
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना का कुशलतापूर्वक संचालन हो रहा है। राज्य में योजना के अंतर्गत 05 अगस्त 2020 से माह सितम्बर तक 2 हजार 589 प्रकरणों में 38 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि का भुगतान किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा वनवासी तेन्दूपत्ता संग्राहकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में शहीद महेन्द्र कर्मा तेंदूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना का कुशलतापूर्वक संचालन हो रहा है। राज्य में योजना के अंतर्गत 05 अगस्त 2020 से माह सितम्बर तक 2 हजार 589 प्रकरणों में 38 करोड़ 90 लाख रूपए की राशि का भुगतान किए जा चुके हैं।
इसके तहत स्वीकृत प्रकरणों में वन मंडलवार बीजापुर अंतर्गत 148 प्रकरणों 02 करोड़ 39 लाख रूपए, सुकमा के 18 प्रकरणों में 31 लाख 20 हजार, दंतेवाड़ा के 63 प्रकरणों में एक करोड़ 09 लाख 70 हजार रूपए तथा जगदलपुर के 13 प्रकरणों में 25 लाख 35 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसी तरह पश्चिम भानूप्रतापुर के 79 प्रकरणों में 96 लाख 80 हजार रूपए, पूर्व भानूप्रतापुर के 170 प्रकरणों में 02 करोड़ 48 लाख 60 हजार रूपए, कोण्डागांव के 21 प्रकरणों में 28 लाख 85 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
वन मंडलवार नारायणपुर के 39 प्रकरणों में 61 लाख रूपए, कांकेर के 212 प्रकरणों में 02 करोड़ 94 लाख 75 हजार रूपए, केशकाल के 22 प्रकरणों में 32 लाख 10 हजार रूपए तथा मरवाही के 12 प्रकरणों में 20 लाख 60 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। बिलासपुर के 42 प्रकरणों में 48 लाख 60 हजार रूपए, कोरबा के 108 प्रकरणों में एक करोड़ 74 लाख 40 हजार रूपए, कटघोरा के 56 प्रकरणों में 86 लाख 45 हजार रूपए, रायगढ़ के 178 प्रकरणों में 02 करोड़ 78 लाख 15 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा धरमजयगढ़ के 102 प्रकरणों में 01 करोड़ 62 लाख 10 हजार रूपए, जांजगीर-चांपा के 32 प्रकरणों में 55 लाख 50 हजार रूपए, खैरागढ़ के 51 प्रकरणों में 70 लाख रूपए तथा राजनांदगांव के 164 प्रकरणों में 02 करोड़ 16 लाख 5 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
इसी तरह वन मंडलवार बालोद के 61 प्रकरणों में 90 लाख 90 हजार रूपए, कवर्धा के 35 प्रकरणों में 53 लाख 30 हजार रूपए, धमतरी के 110 प्रकरणों में 01 करोड़ 35 लाख 45 हजार रूपए तथा गरियाबंद के 251 प्रकरणों में 03 करोड़ 40 लाख 30 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। महासमुंद के 251 प्रकरणों में 03 करोड़ 85 लाख 55 हजार रूपए, बलौदाबाजार के 30 प्रकरणों में 46 लाख 40 हजार रूपए, सरगुजा के 42 प्रकरणों में 79 लाख 50 हजार रूपए तथा सूरजपुर के 57 प्रकरणों में 01 करोड़ 6 लाख 35 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है। इसके अलावा बलरामपुर के 115 प्रकरणों में 02 करोड़ 3 लाख 65 हजार रूपए, कोरिया के 32 प्रकरणों में 48 लाख 50 हजार रूपए, मनेन्द्रगढ़ के 33 प्रकरणों में 58 लाख 10 हजार रूपए तथा जशपुर नगर के 42 प्रकरणों में 62 लाख 80 हजार रूपए की राशि स्वीकृत है।
गौरतलब है कि राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना विगत 5 अगस्त 2020 से संचालित है। इस योजना के अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया, जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को 18 से 50 वर्ष तक हो, उसकी सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को दो लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना से मृत्यु होने पर दो लाख रूपए की राशि अतिरिक्त रूप से प्रदान की जाती है। दुर्घटना से पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में दो लाख रूपए तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में एक लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेंदूपत्ता संग्राहक को प्रदान की जाती है।
इसी तरह तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के मुखिया, जिनकी आयु मृत्यु दिनांक को 51 से 59 वर्ष के बीच हो, उसकी सामान्य मृत्यु होने पर उसके द्वारा नामांकित व्यक्ति अथवा उत्तराधिकारी को 30 हजार रूपए तथा दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75 हजार रूपए की सहायता अनुदान राशि प्रदान की जाती है। दुर्घटना में पूर्ण निःशक्तता की स्थिति में 75 हजार रूपए तथा आंशिक निःशक्तता की स्थिति में 37 हजार 500 रूपए की सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेंदूपत्ता संग्राहक को प्रदान की जाती है।
मुख्यमंत्री से मिलकर गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी की पढ़ाई की राह हुई आसान
मुख्यमंत्री ने योगेश को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की दी स्वीकृति
पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया
रायपुर /शौर्यपथ/
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सहृदयता से गरीब परिवार के होनहार छात्र योगेश साहू के लिए आईआईटी बाम्बे में पढ़ाई करना अब संभव हो पाएगा। बलौदाबाजार जिले के भाटापारा निवासी छात्र योगेश साहू ने जेईई एडवांस की परीक्षा वर्ष 2021 में ऑल इंडिया रैंक (ओबीसी) 241 प्राप्त किया है। उनका दाखिला आईआईटी बाम्बे में हो रहा है। योगेश साहू के पिता गयाराम साहू वाहन चालक हैं। उनकी मासिक आय लगभग 12 हजार रूपए है। योगेश साहू ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी दी थी। योगेश ने बताया कि आईआईटी बाम्बे की फीस 4-5 लाख रूपए है, कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण उनका परिवार यह भार वहन करने में सक्षम नहीं है।
योगेश ने आईआईटी की पढ़ाई के लिए मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश को पढ़ाई के लिए राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है। उन्होंने योगेश साहू को आईआईटी की पढ़ाई के लिए 4 लाख रूपए की राशि मंजूर की है। योगेश साहू ने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सत्र 2018-19 में उन्होंने हाई स्कूल परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। मुख्यमंत्री ने योगेश साहू को उनकी इस सफलता के लिए बधाई दी और पढ़ाई के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने योगेश को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
* बैगा आदिवासियों से हुए रु-ब-रु , पूछा हालचाल, आवश्यक गर्म कपड़ों का वितरण, * स्वास्थ्य जांच शिविर व कोविड टीकाकरण भी करवाया गया
कवर्धा। शौर्यपथ । बैगा आदिवासियों से भेंट करके उनके हालचाल जानने व स्वास्थ्य विभाग के लाभों से सुदूर वनांचल वासियों को सेवा प्रदान करने करने, पुलिस सेवाओं से सबको अवगत करवाने के उद्देश्यों को लेकर जिला के प्रशासनिक मुखिया जिला कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा व एस पी मोहित गर्ग सपत्नीक सुदूर वनांचल क्षेत्र रेंगाखार जंगल के ग्राम सौरु पहुंचे। उन्होंने बैगा आदिवासियों से बातचीत करके उनके स्वास्थ्य व अन्य जानकारियां लीं व लगभग 500 लोगों को बारी-बारी से गर्म कपड़ों का वितरण भी किया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शैलेन्द्र कुमार मंडल ने बताया कि शिविर में ग्राम के छूटे हुए 12 बैगा ग्रामीणों का कोविड टीकाकरण किया गया व लगभग 117 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया।
