
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कोंडागांव / शौर्यपथ /
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल (भा.पु.से.) के आदेश एवं मर्दर्शन में जिले में एंटी नारकोटिक्स सेल का भी गठन किया गया है, जिनके द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी रोकने हेतु नेशनल हाईवे में विशेष निगरानी की जा रही है। जिससे कुछ समय से लगातार गांजा तस्करो पर कार्यवाही की जा रही है एवं तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
इसी कड़ी में दिनांक 14.04.22 को कोंडागांव पुलिस को मुखबिर सूचना मिली कि ओडिशा के गांजा तस्कर सुकमा, जगदलपुर की ओर से पिकप वाहन में गांजा तस्करी करते हुए रायपुर की ओर जाने वाले हैं, सूचना के आधार पर कोंडागांव नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा नेशनल हाईवे मे मर्दापाल तिराहा के पास नाकेबंदी कर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान जगदलपुर की ओर से आ रहे सफेद रंग के छोटा हाथी पिकप को रोकने का प्रयास किया गया जो रुका नहीं और तेजी से आगे की ओर बढ़ गया, जिसे नारकोटिक्स सेल की टीम द्वारा मोटरसाइकिल से दौड़ाकर पकड़ा गया।
संदिग्ध पिकप वाहन क्क 15 ष्ठञ्ज 8327 को रोककर चेक करने पर उक्त वाहन मे गांजा तस्करी के लिए पृथक से चेंबर बना हुआ था। चेंबर को चेक करने पर उसमें भूरे रंग के 36 पैकेट रखा हुआ था जिसमे 213 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 42 लाख रूपये को जप्त कर आरोपी 01. कमल बख्शी पिता स्व0 कालीबदो बख्शी एवं 02. मैपाली रामचन्दर पिता मैपाली पदलाम को गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 141/2022 धारा:- 20(ख)(द्बद्ब)(ग) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दिनांक 15.04.22 को गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के आदेश से जेल भेजा गया।
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
महावीर जंयती पर गुरूवार को स्थानीय ओसवाल भवन से सुबह प्रभातफेरी निकाली गई और सामुहिक याचना समाज से जुड़़े लोगों ने किया। 9.30 बजे नगर में जीवंत झांकी निकाली गई। जो शहर के मुख्य चौक-चैराहों से होते हुए वापस ओसवाल भवन पहुंची। इस दौरान भक्ति गीत पर भक्त शोभायात्रा मार्ग पर नाचते-गाते नजर आए वही शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत भी होता रहा। शोभायात्रा में मुख्य आकषर्क भगवान महावीर की जन्म व स्वपन को जीवंत तौर पर दशार्या गया था।
जिसमें विकास नगर से निकली झांकी में भगवान महावीर के जन्म को दशार्या गया था तो वही अस्पताल वार्ड से निकली झांकी में भगवान के स्वपन को रेखाकिंत किया गया था। ओसवाल भवन पहुंचने पर प्रसादी वितरण किया गया।
वही दोपहर को पिछले तीन-चार दिनों से चले आ रहे इस महोत्सव के विभिन्न आयोजनों व स्पधार्ओं के विजेताओं को समाज प्रमुख ने पुरस्कृत किया। वही शाम को दादा बाडी में भक्ति आयोजन भी किया गया था। इस मौके पर शांतिलाल सुराना, हरीश गोलछा, मांगीलाल संचेती, मांगीलाल सुराना, टीकम बाफना, मनोज जैन, कपिल चोपड़ा, मोहित सुराना, संगीता गोलछा, पुष्पा दुग्गड़, सपना गोलछा, किरण चोपड़ा सहित बड़ी संख्या में समाज से जुड़े लोग मौजूूद रहे।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
