
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर के दो स्थानों पर वृहद पैमाने पर वृक्षारोपाण किया जाएगा । महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग प्रभारी श्रीमती सत्यवती वर्मा द्वारा विभागीय समिति की बैठक लेकर कार्यक्रम की तैयारी करने अधिकारियों को निर्देशित किया है। तथा विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जवाहर नगर के अमृत मिशन अंतर्गत निर्मित उद्यान एवं एक अन्य उद्यान में वृक्षारोपण की तैयारी करने कहा है। बैठक में समिति के सदस्य श्रीमती कविता तांडी, श्रीमती निर्मला साहू, राजकुमारी साहू, श्रीमती हेमा शर्मा, श्रीमती उषा ठाकुर, कार्यपालन अभियंता मोहनपुरी गोस्वामी, उद्यान निरीक्षक अनिल सिंह, तथा संदीप श्रीवास्तव, व सियाज खान, रजक अहमद मौजूद थे ।
उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जून को महापौर धीरज बाकलीवाल के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस मनाये जाने का निर्णय विभागीय समिति द्वारा लिया गया । इस संबंध में आज विभाग प्रभारी सत्यवती वर्मा ने विभागीय बैठक लेकर वृक्षारोपण की सभी तैयारी करने का निर्णय लिया है। साथ ही शहर क्षेत्र में वृहद पैमाने पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति लोगों में जनजागरुकता फैलाने पर चर्चा किया गया । उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस को ध्यान में रखते हुये निगम अधिकारियों को तैयारी करने कहा है।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहर के युवा महापौर धीरज बाकलीवाल का जन्मदिवस के अवसर पर आयुष्मान मित्रों ने जिला अस्पताल मेें भर्ती मरीजो को फलाहार वितरण कर मनाया गया ।
इस अवसर पर नगर पालिका निगम दुर्ग में आयुष्मान मित्रो के इस सराहनीय कार्य के लिए माननीय विधायक महोदय श्री अरुण वोरा के द्वारा प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया । जिसके बाद आयुष्मान मित्रों ने जिला अस्पताल दुर्ग में जा कर सभी वार्डो में भर्ती मरीजों को युवाओं के द्वारा फल वितरण किया गया । इस प्रकार सादगी पूर्ण ढंग से महापौर जी का जन्मदिन बनाया गया । इस अवसर पर आयुष शर्मा, भोलू उमरे, कुशल मटियारा , लक्ष्मण शर्मा ,मनीष सोनवानी,अनमोल जैन,नारद धीवर ,विष्णु निषाद,शिवनारायण यादव,महेंद्र सोनकर, प्रितेश यादव ,आदर्श अग्रवाल , तारेंद्र टान्डिया,प्रिंश जॉय,चंदन मटियारा,एवं अन्य युवा मौजूद थे ।
मुख्यमंत्री ने नई सुविधा ’तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का किया शुभारंभ
लोगों को नवीन व्यवस्था से मिलेगा ड्राईविंग लाइसेंस तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित परिवहन विभाग की 22 तरह की सेवाओं का लाभ
विभागीय काम-काज में आएगी पारदर्शिता और बढ़ेगी जवाबदेही: परिवहन मंत्री अकबर
परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति
ड्राईविंग लाइसेंस और पंजीयन संबंधी सेवाओं को आधार से एकीकृत करने वाला
छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में परिवहन विभाग की नई सुविधा ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ का वर्चुअल शुभारंभ किया। इस नयी सुविधा के माध्यम से परिवहन विभाग द्वारा प्रदेशवासियों को 22 परिवहन सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जाएंगी। इन सेवाओं में स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र से संबंधित परिवहन सेवाएं शामिल हैं। स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदकों एवं वाहन स्वामियों के घर के पते पर इन सेवाओं को पहुंचाया जाएगा। आवेदकों को सेवाएं प्राप्त करने के लिए www.parivahan.gov.in पर आवेदन करना होगा। इस