August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    मंगलवार को कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर ने सभी विभागों में लम्बे समय से लंबित तथा मावा कोंडानार ऐप पर आयी शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उनका जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिये। इसके लिए उन्होंने विभागवार राशनकार्ड निर्माण, जाति प्रमाण पत्र निर्माण, वनाधिकार पत्र निर्माण, नामांतरण, सीमांकन, बटवारे, सड़क-पुलिया-पुल निर्माण की मांगों हेतु विशेष अभियान चलाकर निराकृत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने शासकीय कार्यालयों में रिकार्डों एवं दस्तावेजों के अव्यवस्थित रूप से रखने पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी शासकीय कार्यालयों को व्यवस्थित करने एवं सभी कार्यालयों में आवश्यक रूप से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था आगामी वर्षा ऋतु के पूर्व करने के निर्देश दिये।

    इस अवसर पर कलेक्टर ने नगरीय निकायों में संचालित धनवंतरी मेडिकल स्टोरों को अस्पतालों के परिसर अथवा निकटतम उपलब्ध कराकर लोगों को राहत दिलाने तथा ग्रामीण सचिवालयों में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये। सचिवालय में ग्रामीण अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के बाद भी उपस्थित न होने पर उनके विरूद्ध एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त आश्रम छात्रावास में आवश्यक वस्तुओं जैसे साबुन आदि की आपूर्ति हेतु स्व-सहायता समूहों द्वारा ही आपूर्ति कराने को कहा।

    कोंडागांव /शौर्यपथ/

    कोंडागांव जिला मुख्यालय में स्थित तहसील कार्यालय में राजस्व निरीक्षक का रिश्वत लेते वीडियो शोसल मीडिया में जम कर वायरल हो रहा है जिसमे साफ साफ आर आई द्वारा पैसे की मांग की जा रही जिसके बाद एक युवक द्वारा पैसे जेब से निकाल कर देते दिखाई पड़ रहा है।

    आवेदक द्वारा पैसा जब दिया गया जब कार्यलय में अन्य कर्मचारियों के साथ बैठे आरआई देवेंद्र देवांगन जमीन का नक्सा खसरा देने के नाम से रिश्वत ले रहे थे। हालांकि यह वीडियो आठ माह पूर्व में किसी के द्वारा लिया गया था जो आज तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

    आप को बतादे की आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष पांडे ने एक दिन पूर्व में इस वीडियो को वायरल किया था जो अब सोशल मीडिया में छाया हुआ है ओर आम आदमी पार्टी के द्वारा लगातार इस तरह के मामले उठाये जा रहे हैं।

    आप को बतादे की मुख्यमंत्री द्वारा लगातार पूरे प्रदेश में ऐसे घूसखोर व शासन प्रशासन की छवि खराब करने वाले अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही होती दिखाई दे रही है अब देखना यह है कि क्या अब इस आरआई पर गाज गिरेगी या कोई बड़े अधिकारी इसका हाथ थामेंगे।

     

    उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/

    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। जिले में दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाएं बकरी पालन कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही हैं। लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती सोनबती ने बताया कि दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के दसकसा सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र चिहरो क्रमांक-01 द्वारा लक्ष्मी स्व-सहायता समूह का गठन किया है, जिसमें 10 महिलाएं शामिल हैं। इन महिलाओं ने कुछ करने और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की ठानी, तभी सेक्टर पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा महिलाओं को बकरी पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बकरी पालन हेतु यहां की भौगोलिक स्थिति भी अनुकूल है, तभी समूह की महिलाएं बकरी पालन करने के लिए तैयार हो गई और ऋण लेने का योजना बनाई। समूह की महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ महिला कोष से 50 हजार रूपये का ऋण लिया गया। इन पैसों से महिलाओं ने 10 बकरी खरीदी और बारी-बारी से ये महिलायें बकरियों को चराने का काम करती हैं और सभी महिलाएं सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। धीरे-धीरे बकरियां की संख्या में वृद्धि होने लगी और बकरियों के बढ़ने पर एक बकरी को 10 से 12 हजार रूपये में बेचकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। इस तरह से समूह की महिलाओं द्वारा अब तक लगभग पांच लाख रूपये की आमदनी प्राप्त कर चुके हैं। बकरी पालन से महिलाएं आत्मनिर्भर होकर अपने जीवन स्तर में सुधार ला रही है।

    कोण्डागांव /शौर्यपथ/

    जिले में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों के माध्यम से दिव्यांग पेंशन हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान न होने के संबंध में प्रकाशित जानकारियों को देखते हुए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा सभी प्रकरणों की संवेदनशीलता से जांच करने के निर्देश समाज कल्याण विभाग को दिये गये थे। जिसपर जांच उपरांत उप संचालक ललिता लकड़ा ने बताया कि केशकाल के बंधापारा निवासी रैनी बाई, बेड़मा निवासी बुधराम एवं रावबेड़ा निवासी गोमसे राम सलाम के संबंध में सोशल मिडिया एवं समाचार पत्रों द्वारा पेंशन भुगतान लंबित होने के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसपर जांच में पाया गया कि विभाग द्वारा जारी होने वाली पेंशन लगातार दिव्यांग हितग्राहियों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जा रही है, परंतु दिव्यांग हितग्राहियों के स्वयं एवं उनके परिजनों के बैंक प्रक्रिया से अनभिज्ञ होने के कारण उन्हें पेंशन के खातों में अंतरित होने के संबंध में जानकारी न होने के कारण हितग्राही पेंशन का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी केशकाल द्वारा सभी हितग्राहियों को आहरण में आ रही समस्या को देखते हुए नॉन डीबीटी माध्यम से भुगतान करने की अनुशंसा की है। समाज कल्याण विभाग द्वारा इस पर कार्यवाही की जायेगी।

    इसके अतिरिक्त केशकाल विकासखण्ड के बेड़मा निवासी धीरेन्द्र मरकाम एवं जगन्नाथ का बीपीएल 2002 की सर्वे सूची में नाम अंकित नहीं होने के कारण पेंशन स्वीकृति नहीं हो पाई थी। जिसपर विभाग द्वारा उनके परिवार में पिता के बड़े भाई का नाम सूची में अंकित होने को आधार मानकर दोनों भाईयों की मई 2022 से पेंशन प्रारंभ करा दी गई है। वहीं रामपुर निवासी किशोर कुमार नेताम के अल्प आयु के होने के कारण पेंशन हेतु स्वीकृति नहीं मिल पाई है। जिसपर निर्धारित उम्र होने के पश्चात् पेंशन प्रदाय करने की कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उप संचालक द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से विभाग तक ऐसे दिव्यांगों की समस्याओं को रखने के लिए आभार व्यक्त किया गया है।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    8 मई 2022 को रेडक्रास दिवस के अवसर पर शासकीय गुंडाधुर महाविद्यालय कोंडा गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, रेड रिबन क्लब एवं रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में रेडक्रॉस दिवस मनाया गया रेड क्रॉस संगठन युद्ध में घायल होने वाले सैनिकों की सहायता के लिए बनाई गई थी । इसका उद्देश्य मानव जीवन की रक्षा करना है, किसी भी युद्ध या कठिनाइयों में लोगों की सहायता करना है।

    इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने जरूरतमंदों को रक्तदान करने का शपथ लिया एवं अजीत कुमार सिन्हा तथा मुकेश कुमार पोयम के द्वारा जिला हॉस्पिटल में रक्तदान किया गया इस कार्यक्रम को संबोधन संस्था के प्रमुख प्राचार्य डॉक्टर सी आर पटेल ने किया एवं रेड क्रॉस की स्थापना उसके औचित्य एवं इसके महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रकाश डाला इस अवसर पर जिला संगठक रसेयो शशि भूषण कनौजे ने रेड क्रॉस के महत्व एवं उसके कार्य को विस्तार से बताया तथा कार्यक्रम अधिकारी शोभाराम यादव ने इस अवसर पर उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित किया इस अवसर पर अजीत कुमार सिन्हा,तिलक दास मानिकपुरी जिगेश कुमार,आकाश कुमार, गेंदेश्वर,मुकेश पोयम,देवेश सोरी,मयंक साहू,भुनेश्वरी सिन्हा,शारदा निषाद, मुस्कान ठाकुर आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे.

    नारायणपुर / शौर्यपथ /

    कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने आज छोटेडोंगर के स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ओरछा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर  रघुवंशी स्वास्थ्य केंद्र में आमजनों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। छोटेडोंगर में ईलाज कराने आये मरीजो से बातचीत की और उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में मरीजों से पूछा। इस दौरान कलेक्टर ने छोटेडोंगर स्वास्थ्य केन्द्र के पुरूष वार्ड, महिला वार्ड, किचन, भंडारगृह, चिकित्सक कक्ष आदि निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थायें देखी। कलेक्टर छोटेडोंगर स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में निर्मित नये कक्ष को हैंड ओवर लेने और कक्ष में स्वास्थ्य गतिविधि संचालित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। इस दौरान कलेक्टर  रघुवंशी ने निर्माणाधीन पोषण पुर्नवास केन्द्र के निर्माण कार्य को देखा और इस कार्य को तेजी से संचालित करने के निर्देश कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को दिये।

    कलेक्टर रघुवंशी ने ओरछा विकासखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केन्द्र का भी जायजा लिया और वहां की व्यवस्थाओं की जांच की। कलेक्टर रघुवंशी ने नवनिर्मित एनआरसी भवन को शिफ्ट करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बताया गया कि अस्पताल में एक्स-रे मशीन उपलब्ध है किन्तु ट्रांसफार्मर नहीं होने की वजह से इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। जिस पर कलेक्टर ने तत्काल ट्रांसफर स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। अस्पताल परिसर में संचालित सभी कक्षों की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओरछा में संचालित पोषण पुर्नवास केन्द्र का भी अवलोकन किया और व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। कलेक्टर ने बच्चों एवं उनकी माताओं से आत्मीय बातचीत की। कलेक्टर ने कहा कि ईलाके के गंभीर और कुपोषित बच्चों को माताओं के साथ पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) लाया जाये और उन्हें गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार देकर सुपोषित किया जाये। इस दौरान उन्होंने जीवनरक्षक दवाईयों की उपलब्धता देखी।

    दन्तेवाड़ा/शौर्यपथ /

    कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के डंकिनी सभाकक्ष में जिले में अल्पसंख्यकों के समुदाय के हित में संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। जिसमें स्कूलों में शिक्षको की भर्ती व बच्चों के लिए आरक्षित सीट, समग्र शिक्षा अंतर्गत जिले में चल रहे कस्तूरबा गांधी, पोटाकेबिन में अल्पसंख्यकों के लिए सुरक्षित सीट, राष्ट्रीय बीज निगम योजना अंतर्गत परिवहन, उद्योग, कृषि, व्यपार, सेवा के लिए ऋण, जिला उद्योग अंतर्गत प्रधान मंत्री सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत सब्सिडी का प्रावधान, कृषि विभाग द्वारा नल कूप योजना, कृषि यांत्रिकीकरण योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, शाकम्भरी योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सहायक योजना इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आये हुए सदस्यों ने अपनी मांगों व समस्याओं के बारे में बताया। श्री सोनी ने समस्याओं का निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया और कहा कि जिले के अल्पसंख्यंक समुदाय को पात्रता अनुसार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले। इस संबंध में व्यापक रूप से जागरूक कर इनका लाभ उठाकर आर्थिक तरक्की के रास्ते में तेजी लाया जा सकता है। बैठक में सहायक आयुक्त  आनंद जी सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी सिंह शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी  राजेश कर्मा, सबंधित अधिकारीगण एवं अल्पसंख्यक के सदस्यगण उपस्थित थे।

     दंतेवाड़ा /शौर्यपथ /

    का स्वास्थ्य विभाग एक पहेली बनकर रहा गया है जिसकी पहेली कभी नहीं सुलझ सकती,इस विभाग को यहां के अधिकारियों ने व्यापार एवम घोटाला का स्थान बना रखा है। यहां सालो तक कभी सिविल तो कभी इलेक्ट्रिकल तो कभी भर्तियों को लेकर यहां के कार्य हमेशा सुर्खियों में रहते है।

    आपको बता दे हाल ही में छत्तीसगढ़ के स्वस्थ्य मंत्री टी. एस. बाबा का दौरा रहा और अधिकारी इस दौरे में नदारद रहे।

    इस अस्पताल मे हो रहे इलेक्ट्रिकल कार्य, केवल हो रहे है परन्तु नियम और सुरक्षा गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
    आपको बता दे की अस्पताल कि छतो मे हाई टेंशन सप्लाई के केवल फायार पैयपो मे नाग की तरह लिपटे हुए है जिसमे कई जगहों से केवल खुले हुए है,तो कहीं छत्तो पर जाने वाले मार्गो पर सीढिय़ों में ही सप्लाई केवल बिछे है।

    ये सभी केवल कभी भी कभी या किसी भी वक्त मौत का तांडव पूरे अस्पताल को दिखा सकते है इस पर विघूत विभाग के अधिकारी केवल काम करवाकर अपने कमीशन का खेल,खेल रहे है और नियमों कि धज्जियां उड़ा रहे है ।

    इस अस्पताल में नियमों की तो कोई बात ही नहीं कर सकता,क्योंकि ये खेल कमीशन का है ।

    अधिकारी चुप है और लोग मौत के खेल में व्यस्त है ।यहां तक कि अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी भी मौन होकर सब खेल देख रहे है।
    आपको बता दे यहां अस्पतालों के एडमिट बेड के उपर ही केवल अनियमित ढंग से लगे है, जहा भर्ती किए हुए पेशेंट बेड पर है और उनके बच्चे वहा खेल रहा है। इस पूरे विंग में कहीं भी इलेक्ट्रिकल समन यंत्र नहीं लगा है।

    यदि यहां आकस्मित कोई घटना हो जाए तो सुरक्षा शून्य है और बेड पर लेटे हुआ व्यक्ति को बचाव असंभव है।
    इससे पहले भी कई बार, इस तरह के घटिया कार्यों के कारण सरकारी भवनों में आगजनी हो चुकी है।
    फिर भी अधिकारी चुप है, अब शायद ये इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी हजारों कि जिंदगियों के जान का खेल देखने के लिए बैठे है जहा लोग जीवन जीने कि आश में एडमिट होते है वहीं इलेक्ट्रिकल कार्यों कि अनियमितता और नियमों एवम सुरक्षा संसाधनों कि धज्जियां उड़ाते देख जहा प्रशासन और इलेक्ट्रिकल विभाग के अधिकारी मौन धारण करके बैठे है वे शायद कोई घटना का ही इंतजार कर रहे है या फिर वे अपने कमीशन से असंतुष्ट होकर अंधे होने कि एक्टिंग कर रहे है।
    इसका जवाब जानता को कौन देगा कि उनके जान का यह खेल देखकर भी अधिकारी क्यो मौन है।

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    देवांगन समाज भवन कोंडागांव मे सभी पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली जातियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे एक विशेष बैठक आयोजित कर पूर्व मे आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा किया गया व सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कोंडागांव के अध्यक्ष का चुनाव किया गया जिसमे सभी समाज प्रमुखों की मौजूदगी मे रितेश पटेल को चुना गया वहीं महामंत्री रैमल दीवान व कोषाध्यक्ष आइसी निषाद को चुना गया सचिव योगेश्वर साहू व प्रवक्ता नीलकंठ शार्दुल बने। संरक्षक मंडल मे रोहित पटेल, बिरस साहू, रमेश प्रधान, बालकुँवर प्रधान,सुखिया राम चौहान, गोकुल मानिकपुरी मंगल राम कौशिक, प्रेमनाथ यादव, भारत जैन, मणिशंकर देवांगन, झूमूकलाल दिवान व सलाहकार मंडल मे दिलीप दिवान, राजेंद्र जायसवाल, यशवंत साहू, कमलकांत पटेल, यशवंत साहू, केजूराम नायक शामिल हैं उपाध्यक्ष के रूप मे सरजूदास मानिकपुरी, सनत यादव, मनोज देवांगन, हीराराम राठौर, चंद्रकांत जैन, शंकर शार्दुल केदारनाथ वर्मा अक्ष पांडे बसंत साहू, पीडी विश्वकर्मा शामिल हैं ।मिडिया प्रभारी बने अमित गुप्ता रामदेव कौशिक, विनोद साहू, अनत जैन, खीरेन्द्र यादव।सभी समाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति मे आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई किस तरह से आगे की लड़ाई लड़ी जाएगी इस पर भी विचार किया गया। आज के कार्यक्रम मे कोंडागांव जिले मे निवासरत पिछड़ा वर्ग समाज के अंतर्गत आने वाली सभी जातियों के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधीयों के साथ सामाजिकजन भारी संख्या मे मौजूद रहे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision