
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
गेजेट्स /शौर्यपथ / शाओमी गजब की टेक्नोलॉजी लेकर आई है। यह शाओमी की HyperCharge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। शाओमी की 200W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी सिर्फ 8 मिनट में ही स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देगी। 200W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी के अलावा कंपनी ने अपनी 120W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी पेश की है। कंपनी का दावा है कि यह टेक्नोलॉजी सिर्फ 15 मिनट में ही स्मार्टफोन को फुल चार्ज कर देती है।
सिर्फ 3 मिनट में ही 50% चार्ज हो जाता है फोन
शाओमी की 200 W वायर्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4,000 mAh वाली बैटरी को सिर्फ 3 मिनट में ही 50 फीसदी चार्ज कर देती है। वहीं, बैटरी को 100 फीसदी चार्ज करने में 8 मिनट का टाइम लगता है। वहीं, 120W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4,000 mAh वाली बैटरी को 10 फीसदी सिर्फ 1 मिनट में चार्ज कर देती है। जबकि 50 फीसदी बैटरी चार्ज करने में इस टेक्नोलॉजी को 7 मिनट लगते हैं। वहीं, 100 फीसदी बैटरी चार्जिंग में केवल 15 मिनट का वक्त लगता है।
80W वायरलेस चार्जिंग के बाद अब 120W हाइपर टेक्नोलॉजी
120W वायर्ड और 120W वायरलेस हाइपर चार्ज सॉल्यूशंस को Xiaommi Mi 11 Pro के कस्टम बिल्ड वर्जन में देखा गया है। 120W वायरलेस HyperCharge टेक्नोलॉजी पिछले साल अक्टूबर में आई शाओमी की 80W वायरलेस चार्जिंग के सक्सेसर के रूप में आई है। 80W वायरलेस चार्जिंग टेक्नोलॉजी 4,000 mAh वाली बैटरी को सिर्फ 19 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है। शाओमी ने अपनी 120W चार्जिंग सॉल्यूशन की घोषणा Mi 10 Ultra के साथ की है, जो कि 4,500 mAh की बैटरी के साथ आया है। यह टेक्नोलॉजी Mi 10 Ultra को सिर्फ 23 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है।
देश की आजादी से लेकर, साधारण आदमी के अधिकारों तक, हिंदी भाषा की कलम से लड़ी गयी इंसाफ की लड़ाई - डॉ महंत
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने अपने ट्विटर पर पोस्ट कर हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र के सजग प्रहरी सभी पत्रकारों को बधाई शुभकामनाएं दी है।
विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा कि, देश की आजादी से लेकर, साधारण आदमी के अधिकारों की लड़ाई तक, हिंदी भाषा की कलम से इंसाफ की लड़ाई लड़ी गई। वक्त बदलता रहा और पत्रकारिता के मायने और उद्देश्य भी बदलते रहे, लेकिन हिंदी भाषा से जुड़ी पत्रकारिता में लोगों की दिलचस्पी कम नहीं हुई, क्योंकि इसकी एक खासियत यह भी रही है कि इस क्षेत्र में हिंदी के बड़े लेखक, कवि और विचारक भी आए। हिंदी के बड़े लेखकों ने संपादक के रूप में अखबारों की भाषा का मानकीकरण किया और उसे सरल-सहज रूप देते हुए कभी उसकी जड़ों से कटने नहीं दिया।
नवागढ़ / शौर्यपथ / क्षेत्र के अवैध नशीले पदार्थ कारोबारियों के लिए शनिवार का दिन दिल दहला देने वाला साबित हुआ। जब नवागढ़ थाना प्रभारी आरपी सिंह ने दबिश दे कर 27 नग गांजे का पेड़ जब्त किया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर सीधे हवालात पहुंचाया।
मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना अंतर्गत ग्राम गोड़ीकला में अवैध रूप से गांजे की खेती करने की शिकायत मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर नवागढ़ थाना प्रभारी सिंह ने अपने दल के साथ उक्त स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि ग्राम के माखन राजपूत पिता परदेशी उम्र 58 वर्ष के द्वारा अपने खेत में विभिन्न प्रकार की फसलों के बीच मे गांजे की फसल भी लगाया गया है। पुलिसिया कार्रवाई करने के बाद माखन के खेत से गांजे के 27 नग गांजा का पौधा वजन 5.6 किलोग्राम कीमती 28,000 रुपये अलग-अलग आकार के पौधे जब्त किए गए। जहाँ से आरोपी को पकड़कर नवागढ़ थाना लाया गया और उन पर धारा 20 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आर पी सिंह , एस आई घनश्याम चिंडा, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक राहुल दुबे, हेमप्रसाद साहू, केशव विश्वकर्मा , खुलेश्वर गायकवाड की मुख्य भूमिका रही।
