Google Analytics —— Meta Pixel
April 05, 2026
Hindi Hindi
शौर्यपथ

शौर्यपथ

नई दिल्ली /शौर्यपथ / जून माह से ऐसे कई बदलाव होने जा रहे हैं, जो हमारी जिंदगी पर असर डालने वाले साबित होंगे. इसमें सबसे बड़ा महत्वपूर्ण बदलाव तो 01 जून से ही हो रहा है, जिससे हवाई किराया बढ़ जाएगा. दरअसल, सरकार ने उड़ानों की अवधि के हिसाब से न्यूनतम किराये में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. साथ ही गोल्ड हॉलमार्किंग और मोबाइल से भी इनकम टैक्स रिटर्न भरने जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं..इसके अलावा कई बैंकिंग बदलाव भी जून माह से लागू होने जा रहे हैं, जो बैंकिंग ग्राहकों पर असर डालेंगे..
हवाई किराया बढ़ने से यात्रियों को झटका...
विमानन मंत्रालय ने 40 मिनट तक की उड़ान के लिये किराये की निचली सीमा को 2300 रुपये से बढ़ाकर 2600 रुपये कर दी है. इसमें 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इसी तरह 40 मिनट से लेकर 60 मिनट की उड़ान अवधि के लिये किराये की निचली सीमा 2900 रुपये की जगह अब 3,300 रुपये प्रति यात्री होगी. Air Passenger को बढ़ा किराया देना होगा.
ITR मोबाइल से भी भर सकेंगे...
जून महीने में आपके लिए आयकर रिटर्न फाइल करने का तरीका भी बदल जाएगा. दरअसल, सीबीडीटी 7 जून से ऑनलाइन रिटर्न फाइलिंग यानी ई फाइलिंग का नया पोर्टल या वेबसाइट लांच करने जा रही है. इसे ई-फाइलिंग 2.0 नाम दिया गया है. यही नहीं, 1 से 6 जून तक ई रिटर्न फाइलिंग की सुविधा भी बंद रहेगी. मोबाइल से इनकम टैक्स रिटर्न भर पाएंगे और रिफंड मिलना भी तेज होगा.
सोने की शुद्धता की हॉलमार्किंग अनिवार्य...
सरकार 15 जून से सोने की शुद्धता की गारंटी देने वाली गोल्ड हॉलमार्किंग को अनिवार्य की जा रही है. 15 जून से सिर्फ 14, 18 और 22 कैरेट की गोल्ड ज्वैलरी ही मिलेगी. सभी पर हॉलमार्क का निशान होगा. सोने के आभूषण के कारोबारियों को बीआईएस लैब से ज्वैलरी पर हॉलमार्क कराना अनिवार्य होगा.
आधार वेरीफाई नहीं तो पीएफ ट्रांसफर में मुश्किल
ईपीएफओ ने कहा है कि अगर 1 जून के बाद किसी का भविष्य निधि खाता आधार से लिंक नहीं है तो उसका इलेक्ट्रानिक लेनदेन नहीं हो सकेगा. ऐसे में पीएफ खाते में कंपनियों की ओर से अंशदान खाताधारक के खाते में ट्रांसफर करना संभव नहीं होगा.
बैंकिंग में भी नए बदलाव
सिंडिकेट बैंक ने 01 जून से अपने लेनदेन के लिए तमाम क्षेत्रों के आईएफएससी कोड के बदलाव को लागू कर देगा. ऐसे में सिंडिकेट बैंक के खाताधारक अपने क्षेत्र का नया आईएफएससी कोड जान लें तो मुश्किलें नहीं आएंगी. वहीं बैंक ऑफ बड़ौदा चेक भुगतानके नियमों में बदलाव लागू करेगा. ऐसे में 2 लाख रुपये से अधिक के लेनदेन पर ग्राहकों से रिकन्फर्म का मैसेज आएगा, तभी इसे मंजूरी मिलेगी.

