
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में दुर्ग जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। आयोग के समक्ष 25 प्रकरण रखे गए थे जिसमे 15 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे, जिसमे 12 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। डॉ. नायक ने पक्षकारों की मौजूदगी में प्रकरणों के तथ्य और दोनों पक्षकारों के बयानों व अभिमत को सुना, उन्होंने समझौता योग्य प्रकरणों में दोनों पक्षकारों की सहमति पर नस्तीबद्ध किया। दुर्ग में यह विशेष रूप से देखने में आई है कि महिला आयोग की पहली नोटिस मिलने से ही अनावेदक गणों ने शिकायतकर्ता महिलाओं से तत्काल से समझौता किया।
एक प्रकरण में आयोग ने दोनो पक्षों को विस्तार से सुना, जिसमें यह बात पता चला की अनावेदकगण आवेदिका के घर पहुंचे थे जिसकी शिकायत आवेदिका पक्ष के द्वारा थाने में दर्ज करायी गई थी। इसी विवाद के कारण अनावेदकगण की ओर से आवेदिका पक्ष के ऊपर भी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आवेदिका पक्ष ने जमानत ले रखी है, लेकिन आवेदिका पक्ष की ओर से अनावेदक पक्ष के विरुद्ध थाना मोहन नगर में एफआईआर जनवरी 2021 में अनावेदकगण के विरुद्ध हो गई है पर अभी तक उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया गया है। ऐसे में थाना प्रभारी मोहन नगर द्वारा 10 माह बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं किया जाना और ऐसे गम्भीर अपराध के सम्बंध में आयोग की अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान आई.जी. से टेलीफोनिक बात किया गया और एफआईआर की कॉपी भी भेजा गया, जिसमे कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है। तब तक थाना मोहन नगर थाना प्रभारी के लिए एक पत्र आयोग द्वारा प्रेषित किया गया है जिसमे इस एफआईआर के मामले पर 15 दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया। कार्यवाही नही किये जाने की स्थिति में डीजीपी एवं आई.जी. के माध्यम से थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही करने की प्रक्रिया आयोग द्वारा किया जाएगा।
कामधेनु विश्विद्यालय अंजोरा के प्रकरण में पिछले सुनवाई में आयोग द्वारा आवेदिका को कहा गया था कि कुल सचिव को पक्षकार बनाकर, प्रकरण स्पष्ट रूप से अपनी शिकायत आयोग के समक्ष रखे जिस पर आवेदिका ने एक विवरण को टाईप कर आज सुनवाई में प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार आवेदिका ने पूर्व संरक्षण सेवा के लाभ के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पिछले वर्ष इस अनावेदक को भी पक्षकार बनाया गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आयोग के क्षेत्राधिकारी से बाहर हो जाने से इस प्रकार इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में पति-पत्नी और दोनो के पिता उपस्थित हुए दोनो पक्षों को आयोग ने विस्तार से सुना जिसमे लगभग 3-4 साल से आवेदिका अपने मायके में रह रही है। आवेदिका की 3 साल की बच्ची भी हैं। आयोग की समझाईश पर उभय पक्ष ने राजीनामा कर साथ में रहना मंजूर किया है। पुरानी बातों के लिए एक-दूसरे से माफी मांगी और बच्ची की भविष्य के लिए पति-पत्नि के साथ रहने के निर्णय में लगातार एक साथ रहने के लिए निगरानी भी आयोग द्वारा रखी गई । इस प्रकरण की निगरानी श्रीमती रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण करेंगी। दोनो पक्ष किसी भी तरह के समस्या होने पर उन्हें फोन करके बतायेगे। आगामी दिनांक को आवेदिका के पिता अनावेदकगण पति के साथ मान-सम्मान के साथ आवेदिका पत्नी को विदा करेंगे। इस प्रकरण को निगरानी रखने के साथ नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदक ने दूसरी शादी कर लिया है, पिछले 2 वर्ष से आवेदिका व उनकी बच्ची को छोड़ रखा है और आवेदिका अनावेदक के खिलाफ को आपराधिक प्रकरण नहीं चलाना चाहती है। अनावेदक ने यह स्वीकार किया है कि उसने दूसरी विवाह किया गया है। आवेदिका से न्यायालय से तलाक नहीं लिया गया है, जो कि धारा 494 के तहत कानूनी अपराध है और इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है। बच्चे की पढाई और घर खर्च के लिए अनावेदक द्वारा आयोग के समक्ष बताया कि 10,000 रूपये प्रतिमाह देते है। अनावेदक ने अपने नया घर बनाया है जिसमें जनवरी 2022 में आवेदिका व उनकी बच्ची साथ रहेगी और उक्त मकान को अपने बच्ची के नाम पर करेंगे। इस स्तर पर प्रकरण को आयोग द्वारा निगरानी में रखा गया जिसमे आवेदिका को उक्त मकान में कब्जा मिल जाता है या नहीं मिलता है तो आवेदिका महिला आयोग में आकर सूचित करें ताकि अग्रिम कार्यवाही किया जा सकें। प्रकरण निगरानी में रखा गया।
एक अन्य प्रकरण में आयोग की समझाईश पर पति-पत्नी अपने समस्त प्रकरणों में समझौते की ओर बढ़ना चाहते है। अनावेदक पक्ष आवेदिका का समस्त सामान व स्त्रीधन के साथ एकमुश्त अंतिम भरण पोषण देगा और आवेदिका व अनावेदक आपसी समझौते से न्यायालय से तलाक ले सकेंगे। पति-पत्नी आपसी समझौतेनामा लेकर आयोग के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदक अपना दस्तावेज व अपना जवाब के लिए समय चाहते है। चूंकि मामला बैंक से सारा पैसा निकाल लेने का है ऐसे में दोनो पक्ष अपना-अपना बैंक से दस्तावेज प्राप्त कर आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जिससे कि इस प्रकरण का निराकरण किया जा सके। प्रकरण आगामी सुनवाई में रखा गया है।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदिका ने बताया है कि अपने पति के उपर निर्भर है लेकिन पति आना जाना नहीं करते है। इस बिन्दु पर आवेदिका ने कहा कि दोनो पक्ष के बीच आयोग समझाईश करा दें तो सभी प्रकार के मामले को समाप्त कर सकते हैं और आवेदिका को अपने जीवन-यापन के लिए राशि भी मिल सके। आवेदिका आयोग कार्यालय में अपने प्रकरण को पैरवी कराने के लिए तैयार है तथा आवेदिका ने यह भी व्यक्त कि अनावेदिका द्वारा दखलंदाजी न करें। प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया।
पिछले 3 महीनों में 30 हजार ओपीडी, 200 से अधिक प्रसव
रायपुर के 4 ‘हमर अस्पताल’ में लोगों को मिल रही है कई नई सेवाएं, 42 तरह की जांच की सुविधा, 150 प्रकार की दवाएं निःशुल्क
दंत चिकित्सा, सोनोग्राफी और एक्स-रे की सुविधा भी
रायपुर /शौर्यपथ/
राजधानी रायपुर में संचालित चार ‘हमर अस्पताल’ से शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की सूरत और सीरत बदल रही है। कई नई सुविधाओं से लैस इन अस्पतालों में पिछले तीन महीनों अगस्त, सितम्बर एवं अक्टूबर में 30 हजार ओपीडी हुई हैं। इस दौरान यहां 200 से अधिक प्रसव भी कराए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से गुढ़ियारी के शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी स्थित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का पिछले वर्ष ‘हमर अस्पताल’ के रूप में उन्नयन किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने मार्च-2020 में गुढ़ियारी में और नवम्बर-2020 में राजातालाब, भाठागांव और भनपुरी में ‘हमर अस्पताल सेवा’ का शुभारंभ किया था।
लोगों को सुबह से लेकर देर शाम तक चिकित्सा सेवा मुहैया कराने के लिए इन अस्पतालों में सवेरे 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी संचालित की जा रही है। यहां की आधुनिक लैब में मरीजों को 42 तरह की जांच की सुविधा मिल रही है। इन अस्पतालों में 150 प्रकार की दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध हैं। चारों ‘हमर अस्पताल’ में विगत सात महीनों में कुल 1611 लोगों के आंखों की जांच की गई है। गुढ़ियारी ‘हमर अस्पताल’ में विगत सात महीनों (अप्रैल से अक्टूबर 2021) में 1188 लोगों के दांत के इलाज के साथ ही 320 मरीजों को एक्स-रे सुविधा प्रदान की गई है। राजातालाब और गुढ़ियारी ‘हमर अस्पताल’ में इस साल अगस्त से सोनोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो चुकी है। इन दोनों अस्पतालों में अगस्त से अक्टूबर के बीच क्रमशः 151 और 163 मरीजों की सोनोग्राफी की गई है। अन्य ‘हमर अस्पतालों’ में भी दंत चिकित्सा, सोनोग्राफी और एक्स-रे की सुविधा विकसित की जा रही है।
नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पिछले सात महीनों में चारों ‘हमर अस्पताल’ में कुल 335 बच्चों को हेपेटाइटिस-बी, 282 बच्चों को विटामिन-के की खुराक तथा 405 बच्चों को बीसीजी का टीका एवं ओरल पोलियो वैक्सीन दी गई है। गुढ़ियारी ‘हमर अस्पताल’ की ओपीडी में बीते तीन महीनों में 8709, राजातालाब ‘हमर अस्पताल’ की ओपीडी में 8687, भनपुरी ‘हमर अस्पताल’ की ओपीडी में 7143 और भाठागांव ‘हमर अस्पताल’ की ओपीडी में 5441 लोगों ने अपना इलाज कराया है। इस दौरान गुढ़ियारी ‘हमर अस्पताल’ में 77, राजातालाब ‘हमर अस्पताल’ में 53, भनपुरी ‘हमर अस्पताल’ में 38 और भाठागांव ‘हमर अस्पताल’ में 35 महिलाओं का प्रसव कराया गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
मात्र 15 प्रतिशत सुनने की क्षमता के साथ बड़ी हो रही तीशा ने जन्म के 5 साल बाद जब पहली बार मां कहा, तो माता-पिता की ननेआंखें खुशियां से छलछला उठीं। उनके लिए यह एक चमत्कार ही था, जो शासन की कोशिशें से ही संभव हो पाया। तीशा को बोलते देखकर करीब गांव में रहने वाले मूकबधिर पंकज के पिता जितेन्द्र कुमार कन्नोजे के मन में भी आस जागी। पंकज को भी शासन की मदद मिली और उसने 7 साल में पहली बार आवाज सुनी।