अनुसूचित जाति/ जनजाति/ पिछड़ा वर्ग/ अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर जी की 131वीं जयंती धूमधाम से मनाई गयी प्रात: 8बजे अम्बेडकर चौंक स्थित अम्बेडकर जी की आदमकद प्रतिमा के समीप एकत्रित होकर पूजा पाठ त्रीशरण पंचशील सम्पन्न हुआ व कार्यक्रम में मुख्यातिथि कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं सर्व समाज अध्यक्ष धंसराज टंडन , सर्व आदिवासी समाज संरक्षक सी आर कोर्राम प्रेम सिंह नाग अध्यक्ष गाडा समाज , कार्यक्रम के अध्यक्षता रितेश पटेल व श्यामसुंदर मेश्राम बौद्धसमाज अध्यक्ष, एमडी बघेल संरक्षक सर्व समाज द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात् अम्बेडकर जी अमर रहे जय भीम के नारों से गुंजायमान होते हुए बाबा साहेब के फोटो से सजी रथ व डीजे के साथ एक विशाल रैली रेस्ट हॉउस होते हुए जय स्तम्भ चौंक से गुजरते हुए बाजार परिसर ने निकलकर पुन: कार्यक्रम स्थल पहुंचा जहां पर उपस्थित जनों को स्वल्पाहार कराया गया एवं मुख्य अतिथि विधायक मोहन मरकाम विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती हेम कुँवर पटेल,जसकेतु उसेंडी,सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष बंगा राम सोढ़ी,पिछड़ा वर्ग समाज से पी डी विश्वकर्मा,तिलक पांडे,झूमूकलाल दिवान,वीरेंद्र दिवान,अमित गुप्ता,गांडा समाज जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह नाग, बौद्ध समाज अध्यक्ष सी एल मेश्राम,देवांगन समाज अध्यक्ष मनीशंकर देवांगन, मनोज कोर्राम गांडा समाज नगर अध्यक्ष,गड़वा समाज अध्यक्ष पंचु राम सागर,सतनामी समाज अध्यक्ष शानू मार्कडेय सर्व समाज संरक्षक सी आर कोर्राम,उत्कल समाज अध्यक्ष तरुण नाग, मन्नू लाल चतुर्वेदी संरक्षक सतनामी समाज,सचिव शीतल कोर्राम मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी/एसटी/ ओबीसी अल्पसंख्यक संयोजक रितेश पटेल ने किया कार्यक्रम का संचालन सर्व समाज अध्यक्ष धंसराज टंडन ने किया कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के जीवनी को साझा किया सभी समाज प्रमुखों ने बारी बारी से अपनी अपना व्यक्तव्य रखा विशिष्ट अतिथि नपा उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी ने कहा बाबा साहब के पास जितनी डिग्रियां थी उतनी ना तो इस सभा में किसी के पास है और ना ही हो सकती है बाबा साहब एक महान पुरुष थे उनके अनुशरण मात्र से जीवन धन्य है नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुँवर पटेल ने कहा बाबा साहब ने अगर महिलाओ के अधिकार के लिए लड़ाई न लड़ी होती तो शायद मैं या कोई भी महिला आज मंच पर नही होती हम महिलाओं को पुरुष वर्ग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने की आजादी और अधिकार बाबा साहेब की देन है कार्यक्रम के मुख्यातिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन मरकाम ने कहा बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के सिद्धांत कहती है शिक्षित बनो संगठित रहो संघर्ष करो हमें उनके पद चिन्हो पर चलने की आवश्यकता है उनके सिद्धांतो को समझने और जीवन में अमल करने की आवश्यकता है बाबा साहब ने अपने अधिकार और कर्तव्य के प्रति जागरूक होने की बात भी कही है परन्तु हम अधिकार की बात तो करते हैं कर्तव्य को भूल जाते हैं ऐसा नही होना चाहिए हमें हमारे अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों को भी निभानी चाहिए। आभार प्रदर्शन अध्यक्षता कर रहे रितेश पटेल द्वारा किया गया ।