Google Analytics —— Meta Pixel
May 22, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग शहर में नेहरू नगर चौक से पुलगांव चौक तक सड़क समीकरण एवं सौंदर्य करण का कार्य पिछले 4 वर्षों से ज्यादा समय से जोरो पर…

दुर्ग। शौर्यपथ । दुर्ग जिले के सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीटों में अगर नाम आएगा तो भिलाई नगर विधानसभा सीट का ही नाम सामने आता है भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव आरंभ होने से मतदान खत्म होने के बाद तक लगातार विवाद की स्थिति निर्मित होती रही है झूठे वादों और सही कम्युनिकेशन का अभाव इसका प्रमुख कारण रहा है । 

भिलाई नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे एक अच्छे नेता तो हैं परंतु उनके समर्थकों का व्यवहार 5 साल सत्ता से बाहर रहने के बाद भी नहीं बदला चुनाव प्रचार के प्रथम दिन से लेकर अंतिम दिन तक समर्थकों द्वारा व्यवहार में लगातार बदलाव देखने को मिलता रहा जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आती रही वैसे-वैसे उन्होंने मिठास की मात्रा बढ़ती रही चुनाव में मतदान के दिन तक मिठास की मात्रा इस कदर बढ़ गई की आम जनता को अगर मिठास के कारण शुगर भी हो जाए शुगर की बीमारी होने का भी खतरा मंडराने लगा लगातार बदलते व्यवहार से कहीं ना कहीं आम जनता अचंभित भी थी और कशमकश में भी थी मतदान के बाद भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थकों के व्यवहार में फिर बदलाव देखने को मिलने लगा यहां तक की मीडिया जो कि किसी भी चुनाव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है जिसके कम्युनिकेशन की जिम्मेदारी जिस नेता/ कार्यकर्ता को थी वह भी मतदान के पहले तक लगातार शब्दों के चयन में बदलाव करते रहे वही मतदान के बाद हुए आमूल चूल परिवर्तन और बातचीत में रूखापन से यह तो निश्चित हो गया कि आज भी यदि पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करते हैं तो यही समर्थक एक बार फिर अपने पुराने ठर्रे पर चलने लगेंगे जैसा की 2018 के चुनाव के पहले चलते थे जिसके कारण आम जनता पूर्व मंत्री के सफल कार्यकाल के बावजूद भी उनके पक्ष में मतदान न कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर युवा प्रत्याशी देवेंद्र यादव को जीत दिलाई ऐसी ही स्थिति कुछ इस बार भी नजर आने लगी है । अब देखना यह है कि इस बार यदि भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे चुनावी मैदान में जीत दर्ज करते हैं तो आम जनता से उनका संपर्क सीधे होगा या फिर एक बार फिर बिचौलिए के रूप में अन्य नेता समर्थक अपने पुराने दिनचर्या को लागू करेंगे परिणाम आने में अब 12 दिन ही शेष रह गए हैं और परिणाम के बाद ही यह फैसला होगा की भिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता किसे अपना जनप्रतिनिधि चुनती है।

नोट:भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडे के चुनावी ज़िम्मेदारी निभाने वाले नेता से बातचीत के आधार पर 

 दुर्ग / शौर्यपथ / 84 वे जन्मदिन में प्रवेश करने जा रहे  दुर्ग शहर पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार,  रोजाना योगाभ्यास और 4 किमी की दौड़ लगाकर बेहतर स्वास्थ के लिए आने वाली पीढ़ी को करते है जागरूक।
  22 नवंबर 1940 को मालगुजार परिवार में जन्मे पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यो में संतुलित जीवन शैली के साथ सक्रिय रहते है, पूर्व में अनेक पद पर कार्य किए जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश में लघु उद्योग निगम आयोग अध्यक्ष, (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) , रेल्वे सलाहाकार समिति सदस्य , सचिव किला मंदिर लोक न्यास,सचिव  विद्यापीठ शैक्षणिक संस्थान , मध्यप्रदेश ट्रक ऑनर्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़  प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे,  दो बार सबसे सफल महापौर रहे ताम्रकार का कार्यकाल रहा अनेकों विकास कार्यो के साथ .
 उल्लेखनीय है कि नगर निगम दुर्ग का मोनो भी पहली बार उनके कार्यकाल में अपनी पहचान बनाया . पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शंकर लाल ताम्रकर अपने जन्मदिन पर आने वाले पीढ़ी को सन्देश देते हुए यह कामना करते है कि सामान्य और संतुलित जीवन शैली के साथ बेहतर स्वास्थ लाभ के लिए उत्साहित करना चाहते है ।
  पूर्व महापौर श्री शंकर लाल ताम्रकर के जन्मदिवस पर उनके शुभचिंतक अधिवक्ता प्रमोद दुबे बधाई सन्देश देते हुए कहा कि -  "अभिनंद्दन" परम आदरणीय हमारे प्रेरणा स्रोत श्री शंकर लाल जी ताम्रकार पूर्व महापौर नगर पालिक निगम दुर्ग एवं पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम के अपने जीवन के 84 वर्ष में प्रवेश करने पर हार्दिक अभिनंदन करते हैं उनका विराट व्यक्तित्व अछूणा रहे एवं अपने जीवन में उत्तरोत्तर वृद्धि करें यही कामना करते हैं जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वे प्रतिदिन जीवन में बहुत सक्रिय रहते हैं और और अपने दिनचर्या में योग के अलावा 4 किलोमीटर दौड़ते हैं ।

दुर्ग / शौर्यपथ / औलाद से बड़ा सुख एक पिता के लिए सबसे बड़ा अनमोल सुख है किन्तु रायपुर निवासी नाहटा परिवार की एक ऐसी पहल जिसका कोई मोल नहीं…

दुर्ग /शौर्यपथ /

  छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव तो खत्म हो गया लेकिन मतदान के आखिरी दिन से लेकर अभी तक भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता मतदान बीत जाने के बावजूद भी भिडते हुए नजर आ रहे है। इस मामले में मतदान के दिन देर रात्रि जहां कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के विरूद्ध सेक्टर 6 कोतवाली थाना में अपराध दर्ज कराया और आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। वहीं 19 नवंबर को सेक्टर 9 चौक पर कांग्रेस के सेक्टर 10 के पार्षद अभय सोनी व उसका पुत्र अमन सोनी व उसके दोस्तों ने मिलकर मारपीट की वही थाने में भी कांग्रेस कार्यकर्ता व डीवाई समर्थक सतपाल सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह, उम्र 39 वर्ष सेक्टर 10 निवासी के साथ कांगे्रस पार्षद व उसके पुत्र ने ये कहकर मारपीट किये कि भाजपा के लिए इस चुनाव में तुम काम कर रहे हो। सेक्टर 9 चैक के अलावा कोतवाली थाने में पुलिस की मौजूदगी में भी सतपाल से जमकर मारपीट की गई।
