
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन आज कृषि कानून को निरस्त करने के लिए विधेयक को लोकसभा में पेश करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. इसे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पेश करेंगे.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
संसद का 25 दिवसीय शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है. इस दौरान कृषि कानूनों को रद्द करने सहित 36 विधेयकों को पारित कराया जा सकता है. साथ ही माना जा रहा है कि पेगासस विवाद और कीमतों में बढ़ोतरी सहित अन्य मुद्दों पर विपक्ष सरकार को घेर सकता है.
शीतकालीन सत्र की 19 बैठकों में केंद्र सरकार 36 विधायी विधेयक और एक वित्त विधेयक पेश कर सकती है.
कृषि कानून को निरस्त करने के लिए विधेयक को पहले दिन लोकसभा में पेश करने और पारित करने के लिए सूचीबद्ध किया गया है. इसे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पेश करेंगे. सत्ता में मौजूद भाजपा और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने सांसदों के उपस्थित रहने के लिए आज व्हिप जारी किया है.
इस सत्र में कई अन्य महत्वपूर्ण बिलों विधेयकों को भी पारित कराया जाएगा. इनमें क्रिप्टोकरेंसी और आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विधेयक भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने परंपरा के उल्लंघन से इनकार करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में शामिल होने की कोई परंपरा नहीं थी. इसकी शुरुआत मोदीजी ने की थी."
राज्यसभा में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के शामिल होने की उम्मीद कर रहे थे. उन्होंने कहा, "हम कृषि कानूनों के बारे में और पूछना चाहते थे क्योंकि कुछ आशंकाएं हैं कि ये तीन कानून फिर से किसी और रूप में आ सकते हैं."
बैठक में कल 31 दलों ने शिरकत की. हालांकि आम आदमी पार्टी ने बैठक के बीच में ही वॉकआउट कर दिया. पार्टी के संजय सिंह ने कहा कि उन्हें बोलने की अनुमति नहीं है.
प्रहलाद जोशी ने कहा कि सरकार नियमों के तहत किसी भी मुद्दे पर सदन के पटल पर चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है. जोशी ने सभी दलों से सदन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सहयोग का भी अनुरोध किया.
मेघालय से लोकसभा की सांसद और नेशनल पीपुल्स पार्टी की अगाथा संगमा ने सरकार से संसद के आगामी सत्र में नागरिकता संशोधन अधिनियम को निरस्त करने का अनुरोध किया.
तेजी से विस्तार कर रही तृणमूल कांग्रेस ने शीतकालीन सत्र से पहले आश्वासन दिया कि वह एकजुट विपक्ष का हिस्सा बनी रहेगी.
तृणमूल के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा, "RJD, DMK और CPM के बीच अंतर है. वे सभी कांग्रेस के चुनावी सहयोगी हैं. NCP-शिवसेना और JMM कांग्रेस के साथ सरकार चलाते हैं. कांग्रेस हमारी चुनावी सहयोगी नहीं है और न ही हम उनके साथ सरकार चला रहे हैं. यही अंतर है."
अभी तक कोरोना वायरस से कुल 3,40,08,183 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में अभी रिकवरी रेट 98.34% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 8,309 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, इस दौरान 9,905 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है. अभी तक कोरोना वायरस से कुल 3,40,08,183 लोग ठीक हो चुके हैं. भारत में अभी रिकवरी रेट 98.34% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है. वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो उनकी संख्या अभी 1,03,859 है. यह पिछले 544 दिनों सबसे कम है. सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 फीसदी से भी कम 0.30 फीसदी है.
डेली पॉजिटिविटी रेट 1.09 फीसदी और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.85 फीसदी है. वहीं, अब तक पूरे देश में लोगों को 122.41 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं.
वहीं, न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, डब्ल्यूएचओ ने कहा कि अभी यह ‘स्पष्ट नहीं है' कि क्या केाविड-19 का नया स्वरूप ‘ओमीक्रोन' , डेल्टा स्वरूप समेत अन्य स्वरूपों की तुलना में अधिक संक्रामक है और क्या यह अपेक्षाकृत अधिक गंभीर बीमारी का कारण है.
डब्ल्यूएचओ ने कहा, ‘इस बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, जो यह बताती हो कि ओमीक्रोन से जुड़े लक्षण अन्य स्वरूपों की तुलना में अलग हैं।'उसने कहा कि ओमीक्रोन स्वरूप की गंभीरता का स्तर समझने में कई दिनों से लेकर कई सप्ताह तक का समय लगेगा.