आज के कार्यक्रम में बौद्ध समाज से सुरेश पाटले,ए आर सोनपिपरे,रमाकांत महाजन,उमेश मेश्राम, साधू पाटिल, नरेन्द्र लोन्हारे, कमलेश मेश्राम, पंकज ठावरे, श्री मति रश्मि ठावरे, सरिता मेश्राम, ललिता मेश्राम, साधना लोनहारे,पुष्पा दूधी, छोटू सलाम, संतोष सावरकर, मुकेश मार्कण्डेय, जी ऐसा नेगी, चंद्रेश चतुर्वेदी, योगेंद्र चतुर्वेदी, भुवन मारकंडे, मनोज कोर्राम सहित सभी समाज के प्रबुद्धधजनों के साथ भारी संख्या में महिला बच्चे एवं विभिन्न संस्था संगठन से जुड़े लोग मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों को अरमानों को लगे पंख ,अब नवीन स्कूल भवन मेें शिक्षा हासिल करेंगे बच्चे ,इंटरनेट की सुविधा भी सुलभ हुई मोरपल्ली वासियों को
सुकमा / शौर्यपथ /
दुनिया फोर जी से फाइव जी जनरेशन की ओर बढ़ चुकी है, लेकिन विकासशील भारतवर्ष में कई इलाके आज भी ऐसे है, जहां इंटरनेट, वाट्सअप, वीडियो कॉल जैसी बातें मानों तारों से बातें करने जैसी हो। हम बात कर रहे हैं छत्तीसगढ़ के सघन नक्सल प्रभावित सुकमा जिले की, जिसकी पहचान कल तक एक घुप्प अंधेरे से बढ़कर कुछ नहीं थी, लेकिन बदलती सोच, शासन-प्रशासन की सक्रियता और सुरक्षा बलों के प्रयासों ने सुकमा के इस काले अंधेरे को हटाकर, इस जिले की तस्वीर और तकदीर बदलने में कामयाब हो रही है।
बुधवार का दिन मोरपल्ली वासियों के लिए खास था। वजह थी नवनिर्मित स्कूल बिल्डिंग का लोकार्पण, जिसकी सौगात कलेक्टर ने वर्चुअली दी। पक्की छत पाकर मानों बच्चों के साथ ग्रामीणों के अरमानों को पंख लगे हो। गांव में जैसे जश्न का माहौल था, ढोल की थाप पर बच्चे, जवान और बूढ़े हर कोई थिरकता रहा। यह जोश, उल्लास, उत्सव मानों मोरपल्ली गांव का स्वर्णिम भविष्य को बयां कर रहा हो। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र सुकमा जिला मुख्यालय से लगभग 58 किमी दूर मोरपल्ली गांव में विकास की इबारत लिखी गई है। यहां सलवा जुडूम के दौर में बंद पड़े प्राईमरी स्कूल का ना सिर्फ पुन: संचालन शुरू हुआ बल्कि झोपड़ी में शिक्षा ग्रहण करने की मजबूरी से भी बच्चों को मुक्ति मिली है। करीब डेढ़ दशक बाद मोरपल्ली में पक्का स्कूल भवन का सपना साकार है। इतना ही नहीं शिक्षा में हुई प्रगति के साथ-साथ यह गांव अब संचार सेवा से भी जुड़ गया है। जिसकी बदौलत अब कमोवेश हर हाथ में एंड्राईड फोन है। इंटरनेट की बदौलत ग्रामीण आधुनिकमा से रूबरू हो रहे हैं।
पहली बार मोबाईल पर वीडियो कॉल देख ग्रामीणों में गजब का उत्साह और गांव में स्कूल के पुन: प्रारंभ होने की खुशी थी। इसी दौरन गांव में मोबाइल की घंटी बजना भी सभी के लिए सुखद आश्चर्य था। वीडियो कॉल पर बातें करना ग्रामीणों के लिए मानो चांद-सितारों से बातें करने जैसा था। साल 2005 से 2010 के दरमियान मोरपल्ली गांव सलवा जुडूम और नक्सलवाद के बीच वीरान हो चला था, लेकिन समय बलवान और परिवर्तनशील होता है। मोरपल्ली पर छाये मायूसी के बादले छंटने लगे, गांव में स्कूल खुला और चंद महीनों में पक्की स्कूल बिल्डिंग की सौगात भी गांव वालों को मिल गई। जिन्हें सोली-पायली के नाप तौल के आगे कुछ समझ ना हो, उन ग्रामीणों के हाथों में एंड्राईड फोन, इंटरनेट पर चैट से लेकर वीडियो कॉल जैसी सौगातों ने मोरपल्ली के विकास की नई इबारत लिखी है।
