Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

- समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो आमदनी के लिए बनी एक नई राह
- जिले में तेजी से चारागाह किये जा रहे विकसित

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / जब विकास की रोशनी दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचती है, तब सफलता के नए आयाम खुलने लगते हैं। इसकी एक बानगी है मोहला विकासखंड के जय श्री राम स्वसहायता समूह ग्राम मोहला गौठान की महिलाएं। शासन की सुराजी गांव योजना के तहत मवेशियों की सुरक्षा और चारा-पानी के लिए गौठान में ही चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। नेपियर एवं मक्के की फसल ली जा रही है। चारागाह के महत्व को समझकर जब मोहला गौठान के समूह की महिलाओं ने व्यापक पैमाने पर नेपियर घास लगाया तो उनके आमदनी के लिए एक नई राह बनी। समूह की महिलाओं ने नेपियर रूट्स का विक्रय किया। जिससे उन्हें लगभग 1 लाख 50 हजार रूपए की आय हुई। पशुओं के लिए नेपियर घास की खासी डिमांड है और यही समूह की महिलाओं के लिए आय बढ़ाने का जरिया बना। शासन द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले के गौठान में प्राथमिकता से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं। उन्होंने सभी गौठान में चारागाह में नेपियर एवं मक्का लगाने कहा है। नेपियर घास संरक्षित कर रखा जा सकता है और चारे के लिए कभी भी मवेशियों को दिया जा सकता है। जिले में तेजी से चारागाह विकसित किये जा रहे हैं।

भिलाई / शौर्यपथ / मार्क फिल्मस सीजी के बेनर तले एवं छॉलीवुड के सुप्रसिद्ध डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे के निर्देशन में बनी शुद्ध पारिवारिक एवं कमेडी फिल्म दुलहन पिया कि आगामी 26 अगस्त को भिलाई के व्यंकटेश्वर टॉकीज एवं रायपुर श्याम टॉकीज के साथ ही पूरे छत्तीसगढ में एक साथ रिलीज होने जा रही है। उक्त बातें आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म दुल्हन पिया के डायरेक्टर धर्मेन्द्र चौबे ने कही। यह फिल्म लोगो को गुदगुदने वाली इमोशन को छूते हुए रोमांस और प्यार से भरी मसाले दार फिल्म हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आयेगी। मेरा दावा है कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरा उतरेगी। इस दौरान फिल्म के नायक रियाज खान, अंशु चौबे, नायिका काजल सोनबेर,संजू साहू,प्रदीश शर्मा,शमशीर सिवानी ने भी इस फिल्म में अपने अपने किरदार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।
फिल्म के निर्माता एम के अग्रवाल और आर के लालवानी ने बताया कि इस फिल्म में जहां छॉलीवुड के प्रसिद्ध नायक रियाज खान, अंशु चौबे, संजू साहू, काजल सोनबेर,अनुपम भार्गव है तो वही भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर ललित उपाध्याय, कौशल उपाध्याय, प्रदीप शर्मा, शमशीर सिवानी ने इसमें महती भूमिका निभायी है। इसके अलावा इस फिल्म में पायल शर्मा, विनायक अग्रवाल, नरेन्द्र काबरा, सुधा जांगड़े, शिल्पा मानिकपुरी, निखिल पाठक, प्रमोद नामदेव,विलास गुलहाने ने भी काम किया है। कथा,पटकथा एवं संवाद धर्मेंद्र चौबे, संगीत अमित प्रधान, गीत अमित प्रधान, श्याम खूंदर खुंटे,गोपाल डडसेना का है तो गानों को स्वर दिया है अनुराग शर्मा, कंचन जोशी एवं प्रदीप तिवारी ने। फिल्म के सारे दृश्यों को कैमरे में कैद किया है प्रसिद्ध डीओपी राहुल वर्मा ने और इसके प्रोडक्शन मैनेजर अशोक गौर है।

रायपुर/ शौर्यपथ / देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की जयंती के दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेसजनों को एकता अखंडता की शपथ दिलवाया। शपथ लिया गया कि मैं प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों के भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिये कार्य करूंगा/करूंगी। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता/करती हूं कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा/सुलझाउंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि राजीव गांधी का पूरा जीवन देश के लिये आदर्श था। सूचना और संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में महान योगदान दिया था। स्व. राजीव गांधी ने देश की एकता अखंडता के लिये अपने प्राणों की आहुति दिया। पूरा देश आज उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दे रहा है। प्रधानमंत्री के रूप में देश सेवा करने के लिए उन्हें एक कार्यकाल मिला, जिसे अनेकों ऐतिहासिक और दूरगामी उपलब्धियों के लिए याद किया जाएगा, उनमें से 6 उपलब्धियां ख़ास तौर से उनके व्यक्तित्व, प्रतिबद्धता तथा नेतृत्व कौशल को दर्शाती हैं।

पहला - उन्होंने सूचना क्रांति की बुनियाद रखी, जिसने भारत को पूरी तरह से बदल दिया। उन्होंने देश को कंप्यूटर, दूरसंचार और सॉफ्टवेयर विकास के युग में प्रवेश कराया। उन्होंने सामाजिक चुनौतियों का समाधान करने के लिए टेक्नोलॉजी मिशन की शुरुआत की, जिससे अनेक फायदे हुए, उदाहरण के लिए भारत वैक्सीन उत्पादन में दुनिया का अग्रणी देश बना और हम पोलियो से मुक्त हुए।

दूसरा - उन्होंने पंचायतों और नगर पालिकाओं को महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण के साथ संवैधानिक दर्जा दिलाने का व्यक्तिगत रूप से नेतृत्व किया, जो स्वशासन के प्रभावी संस्थाओं के रूप में उभरे। इन संस्थाओं के लिए चुनी गई 14 लाख महिलाएं उनके दृढ़ संकल्प का सम्मान है।

तीसरा - उन्होंने असम, पंजाब, मिजोरम और दार्जिलिंग जैसे देश के अशांत क्षेत्रों में शांति बहाल करने एवं इन्हें विकास के रास्ते पर वापस लाने के लिए कई समझौते किए।

चौथा - उन्होंने 18 साल के युवाओं को वोट का अधिकार दिया, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए देश के हर जिले में नवोदय विद्यालयों का नेटवर्क तैयार किया एवं स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया।

पांचवा - गंगा की सफाई के लिए उन्होंने ’गंगा कार्य योजना’ तथा बंजर भूमि के वनीकरण के लिए ’राष्ट्रीय बंजर भूमि विकास बोर्ड’ की स्थापना की। पर्यावरण की रक्षा के लिए उन्होंने एक व्यापक कानून बनाया। इसके साथ ही, उदारीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई, कांग्रेस के घोषणापत्र पर उनकी छाप थी, जिसने 1991 के आर्थिक सुधारों का मार्ग प्रशस्त किया।

छठा - उन्होंने चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को हल करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की तथा संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक एवं पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के लिए एक कार्य योजना प्रस्तुत की।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस भारत के इस वीर सपूत को सलाम करती है और अपने आप को उन आदर्शों, सिद्धांतों, मूल्यों और मुद्दों के प्रति समर्पित करती है, जिनका उन्होंने जीवनपर्यन्त पालन, समर्थन और आचरण किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला, प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला, पंकज शर्मा, प्रवक्ता विकास तिवारी, शिव सिंह ठाकुर, अजय साहू, सेवादल मुख्यसंगठक अरूण ताम्रकार, कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता, कांग्रेस विचार विभाग के अध्यक्ष हसन खान, मेहमूद अली, मछुआ कांग्रेस अध्यक्ष एमआर निषाद, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, उधोराम वर्मा, दौलत रोहड़ा, अमर परचानी, प्रदेश सचिव राजेश चौबे, अभिषेक शुक्ला, रविन्द्र शुक्ला, नंद कुमार पटेल, माधव साहू, शीत श्रीवास, शब्बीर खान, दिलीप सिंह चौहान, रेहान खान, शशि भूषण गौतम, रवि शर्मा, अनिल रायचुरा, सतीश जग्गी, नवीन श्रीवास्तव, जागेन्द्र पांडेय, शायरा खान, हरिशंकर बांसपार, राजेश पांडेय, संजीव गौतम, सिलास चरण, मोहित धृतलहरे, डॉ. अन्नू राम, दिवाकर साहू, नवीन चंद्राकर, संदीप बारले, मनोज पाल, संजीव कुमार, एस पप्पू बघेल, सुंदरलाल जोगी, सूरज निर्मलकर, चंद्रवती साहू, साक्षी सिरमौर, निवेदिता चटर्जी, पूजा देवांगन, डॉ. करूणा कुर्रे, रहमत खान, रवि ग्वलानी, श्रीनिवास, पुष्पराज उपस्थित थे।

दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई के वैशाली नगर में रविवार 21 अगस्त को वैशाली नगर शासकीय कॉलेज में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है . मानव सेवा ही माधव सेवा है इसी सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय के मार्गदर्शन में एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडेय  के नेतृत्व में वैशाली नगर शासकीय कॉलेज भिलाई में AIMS के डॉक्टर द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजन किया जा रहा है  इस चिकित्सा शिविर में बहुत ही 15 अनुभवी डॉक्टर शामिल होंगे जिसमें हृदय रोग ,हड्डी विशेषज्ञ , किडनी विशेषज्ञ , , मानसिक रोग विशेषज्ञ , चर्म रोग, गायनोलॉजिस्ट, महिला विशेषज्ञ आदि के सलाह की निशुल्क व्यवस्था की गई है .
   निश्चित रूप से यह निशुल्क चिकित्सा शिविर लोगों को बहुत राहत पहुंचाएगा अभी से बहुत सारे एडवांस में रजिस्ट्रेशन लोगों ने करवा दिया है क्योंकि इन विशेषज्ञों से सलाह लेना अपने आप में कठिन होता है क्योंकि रायपुर में आना जाना इतना सहजता से नहीं कर सकते हैं और सभी प्रकार की प्रक्रियाओं से बचके आसानी से हम इन सलाहकारों का परामर्श का लाभ उठा सकते हैं ,निश्चित रूप से ऐसा आयोजन अपने आप में एक बहुत ही उपयोगी साबित होगा भिलाई और दुर्ग की जनता के लिए यहां तक कि रजिस्ट्रेशन आसपास के जिलों से भी लोगों ने करवाया है राजनांदगांव ,बलोद, बेमेतरा ,पाटन से लोगों का काफी  इस शिविर के प्रति काफी रुझान देखने को मिल रहा है . विशाल चिकित्सा शिविर में लाभ लेने और रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवाने के लिए कृपया इस नम्बर पर कॉल कर सकते हैं 07882210197, 9340725554।

भिलाई नगर/ शौर्यपथ / निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर अल सुबह हुडको क्षेत्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे। शहर के अंतिम वार्ड क्रमांक 70 हुडको में उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सरोवर का भी निरीक्षण निगमायुक्त ने किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य व राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, जोन आयुक्त एन आर रत्नेश, प्रभारी कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीके सैमुअल आदि मौजूद रहे। हुडको में निगमायुक्त ने सीवरेज लाइन की भी जानकारी ली, सीवरेज के पानी को सक करने के बारे में उन्होंने अधिकारियों से पूछा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न स्थानों पर सफाई व्यवस्था का जायजा अधिकारियों के साथ लिया। जलभराव की स्थिति का मुआयना कमिश्नर ने किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहें। गली, मोहल्लों के साथ ही प्रमुख सड़कों से कचरा प्रतिदिन उठाना सुनिश्चित करें। इस दौरान निगमायुक्त ने पब्लिक से भी फीडबैक लिया। स्थानीय रहवासियों ने समस्याओं से निगमायुक्त को अवगत कराया। बीएसपी क्षेत्र के इलाकों में बीएसपी प्रबंधन से समन्वय बनाकर कार्य करने की उन्होंने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई व्यवस्था बनाए रखना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है, सभी को साथ मिलकर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की आवश्यकता है। कचरे को इधर-उधर न फेंककर निर्धारित डस्टबिन में ही डालकर सफाई कर्मचारियों को देने की अपील उन्होंने की है। वही कचरा फैलाने वालों पर जुर्माना की कार्रवाई के निर्देश भी उन्होंने दिए हैं। पूरे तालाब परिसर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिए है।

रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा हर साल दो करोड़ लोगो को रोजगार देने का वायदा करने वाले प्रधानमंत्री मोदी राज में देश में नौकरियां दिवास्वप्न बन गयी है। छत्तीसगढ़ में रोजगार के नाम पर आंदोलन और बयानबाजी करने वाली भाजपा की मोदी सरकार ने साढ़े आठ साल में सिर्फ 7 लाख युवाओं को ही रोजगार दिया और आने वाले तीन साल में मात्र 10 लाख रोजगार का लक्ष्य केन्द्र सरकार ने रखा है। इसके विपरीत कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ में पिछले पौने चार साल में 5 लाख युवाओं का रोजगार दिया और आने वाले पांच साल में 15 लाख युवाओ को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित कर छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन का गठन किया है। जबकि मोदी सरकार वायदे के अनुसार अभी तक 17 करोड़ लोगो को रोजगार मिलना था।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता में रोजगार है ही नहीं। केंद्र सरकार ने संसद के चालू सत्र में बताया कि 8 साल में उसने सिर्फ 7.22 लाख लोगों को नौकरी दी है यानी हर साल औसतन एक लाख से भी कम लोगों को नौकरी मिली इससे चिंताजनक आंकड़ा है कि 8  सालों में 22.5 करोड़ लोगों ने सरकारी  नौकरियों के लिए आवेदन किया था सोचे 22  करोड़ लोगों में से सिर्फ 7.22 लाख लोगों को नौकरी मिली सिर्फ 0.33 फीसदी यानी आवेदन देने वाले 1000 लोगों में से सिर्फ 3 लोगों को नौकरी मिली सोचे बाकी लोग कहां गए होंगे? क्या उनको निजी क्षेत्र में नौकरी मिली होगी या मनरेगा में काम कर रहे होंगे या उन्होंने पकौड़ा लगाने जैसा कोई स्वरोजगार शुरू किया होगा ?
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा भारत सरकार ने हर साल में जीन 7.22 लाख लोगों को नौकरी दी है मैं सबसे ज्यादा 1.47 लाख लोगों  को 2019-20 में नौकरी मिली थी यानी जिस साल  लोकसभा के चुनाव होने थे उस शहर में सबसे ज्यादा नौकरी मिली सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि 2014-15 मैं नई सरकार बनने के बाद से ही सरकारी नौकरियों में कमी आने लगी थी चुनाव प्रचार में हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा था लेकिन वास्तव में हर साल 1 लाख लोगों को भी नौकरी नहीं मेरी जब सरकारी नौकरी की यह स्थिति है तो निजी सेक्टर में इससे बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती नोटबंदी से लेकर जल्दबाजी में जीएसटी लागू करने और उसके बाद आई कोरोना महामारी ने अर्थव्यवस्था को जो नुकसान पहुंचाया उससे  नौकरी का पूरा परिदृश्य बदल गया देश में ऐतिहासिक बेरोजगारी की स्थिति है और उसी समय सांप्रदायिक विभाजन के एजेंडे से चिंगारी भड़काने की कोशिश है इससे देश के सामने गंभीर संकट पैदा हो सकता है।

रायपुर / शौर्यपथ / नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के द्वारा देवबलोदा एवं जगदलपुर में हुई सड़क हादसे पर की गई बयानबाजी की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने सड़क हादसों पर गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी कर भाजपा के संवेदनहीन होने का प्रमाण प्रस्तुत किया है नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के ये दिन आ गये की अब उन्हें अपनी राजनीतिक दुकान चलाने के लिये सड़क हादसों पर बयानबाजी करनी पड़ रही है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को भाजपा के 15 साल के शासनकाल को याद करना चाहिए जिस दौरान सूर्यास्त होते ही थानों के गेट बंद हो जाते थे पीड़ित पक्ष को एफ आई आर कराने के लिए संघर्ष करना पड़ता था और अपराधी भाजपा नेताओं के संरक्षण पर खुलेआम घूमते थे 15 साल में रमन भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को माफियाओं एवं अपराधियो का शरण स्थली बना दिया था। डॉ रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते उनके ओएसडी ओपी गुप्ता के ऊपर रेप का आरोप लगा 4 साल तक पीड़िता का एफ आई आर दर्ज नहीं हुआ था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि  भाजपा के जिला दंतेवाड़ा के पदाधिकारी के गिरफ्तारी नक्सलियों के सहयोगी के रूप में होती है।ड्रग्स तस्कर पकड़े गये जिनकी फ़ोटो  अरुण साव और अमर अग्रवाल के साथ है महिला तस्करी में भाजपा की फाफाडीह मंडल के महिला पदाधिकारी की गिरफ्तारी होती है इसे स्पष्ट समझ में आता है कि 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल में लचर कानून व्यवस्था था आज कानून व्यवस्था मजबूती के साथ काम कर रहा है तभी तो केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ पुलिस को राज्य की जनता को कानूनी मदद दिलाने में बेहतर माना है पुरस्कृत किया।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी  के ’कृष्ण-कुंज’ को किया लोकार्पित
कर्म योगी, ज्ञान योगी, भक्ति योगी के साथ भगवान श्री कृष्ण अर्थशास्त्री भी थे, उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कृष्ण कुंज में लगाया कदम्ब का पौधा
रायपुर के तेलीबांधा में बनाये गए कृष्ण कुंज के 1.68 हेक्टेयर  में रोपे गए 383 पौधे
प्रदेश के सभी नगरीय क्षेत्रों में 162 स्थानों में हुआ पीपल, बरगद, नीम जैसे सांस्कृतिक महत्त्व के पौधो का रोपण
शहरी वातावरण को शुद्ध रखने और सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनोखी पहल
मुख्यमंत्री के निर्देश: हटेगी कृष्ण-कुंज के पास की शराब दुकान

  रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर के तेलीबांधा में विकसित किए गए कृष्ण-कुंज को लोकार्पित किया। कृष्ण-कुंज के 1.68 हेक्टेयर क्षेत्र में सांस्कृतिक एवं जीवनोपयोगी 383 वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में कदंब का पौधा लगाया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कृष्ण-कुंज में गाय को गुड़-चना खिलाया। उन्होंने वहां श्री कृष्ण जन्मस्थली कारागार की प्रतिकृति की दीवार पर बनाए गए आठे कन्हैया के भित्ती चित्र की पूजा-अर्चना की और तिलक लगाकर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण भगवान को झूला भी झुलाया। उन्होंने श्री कृष्ण का रूप धरे बच्चे को गोद में उठाकर दही मटकी फोड़वाई। मुख्यमंत्री ने आमजनों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए तेलीबांधा के नवनिर्मित कृष्ण-कुंज के पास की शासकीय शराब दुकान को हटाकर अन्यत्र स्थानांतरित करने के निर्देश मौके भी कलेक्टर को दिए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री मोहम्मद अकबर, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, महापौर श्री एजाज ढेबर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, कलेक्टर डॉ.सर्वेश्वर भूरे, नगर निगम आयुक्त श्री मयंक चतुर्वेदी सहित निगम के एमआईसी सदस्य एवं पार्षद तथा बड़ी संख्या श्रद्धालु जन भी मौजूद रहे।
कृष्ण-कुंज में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों के 162 स्थानों में विकसित कृष्ण-कुंज में बरगद, पीपल, कदंब जैसे सांस्कृतिक महत्व के एवं जीवनोपयोगी आम, इमली, बेर, गंगा इमली, जामुन, गंगा बेर, शहतूत, तेंदू ,चिरौंजी, अनार, कैथा, नीम, गुलर, पलास, अमरूद, सीताफल, बेल, आंवला के वृक्षों का रोपण किया जा रहा है। वृक्षारोपण को जन-जन से जोड़ने, सांस्कृतिक विरासत को सहेजने के लिए प्रदेश में ‘कृष्ण-कुंज’ विकसित किए जा रहे हैं। विगत वर्षों में शहरीकरण की वजह से हो रही अंधाधुंध पेड़ों की कटाई से इन पेड़ों का अस्तित्व खत्म होता जा रहा है। आने वाली पीढ़ियों को इन पेड़ों के महत्व से जोड़ने के लिए ‘कृष्ण-कुंज’ की पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि माताएं अपने बच्चों को सदैव भगवान कृष्ण के रूप में देखती हैं। भगवान कृष्ण के माखनचोर, नंदकिशोर, द्वारिकाधीश आदि अनेक नाम हैं। हमारे छत्तीसगढ़ में बच्चे सबसे पहला कोई उपवास रखते हैं तो वह जन्माष्टमी का होता है। श्री बघेल ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण कर्मयोगी, ज्ञानयोगी, भक्तियोगी के साथ अर्थशास्त्री भी थे, उन्होंने कृषि से गौपालन को जोड़ा था। छत्तीसगढ़ में हमने गौपालन को बढ़ावा दिया है। गांव और शहर में गौठान बना रहे हैं। गोबर और गौमूत्र खरीदने का कार्य भी कर रहे हैं। गौमाता की सेवा के साथ स्वच्छता का कार्य भी सरकार कर रही है। इससे लोगांे को आमदनी का एक जरिया मिला है। उनकी आर्थिक स्थिति सुधर रही है।
  मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को कर्मवादी बनने का उपदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने जिन बातों का उपदेश दिया, उन्हें स्वयं भी जीया। वे सही मायने में हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं। सांस्कृतिक विविधताओं से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ का हर एक पर्व प्रकृति और आदिम संस्कृति से जुड़ा हुआ है। इनके संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ी के तीज-त्यौहारों को आम लोगों से जोड़ा गया और अब ‘कृष्ण-कुंज’ योजना के माध्यम से इन सांस्कृतिक महत्व के पेड़ों को सहेजने की अनुकरणीय पहल हो रही है, जो आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर कल की ओर ले जाएगी और एक नया छत्तीसगढ़ गढ़ने में अपनी भूमिका निभाएगी।
 उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री की पहल पर छत्तीसगढ़ के सभी नगरीय क्षेत्रों में ’कृष्ण कुंज’ विकसित किए जा रहे हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण कुंज में मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को ’कृष्ण-कुंज’ विकसित करने के लिए वन विभाग को न्यूनतम एक एकड़ भूमि का आबंटन करने के निर्देश दिए हैं। अब तक राज्य के 162 स्थलों को ’कृष्ण कुंज’ के लिए चिन्हांकित कर लिया गया है। कृष्ण कुंज को विशिष्ट  पहचान दिलाने के लिए सभी निकायों में एकरूपता प्रदर्शित करने हेतु बाउंड्रीवाल गेट पर लोगो का डिजाईन एक समान तैयार किया गया है।
  कृष्ण-कुंज के लिए रायपुर जिले के 10 नगरीय निकाय कुर्रा, खरोरा, बिरगांव, अटारी, तेलीबांधा, आरंग, चंदखुरी, कुरुद समोदा, उरला में स्थल चयनित किया गया है। गरियाबंद जिले के 3 महासमुंद के 6, गौरेला पेंड्रा जिले के 2 कोरिया जिले के 7, कोंडागांव जिले के 3,दंतेवाड़ा जिले के 4, बीजापुर जिले, सुकमा, नारायणपुर के 1-1 स्थलों के साथ कुल 162 चयनित स्थलों में जन्माष्टमी पर पौधों का रोपण किया गया।

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आज कैम्प हाउस भिलाई-3 में परिजनों के साथ भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कैम्प हाउस में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कन्हैया बने छोटे से बालक अर्थव को अपने हाथों से उठा लिया और इस गोविंदा ने अपने नाना जी के सहयोग से दही की हांडी फोड़ी। अर्थव ने कन्हैया की लीला भी इस मौके पर प्रस्तुत की। इस अवसर पर गोकुल जैसा नजारा कैम्प हाउस स्थित मुख्यमंत्री निवास में दिखा।

गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए का करेंगे भुगतान
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत किसानों को हो चुका है 12,920 करोड़ रूपए का भुगतान
गोधन न्याय योजना के तहत हितग्राहियों को अब तक दिए जा चुके हैं 330 करोड़ रूपए
गौठानों से जुड़ी महिला समूहों को हो चुकी 78.62 करोड़ रूपए की आमदनी

रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर राज्य के किसानों, पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 1750 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि उनके बैंक खाते में ऑनलाइन जारी करेंगे। यह राशि छत्तीसगढ़ सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना और गोधन न्याय योजना के तहत दी जाएगी। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल वर्चुअल रूप से राज्य के जनप्रतिनिधियों, किसानों, गौपालकों एवं समूहों की महिलाओं से चर्चा करेंगे।
    राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 20 अगस्त को राज्य के 26 लाख 21 हजार किसानों को इस साल की इनपुट सब्सिडी की दूसरी किस्त के रूप 1745 करोड़ रूपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इससे पूर्व 21 मई 2022 को राज्य के किसानों को इस योजना की प्रथम किस्त के रूप में 1745 रूपए का भुगतान किया गया था। राजीव गांधी किसान न्याय योजना छत्तीसगढ़ खरीफ वर्ष 2019 से लागू की गई है। इस योजना के तहत अब तक किसानों को 12 हजार 920 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। 20 अगस्त को द्वितीय किस्त के भुगतान के बाद यह राशि बढ़कर 14 हजार 665 करोड़ हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि खरीफ 2019 में 18.43 लाख किसानों को 4 किस्तों में इनपुट सब्सिडी के रूप में 5627 करोड़ रूपए, खरीफ वर्ष 2020 के 20.59 लाख किसानों को 5553 करोड़ रूपए की इनपुट सब्सिडी दी जा चुकी है। इस योजना के तहत किसानों को इनपुट सब्सिडी की यह राशि राज्य में फसल उत्पादकता एवं फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने तथा काश्त लागत को कम करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को ही गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठान समितियों और महिला स्व-सहायता समूहों को 5 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। गोधन न्याय योजना के तहत बीते दो सालों में गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों और महिला समूहों को 330 करोड़ रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अगस्त को इस योजना की 50वीं किस्त की राशि 5.24 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 335 करोड़ 24 लाख रूपए हो जाएगा। गोधन न्याय योजना के तहत गौठानों में दो रूपए किलो में गोबर की खरीदी की शुरूआत 20 जुलाई 2020 से हरेली पर्व से की जा रही है। गौठानों में 15 अगस्त 2022 तक 79.12 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है। राज्य में 8408 गौठान निर्मित और संचालित हैं, जहां 2 लाख 52 हजार से अधिक पशुपालक ग्रामीण गोबर बेच कर सीधे लाभान्वित हो रहे हैं, इसमें 1 लाख 43 हजार से अधिक भूमिहीन शामिल हैं।
गोधन न्याय योजना देश-दुनिया की इकलौती ऐसी योजना है, जिसके तहत छत्तीसगढ़ राज्य के गौठानों में 2 रूपए किलो की दर से गोबर तथा 4 रूपए लीटर की दर से गौमूत्र की खरीदी की जा रही है। गौठानों में 31 जुलाई तक खरीदे गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वाले ग्रामीणों को 155.60 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है। 20 अगस्त को गोबर विक्रेताओं को 2.64 करोड़ रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 158.24 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को अब तक 151.60 करोड़ रूपए राशि की भुगतान किया जा चुका है। गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 20 अगस्त को 2.60 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 154.02 करोड़ रूपए हो जाएगा।
गौठानों में महिला समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 17.27 लाख क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 5.21 लाख क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट एवं 18,924 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट प्लस खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है। महिला समूह गोबर से खाद के अलावा गो-कास्ट, दीया, अगरबत्ती, मूर्तियां एवं अन्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय कर लाभ अर्जित कर रही हैं। गौठानों में महिला समूहों द्वारा इसके अलावा सब्जी एवं मशरूम का उत्पादन, मुर्गी, बकरी, मछली पालन एवं पशुपालन के साथ-साथ अन्य आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिला समूहों को अब तक 78.62 करोड़ रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 13,969 महिला स्व-सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 83,874 है। गौठानों में क्रय गोबर से विद्युत उत्पादन की शुरुआत की जा चुकी है।
उल्लेखनीय है कि गोबर से प्राकृतिक पेंट बनाने की शुरूआत भी रायपुर के हीरापुर-जरवाय गौठान में हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप गौठानों को रूरल इण्डस्ट्रियल पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आयमूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए तेजी से कृषि एवं वनोपज आधारित प्रसंस्करण इकाईयां, गोबर से प्राकृतिक पेंट निर्माण के लिए यूनिटें स्थापित की जा रही हैं। 227 गौठानों में तेल मिल तथा 292 गौठानों में दाल मिल सहित मिनी राईस मिल एवं अन्य प्रकार यूनिटे स्थापित किए जाने का काम तेजी से जारी है।
राज्य में गोधन के संरक्षण और सर्वधन के लिए गांवों में गौठानों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गौठानों में पशुधन देख-रेख, उपचार एवं चारे-पानी का निःशुल्क बेहतर प्रबंध है। राज्य में अब तक 10,624 गांवों में गौठानों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8408 गौठान निर्मित एवं 1758 गौठान निर्माणाधीन है। स्वावलंबी गौठानों ने अब तक स्वयं की राशि से 17.82 करोड़  रूपए का गोबर क्रय किया है। गोधन न्याय योजना से 2 लाख 52 हजार से अधिक ग्रामीण, पशुपालक किसान लाभान्वित हो रहे हैं। गोबर बेचकर अतिरिक्त आय अर्जित करने वालों में 46.05 प्रतिशत संख्या महिलाओं की है। इस योजना से एक लाख 43 हजार से अधिक भूमिहीन परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)