नई दिल्ली /शौर्यपथ /दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वैक्‍सीन की कमी को लेकर पिछले कुछ सप्‍ताह से केंद्र सरकार पर निशाना साध रखा है. केजरीवाल के इस 'हमले' को लेकर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिल्‍ली के सीएम पर 'घटिया राजनीति में लिप्‍त होने' का आरोप लगाया था. खट्टर के इस आरोप का जवाब देने में केजरीवाल ने भी देर नहीं लगाई. दिल्‍ली के सीएम ने सोमवार को हरियाणा के सीएम के आरोप के जवाब में ट्वीट किया, 'मेरा लक्ष्‍य लोगों की जान बचाना है, वैक्‍सीन बचाना नहीं.'
दिल्‍ली के सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खट्टर साहब, वैक्सीन से ही लोगों की जान बचेगी. जितनी जल्दी वैक्सीन लगेंगी, उतने लोग सुरक्षित होंगे. मेरा मक़सद वैक्सीन बचाना नहीं, लोगों की जान बचाना है.' गौरतलब है कि सीएम खट्टर ने रविवार को टीवी ब्रीफिंग के दौरान दिल्‍ली सरकार की ओर से 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए वैक्‍सीनेशन रोकने और वैक्‍सीनेशन केंद्रों को अस्‍थाई तौर पर बंद करने का उल्‍लेख किया था. उन्‍होंने कहा था-यह केवल ड्रामा है जब उन्‍होंने कहा था 'वैक्‍सीन डोज नहीं मिलने के बाद सभी वैक्‍सीन सेंटर कल से बंद हो जाएंगे. मेरा मानना है कि दिल्‍ली का हिस्‍सा अन्‍य राज्‍यों में मुकाबले (वैक्‍सीन के मामले में) कहीं अधिक है. हरियाणा के सीएम ने कहा था, 'दूसरे राज्‍यों की तरह क्‍या हमें भी प्रतिदिन दो लाख डोज खत्‍म करनी चाहिए? हम 50 हजार-60 डोज एक दिन में यूज करते हैं. इसे अरविंद केजरीवाल को देखना चाहिए लेकिन उनका इरादा राजनीति करने का है. कोरोना महामारी के दौरान किसी को ओछी राजनीति में लिप्‍त नहीं होना चाहिए.'

बीजेपी नेता खट्टर ने कहा था कि दिल्‍ली बहुत तेज गति से टीकाकरण कर रहा है. गौरतलब है कि कुछ सप्‍ताह पहले सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वैक्‍सीन की कमी के मुद्दे पर लेटर लिखा था और कहा था कि देश की राजधानी को हर माह 80 लाख डोज की जरूरत है लेकिन मई में उसे केवल 16 लाख डोज मिली. उन्‍होंने लिखा था- जून में हमारा हिस्‍सा और घटाकर आठ लाख डोज कर दिया गया है. ऐसे में तो हमें पूरे शहर का टीकाकरण करने में 30 माह लग जाएंगे. सत्‍ताधारी पार्टी ने कहा था कि वैक्‍सीन की कमी के कारण दिल्‍ली को 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों का टीकाकरण फिलहाल रोकना पड़ा है.

नई दिल्ली/शौर्यपथ / जूही चावला ने याचिका में कहा है कि 5G नेटवर्क से इंसानों और धरती के इकोसिस्टम को गंभीर और दोबारा न बदला जा सकने वाला नुकसान पहुंचेगा. लिहाजा उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.अभिनेत्री होने के साथ जूही चावला पर्यावरण कार्यकर्ता भी हैं और पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचने का दावा करते हुए उन्होंने यह याचिका दाखिल की है. जूही का कहना है कि 5जी के रेडिएशन ( विकिरण) से न केवल इंसानी आबादी प्रभावित होगी, बल्कि जानवरों और वनस्पति पर भी बुरा प्रभाव पड़ने वाला है.
जूही चावला की यह याचिका जस्टिस सी हरि शंकर के समक्ष आई थी, जिसे उन्होंने दूसरी बेंच को स्थानांतरित कर दिया है, जिस पर 2 जून को सुनवाई होगी. अभिनेत्री ने दावा किया कि अगर दूरसंचार कंपनियों को 5जी नेटवर्क स्थापित करने की इजाजत दे दी गई तो धरती पर कोई भी इंसान, जानवर, पक्षी, कीड़े-मकोड़े और कोई भी पौधा इसके विकिरण के प्रभाव से अछूता नहीं रह पाएगा. उन सभी पर 24 घंटे 365 दिन मौजूदा रेडिएशन से 100 गुना ज्यादा स्तर का प्रभाव देखने को मिलेगा.
यह रेडिएशन धरती के इकोसिस्टम (पारिस्थितिकी तंत्र) को बुरी तरह बिगाड़ कर रख देगा और इसे कभी दोबारा सुधारा भी नहीं जा सकेगा. एडवोकेट दीपक खोसला के जरिये यह मुकदमा दायर किया गया है, ताकि सरकारी एजेंसियों और दूरसंचार कंपनियों को यह निर्देश दिया जाए कि वे साबित करें कि यह 5जी नेटवर्क जनता की भलाई के लिए है और इससे कुछ भी नुकसान इंसानों और जीव-जंतुओं और वनस्पति पर नहीं पड़ेगा. इससे महिलाओं, बच्चों और नवजातों और हर प्रकार के जीवों और पेड़-पौधे इसके विकिरण से प्रभावित नहीं होंगे.