सुकमा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी और कलेक्टर विनीत नन्दनवार मोरपल्ली में नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में वर्चुअल रुप से सम्मिलित हुए। उन्होंने ग्रामवासियों और छात्रों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
जिला अध्यक्ष हरीश कवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा के प्रयासों से सुकमा जिले से नक्सलवाद का काला साया छट रहा है। पिछले 16 वर्षों से बन्द पड़े स्कूल, आश्रम पुन: प्रारंभ होने से जिले के बच्चों का भविष्य सुरक्षित हुआ है। शिक्षा सुलभ होने से सुकमा के बच्चे भी अपना सुनहरा भविष्य गढ़ पाऐंगे। नया स्कूल भवन बनने से बच्चों को पढ़ाई में सुविधा होगी और वे निश्चिंत होकर, पूरी लगन से पढ़ाई करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में सुकमा जिले में विकास सुनिश्चित हुआ है। अंदरुनी क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य सुविधा, बेहतर शिक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर विनीत नन्दनवार ने बच्चों को सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि आप लगातार मेहनत करें, पढ़ाई करें, आप सिर्फ कोंटा, सुकमा, छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि देश में अलग पहचान बनायेंगे। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरुप जिले में सलवा जुडुम के दौरान बन्द हो चुके स्कूल, आश्रम को पुन: प्रारंभ किया जा रहा है। प्रशासन लगातार नए स्कूल आश्रम भवन बनवा रही है, ताकि बच्चों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध हो सके। मोरपल्ली में नवीन स्कूल भवन इसी का उदाहरण है। जल्द ही अन्य अधूरे भवनों को भी पूर्ण कर लिया जाएगा। प्राथमिक शाला के उद्धघाटन पर ग्रामीणों ने हरीश कवासी और कलेक्टर के प्रति आभार जताया और कहा कि गॉव में स्कूल बनने से अब बच्चे अच्छे से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। हमें खुशी है, कल तक झोपड़ी में बैठने को मजबूर बच्चों को पक्की छत मिली और यह बेहतर शिक्षा के साथ हमारे गॉव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने गांव में स्कूल के पुन: संचालन प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री कवासी लखमा और जिला प्रशासन का बहुत-बहुत आभार जताया।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
नगर पालिक परिषद् कोंडागांव स्वक्षता सर्वेक्षण 2022 में भाग ले रही है किन्तु सिर्फ कागजो के सहारे ही स्वक्षता सर्वेक्षण जीता जाता तो हो सकता है इसमें कोंडागांव नगर पालिक परिषद् जीत भी जाति किन्तु जमीनी स्थिति की बात करे तो स्वक्षता सर्वेक्षण के दो दो प्रचार पोस्टर को परिषद् ने जहां लगाया है वही पर गंदगी और टूटे हुए डस्टबिन की हालत बता रही है कि स्वास्थ अधिकारी सही परिषद् के प्रशासनिक मुखिया कितने ज्यादा सक्रीय है इस स्वक्षता सर्वेक्षण की जंग में ....
