Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रीपा में 50 से अधिक लोगों को मिल रहा रोजगार,
गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ का सपना हो रहा है साकार

   मुंगेली / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ सरकार की रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना से गांवों में ग्रामीणों को रोजगार व स्व-रोजगार मिलने लगा है। गांवों को उत्पादन का केन्द्र और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गइ है यह योजना अब ग्रामीण परिदृश्य में एक सकारात्मक बदलाव लाने लगी है। ग्रामीणजन रीपा के माध्यम से अपनी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में बदलाव के लिए पूरे मनोयोग जुट गए हैं।   
छत्तीसगढ़ सरकार की रीपा योजना वास्तव में सुराजी गांव योजना के तहत गांवों में निर्मित गौठान में संचालित आयमूलक गतिविधियां का अभिसरण है। गौठानों में रीपा के माध्यम से आयमूलक गतिविधियों के संचालन के लिए शासन द्वारा आधारभूत संरचनाएं एवं संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों को स्व-रोजगार की गतिविधियों के संचालन में मदद मिली है।

रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना

 मुंगेली जिले के ग्राम संबलपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क में वर्तमान में 50 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वहां विभिन्न प्रकार की आयमूलक गतिविधियों का संचालन अलग-अलग समूह कर रहे हैं। प्रत्येक समूह को आजीविकामूलक गतिविधियों के संचालन के लिए प्रशिक्षण भी प्रदाय किया गया है। ग्राम संबलपुर के रीपा में स्व-सहायता समूह जैम-जैली, आचार, टेडी बियर, ब्लैक गार्लिक जैसे विभिन्न उत्पाद तैयार कर रहे हैं।

आम, नींबू और कटहल का आचार

          रीपा में कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा बीते 25 मई से आम, कटहल, नींबू से आचार बनाया जा रहा है। समूह की 07 महिलाओं और तीन पुरुषों द्वारा अब तक 270 किलोग्राम आचार तैयार कर लिया गया है, जिसे पैकेजिंग के बाद सी मार्ट के माध्यम से विपणन किया जायेगा। इसके विक्रय से लगभग 11 हजार रूपए की आमदनी होने की उम्मीद है। आचार की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

ब्लैक गार्लिक का उत्पादन-सेहत के लिए लाभकारी

संबलपुर के रीपा में नवयुवक मंडल कौशल माता स्व सहायता समूह द्वारा औषधीय गुणों से परिपूर्ण ब्लैक गार्लिक का उत्पादन किया जा रहा है। समूह द्वारा लहसुन को 15 दिनों तक एक निश्चित ताप में मशीन में रखकर ब्लैक गार्लिक तैयार किया जाता है। जिसका बाजार मूल्य लगभग 600 रूपए किलो है। औषधि गुणों से भरपूर ब्लैक गार्लिक सेहत के लिए काफी लाभदायक है। इसके सेवन से शुगर, हृदयरोग, पाचन संबंधी रोग के नियंत्रण में मदद मिलती है। ब्लैक गार्लिक में एलिसिन पाया जाता है, जो खून को पतला रखने और हार्ट ब्लाकेज से बचाने में मदद करता है। ब्लैक गार्लिक तैयार करने के लिए समूह के लोगों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। ब्लैक गार्लिक के उपयोग से पैर-दर्द में राहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

दस दिन में 200 से अधिक टेडी बियर बनाएं

   संबलपुर के रीपा में जय शिवशक्ति समूह द्वारा टेडी बियर और कुशन बनाने का कार्य किया जा रहा है। समूह द्वारा मात्र 10 दिनों में 200  से अधिक टेडी बियर बनाया जा चुका है, जिसमे से 80 टेडी बियर का विक्रय किया जा चुका है और खर्च काटकर लगभग 4 हजार की आमदनी प्राप्त की गई है। टेडी बियर बनाने के लिए समूह की महिलाओं को 15 दिनों का विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया है। जय मां दुर्गा स्वसहायता समूह द्वारा रीपा में जैम, जैली, टोमैटो सॉस, एलोवीरा जैल, अर्क, फू्रट कैंडी, अनार मोलिसस, चिली सॉस, साबुन और शैम्पू का कच्चा पदार्थ, कटहल की बड़ी का निर्माण के साथ ही छीन बीज से काफी पावडर भी तैयार किया जा रहा है, जो कि औषधीय गुणों से परिपूर्ण है।

म्यूजिकल फाऊंटेन शो, फूड स्टॉल, टॉय ट्रेन, ग्रीन वॉकिंग टनल, फ्लावर बेड, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज जैसी अनेक सुविधाएं

     रायपुर / शौर्यपथ / कुम्हारी के लोगों को मेट्रो सिटी की तर्ज पर विभिन्न सुविधाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के कुम्हारी में 26 करोड़ की लागत से बड़े तरिया के सौन्दर्यीकरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने यहां लेजर विथ म्यूजिकल फाउंटेन का भी शुभारंभ किया। बड़े तरिया लगभग 18 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस तरिया के परिसर में फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टनल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्र कुम्हारी के लोगों को 174 करोड़ 45 लाख रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 45 करोड़ 44 लाख 66 हजार के विकास कार्यों का लोकार्पण व 129 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि तालाब हमारे संस्कृति के केन्द्र बिन्दु तो है साथ ही भूजल स्तर को बनाये रखने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। तालाबांे के संवर्धन से भूजल स्तर में सुधार भी होता है और हमारी सरकार इस दिशा में सतत् रूप से कार्य कर रही है। शहरों एवं गांवों में भूजल स्तर में सुधार के लिए निरंतर कदम उठाये गये है। उन्होंने कहा कि बड़े तरिया हमारे इन्हीं प्रयासों का एक उदाहरण है। बड़े तरिया में आप सभी को टॉय ट्रेन, शानदार झूले, चौपाटी, ग्रीन टनल, म्युजिकल, फाउण्टेन लेजर शो, विडियो प्रोजेक्टर एवं शानदार पार्क देखने को मिल रहा है। 70 साल से अधिक पुराने पीपल के पेड़ को दूसरी जगह से लाकर बडे़ तरिया में पुनर्जीवित किया गया है। इस प्रयास में एक संदेश है कि हमें अपनी प्रकृति एवं पुरखो की धरोहर को हर हाल में सहेजना होगा। यह तालाब कुम्हारी नगर पालिक एवं इससे लगे क्षेत्र के लोगो के लिए स्वस्थ मनोरंजन का केन्द्र बनेगा। उन्होंने लोगों से कहा कि इस तालाब एवं पार्क को संजो कर रखें, ये हमारी सामुहिक जिम्मेदारी भी है। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या आम नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान बड़े तालाब का भ्रमण किया और फूड स्टाल, ग्रीन वाकिंग टर्नल, टॉय ट्रेन, आर्च व सस्पेंशन ब्रिज आदि का अवलोकन किया। यहां निर्मित सीटिंग एरिना से बड़े तरिया के मनमोहक दृश्य का नजारा भी लिया। इसके साथ ही उन्होंने लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का लुफ्त उठाया, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति का चित्रण शानदार तरीके से किया गया। इस प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ की संस्कृति के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के खनिज और मनोरम पर्यटन स्थल के साथ ही विगत साढ़े 4 वर्षों में कुम्हारी नगर निगम परिषद द्वारा प्रस्तुत विकासगाथा का चित्रण भी किया गया।



बड़े तरिया परिसर में हैं कई नई सुविधाएं

    लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन’’ शो- बड़ा तालाब में आने वाले आगंतुकों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से प्रतिदिन संध्या 7ः30 बजे लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन शो का आयोजन किया जाएगा। लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन में अलग-अलग थीम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। इस मनमोहक कार्यक्रम की समय-सीमा 13 मिनट की होगी।

ग्रीन वॉकिंग टनल- बड़े तरिया के प्रवेश द्वार के कुछ ही कदम पर लोगों के सुबह सैर के लिए ग्रीन वाकिंग टनल बनाया गया है। इसके पाथ -वे के दोनों ओर रंग बिरंगे फूल और हरियाली है। वाकिंग पाथ वे में घास बिछी है जो कि पैदल चलने वालों को प्रकृति के और करीब लाती है।

फूड जोन - आगंतुकों को बड़े तालाब के प्रवेश द्वार से अंदर आते ही, बाई ओर फूड जोन मिलेगा। जिसमें चाईना हाऊस, हैप्पी टी, मिलेट कैफे, बिरयानी स्ट्रीट और चाट-चौपाटी जैसे कई फूड स्टॉल लजीज व्यंजनों के साथ आगंतुकों का मन मोहने के लिए तैयार मिलेंगे। चाईना हाऊस में चाऊमीन, हक्का नुडल, मोमोस, पनीर, चिल्ली और हैप्पी टी स्टॉल में चाय और कॉफी की बहुत सारी वैरायटी देखने को मिलेगी। स्वाद और सेहत का गठजोड़ चाहने वालों को मिलेट कैफे के माध्यम से हाईप्रोटीन और कैलोरी युक्त पौष्टिकता से भरे विकल्प भी मिलेंगे।

ड्रेन फाऊंटेन और टॉय ट्रेन - बड़े तरिया के सेंटर में बच्चों के मनोरंजन के दृष्टिकोण से 48 बच्चों के लिए प्रतिदिन टॉय ट्रेन भी चलेगी। जब ट्रेन ट्रेक पर दौड़ेगी तो बच्चे अपने स्थान से ड्रेन फाऊंटेन के फुहारों का नजारा भी देखेंगे और टॉय ट्रेन का सफर का भी आनंद लेंगे। यह ड्रेन फाऊंटेन ग्राऊंड लेवल से लगभग 10 फीट नीचे और 500 मीटर में फैला हुआ है जो कि टॉय ट्रेन के पाथवे को फॉलो कर रहा है। ये नजारा बच्चों व उपस्थित अन्य दर्शकों के लिए बहुत ही मनमोहक सिद्ध होगा।
 
आगन्तुकों के लिए समय निर्धारित - आम नागरिकों के लिए बड़े तरिया के खुलने व बंद होने का समय संध्या 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही मेटनेंस के दृष्टिकोण से एंट्री फीस, लेजर विथ म्यूजिकल फाऊंटेन और टॉय ट्रेन की फीस 10 रूपए निर्धारित की गई है।

दुर्ग / शौर्यपथ / भारत शासन द्वारा मिशन शक्ति के अतंर्गत नवीन दिशा निर्देश जारी किए गए है, जिसमें प्रधानमंत्री मातृ योजना अंतर्गत आवश्यक संशोधन किया गया है। जारी नवीन निर्देशों के अनुसार सामाजिक एवं आर्थिक रूप् से कमजोर वर्गो के परिवारों के प्रथम बच्चे के जन्म पर माता को दी जाने वाली 5 हजार रूपये की राशि 3 किश्तों के बजाए अब 2 किश्तों में दिए जाने का निर्णय लिया गया है। नवीन निर्देशानुसार ऐसे चिन्हांकित परिवारों के प्रथम बच्चे हेतु, गर्भावस्था के पंजीयन पर एवं कम से कम एक बार प्रसव पूर्व जॉच कराए जाने पर (गर्भावस्था के 06 माह के अंदर) पहली किश्त की राशि 3 हजार रूपये दी जाएगी तथा दूसरी किश्त की राशि 2 हजार रूपये बच्चे के जन्म पंजीकरण तथा बीसीजी, पोलियों, डीटीपी एवं हेपेटाइटिस-बी या इसके समानान्तर/ विकल्प का प्रथम चक्र का टीका लगाए जाने के पश्चात देय होगा। इसके अतिरिक्त इस योजना के तहत अब 01 अप्रैल 2022 के बाद पूर्वतः चिन्हांकित सामाजिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के परिवार में जन्मे द्वितीय संतान के बालिका होने पर एकमुश्त 6 हजार रूपये के लाभान्वित किया जायेगा।
    
     जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त योजना के तहत लाभ प्राप्त करने हेतु चिन्हांकित माता का आधार नम्बर, बैंक खाते की जानकारी जो आधार से लिंक हो, मातृ शिशु रक्षा कार्ड (एमसीपी कार्ड) का क्रमांक, द्वितीय संतान बालिका होने की स्थिति में जन्म प्रमाण पत्र, द्वितीय बालिका संतान को प्रथम चक्र हेतु निर्धारित सभी टीके लगे होने संबंधी प्रमाण पत्र एवं हितग्राही का जीवित मोबाईल नम्बर अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित माता की योग्यता को प्रमाणित करने के लिए संबंधित महिला का ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, 08 लाख रूपये से कम वार्षिक आय होने संबंधी आय प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र में से कोई भी 2 प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना अनिवार्य है। योजना से संबंधित अन्य जानकारियों प्राप्त करने तथा पात्रता अनुसार लाभ प्राप्त करने के लिए निकट के आंगनबाड़ी केन्द्र में आवश्यक अभिलेखों सहित स्वयं का पंजीकरण कराया जा सकता है। सभी जानकारियों व अभिलेख प्राप्त होने पर संबंधित महिला की जानकारियाँ संबंधित आंगनबाडी कार्यकर्ता के द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के नवीन सॉफ्टवेयर में दर्ज की जावेगी। संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी के द्वारा उपरोक्त जानकारी का परीक्षण सह सत्यापन के उपरांत जानकारी को अंतिम रूप से फारवर्ड कर दिया जावेगा। राज्य स्तर से परीक्षणोपंरात राशि सीधे महिला द्वारा उपलब्ध कराए गए आधार लिंक बैंक खाते में स्थानांतरित कर दी जावेगी। अधिक जानकारी हेतु संबंधित क्षेत्र के पर्यवेक्षक, परियोजना अधिकारी अथवा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।

दुर्ग / शौर्यपथ / भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में समयबद्ध कार्यक्रम होना है। इस संबंध में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के जिला प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप-जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने बताया कि विधानसभावार बीएलओ द्वारा 23 जून 2023 तक घर-घर सर्वे का कार्य किया जायेगा। नये मतदान केन्द्र का प्रस्ताव, भवन/स्थान परिवर्तन, नाम परिवर्तन, नये अनुभाग का गठन, अनुभागों का विलोपन की कार्यवाही 24 जून 2023 से 24 जुलाई 2023 तक युक्तियुक्तकरण के तहत किया जावेगा। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 02 अगस्त 2023 को किया जायेगा। 02 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक कार्यालयीन दिवसों में सभी मतदान केन्द्रों में दावा-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। विशेष अभियान दिवस के तहत 12 अगस्त 2023 शनिवार, 13 अगस्त 2023 रविवार, 19 अगस्त 2023, शनिवार एवं 20 अगस्त 2023, रविवार को भी दावा आपत्ति प्राप्त करने का कार्य किया जायेगा। दावा आपत्ति के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण 22 सितंबर 2023 तक किया जाना है। सतत् अद्यतीकरण के तहत, मतदाता सूची में नाम जोड़ने/काटने एवं संशोधन के लिये कार्यालयीन दिवस में किसी भी दिन तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। स्वच्छ एवं त्रुटि रहित मतदाता सूची तैयार करने में बी.एल.ओ. के सहयोग हेतु मतदान केन्द्रवार बी.एल.ए. नियुक्त करने हेतु अनुरोध है। बी.एल.ए. की नियुक्ति की जाकर सूची इस कार्यालय को उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि नियुक्त बी.एल.ए की जानकारी निर्वाचक/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा बी.एल.ओ. को दी जा सके। बी.एल.ए. नियुक्ति के लिये राजनैतिक दल के अध्यक्ष अथवा सचिव के द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के लिये फार्म-1 मे विधानसभावार जानकारी उपलब्ध कराया जाना है, जिसमें बी.एल.ए. का नाम, राजनैतिक दल/कार्यालय का पता, विधानसभा क्षेत्र, बी. एल. ए. का नमूना हस्ताक्षर अंकित होगा तथा राजनैतिक दल के अधिकृत व्यक्ति के द्वारा फार्म-2 मे अभिहित अधिकारी/बूथ लेवल आफिसर के लिये जानकारी उपलब्ध कराया जाना है, जिसमे बी.एल.ए. का नाम मतदान केन्द्र का क्रमांक, विधानसभा क्षेत्र, मतदाता सूची मे बी.एल.ए. का सरल क्रमांक, बी.एल.ए. का नमूना हस्ताक्षर अंकित होगा।
 

दुर्ग / शौर्यपथ / गोधन न्याय योजना गौपालकों और चरवाहों के जीवन में खुशहाली लेकर आया है। श्री चंद्रकांत यादव ने कभी नही सोचा था कि गोधन न्याय योजना से उसकी किस्मत का ताला खुल जाएगा। उसने सपने भी नही सोचा था कि वह गोबर बेचकर लाखों रूपए कमा सकेगा, लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना श्री चंद्रकांत यादव के लिए एक वरदान साबित हुई।
दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत भानपुरी के चरवाहा श्री चंद्रकांत यादव ने बताया कि इस योजना के शुरू होने के पहले अपने पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए बहुत जुझना पड़ता था। छत्तीसगढ़ सरकार ने जब से 2 रूपए प्रति किलो में गोबर की खरीदी प्रारंभ की तब से मैं अपने परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा कर पा रहा हूॅ।
उन्होंने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत अब तक 2 लाख रूपए का गोबर विक्रय कर चुका हूॅ। मैं और मेरा परिवार गोबर इकठ्ठा कर उसे गौठान में विक्रय करने के लिए ले जाते हैं। गोबर के साथ-साथ दुध का भी व्यवसाय किया जा रहा है। पहले उनका घर खपरे वाला था, जिससे बारिश के दिनों में बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। आज गोबर बिक्री से प्राप्त राशि से उन्होंने अपना पक्का घर बनवा लिया है।
गाय के दुध के साथ-साथ घी एवं दही भी आस पास के गांवों में बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त कर रहे हैं। प्रतिदिन सुबह व शाम 17 लीटर दुध बेचकर प्रति माह 10 से 15 हजार की आय प्राप्त कर रहेे हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुुए गोधन न्याय योजना की सराहना की।

दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई-दुर्ग द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस सप्ताह के अवसर पर 2 जून 2023 को शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन में शाला की 40 छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु अपनी अभिव्यक्ति चित्रकला के माध्यम से प्रस्तुत की गई। जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को दर्शाया गया।
    शाला की प्राचार्या डॉ. कृष्णा अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपने संदेश में पर्यावरण की सुरक्षा और लोकहित पर किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, भिलाई के नन्दकुमार पटेल द्वारा मिशन लाईफ के अंतर्गत अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण हितैषी आदतों को सम्मिलित करने हेतु बताया गया भविष्य की चिंता करते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु वर्ष भर विभिन्न गतिविधियां संचालित करने जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु प्रेरित किया गया। ईको क्लब, जिला समन्वयक रुद्रनारायण सिन्हा द्वारा ऊर्जा की बचत और आवश्यकता अनुसार उसका उपयोग करना, कम से कम प्लास्टिक के उपयोग को हितकर बताना व दैनिक जीवन में प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने के लिये प्रोत्साहित किया गया। श्रीमती ममता ध्रुव, व्याख्याता एवं एन.सी.सी. अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन का आभार व्यक्त किया।

दुर्ग / शौर्यपथ / कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए विधानसभा वैशाली नगर के 9 कार्यो के लिए 58 लाख 56 हजार 574 रूपए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर द्वारा अनुशंसित उक्त कार्यो का संपादन क्रियान्वयन एजेंसी आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा की जाएगी।
    जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा वैशाली नगर के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 रामनगर भिलाई स्थित मुक्तिधान में वाटर कूलर स्थापना के लिए एक लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 25 सिंधु पटरानी मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 8 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 फरीद नगर के गांधी कॉलोनी कोहका में सार्वजनिक डोम शेड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 15 अम्बेडकर नगर के वैशाली नगर थाने के पास डोम शेड निर्माण के लिए 9 लाख 99 हजार 54 रूपए, वार्ड क्रमांक 36 सूर्यानगर में ओपन जिम लगाने के लिए 4 लाख 99 हजार 840 रूपए, वार्ड क्रमांक 37 सार्वजनिक अटल उद्यान का सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 2 लाख 59 हजार 680 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  
    इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 12 आर्य  नगर कोहका में अनिता वर्मा के घर से लेकर दीपक साहू के घर तक सी.सी.रोड निर्माण के लिए 10 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 12 विवेकानंद कालोनी से संदीप चटर्जी के घर से लेकर आईडल पब्लिक स्कूल तक नाली निर्माण के लिए 6 लाख 99 हजार रूपए, वार्ड क्रमांक 12 शिक्षक नगर लक्ष्मण यादव के घर से लेकर मुनीर के घर तक नाली निर्माण के लिए 4 लाख 99 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

भिलाई / शौर्यपथ / भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव लगातार भेंट मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही लोगों को कई सौगातें भी दे रहे है। इस कड़ी में वे गुरुवार को सेक्टर 8 पहुंचे। जहां उन्होंने सेक्टर 8 वार्ड के नागरिकों को एक और बड़ी सौगात दी।  उन्होंने जनता की मांग पर सर्व सुविधा युक्त करीब 10 लाख की लागत से बैडमिंटन कोर्ट बनवाया है। जिसका लोकार्पण किया गया। इससे वार्ड के युवाओं व नागरिकों में बहुत हर्ष का माहौल रहा।
 साथ वार्ड का भ्रमण किए। लोगों से भेंट मुलाकात की और सब का बारी-बारी से कुशल क्षेम जाना ।
 जमीन पर बैठकर विधायक यादव ने लोगों के साथ बैठकर चाय पिया और वार्ड और शहर की समस्याओं के साथ विकास पर चर्चा की। विकास की बातें हुई। लोगों ने अपने वार्ड की छोटी मोटी समस्याएं बताई। लोगों ने विकास को लेकर लंबी और सार्थक चर्चा की। लोगों ने बताया कि बीते कुछ सालों में जब से वे विधायक बने है, तब से लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। सेक्टर में सड़क,नाली,बिजली, पानी,उद्यान सौंदर्यीकरण से लेकर सभी सड़को को धूल मुक्त करने के लिए पेवर ब्लॉक लगाया जा रहा है।
सिर्फ यही नहीं सीएम भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं से वार्ड के  लगभग हर परिवार का राशन कार्ड बनाया गया है। सब को चावल मिल रहा है। श्रम कार्ड बनाया गया है। आयुष्मानकार्ड बनाया गया है। सड़क, नाली, पानी की समस्याएं भी दूर हुई। जब विधायक देवेंद्र यादव को लोग अपने वार्ड में देखे  तो सब खुश हो गए।  लोगों ने बताया कि पहले पानी की समस्या थी, लेकिन अब पानी की समस्या दूर हो गई है।  इसके लिए सभी वार्डवासियों ने विधायक का आभार जताया धन्यवाद किया। यही वार्ड में गली में पेड़ के छाव में चटाई बिछाकर चौपाल लगाया गया, जहां सभी ने चर्चा की। इसके बाद लोगों के साथ बैठकर विधायक ने जलपान किया।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के दिशा निर्देश पर वार्ड 15 कबीर मंच बरगद झाड़ के पास करहीडीह के अलावा वार्ड 60 कातुलबोड़ शासकीय प्राथमिक शाला कातुलबोड़ में शेष छूटे हुये लोगों का आधार कार्ड अपडेशन एवं आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। उपरोक्त शिविर दिनांक 03 जून एवं 05 जून से 06 जून 23 को उक्त स्थानों में शिविर लगाया जाएगा।यदि आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया गया है तो आधार कार्ड जल्द ही अपडेट करा लें। ताकि इस आधार पर अन्य दस्तावेजों को बनाने में सहूलियत हो एवं दिक्कतों का सामना न करना पड़े। महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने हितग्राहियों से अपील कर कहा कि जिनका आधार कार्ड 10 वर्ष से अधिक समय तक अपडेट नहीं हुआ है, उनको डाक्यूमेंट अपडेट के लिए नगर पालिक निगम द्वारा लगाए गये आधार शिविर का लाभ लेते हुए आधार कार्ड अपडेट कराए ताकि योजनाओं व सुविधाओं का लाभ निर्बाद रूप से मिलता रहे।उन्होंने कहा कि हितग्राही अपने निकटतम वार्ड शिविर में और आधार सेवा केंद्र में डॉक्युमेंट पैन कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फ़ोटो आयुष्मान कार्ड,श्रम कार्ड इत्यादि लेकर अपना आधार डॉक्युमेंट अपडेट करवा सकते हैं और भविष्य में आधार से सम्बंधित किसी प्रकार की तकनीकी समस्या से बचा जा सकता है।

दुर्ग / शौर्यपथ / 30 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण करने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय संगठन के निर्देशानुसार 30 मई से 30 जून 2023 तक सभी लोकसभा, विधानसभा, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर विशेष जनसंपर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा की उपलब्धियों और नीतियों को प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार गरीबों, शोषितों एवं वंचितों के कल्याण हेतु अनेकों योजनाओं का संचालन कर देश का गौरव विश्व पटल पर स्थापित कर रही है, वहीं सांस्कृतिक विरासत को प्राथमिकता के आधार पर प्रतिस्थापित करने के साथ-साथ आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करते हुए नए भारत को आकार दे रही है। इस अभियान के अंतर्गत व्यापक जनसंपर्क, लाभार्थी संपर्क, व्यापारी सम्मेलन, प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन, जनसभा, समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क जैसे लोकसभा, विधानसभा एवं बूथ स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसके अंतर्गत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए प्रदेश भाजपा नेतृत्व द्वारा लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय, सह संयोजक दयावंत बांधे को बनाया गया है। उक्त कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु भाजपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लोकसभा संयोजक प्रेमप्रकाश पाण्डेय की सहमति से दुर्ग जिले के प्रत्येक विधानसभा में होने वाले पृथक पृथक कार्यक्रमों के लिए प्रभारी तय किए हैं, जो कि निम्नानुसार है :-
1. वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा एवं भोजन के प्रभारी गण :- नटवर ताम्रकार, अरविंदर खुराना, केएस चौहान, रोहित साहू, चंद्रप्रकाश मांडले। 2. संयुक्त मोर्चा सम्मेलन के प्रभारीगण :- विनोद अरोरा, श्रीमती दिव्या कलिहारी, जीत यादव, अनूप गटागट। 3.  लाभार्थी सम्मेलन के प्रभारीगण :- कांतिलाल बोथरा, श्रीमती अमिता बंजारे, श्रीमती माया बेलचंदन, दिनेश देवांगन, साजन जोसेफ। 4. योग दिवस के प्रभारीगण :- शिव चंद्राकर, श्रीमती अल्का बाघमार, श्रीमती चंद्रकला मनहर, श्रीमती बानी सोनी। 5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- संतोष सोनी, राजा महोबिया, रजनीश श्रीवास्तव, जितेंद्र सिंह राजपूत, रजा खोखर तथा 6. घर संपर्क अभियान बूथ स्तरीय कार्यक्रम के प्रभारीगण :- ललित चंद्राकर, कांतिलाल जैन, रूप सिंह सिन्हा, जितेंद्र साहू, अशोक बाफना बनाए गए हैं। उक्त जानकारी विशेष जनसंपर्क अभियान के जिला संयोजक दिलीप साहू ने दी है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)