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश में उपस्थित से भाजपा के नेताओं का नींद उड़ गया है- वंदना राजपूत
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर पलटवार करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उत्तर प्रदेश के उपस्थित से भाजपा के नेताओं के नींद उड़ गया है उन्हें डर है कि छत्तीसगढ़ मे 15 सीटों में सिमट कर रह गये थे वैसे ही उत्तर प्रदेश मे ना हो जाये.भुपेश बघेल की लोकप्रियता से बीजेपी नेता थर्रा रहे है.राज्य में जमीनी स्तर पर कार्य हो रहा है छत्तीसगढ़ के जनता निश्चित है सरकार बनने के बाद उन्होंने घोषणा पत्र में किये गए वादे पूरे किये. किसानों और युवाओं सहित हर वर्ग का ख्याल रखा, उनकी मांगें पूरी कीं. यही वजह है कि आज पार्टी में उनकी विशेषता बढ़ी है. उनके काम की प्रशंसा दूसरे राज्यों में भी हो रही है. छत्तीसगढ़ रोल मॉडल की चर्चा आज देश के दूसरे राज्यों में भी हो रही है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के अन्य मुख्यमंत्रियों की अपेक्षा ज्यादा लोकप्रिय हैं और यही वजह है कि पार्टी ने मुख्यमंत्री बघेल पर विश्वास जताते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कद बढ़ते देख भाजपा नेताओं को बैचेनी हो रही है
वंदना राजपूत ने सरोज पांडे से पूछा कि आप राज्यसभा सांसद हे तो छत्तीसगढ़ वासियों के हित के लिये क्या किये .उधर केन्द्र के सरकार छत्तीसगढ़ किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और इधर आप भी.केन्द्र सरकार के गलत नीति के कारण आज रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1000 रुपये पहुंच गये .महंगाई को लेकर महिलाएं कितना परेशान है कभी सरोज जी आपने इनकी सुध ली.महिलाओं के कीचन में आग लगी हुई है आप ने इसे कभी बुझाने का प्रयास किये ? भुपेश बघेल जी को क्या करना चाहिए अौर क्या नहीं ये बताने से बेहतर है मोदी जी को बताओ कि सात साल में देश बेहाल हो गया है केन्द्र का कुर्सी मोदी जी से नहीं संभाला जा रहा है .वंदना राजपूत ने कहा कि योगी जी यदि उत्तर प्रदेश में विकास किये हो तो भाजपा के नेताओं को वहां डेरा डालने की जरूरत क्या होती .
भाजपा की झूठ जुमलेबाजी से देश और उत्तर प्रदेश मुक्ति चाहती है-कांग्रेस
हाल ही में हुए उपचुनाव में भाजपा की जमानत जप्त हुई अब उत्तर प्रदेश की बारी फ़िर देश में होगा सूपड़ा साफ
रायपुर / शौर्यपथ / भाजपा के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी भाजपा के झूठ जुमलेबाजी से देश और उत्तर प्रदेश की जनता अब मुक्ति चाहती है मोदी ने योगी के कंधे में हाथ रखकर स्वयं को भाजपा का सबसे ताकतवर नेता होने का अहंकार का प्रदर्शन किया है। योगी आदित्यनाथ भले ही मुख्यमंत्री हैं लेकिन वे सन्यास ले कर योगी बने है।इतिहास में कई दिग्गज ताकतवर शक्तिशाली योद्धा राजा महाराजा शासक धनवान बलवान हुए सभी ने संत महात्माओं के सामने शीश नवा कर दोनों हाथों से चरणों को छूकर आशीर्वाद लिए हैं किसी ने भी संत महात्माओं के कंधों में हाथ रखकर अपने शक्ति संपन्न होने के अहंकार का प्रदर्शन ने किया है। मोदी ने योगी के कंधों में हाथ रखकर एक प्रकार से संत समाज को अपमानित किया है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है उस राज्य की जनता पीड़ित एवं प्रताड़ित है किसानों को उनकी उपज का कीमत नहीं मिल रहा है युवाओं को रोजगार नही मिल रहा है महिलाएं सुरक्षित नहीं है और भाजपा राज्यों के मुख्यमंत्री टीवी में झूठ बोल कर गुमराह कर जुमला सुना कर अपना कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं ।उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार के कुशासन भ्रष्टाचार अराजकता गुंडाराज से हताश और परेशान हैं किसानों को उनकी उपज का कीमत नहीं मिल पा रहा है गन्ना उत्पादक किसानों के करोड़ों रुपए भुगतान बाकी है आलू उत्पादक किसान अपने आलू को फेंकने मजबूर हैं उड़द का समर्थन मूल्य में खरीदी नहीं हो रही है धान और गेहूं को 800 से 1000 प्रति क्विंटल में बेचने मजबूर हैं बिजली बिल की कीमत आसमान छू रही है मजदूरों के हाथ में काम नहीं है युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और मोदी भाजपा सोचते हैं कि उत्तर प्रदेश में फिर झूठ बोल कर गुमराह कर सत्ता हथिया लेंगे लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता जागरूक है मोदी भाजपा के झूठ जुमले को भलीभांति समझ चुकी है अभी वर्तमान में हुए उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है .
