August 20, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    बस्तर

    बस्तर (1122)

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पांडे के मार्गदर्शन में प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों, ब्रांड एम्बेस्डरो, आई टी बी पी के जवानों, नगरपालिका परिषद कोंडागाँव के कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों के द्वारा जिला मुख्यालय के बंधा तालाब में जलकुंभी का सफाई किया गया। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के सदस्यों एवं नि:शुल्क प्रशिक्षण ले रहे बच्चों ने तालाब के अंदर जाकर जलकुंभियों और घास को निकाला।

    इस मौके पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विजय पाण्डे, जिला संयोजक रिया तिवारी, पार्षद तरूण गोलछा, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सरंक्षक सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सुरज कुमार यादव, सचिव उमेश साहू, कोषाध्यक्ष रवि ठाकुर, ब्रांड एम्बेसडर टंकेश्वर पाणिग्रही, सुनील आचार्या, मनीशंकर देवांगन, बसंत साहू, नगरपालिका परिषद कोंडागांव के कर्मचारी संतोष साहू, गंगा सोनानी, सरस्वती दास, शेर सिंह राजपुरोहित, तरुण नाग और स्वच्छता दीदी मौजूद रहे।

    कोंडागांव/ शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला मुख्यालय के स्थानीय बस स्टैंड के सामने नेशनल हाइवे 30 पर जम कर नारे बाजी के साथ आबकारी मंत्री का भाजपाइयों ने पुतला फूंका । दअरसल 2 से 3 रोज पूर्व में श्री लखमा अपने बस्तर दौरे के दौरान किये टिप्पणी से भाजपाईयों को आहत पहुँचा है जिसके विरोध में कोंडागांव भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री प्रदीप नाग(बन्टी) एवं मंडल अध्यक्ष सखाराम कोर्राम के नेतृत्व में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के विरुद्ध में आबकारी मंत्री कवासी लखमा का पुतला दहन किया गया साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जम कर लगाए जा रहे नारों में अनपढ़ मंत्री को स्कूल भेजो के नारों के साथ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का ये अपमान भाजपा परिवार नही सहेगा आगे किसी भी प्रकार से किसी भी मंत्री के द्वारा अपमान किया गया तो भाजपा परिवार के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    इस दौरान मुख्यरूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन ,नगरपालिक अध्यक्ष हेमकुंवर पटेल ,उपाध्यक्ष जसकेतु उसेण्डी ,दयाराम पटेल ,गप्पी सुराना ,महेंद्र पारख ,दिनेश राव ,छोटू सलाम,राहुल गुप्ता,सुभम पटेल,नागेश देवांगन,रौनक पटेल,टिंकू साहू,विश्वजित,कन्हया गुप्ता, देवेंद्र मौर्य,ललित देवांगन,तेज देवांगन,धनसुदास,अविनाश सोरी,योगेंद्र नेताम,बलसिंह बघेल जी करुण नाइक,संतोष सिंह,रविन्द्र नाग,आनंद नाग,आकाश कश्यप एवं भाजपा के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    शौर्यपथ संवाददाता चंद्रशेखर पटेल
    उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कांकेर जिले के तहसील मुख्यालय चारामा में आयोजित राजीव मितान क्लब एवं महिला शक्ति सम्मेलन के अवसर पर 183 करोड़ 06 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया, इनमें 64 करोड़ 22 लाख रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के 40 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
                 मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 31 करोड़ 03 लाख 96 हजार रूपये के 25  नल-जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया, इनमें जैसाकर्रा नल-जल प्रदाय योजना लागत 01 करोड़ 93 लाख 58 हजार रूपये, नल-जल प्रदाय योजना लिलेझर 01 करोड़ 34 लाख 05 हजार रूपये, लखनपुरी 01 करोड़ 84 लाख 45 हजार रूपये, कोटतरा 01 करोड़ 41 लाख़ 71 हजार रूपये, जेपरा 01 करोड़ 62 लाख 26 हजार रूपये, रतेसरा 92 लाख 26 हजार रूपये, भैंसाकट्टा 01 करोड़ 13 लाख 56 हजार रूपये, बांड़ाटोला 01 करोड़ 19 लाख 45 हजार रूपये, करिहा 01 करोड़ 32 लाख 38 हजार रूपये, चंदेली 01 करोड़ 33 लाख 75 हजार रूपये, रानीडोंगरी 01 करोड़ 21 लाख 89 हजार रूपये, टिकरापारा 98 लाख 37 हजार रूपये, हिंगनझर 83 लाख 49 हजार रूपये, मैनपुर 01 करोड़ 22 लाख 05 हजार रूपये, तेलगरा 01 करोड़ 18 लाख 72 हजार रूपये, मरकाटोला 01 करोड़ 17 हजार रूपये, कन्हारगांव 01 करोड़ 40 लाख 04 हजार रूपये, नारायणपुर (भानुप्रतापपुर) 02 करोड़ 76 लाख 08 हजार रूपये, रानवाही 75 लाख़ 79 हजार रूपये, घोड़दा 52 लाख 79 हजार रूपये, हेटारकसा 95 लाख 36 हजार रूपये, कनेचुर 01 करोड़ 12 लाख 20 हजार रूपये, कुल्हाड़कट्टा 01  करोड़ 42 लाख 10 हजार रूपये, सेलेगोंदी 62 लाख 53 हजार रूपये तथा आमाकड़ा के लिए 94 लाख 93 हजार रूपये की लागत के नल-जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन किया गया।  
                   श्री बघेल द्वारा डोंगरगांव-मालीपारा-भेराडीह तक 06 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 43 हजार रूपये, दियागांव से पाउरखेड़ा तक 17.50 किलोमीटर किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 74 लाख 46 हजार रूपये, मरदेल ईरागांव से दुर्गगांव ईमलीपारा 05 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 58 हजार 46 हजार रूपये का भूमिपूजन किया गया। इसी प्रकार मरकाटोला गोटीटोला से हितेकसा चौक तक 4.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 93 लाख 93 हजार रूपये, तांसी से चिखली मार्ग 3.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 08 लाख 80 हजार रूपये, खैरखेड़ा से गोटीटोला तक 7.50 किलोमीटर सड़़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 92 लाख 35 हजार रूपये के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् विभिन्न 05 शासकीय भवनों में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग लागत 41 लाख 06 हजार रूपये तथा 11 शासकीय भवनों में सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग लागत 01 करोड़ 69 लाख 49 हजार रूपये, चाउरगांव से ओटेकसा सी.सी. सड़क सह नाली निर्माण कार्य लागत 92 लाख 25 हजार रूपये और 02 करोड़ 44 लाख 63 हजार रूपये की लागत से कोड़ेकुर्से में 33/11 के.व्ही विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के लिए भी भूमिपूजन किया गया।

