Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

रायपुर / शौर्यपथ / मंत्री मोहम्मद अकबर की पहल पर वन विभाग द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति में शिथिलीकरण संबंधी राज्य शासन के महत्वपूर्ण निर्णय पर त्वरित कार्रवाई की गई है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा अब तक विभिन्न पदों में 85 पात्र व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है। इनमें सहायक ग्रेड-03 के पद पर 30, वनरक्षक के पद पर 38 और चतुर्थ श्रेणी के पद पर 17 लोगों को नियुक्ति प्रदान की गई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विगत 18 मई को हुई केबिनेट की बैठक में अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में अहम निर्णय लिया गया था। इसके तहत शासन द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु 10 प्रतिशत की सीमा बंधन को 31 मई 2022 तक के लिए शिथिलीकरण किया गया है। इस संबंध में शासन द्वारा 22 मई को अनुकम्पा नियुक्ति की सीमा बंधन को शिथिलीकरण करने संबंधी जारी आदेश पर मंत्री अकबर ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को तत्परता से कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके परिपालन में विभाग द्वारा तत्परता से अमल करते हुए अब तक 85 पात्र लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर दी गई है।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा वन बल प्रमुख राकेश चतुर्वेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के कांकेर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 7 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित 13 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई। इसी तरह जगदलपुर वनवृत्त में सहायक ग्रेड-03 के पद पर एक, वन रक्षक के पद पर 5 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 सहित कुल 8 और सरगुजा वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 3 तथा वन रक्षक के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 6 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति दी गई है। रायपुर वन वृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 4, वन रक्षक के पद पर 13 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 7 व्यक्ति सहित कुल 24 व्यक्ति और दुर्ग वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 11, वन रक्षक के पद पर 8 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 2 व्यक्ति सहित कुल 21 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है। बिलासपुर वनवृत्त के अंतर्गत सहायक ग्रेड-03 के पद पर 5, वन रक्षक के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर 3 व्यक्ति सहित कुल 10 व्यक्ति और वन मुख्यालय रायपुर में सहायक ग्रेड-03 के पद पर 2 तथा चतुर्थ श्रेणी के पद पर एक व्यक्ति सहित कुल 3 लोगों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान की गई है।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिला पुलिस अधीक्षक के डी. श्रवण के निर्देशन, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति. पुलिस अधीक्षक, लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर दीगर राज्य से तस्करी कर रहे अवैध रूप से शराब कोचियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के दौरान निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना लालबाग के नेतृत्व में दीगर राज्य से शराब लाकर बिक्री कर रहे शराब कोचियों के विरुद्ध कार्यवाही के संबंध में थाना लालबाग को जरिये मुखबीर सूचना मिला की एक व्यक्ति नीले रंग का शर्ट पहना है, जो रेवाडीह राज इम्पीरियल मोड़ के पास प्लास्टिक बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर प्रधान आरक्षक संतोष मिश्रा हमराह स्टाफ के रवाना होकर राज इंपीरियल के पास पहुंचकर हमराह स्टाफ घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को समक्ष गवाहों के धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर पास में रखे शराब के संबंध में कागजात पेश करने कहा गया, जो अपने पास रखे शराब के संबंध में कोई वैध कागजात पेश नहीं किया। आरोपी सदर का यह कृत्व 34 (2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी के कब्जे से 55 पौवा देशी शराब सुप्रिम नंबर 1 महाराष्ट्र कीमती 3300 रूपये समक्ष गवाह के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व आरोपी का कृत्य धारा सदर जुर्म अजमानतीय होने से जरिये फोन गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजन को दी गई एवं विधिवत गिरफ्तार कर मौके पर देहाती नालसी 0/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वापस स्टेशन आकर असल नंबरी अपराध क्रमांक 222/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना लालबाग के प्रधान आरक्षक देवसिंह मार्को, आरक्षक मनीष वर्मा की सराहनीय भुमिका रही।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बरगा रोड़ आम जगल में सुनील मरकाम उर्फ टीर्ल नाम का व्यक्ति अपने हाथ में तलवार रखा है व रोड से आने जाने वाले लोगों को डरा धमकाकर भयभीत कर रहा है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर डी. श्रवण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम अति. पुलिस अधीक्षक, लोकेश देवांगन नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार निरीक्षक राजेश साहू थाना प्रभारी थाना लालबाग के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार बघेल, हमराह स्टाफ घटनास्थल रवाना होकर बरगा मोड़ के पास पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति हाथ में तलवार लिए लहराते हुए मौके पर मिला जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकड़े पूछताछ पर तलवार लहराने वाला व्यक्ति अपना नाम सुनील मरकाम उर्फ टीस निवासी अटल आवास पेंड्री का रहने वाला बताया आरोपी के कब्जे से मौके पर गवाहों के समक्ष धारदार तलवार जप्त कर आरोपी को तलवार रखने एवं लहराने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस देकर वैध दस्तावेज चाहा गया, जिसने नोटिस के जवाब में कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में दिया।
आरोपी का यह कृत्य धारा 25, 27 आर्स एक्ट का घटित करना पाये जाने से गवाहों के समक्ष गिरफ्तारी के कारण सूचना से अवगत कराकर विधिवत् गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी के परिजनों को दी गई एवं अपराध क्रमांक 223/21 धारा 25, 27 आर्स एक्ट कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शेषनाथ चौबे, किशोर यादव, आरक्षक कैलाश मसीह, राजेश श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