मनोरंजन /शौर्यपथ /बॉलीवुड के 'किंग' यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की बेटी सुहाना खान के फोटोज वीडियोज अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। सुहाना के कई फैन पेज सोशल मीडिया पर मौजूद हैं, जो उनके अनदेखे व रेयर फोटोज- वीडियोज शेयर करते हैं।
'पीचेस' पर दिखाया जलवा
हाल ही में सुहाना खान का एक वीडियो उनके फैन पेज ने शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर @suhanakha2 पेज द्वारा सुहाना खान के एक प्यारा वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें सुहाना अपनी एक दोस्त के साथ जस्टिन बीबर के गाने पीचेस पर लिप सिंक करती नजर आ रही हैं। सुहाना के क्यूट एक्सप्रेशन्स फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं।
वीडियो हुआ वायरल
बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पीले और काले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। गाने पर सुहाना काफी क्यूट एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं, वहीं उनकी एक दोस्त भी इस वीडियो में उनके साथ दिख रही हैं। बता दें कि देखते ही देखते ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
21 की हुईं सुहाना खान
गौरतलब है कि हाल ही में सुहाना खान ने अपना 21वां जन्मदिन मनाया है। जन्मदिन के मौके पर सुहाना ने अपनी एक फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी, वहीं उनके फैन पेज द्वारा उनके कई फोटोज और वीडियोज शेयर किए गए थे। वीडियोज के वायरल होने के अलावा ट्विटर पर #SuhanaKhan ट्रेंड हुआ था।

खेल /शौर्यपथ / भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी और चेन्नई सुपर किंग्स के कोच माइकल हसी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत सुरक्षा के मद्देनजर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए उचित जगह नहीं है। वैसे भारत में इस साल टी-20 वर्ल्ड कप होगा या नहीं, यह अभी तक तय नहीं हुआ है। हसी ने यह बयान बायो बबल में ज्यादा कोरोना केस आने के बाद स्थगित हुए आईपीएल 2021 के बाद दिया था। हसी खुद कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
हसी को जवाब देते हुए गावस्कर ने कहा कि, 'ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को तब पैसा कमाने वाले टूर्नामेंट के साथ बने रहने में कोई समस्या नहीं थी, जब भारत के कुछ ही शहरों में कोरोना के मामले एक्टिव थे। ऐसे में अब जब लाखों के मुकाबले केस कम थे, तो तब भी ऑस्ट्रेलिया में से किसी ने ऐसा सुझाव नहीं दिया था कि भारत का दौरा रद्द किया जाना चाहिए। मेलबर्न में तो कोरोना के ज्यादा एक्टिव केस होने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन हुआ।'
'द स्पोर्ट्सस्टार' से बात करते हुए उन्होंने भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे की भी बात की। उन्होंने कहा कि, 'उस समय किसी कंगारू खिलाड़ी के मुंह से कोई बात क्यों नहीं निकली, जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। यहां भारत ने तीन वनडे, तीन टी-20 और चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस दौरे में भारत ने कोरोना के केस बढ़ने के बावजूद मैच खेले थे।' गावस्कर चाहते हैं कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया से टी-20 विश्व कप आयोजित करने में वैसा ही सहयोग मिले, जो भारत ने उन्हें पिछले साल 10 मैचों का दौरा करने के लिए दिया था।
गावस्कर ने आगे कहा कि, 'भारत इस समय बुरे दौरे से गुजर रहा है। यदि अगस्त के आखिर तक भारत में हालात ठीक नहीं होते तो, टी-20 विश्व कप की मेजबानी यूएई ही करेगा। लेकिन, तब तक कृपा करके अचानक से किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।'