बालोद जिले के डौंडी लोहारा क्षेत्र की पांच साल की तीशा कोमा और सात साल का पंकज कन्नौजे बचपन से सुन-बोल नहीं सकते थे। क्षेत्र के समाज सेविका नीलिमा श्याम को तीशा की जानकारी मिलने पर वह गुजरा गांव के रहने वाले तीशा की मां प्यारी बाई और पिता भेलसिंह कोमा को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंड़िया से मिलने पहुंची। मंत्री भेंड़िया ने संवेदनशीलता के साथ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में उसके ईलाज की व्यवस्था करवाई। जांच से बता चला कि तीशा के कानों में 85 प्रतिशत सुनने की क्षमता नहीं है। तीशा को हॉस्पिटल से सुनने वाली मशीन कानों में लगाई गई। कान में मशीन लगाने से धीरे-धीरे तीशा आवाज सुनकर प्रतिक्रिया देने लगी और ईलाज के तीन माह के अंदर ही बोलने लगी। तीशा की मां ने बताया कि तीन-चार साल की होने पर भी तीशा बोलती नहीं थी न ही आवाज के प्रति कोई प्रतिक्रिया देती थी इससे वे चिन्तित रहते थे। रोजी-मजदूरी के कारण आय सीमित होने से वे महंगा ईलाज भी नहीं करा सकते थे, ऐसे में सरकारी मदद उनके बच्चे के लिए वरदान बनकर सामने आई। राज्य सरकार का आभार जताते हुए खुश होकर उन्होंने बताया कि तीशा अब मां-पापा, गिनती, अनार, आम बोलने के साथ अक्षर भी बताने लगी है।
तीशा की तरह जितेन्द्र कुमार ने भी नीलिमा के साथ मंत्री भेंड़िया से मिलकर अपनी परेशानी बताई। भेंड़िया ने पंकज के ईलाज की भी व्यवस्था मेकाहारा में करवाई। जांच से पता चला कि पंकज को बहुत कम सुनाई देता है और उसे लम्बे स्पीच थैरेपी की जरूरत है। श्रीमती भेंड़िया के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा दोनों बच्चों को हियरिंग डिवाइस दी गई। भेंड़िया ने अपने हाथों से बच्चों को चॉकलेट, मिठाई और बिस्कुट दिया, जिससे बच्चों के चेहरे पर खुशी आ आई। भेंड़िया के निवास पर ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीचथैरेपिस्ट देव मिश्रा ने जब पंकज को हियरिंग डिवाइस लगाया और उसने जीवन में पहली बार आवाज सुनी तो उसके माता-पिता भी पंकज के भविष्य को लेकर आशान्वित हो उठे हैं।
तीशा और पंकज के माता-पिता की सहमति पर मंत्री भेंड़िया ने समाज कल्याण विभाग के संस्थान में बच्चों के ईलाज, स्पीच थैरेपी, रहने, खाने और पढ़ाई की व्यवस्था कर दी है। भेंड़िया ने कहा कि सही ईलाज और पढ़ाई-लिखाई से बच्चे भविष्य में किसी के आश्रित नहीं रहेंगे और खुद अपने पैरों पर खड़े हो सकेंगे। श्रीमती भेंड़िया द्वारा संवेदनशीलता के साथ ईलाज और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तीशा और पंकज के माता-पिता ने उनका आभार व्यक्त किया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के विकासखंड आरंग में विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। इन कार्यों में सड़क, तालाब, स्कूल, सामुदायिक भवन सहित नाली निर्माण एवं अन्य कार्य शामिल हैं। डॉ डहरिया ने आरंग विकासखण्ड क्षेत्र के एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान सरपंच एवं मितानिन सम्मान समारोह में शामिल होकर मितानिनों एवं सरपंचों को सम्मानित किया।
नगरीय प्रशासन मंत्री ने आरंग विकासखंड के सण्डी ग्राम में सड़क, सामुदायिक भवन, नाला, निर्माण, बोर खनन, स्कूलों में पेयजल सहित अन्य कार्य जिनकी लागत करीब 75 लाख 50 हजार रूपये के कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। डॉ. डहरिया ने आरंग में मितानिनों के लिए प्रशिक्षण भवन बनाने के लिए 20 लाख रूपये प्रदान करने की घोषणा की तथा कर्मचारी भवन में डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा लगाने की भी घोषणा की। डॉ डहरिया ने बताया कि आरंग में नये सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के लिए 2 करोड़ 50 लाख रूपये स्वीकृत किये गये हैं।
मितानिन एवं सरपंच सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डॉ डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशन में छत्तीसगढ़ में गांव, गरीब, किसान सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत प्रदेश के किसानों के खातों में तीन किश्तों की राशि अंतरित की जा चुकी है। चौथी किश्त की राशि भी किसानों क खातों में शीघ्र अंतरित की जायेगी। उन्होंने बताया कि देश में छत्तीसगढ़ ही ऐसा राज्य है जहां सबसे ज्यादा कीमत पर धान किसानों से खरीदा जा रहा है। राजीव गांधी कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत ऐसे कृषि मजदूर जिनके पास खेती करने के लिए स्वयं की जमीन है उन्हें 6 हजार रूपए की सालाना सहायता दी जायेगी। इसी तरह से युवाओं को राजीव गांधी मितान क्लबों से जोड़ा जा रहा है। पौनी-पसारी योजना के माध्यम से छोटे परम्परागत व्यवसायियों का सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में भी आर्थिक गतिविधियां प्रभावित नहीं हुई हैं। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, मितानिन दीदियों सहित नागरिक एवं अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
