
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा इंजीनियरिंग कोर्स में प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी पीपीटी 10वीं के आधार पर राज्य स्तरीय आनलाइन कांउसलिंग प्रक्रिया द्वारा 11 से 14 अक्टूबर 2021 तक रजिस्ट्रेशन एवं डीवीसी होगा। सीटो का आबंटन 17 अक्टूबर को किया जायेगा। आबंटित सीटो पर 18 से 20 अक्टूबर तक प्रवेश लिया जायेगा। वर्तमान में शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में मेकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग एंव इलेक्ट्रानिक्स एण्ड टेलीकम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के डिप्लोमा कोर्स संचालित है। अधिक जानकारी के लिए संचालनालय तकनीकी शिक्षा रायपुर छत्तीसगढ़ के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
नारायणपुर/शौर्यपथ/नारायणपुर जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय नारायणपुर में कक्षा छठवीं के लिए वर्ष 2022 में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 30 नवम्बर तक आमंत्रित किये गये है। इच्छुक छात्र वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटनवोदयडॉटजीओव्हीडॉटइन के माध्यम से आगामी 30 नवंबर 2021 तक आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन करने वाले पात्र आवेदकों की प्रवेष परीक्षा 30 अप्रैल 2022 को निर्धारित केन्द्र पर आयोजित की जायेगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।
नारायणपुर/शौर्यपथ/छत्तीसगढ़ .शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा 01 नवंबर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभाग द्वारा राज्य के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को दिये जाने वाले गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान वर्ष 2021-22 हेतु 15 अक्टूबर 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किया गया है। खेल अधिकारी ने बताया कि विभाग से जानकारी के अनुसार गुण्डाधूर सम्मान एवं महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान से अलंकृत खिलाड़ियों को एक लाख रूपये नकद, अलंकरण फलक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। गुण्डाधूर सम्मान ऐसे पात्र खिलाडियों को दिये जायेंगे, जिन्होनंे वर्ष 2020-21 में ऐसे खेल जिन्हें भारत सरकार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा सीनियर वर्ग की राष्ट्रीय चौम्पियनशीप या राष्ट्रीय खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये स्वर्ण या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। इसी प्रकार महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु 2020-21 में तीरंदाजी के राष्ट्रीय चौम्पियनशिप के सीनियर वर्ग में या राष्ट्रीय खेलो में छत्तीसगढ़ की ओर से भाग लेते हुये स्वर्ण या रजत या कांस्य पदक प्राप्त किया हो या तीरंदाजी अंतराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो। यदि तीरंदाजी में उपरोक्त उपलब्धि वाले खिलाडी नही मिले तो विगत तीन वर्षाे तक तीरंदाजी की राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता या राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त खिलाड़ी हेतु विचार किया जायेगा।
गुण्डाधूर सम्मान व महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव सम्मान हेतु वर्ष की गणना 01 अप्रेल से 31 मार्च तक होगी। उक्त सम्मान हेतु नियमों व आवेदन आमंत्रित करने हेतु खेल विभाग के अधिकारिक वेबसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटस्पोर्ट्सएसवायडब्ल्यूडॉटसीजीडॉटजीओव्हीडॉटइन पर प्रारूप प्राप्त किया जा सकता है। इस अवधि मेे अनुशंसा पत्र संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण, अंर्तराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, जी.ई.रोड़ रायपुर अथवा खेल एवं युवा कल्याण विभाग नारायणपुर में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर प्रस्तुत व संपर्क किया जा सकता है।
नारायणपुर/शौर्यपथ/डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए जिले के कृषकों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि कार्यालय नारायणपुर से निःशुल्क प्राप्त कर निर्धारित प्रपत्र मे भरकर जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार में चयनित कृषक को 2 लाख रूपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। केवल एसे कृषक ही सम्मिलित होने के पात्र होंगे, जो विगत दस वर्षाे से कृषि का कार्य छत्तीसगढ़ में कर रहे हो, छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी हो, कुल वार्षिक आमदनी मे से न्यूनतम 75 प्रतिशत आय कृषि से हो एवं तकाबी सिंचाई शुल्क सहकारी बैंको का कालातीत ऋण न हो।
कृषक का चयन एवं मूल्यांकन फसल विविधीकरण एवं उत्पादकता वृद्धि हेतु नवीन कृषि तकनीकी अपनाने का स्तर तथा उन्नत कृषि तकनीकी के प्रचार-प्रसार एवं अन्य कृषकों द्वारा अपनाने के लिऐ प्रेरित करने हेतु प्रयास, विगत तीन वर्षाे में विभिन्न फसलों की उत्पादकता का स्तर तथा कृषि एवं सहयोगी क्षेत्रों में कृषक द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं नवोन्मेषी कार्य के आधार पर किया जायेगा। कृषि क्षेत्र में सर्वाेतम कार्य करने वाले किसानों को यह पुरस्कार दिया जायेगा। ऐसा कृषक जो खेती में नवीन तकनीकी को अपनाता हो, जिसकी फसल सघनता अच्छी हो, समन्वित कृषि प्रणाली एवं फसल विविधीकरण अपनाता हो, कृषि संसाधनों का श्रेष्ठतम उपयोग करता हो तथा कृषि विपणन में जिसका योगदान हो, उसे उसे यह पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार हेतु कृषकों के आवेदन पत्र मे उल्लेखित तथ्यों का सत्यापन विकासखण्ड स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। कृषकों का चयन जिला स्तरीय छानबीन समिति एवं राज्य स्तरीय जूरी के द्वारा किया जायेगा और उनके द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा।
नारायणपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू की अध्यक्षता में 11 अक्टूबर 2021 को दोपहर 3 बजे से जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की मासिक बैठक आयोजित की गई है। मासिक बैठक में प्रभारी अधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, अधीक्षक भू अभिलेख, तहसीलदार नारायणपुर, ओरछा, नायब तहसीलदार छोटेडोंगर, बेनूर राजस्व निरीक्षकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थिति सुनिष्चित करने के निर्देष दिये गये हैं।
नारायणपुर / शौर्यपथ / कार्यालय सेनानी, सामरिक मुख्यालय 29वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु.बल कोण्डागांव व नारायणपुर ने जिले के ग्राम तेलसी स्थित चांदमारी स्थल में अभ्यास की अनुमति हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया है। जिस कार्यवाही करते हुए अनुविभागीय अधिकारी ने शर्तों की अधीन चांदमारी अभ्यास की अनुमति प्रदान की है। जिसके तहत् 29वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा 11 से 27 अक्टूबर 2021 तक तेलसी फायरिंग रेंज में चांदमारी अभ्यास किया जायेगा। जारी स्वीकृति आदेश में कोरोना वायरस कोविड-19 के संबंध में शासन द्वारा दिये गये निर्देशों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। चांदमारी अभ्यास के दौरान मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करने सहित जवानों को सोशल एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही चांदमारी स्थल के चारांे ओर सुरक्षा व्यवस्था आवेदक को ही करने कहा गया है। चांदमारी के दौरान किसी भी प्रकार जनधन की हानि न हो इस बात का ध्यान रखने के साथ सभी निर्देशों का पालन करने के लिए कहा गया है।
नारायणपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजन हेतु आदेश जारी किए है। आदेश अनुसार 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक ग्राम पंचायतों में विशेष शिविरो का आयोजन किया जाएगा। आदेश जारी करते हुए कलेक्टर श्री साहू ने कहा कि जिले के विभिन्न ग्रामों में निरीक्षण एवं आम जनता से भेंट के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया है कि ग्रामों में भू अभिलेख से संबंधित अनेक समस्याएं हैं, जिसे पटवारी, राजस्व निरीक्षक स्तर पर तत्काल निराकरण किया जा सकता है। जिसमे फौती नामांतरण, खाता विभाजन, बी-1, खसरा नक्शा, पटवारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र बनाने हेतु संबंधित आवेदक को पटवारी प्रतिवेदन, वंशावली उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही भू अभिलेख का अद्यतीकरण राजस्व अभिलेखों में प्रविष्ट भू स्वामी एवं अन्य विवरण की जांच कर अभिलेखों में अंकित, प्रविष्ट त्रुटियों को दुरूस्त किया जाएगा। उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया है रहा है। शिविर आयोजन के 04 दिवस पूर्व ग्रामों में पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए,। वहीं हल्का पटवारी शिविर दिनांक को ग्राम में ग्रामवासियों की उपस्थिति में बी-1 का पठन करेंगे तथा अविवादित फौती नामांतरण दर्ज कर अविवादित नामांतरण, बंटवारा का आवेदन प्राप्त करेंगे। संबंधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक निर्धारित समय में उपस्थित रहेंगे तथा शिविर समाप्ति पश्चात् जानकारी भू अभिलेख शाखा में शिविर दिनांक को ही प्रेषित करेंगे। शिविर में संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव, रोजगार सहायक भी उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच, कोटवार, पटेल तथा अन्य जन प्रतिनिनिधयों को भी तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी उपस्थिति हेतु सूचित करेंगे।
नारायणपुर विकासखंड के अंतर्गत विषेश षिविरों के आयोजन 11 अक्टूबर को नारायणपुर में तहसील कार्यालय और धौड़ाई पंचायत भवन में, 12 अक्टूबर को बाकुलवाही और बेनूर के पंचायत भवन में, 13 अक्टूबर को सुलेंगा और दण्डवन के पंचायत भवन में, 14 अक्टूबर को नयानार और गढ़बंेगाल के पंचायत भवन में, 18 अक्टूबर को करलखा और छिनारी के पंचायत भवन में, 20 अक्टूबर को बोरावण्ड और नाउमंूजमेटा के पंचायत भवन में, 21 अक्टूबर को खोड़गांव और महिमागवाड़ी के पंचायत भवन में, 22 अक्टूबर को रेमावंड और बाकुलवाही पंचायत भवन में, 23 अक्टूबर को भरंडा आौर कांगेरा 25 अक्टूबर को कुढ़ारगांव और बेलगांव, 26 अक्टूबर को खड़कागांव और पल्ली, 27 अक्टूबर को चांदागांव और कुकड़ाझोर, 28 अक्टूबर को केरलापाल और तोयनार, 29 अक्टूबर को बागबेड़ा और बागडोगरी, 30 अक्टूबर को बिंजली और छोटेडोंगर पंचायत भवन में आयोजित किये जायेंगे।
नारायणशौर्यपथ/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 22वीं कड़ी के प्रसारण को आज नारायणपुर जिले के ग्राम पंचातय कुरूशनार में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सुना गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल की मासिक पुर/शौर्यपथरेडियोवार्ता लोकवाणी में प्रदेष की जनता को नवरात्रि, दषहरा, करवा चौथ, दीपावली, गौरा-गौरी पूजा, मातर, गोवर्धन पूजा, छठ पूजा, भाई दूज आदि त्यौहारों की बधाई व षुभकामनाए देते हुए सभी त्यौहारों को कोरोना नियमों का पालन करते हुए मनाने की समझाई दी। उन्होंने नारायणपुर जिले में प्रारंभ किये गये मसाहती सर्वे प्रारंभ करने पर ग्राम कुरूशनार के कृशक श्री सत्यनारायण से भी बात की। कृशक सत्यनारायण ने कहा कि हम लोग पहले अपनी जिंदगी में रमे रहते थे और हमको सुख-दुःख का कोई मालूम नहीं रहता था, न ही समझ में आता था, लेकिन अब माननीय मुख्यमंत्री जी भूपेश बघेल की सरकार आने के बाद हमारे सर्वेक्षण की बात कही। सर्वेक्षण करने के बाद भी हमको पता नहीं चला कि हमको इससे क्या लाभ होगा ? हमको कोई जानकारी नहीं थी लेकिन सर्वे होने के बाद हम लोगों को अब पता चल रहा है कि हमारा पट्टा बन गया। पट्टे मिलने से धान खरीदी हो रही है। भूमि समतलीकरण किया जा रहा है इसके अलावा राज्य सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ हमें मिल रहा है। ये सब लाभ मिलने के कारण हम सभी कुरूशनार के किसान व ग्रामीण भूपेश बघेल जी को धन्यवाद देते हैं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने कहा कि अबूझमाड़ का मतलब था, ऐसा स्थान, ऐसा वन क्षेत्र, जिसे बूझा नहीं जा सका है। जब हम सरकार में आए तो मुझे लगा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि प्रदेश का कोई क्षेत्र अबूझा रह जाए। जहां की आशाओं, आकांक्षाओं को समझने, जनसुविधाओं और विकास की योजनाओं को पहुंचाने की कोई व्यवस्था ही न हो। राज्य के किसी अंचल के बारे में राज्य सरकार यह कहे कि वह क्षेत्र तो बूझा ही नहीं गया, इससे बड़ी विडम्बना और क्या हो सकती थी? मैंने जांच कराई तो पता चला कि नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखण्ड के कुल 237 ग्राम तथा नारायणपुर विकासखण्ड के 9 ग्राम अभी भी असर्वेक्षित हैं। सर्वेक्षण नहीं होने के कारण यहां के किसानों सहित विभिन्न वर्ग के लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इसे ध्यान में रखते हुए हमने मसाहती सर्वे कार्य को प्राथमिकता से कराने का निर्णय लिया है। अब तक ओरछा विकासखण्ड के 4 ग्रामों तथा नारायणपुर विकासखण्ड के 9 ग्रामों का प्रारंभिक सर्वे पूर्ण कर, उन्हें भुईंयां सॉफ्टवेयर के साथ जोड़ा गया तथा 6 अन्य ग्रामों का सर्वेक्षण कार्य प्रक्रिया में है। आई.आई.टी. रुड़की के सहयोग से 19 ग्रामों का प्रारंभिक नक्शा एवं अभिलेख तैयार कराया गया है।
मुख्यंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार सर्वेक्षण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रारंभिक अभिलेख अथवा मसाहती खसरा को आधार मानकर कब्जेदार को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाए। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा विशेष शिविर लगाकर मनरेगा के तहत भूमि समतलीकरण, डबरी निर्माण, कृषि विभाग की राजीव गांधी किसान न्याय योजना, किसान सम्मान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना आदि का लाभ दिया जाएगा।उद्यानिकी विभाग के द्वारा मिनी बीज किट, नलकूप खनन, ड्रिप सिंचाई योजना, शेड नेट योजना आदि के प्रकरण भी तैयार किए जा रहे हैं। इन ग्रामों के हितग्राहियों से शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन लिया गया है। ओरछा विकासखण्ड से 1 हजार 92 तथा नारायणपुर विकासखण्ड से 1 हजार 842 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है। मैं कहना चाहता हूं कि अबूझमाड़ को ठीक ढंग से बूझने की दिशा में हमने ठोस कार्यवाही शुरू कर दी है। जल्दी ही इसका लाभ जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगेगा। हम यह कहकर अबूझमाड़ के लोगों को उनके वाजिब अधिकारों से वंचित नहीं कर सकते कि अबूझमाड़ का सर्वेक्षण नहीं हुआ। जो काम इतने वर्षों तक नहीं हुआ, वह हम जल्दी से जल्दी कराके, वहां की जनता की सुख-सुविधा में भरपूर बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं, जिसकी शुरुआत हो चुकी है।
लोकवाणी कार्यक्रम को सुनने के बाद ग्राम के सरपंच श्री संतोष पोटाई, ग्राम पटेल श्री रामप्रसाद, श्रीमती संतोशी पोटाई, श्रीमती कमली पोटाई, लछिन दुग्गा, मेघनाथ दुग्गा और सोमारी करंगा ने कहा कि मसाहती सर्वे प्रारंभ होने के बाद हम हमारे गांवों में षासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल रहा है, जिससे हम ग्रामीणों के जीवन में बदलाव आ रहा है। मसाहती सर्वे के बाद प्राप्त दस्तोवजों से अब वे बैंकों से ऋण लेकर अच्छी खेती कर सकते है। इसके साथ ही उनके द्वारा लगाये गये धान को भी वे अब धान खरीदी केन्द्रों में बेच सकते हैं। षासन द्वारा दी गयी इस सुविधा से वे बहुत ही खुष है, और वे प्रदेष के मुखिया श्री भूपेष बघेल को साधुवाद देते हैं।
कांकेर / शौर्यपथ / संसदीय सचिव छ.ग. शासन एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा छत्तीसगढ़ प्रदेश शांति एवं सामाजिक समरस्ता के लिए जाना जाता है यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी सद्भाव और सहयोग से अपने जीवन निर्वाह करते है यहां किसी भी एैसे सोच जिससे यहां का शांत माहौल खराब हो बर्दास्त नहीं करेंगे। अभी हाल ही में कवर्धा की घटना को लेकर भाजपा के द्वारा छत्तीसगढ़िया जनता को उकसा कर प्रदेश के अमन चैन को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है जो बहुत ही गंभीर एवं असंवैधानिक है। घटना चाहे कवर्धा का हो या अन्य किसी भी राज्य की एैसी घटनाओं को किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता हैै इसलिए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही होना चाहिए। कवर्धा की घटना असामाजिक तत्वों के द्वारा धार्मिक भावनाओं को उकसाने के लिए किया गया था जिसकी निष्पक्ष जांच एवं दोषी व्यक्तियों पर कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए कांग्रेस की सरकार जांच कार्यवाही कर रही है। असामाजिक तत्वों का केाई सिद्धांत नहीं होता ना ही वे किसी धर्म या पंथ के अनुयायी होते है बल्कि वे स्वार्थ सिद्धी के लिए अराजकता का माहौैल उत्पन्न करते है एैसे व्यक्ति चाहे किसी भी जाति या धर्म का हो उसके विरूद्ध कार्यवाही की मांग तो जायज है किन्तु असामाजिक गतिविधियों को साम्प्रदायिकता का रूप देना देश की प्रजातांत्रिक एवं संवैधानिक व्यवस्था पर प्रहार है जिसे किसी भी रूप में बर्दास्त नहीं किया जा सकता।
विधायक शोरी ने आगे कहा कि भाजपा के प्रदेश में धर्म के नाम पर धार्मिक उन्माद फैलाकर वोट की राजनीति छत्तीसगढ़ में नहीं करने देंगे, यदि उन्हें प्रदेश की जनता की थोड़ा सी भी चिंता है तो उन्हें बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, पेट्रोल, डीजल, गैस के बेलगाम बढ़ते दाम एवं किसानों के समस्या के निदान हेतु आन्दोलन करना चाहिए। छत्तीसगढ़ के शांत माहौल को अशांत करने का किसी को भी कोई हक नहीं है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