सुविधा में स्वैच्छिक ’आधार’ प्रमाणीकरण से परिवहन सेवाएं तत्काल प्राप्त होंगी। इस सेवा के शुरू होने पर छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जहां परिवहन विभाग ड्राइविंग लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधित सेवाओं को आधार से एकीकृत कर रहा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा राज्य में लोगों के जीवन को हर हाल में आसान बनाने का काम सतत रूप से किया जा रहा है। इस कड़ी में राज्य शासन द्वारा परिवहन विभाग की सेवाओं को जन सामान्य के लिए पहले से ज्यादा सुगम बनाया जा रहा है। राज्य सरकार की यह सोच है कि जनसुविधाएं जितनी सुगमता से लोगों तक पहंुचेंगी उनका जीवन उतना ही आसान होगा और विकास की गति तेज होगी। समय के अनुरूप लोगों तक शासन की सेवाएं पहंुचाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा कोरोना संकट के समय में ऑनलाईन सेवाएं पहंुचाने की सराहनीय पहल की गई है। इससे भीड़-भाड़ से होने वाले संक्रमण से जहां बचा जा सकेगा, वहीं लोगों को परिवहन कार्यालय का चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी।
उन्होंने इस अवसर पर प्रदेशवासियों और परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के माध्यम से रायपुर तथा दुर्ग में उपस्थित छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अमर परवानी तथा आटो मोबाईस डीलर्स एसोसिएशन से मनीष राज सिंघानिया आदि से परिवहन विभाग द्वारा आज शुरू की गई नई सुविधा के बारे में फीड बैक लिया। उनके द्वारा भी परिवहन विभाग द्वारा ऑनलाईन सेवाएं प्रदान करने की पहल की सराहना की गई।
परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि परिवहन विभाग द्वारा लोगों तक 22 महत्वपूर्ण सेवाओं को ऑनलाईन पहंुचाने की पहल की गई है। इससे विभाग के काम-काज में और अधिक पारदर्शिता आएगी तथा जवाबदेही भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से लोगों को परिवहन संबंधी सेवाओं के लिए अब चक्कर काटना नही पड़ेगा और उनके समय और धन दोनों की बचत होगी। परिवहन मंत्री अकबर ने बताया कि परिवहन विभाग में लागू इस नवीन व्यवस्था से लोगों को ड्राईविंग लाईसेंस तथा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट सहित 22 तरह की परिवहन संबंधी सेवाएं आवेदनकर्ता को घर बैठे ही उनके पंजीकृत पते पर सुगमता से उपलब्ध हो जाएगी। ट्रेकिंग सिस्टम के माध्यम से स्पीड पोस्ट से भेजी गई डाक की लोकेशन भी ट्रेक की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री बघेल और परिवहन मंत्री अकबर ने ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सुविधा के तहत आवेदकों को स्पीड पोस्ट से भेजे जाने वाले ड्राईविंग लाइसेंस और पंजीयन प्रमाण पत्र प्रवर अधीक्षक डाकघर रायपुर संभाग बी.एल. जांगड़े और सहायक अधीक्षक डाकघर रायपुर जे.एस.पारधी को सौंपे।
इस अवसर पर सांसद श्री दीपक बैज, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, गृह विभाग के अपर मुुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, परिवहन आयुक्त डॉ कमल प्रीत सिंह और अपर परिवहन आयुक्त श्री दीपांशु काबरा उपस्थित थे।
परिवहन विभाग द्वारा आज से शुरू की गई ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ नई सुविधा में डुप्लीकेट लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण एवं पता परिवर्तन सहित लाइसेंस से सम्बंधित 10 सेवाएं और स्वामित्व अंतरण एवं पता परिवर्तन सहित वाहनों से सबंधित 12 सेवाएं घर पहुंचाकर दी जाएगी। नये वाहनों का पंजीयन, पुराने वाहनों का आरसीसी में संशोधन, नवीन ड्रायविंग लायसेंस व पुराने लायसेंस में कराए जाने वाले परिवर्तन के बाद ड्रायविंग लायसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) सीधे पंजीकृत पते पर भारतीय डाक के स्पीड पोस्ट के माध्यम से अधिकतम 7 दिवसों में उपलब्ध कराए जाएंगे। इन्हें विभाग द्वारा डिस्पेच करते हुए आवेदकों के दिए गए पते में स्पीड पोस्ट के ट्रेकिंग आईडी सहित एसएमएस भी भेजा जाएगा, जिससे आवेदकों को वस्तु-स्थिति की जानकारी मिल सके। यदि आवेदक घर में उपलब्ध नहीं रहता है तो भी आवेदक को एसएमएस के माध्यम से डिलीवरी के लिए सूचित किया जाएगा।