दुर्ग / शौर्यपथ / विश्वव्यापी कोरोना संक्रमण की रोकथाम में फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में दुर्ग पुलिस, पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के नेतृत्व में तथा अतरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू के मार्गदर्शन में जनता के जान एवं सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी पहलुओं पर बेहतर कार्य कर रही है। दुर्ग पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों ने कोरोना संक्रमण के दौरान लगातार पेट्रोलिंग एवं पॉइंट ड्यूटी के माध्यम से चौक-चौराहे पर नाकाबंदी, कानून व्यवस्था , बाजारों में पेट्रोलिंग के माध्यम से जनता को जागरूक करते हुए, जरूरत मंद व्यक्तियों को सहयोग जैसे विभिन्न प्रकार के दिये गये कर्तव्यों का निष्पादन किया है। कर्तव्य के निष्पादन के दौरान जिले के कई पुलिस अधिकारी- कर्मचारी कोरोना से संक्रमित हुए और उनमें से उप निरीक्षक इन्दुराम साहू, सउनि प्रकाश दास, प्रआर भगवान दास, फुलचंद भुआर्य शिव बोधन यादव एवं आरक्षक नरेश भाई सोनी ज्यादा संक्रमित होने से उनकी मृत्यु हो गई। जो दुर्ग पुलिस के लिए आपूर्णिय क्षति है।
इन पुलिस कर्मियों के परिवार से मिलने स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर उनके घर पहुंचे। उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग विवेक शुक्ला एवं रक्षित निरीक्षक निलेश द्विवेदी जिला दुर्ग थे। पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने उन पुलिस परिवारों से मिलकर उनके कुशलता के संबंध में जाना। साथ ही शासकीय देय स्वत्व एवं अनुकम्पा नियुक्ति के संबंध में भी जानकारी ली।
6 परिवारों में से 3 परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति मिल गई है एवं शेष 3 परिवार की अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में है जिसे शीघ्र पूर्ण करा लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हम सब एक परिवार हैं। आप के किसी भी समस्याओं का निराकरण के लिए हम सदैव तत्पर है। आप किसी भी समय हमसे सम्पर्क कर सकते है। पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर पुलिस परिवार भावुक हो गये।
भाजपा के प्रदेश प्रभारी और अब संगठन महामंत्री बेबस और लाचार है भाजपा नेताओं की गुटबाजी के संक्रमण हैं
संगठन में साल भर से महत्वपूर्ण पदों में नियुक्ति नही कर पर रहे है प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय सभी डेड लाइन भी डेड हो गयी हैं
अगली डेड लाइन 31 मई तक अगर रिक्त पदों ने नियुक्तियां नही हुई तो भाजपा प्रभारी और संगठन प्रभारी को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिये
रायपुर/शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने कहा कि जहां एक और समूचा देश एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कोरोना वायरस के सेकंड वेव का संक्रमण झेल रहा है वहीं दूसरी ओर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अपने शीर्ष नेताओं की गुटबाजी के संक्रमण का सेकंड वेव झेल रही है भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय को इस जून में अध्यक्ष बने 1 वर्ष हो जायेंगे और शीर्ष नेताओं के गुटबाजी के संक्रमण के चलते वह अपनी संपूर्ण कार्यकारिणी घोषित नहीं कर पाये हैं प्रदेश प्रभारी बनने के बाद दुग्गाबाती पुरंदेश्वरी के आधा दर्जन डेडलाइन देने के बाद भी प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता विष्णु देव राय की कार्यकारिणी को गठित नहीं होने दे रहे हैं प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का डेट लाइन भी डेड हो चुका है क्योंकि डी पुरंदेश्वरी एक महिला है और भाजपा के पितृ संगठन आरएसएस में महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित है इस कारण भाजपा के शीर्ष नेता उनके आदेशो की खुलेआम अवहेलना कर रहे है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेता गुटबाजी के संक्रमण के सेकंड वेव से ग्रसित हैं जिसे देख नवनियुक्त राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश ने भी चिंता जताई है और कहा है कि बचे हुए पदों पर 31 मई तक किसी भी हाल में नियुक्तियां पूरी कर ली जानी चाहिये। भारतीय जनता पार्टी जहां एक और अपने को कैडर बेस पार्टी कहती है दंभ भरती है वह केवल खोखला साबित हो रहा है।