  मारपीट के दौरान सतपाल चूकि एक सिक्ख युवक है, और केशधारी युवक है, उसकी पगडी तक उतार कर अपमान किया गया। इसके कारण जहां एक ओर सिक्ख समाज और सतपाल काफी आहत है, वहीं कांग्रेस पार्षद अभय सोनी ने थाने में कहा कि मैं पार्षद हूं और अभी मेरी तीन साल पर्षदी बरकरार है ये कहते हुए पुलिस वालों को भी धमकाया। बहरहाल सतपाल सिंह की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने 19 नवंबर को 22 बजकर 50 मिनट पर धारा 294, 295 ए, 323, 506 और 34 के तहत पार्षद अभय सोनी व उनके पुत्र व उसके अन्य साथियों के विरूद्ध अपराध दर्ज कर लिया है और सतपाल के साथ ये लोग गाली गलौच करते हुए कहे कि तुम पैसा लेकर वार्ड 65 में भाजपा का प्रचार किये हो, और सतपाल को जान मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किये।
   ये सारा वाक्या कोतवाली थाने की सीसीटीव्ही में भी कैद है। वहीं इस पूरे मामले केा लेकर सतपाल सिंह ने प्रतिनिधि को कहा कि मैं कांग्रेस का सच्चा सिपाही हूं। कांग्रेस पार्षद सोनी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के साथ मारपीट जो की है, उससे मैं काफी आहत हूं। मेरा परिवार व सिक्ख समाज के लोग भी काफी उद्वेलित है,मैं इस मामले को राजनैतिक रूप नही देना चाहता हूं। मेरा नेता विधायक देवेन्द्र यादव, पार्षद सुभद्रा सिह व अनिल सिंह हैं, मैं ना डरूंगा ना झूकूंगा। उन्होनें आगे कहा कि मैं कांग्रेस के कौमी एकता के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व अल्पसंख्यक विभाग का संभाग का उपाध्यक्ष रह चुका हूं।
  इस पूरे मामले को लेकर मैं पार्टी फोरम में बात रखूंगा कि अभय सोनी पार्षद को कांग्रेस पार्टी निकाले व उसको पद से निष्कासित करें व पुलिस इस मामले में इतने घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नही की है, उसे तत्काल गिरफ्ताकर कर जेल में डाले। सतपाल ने ये भी खुली रूप से चैलेंज रूप से कहा कि कांग्रेस 2018 का चुनाव जीती है, और 2023 में भी ये चुनाव जीतेंगे। भाजपा का हार का सामना करना पडेंगा। हमारा नेता जय जय जय जॉनी यानि देवेन्द्र यादव है। उधर इस मामले में कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं ने सतपाल से संपर्क करने का प्रयास किया कि मामले का सेटलमेट हो जाये, लेकिन सतपाल का कहना है कि इस मामलें में मुझे सिर्फ और सिर्फ  न्याय चाहिए।
  आज की स्थिति यह है कि चुनाव खत्म हो गया और रिजल्ट आने वाला है, और कांग्रेस जीतने वाली है, कांग्रेस भाजपा का कार्यकर्ता लडे तो समझ में आता है, लेकिन हमारी कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस पार्षद व उनका पुत्र कांग्रेस कार्यकर्ता के ही दुज्मन बन बैठे हैं। ऐसे में पार्टी कहां से मजबूत होगी।  पुलिस इस मामले में 48 घंटे के अंदर यदि कांगं्रेस पार्षद व उसके पुत्र तथा उनके साथियों को गिरफ्तार नही करेगी तो सतपाल सिक्ख समाज, कांग्रेस कार्यकर्ता व ज्द्मुभचिंतकों व समर्थकों के साथ आई जी कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगा और तब तक धरना देगा जब तक उसको न्याय नही मिल जाता। वहीं राजनीतिक गलियारों में सतपाल सिंह के इस मामले में कई भाजपा नेता भी सतपाल के  संपर्क में है, जो सतपाल से कह रहे है कि आप के साथ जो घटना घटी उससे हम सभी दुखी है, हमसे जो भी मदद आपको चाहिए हम आपकी मदद करने कोतैयार है, पूर्व में भी खुर्सीपार में मलकीत सिंह की हत्या के मामले में गलत हुआ था अब तो हद हो गई कि कांग्रेस नेता कांग्रेस कार्यकर्ता पर ही हमला कर रहा है, इसकी हम निंदा करते है।