रायपुर /शौर्यपथ/
लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जिले में शिवनाथ नदी पर ग्राम रूदा में एनीकट निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव ने किया। एनीकट निर्माण से लगभग 250 हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ और रबी फसल की सिंचाई हो सकेगी। इससे रूदा, झोला, भोथली, खांडा एवं धीरी के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर मंत्री श्री साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की खेती किसानी को बढ़ावा देने और सिंचाई संबंधी जरूरतों को पूरा करने शासन प्रतिबद्ध है। सरकार इस पर निरंतर कार्य कर रही है। राज्य शासन के ग्रामीण विकास की योजनाओं का सीधा लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है। दुर्ग जिले में लगातार सिंचाई सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में कार्य किया गया है।
एनीकट के निर्माण से ग्रामवासियों के निस्तार हेतु भी जल उपलब्ध रहेगा, कृषि कार्यों से संबंधित आवागमन भी रपटे के ऊपर से हो सकेगा। वर्तमान समय की महती आवश्यकता है-भूजल स्तर को संधारित करना एवं इसका संवर्धन करना। एनीकट के निर्माण से जल संधारण होगा और भूजल स्तर में बढ़ोत्तरी होगी। किसान स्वयं के साधन से 250 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसलों की सिंचाई कर सकेंगे। राजनांदगांव जिले के भी कई ग्रामों को भी इस एनीकट से निस्तार एवं पेयजल की सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे योगिता चंद्राकर सभापति कृषि समिति जिला पंचायत दुर्ग, माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र कुमार देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, माननीया झमित गायकवाड़ उपाध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, हेमकुमारी देशमुख सदस्य जनपद पंचायत दुर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं मुख्य अभियंता डी.सी. जैन, अधीक्षण अभियंता एस. जार्ज, कार्यपालन अभियंता सुरेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Petrol, Diesel Price: पेट्रोल और डीजल की कीमतों का क्या रहा हाल, जानिए बड़े शहरों के दाम
Petrol, Diesel Price Today on 28th November, 2021 : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 24वें दिन भी नहीं बदले हैं. 28 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
Fuel Price Today: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर पिछल कुछ दिनों से लगाम है. पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार 24वें दिन भी नहीं बदले हैं. 28 नवंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई हैं. केंद्र सरकार ने दीवाली के मौके पर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी, जिसके बाद से कई राज्यों ने भी वैट में कमी की. हालांकि उसके बाद से अब तक पेट्रोल डीजल की कीमतें पुराने स्तर पर ही बनी हुई है. कीमतों के नहीं बढ़ने के पीछे की वजहों पर गौर करें तो कच्चे तेल के दामों में आई गिरावट को एक कारण माना जा रहा है.
क्या हैं आज के रेट
दिल्ली: पेट्रोल – ₹103.97 प्रति लीटर; डीजल - ₹86.67 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल – ₹109.98 प्रति लीटर; डीजल – ₹94.14 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल – ₹104.67 प्रति लीटर; डीजल – ₹89.79 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल – 101.40 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹91.43 प्रति लीटर
नोएडा: पेट्रोल – ₹95.51 प्रति लीटर; डीजल – ₹87.01 प्रति लीटर
भोपाल : पेट्रोल – ₹107.23 प्रति लीटर; डीजल – ₹90.87 प्रति लीटर
बेंगलुरु: पेट्रोल – ₹100.58 प्रति लीटर; डीजल – ₹85.01 प्रति लीटर
लखनऊ: पेट्रोल- 95.28 रुपये प्रति लीटर, डीजल- 86.80 रुपये प्रति लीटर
चंडीगढ़: पेट्रोल – ₹94.23 प्रति लीटर; डीजल – 80.90 रुपये प्रति लीटर
पेट्रोल-डीजल की रोजाना की कीमत जानने के लिए आपको महज एक एसएमएस करना है. इसके लिए आप इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. इसके लिए आपको मैसेज में लिखना होगा- RSP ट्रोल पंप डीलर का कोड. साथ ही आप अपने इलाके का RSP कोड इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जाकर के भी चेक कर सकते हैं. मैसेज भेजने के बाद आपके फोन में ईंधन के ताजे भाव का अलर्ट आ जाएगा.