*ग्रामीणों में दिखा उमंग, मुखिया की अपील पर करवाया कोविड वैक्सिनेशन*
उक्त सुदूर वनांचल क्षेत्र में बड़े प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन ग्रामीणों के लिए उत्साह जनक रहा। ग्रामीणों से बातचीत पर यह बात सामने आई कि वे अपने जिले के मुखिया से मिलने के लिए उत्सुक थे, जिलाधीश व एसपी से मिलकर उनको अपनी समस्याओं से अवगत करके जल्द सभी समस्याओं को दूर करने की गुहार ग्रामीणों ने लगाई। जिस पर शासन व प्रशासन स्तर पर सभी कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए सम्बन्धित सभी अधिकारियों को जिलाधीश ने निर्देशित किया व ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर करने के लिए कहा। दोनों अधिकारियों ने कोविड महामारी के सम्बंध में ग्रामीणों को विस्तार से बताया व जो अब टिका नही लगवाएं हैं उन्हें टीकाकरण करवाने की अपील भी की जिसके बाद छूटे हुए 12 हितग्राहियों ने शिविर में टीकाकरण करवाया।
उक्त अवसर पर एसडीएम विनय कुमार सोनी, डीएसपी अजित ओगरे, स्वास्थ्य विभाग से कोविड सर्विलेंस अधिकारी डॉ केशव ध्रुव, एस आई सुमित नेताम, एस आई आनन्द शुक्ला, डीपीएम सृष्टि मिश्रा, चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमलाल रात्रे, आर एम ए जग कुमार राठौर, तूलिका शर्मा , सेक्टर सुपरवाइजर टेकचंद ब्रम्हनोटे, एन एम ए आर एस मेरावी, एमएलटी मनोज डहरिया,आर एचओ मेल हेमराज साहू, नंद किशोर चौधरी, आरएचओ फीमेल श्रीमती लता गौतम समेत स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट
कवर्धा । शौर्यपथ । नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शहर में हो रहे अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौपा
सोमवार 29 नवम्बर को लगभग 3 बजे जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नगर पालिका परिसर में एकत्र होकर पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे जहां शहर में बढते अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों पर तत्काल कार्यवाही करने ज्ञापन सौपा
नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा ने ज्ञापन सोपते हुए एडिशनल एस ,पी मनीषा ठाकुर रावटे को बताया कि विगत कुछ दिनों से शहर में हो रहे आपराधिक गतिविधियों के कारण लोगो मे आक्रोश उतपन्न हो रहा है लगातार हो रहे चाकू बाजी ,मारपीट ,झूमा झटकी ,चोरी ,व नशा खोरी जैसे अन्य अपराध हो रहे हैं साथ ही आम जगहों पर शराब खोरी तथा छोटे बच्चों द्वारा सिलोशन व अन्य नशा खोरी बढते जा रहा है जिससे नगर की छवि धूमिल हो रहा है इन अपराधों पर अंकुश लगाते हुए शहर में सर्चिंग बढ़ाना एवम सघन जांच कर अपराधियों का जुलुश निकाल कर जन जागरण करने की आवश्यकता है उन्होंने पुलिस अधीक्षक को कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए दिन व रात्रि में गश्त बढ़ाने व अपराधियों पर कठोर कार्यवाही करने को कहा
ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से नगर पालिका के अध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा उपाध्यक्ष जमील खान प्रवक्ता राजकुमार तिवारी सहित समस्त पार्षद एल्डरमेन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे ।
भूपेश सरकार के कल्याणकारी फैसलों से आम जनता खुशहाल : घोटालेबाज भाजपा नेताओं को तकलीफ
दुर्ग । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए चार लाख गठान बारदाने की जरूरत है। केंद्र सरकार से अब तक सिर्फ 85 हजार गठान उपलब्ध कराए गए हैं। पीएंम आवास की राशि भी केंद्र सरकार से नहीं मिली है। रमन सिंह, विष्णुदेव साय और सरोज सहित अन्य भाजपा नेता बताएं कि इन मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदेश के प्रमुख भाजपा नेता दिल्ली जाकर कब आंदोलन करेंगे।