विधानसभा उपचुनाव में हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रत्याशी की जमानत जप्त हो चुकी है भाजपा को मिली करारी हार के बाद मोदी की सरकार ने पेट्रोल और डीजल में 5 रु एवं 10रु की कमी की,तीन काले कृषि कानून को वापस लिया इससे देश की जनता और उत्तर प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि देश में महंगाई बेरोजगारी किसानों के ऊपर अत्याचार वादाखिलाफी अराजकता के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो मोदी भाजपा की सरकार है अब देश की जनता नारा लगा रही है भाजपा हराओ अच्छे दिन लाओ जनता जान चुकी है कि मोदी के मन की बात करने से देश की भलाई नहीं होने वाली है बल्कि देश और प्रदेश में वो सरकार चाहिए जो जन की बात करें जन की आवाज को सुने और जन के लिए प्राथमिकता से काम करें।
कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' के पोस्टर और टीजर के बाद अब इस फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
कबीर खान द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' के पोस्टर और टीजर के बाद फैन्स इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे लेकिन इसी बीच निर्माताओं ने '83' का एक नया पोस्टर उनके साथ किया है. इस नए पोस्टर में रणवीर सिंह उनकी टीम के साथियों के साथ जर्सी पहने जबरदस्त मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं. फिल्म '83' में पंकज त्रिपाठी मैनेजर पीआर मान सिंह की भूमिका निभाते नजर आएंगे. वहीं साकिब सलीम मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभाएंगे. साथ ही एमी विर्क को बलविंदर सिंह संधू के रूप में, साहिल खट्टर को सैयद किरमानी के रूप में और ताहिर भसीन को फिल्म में सुनील गावस्कर की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है. पर्दे पर कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगी.
पिछले हफ्ते ही इस फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया था, जिसमें कपिल देव के प्रतिष्ठित कैच को दिखाया गया था. इस टीजर में लॉर्ड्स स्टेडियम में 1983 क्रिकेट विश्व कप के दौरान वेस्टइंडीज के विव रिचर्ड्स को आउट करने वाला दृश्य दिखाया गया था. वहीं ये पोस्टर रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शरीर किया है, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'जैसे लोग कहते हैं, एक बार सफलता का स्वाद चखें...जुबान को और क्या चाहिए'- कपिल देव, 1983 #83 ट्रेलर के लिए 2 दिन और'.
बता दें इस स्पोर्ट्स ड्रामा का फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू की गई थी. फिल्म की शुरुआती रिलीज की तारीख 10 अप्रैल, 2020 थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण इसे क्रिसमस पर रिलीज करने का फैसला किया गया था. वहीं महामारी और लॉकडाउन के कारण रिलीज की तारीखों में कई बदलावों हुए. बाद में फिल्म आखिरकार 24 दिसंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी.
इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.
बेंगलुरु/शौर्यपथ/
दक्षिणपंथी समूहों की धमकियों के कारण पिछले दो महीनों में कम से कम 12 शो रद्द होने के बाद कॉमेडियन मुनव्वर फ़ारूक़ी ने आज संकेत दिया कि वह अब और शो नहीं कर सकते. आज भी बेंगलुरु में उनका एक निर्धारित शो बेंगलुरु पुलिस के हस्तक्षेप के बाद रद्द कर दिया गया. पुलिस ने लॉ एंड ऑर्डर की समस्या की हवाला देकर शो के आयोजकों से शो रद्द करने को कहा था.