वाहन से संबंधित आवेदकों से प्राप्त होने वाले प्रकरण जैसे मोटरयानों का नवीन पंजीयन, स्वामित्व अंतरण, मोटरयान का अल्ट्रेशन, पंजीकृत कार्ड में पता परिवर्तन, मोटरयान में परिवर्तन, फायनेंसन के फ्रेश आरसी, हॉइपोथिकेशन जोड़ना-जारी रखना-रद्द करना, पंजीकृत कार्ड की द्वितीय प्रति, पंजीयन क्रमांक पुनःसमानुदेशन, पंजीयन का नवीनीकरण का परिवहन कार्यालय के द्वारा दस्तावेजों का आवश्यक परीक्षण एवं मोटरयान अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार वाहनों का आवश्यक निरीक्षण करने के पश्चात पंजीयन अधिकारी के द्वारा अनुमोदन किया जाएगा। इस नयी व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए परिवहन विभाग द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया जा रहा है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से आवेदक परिवहन कार्यालयों को अनुमोदन उपरांत स्मार्ट कार्ड आधारित ड्रायविंग लायसेंस एवं रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र प्रेषण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से नागरिक और परिवहन विभाग के अधिकारी भी कार्यक्रम से जुड़े।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर कोरोना महामारी की रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से जिला कलेक्टरों, परिवहन सहित अन्य विभागों को मार्च 2020 से 31 मई 2021 तक की अवधि में कुल 77 करोड़ 51 लाख 44 हजार 446 रूपए की राशि उपलब्ध कराई गई है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में दानदाताओं से मार्च 2020 से मई 2021 तक की अवधि में कुल 86 करोड़ 44 लाख 85 हजार 622 रूपए की राशि प्राप्त हुई है तथा बचत राशि को मिलाकर खाते में कुल जमा 88 करोड़ 47 लाख में से 77 करोड़ 51 लाख रूपए जिलों एवं अन्य विभागों को कोरोना संक्रमण से बचाव एवं प्रबंधन के लिए दिया गया है। वर्तमान स्थिति में मुख्यमंत्री सहायता कोष के बचत खाते में 10.97 करोड़ रूपए तथा सावधि खाते में 47 करोड़ 59 लाख रूपए को मिलाकर कुल 58.56 करोड़ रूपए जमा हैं।
रायपुर / शौर्यपथ / राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति श्री पी.आर. रामचंद्र मेनन ने सेवानिवृत्ति पश्चात् सौजन्य मुलाकात की। राज्यपाल ने उनका शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना की।
रायपुर / शौर्यपथ / अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों ने आज पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी से मुलाकात की। महानिदेशक अवस्थी ने उनके सुदीर्घ जीवन और उज्जवल भविष्य की कामना की। सेवानिवृत्त अधिकारियों में राजीव शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर, बलवीर सिंह रावत उप पुलिस अधीक्षक एसआईबी पुलिस मुख्यालय रायपुर, आर.एन. यादव नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, अजीत यादव पुलिस उप अधीक्षक पुलिस महानिदेशक कार्यालय दुर्ग, शौकत अली पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय दुर्ग, सत्येन्द्र पाण्डेय पुलिस उप अधीक्षक यातायात बिलासपुर और यू.बी.एस. चौहान एआईजी शामिल थे ।