राजनांदगांव / शौर्यपथ / जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कोर कमेटी के सदस्य नवीन अग्रवाल ने कहा कि डोंगरगांव जामसरार नदी की घटना के बाद भी कांग्रेस सरकार ने सबक लेने के बजाय तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले पर लीपापोती कर दी गई, जिसके चलते रेत माफियाओं के हौसलें और बुलंद हो गए हैं। डोंगरगांव के ही आढ़ाम, साकरदरा और जामसरार तीनों गांवों में खुलेआम धरती का सीना चीरकर अवैध रेत का खनन किया जा रहा है, जिसे देखकर भी खनिज विभाग एवं स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। आखिर किसके इशारे मे डोंगरगांव क्षेत्र में रेत का यह खेल चल रहा है, क्योंकि जामसरार की घटना ने यह तो साबित कर दिया है कि रेत माफियाओं को राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त है। आखिर वह सफेदपोश नेता सत्ताधारी दल का है या विपक्षी दल का।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि आज राजनांदगांव जिले में बेधड़क और बेखौफ होकर रेत माफियाओं के द्वारा बड़ी मात्रा में रेत चोरी करके बाजार में बेची जा रही है, जिसे पत्रकार जगत द्वारा लगातार अपनी कलम के माध्यम से शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, उसके बावजूद कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है, जो यह दर्शाता है कि अधिकारियों को पता है कि रेत माफियाओं को किसका सरंक्षण प्राप्त है।
नवीन अग्रवाल ने बताया कि कुछ ऐसा ही हाल मुड़पार नदी का है, जहां पर रोजाना बड़ी मात्रा में रेत माफियाओं द्वारा अवैध रेत का खनन कर बाजार में बेचा जा रहा। इससे संबंधित समाचार पत्रकार द्वारा प्रकाशित किया गया था, उसके बावजूद अब तक उस प्रकरण में भी अधिकारी द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। यदि जल्द ही जिले में अवैध रेत खनन पर रोक नहीं लगाई गई तो जनता कांग्रेस के द्वारा उग्र आंदोलन किया जावेगा।

केंद्र सरकार अपने संघीय दायित्व से भाग रहा
रमन सहित किसी भाजपा नेता सांसद ने राज्य को वैक्सीन दिलाने कोई पहल नही किया

रायपुर / शौर्यपथ / कोरोना वैक्सीन के मामले में मोदी सरकार की बदनीयती एक बार फिर खुल कर सामने आ गयी है।प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वैक्सीन के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जो तथ्य उभर कर सामने आए और केंद्र सरकार की वेक्सिनेशन नीति पर जो टिप्पणियां हुई और केंद्र सरकार की तरफ से सरकार के अधिवक्ता ने जो तर्क दिए उससे यह स्प्ष्ट हो गया कि केंद्र सरकार जनता को सस्ता और सर्व सुलभ वैक्सीन दिलाने के प्रति पूरी तरह से उदासीन और लापरवाह है।
मोदी सरकार की वेक्सीनेशन की गलत नीति का परिणाम है कि आज देश भर में 18 से 44 वर्ष के लोगो का टीका करण पूरी तरह से बन्द हो गया है ।एक देश एक विधान का नारा दे कर दशकों राजनीति करने वाले भाजपा की केंद्र सरकार वैक्सीन के मामले एक देश एक दाम नही लागू कर पाई।जो टीका केंद्र 150 में खरीद रहा वही राज्य 300 और 600 में तथा निजी अस्पताल 600 और 1200 में खरीदने को मजबूर है। मोदी सरकार अपने संघीय दायित्व से भाग रही ।आजादी के बाद से अभी तक देश मे जितने भी बीमारियों के लिए टीके लगाए गए सब केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय टीका करण के तहत करवाया ।मोदी सरकार ने कोरोना महामारी में टीका करण के राष्ट्रीय दायित्व को नही निभा पाई।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अचानक एक दिन आ कर देश मे 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को टीका लगाने की घोषणा करने के बाद मोदी और उनकी सरकार ने कोई प्रयास नही किया कि कैसे लोगो को टीका मिलेगा ।राज्यो से कहा गया कि वे कम्पनियों से टीका खरीद कर अपने प्रदेश की जनता को लगवाए । कम्पनिया राज्यो को कितनी मात्रा में कब टीके देगी मोदी सरकार ने इसकी भी कोई नीति नही बनाई। देश के सभी राज्यो में टीका लेने की होड़ लगी हुई है । निर्माता दोनों ही कम्पनियां राज्यो को उनकी मांग की आपूर्ति नही कर रही ।वैक्सीन निर्माता कम्पनियों की कुल क्षमता का पचास फीसदी हिस्सा केंद्र रख रही वह अपने हिसाब से भाजपा शाषित राज्यो को प्राथमिकता से दे रही है।विदेशी वैक्सीन निर्माता कम्पनियां राज्यो से डील नही करना चाह रही इस पर भी केंद्र सरकार अभी तक कोई स्टैंड नही ले रही कि खुद विदेशी कम्पनियों से टीका खरीद कर राज्यो को दे ताकि लोगो को वैक्सीन लग सके।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों का खामियाजा छत्तीसगढ़ को भी भुगतना पड़ रहा । प्रधानंमत्री मोदी ने 19 मई को देश मे 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो को वैक्सीन लगाने की घोषणा किया ।इस सम्बंध 23 मई को केंद्र ने बताया की राज्य वैक्सीन कम्पनियों से खरीद कर टीका लगाएंगे ।छग सरकार ने 26 मई को 50 लाख डोज का ऑर्डर दोनों कम्पनियों को दिया बाद में दूसरी और तीसरे क़िस्त में कुल सवा करोड़ डोज का ऑर्डर दोनों कम्पनियों को दिया गया ।लेकिन दोनों ही वैक्सीन निर्माता कम्पनी ने राज्य के द्वारा दिये गये ऑर्डर के बदले लगभग 12 लाख डोज वैक्सीन की सप्लाई किया ।
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा के नेता राज्य में वैक्सीन को लेकर लगातार झूठी बयान बाजी कर जनता में भ्रम तो फैलाते है लेकिन आज तक किसी भाजपा नेता ने केंद्र से छत्तीसगढ़ को वैक्सीन देने की मांग के लिए कभी पहल नही किया।छत्तीसगढ़ से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ,नेता प्रतिपक्ष ,प्रदेशभाजपाध्यक्षभाजपा की केंद्रीयमंत्री ,लोकसभा के 9 सांसद राज्यसभा के 2 सांसद है जिनकी पहुच केंद्र सरकार और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व तक है लेकिन इन सभी ने कभी राज्य को वैक्सीन दिलवाने के लिए न कभी पत्र लिखा न फ़ोन किया ।इन सभी ने राज्य में लोगो को टीका नही लगने पर घड़ियाली आंसू बहाने बयान जरूर दिया है। यदि भाजपा के यह सारे नेता चाह ले तो राज्य के द्वारा खरीदने के लिए ऑर्डर किये सवा करोड़ डोज की सप्लाई मिल जाय तो राज्य में टीके का संकट समाप्त हो जाय।

मोदी के बातों को शाह भी जुमला करार दिये
भाजपा नेताओं से मोदी सरकार के सात साल की उपलब्धि पूछो तो अगल बगल झांकने लगते है
आज भी जनता अच्छे दिन ढूंढ रही-कांग्रेस

रायपुर / शौर्यपथ / मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल को असफल निराशाजनक और देश के लिए विनाशकारी बताते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार के 7 साल के कार्यकाल का जश्न मना रहे भाजपा नेताओं से उपलब्धि पूछो तो अगल-बगल झांकने लग जाते हैं। भाजपा के कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर रहता है।भाजपा की सरकार चाहे राज्य में हो या केंद्र में जनता से किये वादा को पूरा करने में असफल रही है 15 साल तक छत्तीसगढ़ में रमन भाजपा की सरकार रही है और जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है।
वही हाल उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश गुजरात हरियाणा सहित भाजपा शासित राज्यों का भी है आम जनता त्रस्त है कानून व्यवस्था लचर है मूलभूत सुविधाओं के लिए जनता तरस रही है चुनाव मे किये वादे को पूरा करने में भाजपाशासित राज्यों की सरकारें असफल और निकम्मा साबित हुई है। केंद्र की सरकार भी बीते 7 साल में देश से जनता से किए वादों को पूरा करने में असफल रही है ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आज भी जनता अच्छे दिन ढूंढ रही है जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को 303 सीटें दी 303 सीट वाली सरकार देश के संपत्तियों को बेच रही है आम जनता के ऊपर मनमाना टैक्स लगा रही है रिजर्व बैंक का खजाना लूटा जा रहा है बैंक डिफाल्टर देश छोड़कर भाग रहे है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी के मामले में देश की स्थिति 45 साल पहले की है 40 साल बाद पहली बार जीडीपी इतना नीचे गिरा है 23 करोड़ लोग दोबारा गरीब हो गये,पेट्रोल डीजल रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है सरसों का तेल ₹200 किलो बिक रहा है किसान दिल्ली के सीमा में बीते 6 माह से आंदोलन कर रहे हैं बेटियां असुरक्षित है। गैर भाजपाशासित राज्यो की लोकतांत्रिक तरीकों से चुनी हुई सरकार को केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर अस्थिर किया जा रहा है संघीय व्यवस्थाओं को तार-तार किया जा रहा है महामारी काल में जनता को मदद करने के बजाय केंद्र की सरकार मौन बैठी है वैक्सिंन की किल्लत है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी के चुनावी वादों को शाह भी जुमला करार दिए हैं जब भाजपा के नेता ही मोदी के बातों पर भरोसा नहीं करते हैं स्वभाविक बात है देश की जनता कैसे विश्वास करें?मोदी सरकार ने जनता के साथ विश्वासधात किया है 15-15लाख रुपए खाता में आएंगे, किसानों को स्वामीनाथन कमेटी के सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य मिलेगा, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष दिए जाएंगे महंगाई कम होगी हमारे एक सैनिक के बदले दुश्मन देश के सैनिकों के 10 सिर लाने का दम भरने वाले खुद को 56 इंच का सीना वाले बताने वाले इस महामारी काल में छुपे बैठे हैं।

● जिला कोंडागांव थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत भण्डारडीह पहाड़ी में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़।
● सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 02 नक्सली को किया ढेर। मारे गये नक्सलियों का शव बरामद।
● मुठभेड़ स्थल से 01 नग एस.एल.आर., 01 नग 303 रायफल एवं 03 नग 12 बोर बंदूक सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद।
● सुरक्षाबलों द्वारा माओवादी उपस्थित होने की संभावना में क्षेत्र के आसपास सर्चिंग जारी।

जगदलपुर / शौर्यपथ / दिनाँक 31.05.2021 को उत्तर बस्तर कांकेर मैनपुर डिवीजन के सक्रिय रमेश टेकाम सहित लगभग 10 से 12 माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर कोंडागांव जिला मुख्यालय से डीआरजी की पार्टी गस्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी। दिनाँक 01 जून 2021 के प्रातः 12:30 बजे थाना धनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम भण्डारडीह पहाड़ी के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 02 माओवादियों की डेड बॉडी बरामद की गई। पुलिस पार्टी के भारी दबाव के बढ़ते देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग गए।
मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल से 01 नग एस.एल.आर, 01 नग .303 रायफल, 03 नग 12 बोर रायफल, पिट्ठू , नक्सली साहित्य, बैनर, पोस्टर, टेंट सामग्री, बर्तन एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री बरामद की गई। मुठभेड़ में 01 महिला एवं 01 पुरुष नक्सलियों शव बरामद किया गया, जिनकी शिनाख्ती की जा रही है। आसपास क्षेत्र में माओवादियों उपस्थित होने की संभावना में पुलिस पार्टी द्वारा सर्चिंग की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि मुठभेड़ में और भी माओवादियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। घटना स्थल के आसपास इलाके में लगातार सर्चिंग की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी. द्वारा बताया कि विगत कुछ दिनों से कोंडागांव और कांकेर के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना की जानकारी मिलने पर जिला कोंडागांव एवं कांकेर के BSF/ITBP/STF एवं DRG का बल क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा था। आज दिनाँक 01 जून 2021को कोंडागांव DRG को नक्सल विरोधी अभियान में माओवादियों के विरुद्ध महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई ।

जगदलपुर / शौर्यपथ / भाजपा नगर मंडल महिला मोर्चा ने आज मंगलवार को सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुगोविंद सिंह,छत्रपति शिवाजी वार्ड में कोरोना  महामारी के इस समय घर घर जाकर सेनेटाइजर एवम मास्क का वितरण किया गया। महिला मोर्चा जिला प्रभारी लक्ष्मी कश्यप एवम नगर अध्यक्ष गीता नाग की उपस्थिति में वार्ड में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को मास्क एवम सेनेटाइजर का वितरण किया गया।प्रभारी लक्ष्मी कश्यप ने कहा कोरोना महामारी से बचाव हेतु हमेशा मास्क पहने,सेनेटाइजर का उपयोग करे,भीड़ वाले इलाकों में ना जाये।अध्यक्ष गीता नाग ने कहा 18 वर्ष एवम 45 वर्ष के ऊपर की भाई व बहनों से अपील करती हूँ कि वेक्सिनेशन जरूर लगवाए।इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री कृष्णा राय,नगर मंत्री मंजुला धुव्र, महिला मोर्चा नगर मीडिया प्रभारी ममता सिंह राणा,संगीत मंडल महिला मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जगदलपुर / शौर्यपथ / मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के बस्तर संभागीय सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की सिलगेर गोली काण्ड में आज कांग्रेस की सरकार ने 22 दिन बाद तोड़ी चुप्पी, आखिरकार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के दबाव बाद सरकार आई हरकत में, अपने विधायकों साथ बस्तर सांसद के अध्यक्षता में सरकार ने दिए जांच के आदेश !
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी हुए घटना पर पहले से ही कई गंभीर बातों को प्रदेश की जनता के सामने लाने में सफलता प्राप्त किये जबकि हर घटना की जानकारी हमें है 3 निर्दोस ग्रामीणों को गोली मारा गया और बताया गया वहीं ग्रामीण नक्सली थे, वहीं एक गर्भवती महिला जो भगदड़ में गिरी दबी और बादमे वह गर्भवती महिला का हो गया था मृत्यु इन पहलु पे क्या करेगी सरकार देखने योग्य विषय होगा, वहीं कैंप जिसमे कब्ज़ा किया गया है वह पट्टे की भूमि है आखिर क्यूँ ग्रामीणों की जमीनों पे कब्ज़ा कर खुले कैपं सवाल यह भी ज्वलंत है ! तो कई सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण जिनके ऊपर लाठी चार्ज हुवा और वें लोग अपना उपचार अपने घरो पर कर रहे है उनका न्याय कैसे होगा ! और लगभग 10 से 12 लोग बीजापुर अस्पताल गंभीर रूप घायल होकर उपचार करा रहे है तो वहीं 6 निर्दोष ग्रामीणों को 7 दिन मामले में एफ आई आर कर जेल भी भेजा गया था बादमे ग्रामीणों द्वारा पट्टे देकर जमानत कराई गई ! वहीं ग्राम सिलगेर में पेसा एक्ट कभी उल्लघन हुवा जो सही नहीं है उस पर भी निष्पक्ष जांच होना चाहिए . ऐसे बहुत से ज्वलंत विषय है जिसपर उम्मीद है निष्पक्ष जांच होगा और दोषियों पे कार्यवाही भी हो

जगदलपुर / शौर्यपथ / आज विधायक रेखचंद के द्वारा आप के सेवा के सदस्यो को अभिनंदन पत्र देकर कोरोनाकाल और लॉकडाउन मे किए गये कार्यो की सराहना की गयी। इश्वर की इच्छा के बिना कुछ भी संभव नही होता है। इश्वर ने सह्योग्कर्ताओ को हम तक पहूँचाय, जिनकी मदद से हम असल जरुरतमंदो तक पहुच उनकी मदद की।
इस कोरोनाकाल मे जिन्होने जरुरतमंद लोगो की मदद की ,जैसे जिन्होंने खाद्य सामग्री सब्जी दूध ब्रेड आदि जरूरत मंद लोगों के लिए उपलब्ध कराई और बस्तर जिला के समस्त व्यपारी ,कार्यकर्ता और सहयोगी को मै समीर खान आम आदमी पार्टी अभिनंदन पत्र भेट करता हूँ और उनका तहे दिल से शुक्रिया करता हूँ।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)