'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी 'रोजाना 50 धमकियां मिलती हैं, 3 बार बदल चुका हूं सिम' : शो रद्द होने के बाद बोले मुनव्वर फारूकी
इतना ही नहीं, पुलिस ने आयोजकों को लिखी चिट्ठी में फ़ारूक़ी को 'विवादित शख्स' भी करार दिया. इसी साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश में एक शो में हिन्दू देवी देवताओं पर कथित टिप्पणी की वजह से फ़ारूक़ी को करीब महीने भर जेल में रहना पड़ा था. बाद में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई हो सकी थी.
शो रद्द होने के बाद आज दोपहर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में मुनव्वर फ़ारूक़ी ने कहा, "नफ़रत जीत गई, कलाकार हार गया. मेरा काम हो गया, अलविदा.. अन्याय."
"विवादित चेहरा", बेंगलुरु पुलिस बोली रद्द करो मुनव्वर फारुकी का शो, जानें- क्यों?
हालांकि, उनके कुछ प्रशंसकों ने उनसे शो बंद न करने का अनुरोध किया. संगीतकार मयूर जुमानी ने पोस्ट किया, "नहीं, आप छोड़ नहीं रहे हैं. हम आपको ऐसा नहीं करने देंगे."
आयोजक गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम को लिखे एक पत्र में, बेंगलुरु पुलिस ने फ़ारूक़ी के शो "डोंगरी टू नोव्हेयर" का उल्लेख किया और कहा कि वह एक "विवादास्पद व्यक्ति" हैं. बेंगलुरु में हिंदू जागरण समिति के मोहन गौड़ा ने भी कहा कि वे इस शो को आयोजित नहीं होने देंगे.
विहिप-बजरंग दल का रायपुर प्रशासन को अल्टीमेटम, 'कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी के शो को इजाजत न दें वरना...'
इसके बाद, इंस्टाग्राम पोस्ट में फ़ारूक़ी ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु कार्यक्रम के लिए 600 से अधिक टिकट बेचे थे, लेकिन "बर्बरता की धमकी" के कारण शो रद्द कर दिया गया है.
फ़ारूक़ी ने लिखा, "आज बेंगलुरु शो कैंसिल हो गया (स्थल पर तोड़फोड़ की धमकी के तहत). हमने 600+ टिकट बेचे थे. महीने पहले मेरी टीम ने दिवंगत पुनीत राजकुमार सर के संगठन को चैरिटी के लिए बुलाया था, जिसे हम इस शो से जेनरेट करने जा रहे थे. हम सहमत हुए थे कि महान संगठन द्वारा सुझाए गए चैरिटी के नाम पर शो के टिकट नहीं बेचेंगे."
हास्य अभिनेता ने लंबे इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, "मजाक के लिए मुझे जेल में डाला गया लेकिन मैंने अपना शो कभी रद्द नहीं किया. इसमें कुछ भी समस्या नहीं थी. यह अनुचित है. इस शो को भी भारत में धर्म से परे जाकर लोगों का प्यार मिला है. क्या यह अनुचित है. हमारे पास शो का सेंसर सर्टिफिकेट भी है और शो में स्पष्ट रूप से कोई समस्या नहीं थी. हमने पिछले दो महीनों में 12 शो आयोजन स्थल और दर्शकों की धमकी के कारण रद्द किए हैं."
उन्होंने लिखा, "... मुझे लगता है कि यह अंत है. मेरा नाम मुनव्वर फ़ारुक़ी है और यह मेरा समय है. आप लोग अद्भुत दर्शक रहे हैं. अलविदा, मेरा काम हो गया."
. उन्होंने कहा था कि ड्राइवर, वालंटियर और गार्ड सहित 80 लोग एक शो से रोजी-रोटी कमाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं कभी-कभी सोचता था कि शायद मैं गलत हूं, लेकिन जो हुआ उसके बाद मैं समझ गया कि कुछ लोग इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं.