आस्था / शौर्यपथ / प्रकृति में ग्रहों और नक्षत्रों की गति का मौसम परिवर्तन में बहुत बड़ा योगदान है। जिस तरह मीन सक्रांति (लगभग 15 मार्च) में सूर्य के संचरण से गर्मी का आगमन निर्धारित होता है उसी प्रकार कन्या राशि (लगभग 15 सितंबर) में सूर्य होने पर शरद ऋतु के आगमन की सूचना मिलती है। प्रकृति की घटनाओं का संबंध ग्रहों नक्षत्रों की चाल से निर्धारित होती है। मई में दो भयानक चक्रवात आए इसमें भी ग्रह-नक्षत्रों का योगदान है। 18 मई से 30 मई तक चंद्र ग्रहण, ग्रहों का वक्रीत्व,राशि परिवर्तन, उदय-अस्त सहित विभिन्न परिवर्तन हुए।
क्या है नौतपा: जब भी सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में संचरण होता है। वह समय नौतपा का कहलाता है। इस वर्ष नौतपा 25 मई से आरंभ हो चुका है और आठ जून तक रहेगा। माना जाता है कि नौतपा अवधि में सूर्य अपनी प्रचण्ड किरणों से तपता है और यही 10-12 दिन की अवधि मानसून की गति और उसके फैलाव का निर्धारण करते हैं। फिलहाल सूर्य अपनी प्रचंड गर्मी से तप रहा है। एक जून के बाद थोड़ा बहुत मौसम में परिवर्तन हो सकता है, लेकिन अधिकतर क्षेत्रों में सूर्य की प्रचण्डता बनी रहेगी। सूर्य की इसी प्रचण्डता के मध्य मानसून का आरंभ होता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देखें तो बरसात का मौसम किसानों के अनुकूल रहेगा और समय-समय पर पर्याप्त वर्षा होती रहेगी। मौसम शास्त्र में उल्लेख है कि नौतपा की अवधि पूरी होने के 20-25 दिन के आसपास पूरे भारत में मानसून सक्रिय हो जाता है। आठ मई को नौतपा खत्म होगा। यानी 28 जून से तीन जुलाई तक मानसून देश में छा सकता है।

मनोरंजन /शौर्यपथ / ऐसा लग रहा है अभिनेता कार्तिक आर्यन के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पहले करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’, फिर शाहरुख खान के प्रोडक्शन की ‘फ्रेडी’ (Freddie) से उन्हें बाहर कर दिया गया। अब जो खबर सामने आई है निश्चित रूप से उनके प्रशंसकों को निराशा होगी।
कार्तिक को झटका
हमारे सहयोगी हिन्दुस्तान टाइम्स को सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि कार्तिक आर्यन के हाथों से एक और फिल्म चली गई है। जी हां, सूत्र ने बताया कि फिल्ममेकर आनंद एल राय की अनटाइल्ड फिल्म से कार्तिक आर्यन को आउट कर दिया गया है। यह एक गैंगस्टर फिल्म है लेकिन अब कार्तिक इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे।
अभी तक वजह पता नहीं
सूत्र ने कहा कि ‘आनंद के साथ कार्तिक की बातचीत अगले स्तर तक पहुंच गई थी। स्क्रिप्ट को पढ़ने से लेकर उसका नैरेशन तक दे दिया गया था लेकिन इससे पहले वो फिल्म साइन करते, चीजें नहीं हुईं।‘ हालांकि इसके पीछे की वजह के बारे में अभी पता नहीं चला है। सूत्र ने आगे कहा कि ‘फैक्ट ये है कि करण जौहर ने जब कार्तिक को निकाला तो दूसरे लोग भी उससे प्रभावित हुए। ऐसे में यह तीसरी फिल्म है जिससे कार्तिक चूक गए।‘
बता दें कि इस साल फरवरी में कार्तिक आर्यन और आनंद एल राय के साथ फिल्म करने की खबर आई थी। कार्तिक को आनंद के ऑफिस के बाहर भी देखा गया था।
आयुष्मान ले सकते हैं जगह
अब बताया जा रहा है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना हो सकते हैं। सूत्र ने कहा कि ‘आनंद फिल्म के लिए आयुष्मान खुराना को देख रहे हैं। इससे पहले दोनों ने “शुभ मंगल सावधान” और “शुभ मंगल ज्यादा सावधान” में साथ काम किया था। इसलिए आश्चर्य नहीं होना चाहिए।‘
क्या है वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक को जिन दो फिल्मों 'दोस्ताना 2' और 'फ्रेडी' से बाहर किया गया उसकी वजह यह थी कि वो स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग कर रहे थे। जबकि फिल्म साइन करते वक्त उन्होंने स्क्रिप्ट पर हामी भर दी थी।

शौर्यपथ / बात जब तीखे मसालेदार चटपटे खाने की होती है तो राजस्थान का नाम सबसे पहले लिया जाता है। राजस्थान के बारे में कहा जाता है कि यहां के कुछ पकवान ऐसे हैं जिन्हें जिंदगी में एक बार हर व्यक्ति को जरूर टेस्ट करना चाहिए। इसी लिस्ट में राजस्थानी पकौड़ा कढ़ी का नाम भी शामिल है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह झटपट बनने वाली चटपटी कढ़ी।
राजस्थानी कढ़ी बनाने के लिए सामग्री-
-50 ग्राम बेसन
- 250 छाछ
- स्वादानुसार नमक
-1/2 लीटर पानी

राजस्थानी कढ़ी के पकौड़े बनाने के लिए सामग्री-
-1 कप बेसन
- 2 टेबल-स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- एक छोटा स्पून हल्दी पाउडर
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
- 1 टी-स्पून ज़ीरा
- थोड़ी सी बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- नमक स्वाद अनुसार
- पकौड़े तलने के लिए तेल
कढ़ी में छोंक लगाने के लिए सामग्री-
-1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच राई
- थोड़े से कढ़ी पत्ते
- 1 छोटा चम्मच पिसी हुई लाल मिर्च
- 3 साबुत लाल मिर्च सूखी हुई
राजस्थानी पकौड़ा कढ़ी बनाने की विधि-
राजस्थानी पकौड़ा कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाले बर्तन में बेसन और छाछ डालकर अच्छी तरह उसे मथ लें ताकि कढ़ी के घोल में बेसन की गुठली न रह जाए। अब इसमें पानी डालकर तेज आंच पर 1 उबाल आने तक लगातार चलाते रहें। अंत में इसमें स्वादानुसार नमक डाल दीजिए।
कैसे बनाएं कढ़ी के पकौड़े?
कढ़ी के पकौड़े बनाने के लिए सभी सामग्री को पानी के साथ एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें और चम्मच से घोल डालते हुए थोड़े-थोड़े पकौड़े को मध्यम आंच पर उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। अंत में तेल सोखने वाले कागज पर पकौड़े निकालकर रख दें।
राजस्थानी कढ़ी में ऐसे लगाएं तड़का-
एक कढ़ाई में तेल गरम करें जिसमें दालचीनी, लौंग, लाल मिर्च, सौंफ, धनिया, ज़ीरा, मेथी दानें, कड़ी पत्ता और लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर कुछ देर तक भुन लें फिर इसमें कढ़ी डालकर इसे अच्छी तरह मिला दें। आपकी राजस्थानी पकौड़ा कढ़ी बनकर तैयार है। आप चाहे तो इस गर्मा-गर्म राजस्थानी कढ़ी को चूरमा, दाल-बाटी या फिर चावल,रोटी और परांठे के साथ परोस सकती हैं।

ब्यूटी /शौर्यपथ / स्किन को फ्लोलेस, चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए कई तरह के स्किन केयर रूटीन हैं जिन्हें आप फॉलो करते होंगे। कई लोग पार्लर जा कर ब्यूटी सर्विस का ऑपशन चुनते हैं, तो कई लोग घर में ही स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। लॉकडाउन के चलते पार्लर जा कर ब्यूटी सर्विस लेने वाले लोग परेशान है। लॉकडाउन की वजह से सभी तरह की ब्यूटी सर्विस बंद हैं। ऐसे में जानते हैं कि घर में रह कर कैसे स्किन को स्वस्थ रखा जा सकता है। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए दो समय का स्किन केयर रूटीन हमे जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए जानते है स्किन केयर रूटीन के बारे में...

स्किन केयर डे रूटीन
स्टेप 1- सबसे पहले अपने चहरे को ठंडे पानी से धोएं।
स्टेप 2- अब अपने चेहरे को फेस वॉश से साफ करें क्योंकि यह आपकी स्किन से गंदगी को हटाने में मदद करेगा।
स्टेप 3- इसके बाद अपने चेहरे को गुलाब जल या एलोवेरा जेल से टोन करें। ड्राइ स्किन वाले त्वचा के लिए ऑर्गेनिक टोनर चुनने की कशिश करें।
स्टेप 4- अब एक मॉइस्चराइजर लें और इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं, ऐसा करने से आपकी स्किन को हाइड्रेशन और नमी मिलेगी।

स्किन केयर नाइट रूटीन
स्टेप 1- सबसे पहले अपने चेहरे को फेस वॉश से साफ करें ताकि स्किन से गंदगी को हटाने में मदद मिले।
स्टेप 2- अगर चेहरे पर मेकअप है तो नारियल के तेल या फिर किसी ऑरगेनिक मेकअप रिमुवर से साफ करें।
स्टेप 3- चेहरे से डेड स्किन को हटाने के लिए चेहरे पर कॉफी या फिर ब्राउन शुगर का इस्तेमाल करें। इसे आप हफ्ते में दो बार जरूर करें।
स्टेप 4- अब आप अपनी नाइट क्रीम का इस्तेमाल करें।

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो अपने डॉक्टर की सलाह से ही रूटीन को फॉलो करें।

 

खाना खजाना / शौर्यपथ / भारत में शायद ही कोई होगा जिसने बिहार के लिट्टी-चोखा का स्वाद नहीं चखा होगा। लिट्टी-चोखा बिहार का एक फेमस फूड है। पर क्या आप जानते हैं जिस तरह बिहार में वेज पसंद करने वाले लोगों के बीच लिट्टी-चोखा काफी पसंद किया जाता है, ठीक उसी तरह लगभग पूरे भारत में नॉनवेज के शौकीन लोगों के बीच पश्चिम चंपारण जिले का 'चंपारण मटन करी' फेमस है। इस डिश की खासियत यह है कि यह बनने में जितनी आसान होती है खाने में उतनी ही टेस्टी भी होती है। तो आइए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है यह बिहार फेमस डिश 'चंपारण मटन करी'।
चंपारण मटन करी बनाने के लिए सामग्री-
-मटन-500 ग्राम
-प्याज-300 ग्राम
-लहसुन साबुत-2
-अदरक-लहसुन पेस्ट-3 चम्मच
-नमक-स्वादानुसार
-धनिया-हल्दी पाउडर-2 चम्मच
-मिर्च और गरम मसाला पाउडर-2 चम्मच
-साबुत गरम मसाला-1 चम्मच
-सरसों तेल-1 कप
-सौंफ पाउडर-1/2 चम्मच
-दालचीनी-1 चम्मच
-तेजपत्ता-2
-जीरा-1/2 चम्मच
-काली मिर्च-लौंग-1/2 चम्मच
-धनिया पत्ता-1 चम्मच
-दही-1/2 कप

चंपारण मटन करी बनाने की विधि-
चंपारण मटन करी बनाने के लिए सबसे पहले मटन को अच्छे से साफ करके किसी बर्तन में में रख लें। इसके बाद एक कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें जीरा-तेज पत्ता, प्याज, गरम मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर एक मिनट पकाएं। एक मिनट बाद इसमें मटन के साथ हल्दी पाउडर आदि सामान को डालकर कुछ देर पकाने के लिए छोड़ दें। लगभग 15 मिनट बाद इसमें दही के साथ काली मिर्च, गरम मसाला और लौंग को डालकर दीजिए और एक बार चलाकर मटन को ढक दें। लगभग 20 मिनट पकने के बाद गैस को बंद करके ऊपर से धनिया पत्ता डालकर कुछ देर बाद खाने के लिए सर्व करें।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)