राजेंद्र ने कहा कि प्रदेश के भाजपा नेताओं को बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ के किसानों का धान खरीदने केंद्र सरकार से पर्याप्त बारदानों की सप्लाई क्यों नहीं की गई। भाजपा नेता केंद्र सरकार से किसानों का उसना चावल खरीदने मांग क्यों नहीं कर रहे। पीएम आवासों के लिए फंड क्यों नहीं मिला। भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रदेश के हितों के लिए आवाज क्यों नहीं उठाते? भाजपा नेताओं की बोलती बंद क्यों हो जाती है।
रमन सिंह और सरोज पांडेय के बयानों पर प्रहार करते हुए राजेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़वासियों को खुशहाल बनाने की दिशा में भूपेश सरकार के फैसलों से भाजपा नेताओं को इतनी पीड़ा क्यों हो रही है? छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने हर वर्ग को राहत देने के लिए कई बड़े फैसले किये हैं। प्रदेश के हर वर्ग को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की दिशा में काम होने पर भाजपा नेताओं को इतनी तकलीफ क्यों है।
राजेंद्र ने कहा कि 15 साल तक धान घोटाला, चावल घोटाला, मोबाइल घोटाला, रतनजोत घोटाला जैसे दर्जनों घोटाले कर चुके भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ में विकास कम किया, घोटाले ज्यादा किये। केंद्र की मोदी सरकार ने भी जनता से सिर्फ खोखले वादे किये हैं। हरेक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए, किसानों की आय दोगुना करने, महंगाई कम करने, दो करोड़ लोगों को हर साल रोजगार देने जैसे वादों को भाजपा ने आज तक पूरा नहीं किया।
दूसरी ओर भूपेश सरकार ने सिर्फ तीन साल के अल्प कार्यकाल में ही किसानों का हजारों करोड़ का कर्ज माफ किया। पहली बार 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की। भूमिहीन मजदूरों के लिए न्याय योजना लागू की। व्यापारियों, महिलाओं और युवाओं के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं लागू की हैं। प्रदेश की जनता भाजपा को पूरी तरह नकार चुकी है। अपनी राजनीति चमकाने के लिए ही वे ऐसी अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता बेतुकी बयानबाजी करने की बजाय किसानों के हित में कुछ काम करें, तो बेहतर होगा।
दुर्ग / शौर्यपथ /
छत्तीसगढ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में दुर्ग जिले से प्राप्त प्रकरणों की सुनवाई की। आज की सुनवाई में 25 प्रकरण आयोग के समक्ष रखे गए थे जिसमे 15 प्रकरणों में पक्षकार उपस्थित रहे जिसमे से 12 प्रकरणों को नस्तीबद्ध किया गया। डॉण् नायक ने पक्षकारों की मौजूदगी में प्रकरणों के तथ्य और दोनों पक्षकारों के बयानों व अभिमत को सुनाए। उन्होंने समझौता योग्य प्रकरणों में दोनों पक्षकारों की सहमति पर नस्तीबद्ध किया। दुर्ग में यह विशेष रूप से देखने में आई है कि महिला आयोग की पहली नोटिस मिलने से ही अनावेदक गणों ने शिकायतकर्ता महिलाओं से तत्काल से समझौता किया।
एक प्रकरण में आयोग ने दोनो पक्षों को विस्तार से सुनाए जिसमें यह बात पता चला की अनावेदकगण आवेदिका के घर पहुंचे थे जिसकी शिकायत आवेदिका पक्ष के द्वारा थाने में दर्ज करायी गई थी। इसी विवाद के कारण अनावेदकगण की ओर से आवेदिका पक्ष के ऊपर भी एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें आवेदिका पक्ष ने जमानत ले रखी है। लेकिन आवेदिका पक्ष की ओर से अनावेदक पक्ष के विरुद्ध थाना मोहन नगर में एफआईआर जनवरी 2021 में अनावेदकगण के विरुद्ध हो गई है पर अभी तक उन्हें गिरफ्तारी नहीं किया गया है। ऐसी स्तिथि में थाना प्रभारी मोहन नगर द्वारा 10 माह बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं किया जाना और ऐसे गम्भीर अपराध के