    मुख्यमंत्री द्वारा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण
    मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा 118 करोड़ 84 लाख रूपये के 40 विकास कार्यां का लोकार्पण भी किया गया, इनमें 26 करोड़ 42 लाख 55 हजार रूपये की लागत से निर्मित 08 वृहद पुलों का लोकार्पण शामिल है। जिन उच्च वृहद पुलों का लोकार्पण किया गया, उनमें सराधु मिचगांव से कोड़ेकुर्से मार्ग में कोटरी नदी पर 11 करोड़ 06 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, मुंगवाल भेजा मार्ग में मुंगवाल नाला पर 01 करोड़ 95 लाख 62 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, कुडाल से हप्पर्रा मार्ग में 02 करोड़ 14 लाख 74 हजार रूपये की लागत से कुडाल नदी में निर्मित उच्च स्तरीय पुल, भैंसमुण्डी नदी पर 01 करोड़ 31 लाख 13 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, टेंडइकोंदल नाला पर 01 करोड़ 97 लाख 10 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, भेजा नाला पर 01 करोड़ 64 लाख 20 हजार रूपये की लागत से निर्मित वृहद पुल, मंगहूर नाला में 02 करोड़ 03 लाख 25 हजार रूपये की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय पुल, छिंगदगांव नदी पर 04 करोड़ 36 लाख 45 हजार रूपये की लागत से निर्मित वृहद सेतु का लोकार्पण किया गया।
    मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा 86 करोड़ 90 लाख 86 हजार रूपये की लागत से 20 सड़कों का पुल-पुलिया सहित लोकार्पण किया गया, इनमें कोरर से हवरकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 55 लाख 08 हजार रूपये, भानबेड़ा से ऊंचपानी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 54 लाख 20 हजार रूपये, बोगर से हाटकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 43 लाख 24 हजार रूपये, राज्य मार्ग 05 से चबेला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 07 करोड़ 39 लाख 02 हजार रूपये, चिचगांव से मुल्ला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 68 लाख 96 हजार रूपये, संबलपुर डांगरा रोड से कराठी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 08 लाख 73 हजार रूपये, भानबेड़ा से हाटकर्रा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 03 करोड़ 69 लाख 42 हजार रूपये, राज्य मार्ग 06 से बरबसपुर सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 08 करोड़ 47 लाख 57 हजार रूपये, कोड़ेकुर्से से भुरका सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 04 करोड़ 39 लाख 37 हजार रूपये, मर्रामपानी से कोदापाखा तक सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 05 करोड़ 59 लाख 99 हजार रूपये, करमोती से झोलापारा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 02 करोड़ 38 लाख 43 हजार रूपये, मोखा से भुरसातरहुल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 36 लाख 39 हजार रूपये, घोटुलमुण्डा से घोटिया नाघुर सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 92 लाख 57 हजार रूपये, विनायकपुर भुरसातरहुल छिन्छगांव सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 31 लाख 21 हजार रूपये, कर्रामाड़ से बांसला सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 02 करोड़ 21 लाख 08 हजार रूपये, सेलेगांव से किसनपुरी सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 95 लाख 88 हजार रूपये, भानबेड़ा से डोंगरकट्टा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 47 लाख 29 हजार रूपये, कुण्डल से खोरा सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 01 करोड़ 80 लाख 84 हजार रूपये, दमकसा से दुर्गूकोंदल सड़क निर्माण पुल-पुलिया सहित लागत 12 करोड़ 64 लाख 52 हजार रूपये तथा 97 लाख 07 हजार रूपये की लागत से संबलपुर से कराठी सड़क का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सुगम सड़क योजना के तहत् दुर्गूकोंदल के विभिन्न 08 शासकीय भवनों में 54 लाख 11 हजार रूपये की लागत एवं भानुप्रतापपुर के विभिन्न 08 शासकीय भवनों में 38 लाख 32 हजार रूपये की लागत से निर्मित सीमेंट कांक्रीट पहुंच मार्ग का लोकार्पण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गूकोंदल परिसर में 01 करोड़ 14 लाख रूपये की लागत से निर्मित ट्रांजिस्ट हॉस्टल तथा 40 लाख 72 हजार रूपये की लागत से रावलीनाला में बनाये गये 03 नग स्टाप डेम, 10 लाख रूपये की लागत के वॉच टावर, 14 लाख 40 हजार रूपये की लागत के पेट्रोलिंग कैम्प भवन तथा 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित अर्दन डैम (कलवर) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानुप्रतापपुर में 20 लाख रूपये की लागत के अर्श क्लिनिक एवं बर्थ वेटिंग रूम तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाटकर्रा में 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित महिला/पुरूष वार्ड एवं बर्थ वेटिंग रूम तथा 01 करोड़ 02 लाख 84 हजार रूपये की लागत के डायग्नोस्टिक सेंटर भानुप्रतापपुर का लोकार्पण किया गया, इसके साथ ही  72 लाख 44 हजार रूपये के 02 नग एडवांस लाईफ सपोर्ट एम्बुलेंस और 23 लाख 88 हजार रूपये के 03 नग मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक वाहन को जनता को समर्पित किया गया।
                    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री मनोज मण्डावी, कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया, संसदीय सचिव एवं कांकेर विधायक श्री शिशुपाल शोरी, अंतागढ़ विधायक श्री अनूप नाग, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री नितिन पोटाई, गौसेवा आयोग के सदस्य श्री नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हेमन्त ध्रुव, सुकमा जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री हरीश कवासी, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बिरेश ठाकुर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री हेमनारायण गजबल्ला, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम सहित जनप्रतिनिधिगण तथा आईजी बस्तर संभाग श्री सुन्दरराज पी, डीआईजी श्री बालाजी राव, कलेक्टर कांकेर श्री चन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

    कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    आज कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में 14 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के क्षेत्रवासियों से रूबरू होते हुए उनसे प्राप्त आवेदनों की जांच कर समस्याओं से अवगत हुए। उनके द्वारा आवेदनों पर विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही हेतु टीप किया गया। इन आवेदनों में स्थायी विद्युत कनेक्शन, विद्युत लाईन विस्तार, लोन की आवश्यकता, जमीनी विवाद, अनुकम्पा नियुक्ति, भूमि अतिक्रमण, हैण्डपम्प लगाने जैसे आवेदन प्रमुख थे।
    जनदर्शन कार्यक्रम में ग्राम बिवला के सुधराम नेताम, हीरामन नेताम, रतीराम नेताम, मनीराम नेताम ने अवगत कराया कि गांव के 55 किसानों द्वारा बोर में स्थायी विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन जमा किया गया था, परंतु एक वर्ष बीत जाने के पश्चात् भी स्थायी विद्युत कनेक्शन नहीं लगा है। इसी प्रकार जामपदर पारा कोण्डागांव के दिव्यांगजन राजूराम नेताम ने अपने दिव्यांगता को देखते हुए लोन के लिए कलेक्टर से आग्रह किया। ग्राम बंधापारा केशकाल के ग्रामीणों ने सोलर पम्प सिंटेक्स शुद्धिकरण की शिकायत करते हुए बताया कि पम्प पिछले तीन महीनों से खराब हो गया है और लोगों को पीने के पानी की समस्या हो रही हे। इसके अलावा ग्राम बीरापारा बड़ेराजपुर के ग्रामीणों ने गांव के खेल मैदान में अतिक्रमण की शिकायत करते हुए बताया कि गांव के एकमात्र खेल मैदान में अतिक्रमण किया गया है। जिससे विभिन्न खेलों के आयोजन एवं सामूहिक गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय के सफाई कर्मियों ने बजट के अभाव में निकाले गये सफाई कर्मियों को पुन: कार्य पर रखने, ग्राम पल्ली के सज्जो मरकाम ने हैण्डपम्प लगाने, केशकाल के सखाराम समरथ एवं शोभाराम सोरी ने आदिवासी विश्रामगृह भूमि पर स्थायी पट्टा, जिले के सुभाष, भुनेश्वर, दीपक, राजेश ने नि:शुल्क पीएससी कोचिंग संस्थान को पुन: संचालित करवाने, आड़काछेपड़ा की जयकुमारी ने भूमि के गलत सीमांकन करने, ग्राम पलोरा के जयसिंह ने अनुकम्पा नियुक्ति संबंधी अपना आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया।
    इस दौरान वनमंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    कोण्डागाँव /शौर्यपथ/

    जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में चल रहे रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली उपयोग किए जाने की जानकारी आई है। मिली जानकारी अनुसार आयोजको ने बिजली विभाग से मीटर तो जरूर लिया है किंतु उक्त मीटर से केवल एक लाइट पोल में बिजली उपयोग कर, डीजे व अन्य लाइट पोल पर चोरी की बिजली का उपयोग कर शासन के पैसों पर चूना लगाने की कोशिश की जा रही थी।सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर पालिका के मीटर से अवैध हुकिंग कनेक्शन लेकर,आयोजक समिति आयोजन में लगभग 50 हजार से अधिक की बिजली बिल बचाने के फिराक में थे।

    जानकारी मिलते ही पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी

    वही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में चोरी की बिजली के प्रयोग किए जाने की शिकायत मिलते ही बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे उसके बाद यह बाद जांच में यह बात सामने आई कि यह चोरी डायरेक्ट बिजली विभाग के कनेक्शन से नहीं अपितु नगरपालिका को दिए गए सप्लाई मीटर से की जा रही थी वही आयोजकों का कहना था कि उन्होंने इसके लिए बाकायदा जन प्रतिनिधियों से चर्चा की थी जिसके बाद उन्हें नगर पालिका के कनेक्शन से बिजली की आपूर्ति प्रदाय की गई है।

    केशकाल / शौर्यपथ /

    17 अप्रेल को विधानसभा केशकाल के भाजपा कार्यकर्ताओं की विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन शिशु मंदिर केशकाल में आयोजन किया गया सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओ से चर्चा एवं संघठनात्मक विश्लेषण किया गया, बैठक में केशकाल विधान सभा अंतर्गत आने वाले 5 मण्डल से कार्यकर्ताओ द्वारा संगठन के विस्तार एवं एक रुपता के लिय महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जिसका परिपालन भविष्य में संगठन आने वाले समय में क्रियान्वयन करेगा बैठक में आने वाले समय की कार्ययोजना पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की गई जिसमे स्थानीय मुद्दे, राज्य की वर्तमान सरकार की नाकामियों एवं सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने और आगे की लड़ाई लडऩे की बात कही गई है एवं प्रदेश स्तर से पार्टी संगठन का जो दिशा निर्देश और कार्य योजना आयेगी .