धरातल स्तर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है और शीर्ष नेताओं में गुटबाजी का संक्रमण फैला हुआ है कैडर बेस पार्टी का दंभ भरने वाली भाजपा का हवाई किला ढह चुका है जिसे अब संगठन महामंत्री शिव प्रकाश फिर से बनाने का स्वांग कर रहे हैं। जिसमें उन्हें सफलता नही मिल पा रहा है। 31 मई की डेट लाइन तक अगर प्रदेश भाजपा के रिक्त पदों में नियुक्तियां नहीं हो पाएगी तो प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और प्रदेश संगठन प्रभारी शिव प्रकाश को अपने पदों से इस्तीफा दे देना चाहिये क्योंकि प्रदेश भाजपा का शीर्ष नेतृत्व आपसी गुटबाजी के भयावह व संक्रमण से गुजर रहा है जिसका की इलाज ना तो डी पुरंदेश्वरी के पास है ना शिव प्रकाश के पास है।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ की अध्यक्ष श्रीमती गोदावरी निषाद के नेतृत्व में आदिवासी अंचल के ग्राम पंचायत बागरेकसा के आश्रित ग्राम गौटियाटोला में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं को सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ द्वारा स्वनिर्मित स्वच्छ सेनेटरी पैड नि:शुल्क वितरण किया गया और माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। श्रीमती गोदावरी निषाद के नेतृत्व सभी मातृशक्तियों ने माहवारी के दौरान गंदे कपड़े का त्याग कर स्वच्छ सेनेटरी पैड उपयोग करने का संकल्प लिया। समिति की अध्यक्ष गोदावरी निषाद ने बताया कि अभी भी अधिकांश क्षेत्रो में महिलाएं माहवारी के दौरान गंदे कपड़े का उपयोग करती हैं और इससे संबंधित भयंकर बीमारियों से ग्रसित होकर अपना जीवन अभिशाप बना लेती है या जान गंवा बैठती है। इसलिए उनकी संस्था पूरे लगन से इससे बचाव की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था विगत कई वर्षों से आदिवासी एवं पिछड़े क्षेत्रो में घर घर जाकर, जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं में जागरूकता ला रही है, वहीं स्कूलों में जाकर माहवारी के दौरान स्वच्छता के लिए किशोरी बालिकाओं को जागरूक कर रही है। उनकी संस्था द्वारा जागरूकता के उद्देश्य से विवाह में घर-घर जाकर नई दुल्हनों को स्वनिर्मित सेनेटरी पैड का पैकेट उपहार स्वरूप संस्था द्वारा दिया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य स्वच्छ नारी, समृद्ध समाज बनाना है, इसी उद्देश्य को पूरा करते हुए नाबार्ड ने इसी वर्ष इस संस्था को पैड उत्पादन यूनिट अनुदान स्वरूप दिया है। यह संस्था नाबार्ड के सहयोग से स्वच्छ और सस्ता सेनेटरी पैड निर्माण कर हर घरों तक पहुंचा रही है। संस्था द्वारा गांव-गांव जाकर वरिष्ठजनों एवं महिला कार्यकर्ताओं के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाकर अंचल के प्रत्येक गांव को माहवारी के दौरान गंदा कपड़ा मुक्त ग्राम बनाने के लिए सराहनीय पहल किया जा रहा है, जिसमे अंचल के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने एवं जागरूकता कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने के लिए सर्वनारी जनकल्याण समिति डोंगरगढ़ ने समस्त लोगों का आभार व्यक्त किया है और संस्था ने सभी क्षेत्रों के वरिष्ठजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं महिला कार्यकर्ता बहनों से इस जागरूकता की मुहिम में संस्था का सहयोग कर मनोबल बढ़ाने का आग्रह किया है।
दुर्ग / शौर्यपथ / देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर चरोदा मंडल भाजपा ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा व पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला भिलाई तथा चरोदा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन परमेश्वरी भवन भिलाई 3 में किया गया।
इस आयोजन के समापन में लोकसभा सांसद विजय बघेल पहुंचे। साथ ही पूर्व विधायक सांवलाराम डाहरे, जिला भिलाई के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शुक्ला की भी उपस्थिति थी। सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत लगभग 13 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में गरिमा जायसवाल, अरुण साहू, तोरण सोनी, हेमंत सिंह, राकेश चोकर दिनेश साहू, मनीष झा, एम नियोगी, पीतांबर हरपाल, गणेश देवांगन, गौरव, मलय बनर्जी, रंजन सिंह, निश्चय बाजपेई, पुरुषोत्तम यादव आदि शामिल हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष निश्चय वाजपेई, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष डॉ राधेश्याम वर्मा, चरोदा मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, मंडल महामंत्री नारायण रेड्डी, मंडल कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर जयसवाल, पुखराज जैन, चंद्रिका यादव, गौरी शंकर, मुकेश अग्रवाल, रामखिलावन वर्मा, सुषमा जेठानी, प्रेमलता चंद्राकर, कुम्हारी मंडल से अध्यक्ष पीएन दुबे, महामंत्री गोल्डी गोस्वामी के साथ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।
भिलाई तीन / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के पार्षद व हिंद सेना समाज सेवी संगठन के राष्ट्रीय प्रतिनिधि संतोष महानंद एवं एल्डरमैन व प्रदेश महामंत्री संजय साहू ने अपने निधि से क्षेत्र के जरूरतमंद हितग्राहियों को आज कैबिनेट मंत्री गुरु रुद्रकुमार जी के निवास स्थल एवं वार्ड 33 में रसद सामग्री सुखा राशन पहुंचाने का कार्य लगातार जारी है । पार्षद संतोष महानंद एवं एल्डरमैन संजय साहू ने संयुक्त रुप से क्षेत्रवासियों को जागरूक करते हुए शासन के नियमानुसार कोरोना महामारी के संक्रमण से बचाव हेतु टिकाकरण करने की अपील की है ।
इस रसद सामग्री वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंद सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष व पार्षद राकेश वर्मा , प्रदेश महामंत्री नरेश भोयर , प्रदेश महामंत्री व पूर्व पार्षद संगीत सोरी , प्रदेश महामंत्री युवा ब्रिग्रेड अभिनव बघेल ,शिक्षक प्रभाग प्रदेश प्रतिनिधि सुरेश वर्मा सर, प्रदेश प्रतिनिधि चंद्रभान सोनवानी, प्रदेश प्रतिनिधि रुपेन्द्र भारती, कार्यकारी जिलाध्यक्ष दुर्ग इन्द्रजीत सिंह यादव , दुर्ग जिला महामंत्री जी. जगन्नाथ राव , दुर्ग जिला महामंत्री युवा ब्रिग्रेड व पाटन विधानसभा प्रभारी डोमन साहू , कार्यकारी अध्यक्ष अहिवारा विधानसभा रविन्द्र हरपाल , कार्यकारी अध्यक्ष पाटन विधानसभा सुनिल सिंह , मिलिंद धनी, बाबू जफर,सुरेश पाटले , वैभव , श्रीनु राव , महेंद्र तांडी , करन सोनवानी , मनोज तिवारी , विनोद भारती , पदुम घृतलहरे , दिपक कशयप , भूपेंद्र मानिकपुरी , रजनी भारती, भानुप्रताप घृतलहरे , अमित साहू , दिवाकर सेन, राजेश चौहान , आशीष निर्मलकर, राहुल वर्मा, नेमीचंद साहू, रवि सेन, कुशल साहू, पप्पू साहू , नितिन पटेल, अभय टंडन, रमेश विश्वकर्मा, रवि साहू, गोपाल यादव, नितिन वर्मा, संतोष साहू, राहुल देव, प्रमोद मंडावी, दीपक बघेल, टिंकू ठाकुर, वीरेंद्र प्रसाद, देवेंद्र गजभिए, सोमेश महेश्वरी, देव पांडे, अविनाश वर्मा, परमानंद महेश्वरी, आशीष विश्वकर्मा, अनिल मंडारिया, दीपेश देशमुख, राजेश माने, चंद्रशेखर प्रसाद, सहित हिन्द सैनिक एवं क्षेत्रवासी उपास्थि थे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संरक्षक पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.दिग्विजय सिंह के निर्देशन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, जशपुर नरेश पूर्व राज्य सभा संासद रणविजय सिंह जुदेव की अनुशंसा पर अम्बिकापुर सरगुजा रियासत के युवा विष्णु सिंह देव को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा विंग का छत्तसीगढ़ प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय महामंत्री अनिल सिंह चंदेल ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया है।
विष्णु सिंह देव के छत्तीसगढ़ प्रांत के युवा विंग का अध्यक्ष बनने पर पर क्षत्रिय समाज के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई देते हुए कहा कि, विष्णु सिंह देव सदैव से समाज सेवा के कार्य में अग्रिम पंक्ति में सदैव तत्पर रहते हैं। छत्तीसगढ़ प्रांत के युवा विंग के अध्यक्ष बनने से छत्तीसगढ़ के क्षत्रियों में एक अच्छा संदेश जायेगा।
विष्णु सिंह देव के युवा विंग के अध्यक्ष बनने पर बधाई देने वालों में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष राणा प्रेम कुमार सिंह, राणा अशोक कुमार सिंह, एन.के.पी.सिंह, माधव सिंह, यू.बी.एस.चौहान, गजेन्द्र सिंह, भगवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, हेमनारायण सिंह, सुशील कुमार सिंह, आर.डी.सिंह, तेजप्रताप सिंह, क्षत्रिय कल्याण सभा के सचिव अरविंद सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सचिव सुनील सिंह, जग्गू सिंह ठाकुर, अनिरूद्ध सिंह, सुभाष कुमार सिंह, डॉ.विनोद सिंह, आकाश सिंह राजपूत, पार्षद रंग बहादूर सिंह, संतोष सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, श्रीमती सरोज सिंह, राणा अरूण कुमार सिंह, अशोक सिंह, सुधीर कुमार सिंह, खिलावन सिंह चौहान, रमा शंकर सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अरूण सिंह, शिवेन्द्र सिंह परिहार, अरूण सिंह, संजय प्रताप सिंह, रामनरेश सिंह गौतम, धनंजय सिंह, श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती राधा सिंह, कैलाश सिंह, विजय सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
दुर्ग / शौर्यपथ / अनलॉक के बाद आज पहले संडे का संपूर्ण लॉकडाउन मार्केट एरिया तक सिमटा रहा। गली मोहल्ले में लॉकडाउन बेअसर नजर आया। कोरोना संक्रमण कम होते ही सुरक्षा उपाय बरतने के प्रति लोगों की बेपरवाही खुलकर सामने आ रही है। लोग मास्क और शारीरिक दूरी के गाइड लाइन का पालन करना भी भूलने लगे हैं।
दुर्ग जिले में अनलॉक के बाद आज पहला संडे रहा। जिला प्रशासन ने इस दिन संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर रखा है। केवल आपातकालीन सेवाओं को जारी रखने की छूट संडे को दी गई है। भिलाई दुर्ग के सभी मार्केट आज बंद रहे। सिर्फ चिकित्सा सेवा से संबंधित इकाई, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी चालू रहे। इसका असर मार्केट में साफ़ नजर आया। प्राय: सभी मार्केट में सन्नाटा पसरा रहा। फोरलेन सहित अन्य प्रमुख आवाजाही वाली सड़कों पर भी सामान्य दिनों में मुकाबले आवाजाही कम रहने से संपूर्ण लॉकडाउन एक तरह से सफल नजर आया। लेकिन शहर के अंदरूनी इलाके में नजारा काफी अलग देखने को मिला।
शहर के अंदरूनी गली और मोहल्ले में लोग समूह में खड़े होकर गप्पे लड़ाते नजर आए। इन इलाकों की सड़कों पर भी बेरोक टोक आवाजाही बनी रही। मास्क और शारीरिक दूरी के गाइड लाइन का पालन करने के प्रति भी काफी कम लोगों में गंभीरता का भाव देखने को मिला। यह कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना संक्रमण के मामले कम होते ही लोग बेपरवाह हो गए हैं। ऐसे में संडे को जिला प्रशासन द्वारा जिस मकसद से संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है। उसकी सफलता पर प्रश्नचिन्ह उभर आया है। गौरतलब रहे कि दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामलों का औसत 3 फीसदी से कम बना हुआ है। इस औकात को खतरे की स्थिति से बाहर माना गया है। लिहाजा जिला प्रशासन ने 26 में से अनलॉक का ऐलान कर सुबह 6 से शाम 6 बजे तक सभी व्यवसायिक गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति प्रदान कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में भी बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध के साथ कामकाज शुरू हो गया है। लेकिन संडे को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का फरमान कायम है। लेकिन इसे लेकर लोगों में पहले की तरह गंभीरता आज के संडे लॉकडाउन में देखने को नहीं मिला।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