सम्बंध में आयोग की अध्यक्ष ने सुनवाई के दौरान आई जी से टेलीफोनिक बात किया गया और एफआईआर की कॉपी भी भेजा गया जिसमे कार्यवाही किया जाना अपेक्षित है। तब तक थाना मोहन नगर थाना प्रभारी के लिए एक पत्र आयोग द्वारा प्रेषित किया गया है जिसमे इस एफआईआर के मामले पर 15 दिनों के अंदर अपना रिपोर्ट महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया। कार्यवाही नही किये जाने की स्थिति में डीजीपी एवं आई जी के माध्यम से थाना प्रभारी के ऊपर कार्यवाही करने की प्रक्रिया आयोग द्वारा किया जाएगा।
कामधेनु विश्विद्यालय अंजोरा के प्रकरण में पिछले सुनवाई में आयोग द्वारा आवेदिका को कहा गया था कि कुल सचिव को पक्षकार बनाकर प्रकरण स्पष्ट रूप से अपनी शिकायत आयोग के समक्ष रखे जिस पर आवेदिका ने एक विवरण को टाईप कर आज सुनवाई में प्रस्तुत कियाए जिसके अनुसार आवेदिका ने पूर्व संरक्षण सेवा के लाभ के लिए उच्च न्यायालय के समक्ष पिछले वर्ष इस अनावेदक को भी पक्षकार बनाया गया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आयोग के क्षेत्राधिकारी से बाहर हो जाने से इस प्रकार इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में पति-पत्नी और दोनो के पिता उपस्थित हुए दोनो पक्षों को आयोग ने विस्तार से सुना जिसमे लगभग 3-4 साल से आवेदिका अपने मायके में रह रही है। आवेदिका की 3 साल 5 महिने साल की बच्ची भी हैं। आयोग की समझाईश पर उभय पक्ष ने राजीनामा कर साथ में रहना मंजूर किया है। पुरानी बातों के लिए एक-दूसरे से माफी मांगी और बच्ची की भविष्य के लिए पति-पत्नि के साथ रहने के निर्णय में लगातार एक साथ रहने के लिए निगरानी भी आयोग द्वारा रखी गई इस प्रकरण की निगरानी श्रीमती रामकली यादव सदस्य पुलिस जवाबदेही प्राधिकरण करेंगी। दोनो पक्ष किसी भी तरह के समस्या होने पर उन्हें फोन करके बतायेगे। आगामी दिनांक को आवेदिका के पिता अनावेदकगण पति के साथ मान सम्मान के साथ आवेदिका पत्नी को विदा करेंगे। इस प्रकरण को निगरानी रखने के साथ नस्तीबद्ध किया गया।
एक अन्य प्रकरण में अनावेदक ने दूसरी शादी कर लिया है, पिछले 2 वर्ष से आवेदिका व उनकी बच्ची को छोड़ रखा है और आवेदिका अनावेदक के खिलाफ को आपराधिक प्रकरण नहीं चलाना चाहती है। अनावेदक ने यह स्वीकार किया है कि उसने दूसरी विवाह की है। आवेदिका से न्यायालय से तालाक नहीं लिया गया है। जो कि धारा 494 के तहत कानूनी अपराध है और इसमें सजा व जुर्माने का प्रावधान है। बच्चे की पढाई और घर खर्च के लिए अनावेदक द्वारा आयोग के समक्ष बताया कि 10,000 रूपये प्रतिमाह देते है। अनावेदक ने अपने नया घर बनाया है जिसमें जनवरी 2022 में आवेदिका व उनकी बच्ची साथ रहेगी और उक्त मकान को अपने बच्ची के नाम पर करेंगे। इस स्तर पर प्रकरण को आयोग द्वारा निगरानी में रखा गया जिसमे आवेदिका को उक्त मकान में कब्जा मिल जाता है या नहीं मिलता है तो आवेदिका महिला आयोग में आकर सूचित करें ताकि अग्रिम कार्यवाही किया जा सकें। प्रकरण निगरानी में रखा गया।
एक अन्य प्रकरण में आयोग की समझाईश पर पति-पत्नी अपने समस्त प्रकरणों में समझौते की ओर बढना चाहते है। अनावेदक पक्ष आवेदिका का समस्त सामान व स्त्रीधन के साथ एक मुश्त अंतिम भरण पोषण देगा और आवेदिका व अनावेदक आपसी समझौते से न्यायालय से तलाक ले सकेंगे। पति.पत्नी आपसी समझौते नामा लेकर आयोग के समक्ष उपस्थित होने कहा गया है।
रायपुर /शौर्यपथ/
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन में भारतीय विपणन विकास केन्द्र द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला के ब्रोशर का विमोचन किया। भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रतिनिधि मण्डल ने राज्यपाल को स्वदेशी मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रण भी दिया।