    उनका परिपालन शक्ति केंद्र से बूथ स्तर पर किया जाएगा इस अवसर पर पूर्व विधायक सेवक राम नेताम, पूर्व जिला जिला अध्यक्ष राजेंद्र नेताम, संतोष कटारिया, प्रवीर सिंह बदेशा, जिला महामंत्री तरुण साना, आकाश मेहता, भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रशांत पात्र, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनीता नेताम किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजोरी नेताम, नवल मरकाम मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेंडी भाजपा मंडल फरसगांव, भाजपा मंडल केशकाल, भाजपा मंडल विश्रामपुरी, भाजपा मंडल बड़ेडोंगर, भाजपा मंडल धनोरा के प्रमुख कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही ।

     कोण्डागांव/ शौर्यपथ /

    यदि आप सिनेमा देखने के शौकिन है तो जरा संभलकर क्योकि हमारे सिनेमा घरों में आगजनी जैसी घटना घटित होने पर इससे बचाव के लिए कोई खास इंतजाम नहीं है। दराअसल यह खुलासा शनिवार को अग्निशान अधिकारी व नगरसेना की टीम के निरीक्षण के दौरान सामने आया है। (आप को बतादे की कुछ दिन पूर्व में ही शौर्यपथ समाचार द्वारा एमआरपी से ज्यादा बिक रहे पानी बोतल पर खबर प्रकाशित किया था जिसके बाद अब एकाएक खबरें सिनेमाघरों की सामने आ रही है )

    इस टीम ने नगर के एक दजर्न से ज्यादा दुकानों व संस्थाओं में पहुंचकर फायर सेफ्टी के संबंध में जानकारी ली। जिसमें कई ऐसे संस्थान थे जहॉ संचालकों के द्वारा किसी प्रकार की भी कोई सुविधा नहीं रखी गई थी। जिसे लेकर जिला अग्निशामन अधिकारी व टीम के द्वारा फिलहॉल ऐसे संचालकों को समझाईश दी गई है। यदि इसके बाद भी व्यवस्था नहीं की जाती है तो ऐसे संस्थाओं पर धारा 33 के तहत कायर्वाही की जाएगी। जानकारी के मुताबिक फिलहॉल कुछ ही संस्थाओं तक टीम पहुच पाई है, लेकिन आने दिनों में अब कपड़ा व्ययापारी, होटलो, किराना समानों की खरीदी बिक्री करने वाले सहित अन्य संस्थाओं में पहुंच टीम निरीक्षण करेगी। ज्ञात हो कि, हमें किसी भी तरह की आगजनी जैसी घटना से निपटने के लिए अपने संस्थानों में पूरी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए, जिससे कि, इस अनहोनी को समय रहते टाला जा सके।

    नहीं है फायर सेफ्टी का एनओसी-

    जानकारी के मुताबिक राज्य में वर्ष 2018 से फायर सेफ्टी एक्ट लागू हैं तो है, लेकिन अबतक यहॉ किसी ने इसका एनओसी ही नहीं लिया है। हालंाकि जिला अग्निशामन अधिकारी ने संस्थान संचालकों को समझाईश देने के साथ ही एक्ट के बारे में पूरी जानकारी देते हुए फायर सेफ्टी एनओसी की महत्ता भी बताई है। अब देखना होगा कि, छोटे से छोटे और बड़े संस्थानों में यह फायर सेफ्टी सिस्टम कबतक लग पाता है।

    0- फिलहॉल संचालको को समझाईश देते हुए फायर सेफ्टी एक्ट व सिस्टम को जानकारी दी गई है। यदि कोई नियमों की अवहेलना करता पाया गया तो उन पर नियमानुसार कायर्वाही की जाएगी।
    (एसके मार्बल, जिला अग्निशामन अधिकारी)

    कोंडागांव / शौर्यपथ /

    कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज दिनांक 17 अप्रेल दिन रविवार को शाम 4 बजे कांग्रेस भवन कोंडागांव में आप पार्टी द्वारा सोसल मीडिया के माध्यम से छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मोहन मरकाम के ऊपर लगाए जा रहे आरोपो को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया है जिसे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयम व जिला कांग्रेस प्रवक्ता शिल्पा देवांगन द्वारा संयुक्त रूप से सम्बोधित करते हुए कहा कि आप पार्टी द्वारा सुर्खिया बटोरने के लिए सोशल मीडिया पर मुद्दाविहीन बातो को पोस्ट किया जा रहा है !

