
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
कांकेर /शौर्यपथ/
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने रावघाट खनन मुद्दे पर नारायणपुर में जिलाधीश कार्यालय पर प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर बर्बर लाठी चार्ज किये जाने की तीखी निंदा की है तथा इसके लिए जिम्मेदार जिलाधीश और पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने की नांग की है। पार्टी ने कहा है कि प्रशासन और सरकार के रूख से ऐसा लगता है कि वे आदिवासी हितों के लिए नहींए बल्कि कॉर्पाेरेट सेवा के लिए नियुक्त हैं।
आज यहां जारी एक बयान में माकपा के नजीब कुरैशी ने कहा है कि सरकार और प्रशासन का दुष्प्रचार है कि आंदोलनकारी आदिवासी खनन परियोजना के खिलाफ है। जबकि उनकी मांगों से स्पष्ट है कि वे पेसा कानून के तहत ग्राम सभा की स्वीकृति के साथ सरकारी कंपनियों द्वारा स्थानीय निवासियों को 100 प्रतिशत रोजगार की गारंटी के साथ खनन के पक्ष में है। वे चाहते है कि खनन परियोजना को क्रियान्वित किये जाने से पहले उनके वनाधिकारों की स्थापना की जाए। ये ऐसी मांगें हैं, जो न तो संविधानविरोधी हैं और न ही कानून के दायरे से बाहर। इन मांगों पर बात न करने के लिए जिलाधीश के पास यदि समय नही हैं, तो उसकी कॉर्पाेरेटपरस्ती बहुत साफ है और कांग्रेस सरकार को इसका संज्ञान लेना चाहिए। मीडिया के लिए पुलिस लाठी चार्ज की वीडियो जारी करते हुए माकपा नेता ने कहा कि जल.जंगल.जमीन.खनिज और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए बस्तर में आदिवासियों का सरकार और प्रशासन के साथ टकराव तेज हो रहा है। इस टकराव का एकमात्र और सर्वमान्य हल यही है कि राज्य सरकार आदिवासियों के संविधानसम्मत अधिकारों, विशेषकर 5वीं अनुसूची के प्रावधानों का सम्मान करें तथा उनके कानूनी अधिकारों, खास तौर से पेसा और आदिवासी वनाधिकार कानून को मान्यता देते हुए विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित करें। यदि इसका उल्लंघन सरकार और प्रशासन के स्तर पर होगाए तो आदिवासियों के साथ उसका टकराव और बढ़ेगा। उन्होंने मांग की है कि रावघाट में अवैध खनन व परिवहन पर सरकार तुरंत रोक लगाएं।
फोटो - 2
कोंडागांव / शौर्यपथ /
वन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे हुए है । जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे वन विभाग के कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराते हुए समर्थन में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुश्री लता उसेंडी, जिला अध्यक्ष दीपेश अरोरा, शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुवर पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे ।
पूर्व विधायक लता उसेंडी ने कहा कि जंगल जल रहे है, वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है, तस्कर सक्रिय हो चले है । भारतीय जनता पार्टी यह मांग करती है कि वन विभाग के कर्मचारियों के सारे मांगों को तत्काल मुख्यमंत्री द्वारा पूरा किया जाए ।
जनप्रतिनिधियों में लक्ष्मी ध्रुव, कुलवंत सिंह चहल, संतोष पात्र, महेंद्र पारख, सोनामनी पोयाम, ललित देवानंद, रौनक पटेल, राजेश अग्रवाल, पोल्टु चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपाई धरना स्थल पहुंच वन कर्मियों की 12 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराते हुए अपना समर्थन दिया ।
अंगना में महुआ छोड़ ,माताएं आई अंगना में शिक्षा मेला में
प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में अंगना में शिक्षा 2.0 मेला सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
कोंडागांव /शौर्यपथ/
कोंडागांव जिला अंतर्गत संचालित प्राथमिक शाला धाकड़ पारा में दिनांक चार अप्रैल को राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना अंगना में शिक्षा 2 .0 मेला सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का उद्देश्य घर पर ही रह कर विभिन्न नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से माताओं द्वारा प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करने को प्रोत्साहित करना है। जिसमें चलना, कूदना, रंग भरना, चित्र बनाना, मौखिक वार्तालाप, अक्षर व अंक पहचानना आदि गतिविधियां बच्चों ने अपनी मां के साथ मिलकर किया। विभिन्न गतिविधियों के आधार पर श्रीमती जानकी मंडावी, शामबती मण्डावी, जयमति मरकाम को स्मार्ट माता के खिताब से नवाजा गया। प्राथमिक विद्यालय धाकड़ पारा की प्रधान पाठक मधु तिवारी ने अंगना में शिक्षा कार्यक्रम व माताओं की भमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला
बच्चों ने लगाई हस्तशिल्प प्रदर्शनी
बच्चों द्वारा हस्त कला द्वारा निर्मित विभिन्न खिलोने, भगवान की मूर्ति घरोंदे आदि की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसकी सरपंच अम्बिका मंडावी सहित उपस्थित माताओं भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए उनके आदर्शों पर चलकर बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया
कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आयती मण्डावी , सुकमती नेताम तारा वासनीकर, दिनेश देवांगन, व महिला समूह के सदस्यों का भरपूर सहयोग रहा।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