-दुर्ग रेलवे स्टेशन में अब तक साढ़े सात हजार एवं पावरहाउस जंक्शन में तीन हजार यात्रियों की हुई जाँच
-500 कोरोना पाजिटिव भी अब तक हुए चिन्हांकित
दुर्ग / शौर्यपथ / कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण को कमजोर करने बाहर से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी गई। इसके लिए बाहर से आने वाली हर ट्रेन के यात्रियों की स्कैनिंग की गई। इसके लिए विशेष दल बनाया गया था जो रात-दिन कार्य करता था। डिप्टी कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल को इस दल का प्रभारी बनाया गया था। श्री कौशल ने बताया कि दस हजार से अधिक रेल यात्रियों की जाँच की गई। इनमें दुर्ग रेलवे स्टेशन में 7 हजार 4 सौ 44 यात्रियों की जाँच की गई। पावरहाउस स्टेशन में लगभग 3 हजार यात्रियों की जाँच हुई। इनमें से पाँच सौ यात्री कोविड पाजिटिव पाये गए। मौके पर हेल्थ टीम ने मानिटरिंग कर इन्हें अस्पताल अथवा होम आइसोलेशन की जरूरत के मुताबिक रिफर किया। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने समय-समय पर स्टेशन में व्यवस्था की मानिटरिंग भी की। उन्होंने यहाँ गंभीर मरीजों को और कम आक्सजीन लेवल वाले मरीजों को सीधे अस्पताल भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी कराई। दिन और रात दोनों ही टाइम स्कैनिंग होने से ट्रेन के माध्यम से कोरोना प्रसार की आशंका रूकी। कलेक्टर ने निर्देश दिये हैं कि कोरोना के संबंध में लगातार सजग रहें। जब तक यह जड़ से समाप्त न हो जाए, प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहना है। कलेक्टर ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखते ही नजदीकी फीवर सेंटर में पहुँचकर कोरोना की जाँच करानी है। यदि कोरोना संक्रमण के शिकार होते हैं तो चिंता करने की जरूरत नहीं हैं। अस्पतालों में कोरोना के इलाज के लिए सबसे अच्छी व्यवस्था की सुनिश्चित की गई है।
बाहर से आने वाले यात्रियों में भी घटा कोरोना- दुर्ग में सोमवार को 318 यात्रियों की जाँच की गई, इनमें केवल एक ही पाजिटिव आया। पावरहाउस स्टेशन में 182 यात्रियों की जाँच की गई, इसमें कोई भी पाजिटिव नहीं आया।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के व्यक्तियों के लिए कोविड-19 टीकाकरण का विशेष शिविर जिला चिकित्सालय दुर्ग के द्वारा आयोजित किया था जिसमें 20 ट्रांसजेंडर वर्ग के व्यक्ति जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 44 वर्ष से कम है, कोरोना का टीकाकरण कराया गया। जिला स्तरीय ट्रांसजेंडर सदस्य कंचन सेन्दरे द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के शेष व्यक्तियों को एवं आम जनता को वैक्सिन लगवाने हेतु अपील की गई। उन्होंने यह भी अपील की कि आमजन अफवाहों से बचें। मास्क एवं सेनेटाईजर का उपयोग करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के उपसंचालक श्री डी.पी. ठाकुर एवं अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।
-प्रभारी सचिव ने दिये निर्देश, पेड़ कटाई की अनुमति प्रक्रिया सरल होने से बहुत से किसान प्लांटेशन के लिए आगे बढ़ेंगे
-उन्होंने कहा कि फसल वैविध्य को बढ़ावा देने का सुनहरा मौका
दुर्ग / शौर्यपथ / किसान प्लांटेशन की ओर बढ़ें, सागौन एवं बांस जैसे पौधे भी अपने खेतों में लगाएं, इसके लिए पेड़ कटाई की अनुमति प्रक्रिया सरलीकृत की जाएगी। प्रभारी सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेसी ने यह निर्देश पाटन ब्लाक में अधिकारियों की बैठक में दिये। उन्होंने कहा कि पेड़ कटाई के लिए अनुमति की अभी की प्रक्रिया थोड़ी जटिल है इससे किसान प्लांटेशन करने से थोड़ा हिचकते हैं। प्रक्रिया सरलीकृत होने से किसान बड़े पैमाने पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ लेने आगे आएंगे। श्री परदेसी ने कहा कि किसान वैविध्य की दिशा में अब आगे बढ़ना चाह रहे हैं। किसान राजीव गाँधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत तीनों तरह से फसल ले सकते हैं अर्थात धान के बदले दलहन-तिलहन की फसल ले सकते हैं फलदार पेड़ लगा सकते हैं अथवा इमारती लकड़ी के लिए भी प्लांटेशन कर सकते हैं। अपनी फसल के कुछ हिस्सों में इस तरह से अलग-अलग तरह की खेती करने से शासन की योजना का लाभ भी बेहतर मिल सकेगा और इन फसलों में रेट भी अच्छा आएगा। बीमा की सुविधा उपलब्ध होने से किसी तरह का जोखिम नहीं रहेगा। कलेक्टर डाॅ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने बताया कि जिले में तीनों ब्लाकों में सभी स्थानीय अमले को योजना के संबंध में लोगों को जानकारी देने तथा हितग्राहियों का चिन्हांकन करने निर्देशित किया गया है। कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी, रोजगार सहायक, बीट गार्ड आदि का दल ग्रामीणों से मिलकर योजना की जानकारी देकर हितग्राहियों का चिन्हांकन कर रहा है। प्रभारी सचिव ने खाद-बीज की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि किसान फसल वैविध्य की ओर झुकेंगे तो उनकी जरूरतों के मुताबिक गुणवत्तापूर्वक खाद-बीज आदि सुनिश्चित कर लें। उन्होंने कंपोस्ट खाद के विक्रय की स्थिति तथा नालों के जीर्णोद्धार पर हो रहे कार्यों की जानकारी भी ली। बैठक में मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री आशीष वर्मा भी उपस्थित थे। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक, एसडीएम श्री विपुल गुप्ता, जनपद सीईओ श्री मनीष साहू भी उपस्थित रहे।
सुगंधित धान के लिए भी करें प्रेरित, बसना से मंगवाएंगे बीज- प्रभारी सचिव ने योजना के क्रियान्वयन की स्थिति के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि किसान सुगंधित धान के बारे में सबसे ज्यादा पूछ रहे हैं। इसका कारण यह है कि सुगंधित धान का रेट भी अच्छा है और घर में भी इस्तेमाल करने के लिए किसान इसे लगाना चाह रहे हैं। प्रभारी सचिव ने कहा कि छोटे किसानों के साथ ही बड़े किसानों को भी फसल वैविध्य के लिए तैयार करना चाहिए क्योंकि अधिक खेत होने की वजह से वे फसल वैविध्य के सभी रूपों को अपना सकते हैं।
निर्माण कार्य भी देखें- प्रभारी सचिव ने पाटन ब्लाक में चल रहे विविध निर्माण कार्यों को देखा। उन्होंने स्कूलों के अलावा लिफ्ट इरीगेशन की योजनाओं को एवं जलजीवन मिशन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर नजर डाली। उन्होंने निर्माण कार्यों को तेजी से और गुणवत्तापूर्वक पूरा करने निर्देश दिये।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग चौकी पदमनाभपुर जोकि गृह मंत्री के साथ ही साथ दुर्ग नगर पुलीस अधीक्षक का इलाका है थाना पद्मन्थपुर चौकी में विगत कई दिनों से पेट्रोलिंग गाड़ी कंडम पड़ी हुई है जो कि वर्तमान में कंडम होने से M.T.O. शाखा दुर्ग रक्षित केंद्र में खड़ी हो गई है .
फिलहाल में चौकी पद्मन्थपुर पर कोई भी पेट्रोलिंग वाहन नहीं है व चौकी प्रभारी निर्द्रअवस्था मे और वहां के पेट्रोलिंग टीम अपने स्वयं के बाइक से पेट्रोलिंग कर रहे हैं और पेट्रोलिंग प्रभारी खुद अब सामने नही आ रहे है किसी को पता भी नही है यह कि पेट्रोलिंग प्रभारी कौन है व आए दिन पलक झपकते ही चोरी की वारदातें हो रही है और बाइक पेटलिंग के दौरान खुद के वेतन से ही अपने गाड़ी का पेट्रोल डलवा रहे है आज वर्तमान समय मे इतनी भयानक स्तिथि आ गई है कि 100 रुपये में 1 लीटर पेट्रोल मिल रहा है वही आरक्षक लोग किसी को कुछ नही बोल पा रहे है ।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