कोण्डागांव / शौर्यपथ /
छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले 4 अप्रैल से दो सूत्रीय मांगों को लेकर अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठे मनरेगा कर्मियों की मांगों का समर्थन करने सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट आंदोलन स्थल पर 13 अप्रैल को पहुंचे, जहां सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्ट साथियों को आंदोलन स्थल पर डटे छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के कोण्डागांव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप नेताम ने अपनी दो सूत्रीय मांगों चुनावी जन घोशणा पत्र को आत्मसात करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों का नियमितिकरण किये जाने एवं नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए, समस्त मनरेगा कर्मियों पर सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किए जाने के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में मनरेगा कर्मचारियों को नियमित करने की घोशणा तो किया था, लेकिन आज कांग्रेस को सत्ता में बैठे तीन साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने अपना वादा नहीं निभाया, जिसके कारण ही मनरेगा कर्मियों को छ.ग.मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बेनर तले अनिष्चितकालीन आंदोलन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा है। अनिष्चितकालीन आंदोलन के दौरान ही 12 अप्रैल से मां दंतेष्वरी माता मंदिर दंतेवाड़ा के प्रांगण से राजधानी रायपुर तक दाण्ड़ी यात्रा/पैदल रैली निकाली गई है, जो 17 अप्रैल को कोण्डागांव जिले में पहुंचेगी। उक्त जानकारी हासिल करने के बाद सीपीआई जिला परिशद् कोण्डागांव के कम्युनिश्टों ने मनरेगा कर्मियों की मांगों को जायज बताते हुए, उनकी मांगों का समर्थन किया और मुख्य मंत्री छ.ग.षासन हेतु समाचार पत्र के जरीए संदेष जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा सत्ता हासिल करने के लिए छ.ग.राज्य के षिक्षा, स्वास्थ्य आदि सभी कर्मचारी वर्ग सहित मनरेगा कर्मियों को लाभ देने हेतु अपने चुनावी जन घोशणा पत्र में जो भी घोशणाएं की गई है, उसे तत्काल पूरा किया जाए। अन्यथा छ.ग.की सत्ता पर काबिज कांग्रेस की सरकार यह स्वीकार करे कि कांग्रेस अपना चुनावी जन घोशणा पत्र केवल सत्ता हासिल करने के लिए बनाती है, उस पर अमल करने के लिए नहीं और वहीं विभिन्न कर्मचारी संगठनों से जुड़े षिक्षित कर्मचारी हों या आम जनता, देष के ऐसे ही बड़े राजनीतिक दलों के लोक लुभावने वादों के झांसे में फंसने के आदि हो चुके हैं। समर्थन देने पहुंचने वालों में सीपीआई कोण्डागांव के जिला सचिव तिलक पाण्डे, षैलेष षुक्ला, जयप्रकाष नेताम, दिनेष मरकाम, छबीलाल नेताम, अनिल कुमार नाईक, लाल कुमार सोरी, सनित मरकाम, कुमार मण्डावी, रतीराम नेताम, सोमारु गावड़े सहित अन्य कम्युनिश्ट मौजूद रहे।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
आज कोंडागांव जिला मुख्यालय के एनसीसी ग्राउंड में महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा के द्वारा तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन का आज ज्ञापन सौंपा स्थगित किया गया , आप को बतादे दे कि महंगाई भत्ता संघर्ष मोर्चा द्वारा अपने दो सूत्रीय मांग लंबित 17त्न महंगाई भत्ता को एरियर सहित तत्काल प्रदान किया जाए व गृह भाड़ा भत्ता को सातवें वेतनमान के आधार पर पुनरीक्षित किया जाए ऐसे दो मांगो को लेकर 11 अप्रैल से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था जिसका आज कर्मचारियों, अधिकारियों एवं पेंशनरों के द्वारा आज एनसीसी ग्राउण्ड से नारेबाजी करते हुए बाइक रैली के माध्यम से जिला कार्यालय पहुँच छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री मोहदय के नाम संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी को ज्ञापन सौपा गया ।