रायपुर में 30 मार्च को आयोजित छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब लेकर जिला मुख्यालय कोण्डागांव के समीप बसे अपने गृह ग्राम चिखलपुटी में 31 मार्च की रात में वापस लौटाने पर विवेक शुक्ला का उनके रिस्तदारों, ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य ग्रामीणजनों के द्वारा स्वागत किया गया। जिले के लिए गौरव का विषय बने विवेक शुक्ला ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब पाने में सफल रहने पर बहुत खुश हैं। छत्तीसगढ़ फैशन एफिनिटी में रनर अप का खिताब मिलने पर उनका आत्मविष्वास बढ़ा है, चूंकि उनकी रुचि शुरु से ही मॉडलिंग के फिल्ड में रही है और उनका सपना मॉडलिंग के फिल्ड में अपनी पहचान बनाना है और उनके हिसाब से मिस्टर छत्तीसगढ़ के लिए उनका चयन होना और वहां रनरअप का खिताब हासिल करना किसी सपने से कम नहीं है
साथ ही शुक्ला ने बताया कि गोवा में होने वाले मिस्टर भारत इवेंट में भी जल्द रवाना होएंगे इवेंट 28,29 और 30 अप्रैल को होने है जिसका निर्णय 30 अप्रैल 2022 को किया जाएगा।
जिसके लिए में लगातार तैयारी कर रहा हु इस छत्तीसगढ़ इवेंट के बाद मेरा सपना मिस्टर भारत का खिताब जितना है।
उन्हें रनरअप का खिताब मिलने पर उनके परिजनों में काफी खुशी है कि उनका चयन मिस्टर छत्तीसगढ के लिए हुआ और भले ही वहां रनरअप का खिताब मिला, यह भी एक बड़ी उपलब्धि है कि गांव में पले-बढ़े होने के बावजूद राजधानी रायपुर में आयोजित बड़े आयोजन में पूरे आत्मविष्वास के साथ बेहतरीन प्रदर्षन कर अपने आपको अन्य प्रतिभागियों से बेहतर साबित कर रनरअप का खिताब हासिल किया।
उक्त कम्पीटिशन अनिता खंडेलवाल व ईशान की देखरेख में किया गया। विवेक शुक्ला ने भविश्य में भी देष स्तर पर होने वाले मॉडलिंग प्रतियोगिता में कोण्डागांव जिले सहित छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन करने का प्रयास करने की बात कही है।
कोंडागांव / शौर्यपथ /
कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी के आलम को देखते हुए आज हिन्दू नव वर्ष के दिन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के शिकायत पर कोंडागांव नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी पहुँचे जिसके बाद बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी का आलम देखते हुए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये सफाई अभियान चलाया ।
उसेंडी ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों बसे आती है और साथ ही साथ सैकड़ो राहगीर को यात्री प्रतीक्षालय में बसों का इंतिजार भी करना पड़ता है जिन्हें यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी का सामना भी करना पड़ता है साथ ही गर्मी के दिनों में पंखे न होने के कारण यात्रियों को गर्मी का भी सामना करना पड़ता है ऐसे में राहगीरों को भारी असुविधाएं होती है जिसे देखते हुए उनके लिए पंखे की व्यवस्था भी किया गया हैं
साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को बोला गया है कि प्रतिदिन बस स्टैंड की सफाई के साथ साथ यात्री प्रतीक्षालय की सफाई भी किया जाए कहा बाहर से आने वाले राहगीर हमारे मेहमान है उन्हें किसी प्रकार की असुविधाएं नही होनी चाहिए।
नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के साथ साथ ललित देवांगन पार्षद, तेज देवांगन, नागेश देवांगन, रौनक पटेल, संतोष देवांगन , सुमित शाह, योगेंद्र नेताम, निताई चौधरी, नानू देवांगन, मुन्ना जायसवाल, कुणाल कटियाला, बंटी नाग, कुलवंत चहल, देवेंद्र मौर्य, लोमेश्वर पटेल, महेंद्र देवांगन साथ ही बस स्टैंड के नागरिक गण उपस्थित रहे।
दीपक वैष्णव की रिपोर्ट
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी के आलम को देखते हुए आज हिन्दू नव वर्ष के दिन भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रौनक पटेल के शिकायत पर कोंडागांव नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी पहुँचे जिसके बाद बस स्टैंड के प्रतीक्षालय में गंदगी का आलम देखते हुए नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों को फटकार लगाते हुये सफाई अभियान चलाया ।
श्री उसेंडी ने बताया कि स्थानीय बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ों बसे आती है और साथ ही साथ सैकड़ो राहगीर को यात्री प्रतीक्षालय में बसों का इंतिजार भी करना पड़ता है जिन्हें यात्री प्रतीक्षालय में गंदगी का सामना भी करना पड़ता है साथ ही गर्मी के दिनों में पंखे न होने के कारण यात्रियों को गर्मी का भी सामना करना पड़ता है ऐसे में राहगीरों को भारी असुविधाएं होती है जिसे देखते हुए उनके लिए पंखे की व्यवस्था भी किया गया हैं
साथ ही नगर पालिका के कर्मचारियों को बोला गया है कि प्रतिदिन बस स्टैंड की सफाई के साथ साथ यात्री प्रतीक्षालय की सफाई भी किया जाए कहा बाहर से आने वाले राहगीर हमारे मेहमान है उन्हें किसी प्रकार की असुविधाएं नही होनी चाहिए।
नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी के साथ साथ ललित देवांगन पार्षद, तेज देवांगन, नागेश देवांगन, रौनक पटेल, संतोष देवांगन , सुमित शाह, योगेंद्र नेताम, निताई चौधरी, नानू देवांगन, मुन्ना जायसवाल, कुणाल कटियाला, बंटी नाग, कुलवंत चहल, देवेंद्र मौर्य, लोमेश्वर पटेल, महेंद्र देवांगन साथ ही बस स्टैंड के नागरिक गण उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