प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर द्वारा स्वदेशी मेला का आयोजन बिलासपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 17 से 22 दिसंबर 2021 तक, रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में 25 से 31 जनवरी 2022 तक और राजनांदगांव के स्टेट स्कूल मैदान में 04 से 09 मार्च 2022 तक किया जाएगा।
इस अवसर पर भारतीय विपणन विकास केन्द्र रायपुर के प्रबंधक सुब्रत चाकी,सुशील श्रीवास्तव, मोहन पवार, अरूणा दीक्षित, उचित सूद, शीला शर्मा एवं प्रफुल्ल शर्मा उपस्थित थे।
रायपुर / शौर्यपथ/
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने जगदलपुर नगर निगम के पार्षद धनसिंह नायक से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। श्री धनसिंह विकास संबंधी विभिन्न समस्याओं को लेकर जगदलपुर से तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर पहुंचे थे और राज्यपाल से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने इसके लिए पूर्व निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय नहीं लिया था। जब राज्यपाल को इस बात की जानकारी मिली कि वे तीन सौ किलोमीटर की साइकिल यात्रा करके रायपुर आए तो उन्होंने धन सिंह को राजभवन के अंदर बुलाकर उनकी समस्याओं को सुनीं। धन सिंह ने राज्यपाल को धन्यवाद दिया।
दुर्ग / शौर्यपथ /
भाजपा ने नगर निगम चुनाव में अपने दिग्गज नेताओं को कमान सौंप दिया है। इससे पहले घोषित चुनाव प्रभारियों के उपर नए प्रभारी बनाये जाने से चुनाव में भाजपा की दमदारी के साथ उतरने का साफ संकेत नजर आया है।
भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय को कमान सौंपी है। इससे पहले भाजपा ने यहां के लिए भूपेंद्र सवन्नी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास क्षेत्र भिलाई-चरोदा नगर निगम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को फिर एक बार भाजपा की सत्ता बरकरार रखने के उद्देश्य से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। चुनाव घोषित होने के साथ ही इस निगम के लिए भाजपा ने विधायक शिवरतन शर्मा और अशोक बजाज को प्रभार दिया था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रभाव वाले रिसाली नगर निगम में प्रभारी के रूप में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को भाजपा ने प्रभारी बनाकर पूरी दमखम के साथ चुनाव लडऩे का संकेत दे दिया है। इस नवगठित नगर निगम के पहली बार हो रहे चुनाव के लिए भाजपा ने जगदलपुर के महापौर रह चुके किरण देव को पहले प्रभारी बनाया था। जामुल नगर पालिका के लिए भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना को चुनाव प्रभारी घोषित किया है। इससे पहले यहां की जिम्मेदारी नीलू शर्मा को दी गई थी। चारों निकाय में भाजपा के पूर्व घोषित प्रभारियों के साथ नए प्रभारी नेतृत्वकर्ता के रूप में चुनाव संचालन करेंगे।
रायपुर / शौर्यपथ /
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश के उपस्थित से भाजपा के नेताओं के नींद उड़ गया है उन्हें डर है कि छत्तीसगढ़ मे 15 सीटों में सिमट कर रह गये थे वैसे ही उत्तर प्रदेश मे ना हो जाये.भुपेश बघेल की लोकप्रियता से बीजेपी नेता थर्रा रहे है.राज्य में जमीनी स्तर पर कार्य हो रहा है छत्तीसगढ़ के जनता निश्चित है सरकार बनने के बाद उन्होंने घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे किये. किसानों और युवाओं सहित हर वर्ग का ख्याल रखा, उनकी मांगें पूरी कीं. यही वजह है कि आज पार्टी में उनकी विशेषता बढ़ी है. उनके काम की प्रशंसा दूसरे राज्यों में भी हो रही है. छत्तीसगढ़ रोल मॉडल की चर्चा आज देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा ज्यादा लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री बघेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कद बढ़ते देख भाजपा नेताओं को बैचेनी हो रही है
रायपुर / शौर्यपथ /
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई सन्देश में कहा है कि "छत्तीसगढ़ी भाखा हमर पुरखौती आए, ये हर हमर अभिमान हे। नवा सरकार बने के बाद से छत्तीसगढ़ के इही अभिमान ला संजोए अउ आगू बढ़ाए बर हमन काम करत हन। छत्तीसगढ़ी भाखा ला हमन आत्म गौरव संग जोड़के देखबो तभे वो आघू बढ़ही"।
बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ी भाषा हिंदी, अवधी और बृज भाषा की समकालीन हैैं। राज्य सरकार द्वारा तीज-त्यौहारों और पारंपरिक संस्कारों को बढ़ावा देने के साथ पुरखौती के अमूल्य धरोहरों का परिचय नई पीढ़ी से कराने से छत्तीसगढ़ी भाषा का महत्व और अधिक बढ़ गया है। छत्तीसगढ़ी में बोलने में संकोच करने वाले लोग भी अब छत्तीसगढ़ी में गर्व से बात करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को हमें आगे ले जाना है, इसके लिए छत्तीसगढ़ी को दैनिक बोलचाल के साथ साहित्य सृजन और प्रचार-प्रसार की भाषा बनाने की आवश्यकता है।
ग्वालियर /शौर्यपथ/
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार को एक कार्यक्रम को संबोधित किया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इस कार्यक्रम में हिन्दुओं को एकजुट रहने और हिन्दुत्व के बारे में कई बातें कहीं. मोहन भागवत ने कहा, आप देखेंगे कि हिन्दुओं की संख्या कम हो गई है. हिन्दुओं की ताकत कम हो गई है. हिन्दुत्व का भाव कम हो गया है. अगर हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को अखंड रहना ही पड़ेगा. अगर भारत को भारत रहना है तो हिन्दू को हिन्दू रहना ही पड़ेगा.
आररएसएस प्रमुख ने भारत-पाक बंटवारे पर निशाना साधते हुए कहा कि हिन्दू के बिना भारत नहीं, भारत के बिना हिन्दू नहीं रहेगा, भारत हिन्दुस्तान है, भारत और हिन्दू अलग हो नहीं सकते. उन्होंने हिन्दू राष्ट्र का नाम न लेकर भी साफ कहा कि भारत को भारत रहना है तो भारत को हिन्दू रहना ही पड़ेगा, हिन्दू को हिन्दू रहना है तो भारत को एकात्म अखंड रहना ही होगा. हिन्दू समाज मनुष्यों का बना है, मनुष्यों को ध्यान रखना पड़ता है, देखो भारत नहीं रहा तो हम नहीं रहेंगे.उन्होंने यह भी कहा कि किसी को भी देख लो जो अखंड भारत में था जो आज नहीं है.
उन्होंने इशारे ही इशारे में धार्मिक जनसंख्या का जिक्र करते हुए कहा कि अपने देश में देख लो कहां-कहां सामाजिक और आर्थिक अस्थिरता है ? कहां-कहां देश की अखंडता और एकात्मता को खतरा है?कहां कहां पर सामाजिक और आर्थिक समस्याएं तगड़ी हैं? आप देखेंगे हिंदुओ की संख्या व शक्ति कम हो गई या हिंदुत्व के भाव कम हो गया है.
सर संघचालक ने ये बातें संघ से जुड़े दैनिक स्वदेश के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहीं. कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी संबोधित किया. भागवत रविवार शाम उस्ताद अमजद अली खां के पैतृक निवास में उनके पिता की स्मृति में बने उस्ताद हाफिज अली खान स्मृति सरोद घर का अवलोकन कर सकते है . इस दौरान अमजद अली खां के सपरिवार मौजूद रहने की संभावना है.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत शुक्रवार को मध्य प्रदेश में ग्वालियर शहर पहुंचे थे. भागवत यहां चार दिनी 'घोष शिविरÓ में शामिल हो रहे हैं. संघ के मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडे ने कहा कि यह चार दिवसीय प्रांतीय स्वर साधक संगम (घोष शिविर) 25 नवंबर को सरस्वती शिशु मंदिर केदारधाम परिसर ग्वालियर में शुरू हुआ है.