    उहोने सयुक रूप से आगे कहा कि लोकतंत्र में कहने का सबको अधिकार है पर मर्यादा में रहकर तथ्यों के साथ कहा जा सकता है ! कोंडागांव नगर पालिका में भाजपा की सत्ता है,आपपार्टी भाजपा के साठ गाठ कर चल रही है जो आरोप शासन प्रशासन पर लगाए गए है उनकी निष्पक्ष जांच की जा रही और बाकी जांच कर कार्यवाही भी की गई है ! उन्होंने कोंडागांव विधायक व् प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद है ! इस दौरान शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा ,कपिल चोपड़ा सहित अनेक कांग्रेसी मोजूद थे !

     कोण्डागांव / शौर्यपथ /

    यूनिसेफ ने सीएमएसआर फाउंडेशन के साथ मिलकर 'हमर लइकामन हमर सम्मानÓ मीडिया 4 चिल्ड्रनÓ अवार्ड समारोह रायपुर निजी होटल में रखा, जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ में महिलाओं और बच्चों से संबंधित मुद्दों पर असाधारण रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारों और फोटो-पत्रकारों को पुरुस्कृत किया गया। यह अवार्ड चार श्रेणियों में दिया गया- प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो, डिजिटल समाचार प्लेटफॉर्म और फोटो-पत्रकारिता। जिसमें कोण्डागांव के अमरेश झा को प्रिंट मीडिया में विशेष प्रकाशन हेतु विधानसभा अध्यक्ष के हाथो सम्मानित किया गया।
    राजधानी के निजी होटल में यूनिसेफ और सीएमएसआर फाउंडेशन द्वारा हमर लइका हमर सम्मान समारोह में बाल कुपोषण संरक्षण से जुडी ख़बरों को प्रमुखता से दिखाने वाले पत्रकारों को सम्मान्नित किया गया। इनमें कोण्डागांव जिले से अमरेश झा को हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ ही कुल 13 पत्रकार और कैमरामेन को सम्मान्नित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर चरणदास महंत और विशेष अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ के अन्य मीडिया बैनरों के संपादक और मुखिया शामिल होकर पत्रकारों और कैमरामेन को स्मृति चिंह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

    कुपोषण के लिए जिम्मेदार कौन

    इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर चरणदास महंत ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कुपोषण के जिम्मेदार कौन है, ना प्रधानमंत्री जिम्मेदार है, ना मुख्यमंत्री जिम्मेदार है, ना प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री जिम्मेदार है। जिम्मेदार सिस्टम है। जिसके चलते गरीबो तक सामग्री नहीं पहुंच रही है।

    इस अवसर पर जॉब जकारिया सीएफओ, यूनिसेफ, छत्तीसगढ़। सैम सुधीर बंडी कम्युनिकेशन एंड एडवोकेसी स्पेशलिस्ट, यूनिसेफ, छत्तीसगढ़। ड़ी. श्याम कुमार मीडिया कलेक्टिव फ़ॉर चाइल्ड राइट्स, ने बताया कि छत्तीसगढ़ कोरोना काल के अलावा यूनिसेफ ने बच्चों के संरक्षण और संवर्धन के लिए लम्बे समय से बेहतर कार्य कर रही है।
    इनको मिला सम्मान-

    इस अवसर पर प्रिंटमीडिया हिंदी के लिए अमरेश झा कोण्डागांव, रविकांत सिंह कोरिया राजेश प्रसाद गुप्ता अम्बिकापुर। प्रिंटमीडिया अंग्रेजी के लिए एजाज कैसर व रश्मि ड्रोलिया। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए सुनील कुमार ठाकुर बलरामपुर, कुंज लाल साहू बालोद, जन्मेजय सिन्हा महासमुंद। डिजिटल मीडिया दामिनी बंजारे, राजकुमार शाह कोरबा। फोटोग्राफी के लिए नसरीन अशफऱ्ी, रूपेश कुमार यादव व अंकित मिश्रा तीनों रायपुर को सम्मान दिया गया

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision