
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के जन्मदिन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास रायपुर से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के किसानों के खाते में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की द्वितीय किश्त के तहत इनपुट सब्सिडी के अंतरित की। इस अवसर पर कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के साथ दुर्ग में जिला कार्यालय के चिप्स सेंटर में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान हितग्राही भी मौजूद थे।
कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की वर्ष 2021-22 की द्वितीय किस्त के रूप में 1 लाख 1 हजार 78 किसानों को 68 करोड़ 44 लाख 9 हजार रूपये ,सीधे किसानों के खाते में अंतरित किये। मुख्यमंत्री के बटन दबाते ही किसानों, मजदूरों और पशुपालकों में खुशी की लहर का संचार हुआ और सभी के चेहरों पर मुस्कान दिखी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों, भूमिहीन कृषि मजदूरों, पशुपालकों एवं महिला समूहों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है, जिसने न्याय योजना के माध्यम से प्रत्येक व्यक्ति के सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार को सुनिश्चित किया है।
ताम्रध्वज साहू ने कहा दुर्ग में क्राईम का हर मामला रिकवर
चिटफंट के बडे डायरेक्टर हो रहे है जेल दाखिल, संपत्ति के आंकलन में हो रही है देरी
महादेव आईडी के मामले में किसी का कोई दबाव नही, मुख्य आरोपी जल्द दबोचे जायेंगे
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कलेक्टोरेट परिसर में आयोजित दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक शनिवार को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने ली और पुलिस अधिकारियों को 10 से 15 बिन्दुओं को बताते हुए इस पर कार्य करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिये। बैठक के दौरान गृह मंत्री का तीखा तेवर देखने को मिला है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों को जमकर फटकारा। गृहमंत्री ने एसपी दुर्ग को स्पष्ट निर्देश दिया है कि बैठक के बाद उनके निर्देश को हल्के में न लिया जाए। इस रविवार से ही उन्हें ग्राउंड पर काम दिखना चाहिए। गृह मंत्री ने जिले के सभी ब्लैक स्पॉट की जानकारी लेकर उन्हें सुधारने के लिए क्या किया जाए इसकी रिपोर्ट मांगी है।
पीडब्ल्यूडी और निगम के अधिकारियों को तालमेल बनाने के दिए निर्देश
बैठक के दौरान गृहमंत्री ने पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के अधिकारियों को भी बुलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए पुलिस, पीडब्ल्यूडी और निगम तीनों विभाग मिलकर कार्य करें। ऐसी योजना बनाएं कि जिले में सड़क दुर्घटना को कैसे रोका जाए। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को एनएच व अन्य सड़कों की खस्ता हालत को लेकर भी फटकार लगाई और उन्हें जल्द ठीक करने के निर्देश दिए।
बैठक में दुर्ग रेंज के आईजी बी एन मीणा, एसपी अभिषेक पल्लव, एएसपी सिटी संजय ध्रुव, एएसपी ट्रैफिक विश्वास चंद्राकर, एएसपी ग्रामीण अनंत कुमार सहित सभी सीएसपी, एसडीओपी के अलावा सभी थानों के थानेदार और चौकी प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक समाप्त होने के पश्चात मीडिया से रू-ब-रू होते हुए श्री साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में वह समीक्षा बैठक लेकर जिलों की कानून व्यवस्था का हाल चाल जान रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस वालों की क्या प्राब्लम है, क्राईम नेचर में क्या बदलाव हुए है? अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मार्केट के अलावा जिन स्थानों पर अपराध अधिक हो रहे है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे जिनकी संख्या 15 से 20 हो लगवाये जाये। उसके लिए एमएलए, महापौर, उद्योगपति, स्कूल,कॉलेज के लोगों से सहयोग लेकर यह कैमरे लगवाये। पुलिस के प्रति आम जनमानस में सम्मान हो और अपराधियों में पुलिस का खौफ दिखे, ये मूल मंत्र होना चाहिए। निगरानी शुदा बदमाश जो पिछले दो वर्षों में सुधर गये है, उनके नाम निगरानीशुदा बदमाश की सूची से हटाये ताकि वे अपने परिवार के साथ अच्छा जीवन बसर कर सके। लायसेंसी बंदूक और पिस्टल रखने वालों को सूचीबद्ध कर उनसे पूछा जाये कि आपने ये इसका लायसेंस शौक से रखा है कि आपके उपर कोई विवाद है या आप बड़े प्रापर्टी वाले व्यक्ति है, यदि शौक से रखें है और घर में ही रखे हैं तो ऐसे लोगों का लायसेंस निरस्त करने के निर्देश भी गृहमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को दिये है। क्योंकि देखने में यह आ रहा है कि आज से करीब 20 से 40 साल पहले छग राज्य में लोगों ने गन लायसेंस लिया है, वह शौकिया तौर पर है, और घर में रखी बंदूक से फायर तक हो जा रहा है।
मंत्री श्री साहू ने आगे कहा कि एक्सिडेंट वाले चौक को चिन्हांकित कर सड़क दुर्घटना में कमी लाने का प्रयास करें और रात्रिकालीन गश्त को बढाया जाये। रात्रि 12 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक कड़ाई से गश्त पूरे प्रदेश सहित दुर्ग जिले में भी कराई जाये। अपराध वाले गंभीर क्षेत्रों को पुलिस अधिकारी चिन्हांकित कर उन स्थानों पर रात को अधिक गश्त करें ताकि अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सके। इसके अलावा जुआ सटटा पर अंकुश लगाये। गत दिवस उरला में बच्ची के हुए एक्सिडेंट के मामले में पूछे गये लाठी पुलिसिंग का जवाब देते हुए उन्होनें कहा कि मीडिया का इशारा मै समझ रहा हूं , घटना का विश्लेषण किया जा रहा है, गलती किसकी है, उसका पता किया जा रहा है? दुर्ग में क्राईम का ग्राफ के जो मामले है वह लगभग पूरे मामले रिकवर हो चुके है। साईबर क्राईम को लेकर लगातार जागरूकता कार्यकम चलाया जा रहा है, लोगों के साथ ठगी या और कोई वारदात ना हो,इसके लिए एसीसीसीयू में प्रशिक्षित व नये आरक्षकों को भी जोड़ा जाये जो पूर्ण रूप से साईबर के मामले में प्रशिक्षित है। चिटफंट कंपिनयों के डायरेक्टरों की धरपकड़ करने में पुलिस कोई भी कमी नही कर रही है, थोडा समय उनकी सपंत्ति के आंकलन में जरूर लग रहा है। कई डायरेक्टरों को पकड़कर जेल में भी दाखिल कर रहे है। राम और कृष्ण का नाम भाजपा ही नही लेती सबसे पहले ये नाम राजीव गांधी ने लिया और अयोध्या में इसकी नींव रखी। छग में भी प्रदेश के मुखिया ने रामवनगमन का मार्ग प्रशस्त कांग्रेस ने ही किया और भव्य मंदिर का निर्माण करवा रही है, जिसको छग की जनता नमन कर रही है, आने वाला पर्व गणेश चतुर्थी का पर्व है, उसमें सबसे अधिक पंडाल कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग और समर्थकों का रहता है, भाजपा के कितने लोग पंडाल लगाये है आप लोग स्वयं गिनकर मुझे बताईयेगा।
गृहमंत्री ने महादेव आइडी के मुख्य आरोपियों को पकडने में पुलिस को कोई भी दिक्कत नही है, जल्द उन्हें पकड़ा जायेगा और ना ही उसमें किसी प्रकार का दबाव है, जो लोग भी इसमें शामिल है उनको दबोचा जायेगा। पुलगांव में पुलपर हुए गडडे व 21 करोड के घोटाले के आरोपों को उन्होंने एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों ने पानी निकासी की जगह पर घर बना लिया है, पानी जब निकलेगा नही तो इस तरह का गुड्डे पुल और सडकों पर होंगो। इस मामले में चीफ इंजीनियर को निर्देशित किया है कि इसकी वे रिपोर्ट जल्द विभाग को प्रस्तुत करें। क्वालिटी में कोई गड़बडी पाई जायेगी तो उसको बख्शा नही जायेगा और कार्यवाही होगी।
गणेशोत्सव में पीओपी से बनी मूर्तिया पर प्रतिबंध:
आयुक्त प्रकाश सर्वे ने तालाबो,घाटों की लगातार सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए:
दुर्ग। / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम। रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनमानस के व्यापक हित और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आगामी विभिन्न त्योहारों और सार्वजनिक उत्सवों के आयोजनों हेतु छत्तीसगढ़ में तीज-त्योहार शुरू हो गए हैं। इस बीच, गणेशोत्सव को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है। मूर्तियों के विसर्जन से राज्य के जल से स्त्रोतों की जल गुणवत्ता पर पढ़ने वाले विपरीत की रोकथाम के सबन्ध संशोधित दिशा आदेश जारी किया गया। इसको ध्यान में रखते हुए कमिश्नर प्रकाश सर्वे के निर्देश पर अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए बनाई टीम।तालाबो में गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के अवसर पर तालाबो,घाटों की सफाई करवाने के अधिकारियों को निर्देशित किया है और प्रत्येक प्रतिमा विसर्जन स्थल के पहले विसर्जन के दौरान व विसर्जन के एक सप्ताह बाद जल गुणवत्ता की जाॅच करे।जल स्त्रोतों की क्षेत्रानुसार सेम्पलिंग बिन्दु निश्चित करने के निर्देश भी दिये । यह उल्लेखनीय है कि जल स्त्रोतो में प्रतिमाओं के विसर्जन के फलस्वरूप जल की गुणवत्ता प्रभावित होती है, क्योंकि मूर्ति निर्माण में उपयोग किये जाने वाले अप्राकृतिक रंगो में विषैले रसायन होते है, साथ ही प्रतिमाओं के साथ फूल, वस्त्र एवं सजावटी सामान, रंगीन काॅगज व प्लास्टिक आदि प्रतिमाओं के साथ विसर्जित हो जाती है।
*- महापौर धीरज बाकलीवाल एवं निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने सभी गणमान्य नागरिकों से अनुरोध किया कि* वे जल की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव न पड़े इसलिए जल प्रदाय वाले स्त्रोतों पर मूर्तियों का विसर्जन न किया जाए। प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पहले से निश्चित किये गए स्थानों पर ही विसर्जन करें जिससे अन्य नादियों, तालाबो को प्रदूषण होने से बचाया जा सके।प्रतिमाओं के साथ लाई गई सामग्री जैसे वस्त्र, पूजन सामग्री, प्लास्टिक का सामान, पाॅलीथिन आदि जैसे सामग्रीओं को नदी, तालाबों में विसर्जन के दौरान न ड़ाले। प्रतिमा विसर्जन हेतु निर्मित तालाब में मूर्ति विसर्जन कराया जाए जो चारों तरफ से घिरा हो तथा तल में सिन्थेटिक लाइनर लगाया जाता है। जिसमें विसर्जन के उपरान्त बचे हुए अवशेषों को किनारे पर लाकर वा मिट्टी इत्यादि को लैण्ड फिल में डाला जाता है तथा लकड़ी व बांस को पुनः उपयोग किया जा सके।मूर्ति विसर्जन के बाद 24 घण्टे के अन्दर जल स्त्रोतों में विसर्जित फूल, वस्त्र, एवं सजावटी सामान को निकाल लिया जाए जिससे जल जीवन पर मूर्ति विसर्जन का न्यूनतम विपरीत प्रभाव पड़े तथा मूर्ति विसर्जन स्थलों के पास ठोस अपशिष्टो को न जलाया जाए/
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे अल सुबह इंद्रिरा मार्केट क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। मोती कम्प्लेक्स,हटरी बाजार,पांच कंडील,सब्जी बाजार,इंद्रिरा मार्केट पार्किंग सिटी कोतवाली के सामने पुराना बस स्टेण्ड के आस पास सहित क्षेत्र निरीक्षण निगमायुक्त ने किया। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,सफाई दरोगा सुरेश भारती,राजू सिंह,राजेन्द्र सराठे आदि मौजूद रहे। मार्केट क्षेत्र में निगमायुक्त ने बाजार क्षेत्र के नालियों को अच्छी तरह से सफाई करवाने करने के लिए उन्होंने अधिकारियों कहा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा स्वास्थ्य अधिकारी व अमला के साथ लिया।
जलभराव की स्थिति का मुआयना निगमायुक्त प्रकाश सर्वे ने किया।उन्होंने मौजूद अधिकारी को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया। स्थानीय रहवासियों ने समस्याओं से निगमायुक्त श्री सर्वे को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं।
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आज अल सुबह मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत वार्ड में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से आयोजित स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में इलाज व जांच कराने पहुंचे मरीजों से चर्चा की तथा शिविर की व्यवस्थाओं पर फीडबैक लिया।आयुक्त पहुंचे स्वास्थ्य शिविर, मरीजों से हुए रूबरू शिविर में उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों से चर्चा की तथा शिविर के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजनांतर्गत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं नगर पालिक निगम के सहयोग से निगम क्षेत्र में स्थित समस्त स्लम बस्तियों में क्रमबद्ध कार्ययोजना। इसी कड़ी में आज रविवार को निगम क्षेत्र के अन्य स्थानों के साथ-साथ वार्ड 2 राजीव नगर उचित मूल्य दुकान के पास स्लम स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने अधिकारियों के साथ मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचकर आयोजित शिविर का सघन रूप से निरीक्षण किया। उन्होंने शिविर में जांच एवं इलाज हेतु आए हुए नागरिकों से चर्चा की तथा स्वास्थ्य शिविरों के संबंध में उनकी फीडबैक लिया। इस दौरान आयुक्त ने शिविर में संलग्न डॉक्टर्स,अधिकारी-कर्मचारियों से शिविर की व्यवस्थाओं पर आवश्यक चर्चा कर के साथ ही बेहतर स्वरूप में शिविर संचालन के संबंध में दिशा निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, कुलेश्वर चंद्राकर (ए. पी. एम.) सहित अन्य मौजद रहे।
-अब तक 2091 शिविर, 152051 मरीज लाभान्वित
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत दुर्ग शहरी क्षेत्र में अब तक आयोजित किए गए शिविरों की संख्या की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि अभी तक निगम क्षेत्र शहरी स्लम क्षेत्रों में 2091 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। दुर्ग शहरी क्षेत्र अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा शिविरों के माध्यम से अब तक 152051 मरीज लाभान्वित हुए हैं, जिन्हें विभिन्न बीमारियों से संबधित दवाएं इन शिविरों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई।
कवर्धा / शौर्यपथ / जिला अस्पताल में स्त्री रोग विभाग व शिशु रोग विभाग के अलावा अन्य विभागों में काफी आशाजनक कार्य हो रहे हैं। इसका एक उम्दा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब जिला अस्पताल में एक ही दिन में डॉ हीना अहमद, डॉ आदेश कुमार बागड़े व उनकी टीम ने 6 जटिल प्रसव प्रकरणों का सफल सीजेरियन करके जच्चा- बच्चा की जानें बचाई।
इस सम्बंध में डॉ हीना अहमद बताती हैं कि प्रसूता की कम्प्लीट हिस्ट्री लेने के बाद यदि वह चिन्हांकित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है तब भी व अनोन केस के रिस्क का पता लगता है तब भी तत्काल सीजर की व्यवस्था करके जच्चा-बच्चा को सुरक्षित कर लिया जाता है। प्रायः बच्चे का नाल फंसे होने, बच्चे का वजन अधिक होने, बच्चा उल्टा होने, बच्चे के द्वारा गंदा पानी पी लेने, पहला बच्चा सीजर से होने पर दूसरे का सीजर करना पड़ता है। यहां यह भी बताना लाजमी होगा कि जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ पी सी प्रभाकर के देखरेख में प्रति माह लगभग 35 जटिल प्रसव प्रकरणों का सीजर करके जच्चा-बच्चा की जान बचाने का कार्य किया जा रहा है।
हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का किया जा रहा चिन्हांकन, दी जा रही त्वरित सेवाएं
सुरक्षित मातृत्व के लिए जिले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुजॉय मुखर्जी द्वारा बाकायदा माहवारी सर्विलेंस करवाया जा रहा है, ताकि गर्भवतियों का त्वरित पंजीयन किया जा सके। इसके पश्चात पंजीकृत गर्भवतियों को प्रतिमाह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से फॉलो अप करवाया जा रहा है। मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के विधिवत व्यवस्थित संचालन के चलते हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का चिन्हांकन करके जिला अस्पताल, एमसीएच विंग / सीएचसी पंडरिया व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहारा में सीजेरियन प्रसव करवाया जा रहा है। सीएमएचओ द्वारा हर माह ए एन एम, मितानिन, महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की गर्भवतियों को पी एम एस एम ए के दिन नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजने के लिए निर्देशित किया गया है , जिससे सभी का प्रॉपर फॉलो अप हो सके और किसी प्रकार की जटिलता होने पर तत्काल सेवा देकर जच्चा-बच्चा को सुरक्षित किया जा सके। स्वास्थ्य केंद्रों में उक्त दिवस गर्भवतियों के बैठने, बिस्किट-पानी आदि की विशेष व्यवस्था भी समस्त बी एम ओ के माध्यम से करवाया जा रहा है। निजी व शासकीय चिकित्सकों के सहयोग से उक्त सेवाएं सुचारू है , जिसे अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।
जिला अस्पताल के सभी विभागों के कार्यों में आई है प्रगति
जिला अस्पताल के कार्यों में उत्तरोत्तर प्रगति देखी जा सकती है। स्त्री रोग सम्बन्धी ऑपरेशन , सीजेरियन प्रसव से लेकर हड्डी रोग, बाल रोग, दंत रोग में क्रिटिकल ऑपरेशन्स के साथ सेवाएं जारी हैं। गत सत्र व वर्तमान सत्र के तुलनात्मक स्थितियों पर यदि नजर डाला जाए तो स्थिति काफी आशा जनक है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में जिला अस्पताल का प्रतिमाह का औसत ओपीडी लगभग 7 हजार था जो अब बढ़कर लगभग 8 से साढ़े आठ हजार पहुच गया है। इसी प्रकार आई पी डी भी प्रतिमाह 698 था जो अब 787 हो चुका है। सीजेरियन प्रसव की अगर बात की जाए तो प्रतिमाह 15 से बढ़कर लगभग 35 हो चुका है। मोतीयमबिंद 16 प्रतिमाह से बढ़कर औसतन 48 हो गया है। हड्डी सम्बन्धी ऑपरेशन 4 से बढ़कर प्रतिमाह औसतन 24 हो चुका है। लैब जांच की संख्या हो या स्टाफ की उपलब्धता शासन स्तर पर सेवाओं को बढाने के लिए जिला अस्पताल में मानव व अन्य संसाधन उपलब्ध कराई जा रही है।
कबीरधाम / शौर्यपथ / कवर्धा शहर के मध्य भाग में स्थित *दानवीर भामाशाह शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित "विनायक पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल जेवडन मार्ग - शंकर नगर वार्ड नं.(08), रामनगर कवर्धा" में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ दिप प्रज्वलित कर भगवान श्रीकृष्ण के पूजन पश्चात संस्था प्रमुख,और स्कूल के प्रधानाचार्य व सभी शिक्षिकाओं के द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर सभी को बधाइयाँ व शुभकामनाएं देते हुए श्रीकृष्ण के जन्मदिन व जन्मोत्सव क्यों मनाया जाता हैं, पर बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारियाँ दी गई। और अपने पूरे जीवन काल मे भगवान श्रीकृष्ण ने लोगों को जो संदेश दिया, और उनका संदेश हम सबके जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है , बच्चों को विस्तृत जानकारी दी गई।
इस शुभ अवसर पर विद्यालय के सभी नन्हें मुन्ने बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा जैसे- श्रीकृष्ण, राधारानी,नन्दबाबा, यशोदा ,सुदामा,ग्वालबालों के मनमोहक वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने श्री कृष्ण व राधा को झूला में झुलाते हुए मस्ती में भाव विभोर होकर आनंद लिए।
और कार्यक्रम के अंत मे बच्चों के द्वारा मटकी फोड़ कर माखन, दही लूट , उत्साह के साथ जन्मोत्सव मनाया गया ।
इसप्रकार के कार्यक्रम के आयोजन के लिए विनायक पब्लिक स्कूल परिवार के निदेशक व अध्यक्ष ने, स्कूल के प्रधानाचार्य, व सभी स्टाफगण,अभिभावकों, व छात्र /छात्राओ को बहुत बहुत बधाई व शुभकामनाएं देते हुए, ऐसे सभी कार्यक्रम आयोजन के लिए सदैव तत्परतापूर्वक अपना सहयोग व महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहना चाहिए। जिससे बच्चों में शारिरिक, मानसिक, बौद्धिक क्षमता का विकास होता रहे।
कवर्धा / शौर्यपथ / कवर्धा के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सियान जतन भवन में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे, पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह व जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री संदीप अग्रवाल के द्वारा कार्यक्रम में भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तत्पश्चात अगस्त माह में 14 सीनियर सिटीजन के जन्म दिवस को एक साथ सभी सम्मानीय जनों को केक कटवा कर गुलाब फूल एवं उपहार प्रदान कर जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। जिसमें (1)श्री आर.के देवांगन,(2) श्री बी.पी. केसरी, (3)श्री शंभू दयाल,(4)श्री एच.के. दास,(5)श्री भंवर लाल जी लोनिया, (6)श्री बलदाऊ प्रसाद सोनी, (7)श्री मूलचंद देवांगन, (8)श्री हरिदास सत्यवंशी,(9) श्री बलदाऊ प्रसाद गुप्ता,(10) श्री राम कुमार बघेल,(11) श्री बलवंत सिंह राजपूत,(12) श्री कैलाश कुमार तिवारी,(13) श्री संतोष कुमार मिश्रा,(14) श्री राजेंद्र नाथ झा को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
सीनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता के द्वारा स्वागत प्रतिवेदन में जानकारी दी गई कि सीनियर सिटीजन समिति के जितने भी सदस्यों का उस माह में जन्मदिन हो उन्हें एक दिन एक साथ मनाने की परंपरा बनाई गई है। अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि, आज समिति के सदस्यगण जिनका माहअगस्त में जन्म दिवस है, उन 14 वरिष्ठ जनों के जन्मदिवस के अवसर पर जिले के तीन प्रभावशाली अधिकारियों के हम सबके बीच उपस्थित,होने से खुशी और भी अधिक बढ़ जाती है। इस समिति को 12 वर्ष पूर्ण हो चुका है। आज की स्थिति में इस समिति के सदस्यों की संख्या 150 से अधिक हैं, समिति द्वारा विगत 04 वर्षों से कोरोना कॉल के 02 वर्ष को छोड़कर लगातार जिले में निवासरत वनांचल क्षेत्र वासियों को ठंड से बचने के लिए कंबल, महिलाओं को साड़ी, बच्चों तथा बड़ों को कपड़े या पैंट, शर्ट तथा मच्छरदानी का वितरण गाँव-गाँव में जाकर किया जाता है। अभी तक ग्राम चौरा, भोरमदेव, ढोलबज्जा, कामठी, तथा सरकी कछार में निवासरत लगभग 900 परिवारों को उपरोक्त सामग्री बांटी जा चुकी है। कोरोना काल के समय समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री एस.एस. जैन जो प्रदेश सदस्य भी हैं, के द्वारा वृद्धा आश्रम में निवासरत दो महिलाओं का मोतियाबिंद ऑपरेशन स्थानीय सूर्य नेत्र चिकित्सालय में निशुल्क कराया गया है। इसी के साथ हमारे वरिष्ठ सदस्य श्री भंवरलाल लूनिया के द्वारा एक परिवार का दूरभाष से प्राप्त जानकारी के आधार पर परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराया गया एवं गौशाला में एक ट्रैक्टर पैरा दान किया गया साथ ही श्री मूलचंद देवांगन एवं श्री एस.एस. जैन द्वारा देहदान की घोषणा भी की गई है। श्री एस.एस. जैन द्वारा अपनी स्वर्गीय पत्नी का देह दान किया जा चुका है। सदस्य श्याम सुंदर मिश्रा पंडरिया निवासी द्वारा मृत्यु उपरांत अपने नेत्रदान की घोषणा की गई है। इस प्रकार हमारी समिति हर क्षेत्र में सेवा देने में अग्रणी है।
जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री संदीप अग्रवाल के द्वारा सिनियर सिटीजन को संबोधित करते हुए कहा गया कि आपके द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम है। आप में से अधिकतर लोग जो किसी ना किसी विभाग में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त होकर अब समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हुए आगे बढ़ रहे हैं, निश्चित ही इससे सिर्फ कबीरधाम जिला ही नहीं छत्तीसगढ़ के अन्य जिले के वरिष्ठ नागरिक गण के साथ साथ युवा वर्ग को भी आमजन असहाय तबके के लोगों के लिए बेहतर सोच रखने तथा अच्छे कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करेगी।14 सिनियर सिटीजन जिनका अगस्त माह में जन्मदिन था, उन सभी को जन्म दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम सिनियर सिटीजनो से अपने पूर्व कार्यकाल एवं वर्तमान कार्यकाल में साथ देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।शहर के तनावपूर्ण माहौल में मेरे द्वारा आप सभी से एक बार आग्रह करने पर शहर की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आप सब के द्वारा शांति व सद्भावना रैली निकाल कर शहर वासियों से आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने अपील की गई थी,जो अत्यंत कारगर रहा, इसी प्रकार आप सबसे हमेशा सहयोग की अपेक्षा रहेगी,आपकी समिति के द्वारा जो विभिन्न समाज सेवी कार्य किए जा रहे हैं, वे सभी अत्यंत ही सराहनीय है, जिससे युवा वर्ग को निश्चित ही कुछ अच्छा और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी
कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे जी ने अपने उद्बोधन में वरिष्ठ नागरिकों के कार्यों की सराहना करते हुए किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या सामूहिक समस्या हो तो बेझिझक होकर मुझसे मिल सकते हैं ।साथ ही आप सबके अनुभवों और सुझावों की आवश्यकता जिले में बेहतर कार्य करने के लिए होगी तो समय-समय पर आप सबको आमंत्रित भी किया जाएग क्योंकि आप सभी में निर्णय लेने की बहुत ही अच्छी क्षमता है। आप सभी के द्वारा कोरोना काल में भी बेहतर कार्य किए गए हैं, साथ ही मुझे यह भी जानकारी प्राप्त हुई है, कि जब शहर में तनाव का माहौल था, तब आप सब के द्वाराअभिनव पहल करते हुए शांति/सद्भावना रैली निकालकर शहर के माहौल को पूर्णत: शांत करने में योगदान किया गया था, जो अत्यंत ही सराहनीय है। उपस्थित सभी वरिष्ठ जनों से समय-समय पर मुलाकात करते रहने का आपने आग्रह किया।
श्री एस.एस. जैन के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी गणों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन आदित्य श्रीवास्तव राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त व्याख्याता द्वारा किया गया। इस अवसर पर सिनियर सिटीजन समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश गुप्ता, समन्वयक श्री एस.एस. जैन, उपाध्यक्ष श्री बी.पी. सोनी, कोषाध्यक्ष श्री के. के. गुप्ता, संरक्षक श्री प्रेमचन्द, श्री एस.एस. जैन सेवानिवृत्त उप. अभियंता लो.नि.वि., श्री एस. पाठक, श्री आदित्य श्रीवास्तव, श्री डी के श्रीवास्तव, एवं समिति के सभी सदस्य अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
कबीरधाम / शौर्यपथ / विकास खंड पंडरिया के ग्राम पंचायत दामापुर में सतनाम युवा संघ कुंडा-पंडरिया के तत्वावधान में शूरवीर महान प्रतपी राजा गुरु बालक दास जी की जयंती बड़े हर्ष उल्लास के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया । उक्त कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट उपस्थित होकर विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुए , कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती शीमा अनंत पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री सतीश कुमार पाटले प्रबंध संचालक सरदार बल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाना पंडरिया, श्री अगम दास अनंत,श्री राम प्रसाद मिरी जिलाध्यक्ष, श्री श्याम टंडन,श्री भरत बर्मन, श्री शिव गायकवाड़, श्री राजकुमार अनंत,श्री जय प्रकाश बर्मन, श्री राजेन्द्र खांडे सहित समाज के सम्मानित पदाधिकारी व वरिष्ठ गणमान्य जन उपस्थित रहे। उक्त अवसर पर आयोजित महति सभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत के पुर्व अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने कहा कि माता सफुरा व परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के द्वितीय पुत्र के रूप में जन्म लेकर गुलाम रहे भारत में राजा बनने वाले महान प्रतापी शूरवीर धर्म गुरु बलिदानी राजा बाबा बालक दास जी ने सतनाम धर्म की स्थापना की और समाज की रक्षा करते हुए अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़कर अपनी शहादत दी। भट्ट जी ने आगे कहा कि हम सबको बाबा जी कर्तव्यों का अनुशरण करते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए, दिखावा व आडंबर से दूर रहकर शादा जीवन उच्च विचार को अपनाना चाहिए, बाबा जी के सादगी व सत्य के मार्ग पर चलने वाला ही सच्चा सतनामी है । भट्ट जी ने इस भव्य जयंती समारोह के सफल आयोजन के लिए समाज एवं सतनाम यूवा संघ के साथियों को हर्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी ।उक्त अवसर पर पंथी पार्टी के साथियों ने बाबा जी के उपदेशों पर आधरित शानदार गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किये ।उक्त अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने भी सभा को संबोधित कर गुरु बालक दास जी एवं पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी के उपदेशों पर प्रकाश डाले । उपरोक्त कार्यक्रम में सर्वश्री गोलू सोनवानी, उत्तरा दिवाकर,महाजन बंजारे, रेशम लाल भास्कर, दीप कुमार धृतलहरे, नवीन दिवाकर, सकील बेग सरपंच, उप सरपंच रमेश धृतलहरे, रूपचंद पात्रे, मनोहर लाल सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक व क्षेत्र के सम्मानीय जन उपस्थित रहे ।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की जयंती ‘सद्भावना दिवस‘ के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। सभी लोग ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ ली। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, गोधन न्याय योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अय्याज फकीर भाई तम्बोली सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान और अधिकारी भी जुड़े।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