मोहन भागवत भारत, हिन्दुत्व और हिन्दू धर्म को लेकर पहले भी अपनी राय प्रकट करते रहे हैं. इसको लेकर विपक्षी दलों और बुद्धिजीवियों की ओर से मिश्रित प्रतिक्रिया सामने आई है. हालांकि एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी उनके हिन्दुत्व को लेकर बयानों की तीखी आलोचना करते रहे हैं.
दंतेवाड़ा /शौर्यपथ/
खरीफ विपणन वर्ष 2021-22हेतु मक्का खरीदी छ. ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कारपोरेशन जिला दंतेवाड़ा के द्वारा समर्थन मूल्य में 1870.00 रुपये प्रति क्विंटल पर किया जायेगा। जिले के कुल 12 समितियों के अंतर्गत मक्का उपार्जन हेतु पंजीकृत कृषक लगभग 1930 एवं रकबा 432.14 हेक्टीयर है। जिसके माध्यम अधिकतम 10.00 क्विंटल प्रति एकड़ मक्का उपार्जन किया जायेगा।
मक्का उपार्जन हेतु नमी का प्रतिशत 0 से 14 प्रतिशत साथ सुथरा व गुणवत्ता युक्त होना चाहिए। मक्का खरीदी अवधि खरीफ सीजन 2021-22 के लिए 01 दिसम्बर 2021 से फरवरी 2022 तक किया जायेगा। टोकन जारी करने एवं खरीदी की प्रक्रिया धान खरीदी के अनुसार होगा मक्का में प्रति बोरा 0.50 किलो की भर्ती होगी। मक्का का परिदान छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पाेरेशन लिमिटेड जिला दन्तेवाडा द्वारा जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के माध्यम से किया जायेगा। सुखा व साफ सुथरा एवं अच्छी गुणवत्ता युक्त मक्का जिला के सहकारी समितियों के माध्यम से क्रय किया जाना है।
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
टेलीविजन एक्ट्रेस सृष्टि रोडे इन दिनों टूटे हुए पैर के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके पिछले कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए. वहीं एक बार फिर सृष्टि को टूटे हुए पैर के साथ डांस करते देखा गया है, इस बार उनका साथ दें रही हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सृष्टि की दोस्त रुबीना दिलैक. रुबीना भी सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं. फैंस रुबीना के हर अंदाज के दीवाने हैं. सृष्टि और रुबीना के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.
इस वीडियो में सृष्टि रोडे और रुबीना दिलैक जमीन पर बैठी, डांस करती दिख रही हैं, वीडियो को सृष्टि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. रुबीना और सृष्टि देवदास फिल्म के 'हरा रंग डाला' गाने पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं. दोनों दोस्तों ने हरे रंग की आउटफिट पहनी हुई है. रुबीना हरे रंग के कुर्ते में तो वहीं सृष्टि ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं. जमीन पर सरकते हुए माधुरी दीक्षित के स्टेप्स को फॉलो करते हुए सृष्टि और रुबीना बेहतरीन डांस कर रही हैं, जो काफी ड्रैमेटिक भी लग रहा है. वहीं रुबीना और सृष्टि का ये इंडो वेस्टर्न कॉम्बिनेशन और उनका तालमेल बहुत ही शानदार दिख रहा है.
सृष्टि और रुबीना के इस वीडियो पर फैंस जबरदस्त कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सिरियसली आपकी रील्स ने तो हमें ही मार डाला'. वहीं एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों ही बड़ी अच्छी लग रही है, लव यू.' सृष्टि ने हाल ही में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की बैचलर पार्टी में मेडिकल वॉकर के साथ जबरदस्त डांस किया था, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी और इस डांस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ. बता दें कि सृष्टि ने चलती का नाम गाड़ी, सरस्वतीचंद्र, इश्कबाज, इश्क हाय, और छोटी बहू जैसे कई सीरियल्स में काम किया. वहीं उन्हें बिग बॉस से एक नई पहचान मिली, 2018 में सृष्टि बिग बॉस 12 में शामिल हुई थीं.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
