतियां उपभोक्ताओं के जेब में भारी मार का काम कर रही है और प्रोविजन स्टोर को फायदा पहुंचा रही है।

    अब ये देखना है कि क्या ऐसे स्टोरो पर कोई कार्यवाही कि जावेगी या फिर प्रशासन उपभोक्ताओं के जब मे पड़े अतिरिक्त भार का खेल आंख बंद करके देखते रहेगी।

    कांकेर / शौर्यपथ /

    छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ जिला कांकेर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉको में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय खोलने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम कांकेर कलेक्टर चंदन कुमार को ज्ञापन सौपा गया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने बताया की कि छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले व ब्लॉक स्तर पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की स्थापना की जा रही हैं। माननीय महोदय जी यहाँ कार्य अभिभावको व छात्र हित में सराहनीय व स्वागत योग्य हैं। गरीब वर्ग के बच्चें के लिए तोहफा से कम नहीं हैं, स्कूल में सर्वेसुविधायुक्त सुविधाएँ मौजुद हैं। गरीब वर्ग के बच्चों के लिए इस तरह से बेहतर स्कूल में पढऩा एक सपना से कम नहीं था। प्रदेश के अभिभावकों के लिए सौगात लेकर स्वामी आत्मानंद स्कूल लगातार खुल रहीं हें, इसके दूरगामी परिणाम अच्छे आयेंगे प्रदेश का शिक्षा स्तर और ऊँचाई तक पहुँचेगा।

    बारहवीं उत्तीर्ण करने के बाद जिले व ब्लाकों में अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय नहीं है अंग्रेजी पढऩे वाले बच्चों को माध्यम परिवार्तन होन से बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिसमें वे बेमन की पढ़ाई व इसका असर परीक्षा परिणाम पर पड़ेगा। गरीब वर्ग के बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई करने मेें असमर्थ एवं कोसो दूर हैं। छ.ग. राज्य के सभी जिले व ब्लाक पर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की तरह महाविद्यालय अति आवश्यक है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, प्रदेश महासचिव भागवत वैष्णव, देवराम साहू, गंगाराम बघेल, जिलाध्यक्ष सुरेश पटेल, बंटी यादव, कोमल यादव, राकेश यादव, संयुक्त सचिव रूखम सेन, बली राम सिन्हा, चंद्राहास साहू, सुरेन्द्र पटेल, देव साहू, गुड्डू रामपाल यादव, मोहन यादव, देवा राम साहू, अशोक यादव, पप्पु यादव, लिला राम साहू, देवेन्द्र सिन्हा, देवकरण जैन आदि उपस्थित थे।

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में गीत, संगीत और नृत्य के माध्यम से कला जत्था नाचा दल के द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है और विभिन्न ग्रामों में किये जा रहे कार्यक्रमों का बेहतर प्रतिसाद भी मिल रहा है। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जनसम्पर्क विभाग के द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड के चिन्हांकित किये गांव और साप्ताहिक हाट-बाजार में नाचा दल द्वारा हाल ही में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इसके तहत् सुर श्रृंगार कला जत्था टीम के द्वारा माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत शामपुर, पल्ली, मारागांव, बुडरा, माकड़ी, जरण्डी, बवई, लुभा, हाड़ीगांव, फरसगांव विकासखण्ड अंतर्गत फुण्डेर, कोनगुड़, उरन्दाबेड़ा, आमगांव, मोदे, चिंगनार, चरकई, पावड़ा, मोहपाल, बड़ेडोंगर, फूपगांव, भण्डारसिवनी, बनचपई, बंगोली, बानगांव, देवगंाव, बोरगांव, छिंदलीबेड़ा, कोण्डागांव विकासखण्ड अंतर्गत गोलावण्ड, खण्डाम तथा सिद्वार्थ महाजन की टीम द्वारा विकासखण्ड बड़ेराजपुर अंतर्गत लिहागांव, गम्हरी, छोटे राजपुर, खजरावण्ड, आमगांव, बड़बत्तर, नौकाबेड़ा, मारंगपुरी, कोसमी, माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत माकड़ी, काटागांव, उलेरा, ठेमगांव, बालोण्ड, ओण्डरी, केशकाल विकासखण्ड के तहत् धनोरा, अरण्डी, तोषकापाल, खालेमुरवेण्ड, होनहेड़, कुएं में प्रस्तुतियां दी जा चुकी है।
    उपरोक्त सभी कला जत्था टीम द्वारा सरल और सहज तरीके से हल्बी एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के माध्यम से राज्य शासन की फ्लेगशिप योजनाओं गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, किसानों की कर्ज माफी, धान खरीदी, ब्याजमुक्त कृषि ऋण योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट इंग्लिश मीडियम स्कूल, श्री धनवंतरी जेनरीक मेडिकल स्टोर एवं नरवा-गरवा-घुरवा और बाड़ी जैसी योजनाओं पर प्रस्तुतियां दे रही है।