रायपुर /शौर्यपथ/
जन्मजात कटे-फटे होठों और अन्य विकृतियों से जूझ रहे बच्चों के लिए मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना वरदान सिद्ध हो रही है। जिले में इस योजना के तहत कई बच्चों की न केवल विकृति दूर हुई है बल्कि आत्मविश्वास बढ़ने से उनमें अच्छे भविष्य की आश जगी है।
जिले के बाल विकास परियोजना, मंदिरहसौद के सेक्टर नवांगावं अन्तर्गत ग्राम सिवनी की बालिका कु. लीला ध्रुव का जन्म 01 मार्च 2020 को हुआ इस बालिका की जन्मजात विकृत (कटे-फटे होंठ एवं तालू) थी। लीला की माँ मीना धु्रव कहती है कि इस सर्जरी के बाद अपने बच्चे का चेहरा सामान्य देखकर अब मेरी जिंदगी ही बदल गई है। पहले बच्चे के चेहरे की विकृति और उस पर लोगों के ताने और ऑपरेशन के लिए राशि का न होना बेहद दुःखद था।
पर्यवेक्षक ममता गायकवाड़ ने कार्यकर्ता निर्मला मालवीय के माध्यम से लीला के घर जाकर उनके पिता यशवंत ध्रुव एवं माता मीना धु्रव को बाल संदर्भ योजना एवं मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के बारे में बताया। माता-पिता को बच्चे के साथ जिला चिकित्सालय लेकर आए। बच्ची का वजन बहुत कम था जिसके कारण उनका ऑपरेशन नहीं हो पाया। तब बालिका को पोषण पुनर्वास केन्द्र में 15 दिवस तक रखा गया बालिका गंभीर से मध्यम की श्रेणी में आ गई। मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से बालिका मध्यम से सामान्य की श्रेणी में आ गई। महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के द्वारा उनके चिकित्सा निधि कोष से 5 हजार रूपये का सहयोग प्रदान किया गया।
ग्राम सिवनी के ही दीपक पाल जो कि मेडिशाईन अस्पताल में कार्यरत है, उन तक भी यह बात पहुंची। उन्होंने कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर उन्हें मेडिशाईन हास्पिटल के लिए रवाना किया। यहां लीला के कटे-फटे होंठ एवं तालू की निःशुल्क सर्जरी कराई गई। इसके साथ उनके आने जाने रहने खाने पीने और दवा का खर्च भी संस्थान ने ही उठाया है। लीला का सफल ऑपरेशन हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ्य है।
रायपुर /शौर्यपथ/
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति रायपुर द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग की अंत्योदय स्वरोजगार योजनान्तर्गत अभनपुर तहसील के ग्राम नाहना चण्डी के शारदा महिला स्व-सहायता समूह एक लाख का चेक आज विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा दिया गया है।
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
छतीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को गंगापुर में निर्माणाधीन राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालया का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी ब्लॉकों का निरीक्षण कर गुणवतापूर्ण निर्माण तय समय पर पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
सिंहदेव ने उच्च न्यायालय से रोक हटने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू हुए 5वें ब्लॉक का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इसी के समीप निजी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण किए गए शासकीय भूमि को मुक्त कराने के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को उन्होंने निर्देशित किया। सिंहदेव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही पीजी कोर्स शुरू होगा। इसके लिए पीजी रेजीडेंट के लिए आवास की व्यवस्था भी करनी होगी। उन्होंने वर्तमान में संचालित कन्या छात्रावास के पीछे पीजी रेजिडेंट्स के लिए आवास निर्माण के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज में सेंट्रल स्टोर, गैस पाइप लाइन तथा पार्किंग के पर्याप्त व्यवस्था के भी निर्देश दिए। इसी प्रकार मेन रोड में अभी भी कहीं-कहीं पर निर्माण शेष है उसे भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
एयरपोर्ट का निरीक्षण- स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इसके पश्चात दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने 72 सीटर विमान परिचालन हेतु नए रन-वे निर्माण के संबंध में अधिकारियों से जानकारी लेकर गुणवतापूर्ण निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि टेंडर के अनुसार रन-वे के सुदृढ़ीकरण का कार्य करें। अधिकारियां ने बताया कि एयरपोर्ट का उन्नयन कार्य करीब 47 करोड़ रुपये से किया जाएगा। पुराने रन-वे को उखाड़ कर फिर से नया और मजबूत रन-वे बनाया जयेगा। करीब 12 माह में रन वे का काम पूरा करने समय निर्धारित किया गया है।