  भाजपा के लिए मेरे कार्य करने का प्रमाण प्रस्तुत करें पार्षद सोनी

सतपाल सिह ने अभय सोनी द्वारा पैसा लेकर भाजपा के लिए इस चुनाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए मारपीट किया है, इस पर सतपाल सिंह ने कहा है कि यदि मैं भाजपा के लिए कार्य किया हूं तो पार्षद अभय सोनी व उनके समर्थक  उसे प्रमाणित करें। मेरा हर विडियों व फोटो कांग्रेस के लिए कार्य करते हुए नजर आ रहा है।

रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान पूर्ण हो चुका है मतदान के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकले तेज हो गई है कि प्रदेश में सरकार…

मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र पर जनता ने भरोसा नही किया
माता बहनों ने कांग्रेस के छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना पर भरोसा किया

     रायपुर/शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र पर प्रदेश के हर वर्ग ने भरोसा किया है। 3 दिसंबर को फिर कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और 2018 में भाजपा सरकार की बिदाई के साथ शुरू हुई नवा छत्तीसगढ़ गढऩे की कांग्रेस की विकास यात्रा निर्बाध गति से आगे बढ़ेगा। प्रदेश की जनता ने मोदी की गारंटी और भाजपा के घोषणा पत्र से किनारा कर लिया, भरोसा नही किया। माता बहनों ने कांग्रेस सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना के माध्यम से मिलने वाले हर साल 15000 रु. की राशि, 500 रु. रसोई गैस सिलेंडर में सब्सिडी, महिला समूह की कर्ज माफी जैसे विषयों पर भरोसा किया और बढ़-चढ़ कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना होगा, किसानों का कर्ज माफ होगा, धान की कीमत 3200 रु. प्रति क्विंटल मिलेगा, 200 यूनिट तक बिजली निशुल्क मिलेगी, मजदूर न्याय योजना से 10 हजार रु. खाता में आयेगा। 17 लाख से अधिक आवास मिलेंगे, केजी से पीजी तक की शिक्षा निशुल्क मिलेगी, आत्मानंद योजना से सरकारी स्कूल उन्नयन होगा, तिंवरा का समर्थन मूल्य में खरीदी होगी एवं 2018 में सरकार बनाने के बाद शुरू हुई सभी योजनाएं निरंतर गति के साथ चलेगी।
     प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा नेताओं को दिन में सपना देखने की आदत पड़ गई है। भाजपा के अधिकांश बड़े नेता चुनाव हार रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशियों को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का ही समर्थन नहीं मिला। जनता तो पहले ही भाजपा से दूर थी भाजपा जो आयातित नेताओं के दम पर प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी। मतदान खत्म होने के बाद आयातित नेता झोला उठाकर चले गए। भाजपा कार्यालय में सन्नाटा पसर गया। प्रदेश के भाजपा के नेता पहले ही अपनी हार स्वीकार कर चुके थे। प्रदेश के भाजपा आरएसएस के कार्यकर्ता भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के कामों पर भरोसा कर रहे हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र से भाजपा से जुड़े किसान और युवा भी प्रभावित हैं और उन्होंने कांग्रेस पर भरोसा किया है।
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने पूरे चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने का काम किया है, झूठ बोलकर राजनीति की है और जनता भाजपा के झूठ को दरकिनार कर प्रदेश को ऊंचाई में ले जाने वाले कांग्रेस सरकार पर भरोसा किया, सरकार के कामों पर भरोसा किया और 3 दिसंबर को फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनता से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी प्रदेश की खुशियली में चार चांद लगेगा और देश में छत्तीसगढ़ सबसे विकसित खुशहाल और समृद्ध राज्य के रूप में जाना जाएगा।

दुर्ग / शौर्यपथ /

   छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम नक्सली हमले की जांच को लेकर आज 21 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में बड़ा फैसला हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए (हृढ्ढ्र) की याचिका को खारिज कर दिया। अब राज्य की पुलिस झीरम नक्सली हमले के पीछे षड्यंत्र की जांच कर सकती है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि - आज रास्ता साफ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षड्यंत्र रचा था, सब साफ हो जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस कर सकती है झीरम नक्सली हमले की जांच

  दरअसल 2013 में चुनाव के पहले कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के दौरान 25 मई को पार्टी के सभी बड़े नेता सुकमा से जगदलपुर लौट रहे थे, उसी समय नक्सली हमला हुआ। इसमें महेंद्र कर्मा, नंदकुमार पटेल, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार जैसे बड़े कांग्रेस नेताओं के काफिले पर हमला हुआ। महेंद्र कर्मा और नंदकुमार पटेल को नक्सलियों ने बेरहमी से मार डाला। इस हमले के बाद पूरे देश में हड़कंप मंच गया था। चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के लगभग सभी शीर्ष नेताओं की हत्या हो गई। इस मामले में एनआईए जांच कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी लगातार ये आरोप लगा रही थी कि ये राजनीतिक षड्यंत्र है।
    इस मामले में जांच आगे न बढऩे पर 2018 में राज्य में कांग्रेस की सरकार ने नए बिंदुओं के साथ जांच के लिए एक स्ढ्ढञ्ज गठन किया। छत्तीसगढ़ पुलिस इस मामले की जांच के लिए एनआईए से फाइल मांगती रही, लेकिन फाइल नहीं मिली। एनआईए ने पुलिस की जांच को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने आज खारिज कर दिया।