    मुंगेली /शौर्यपथ /

    जिले में आमलोगों की मांगों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न ग्रामों में जनचाौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम खपरी में प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केन्द्र के मध्य प्रांगण और ग्राम कंचनपुर में नीम के पेड़ के नीचे बैठकर चाौपाल लगाई। चाौपाल के आयोजन से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। चाौपाल में कलेक्टर डॉ. सिंह ने आमलोगों की तरह ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास और निर्माण कार्यों के साथ-साथ नागरिक केन्द्रित सेवाओं यथा पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, राजस्व प्रकरण, पटवारी एवं पंचायत सचिव की मुख्यालय में उपस्थिति, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, मनरेगा की मजदूरी भुगतान, बी-वन का वाचन आदि की जानकारी ली।

    इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण तथा पात्रता रखने वाले लोगों को लाभांवित करने के लिए पटवारी, सचिव और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को प्रत्येक बुधवार को ग्राम खपरी स्थित सामुदायिक भवन में बैठने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ग्राम खपरी के नि:शक्त कु. पल्लवी यादव का नि:शक्तता प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए।
    ताकि नि:शक्तता के आधार पर दी जा रही सभी सुविधाएं कु. पल्लवी यादव को भी प्राप्त हो सके। इसी तरह उन्होंने शासकीय प्राथमिक शाला हेतु अतिरिक्त कक्ष निर्माण एवं अन्य कार्यों और ग्राम कंचनपुर में आमलोगों की सुविधा हेतु ग्रामीणों की मांग पर तालाब में पचरी निर्माण करने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि ग्रामसभा की बैठक में छोटी-छोटी समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है तथा बैठक में ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होकर ग्राम के विकास के संबंध में चर्चा करें और महत्वपूर्ण निर्णय लेकर ग्राम के विकास में भागीदार बने।

    इस अवसर पर उन्होंने पेंशन, राशन, पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं को सुनने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की बात कही। इस दौरान जिले के पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को आर्थिक उत्थान के लिए शराब, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों से दूर रहने की भी समझाईश दी। तत्पश्चात् कलेक्टर डॉ. सिंह ने ग्राम कंचनुपर में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया और राशन विक्रेता से राशन सामग्री की उपलब्धता, वितरण, राशनकार्डधारकों की संख्या आदि की जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण करते हुए बच्चों को नियमित रूप से पोषण आहार प्रदान करने निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होंने शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं हाईस्कूल का भी निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस. राजपूत, पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती प्रिया गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

    दंतेवाड़ा /शौर्यपथ /

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रेस वार्ता में कहा कि दंतेवाड़ा की यात्रा होश संभालने से कर रहा हूँ। महेंद्र कर्मा जी से मित्रता ने यहाँ के दौरे बढ़ाए।
    दंतेवाड़ा आने का कोई अवसर चुकता नही हूं।मुझे ख़ुशी है कि दंतेवाड़ा में परिवर्तन दिख रहा है।

    अब दंतेवाड़ा में लोग आ-जा रहे हैं। आवागमन की सुविधा बढ़ गई है। बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।
    मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बस्तर अब शांति की ओर लौट रहा है।पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ी है। एक समय में गोली धमाके की चर्चा आम थी लेकिन अब स्रद्गठ्ठद्ग& और दूसरी चीज़ों के लिए जाना जा रहा है।

    हमने महुआ कलेक्शन का तरीका बदला, महुआ इंग्लैंड जाने लगा है, 116 रुपये में बिक रहा है।
    उन्होंने कहा कि बस्तर प्राकृतिक सौंदर्य, भाई-चारे की जगह है। दंतेश्वरी मंदिर, दशहरा मुर्गा-लड़ाई के लिए प्रसिद्ध था। अब लोग ख़ून-खऱाबे से ऊब गए हैं और शांति की ओर लौट रहे हैं।
    भेंट-मुलाकात ने नए अनुभव दिए हैं, लोगों ने अपनी भावनाएं साझा की है। लोगों की सोच की उड़ान तेज़ हुई है। हमारी सरकार व्यक्ति विकास पर जोर दे रही है।
    गरीबी उन्मूलन आजीविका बढ़ाने के कामो पर संतुष्टि के प्रश्न पर बोले मुख्यमंत्री: स्कूल बंद थे, स्वास्थ्य सुविधाएँ नही थी, रोजगार का अभाव था.. हमने व्यक्ति के विकास पर काम किया। सुपोषण, रोजगार, सुरक्षा के लिए काम किया

    लोगो की आय में बढ़ोतरी करना, कोदो कुटकी रागी की खरीदी की व्यवस्था कीरोजगार से जोडऩे 7 की जगह 65 लघु वनोपज खरीद रहे है, उनकी प्रोसेसिंग कर रहे है
    अमचूर , महुआ में वेल्यु एडिशन किया गया रेट बढ़ा तो लोगो को फायदा हुआ

    जैविक खेती जिला दंतेवाड़ा बनाने जा रहा है पांचवा कल एमओयू हुआ है अब ब्रिटेन अमेरिका भी भेजेंगे कपड़ेलोगो की आय में बृद्धि, आवागमन की सुविधा का विस्तार रोजगार के अवसर बढ़े है, पर अभी और काम करना है

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision