
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बीजापुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा द्वारा कोविड-19 एवं नये वेरियेंट ओमिक्रान के संक्रमण नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देशों का अनुपालन किये जाने निर्देश जारी किया गया है। जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों में और परिवहन के दौरान हरेक व्यक्ति के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थानों पर तथा समस्त व्यापारिक प्रतिष्ठानों में ग्राहकों के बीच शारीरिक दूरी कम से कम 6 फीट बनाये रखना अनिवार्य होगा। सार्वजनिक स्थानों पर थूकना नियमानुसार जुर्माना के साथ दण्डनीय होगा। कार्य स्थलों, दुकानों एवं संस्थानों तथा सभी प्रवेश स्थानों पर थर्मल स्कैनिंग, हेंड वॉश या सेनेटाईजर और निकास स्थानों एवं सामान्य क्षेत्रों में हेंड वॉश या सैनेटाईजर रखना अनिवार्य होगा। कार्य स्थल, सामान्य सुविधाओं और मानव संपर्क में आने वाले सभी स्थलों का बार-बार सैनेटाईजेशन करना अनिवार्य होगा। कार्य स्थलों मंे कर्मचारियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाये रखना अनिवार्य होगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा और आगामी आदेश पर्यन्त लागू रहेगा। उक्त दिशा-निर्देशों के उल्लंघन करने पर सम्बन्धितों के विरूद्ध महामारी अधिनियम 1897 तथा भारतीय दण्ड संहिता 1860 की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / जिले के कोयलीबेड़ा विकासखण्ड के ग्राम उदनपुर में नवा धान खरीदी केन्द्र खुलने से आस-पास के लगभग 10 गांवों के किसानों को सहूलियत मिलेगा। ग्राम उदनपुर धान खरीदी केन्द्र में सभी व्यवस्थाएं जैसे-छाया, पानी, बिजली, तार फेंसिंग, चौकीदार, हमाल, स्टेकिंग के लिए पर्याप्त बोरियां, बारदाने, धान की सुरक्षा के लिए तिरपाल इत्यादि व्यवस्थाओं के साथ 09 दिसम्बर से खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर नवा धान खरीदी केन्द्र शुरू हो गई है। उदनपुर में धान खरीदी केन्द्र खुलने से ग्राम जिरमतराई, मिन्डी, कामतेड़ा, जामड़ी, बुट्ठाकछार, कौड़ोसाल्हेभाट, मनेगांव, मुरनार और वाला के किसानों में उत्साह का माहौल है।
उदनपुर धान खरीदी केन्द्र में 399 किसानों के द्वारा पंजीयन कराया गया था, जिसका रकबा 491.49 है, जिसमें अब तक 110 किसानों के द्वारा 110.76 रकबे का धान बेचा गया है, जिसमें 27.57 प्रतिशत किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय किया गया। किसान समपतराम पद््दा के द्वारा 62 क्विंटल धान का विक्रय किया गया, इसी प्रकार भजनीबाई जाधे एवं दिनेश कुमार पद््दा के द्वारा 60-60 क्विंटल, कमला मण्डावी के द्वारा 52.8 क्विंटल, माधव नरेटी के द्वारा 42.8 क्विंटल धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर किया गया है। किसानों का कहना है कि ग्राम वाला और कामतेड़ा से कोयलीबेड़ा धान खरीदी केन्द्र तक लगभग 15-20 किलोमीटर की दूरी तय करना पड़ता था, लेकिन अब मात्र 05-10 किलोमीटर की दूरी पर ही उदनपुर में नवा उपार्जन केंद्र खुलने से किसानों में खुशी की लहर है। राज्य शासन के इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को कोटिश बधाई दिये हैं।
किसानों की सुविधा के लिए जिले में इस वर्ष 12 नए धान खरीदी केंद्र बनाये गये है, अब बढ़कर जिले में 137 धान खरीदी केन्द्र हो गई है, जिसमें समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / कलेक्टर चन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी आरपी मिरे एवं डीएमसी आनंद गुप्ता के उपस्थिति में जिला स्तरीय पढ़ाई तुंहर दुआर कार्यक्रम का द्वितीय चरण उच्च प्राथमिक शाला एवं हाई स्कूल हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं का कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कांकेर में आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्रीमती सरोज जितेंद्र सिंह ठाकुर की उपस्थिति में विभिन्न विकासखंडो से अलग-अलग कौशलों के लिए संकुल और विकासखंड स्तर प्रतियोगिता आयोजित कर विकासखंड मे जो बच्चे प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त किए थे उन बच्चों को जिला स्तर पर सम्मिलित करने हेतु निर्देशित किया गया था इसके तहत सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे आज जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। प्रोजेक्ट कार्य उच्च प्राथमिक शालाऔर हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी के लिए, कबाड़ से जुगाड़ प्राथमिक शाला में अध्यापन करने वाले शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए, सौ दिन सौ कहानियां कक्षा 6 से 8 में अध्ययनरत करने वाले बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर 2.0 के विस्तार से चर्चा कर पठन कौशल लेखन कौशल हस्तपुस्तिका गणिती कौशल विज्ञान के प्रयोग और प्रोजेक्ट कार्य के बारे में चर्चा किया गया। कार्यक्रम में जिले के लगभग 350 छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक साथी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य सीआर सोनवानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर के प्राचार्य रोशन वर्मा द्वारा हार और जीत के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए बच्चों को विभिन्न घटनाओं से अवगत कराये। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विधाओं के संयोजक एवं सदस्य जिला कार्यालय से उपस्थित सभी सदस्यों का सहयोग रहा कार्यक्रम का संचालन श्री चंद्रप्रकाश जवानी के द्वारा किया गया।
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
जिले के पंजीकृत बाल देखरेख संस्थाओं में निवासरत देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को फॉस्टर केयर के प्रावधान अनुसार अस्थाई संरक्षण में दिये जाने हेतु भारतीय दंपत्तियों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। फॉस्टर केयर परिवार का दायित्व होगा कि बालक को समुचित भोजन, वस्त्र, आश्रय, शिक्षा, देखभाल एवं संरक्षण आवश्यकता अनुसार सभी प्रकार की चिकित्सा तथा उपचार, आयु एवं रूचि अनुसार व्यवसायिक प्रशिक्षण, बालक की विकास संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति, बालक का पोषण, दुर्व्यव्यवहार, हानि, उपेक्षा से सुरक्षा तथा बालक एवं उसके जैविक परिवार की निजता का सम्मान करें, इसके साथ ही फॉस्टर केयर मार्गदर्शिका 2016 में उल्लेखित सभी दायित्वों एवं शर्तों तथा बालक कल्याण समिति एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के निर्देशों के पालन करना अनिवार्य होगा।
ऐसे भारतीय दंपत्ति जो देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों को अस्थायी रूप से संरक्षण में लेना चाहते हैं, वे बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग कांकेर के कार्यालय में संपर्क कर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर सकते हैं।
21 से 24 दिसम्बर के मध्य विशेष ग्रामसभा आयोजित करने के निर्देश
उत्तर बस्तर कांकेर /शौर्यपथ/
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजनांतर्गत प्राप्त आवेदनों का दावा-आपत्ति एवं निराकरण के लिए निर्धारित समय-सीमा में विशेष ग्रामसभा आयोजन किये जाने के लिए प्रभारी कलेक्टर सुरेन्द्र प्रसाद वैद्य द्वारा जिले के ग्राम पंचायतों में 21 से 24 दिसम्बर के मध्य विशेष ग्रामसभा आयोजन करने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
प्रभारी कलेक्टर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने तथा विशेष ग्रामसभा आयोजन करने की जानकारी ग्राम पंचायत के प्रत्येक पदाधिकारी सरपंच तथा पंचों को देना सुनिश्चित करें, जो अपने क्षेत्र के सदस्यों को ग्रामसभा में उपस्थित कराने के उत्तरदायी होंगे। साथ ही पंचायतों के द्वारा विशेष ग्राम सभा सम्मेलन की सूचना सार्वजनिक स्थल, सहगोचर स्थानों पर चस्पा कर तथा मुनादी कराई जाकर ग्रामसभा के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से सूचना दी जावे। ग्राम सभा की कार्यवाही सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने एवं विशेष ग्रामसभा में संकलित प्रतिवेदन संबंधित तहसीलदारों के माध्यम से 26 दिसम्बर तक अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें।
पंचायत सचिवों को टीकाकरण रजिस्टर तैयार करने के निर्देष
नारायणपुर /शौर्यपथ/
कलेक्टर धर्मेष कुमार साहू की अध्यक्षता में आज जिला पचंायत के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कलेक्टर साहू ने कहा कि जिले में कोविड-19 के प्रभावी रोकथाम के लिए वैक्सीनेषन की गति को बढ़ाने की आवष्यकता है, जिसके लिए पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण है। पंचायत सचिव गांवों में कोविड-19 के वैक्सीनेषन हेतु गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार, मुनादी, दीवार लेखन आदि कार्य वैक्सीनेषन दिवस के पूर्व करा लें। कलेक्टर ने कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का रजिस्टर तैयार किया जाये। सचिव द्वारा तैयार किये गये टीकाकरण पंजी की पूरी जांच की जिम्मेदारी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की है। इसके साथ पहली डोज एवं सेकण्ड डोज लगावाने वालों की भी जानकारी संकलित करें। निर्धारित दिवस के को टीकाकरण दल गांव में पहुंचकर वैक्सीनेषन करेंगा। इसके बाद वैक्सीनेषन की रिर्पोटिंग भी की जाये।
कलेक्टर साहू ने बैठक में कहा कि टीकाकरण रजिस्टर सुव्यवस्थित रूप से तैयार किया जाना चाहिए। रजिस्टर में डोज लेने वाले हितग्राहियों का नाम, पता, मोबाईल नंबर आदि की जानकारी अंकित की जाये। इसके अलावा प्रथम डोज एवं द्वितीय डोज की तिथियों को भी अंकित किया जाना चाहिए, ताकि रिपोर्ट देने में कोई दिक्कत न हो। इस कार्य में पंचायत सचिव अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिताानिनों का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में हर सप्ताह अभियान चलाकर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों का लाभ ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय कर सुनियोजित प्रयास करें।
बैठक में कलेक्टर ने कहा कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जिस क्षेत्र में कैंप का आयोजन किया जा रहा है। वहां एक सप्ताह पहले कैंप आयोजन की पूरी जानकारी दें। ताकि पर्याप्त समय मिलने पर प्रचार-प्रसार किया जा सके। इसके लिए विद्यालय के षिक्षक एवं स्कूली बच्चे भी सहयोग कर सकते हैं। ग्रामीणों को पर्याप्त समझाईष दी जाये और टीका से होने वाले बचाव एवं लाभ के बारे में बताया जाये। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सक दलों की ड्यूटी उस कैंप विषेष में लगायी गयी है, उसकी पूरी जानकारी सचिव को दी जाये। साथ ही समय पर चिकित्सक दल निर्धारित तिथि में निर्धारित स्थल पर पहुंचना सुनिष्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहान की महिला सदस्यों का भी इस कार्य में सहयोग लिया जा सकता है। इसके अलावा क्षेत्र की अन्य महिला स्व सहायता समूह के सदस्य भी इसमें अपनी महति भागीदारी निभा सकती है। स्थानीय पंच एवं सरपंचों का भी सहयोग अपेक्षित है।
बैठक बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीआर पुजारी, एसडीएम जितेन्द्र कुर्रे, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणपुर घनष्याम जांगड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ओरछा रामांचल यादव, के अलावा ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित थे।
कोण्डागांव /शौर्यपथ /
दुर्घटना एवं अकाल मृत्यु होने पर शासन द्वारा मृतक के परिजनों को आर्थिक राशि दिए जाने का प्रावधान है इसी प्रकार के 09 प्रकरणों में 36 लाख रूपये की राशि मृतकों के आश्रितों को जारी की गई। जिला कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों को प्रयोग करते हुए प्राकृतिक आपदा एवं दुर्घटनाओं के कारण सहायता एवं अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें दिनांक 08 सितम्बर 2021 को कु0 तन्वी पिता अजय उम्र 02 वर्ष ग्राम जुगानीकलार तहसील फरसगांव, दिनांक 14 अक्टूबर 2021 को सोनसाय पिता सदर उम्र 55 वर्ष ग्राम खण्डसरा तहसील फरसगांव, दिनांक 07 सितम्बर 2021 को पदुमनाथ राणा पिता सोमनसिंह उम्र 57 वर्ष ग्राम बड़ेडोंगर तहसील फरसगांव, दिनांक 16 सितम्बर 2021 को लक्ष्मन पिता सुकूराम उम्र 55 वर्ष ग्राम सारबेड़ा तहसील फरसगांव एवं दिनांक 16 सितम्बर 2021 को रतनीबाई कावड़े पति नवलसिंह कावड़े उम्र 60 वर्ष ग्राम बटराली तहसील केशकाल की मृत्यु पानी में डूबने से हुई थी। इस संबंध में उनके पीड़ित परिवार को चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
वहीं दिनांक 19 अप्रैल 2021 को चंदनलाल पिता चैनसिंह उम्र 18 वर्ष ग्राम लुभा तहसील माकड़ी की गाज गिरने से मृत्यु, दिनांक 09 मई 2021 को कु0 मोनिका नेताम पिता फुलसिंह नेताम उम्र 09 वर्ष ग्राम करमरी तहसील बड़ेराजपुर पर आंधी तुफान से आमवृक्ष का डंगाल टूटकर गिरने से मृत्यु, दिनांक 30 सितम्बर 2021 को सुरेशदास पिता झाडूदास उम्र 65 वर्ष ग्राम सिंगनपुर तहसील केशकाल एवं दिनांक 25 मई 2021 को धनमती पति जुगधर उम्र 55 वर्ष ग्राम मुनगापदर तहसील कोण्डागांव की सर्पदंश से मृत्यु होने पर चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। सहायता राशि चेक, बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से संबंधित को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोण्डागांव के समक्ष प्रदान किया जायेगा।
उत्तर बस्तर कांकेर / शौर्यपथ / नगर पंचायत नरहरपुर के सभी 15 वार्डों एवं नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-9 में पार्षद पद के चुनाव के लिए अभ्यर्थिता से नाम वापसी के बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन किया गया।
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-9 में पार्षद पद के लिए 03 अभ्यर्थी चुनाव मैदान हैं। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कान्तीबाई बक्शी (मरकाम) के लिए चुनाव चिन्ह कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी शांति ठाकुर के लिए चुनाव चिन्ह हाथ और निर्दलीय प्रत्याशी चित्ररेखा मरकाम के लिए उगता सूरज चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
नगर पंचायत नरहरपुर में 43 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिन्हें रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रतीक चिन्ह का आबंटन किया गया है। वार्ड क्रमांक-01 से भजनाहालारी से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के प्रत्याशी नरसो कल्लो को हाथ तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पूर्णिमा नेताम को कमल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-02 पंडित दीनदयाल वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भागवत शोरी को कमल, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जगदीश धु्रव को हाथ तथा गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के अभ्यर्थी योगेश्वरी ठाकुर को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-03 शहीद वीर नारायणसिंह वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी मुकेश कुमार मंडावी को कमल, इंडियन नेशनल कॉंग्रेस पार्टी के अभ्यर्थी श्री शिवचरण मंडावी को हाथ और निर्दलीय प्रत्याशी भगवानीराम मंडावी को पतंग का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-04 इमलीपारा वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी कुंती नेताम को कमल एवं इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी तुलेश्वरी कोड़ोपी को हाथ का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-05 भगतसिंह वार्ड से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी गीता बेसरा को हाथ और भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी राजेश नाग को कमल का चुनाव चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-06 सुभाषचन्द्र बोस वार्ड से इंडियन नेशनल कॉंग्रेस के अभ्यर्थी बिन्देश्वरी स्वर्ण को हाथ तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रंगीता उइके को कमल और गोड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी सुलोचना नेताम को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-07 लोकमान्य तिलक वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी अनिता यादव को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रूखमणी सिन्हा को कमल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कविता साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-08 श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी होमेश्वर लाल सिन्हा को कमल एवं इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी विरेन्द्र जैन को हाथ का प्रतीक चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-09 लाल बहादुर शास्त्री वार्ड से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश कुमार पटेल को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लक्ष्मीनारायण साहू को कमल, गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी रोशनलाल ध्रुव को दो तलवार एक ढाल और निर्दलीय प्रत्याशी घनाराम साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-10 पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल साहू को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मुकेश संचेती को कमल और निर्दलीय प्रत्याशी मंगलाराम ठाकुर को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-11 डॉ. आंबेडकर वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी गोदावरी विश्वकर्मा को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी वैजन्ती साहू को कमल और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रिका ठाकुर को दो तलवार एक ढाल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कांति साहू को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
वार्ड क्रमांक-12 मंडीपारा वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी डीकेश कुमार मरकाम को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्याम सुन्दर तारम को कमल तथा निर्दलीय प्रत्याशी कुंती कुंजाम को दो पत्तियां एवं निर्दलीय प्रत्याशी पुरषोतम ध्रुव को उगता सूरज का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है। वार्ड क्रमांक-13 शहीद गैंदसिंह वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी चन्द्रिका भागवत नेताम को कमल, इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी सुशीला ध्रुव को हाथ और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी दीपिका मरकाम को दो तलवार एक ढाल का चुनाव चिन्ह आबंटित की गई है। वार्ड क्रमांक-14 अटल बिहारी वार्ड से इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी ज्ञानचंद संचेती को हाथ, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विकास कुमार जैन को कमल और गांडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी गधेश्वर सिन्हा को दो तलवार एक ढाल का प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया है।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-15 इन्दरू केंवट वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आसकरण ध्रुव को कमल और इंडियन नेशनल कॉग्रेस के प्रत्याशी प्यारी सलाम को हाथ का चुनाव चिन्ह आबंटित किया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी के लिए उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं और व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, जिससे धान बेचने आए किसानों को कोई असुविधा न हो। बघेल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारी धान खरीदी के पहले दिन से मुस्तैद रहे और उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी कड़ी में बस्तर कमिश्नर जी.आर. चुरेंद्र ने बुधवार की शाम को जगदलपुर के बड़े मुरमा और नानगुर धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर खरीदी कार्य को सुचारू संचालन के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारी बैंक, कृषि, खाद्य विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
