
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग संतराबाड़ी निवासी सराफा व्यवसाई दिनेश ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार देशलहरा व उनकी पत्नी केशर कुमारी जैन ने अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,रितेश जैन,प्रभुदयाल उजाला व् जितेंद्र हासवानी को सौंपी । देशलहरा दम्पति ने अपने पुत्र नितिन व अतुल से देहदान हेतु सहमति ली
दिनेश देशलहरा ने कहा वह मृत्यु भोज एवं मृत्यु पश्चात अन्य आयोजन को एक सामाजिक कुरीति मानते हैं एवं उनका मानना है की वयक्ति के मरने के बाद यदि उसके शरीर से समाज का भला हो रहा है तो इस से बड़ा पुण्य का कार्य नहीं है
प्रभुदयाल उजाला ने कहा श्री दिनेश देशलहरा जी समाज के प्रतिष्ठित वयक्ति हैं अतः उनके नेत्रदान व देहदान से समाज में देहदान हेतु जागरूकता बढ़ेगी व सकारात्मक सन्देश जाएगा । संस्था के सदस्यों ने देशलहरा दम्पति को देहदान व नेत्रदान प्रक्रीया की विस्तृत जानकारी दी
नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य जितेंद्र हासवानी ने कहा हमारी संस्था लगातार लोगों को नेत्रदान ,देहदान व रक्तदान हेतु जागरूक कर रही है जिसके सुखद परिणाम आ रहे हैं भविष्य में यदि कोई देहदान व नेत्रदान पर कोई जानकारी चाहता है तो हमारे सदस्यों से सम्पर्क करे या 9827190500 / 9340007904 नंबर पर फोन कर जानकारी ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने देशलहरा दम्पति के निर्णय कि सराहना कि व देशलहरा परिवार को साधुवाद दिया
*रामकथा के जीवंत मंचन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर*
*सीता हरण, रावण वध सहित कई प्रसंगों की दिल को छू लेने वाली प्रस्तुति*
*राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का तीसरा दिन*
रायपुर । शौर्यपथ । राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के तीसरे दिन आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में केरल, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की रामायण मंडलियों ने प्रतियोगिता वर्ग में महाकाव्य रामायण के अरण्य कांड के विभिन्न प्रसंगों पर भावपूर्ण प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन सभी रामायण मंडलियों ने अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा और अपने-अपने विशिष्ट अंदाज में रामकथा की संगीतमय नाट्य प्रस्तुति दी। सभी रामायण मंडलियों की प्रस्तुति मन को छूने वाली रही।
आज केरल से आए कलाकार दल ने पारंपरिक लोक वेशभूषा में प्रस्तुति दी। इस अवसर पर उन्होंने रामकथा से जुड़े प्रसंगों की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। केरल की रामायण मंडली ने संगीतमय प्रस्तुति देते हुए सूर्पणखा प्रसंग से लेकर रावण वध तक के प्रसंग की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। पारंपरिक वेशभूषा के साथ इस प्रस्तुति में केरल में भगवान राम की महिमा की सुंदर अभिव्यक्ति दी गई, कलाकारों ने भक्ति और भाव के मिश्रण का जीवंत प्रदर्शन किया। इस दल के कलाकारों की आंखों को भाने वाली रंग-बिरंगी पोशाक और शास्त्रीय नृत्य कथकली की शैली में दी गई प्रस्तुति ने चार-चांद लगा दिए।
उत्तरप्रदेश की रामायण मंडली द्वारा अरण्य कांड पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई। उनकी प्रस्तुति में खास बात यह है कि सभी पात्र अपने-अपने संवाद खुद बोल रहे थे। संगीत बैकग्राउंड में सुनाई दे रहा है। इनकी प्रस्तुति छत्तीसगढ़ की राम लीला की याद दिलाती है। बंगाल के रामायण की अद्भुत प्रस्तुति मूल रूप कृतिवास की रामायण पर आधारित थी। वाल्मीकि ही नहीं है अपितु कृतिवास की कल्पनाशीलता ने मंचन को और भी अधिक प्रभावोत्पादक बना दिया। कृतिवास ने श्रीराम के कोमल पक्षों को उभारा है, वे बहुत भावुक हैं और चूंकि अरण्य कांड में सीता हरण जैसे कारुणिक प्रसंग हैं अतएव यह भावुकता इस कथा में स्पष्ट रूप से उभरती है। सुमधुर बांग्ला भाषा में यह कथा कही गई। और बात दंडकारण्य की हो रही है। यह भारत की अद्भुत सांस्कृतिक एकता है। बंगाल से कृतिवास से लेकर तमिल के कम्बन तक सबके सृजन की भूमि एक ही है।
दंतेवाड़ा के सुदूर वनांचल क्षेत्र बचेली से आए रामायण मंडली ने भी रोचक अंदाज में प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। इस टीम में महिला सशक्तिकरण की भी साफ झलक दिखाई पड़ती है। मंच में प्रारंभिक स्तुति महिला कलाकारों द्वारा की गई। महिला कलाकारों की नृत्य के माध्यम से दी गई प्रस्तुति अद्भुत रही।
’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’ होगा विषय*
रायपुर । शौर्यपथ । छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पर आधारित भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय है ’’व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना’’।
प्रतियोगिता 04 जून प्रातः 10 बजे से सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह के कन्वेंशन हाल में आयोजित होगी। प्रतिभागी प्रातः 9.30 बजे उपस्थित होकर प्रतियोगिता के लिए पंजीयन करा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष तथा पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्गो 12 वर्ष तक, 13 से 17 वर्ष एवं 18 से 21 वर्ष के लिए होगी। सभी वर्गो के लिए पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिभागियों को अपना पहचान एवं आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। विजेता प्रतिभागियों को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू सर्किट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री बघेल आज रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव और केलो महाआरती में होंगे शामिल*
रायगढ़। शौर्यपथ । छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन के अवसर पर आज रायगढ़ पहुंचे जहां वे केलो महा आरती में शामिल होंगे उसके बाद राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के समापन समारोह में शामिल होंगे ।
इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, संसदीय सचिव चन्द्रदेव राय, विधायक प्रकाश नायक, विधायक लालजीत सिंह राठिया, विधायक राम कुमार यादव, रायगढ़ नगर निगम महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवं जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत।
दुर्ग । शौर्यपथ । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के दिशा-निर्देश अनुसार दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग जिला भाजपा संगठन के अंतर्गत आने वाले दुर्ग शहर विधानसभा के मंडलों की बैठक 4 जून एवं 5 जून 2023 को संपन्न होगी।
उक्त बैठकों के संबंध में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि दुर्ग विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठको में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा जारी अपेक्षित सूची अनुसार तय पदाधिकारी शामिल होंगे, जिसमें मार्गदर्शन हेतु विषय प्रवर्तक के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी एवं दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे साथ ही दुर्ग विधानसभा कोर कमेटी में विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक एवं दुर्ग शहर विधानसभा अंतर्गत आने वाले सभी चार मंडलों की कार्यसमिति की बैठक 4 एवं 5 जून को रखी गई है। इन सभी बैठकों में विषय प्रवर्तक के रूप में दुर्ग संभाग प्रभारी एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी के साथ जिला भाजपा संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल , राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा विधानसभा प्रभारी प्रीतम साहू विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे।
दुर्ग विधानसभा की बैठकों हेतु तय समय सारणी अनुसार 4 जून रविवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय कोर समिति की बैठक प्रातः 11:00 बजे से जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में होगी, इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से सिकोलाभाठा पटरीपार मंडल कार्यसमिति की बैठक मिलन पैलेस, बोगदा पुलिया के पास धमधा रोड दुर्ग में आहूत की गई है तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे से कसारीडीह बोरसी मंडल कार्यसमिति की बैठक बाफना मंगलम, पदनाभपुर दुर्ग में आयोजित है, तदुपरांत शाम 5:00 बजे से चंडी शीतला मंडल कार्यसमिति की बैठक स्थान ट्विंकल किड्स स्कूल आर्य नगर दुर्ग मैं रखी गई है। अगले दिन 5 जून सोमवार को प्रातः 11:00 बजे से गंजपारा सदर मंडल कार्यसमिति की बैठक जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में संपन्न होगी।
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि विधानसभा स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा सुनिश्चित की गई अपेक्षित श्रेणी की सूची के अनुसार तय पदाधिकारी सम्मिलित होंगे तथा मंडल कार्यसमिति की बैठक में मंडल में निवासरत जिला भाजपा पदाधिकारी, जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मंडल भाजपा पदाधिकारी से लेकर शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक सहसंयोजक, मोर्चा प्रकोष्ठ के मंडल पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद सहित समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे ।
दुर्ग । शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कई सौगातें भी दे रहे है। इस कड़ी में वे शनिवार को सेक्टर 9 वार्ड 69 पहुंचे। जहां उन्होंने
सेक्टर 9 वार्ड के नागरिकों से मिले उनका हालचाल जाना, सब का कुशल क्षेम पूछा। बड़ो को प्रणाम कर सब से आशीर्वाद लिए साथ ही वार्ड के छोटे बच्चों व युवाओं को प्यार दिया। विधायक को अपने वार्ड में देख कर लोग। इससे वार्ड के युवाओं व नागरिकों में बहुत हर्ष का माहौल रहा। साथ वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात किए।
जमीन पर बैठकर विधायक श्री यादव ने लोगों के साथ बैठकर चाय पिया और वार्ड और शहर की समस्याओं के साथ विकास पर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। चर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि
बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है। सेक्टर एरिया के बैक लाइन की समस्या का समाधान किया जा रहा है।
सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी घर घर पहुंचा रहे है। सेव वार्ड के लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे तो सब खुश हो गए। लोगों ने बताया कि वार्ड में पहले खाली मैदान था लेकिन अब यहाँ बहुत ही सुंदर और सर्व सुविधा युक्त फुटबॉल ग्राउंड बनाया गया है। इस प्रकार और भी कई काम किए जा रहे है। इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया।
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया की यह कैसी नीति अभी जहां कुछ दिनों पहले तक के भारतीय समाचार चैनलों मे खबर प्रमुखता से चल रही थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का डंका आस्ट्रेलिया में बज गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान आस्ट्रेलिया में बड़े धूमधाम से हुआ उसी आस्ट्रेलिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के बाद भारत के 5 राज्यों के छात्रों का वीजा पर बैन लगा दिया अब भारत के 5 राज्यों के छात्र ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई करने नहीं जा सकेंगे इन 5 राज्यों में गुजरात भी शामिल है जो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गृह प्रदेश भी है।
बता दे कि ऑस्ट्रेलिया ने 5 भारतीय राज्यों के स्टूडेंट्स पर एक तरह से पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके तहत अब पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात और जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट्स ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई नहीं कर पाएंगे. और, वीजा नहीं मिलने पर ऑस्ट्रेलिया जा भी नहीं पाएंगे.