2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी को ''बुआ-बबुआ'' का नाम मिला था.
जौनपुर/शौर्यपथ/
रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के बूथ प्रभारी राजनाथ सिंह ने शनिवार को बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) और न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, राज्य को सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए. यहां टीडी कालेज में काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा ''उत्तर प्रदेश को न बुआ (मायावती) चाहिए न बबुआ (अखिलेश यादव) चाहिए, सिर्फ बाबा (योगी आदित्यनाथ) चाहिए.'' गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा और सपा के गठबंधन के बाद बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जोड़ी को ''बुआ-बबुआ'' का नाम मिला था.
सिंह ने कहा ''आप तो जानते ही हैं कि योगी जी कितने बड़े बल्लेबाज हैं, जिस दिन सोशल मीडिया में योगी जी के कंधे पर मोदी जी के हाथ रखी तस्वीर आई थी, तब जानते हैं कि मोदी जी ने क्या कहा था- योगी जी आप चिंता मत करिये, आप धड़ाधड़ बैटिंग करते जाइए.''
उन्होंने कहा, ''आज मुख्यमंत्री का नाम सुनते ही गुंडे माफियाओं के दिल में दहशत पैदा हो जाती है.'' राज्य में बेहतर कानून-व्यवस्था का दावा करते हुए उन्होंने कहा, ''उप्र में पौने पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है जो आज तक उत्तर प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं आया.'' उन्होने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ''26 नवम्बर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस ने कठोर कदम नहीं उठाया, यह मै नही कह रहा हूं खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपने किताब में लिखा है कि हमले के बाद जो कार्रवाई करना चाहिए था वह नहीं किया गया.''
सिंह ने कहा, ''जब से हमारी सरकार बनी है, आतंकवाद पर पूरी तरह से लगाम लग गया है और आतंकी सीमा पर ही मारे जा रहे है.'' उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्ना का जिन्न किस बोतल से निकाला. उन्होंने उत्तर प्रदेश में विगत साढ़े चार साल के भाजपा कार्यकाल में किये गए विकास, रोजगार और सामाजिक सद्भावना, अपराध मुक्त वातावरण की तारीफ करते हुए योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल की तारीफ की.
उन्होंने देश की सुरक्षा पर कहा कि हम किसी को छेड़ेंगे नही, अगर कोई छेड़ा तो उसे छोड़ेंगे भी नही. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को तोड़ने वाले तत्वों को हमें भूलना नहीं चाहिए, ये वही लोग हैं जो 2017 के पहले सत्ता रहने पर दंगों के जरिए प्रदेश के अंदर आस्था पर प्रहार करने थे. ये वही तत्व हैं, जिन्होंने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाकर प्रदेश के विकास को बाधित किया था.
सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी संबोधित किया.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने में नामाम रह रही है. फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं. पहले दिन जहां फिल्म ने सधी हुई शुरुआत करते हुए 3.60 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं शुक्रवार को भी फिल्म 3 करोड़ का बिजनेस किया था और अब फिल्म ने तीसरे दिन भी अच्छी कमाई की है, लेकिन उनमें गिरावट देखने को मिली है.
जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) ने तीसरे दिन यानी शनिवार को 1.85 करोड़ का बिजनेस किया है. इस लिहाज से तीन दिन में करीब 8 करोड़ के आस-पास की कमाई की है. फिल्म यूपी, बिहार, ओडिशा और आंध्र जैसी जगहों पर सिंगर स्क्रीन पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म को सॉलिड शुरआत नहीं मिलने के पीछे फिल्म 'सूर्यवंशी' और 'अंतिम' को भी माना जा रहा है. सूर्यवंशी जहां अभी भी जलवा दिखा रही है तो वहीं 'अंतिम' भी जॉन की फिल्म के एक दिन बाद ही रिलीज हुई है.
'सत्यमेव जयते 2' (Satyameva Jayate 2) की कमाई आने वाले दिनों में ज्यादा बढ़ेगी कि नहीं ये हम कह नहीं सकते हैं. क्योंकि एक तरफ 'सूर्यवंशी' की गर्जना है तो दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'अंतिम' को रिलीज कर चुके हैं. ऐसे में दर्शकों की पहली प्राथमिकता अक्षय और सलमान की फिल्में ही होंगी. बता दें कि 'सत्यमेव जयते 2' फिल्म में भारत में 2500 तो विदेशों में 1000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है. कुल मिलाकर इसे 3500 स्क्रीन मिले हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है, उसका संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन हैं, हम उन्हें बचाएं और उन्हें फिर से असली रूप में लौटाएं. इसी में हम सबका हित है, जग का हित है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' ( Mann Ki Baat) के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया. पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति हमारी मां है, उसका संरक्षण करें. उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास जो भी प्राकृतिक संसाधन हैं, हम उन्हें बचाएं और उन्हें फिर से असली रूप में लौटाएं. इसी में हम सबका हित है, जग का हित है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में अनेक राज्य हैं, अनेक क्षेत्र है जहां के लोगों ने अपनी प्राकृतिक विरासत के रंगों को संजोकर रखा है. इन लोगों ने प्रकृति के साथ मिलकर रहने की जीवनशैली आज भी जीवित रखी है. उन्होंने इसे सभी के लिए प्रेरणा बताया.
साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि प्रकृति से हमारे लिए तभी खतरा पैदा होता है जब हम उसके संतुलन को बिगाड़ते हैं या उसकी पवित्रता नष्ट करते हैं.
पीएम मोदी ने कहा कि आपको जानकार खुशी होगी कि यूनिकॉर्न्स की दुनिया में भी भारत तेज उड़ान भर रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसी साल एक बड़ा बदलाव आया है . सिर्फ 10 महीनों में ही भारत में हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बना है उन्होंने कहा कि आज भारत में 70 से अधिक यूनिकॉर्न्स हो चुके हैं यानि 70 से अधिक स्टार्ट अप ऐसे हैं जो एक अरब से ज्यादा के वैल्यूएशन को पार कर गए हैं.
महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किए जाने वाले 'मन की बात' प्रोग्राम का यह 83वां संस्करण है. पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में 'आजादी की कहानी-बच्चों की जुबानी' कार्यक्रम में बच्चों ने स्वाधीनता संग्राम से जुड़ी गाथाओं को प्रस्तुत किया. खास बात ये रही कि इसमें भारत के साथ नेपाल, मौरिशस, तंजानिया, न्यूजीलैंड और फीजी के छात्र भी शामिल हुए.
उन्होंने कहा कि आजादी में अपने जनजातीय समुदाय के योगदान को देखते हुए देश ने जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इससे जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित हुए. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में जारवा और ओंगे, ऐसे जनजातीय समुदायों के लोगों ने अपनी संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया.
अमृत महोत्सव, सीखने के साथ ही हमें देश के लिए कुछ करने की भी प्रेरणा देता है, अब तो देश-भर में आम लोग हों या सरकारें, पंचायत से लेकर संसद तक, अमृत महोत्सव की गूंज है और लगातार इस महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला चल रहा है.
Mohan Bhagwat ने कहा, भारत को भारत रहना है तो भारत को स्व का आवलंबन करना होगा. हिन्दू रहना ही पड़ेगा. हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को एकात्म और अखंड बनना ही होगी."
ग्वालियर/शौर्यपथ/
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस कार्यक्रम में हिन्दुओं को एकजुट रहने और हिन्दुत्व के बारे में कई बातें कहीं. मोहन भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिन्दुओं की संख्या कम हो गई है. हिन्दुओं की ताकत कम हो गई है. हिन्दुत्व का भाव कम हो गया है. अगर हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को अखंड रहना ही पड़ेगा. अगर भारत को भारत रहना है तो हिन्दू को हिन्दू रहना ही पड़ेगा.
उन्होंने इशारे ही इशारे में धार्मिक जनसंख्या का जिक्र करते हुए कहा कि अपने देश में देख लो कहां-कहां सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता है ? कहां-कहां देश की अखंडता और एकात्मता को खतरा है?कहां कहां पर सामाजिक और आर्थिक समस्याएं तगड़ी हैं? आप देखेंगे हिंदुओ की संख्या व शक्ति कम हो गई या हिंदुत्व के भाव कम हो गया है.
सर संघचालक ने ये बातें संघ से जुड़े दैनिक स्वदेश के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया. भागवत रविवार शाम उस्ताद अमजद अली खां के पैतृक निवास में उनके पिता की स्मृति में बने उस्ताद हाफिज अली खान स्मृति सरोद घर का अवलोकन कर सकते है . इस दौरान अमजद अली खां के सपरिवार मौजूद रहने की संभावना है.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर पहुंचे थे. भागवत यहां चार दिनी ‘घोष शिविर' में शामिल हो रहे हैं. संघ के मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे ने कहा कि यह चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) 25 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर ग्वालियर में शुरू हुआ है.
मोहन भागवत भारत, हिन्दुत्व और हिन्दू धर्म को लेकर पहले भी अपनी राय प्रकट करते रहे हैं. इसको लेकर विपक्षी दलों और बुद्धिजीवियों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आई है. हालांकि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी उनके हिन्दुत्व को लेकर बयानों की तीखी आलोचना करते रहे हैं.
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' ने अपनी कमाई में इजाफा किया है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) ने पहले दिन की अपेक्षा दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी की है. फिल्म ने जहां पहले दिन यानी शुक्रवार को 4.50 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ का कारोबार किया है. यह कहा जा सकता है सलमान खान की फिल्म के नाम के मुताबिक यह जंप कुछ ज्यादा नहीं है लेकिन पहले दिन के मुकाबले एक से डेढ़ करोड़ की बढ़ोतरी भी खराब नहीं कही जाएगी.
सलमान खान की अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' (Antim) की दो दिन कमाई की बात करें तो इसने करीब 10 करोड़ की कमाई कर ली है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म रविवार को बेहतर कलेक्शन करेगी. वैसे फिल्म की पहले दो दिन की कमाई और भी अच्छी हो सकती थी. अगर फिल्म के सामने अक्षय और जॉन की फिल्म ना होती. लेकिन दर्शकों के बीच सलमान खान का एक अलग रुतबा है और आने वाले दिनों में इसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी निश्चत तौर पर देखने को मिलेगा.
सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम' (Antim) को क्रिटिक्स से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म में सलमान का एक बिल्कुल अलग अवतार देखने मिल रहा है, जो एक शांत दिमाग वाला सिख पुलिस वाला है, जो अपना आपा नहीं खोता है, लेकिन चीजों को एक अलग तरीके से संभालता है, जो कि उनके अन्य कैरेक्टर्स के अतीत में भी रहा है. फिल्म में सलमान खान, आयुष शर्मा और महिमा मकवाना फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह महेश मांजरेकर द्वारा निर्देशित, सलमा खान द्वारा निर्मित और सलमान खान फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत की गई है.
महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में विधि व्याख्यान माला सम्पन्न
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर में 27 नवम्बर को महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के संयोजन से विधि व्याख्यान माला के दितीय चरण का आयोजन किया गया। जिसमें उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद के.टी.एस.तुलसी द्वारा मार्डनाइजेशन ऑफ क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम इन इंडिया विषय पर विस्तृत उदबोधन दिया गया और उनके साथ आये हुए उनके एसोसिएट्स द्वारा प्रेजेंटेशन देेते हुए इस विषय पर विस्तार से कानूनी बारीकियां बताई गई।
कार्यशाला में सर्वप्रथम महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा द्वारा कानूनी बारीकियों के बारे में उद्बोधन दिया गया। उन्होंने इससे पहले उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राज्यसभा सांसद के.टी.एस.तुलसी का स्वागत किया। तत्पश्चात अतिरिक्त महाधिवक्ता अमृतो दास द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। मंच संचालन में उप महाधिवक्ता हमीदा सिद्धीकी ने भी भूमिका निभाईं। सहायक प्राध्यापक विधि विभाग गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविघालय बिलासपुर डॉ. अजय सिंह द्वारा भी उपरोक्त विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की गई। व्याख्यान माला में अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेकरंजन तिवारी द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आमंत्रितों का आभार प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड अटल श्रीवास्तव, विधायक बिलासपुर शैलेष पांडे, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य केंद्रीय सहकारी बैंक मर्यादित बैजनाथ चंद्राकर, अध्यक्ष जिला केंद्रीय सहकारी बैंक प्रमोद नायक और विजय केशरवानी, विजय पांडेय, अनिल टाह, राजेंद्र शुक्ला, संदीप दुबे, आदि गणमान्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। महाधिवक्ता कार्यालय के समस्त शासकीय अधिवक्तागण, कर्मचारीगण के अलावा उच्च न्यायालय एव जिला न्यायालय के कई अधिवक्तागण उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात महाधिवक्ता कार्यालय के शासकीय एवं पैनल अधिवक्तागण के ज्ञानवर्धन हेतु प्रारंभ किये गये प्रयासों की कड़ी के अंतर्गत यह दूसरी बार ख्यातिप्राप्त विधिविशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि को प्रोत्साहन देने की नीति एवं आधुनिकतम कृषि तकनीको का इस्तेमाल से कृषकों की आमदनी में इजाफा होने के साथ ही उनके उत्पाद की मांग
छत्तीसगढ़ सरकार की कृषि को प्रोत्साहन देने की नीति एवं आधुनिकतम कृषि तकनीकांे का इस्तेमाल से कृषकों की आमदनी में इजाफा होने के साथ ही उनके उत्पाद की मांग दूसरे राज्यों में भी खूब होने लगी है। दिल्ली में आयोजित ट्राईबल इंडिया महोत्सव मंे कोरिया जिले के द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी में कृषि से जुड़े उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है। यहां पर कृषि उत्पादों की खूब मांग हो रही है। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक आयोजित इस महोत्सव मंे अब तक 3 लाख से ज्यादा उत्पादों की बिक्रि हो चुकी है।
केन्द्र सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय एवं ट्राईबल को-ऑपरेटिव मार्केटिंग डेवल्पमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ट्राईब्स इंडिया महोत्सव के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले ने कृषि उत्पादों के साथ प्रदर्शनी लगाकर उपस्थिति दर्ज की है। महोत्सव में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक इंजिनियर कमलेश कुमार सिंह के साथ जिले के किसान दिल्ली हाट बाजार में शामिल हुए है। प्रदर्शनी में लगाई गई देशी सुगंधित चावल जीराफुल, रानीकाजल, लोहन्दी, लालू, देशी चावल - केतकी, छिन्दमौरी, करहनी, खिरासार, नरपती, देशी दाल - अरहर, चना, कुल्थी, मूंग, मसूर के अलावा प्राकृतिक शहद - करंज, जंगली वन तुलसी, सरसों, संगध तेल- लेमनग्रास, सेट्रोनेला, पामारोजा, लेमनग्रास चायपत्ती, हस्तनिर्मित साबुन - लेमनग्रास एवं सिन्दुर, लेमनग्रास एवं हल्दी, पामारोजा एवं सिन्दुर, पामारोजा एवं हल्दी, अगरबत्ती- लेमनग्रास एवं सेट्रोनेला, शकरकन्द आटा, देशी गाय का ए-टू घी, डिटर्जेन्ट पावडर, मास्किटो रिप्लेन्ट, सूखा मशरूम एवं मशरूम पावडर, इत्यादि उत्पाद की बिक्री अच्छी हो रही है। किसान उत्पादक संगठन के द्वारा लगभग 5 से 6 लाख रुपये के उत्पादों की पूर्ति ट्राईफेड, हस्तशिल्प विकास बोर्ड एवं खादी ग्रामोद्योग को की गई है। इस महोत्सव में लगभग 6 लाख से अधिक रुपये के उत्पादों की बिक्री अनुमानित है। अब तक 3 लाख रुपये से अधिक राशि के उत्पाद विक्रय किये जा चुके हैं।
जिला प्रशासन के सहयोग एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी मार्गदर्शन में कोरिया जिले के कृषकों को न सिर्फ कच्चे उत्पाद का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है बल्कि उत्पादों को ट्राईफेड, खादी ग्रामोद्योग, हस्तशिल्प विकास बोर्ड आदि के देश भर में स्थित सेल काउन्टर एवं ऑनलाईन भी विक्रय किया जा रहा है।
रायपुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ सरकार की उच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रम स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल की प्रगति की राज्य स्तरीय समीक्षा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला द्वारा ली गई। बैठक में विभाग के सचिव व कमिश्नर डॉ. कमलप्रीत सिंह, संयुक्त सचिव व एससीईआरटी संचालक राजेश सिंह राणा उपस्थित थे। आज सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए कि सभी शिक्षकीय व गैर शिक्षकीय रिक्त पदों को तत्काल भरा जाए। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में निर्माणाधीन भवन को 15 दिसंबर 2021 तक पूर्ण कराया जाए। साथ ही इस सत्र से प्रारंभ होने वाले हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय की जानकारी तत्काल भिजवाएं।
प्रमुख सचिव डॉ. शुक्ला ने कहां यदि कोई भी कठिनाई हो तो प्रमुख सचिव, सचिव एवं कलेक्टर से सीधे चर्चा करें। स्कूल शिक्षा विभाग के उच्च प्राथमिकता के कार्यों की प्रतिदिन मॉनिटरिंग होगी और जिलों को ग्रेडिंग दी जाएगी। प्रमुख सचिव ने इस बात पर जोर दिया कि जिला शिक्षा अधिकारियों की कार्य क्षमता स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल से आंकी जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा निर्मित सॉफ्टवेयर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारियों को यह निर्देश दिए कि प्रशासनिक व अकादमिक मॉनिटरिंग दोनों में समान रुप से ध्यान दिया जाए। सॉफ्टवेयर में नियमित एंट्री की जाए। प्रतिनियुक्ति आदेश एक-दो दिन में जारी किए जाएंगे रेमेडियल योजना व रेगुलर एक्टिविटी प्रारंभ किया जाए। सचिव डॉ कमलप्रीत सिंह ने धीमी गति से कार्य करने वाले कोरबा, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले सहित कुछ जिलों के कलेक्टर से दूरभाष पर चर्चा कर कार्यवाही करने का निर्देश भी दिए। एससीईआरटी संचालक राजेश सिंह राणा ने सेतु पाठ्यक्रम, अकादमिक मॉनिटरिंग के संबंध से आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। बैठक में अतिरिक्त संचालक डॉ योगेश शिवहरे, संयुक्त संचालक आशुतोष चावरे, उप संचालक उमेश कुमार साहू, प्रशांत कुमार पांडे, ललित कुमार साहू सहित 29 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी व उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