इस दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता, पार्षद शैलेंद्र सोनी, डीन डॉ आर मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह सीएमएचओ डॉ पी एस सिसोदिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे
सुकमा /शौर्यपथ/
बच्चे किसी भी समाज के विकास का आधार स्तम्भ होते हैं, स्वस्थ और सुपोषित बच्चे एक सुदृढ़ समाज का निर्माण करते हैं। जिले के सुदूर क्षेत्रों में बसे ग्रामों में नक्सल प्रभाव के कारण यह क्षेत्र वर्षों से विकास की मुख्यधारा से अलग रहे हैं। ऐसे में यहां के निवासियों को अशिक्षा, पिछड़ेपन की वजह से कई प्रकार की समस्याओं से जूझना पड़ा है। जिसमें कुपोषण एक मुख्य समस्या बनकर उभरी है। कुपोषण से इन क्षेत्रों के बच्चों में शारिरिक और मानसिक विकास अन्य सामान्य बच्चों से कम हो जाती है। ऐसे में कुछ कर्तव्य परायण शासकीय मैदानी कर्मचारियों द्वारा अपनी पूर्ण कार्यक्षमता से बच्चों को कुपोषण के कुचक्र से निकालने के लिये लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी का उदाहरण कोण्टा विकासखण्ड के नक्सल प्रभावित ग्राम पायतुलगुट्टा में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ता तोडेम पार्वती प्रस्तुत कर रही है।
एकीकृत महिला बाल विकास परियोजना कोन्टा के अन्तर्गत सेक्टर किष्टाराम 01 के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र पायतुलगुट्टा आंगनबाड़ी केन्द्र विगत वर्ष जून 2020 में कार्यकर्ता सुश्री तोडेम पार्वती की नियुक्ति के उपरान्त ही प्रथम बार केन्द्र संचालित हुआ है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तोडेम पार्वती के परिश्रम एवं मनोबल से आज नियमित केन्द्र संचालन के साथ-साथ समय पर टीकाकरण, वी.एच.एस.एन.डी(ग्रामीण स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस) कार्यक्रम, वजन कार्यक्रम आदि का संचालन हो रहा है।
पूर्व में होती थी समस्याएँ, आंबा कार्यकर्ता की नियुक्ति से हुआ समाधान
पायतुलगुट्टा के ग्रामीण बताते हैं कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति एवं केन्द्र के नियमित संचालन से ग्राम में विभिन्न समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण विकल्प खुल गया हैं। कार्यकर्ता नियुक्ति के पूर्व ग्रामवासी महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से वंचित थे। ग्राम में पूर्व में टीकाकरण का अभाव था, प्रसव घरों में ही होते थे एवं कुपोषित बच्चों के चिन्हांकन व ईलाज से ग्रामवासी वंचित थे। परंतु आज कार्यकर्ता स्वयं ग्रामवासियों को प्रोत्साहित कर किष्टाराम पी.एच.सी. में टीकाकरण एवं प्रसव हेतु लेकर जाती हैं साथ ही कुपोषण मुक्ति के पथ पर अग्रसर है।
पार्वती की सहायता से ही ग्राम पंचायत किष्टाराम में मुख्यमंत्री बाल संदर्भ शिविर का आयोजन सफल हुआ। जिसमें बच्चों तथा माताओं को विशेष दवाईयों, प्रोटीन पाउडर तथा अन्य निःशुल्क सामाग्री वितरण कर लाभ प्रदाय किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोगी के रुप में गत वर्ष जुलाई में ही पायतुलगुट्टा में आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती पायम रूकमणी की नियुक्ति की गई जिससे समस्त ग्रामवासी काफी उत्साहित हैं। सहायिका द्वारा सुपोषण केन्द्र में बच्चों के भर्ती के साथ अन्य गतिविधियों, गृह भेट में विशेष सहयोग किया जा रहा हैं। वर्तमान में केन्द्र अन्तर्गत कुल 18 बच्चे 01 गर्भवती एवं 04 शिशुवती महिलाएं पंजीकृत हैं। तोडेम पार्वती द्वारा केन्द्र के 02 मध्यम कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण केन्द्र में पंद्रह दिवस हेतु भर्ती कराया गया है। आज पर्यन्त तक पार्वती ने कुल 08 बच्चों को सुपोषण केन्द्रों की सुविधा से लाभान्वित कर चुकी है।
नक्सलवाद से पीड़ित ग्राम पायतुलगुट्टा आज महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा कुपोषण जैसे गंभीर समस्या के समाधान हेतु संचालित योजना से सुपोषित सुकमा की ओर अग्रसर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं विभाग द्वारा ग्राम में निंरतर प्रयास एवं दृढ़ मनोबल के साथ आंगनबाड़ी केन्द्र संचालित हो रहा है।
अम्बिकापुर /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत शनिवार को सीतापुर के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित विकासखड स्तरीय युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के तैर पर शामिल हुए। इस अवसर पर विकासखंड के युवाओं द्वारा 22 विधाओं में कला का प्रदर्शन किया गया जिन्हें अतिथियों के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भगत ने कहा कि युवाओं के प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आसमान में उड़ने की अवसर प्रदान करने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। युवा महोत्सव आयोजन के माध्यम से युवा शक्ति का युवा उत्साह का युवा टैलेंट का सही दिशा में उपयोग हो तथा सही दिशा देने का काम किया जा रहा है यदि किसी युवा को किसी विधा का बहुत अच्छा ज्ञान है तो इस आयोजन के माध्यम से उनकी प्रतिभा निखर कर सामने आएगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को एक मंच प्रदान किया गया जिसमें हमारे युवा एक से बढकर एक कला का प्रदर्शन किया।
भगत ने कहा कि छत्तीसगढ राज्य में नई फिल्म नीति बनने के बाद बहुत सारे लोगों के फिल्म उद्योग में काम करने का मौका मिलेगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त करने वालों को एक करोड़ तक का तथा अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त करने वालें के 5 करोड़ तक का पुरस्कार राशि मिलेगा। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के जीवन भटकाव के दौर से गुजरता है। लक्ष्य रखने पर ही मंजिल तक पहुंच सकते है।
दो करोड़ से अधिक के विकास कार्यां का भूमिपूजन- मंत्री श्री भगत ने सीतापुर के जयस्तभं चौक के पास नगर पंचायत द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्य मे शामिल होकर दो करोड़ 18 लाख 25 हजार के विभिन्न निर्माण कार्यां का भूमिपूजन किया। इसके पश्चात सीतापुर स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित विकासखंड स्तरीय फूड फेस्टीवल में शामिल होकर महिलाओं द्वारा तैयार किए गए व्यंजन का अवलोकन किया और कुछ व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया।
इस अवसर पर कलेक्टर संजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम कांबले, जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार लंगेह, एसडीएम अनमोल टोप्पो सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजनांदगांव /शौर्यपथ/
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर केंद्रीय पशुपालन और मछली पालन मंत्री संजीव बालियान ने छुईखदान विकासखंड के ग्राम संडी की माधुरी मुन्ना जंघेल को आनंद गुजरात में राष्ट्रीय गोपाल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने माधुरी मुन्ना जंघेल को इस महत्वपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि अपनी इस उपलब्धि से माधुरी ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है।
गौरतलब है कि भारत में श्वेत क्रांति के जनक डॉ. वर्गीस कुरियन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है। माधुरी मुन्ना जंघेल को भारतीय नस्ल की उन्नत डेयरी फार्मिंग की श्रेणी में यह अवार्ड दिया गया है। वे तृतीय स्थान पर चयनित हुई और उन्हें 3 लाख रूपए की राशि सम्मान के रूप में प्राप्त हुई है। डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से 1 लाख रूपए की अनुदान राशि मिली। नाबार्ड के डेयरी योजना से उन्होंने दो गाय तथा डेयरी उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत उन्नत नस्ल की 2 गाय मिली। एक गृहणी होने के बावजूद उन्होंने अपने हौसले और आत्मविश्वास से सफल महिला उद्यमी के रूप में एक विशेष पहचान बनाई। श्रीमती माधुरी मुन्ना जंघेल ने अपनी बात साझा करते हुए कहा कि आज यह पुरस्कार प्राप्त कर बहुत खुशी हुई है। हमारे घर में बहुत गरीबी थी जो डेयरी व्यवसाय से दूर हुई। मैंने इससे न केवल अपने लिए 3 लाख रूपए का मकान बनवा लिया है बल्कि एक एकड़ जमीन भी खरीद ली है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादन प्रतिदिन 70 से 80 लीटर हो रहा है। उन्होंने कहा कि गांव संडी एक छोटा सा आनंद बन गया है। मेरी यह दिली इच्छा है कि संडी के हर घर में दुग्ध उत्पादन हो और सबकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो। हर घर में दूध की नदियां बहे और हर बच्चे को दूध मिले। उन्होंने कहा कि गौ माता की सेवा का फल किस्मत वालों को मिलता है। उन्होंने कहा कि पशुपालन विभाग, मां बम्लेश्वरी स्वसहायता समूह की अध्यक्ष पद्मश्री फूलबासन बाई यादव तथा डॉ. विजय के प्रयासों से यह सफलता मिली है।
बालोद /शौर्यपथ/
कलेक्टर जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों के हितग्राहियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराकर लाभान्वित किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि बाल विकास परियोजना डौंडी-02 के अंतर्गत ग्राम दारूटोला की बालिका चेतना का वजन जन्म के समय 01 किलो 700 ग्राम था, जो कि अति कुपोषित श्रेणी में थी। उन्होंने बताया कि बालिका को सामान्य श्रेणी में लाने के लिए उसके माता, पिता व परिवार के सदस्यों को आगनबाड़ी कार्यकर्ता और पर्यवेक्षक द्वारा समय-समय पर गृहभेंट कर वजन, सतत् स्तनपान, उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही माता को पौष्टिक पोषण आहार, रेडी टू ईट, हरी सब्जी आदि के लिए प्रेरित किया गया। इन सभी प्रयासों से बालिका चेतना का वजन चार माह में 05 किलो 800 ग्राम हो गया। उन्होंने बताया कि बालिका के छह माह पूर्ण होने पर उसे मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत् आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पौष्टिक आहार प्रदाय किया गया। अब 11 माह पूर्ण होने पर बालिका का वजन 07 किलो 500 ग्राम हो गया है, जो की सामान्य श्रेणी में है। इससे बालिका चेतना के माता पिता काफी
कोरबा /शौर्यपथ/
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक के रिक्त पदों में भर्ती के लिए कल 28 नवंबर 2021 को परीक्षा आयोजित की जाएगी। कोरबा जिले में 14 परीक्षा केन्द्रों पर छह हजार 330 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। मण्डी निरीक्षक एवं उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 28 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1.15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में बिना मास्क और बिना मूल पहचान पत्र के प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को मास्क या फेस कव्हर लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा हॉल में प्रवेश के समय प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को पहचान पत्र के रूप में अपनी फोटो युक्त वोटर आईडी कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस, पैनकार्ड या आधार कार्ड भी प्रस्तुत करना होगा। मूल पहचान पत्र के बिना
परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नही दिया जाएगा। वर्ष 2019-20 के लिए जारी विद्यालय का फोटो परिचय पत्र भी मान्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा। परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बॉल पॉइंट पेन से उत्तर अंकित करने की बाध्यता होगी। परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक डिवाईस, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी आदि के साथ-साथ पर्स, पाउस, स्कार्फ लाना भी प्रतिबंधित होगा। परीक्षा अपने साथ हैण्ड सेनेटाइजर के छोटी पारदर्शी बोतल रख सकते हैं। परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। निर्देशों की अवहेलना पर केन्द्र प्रभारी द्वारा संबंधित परीक्षार्थी को परीक्षा से वंचित करने का अधिकार होगा।
जिला प्रशासन द्वारा मण्डी निरीक्षक और उप निरीक्षक परीक्षा के लिए शासकीय ईव्हीपीजी महाविद्यालय रजगामार रोड कोरबा को मार्गदर्शन केन्द्र बनाया गया है। इस केन्द्र के लिए दूरभाष नंबर 07759-221458 भी जारी किया गया है। परीक्षा के दिन परीक्षार्थी दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त परीक्षा के लिए जिला कार्यालय कोरबा में भी अधीक्षक कक्ष क्रमांक 09 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 07759-224611 है। कंट्रोल रूम में परीक्षा के दिन सुबह नौ बजे से परीक्षा समाप्ति तक के लिए दो कर्मचारियों की ड्युटी भी लगा दी गई है।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा स्थलों के आकस्मिक निरीक्षण के लिए दो उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक उड़नदस्ता दल में तीन-तीन अधिकारी शामिल किए गए हैं। दल क्रमांक 01 में जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. तेजराम राठिया, सहायक कृषि विस्तार अधिकारी पी. एल. मिरेन्द्र एवं सहायक अभियंता क्रेडा सुनीता श्रीवास शामिल हैं। इसी प्रकार दल क्रमांक 02 में व्याख्याता मानसिंह राठिया, व्याख्याता माधुरी त्रिपाठी एवं व्याख्याता रेशम दुबे शामिल हैं। उड़नदस्ता दल कोरबा शहर में बनाये गये 14 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर परीक्षा संचालन का जायजा लेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