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी कई बार आपने हरकतों के लिए खुद तो शर्मिंदगी खेलते हैं साथ ही पार्टी को भी शामिल भी देनी पड़ती है महिला टीचर के साथ हुए हादसे के बाद अब भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने महिला रेसलर के प्रदर्शन पर और पुलिस बर्बरता पर बड़ा बयान दिया मनोज तिवारी ने कहा कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहे हैं वह फेक विडिओ हैँ। मनोज तिवारी को शायद यह पता नहीं कि एक ही वीडियो नहीं कई वीडियो चलना है चीन ने बताया जा रहा है कि किस तरह पुलिस प्रशासन द्वारा महिला पहलवानों के साथ जाती करते हुए थाने ले जाया गया और गिरफ्तारी की गई 4 घंटे पुलिस थाने में बैठाया गया किंतु पार्टी की बचाने के चक्कर में सांसद मनोज तिवारी ने वीडियो कोई फेक बता दिया.
मनोज तिवारी ने यह बयान केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर आज बाराबंकी जिले के जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा सांसद व अभिनेता मनोज तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार के नौ सालों के कार्यों का बखान करते हुए कहा उनका कार्यकाल एतिहासिक रहा है, तो वहीं पहलवानों के मुद्दे पर भी खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि पहलवानों के साथ पुलिस की बर्बरता का वीडियो फेक है.
नई दिल्ली / जनवरी माह से भारत की महिला रेसलरो द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर सेक्सुअल हेरेस्मेंट का आरोप लगाया जा रहा है किन्तु केंद्र सरकार की जाँच की धीमी रफ़्तार आज आम जनता देख रही है साथ ही पूरा विश्व देख रहा है बृज भूषण सिंह पर महिला प्रताड़ना के दो दो आरोप लगने के बाद सुप्रीम कोर्ट की दखलंदाजी के बाद आखिर कार #fir भी दर्ज हो गयी किन्तु केंद्र सरकार के अधीन #delhipolice दिल्ली पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया क्या भारत का कानून आम जनता के लिए और सत्ता धारी नेताओ के लिए अलग अलग है एक तरफ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष #rahulgandhi के मामले में निचली अदालत में एक माह में सुनवाई हो गयी और सज़ा भी दे दी गयी वही देश का मान विदेशो में बढ़ाने वाली #womenwrestler महिला पहलवानों को अभी तक न्याय ही नहीं मिला न्याय तो दूर की बात अभी तक भाजपा नेता की गिरफ्तारी नहीं हुई . आज नहीं तो कल भाजपा नेता की गिरफ्तारी होगी ही जिस तरह से विश्व पटल पर भारतीय खिलाडियों का समर्थन बढ़ रहा है और कार्यवाही में देरी हो रही है उस्ससे केंद्र सरकार की छवि ही खराब हो रही है ये अलग बात है कि अंधभक्तो की टोली अब सरकार के बचाव में महिला पहलवानों पर ही आरोप लगाने लगी है . इन सबमे एक बात बड़ी है जो वर्तमान वक्त में दब जा रही है महिला पहलवानों के साथ पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाडियों , कई दिग्गजों , किसान संगठनो के आने के बाद अब केंद्र सरकार के पास ये अच्छा अवसर मिल गया कि सभी का ध्यान सिर्फ पहलवानों की तरफ खिंच लिया गया . जिसके कारण भारत के कई अन्य ज्वलंत मुद्दे जैसे बेरोजगारी , महंगाई , स्वास्थ्य , उद्योग , सड़क पानी जैसे मुलभुत आवश्यकताओं की तरफ से सभी का ध्यान हटा कर सिर्फ एक तरफ मोड़ दिया गया अब सब तरफ यही चर्चा हो रही है .
एक तरफ महिला सम्मान की बात होती है किन्तु विश्व मंच पर देश का नाम रोशन करने वालो के साथ ही न्याय की उम्मीद नहीं दिखना बेटियों का सम्मान करने की बात खोखली ही साबित हो रही है . #bjp भाजपा के महिला नेताओ को भी बेटियों के सम्मान की ज्यादा चिंता नहीं दिख रही उन्हें तो बस कही से किसी कोने से कोई लव जिहाद का मामला दिख जाए बस फिर क्या कूद पड़ती है विपक्षी सरकार पर आरोप लगाने में .
आज महिला पहलवानों के पक्ष में गवाही के रूप में सवा सौ से ज्यादा गवाह मौजूद होने के बाद भी गिरफ्तारी ना करना भी सरकार की ही कोई निति होगी . किसान संगठन ने एक बार फिर आन्दोलन की बात कह दी है आन्दोलन भी होगा और यह सब न्याय और जांच का खेल भी अभी कई दिनों चलेगा जब तक सब इसी में व्यस्त रहेंगे . तब तक केंद्र सरकार पर पक्षपात का आरोप लगता रहेगा और आम जनता की मुलभुत आवश्यकताओ पर मांगो पर निकलने वाली आवाज धीमी पड़ जाएँगी आखिर यही तो निति है लोकतंत्र में कि छोटे से मामले को भी खूब उछालो और मुख्य समस्याओ को दबा दो आज महिला पहलवानों के लिए सभी आगे बढे हुए है और हर तरफ यही चर्चा है जो आने वाले कुछ महीनो तक और रहेगी और इनके खेल जीवन पर , इनके द्वारा मिली उपलब्धि पर वो लोग बहस करेंगे जिन्होंने कभी खेल की दुनिया में मोहल्ले से आगे का सफ़र तय नहीं किया है यही है लोकतंत्र का सुन्दर स्वरुप जहां देश के रियल हीरो के भाग्य का फैसला अनपढ़ और अज्ञानी राजनेता करते है आखिर कब तक यही स्थिति रहेगी आखिर इस तरह के भेदभाव की निति कब तक जारी रहेगी क्या ऐसे ही समाज के साथ नव निर्माण की बात हो रही है जहां विरोधियो को कुचलने की प्रथा शुरू हो गयी क्या लोकतंत्र कही राजतन्त्र की तरफ तो नहीं जा रहा ...
0 गौठान पहुँचकर देखी गतिविधियां
राजनांदगांव। शौर्यपथ / डोंगरगढ़ विधानसभा के ग्राम बघेरा के गौठान ने महिलाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। महिला समूह से जुड़ी महिलाएं गौठान से कमाई कर आत्मनिर्भता का नई इबारत लिख रहीं हैं। एआईसीसी मेंबर व भारत यात्री क्रांति बंजारे ने ग्राम बघेरा के गौठान में संचालित गतिविधियों को देखा और समझा । वह दिन भर आत्मनिर्भर महिलाओं के साथ रहीं व उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों को देखा ।इस दौरान क्रान्ति ने कहा कि गौठान आर्थिक गतिविधि का केंद्र बन चुका है। घर के चारदीवारी के भीतर रहने वाली महिलाएं अब गौठान से जुड़कर अच्छी खासी आमदनी प्राप्त कर रही हैं। गौठानों में सुचारू रूप से गोबर क्रय का कार्य किया जा रहा है तथा विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि भी संचालित की जा रही है। सहायता समूह की महिलाएं न केवल वर्मी कंपोस्ट खाद बना रही है, बल्कि उसके विक्रय से अच्छी खासी आमदनी भी प्राप्त कर रही है। मां अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह की सदस्य गायत्री धुर्वे, मालती साहू, शगुन साहू ने बताया कि बागवानी में रागी , हल्दी अदरक, जिमीकंद की फसल ली जा रही है। वहीं सिलाई मशीन से कोषा के धागे निकाल रही है। महिलाएं बोरी निर्माण, मुर्गी पालन , मशरूम उत्पादन , जैसे अनेक रोजगार का साधन व रोजगार कर अपनी अपनी पैरो पर खड़ी हैं। नारी शक्ति स्व सहायता समूह, ओम नमः शिवाय स्व सहायता समूह व अन्य समूह के महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। गौठान में करीब 250 महिलाओं को हाथों हाथ रोजगार मिल रहा है। समूह की मालती साहू ने बताया कि वो लोग अब तक एक लाख से भी अधिक का केंचुआ बेच चुके हैं। बंजारे ने कहा कि गौठान से जुड़कर वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही गौठान से जुड़ने के बाद उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। उन्होंने बताया कि गौठान से जुड़कर वह काफी खुश है। क्रांति बंजारे ने कहा की प्रदेश में बैठी कांग्रेस की भूपेश सरकार की योजनाओं से महिलाओं को बड़ा सम्बल मिला है और अब वो खुद भी आत्मनिर्भर बन चुकी हैं और अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं । --------------------------------------------------------------------------------------
शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार मुक्त भारत की बात तो करती है किन्तु भ्रष्टाचार की आंच कही ना कही भाजपा के दामन पर भी लगा हुआ है वरना छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री पर नान घोटाले का पनामा पेपर मामले पर परिजनों का नाम नहीं आता ये अलग बात है कि भाजपा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष होने के कारण शायद अभी जाँच एजेंसी इस मामले पर उस तरह कार्यवाही की गति को अंजाम नहीं दे रही जिस तरह अन्य मामलो पर गति दी हुई है . इन्ही सबके बीच अब धर्म के सबसे बड़े स्थल महाकाल कारीडोर में हुए तजा मामले में जिस तरह की बात सामने आ रही है उस पर लीपापोती अंध भक्तो द्वारा शुरू कर दी गयी है . भारत ही नहीं विश्व में महाकाल मंदिर के प्रति हिंदुओं में कितनी आस्था है इसे शब्दों के जरिए बताया नहीं जा सकता. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी के बड़े-बड़े नेता और कार्यकर्ता अपने आप को हिंदू धर्म के अनुयाई और सच्चे हिंदू बताते हुए थकते नहीं है वही भारतीय जनता पार्टी की शिवराज सरकार के काल में भारत के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में करोड़ों का घोटाला सामने आ ही गया पूर्व में जब इस निर्माण के दौरान कांग्रेस पार्टी ने इसकी शिकायत की तब सोशल मीडिया में कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी को धर्म विरोधी करार देते हुए कई अशोभनीय टिप्पणियां कर धर्म विरोधी करार दे दिया था कांग्रेस के विधायक ने इस मामले पर लिखित शिकायत भी की थी किंतु इस पर किसी तरह का कोई संज्ञान नहीं लिया गया महाकाल कारीडोर के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारीडोर की भव्यता और मजबूती एवं उच्च स्तरीय निर्माण को लेकर कई बड़ी-बड़ी बातें की थी किंतु उद्घाटन के 7 महीने के अंदर ही एक तेज आंधी ने शिवराज सरकार की पोल खोल कर रख दी .
आज भले ही शिवराज सरकार इस भ्रष्टाचार का आरोप किसी के भी सिर पर रख दे किंतु पूरी जिम्मेदारी शिवराज सरकार की बनती है . आखिर क्यों शिवराज सरकार ने इस ऐतिहासिक कारीडोर पर हो रही अनियमितता के लिए प्रारंभ से ही कोई कदम क्यों नहीं उठाया .
क्या इस भ्रष्टाचार के खेल में शिवराज सरकार के लोग भी शामिल है अपने आप को सच्चा हिंदुत्व की छाप के साथ समाज में प्रस्तुत करने वाली भारतीय जनता पार्टी क्या भगवान महाकाल के नाम पर भी हो रहे भ्रष्टाचार पर कोई कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी या फिर भ्रष्टाचार के इस खेल का दूसरा पाठ भी भ्रष्टाचार में ही लिप्त रहेगा।
बता दें कि महाकाल कारीडोर का प्रोजेक्ट लगभग 800 करोड रुपए का है महाकाल कारीडोर दो भागों में बनना तय हुआ है इसके प्रथम भाग में ३५० करोड़ खर्च करने के बाद लगभग डेढ़ सौ मूर्तियां लगाई गई किंतु मूर्तियों की हालत एक तेज आंधी से ही पता चल गई कि कितनी मजबूत और भरोसेमंद है वही आप एक दूसरा मामला भी सामने आ रहा है 7 महीने पहले पहले लगी मूर्तियां पहले ही गर्मी में अपने रंग रूप में परिवर्तित हो रही है महाकाल महाराज की मूर्तियों के रंग फीके पड़ गए हैं मजबूती की तो बात ही छोड़िए यहां पर रंग रोगन में भी भ्रष्टाचार की झलक देखी जा सकती है।
पर आश्चर्य की बात यह है कि महाकाल के मंदिर में महाकाल कारीडोर पर हुए भ्रष्टाचार के बारे में ना तो आप भाजपा कुछ बोल रही है और ना ही कोई जिम्मेदारी ले रहा है वहीं जिला प्रशासन या कह रहा है कि मूर्तियां सिर्फ अल्प समय के लिए लगी है इसे बाद में बदला जाना था जबकि उद्घाटन के समय इन्हीं मूर्तियों की तारीफ शिवराज सरकार करती रही इस भ्रष्टाचार के बारे में ना तो चाटुकार मीडिया चैनल कुछ कह रहा है और ना ही अब हिंदुत्व पर आघात की बात लग रही है .
ऐसा ही कोई हादसा अगर किसी गैर भाजपा राज में होता तो अभी तक भाजपा के तमाम बड़े नेता तात्कालिक सरकारों को हिंदू विरोधी सरकार बता देते किंतु भाजपा के ही राज में यह घटना घटित हो गया कहते हैं महाकाल बाबा के दरबार में हर किसी की अर्जी की सुनवाई होती है भ्रष्टाचार के इस खेल में शामिल सभी लोगों को कानून सजा दे या ना दे पर महाकाल का न्याय कभी भेदभाव नहीं करेगा और अपना फैसला जरूर देगा। आस्था के नाम पर चोट पहुंचाने वालों जिम्मेदार लोगों पर अब क्या कार्यवाही होती है यह देखना बाकी है.....
वहीं दूसरी बात या निकल कर आ रही है कि किसी बड़े भाजपा नेता के कहने पर गुजरात की एक कंपनी को यह ठेका दिया गया था जिसमें प्रतिमूर्ति 20 लाख की लागत तक खर्च होना बताया गया था किंतु 7 महीने में ही और एक तेज आंधी नहीं महाकाल काली ढोल की पोल खोल कर रख दी है वही अब जांच का विषय है कि गुजरात के जिस कंपनी को या ठेका दिया गया था वह किसके कहने पर दिया गया था और निविदा में s-o-r को किस बिना पर संशोधित किया गया था बस सच्चाई यह है कि जांच निष्पक्ष होगी या इस पर लीपापोती होगी क्योंकि जांच करने वाली प्रदेश एजेंसी और केंद्रीय एजेंसी दोनों ही भारतीय जनता पार्टी शाषित सरकार के अधीनस्थ है ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि क्या जांच किसी नतीजे पर पहुंचेगी या जांच मर भी लीपापोती जारी रहेगी
शौर्यपथ / आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह छत्तीसगढ़ की हर छोटी-छोटी समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं और लगातार भूपेश सरकार पर वार कर रहे हैं सोशल मीडिया में जिस तरह से एक्टिव होकर डॉक्टर रमन सिंह हर छोटी छोटी बात पर भूपेश सरकार पर आक्रमक हो रहे हैं और सरकार की कमजोरियों को उजागर कर रहे हैं उसे देखकर कहीं ना कहीं यह बात भी अच्छी लगती है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को अब छत्तीसगढ़ीयो की चिंता होने लगी है. 15 साल सत्ता में रहने के बाद डॉ रमन सिंह को अब छत्तीसगढ़ प्रदेश का महत्व समझ में आया,छत्तीसगढ़ बोली का अस्तित्व अब उन्हें भी याद आ गया 15 साल तक सत्ता में रहने वाले रमन सिंह ने कभी छत्तीसगढ़ी बोली का उपयोग नहीं किया.
किंतु जब से सत्ता से बाहर हुए हैं तबसे छत्तीसगढ़िया संदेश देने में उनका नाम भी शामिल हो गया है कई जगहों पर मंच से छत्तीसगढ़ी बोली का भी संवाद करते देखे गए हैं .15 साल की सत्ता में कभी छत्तीसगढ़ी बोली को छत्तीसगढ़ी त्यौहार को इतनी अहमियत नहीं मिली किंतु अब यकीनन छत्तीसगढ़ में किसी की भी सरकार हो छत्तीसगढ़िया तीज त्यौहार की धूम बनी रहेगी. 15 साल तक सत्ता में रहने के बाद भी रमन सरकार ने किसानों को किया वादा पूरा नहीं किया आज जब भूपेश सरकार वादा पूरा कर रही और किसानों को जिस तरह से लाभ मिल रहा है उनकी पहल अतुलनीय है. 15 साल सत्ता में रहने के बाद भी छत्तीसगढ़िया को रोजगार की बात पर सिर्फ वादा ही मिलता रहा किंतु रोजगार नहीं मिला आज भूपेश सरकार ने बिना कर्ज लिए छत्तीसगढ़ की जनता को कई सुविधाएं और कई योजनाओं से लाभ पहुंचाया जा रहा है जो शायद मजबूत इच्छाशक्ति के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह भी कर सकते थे किंतु यह कार्य नहीं हुआ .
शराबबंदी की बात करने वाले पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के जिम्मेदार मंत्री यह क्यों भूल जाते हैं कि गली-गली शराब दुकान खोलने का कार्य भाजपा सरकार में ही हुआ है प्रभु राम के नाम से सत्ता में आने वाले प्रभु राम को कभी याद नहीं किया छत्तीसगढ़ की जनता के बड़े वर्ग को तो यह भी नहीं मालूम था कि चंदखुरी में माता कौशल्या का मंदिर विश्व का एकमात्र मंदिर है 15 साल भाजपा राम राज की बात करती रही किंतु प्रभु श्री राम के वन गमन पथ की तरफ कभी ध्यान ही नहीं दिया, माता कौशल्या मंदिर की तरफ कभी नजर ही नहीं गई खैर जो भी हो सरकार किसी की भी रहे किंतु छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ी परंपरा और धार्मिक स्थलों का, छत्तीसगढ़ी बोली का, छत्तीसगढ़ी महतारी का जो मान सम्मान पूरे प्रदेश में होने लगा वह अब निरंतर चलता रहेगा. छत्तीसगढ़ राजकीय राजकीय गीत छत्तीसगढ़ निर्माण के 19 साल बाद होना भी पूर्ववर्ती सरकार की निष्क्रियता का ही एक परिणाम है.
dr. raman singh ke facbook waal se
छत्तीसगढ़ की जनता ने छत्तीसगढ़ी और गैर छत्तीसगढ़ी के महत्व को भी समझ लिया आज छत्तीसगढ़ मैं भूपेश सरकार है कल छत्तीसगढ़ में वापस से भाजपा की सरकार बन सकती है या किसी अन्य राजनीतिक दलों की सरकार बन सकती है क्योंकि लोकतंत्र में सब संभव है आज के समय में भारत का लोकतंत्र कितना मजबूत है यह तो कई प्रदेशों के सत्ता परिवर्तन और विधायकों की तथाकथित खरीद-फरोख्त से साफ नजर आ ही रहा है वरना मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जब कमलनाथ के मुख्यमंत्री के बाद मुख्यमंत्री निवास छोड़ा तो पूरे विश्वास के साथ यह बात भी कही थी कि 6 महीने में वापसी होगी जिसका सीधा साधा राजनीति निष्कर्ष यही निकलता है कि अगर लोक मंत्र में बहुमत के आधार पर सत्ता ना मिले तो क्या हो गया खरीद-फरोख्त की राजनीति अभी भी सत्ता का रास्ता खोले हुए हैं बिहार और महाराष्ट्र की राजनीति में उलटफेर गोवा में कम सीटों के बाद भी सत्ता में काबिज होना यह सब किसी बात का प्रमाण है कि लोकतंत्र में जनता का काम सिर्फ वोट देना ही रह गया है सत्ता किसकी बनेगी यह तो राजनीतिक दल सत्ता की ताकत के बलबूते तय करते हैं.मजबूत लोकतंत्र की बात करने वाले राजनेता सत्ता में काबिज होने के लिए जोड़ तोड़ की राजनीती किस तरह करते है यह सबी को ज्ञात है . 15 साल बाद ही सही छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़िया अस्मिता को अब स्वीकार करना ही पड़ा और यही सबसे अच्छी बात है एक परम्परा की शुरुवात हुई जो निरंतर चलती ही रहेगी . छत्तीसगढ़ी महतारी की जय ....
शरद पंसारी ...
बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन से कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बस्तर / शौर्यपथ / कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन बस्तर से शुरू हुआ। बस्तर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारियों ने आगामी चुनाव की रणनीति बनाया, फिर से बस्तर की 12 सीटें जीतने का लिया संकल्प। बस्तर संभाग स्तरीय सम्मेलन मे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा की कांग्रेस पार्टी बलिदानों की पार्टी है कई मौकों पर कांग्रेसियों ने बलिदान भी दिया है जिससे प्रेरणा लेकर कार्य करते आए हैं अब फिर संघर्ष का समय आ गया है। प्रभारी शैलजा ने पूर्व श्रीमती सोनिया गांधी के पार्टी के प्रति समर्पण, अध्यक्ष राहुल गांधी के संघर्ष वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे के अनुभव, प्रियंका गांधी के ऊर्जा के बदौलत जो पार्टी बुलंदी पर खड़ी है उस पार्टी को और आगे ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को अब संघर्ष करने की जरूरत है। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि श्री बघेल ने काम की बदौलत इतिहास रच दिया है तो वही नरेन्द्र मोदी नाम रखने में माहिर हैं। उदाहरण स्वरूप उज्जवला योजना का नाम लिया साथ ही कई नरेंद्र मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में भी बताया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने कहा कि हमारी पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्त्ता को भी सम्मान मिलता है। कार्यकर्त्ता ही पार्टी रूपी शरीर के लिए रीढ़ का काम करते हैं। पार्टी और कार्यकर्त्ता एक-दूसरे के पूरक हैं। आप कार्यकर्ताओं की जो पहचान अपने अपने क्षेत्र में बनी है, वह पार्टी की वजह से ही है। वहीं कार्यकर्ताओं से ही पार्टी का वजूद है। आप जितने जोश के साथ काम करेंगे, पार्टी उतनी ही ज्यादा मजबूत होगी। कुमारी शैलजा ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के कार्यों की खुलकर तारीफ की और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सूबे की अवाम की भलाई के लिए बढ़िया काम कर रहे हैं। उनके द्वारा शुरू की गई कई योजनाएं दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बन गई हैं। श्री बघेल सबको साथ लेकर चल रहे हैं। पार्टी में कोई भेदभाव और मनमुटाव नहीं है। आप सभी भूपेश बघेल सरकार के अच्छे कामों को लेकर मतदाताओं के बीच अभी से जाना शुरू कर दें और आने वाले चुनावों के लिए उनसे आशीर्वाद मांगें।
मुख्यमंत्री झीरम घटना से की शुरुआत हुए भावुक, नारे लगाकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा शासनकाल के दौरान 2013 में झीरम घटना का जिक्र करते हुए भावुक हो गए और उनकी आंखें छलक गई। कुछ देर के लिए उनका गला भी रूँध गया। मुख्यमंत्री बघेल अपने आप को संभालते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा और कहा कि 2013 में नक्सली खौफ का भय भी कार्यकर्ताओं को डिगा नहीं पाया, बस्तर की 12 में से 8 सीटों पर विजयश्री हासिल किया। 2018 के चुनाव में 11 विधानसभा सीटों पर विजय श्री हासिल हुई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जब लड़ेंगे जीतेंगे के जय घोष किए तो सम्मेलन में मौजूद पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में गजब का जोश भर गया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में जो भूमिका कांग्रेस ने निभाई थी, वही भूमिका छत्तीसगढ़ को भाजपा के पंद्रह वर्षों के कुशासन से मुक्ति दिलाने में यहां के कार्यकर्त्ताओं ने निभाई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोई भी जंग अकेले राजा या सेनापति नहीं जीत सकते, जीत तो आप जैसे कांग्रेस के कर्मठ सिपाहियों के दम पर मिलती है। उन्होंने कहा कि बस्तर संभाग के कार्यकर्त्ता पार्टी हित में पूरे समर्पण भाव से काम करते आ रहे हैं। यही वजह है कि संभाग की सभी बारह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस को विजय मिल पाई है। भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी अभी से इस संकल्प के साथ अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में डट जाएं कि हर हाल में सभी सीटों पर कांग्रेस को प्रचंड जीत दिलानी है।
फिर से कांग्रेस की सरकार बनायेंगे -मोहन मरकाम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी की संभाग स्तरीय सम्मेलन के संबंध मे रूपरेखा प्रस्तुत किया और कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हमारी सरकार के कार्य और जनकल्याणकारी कामों को लेकर हम जनता के बीच जायेंगे। हमने जन घोषणा पत्र में जो वायदा किया था हमारी सरकार ने उसे पूरा किया है। हम गर्व से जनता के बीच जायेंगे। समाज का कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसके लिये कांग्रेस की सरकार ने काम नहीं किया हो किसान, मजदूर, आदिवासी, अनुसूचित जाति, महिला सभी को केंद्रित कर सरकार ने योजना बना कर उसका प्रभावी क्रियान्वयन किया है। इसका फायदा आने वाले चुनाव में कांग्रेस को मिलेगा। हमारा कार्यकर्ता चुनाव में जाने को तैयार है। हम बूथ लेवल पर कमेटियां बना चुके है। उनका प्रशिक्षण भी शीघ्र पूरा होगा। हमारी सरकार फिर से बनेगी।
इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव गण सप्तगिरि उल्का, विजय जांगिड़, मंत्री गण ताम्रध्वज साहू, शिव डहरिया, गुरु रूद्र कुमार, अनिला भेड़िया, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर संभाग के विधायक गण, मंडल के अध्यक्ष गण, नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जिला जनपद के निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण, ब्लॉक अध्यक्ष गण, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेता गण उपस्थित थे। शहर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने मंच का संचालन किया और आभार प्रदर्शन बलराम मौर्य ने माना।
रायगढ़ में चल रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन इंडोनेशिया की रामायण पर आधारित अरण्य कांड का मंचन
रायपुर / शौर्यपथ / रायगढ़ के रामलीला मैदान में चल रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन इंडोनेशिया से आए कलाकारों ने इंडोनेशिया की रामायण के आधार पर सीता हरण और राम-रावण युद्ध की अविस्मरणीय प्रस्तुति दी। इस पूरे प्रसंग को इंडोनेशियाई कलाकरों ने अपनी भावभंगिमा के माध्यम से इतना प्रभावी बना दिया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कलाकारों की यह प्रस्तुति अद्भूत धुनों के साथ आरंभ हुई। इंडोनेशिया के जावा द्वीप के काकवीन रामायण और बाली द्वीप के रामायण प्रमुख हैं। यह भट्टी कवि के काव्य से प्रेरित है। बाली द्वीप में भारतीय सभ्यता स्थानीय प्रभाव के साथ अक्षत हैं। विद्वान मानते हैं कि इस पर दक्षिण का प्रभाव अधिक है। अतएव इनकी भावमुद्रा दक्षिण के कत्थककली कलाकारों जैसी है।
इंडोनेशियाई रामायण की प्रस्तुति में संगीत बेहद शानदार है। राम और सीता जी के बाद मंच पर आए हनुमान। इस प्रस्तुति में हनुमान जी की बड़ी भूमिका हैं। उनका मुकुट, उनकी वस्त्र सज्जा बताती है कि भारतीय समाज की तरह ही बाली का समाज भी प्रकृति का गहरा आदर करता है। हाथों की मुद्रा संगीत के साथ बदल रही है। यहां का संगीत बिल्कुल अलग और विशिष्ट है। केवल संगीत के साथ ताल में भाव मुद्रा के माध्यम से राम कथा कही जा रही है। इंडोनेशिया से आए कलाकारों की प्रस्तुति में प्रसंग जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, संगीत तीव्र होता जाता है। आंखों की मुद्राओं से बताया जा रहा है कि किस तरह सीता जी का हरण हुआ। दर्शकों के लिए चकित करने वाला दृश्य। बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों के अद्भुत सुरों के साथ रामकथा आगे बढ़ते जाती है। कलाकार केवल भाव मुद्रा में ही पूरे प्रसंग का जीवंत वर्णन करते हैं। यह बड़ी बात है कि इस कला में उनकी सांस्कृतिक धरोहर भी है और राम जैसे उदात्त चरित्र को अपनाने की चेष्टा भी। खास बात यह है कि सीता जी का स्पर्श किये बगैर अपनी चेष्टाओं से ही रावण की अदाकारी कर रहे कलाकार ने हरण का दृश्य दिखाया। यह एक बैले जैसी प्रस्तुति है। आखिर में स्थानीय भाषा में प्रस्तुत गीत से पूरी कथा स्पष्ट होती है।
प्रस्तुति के दौरान अशोक वाटिका के दृश्य में हनुमान जी मुद्रिका लेकर जाते हैं। हनुमान जी ने लंका दहन किया और भयंकर ऊर्जा से लंका का नाश किया़। हनुमान जी मुद्रिका श्री राम को दिखाते हैं। आखिर चरण में राम रावण युद्ध होता है। लक्ष्मण राम के हाथों धनुष देते हैं। यहां यह रोचक प्रसंग भी देखने को मिला कि हनुमान जी भी रावण के साथ द्वंद्व कर रहे हैं। राम और सीता पुनः एक होते हैं। आगे राम सीता, फिर लक्ष्मण, पीछे हनुमान जी। तुमुल ध्वनि से लोगों ने जयजयकार किया। गौरतलब है कि इंडोनेशिया की रामायण प्रस्तुति में भगवान श्रीराम का यह चरित्र एक महिला कलाकार श्रीयानी ने निभाया, जो बाली द्वीप की रहने वाली हैं। उन्होंने आज अपने साथी कलाकारों के साथ ऐसी यादगार प्रस्तुति दी कि पूरा वातावरण राममय हो गया था।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