साथ ही ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन को अवगत कराया गया कि उक्त मांग पर शासन स्तर से शीघ्र आदेश नही होने पर मजबूरन राज्य के समस्त कर्मचारी, अधिकारी अपने मांग के समर्थन में शासन के ध्यानाकर्षण हेतु अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिये बाध्य होंगे।
सुकमा / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का एक वीडियो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। दरशल वाइरल हो रहे वीडियो छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री लखमा धोती पहनकर सेवादारों और सिरहा-गुनिया के साथ पारंपरिक ढोल की थाप पर झूमते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह वीडियो सुकमा जिले के दोरनापाल का है। यहां मेले में शामिल होने के लिए मंत्री कवासी लखमा पहुंचे थे।
दरअसल, दोरनापाल में शीतला माता के मंदिर में तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा है। इस मेले में शामिल होने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के आबकारी मंत्री और कोंटा विधायक कवासी लखमा भी पहुंचे थे। यहां देवी की पूजा-अर्चना के समय वे पारंपरिक वेशभूषा धोती पहने। फिर सिरहा-गुनिया के साथ उन्होंने देवी की आराधना की। यहां ढोल की थाप पर झूमने लगे। मंत्री कवासी लखमा की इस भक्ति-भावना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
कोंडागांव /शौर्यपथ/
केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित जिला स्तरीय आवासीय एकलव्य विद्यालय गोलावंड विकास खंड/जिला कोंडागांव में कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु बालक आश्रम करियाकाटा संकुल मयूरडोंगर के आठ विद्यार्थियों का चयन हुआ । सर्वाधिक बच्चों का किसी एक विद्यालय से चयन होना इस संस्था में शिक्षा की गुणवत्ता को परिलक्षित करती है । उललेखनीय है कि इस कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतू पात्रता परीक्षा में बालक आश्रम करियाकाटा के विद्यार्थी चि. रीकेश नेताम ने विकासखंड कोंडागांव प्राविण्य सूची मे द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । वहीं प्रवीण्य सूची के प्रथम पांच मे बालक आश्रम करियाकाटा के दो छात्रों तथा प्राविण्य सूची के प्रथम दस मे तीन विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की है । गौरतलब है , कि बालक आश्रम करियाकाटा के कक्षा पांच के बीस में से आठ विद्यार्थियों का जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन होने से हर्ष का माहौल है । संस्था के शिक्षकगणों ने विद्यार्थियों को उजज्वल भविष्य के लिए शुभामनाएं दी है ।
विगत वर्ष भी बालक आश्रम करियाकाटा के ग्यारह विद्यार्थियों में से सात विद्यार्थियों का चयन कक्षा पांचवीं के अंकों के आधार पर जिला स्तरीय एकलव्य आवासीय विद्यालय गोलावंड में चयन हुआ था । संस्था की इस उलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोंडागांव शंकर लाल मंडावी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी इरशाद अंसारी, समाज सेवी व शिक्षाविद सुरंजन आचार्य , प्रभारी प्राचार्य शा.उ. मा. विद्यालय शामपुर विकास खंड माकड़ी अनूप विश्वास, संतोष निषाद सी.ए.सी. मालकोट, दुर्गा शंकर दीवान सी.ए सी मयूर डोंगर, मुकेश सैमसन संकुल प्राचार्य शा उ मा वि मयुर डोंगर पवन कुमार साहू, सुनील चंदेल,बृजेश तिवारी, मधु तिवारी, सन्नी सिंह,विजय शार्दूल, नीलकंठ शार्दूल, नलिन पंड्या , सपन भट्टाचार्य , संजय पाटले , देवेन्द्र सिंह कश्यप , खिरेंद्र यादव , नरेंद्र सोनी आदि ने बालक आश्रम करियाकाटा (शाला परिवार) को अपनी शुभेच्छायें संप्रेषित की है। ज्ञातव्य है कि बालक आश्रम करियाकाटा में विभिन्न 28 ग्राम पंचायतों के विद्यार्थीण अध्ययनरत हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