एनआईए ने जानबूझकर नहीं की जांच - कांग्रेस
 
 सुप्रीम कोर्ट में कांग्रेस के पक्ष रखने वाले वकील सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुप्रीम कोर्ट की चीफ जस्टिस की बेंच ने एनआईए के उस अपील को खारिज कर दिया, जिसमें छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा झीरम मामले के बड़े षड्यंत्र की जांच के लिए एफआईआर दर्ज किया गया था। एनआईए का कहना था चूंकि मामले की जांच पहले हमने की है, इसलिए छत्तीसगढ़ पुलिस इस जांच को नहीं कर सकती। इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार और अपीलकर्ता जितेंद्र मुदलियार का कहना था हमले के षड्यंत्र की जांच एनआईए ने जानबूझकर नहीं की। इसलिए उन्हें फिर से जांच सौंपने का अर्थ नहीं होता। इस तर्क को सुनने के बाद कोर्ट ने एनआईए के अपील को खारिज कर दिया। इस फैसले के साथ ही अब इस मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस जांच कर सकेगी।

भूपेश ने किया ट्वीट
 
 कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि झीरम कांड पर सुप्रीम कोर्ट का आज का फैसला छत्तीसगढ़ के लिए न्याय का दरवाजा खोलने जैसा है। झीरम कांड दुनिया के लोकतंत्र का सबसे बड़ा राजनीतिक हत्याकांड था। इसमें हमने दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 32 लोगों को खोया था। कहने को एनआईए ने इसकी जांच की, एक आयोग ने भी जांच की लेकिन इसके पीछे के वृहद राजनीतिक षड्यंत्र की जांच किसी ने नहीं की। छत्तीसगढ़ पुलिस ने जांच शुरू की, तो एनआईए ने इसे रोकने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया। आज रास्ता साफ हो गया है। अब छत्तीसगढ़ पुलिस इसकी जांच करेगी। किसने किसके साथ मिलकर क्या षड्यंत्र रचा था सब साफ हो जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / प्रदेश की राजधानी रायपुर में हुई एबेकस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था जिसमे पुरे प्रदेश के लगभग 400 बच्चो ने अपनी ज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन किया . इस प्रतियोगिता में दुर्ग शहर के नौनिहालों ने पुरे प्रदेश में दुर्ग का नाम ऊँचा करते हुए चैम्पियन के रूप में अपने एबेकस ज्ञान प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब जीता . दुर्ग (ब्रेनिश) एबेकस क्लास के बच्चो ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 10 मिनट में गणित के 200 सवाल हल कर सभी का दिल जीता साथ ही कई पुरस्कार प्राप्त किये .

परिणाम इस प्रकार :-
चैम्पियन : चिन्मय वैष्णव , , निकुंज राठी , मो.अकिल विरानी
1 st.roundup :- दर्शन टावरी , इशनवी अग्रवाल , अर्णव चंद्राकर , रुध्राक्ष वर्मा , नाकोला संतोष मुकुंद
2 nd roundup :- भावना टावरी , आकंशीत साहू , समीर साहू
3 rd roundup :- वेदांत सिंह चौहान , आदया सिंह ,चिन्मय वैष्णव
4 th roundup :-यश आनंद , श्रेष्ट कुमार , आशिका जाल्कसो
5 th roundup :-निंदा सेम , ख़ुशी दिलवर , तनिष्का अग्रवाल , भुर्मी चन्द्राकर ,सौम्या , , अवनी श्रीवास्तव , ओशवीन जाल्कसो
  सहित अन्य बच्चो को मेरिट स्थान प्राप्त हुआ . बच्चो के प्रदर्शन पर ब्रेनिश एबेकस क्लास दुर्ग के डाइरेक्टर अमन माहेश्वरी ,अंकित माहेश्वरी , अमित माहेश्वरी व श्रीमती रीतू माहेश्वरी ने सराहा एवं उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी .      
एबेकस विषय क्या है ?
एबेकस एक गणना उपकरण है जिसका उपयोग गणितीय कार्यों को करने के लिए छड़ या खांचे के साथ काउंटरों को स्लाइड करके किया जाता है। जोड़, घटाव, गुणा और भाग के बुनियादी कार्यों की गणना के अलावा, अबेकस घन डिग्री तक जड़ों की गणना कर सकता है।


अबेकस के क्या फायदे हैं?
अबेकस कार्यक्रम का प्राथमिक उद्देश्य बच्चों के मस्तिष्क कौशल को उन्नत करने वाली मस्तिष्क शक्ति को बढ़ाना है। न केवल अंकगणित बल्कि सभी विषयों में उच्च शैक्षणिक प्रदर्शन। यह अंकगणितीय गणनाओं को आसान बनाकर गणित के डर को दूर करता है।

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)