
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
कलेक्टर ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण, नवाचार से जुड़े आजीविका मिशन को दी नई सौगात
एमसीबी/शौर्यपथ नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) एवं जिला प्रशासन की संयुक्त पहल से महिलाओं की आजीविका संवर्धन हेतु एक सराहनीय कदम उठाया गया है। सोनहा बिहान आजीविका महिला संकुल संगठन, चैनपुर को रुई बाती निर्माण की पांच मशीनें प्रदाय की गई हैं, जो महिला स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। इस नवाचार के सफल क्रियान्वयन हेतु 8 एवं 9 मई को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संकुल भवन में किया गया, जिसमें गुजरात से पधारे राष्ट्रपति सम्मानित आविष्कारक श्री दीपक भाई पटेल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। श्री पटेल ही इस मशीन के आविष्कारक हैं, जिन्होंने अपनी तकनीकी विशेषज्ञता के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों को मशीन संचालन की बारीकियाँ समझाई। प्रशिक्षण एवं मशीन स्थापना की निगरानी एनआईएफ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नितिन मौर्य एवं वैज्ञानिक डॉ. राहुल प्रकाश की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्रशिक्षण के दौरान कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने स्थल का औचक निरीक्षण कर कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने आगामी छह माह के भीतर मशीन की उपयोगिता, उत्पादन क्षमता एवं प्रभाव पर आधारित अध्ययन प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनआरएलएम को दिए। उन्होंने इस अभिनव पहल के लिए एनआईएफ की टीम एवं आविष्कारक श्री पटेल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे नवाचार ग्रामीण आजीविका में क्रांतिकारी परिवर्तन ला सकते हैं। उल्लेखनीय है कि यह मशीनें 20 दीदियों के एक समूह द्वारा सामूहिक रूप से संचालित की जाएंगी, जिससे न केवल उन्हें आय का एक स्थायी स्रोत प्राप्त होगा, बल्कि यह पहल अन्य महिला समूहों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।
जिले के प्रभारी सचिव ने किया बिंजली बांध का निरीक्षण
नारायणपुर/शौर्यपथ /जिले के प्रभारी सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो ने जिला मुख्यालय से लगभग 05 किलोमिटर दूर ग्राम बिंजली में स्थित शांत सरोवर (बिंजली डेम) का भ्रमण किया। इस बांध का निर्माण 1978-79 में पूर्ण किया गया है। बांध की लंबाई 2130 मीटर एवं पानी का भराव क्षमता 4.15 मिलियन क्यूबिक मीटर है, जिसमें 1093 हेक्टेयर सिचांई की जाति है इनमें से 810 हेक्टेयर खरीफ एवं रबी फसल 283 हेक्टेयर शामिल है। नहर की लंबाई 15.60 किलोमिटर में 08 ग्राम शामिल हैं, जिसमें खैराभाट, पालकी, बिंजली, तेलसी, गुरिया, सुलेंगा, करलखा और माहका के 645 कृषक लाभांवित हो रहे हैं। प्रभारी सचिव ने निरीक्षण के दौरान बांध के अण्डर सेक्शन को सुधारने फार्क में लगे पेड़ को कटाने, नहर का प्रोफाईल सुधारने तथा किसी भी बांध के सौन्दर्यीकरण करने के पूर्व विभागीय अनुमति लेने के निर्देश दिए।
जिले के प्रभारी सचिव श्री टोप्पो ने शांत सरोवर के निरीक्षण पश्चात बिंजली में तेन्दुपत्ता फड़ का भी अवलोकन किया। वनमण्डलाधिकारी ससिगानंदन के. ने जानकारी देते हुए बताया की ग्रामिणों के द्वारा तेन्दुपत्ता तोड़ाई कर फड़ में बेचने लाते है जिसका राशि उनके बैंक खाते में आनलाईन पेमेंट किया जाता है। खातेदारी के मुखिया के मृत्यु होने पर उनके परिवार के आश्रितों को मुआवजा राशि वन विभाग के माध्यम से दिए जाने की जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, एसडीएम गौतम चंद पाटिल, जलसंसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता अशोक कुमार चौधरी सहित विभागीय अधिकरी उपस्थित थे।
विभिन्न योजनाओं से अनेकों हितग्राही लाभान्वित हुए
विकास खंड अंबागढ़ चौकी के चिल्हाटी कलस्टर में प्राप्त 2841 आवेदनों का समाधान होने से सार्थक साबित हुआ समाधान शिविर
मोहला/शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे सुशासन तिहार आम जनता के लिए सार्थक साबित हो रहा है। एक ही मंच पर हितग्राहियों की समस्याएं और मांगों की पूर्ति की जा रही है। जनता की समस्याओं का निदान होने से जीवन की कई आश पूरी हो रही है। जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी के अंतर्गत आज जनपद पंचायत अंबागढ़ चौकी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में समाधान शिविर आयोजित किया गया। यहां आयोजित समाधान शिविर में सभी पात्र 2841 आवेदकों को लाभान्वित किया गया।
समाधान शिविर में 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान पूर्ण होने पर आवास की चाबी प्रदाय किया गया। 5 हितग्राहियों के लिए पेंशन स्वीकृत किया गया है। 10 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 10 हितग्राहियों को मनरेगा जॉब कार्ड ,3 हितग्राही को सुपोषण किट वितरित किया गया। इसी प्रकार 2 बच्चों का अन्नप्राशन, दो गर्भवती माताओं का गोद भराई किया गया। 1 हितग्राही को मछली जाल वितरित किया गया। 5 हितग्राहियों को निक्षय कीट, 5 ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त होने पर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया गया। इसी प्रकार 137 हितग्राहियों को शौचालय स्वीकृति पत्र प्रदाय किया गया।
समाधान शिविर में पूर्व संसदीय सचिव संजीव शाह ने ग्रामीणजनों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की नेतृत्व में आम जनता की समस्याओं का निदान करने और विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से सुशासन तिहार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन जनता के बीच पहुंचकर उनकी अनेक समस्याओं और मांगों को सुनने के साथ ही निराकरण करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन स्थापित हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजनों की समस्याओं को सुने और समय पर निराकरण करें। शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जनता के द्वार पहुंचाएं। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं से ग्रामीणजनों को लाभान्वित करें। उन्होंने आगे कहा कि आवेदन प्राप्त होने के तत्काल बाद त्वरित गति से निराकरण करने की दिशा में कार्यवाही किया जा रहा है।
- कलेक्टर ने हितग्राहियों को समस्याओं का समाधान होने पर दी शुभकामनाएं
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति की विशेष निर्देशन में शिविर आयोजित किया। कलेक्टर ने यहां पहुंच कर अधिकारियों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली। शिविर मे योजनाओं के तहत अनेक हितग्राहियों को सामग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह को सम्मानित किया गया। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए निराकृत करना और विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों से लाभान्वित करें। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुनऊ राम फुलकावरे, उपाध्यक्ष श्री शंकर प्रसाद तिवारी, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती शांति त्रिपुरे, लक्ष्मी कोसारे, देवकी बाई यादव, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री भारती चन्द्राकर, एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य, जनपद पंचायत अं.चौकी सीईओ श्रीमती प्रियंवदा रामटेके सहित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।
स्थानीय शिल्प और परंपराओं के प्रति संवेदनशीलता का उदाहरण बने मुख्यमंत्री साय
रायपुर/शौर्यपथ /प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति क्षेत्र बलदाकछार पहुंचे। यहां उन्होंने बरगद के नीचे चौपाल लगाकर ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी। चौपाल के उपरांत वे सीधे कमार बस्ती पहुंचे, जहां बांस शिल्प से जीविका चला रहे परिवारों से भी मुलाकात की।
मुख्यमंत्री साय ने बस्ती में कुलेश्वरी कमार के परिवार को बांस से परंपरागत घरेलू उपयोग की सामग्री—पर्रा, धुकना, सुपा—बनाते देखा। उन्होंने न केवल उनके कार्य में गहरी रुचि दिखाई, बल्कि प्रत्येक वस्तु की जानकारी एवं कीमत भी खुद पूछी। मुख्यमंत्री की यह संवेदनशीलता वहां मौजूद सभी ग्रामीणों को आत्मीयता का अनुभव करा गई।
मुख्यमंत्री साय को बांस से बनी सामग्रियाँ इतनी पसंद आईं कि उन्होंने अपने परिवार में होने वाली शादी के लिए तुरंत दो पर्रा, दो धुकना और एक सुपा खरीद लिया। कुल 600 रुपए की राशि बनती थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने कुलेश्वरी को 700 रुपए देकर न केवल उनकी मेहनत का सम्मान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा दी।
मुख्यमंत्री साय का यह सहज और संवेदनशील व्यवहार जनप्रतिनिधि के रूप में उनके धरातल से जुड़ाव को दर्शाता है। मुख्यमंत्री साय ने चौपाल में भी यह संदेश दिया कि प्रदेश के हर कोने में बसे अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचना चाहिए और पारंपरिक ज्ञान एवं स्थानीय शिल्प को भी राज्य सरकार निरंतर प्रोत्साहन देती रहेगी।
परंपरागत शिल्प को प्रोत्साहन देने और स्थानीय कारीगरों की मेहनत को मान्यता देने का यह उदाहरण शासन और समाज के बीच सेतु निर्माण की दिशा में एक प्रेरक कदम है।
बल्दाकछार में भी पहुंची डिजिटल लेन- देन की सुविधा
बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से निकाली राशि
बलौदाबाजार/शौर्यपथ / सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कसडोल विकासखंड के बल्दाकछार पहुंचे। इस दौरान साय ने अटल डिजिटल सेवा केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने केंद्र संचालक व्हीएलई रोशन लाल पटेल से संचालन एवं उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान बल्दाकछार की बिसनी बाई ध्रुव एवं घिरघोल की सविता ने अपने बैंक खाते से एक- एक हजार रुपये आहरित किये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार लोगों को अधिक से अधिक- सुविधा मुहैया कराने प्रतिबद्ध है। अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू होने से अब बैक जाना नहीं पड़ेगा, बैंकिंग सहित अन्य सुविधाएं यहीं से मिल जाएगगी। उन्होंने ग्रामीणों को अटल डिजिटल सुविधा केंद्र क़ा लाभ लेने कहा।
बिसनी बाई ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खुल जाने से बहुत सुविधा हो रही है। अब गांव में रोजी मजदूरी करने के बाद थोड़ा समय मिलने पर सुविधा केंद्र से पैसा निकाल लेते हैं।
व्हीएलई रोशन पटेल ने बताया कि अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बल्दाकछार का शुभारंभ
पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल 2025 को हुआ है। इस केंद्र में नागरिक सुविधाएं अंतर्गत जन्म-मृत्यु पंजीयन एवं प्रमाण पत्र, आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, राजस्व सेवाएं, सीएससी आईडी,वित्तीय सेवाएं अंतर्गत नगद आहारण,फंड ट्रांसफर, बीमा ऑनलाइन, पेंशन, पैन कार्ड, तथा सीएससी सेवाएं अंतर्गत सरकारी योजनाओ का पंजीयन, पासपोर्ट आवेदन, बिजली बिल भुगतान, यात्रा टिकट बुकिंग, ई -डिस्ट्रिकट सेवाओं के माध्यम से प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है।
पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के काम को सराहा
बलौदाबाजार/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार अंतर्गत आज विकासखंड कसडोल के विशेष पिछडी जनजाति कमार बाहुल्य गांव बल्दाकछार पहुंचे। उन्होंने मोर गांव, मोर पानी महाभियान अंतर्गत जल संचयन के लिए जल संचयन वाहिनी द्वारा निर्माण किये जा रहे सोखता गड्ढे का अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं कैचा लेकर निर्माणाधीन सोखता गड्ढा में ईंट जोड़ाई किया। पानी बचाने के लिए जल संचयन वाहिनी के कार्यों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संकट से बचने इस तरह के प्रयास जरुरी है।
जल संचयन वाहिनी के सदस्य ललिता ध्रुव ने बताया कि मोर गांव, मोर पानी महाभियान के तहत
बल्दाकछार में अब तक 10 नलकूपो के पास सोखता गड्ढे का निर्माण किया जा चुका है। इस अभियान के तहत तालाबों की सफाई, जागरूकता रैली, दीवाल लेखन, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंचायत राज दिवस के अवसर पर 24 अप्रैल 2025 को मोर गांव मोर पानी महाभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत बलौदाबाजार- भाटापारा जिले के सभी 519 ग्राम पंचायतों में अब तक नलकूपो के पास 2500 सोखता गड्ढे का निर्माण पूरा कर लिया गया है।इसके साथ ही करीब 1291 तालाबों की सफाई किया गया है। जल संचयन हेतु ग्राम स्तर पर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें वर्षा पानी संचयन हेतु आवश्यक निर्माण का प्रस्ताव एवं जल संचयन हेतु निर्मित संरचनाओं का ग्रामवासियों द्वारा भौतिक सत्यापन किया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 2 जल संचयन वाहिनी क़ा गठन किया गया है जो जल संचयन के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित कर रही हैं।
ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड, वेबटून में सिल्वर मेडल भारत की झोली में
रायपुर/शौर्यपथ /रायपुर के युवाओं ने अपने हुनर और रचनात्मकता से दुनिया को दिखा दिया कि सपने रेत पर नहीं, रंगों में रचे जाते हैं। ‘एंटैंगल्ड स्टूडियो’ के बैनर तले काम करने वाली इस टीम ने वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंटरटेनमेंट समिट 2025 में भारत के लिए ऐनिमी एनीमेशन श्रेणी में गोल्ड मेडल और वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय आयोजन पहली बार भारत में हुआ। मुंबई में आयोजित चार दिवसीय समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस आयोजन में 90 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों और 10 हजार से अधिक प्रतिभागियों की मौजूदगी में भारत की युवा प्रतिभा ने अपना परचम लहराया।
टीम में शामिल ये सितारे
गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में शुभ्रांशु सिंह, शेफाली सिंह, निहाल डुंगडुंग और प्रथम विरानी शामिल हैं। सभी की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है और ये युवा इंजीनियरिंग व फैशन डिज़ाइन जैसे विभिन्न शैक्षणिक पृष्ठभूमियों से आते हैं। वे ऐनिमी की उस दुनिया में अपना नाम बनाना चाहते थे जो अपनी रंगीनता, भावनात्मक गहराई और जीवंत पात्रों के लिए जानी जाती है।
वेबटून में भी छत्तीसगढ़ के विजयी रंग
वेबटून श्रेणी में सिल्वर मेडल छत्तीसगढ़ के ही एक और प्रतिभाशाली युवा विशाल मरावी ने जीता। वे भी एंटैंगल्ड स्टूडियो से जुड़े हैं और उनकी इस रचनात्मक जीत ने स्टूडियो को दोहरी सफलता दिलाई है।
सपनों की यह उड़ान नागपुर से शुरू हुई
शुभ्रांशु सिंह ने बताया कि इस रचनात्मक यात्रा की शुरुआत अक्टूबर 2024 में नागपुर में आयोजित रीजनल प्रतियोगिता से हुई। वहां विजयी होने के बाद, टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर 11 शहरों की विजेता टीमों के साथ मुकाबला किया और फाइनल के लिए चुनी गई। WAVES 2025 के मंच पर 20 से अधिक देशों की टीमों को पछाड़कर इन युवाओं ने भारत को स्वर्ण दिलाया।
नज़रे अब टोक्यो पर
गोल्ड मेडल के साथ टीम को 2026 में टोक्यो, जापान में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऐनिमी इवेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त हुआ है। टीम इस अवसर को लेकर बेहद उत्साहित है और मानती है कि यह भारत की ऐनिमी प्रतिभा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का सुनहरा मौका है।
युवा सपनों का भविष्य है ऐनिमी
टीम लीडर शुभ्रांशु सिंह का कहना है कि भारत में ऐनिमी एनीमेशन का भविष्य बेहद उज्ज्वल है और यह युवा वर्ग के लिए एक रचनात्मक व करियर विकल्प बन सकता है। रायपुर के इन रचनात्मक सितारों ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक, कल्पनाशीलता और मेहनत का संगम हो तो छत्तीसगढ़ जैसे राज्य से भी विश्व मंच पर छा जाना मुमकिन है।
'जान है कीमती, हेलमेट जरूर लगाएं' : मुख्यमंत्री श्री साय
रायपुर /शौर्यपथ /सुशासन तिहार के दौरान शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन के औचक निरीक्षण हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलदाकछार पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गाँव के दो युवाओं को अपने हाथों से हेलमेट पहनाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने बरगद के नीचे लगी चौपाल में बलदाकछार के 24 वर्षीय धनंजय पटेल और 28 वर्षीय श्रीमती हेमलता चंद्राकर को हेलमेट पहनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने शिविर में उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जान अनमोल है। सड़क पर वाहन चलाते समय दुर्घटना की स्थिति में हेलमेट सिर में गंभीर चोटों से बचाता है। उन्होंने कहा कि हेलमेट लगाना न केवल यातायात नियमों का पालन है, बल्कि स्वयं की सुरक्षा के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
सभी नाला/नालियों की समय पूर्व सफाई कार्य मे और भी गति लाये
महापौर ने रहवासियों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुना,अधिकारियो को निराकरण करने के निर्देश
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सभी 60 वार्डो में 1 मई से 8 जून तक महापौर/महा सफाई अभियान की शुरुवात हो चुकी है।आज शुक्रवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने स्टेशन रोड सन्तरा बाड़ी वार्ड- 26 और पोलसाय पारा वार्ड 27 के विभिन्न गलियो का निरीक्षण कर रहवासियों की समस्याओं के सुना और देखा। उनके साथ प्रत्यक्ष अवलोकन सभापति श्याम शर्मा,कमिश्नर सुमित अग्रवाल,प्रभारी निलेश अग्रवाल,देवनारायण चन्द्राकर,नरेंद्र बंजारे, शेखर चन्द्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकर, शशि साहू,हर्षिका जैन,पार्षद आरएन वर्मा,पार्षद मनीष बघेल सहित सम्बंधित अधिकारियों भी थे। महापौर ने नाली सफाई को लेकर दोनो वार्डो के पार्षद सहित रहवासियों से जानकारी ली एवं स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये.उन्होंने वार्ड 26 व 27 के विभिन्न गलियों में घूमकर अपनी उपस्थिति में नाली सफाई कार्यवको बेहतर करवाया।
उन्होंने पोलसाय पारा तालाब की किनारे अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।उन्होंने सड़क किनारे अवगमान में बाधित बांस बल्ली को हटवाने को कहा।उन्होंने कहा कि सड़क किनारे बिल्डिंग वेस्ट मटेरियल रखने वालों से जुर्माना लेने के निर्देश दिए।नाली के ऊपर जितने भी कब्जे है सभी पर जेसीबी चलाये।महापौर ने संतरा बाड़ी में पाइप लाइन लीकेज को तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।
महापौर ने बारिश के पहले शहर क्षेत्र के सभी वार्डो में जाम नालियों जल भराव की समस्या से सम्बंधित स्थलों में निरन्तर सफाई,गन्दे पानी की निकासी का सुगम प्रबंधन प्राथमिकता से सुनिश्चित करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिये।
महापौर इस दौरान मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश के पहले सभी नाला/नालियों की सफाई और भी बेहतर ढंग से होनी चाहिए।
बारिश में वार्डो के भीतर जलभराव रोकने के लिए संतरा बाड़ी नाला सहित सभी नालों/नालियों की सफाई लगातार मिनी चैन माउंटेन मशीन व गैंग लगवाकर कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि नालो की सफाई तल तक हो ताकि बारिश का पानी आसानी से बह सके। कहा बारिश का मौसम जून माह के मध्य में शुरू हो जाता है। साथ ही उन्होंने कहा कि निगम के पास वर्तमान में करीब 35 दिन का समय है, समय को ध्यान में रखते हुए कार्यों को तेजी देने के लिए मेयर अलका बाघमार ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियो से कहा। जिससे वार्ड क्षेत्र में जलभराव न हो।
अधिकारियों ने जानकारी में बताया कि बारिश पूर्व शहर के नालों और भी विशेष कर शंकर नाला, पुलगांव नाले,संतरा बाड़ी, पोटिया कला,कसारिडीह के अलावा शहर के समस्त नालो सहित अन्य ऐसे नाले जिसमे जल भराव से जन जीवन प्रभावित होने की संभावना बनी रहती है निरन्तर निगम द्वारा सफाई करवाया जा रहा है।इस मौके पर उपअभियंता हरिशंकर साहू,उपअभियंता विनोद मांझी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,शैएब अहमद,मंडल अध्यक्ष हरीश चौहान सहित आदि मौजूद रहें।
उपादान की राशि की समीक्षा कर कर्मचारियो को उपादान राशि 15 दिन में देने निर्देश
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार के मार्गदर्शन में वित्त लेखा व अंकेक्षण विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने अपने एमआईसी भवन के कक्ष में विभाग समिति की बैठक में आज प्रभारी ने कहा कि दुर्ग शहर के विभिन्न निज तालाबो स्वामित्व के समिति का गठन किये जाने का विचार किया गया।
प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ प्रभारी श्री बंजारे ने उपादान की राशि की समीक्षा कर अधिकारियों से कहा की उपादान राशि को लेकर सूची का अवलोकन किये,
उन्होंने सूची जांच करने के बाद अधिकारी से कहाँ सूची अंतर्गत जितने भी नाम दर्ज है सभी को 15 दिन के भीतर उपादान की राशि किस्तों में भुगतान करें। साथ ही उन्होंने डिटिजल रिकार्ड हेतु भी कहा।उन्होंने बैठक में निगम समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि बजट से संबंधित अपना दस्तावेज लेखा/वित्त में जमा करे।समीक्षा बैठक के मौके पर देवनारायण तांडी,विजयंत पटेल,मनीष बघेल,संजय अग्रवाल,अब्दुल खालिक,श्रीमति सावित्री देवी दमोहे, मनोज सोनी,साजन जोसेफ,श्रीमति हिरोंदी नंदनिया,लेखाधिकारी रमाकांत शर्मा, योगेंद्र वर्मा सहित अन्य मौजुद रहे।
महापौर ने निरीक्षण के मौके पर दुकानदारों को कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और गुपचुप ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने के निर्देश:
दुर्ग/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पटरी पार साकेत कालोनी व सिंधिया नगर के बीच स्थित बड़े और व्यस्त बुधवारी बाजार में आज महापौर श्रीमती अल्का बाघमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार में लगभग 20 लाख रु की लागत से पेवर ब्लॉक और चीजों के लिए जितनी भी राशि लगेगी वह किया जाएगा वॉल पेनटिंग,प्रकाश व्यवस्था के अलावा बोर को जल्द सुधारने सहित बाजार क्षेत्र में पानी की व्यवस्था बेहतर करने के साथ अन्य सुविधा और बेहतर व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाजार में सभी जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द मुहैया कराई जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पटरीपार के सबसे बड़ा और स्वच्छ बाजार बुधवारी बाजार दुर्ग शहर का सबसे प्रमुख और पटरीपार का बड़ा बाजार है। यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। बाजार में पॉलीथिन के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध है। दुकानदारों के पास कचरा निपटान के लिए डस्टबिन उपलब्ध हैं और ठेले वालों को हाथों में दस्ताने पहनने का निर्देश है।
पूर्व पार्षद अरुण सिंह ने कहा रात में भी सुरक्षित और सक्रिय यह बाजार रात 11 से 12 बजे तक भी सक्रिय रहता है। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। बाजार में महिलाओं के लिए भी सुरक्षित माहौल है, जिससे वे निडर होकर खरीदारी कर सकती हैं।
स्थानीय लोगों की सहभागिता निरीक्षण के दौरान प्रभारी निलेश अग्रवाल, शेखर चंद्राकर,
अरुण सिंह,मनमोहन शर्मा, प्रीतम गोलू, अभय राहुल, अनूप,निखिल शर्मा अमन समेत अन्य क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे। सभी ने बाजार की स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने में अपना सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई।
महापौर ने कहा कि बाजार में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही, व्यापारियों और ग्राहकों की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि यह बाजार सुरक्षित और स्वच्छ बना रहे।
माथमौर में महुआ पेड़ की छांव तले लगी सीएम की चौपाल
रायपुर/शौर्यपथ /सुशासन तिहार के तीसरे चरण के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अचानक मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम माथमौर पहुंचे। बिना किसी पूर्व सूचना के जब मुख्यमंत्री माथमौर गांव पहुंचे, तो गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई। अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ग्रामीणों ने आस-पास लगे फूलों से सुन्दर गुलदस्ता तैयार कर उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गांव के बीच स्थित महुआ के पेड़ के नीचे चौपाल लगाई और वहां मौजूद ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। ग्रामीणों से शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी लेते हुए कहा कि, नई बहुओं को भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा। वहीं ग्राम सरपंचों को पीएम आवास के लिए पात्र परिवारों की सूची बनाकर भेजने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने चौपाल की शुरुआत भारत माता और छत्तीसगढ़ महतारी के जयकारों के साथ की। उन्होंने गांव के सरपंच को अपने पास बिठाया और पंचायत में विकास कार्यों एवं जनहित की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमान की खबर पाकर आसपास के कोलियारी और कुवांरपुर पंचायत के साथ निकट के कई ग्रामों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण माथमौर पहुंचे थे, जिन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सामने रखीं।
चौपाल में मुख्यमंत्री साय ने राशन दुकान संचालन, महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति पर ग्रामीणों से फीडबैक लिया। उन्होंने महिलाओं से पूछा कि, क्या उन्हें हर माह हजार रुपये की राशि समय पर मिल रही है। मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि जिन नवविवाहित महिलाओं की पात्रता बनती है, उन्हें भी जल्द महतारी वंदन योजना का लाभ मिलेगा।
कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की होगी स्थापना
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी सच्चाई जानने के साथ ही मुख्यमंत्री साय ने माथमौर और उसके आसपास के गांवों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कुवांरपुर में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना की घोषणा की। साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत फुलझर से चंदेला, तिलौली से दर्रीटोला, सनबोरा से पण्डो, कुवांरपुर से गाजर और पटपर टोला से चंदेला तक नई सड़कों के निर्माण की बात कही।
राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए लगेगा बंदोबस्त कैंप
मुख्यमंत्री साय ने कुवांरपुर में नायब तहसीलदार कार्यालय के लिए भवन निर्माण की स्वीकृति भी दी और राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए बंदोबस्त कैंप आयोजित करने एसडीएम को निर्देशित किया। माथमौर में सामुदायिक भवन की भी स्वीकृति दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक आयोजनों और बैठकों के लिए एक स्थायी सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का जल्द होगा निर्माण, मिल चुकी है स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को यह भी जानकारी दी कि जनकपुर में 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण स्वीकृत हो चुका है, जिससे इस आदिवासी अंचल के लोगों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुवांरपुर में पढ़कर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से उनके भविष्य की करियर प्लानिंग पर बात करते हुए गांव में स्कूल की व्यवस्था की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
नल में लो प्रेसर की शिकायत पर जांच के निर्देश
रिसाली/शौर्यपथ /महापौर शशि सिन्हा ने सार्वजनिक शौचालय के केयर टेकर को जमकर फटकार लगाई। दरअसल उसके खिलाफ एच.एस.सी.एल. कालोनी मरोदा के नागरिकों ने शिकायत की है। नागरिकों का कहना था कि सुबह शौचालय समय पर नहीं खुलता।
महापौर ने शिकायत को गंभीरता से ली। उन्होंने बिना देरी किए मौके पर ही केयर टेकर को तलब कर सुबह 5 बजे तक हर हाल में सार्वजनिक शौचालय खोलने निर्देश दी। महापौर ने जन स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दी कि शौचालय खुलने के समय को निर्धारित कर ठेकेदार को नोटिस देकर अवगत कराए। महापौर के वार्ड निरीक्षण में एम.आई.सी. अनिल देशमुख, पार्षद रेखा देवी, विनय नेताम, प्रभारी उप अभियंता गोपाल सिन्हा, जन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी अधिकारी बृजेन्द्र परिहार एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
अतिक्रमण हटाने दिए निर्देश
वार्ड 18 भ्रमण के दौरान महापौर ने नहर किनारे हुए सौन्दर्यीकरण को भी देखा। यहां पर निगम ने पेवर ब्लाक लगाया है। इसी के ऊपर स्थानीय व्यापारियों ने ग्रील, गेट व अन्य सामान रखना शुरू कर दिया है। महापैर शशि ने पेवर ब्लाक के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
लो प्रेसर को दूर करने बनाए योजना
नागरिकों ने महापौर को अवगत कराया कि क्षेत्र में पेयजल की समस्या है। लो प्रेसर की वजह से घरों में पानी नहीं पहुंचता। समस्या का समाधान करने महापौर ने निर्देश दिए और कहा कि निगम ओवर हेड टैंक निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे। इसके अलावा नागरिकों ने रामसाय साहू घर से ढाल सिंग के घर तक नाली निर्माण और संतु काॅपरेटिव से लालता प्रसाद घर तक पेवर ब्लाक लगाने की मांग की।
परिवहन सुविधा केन्द्र के माध्यम से भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए किया जा सकता है आवेदन
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में किसी प्रकार की समस्या या असुविधा होने पर अनुबंधित कम्पनी के कंट्रोल रूम के नम्बरों से करें समाधान
धमतरी /शौर्यपथ /सचिव परिवहन सह परिवहन आयुक्त एस. प्रकाश एवं अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर द्वारा राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने हेतु समस्त क्षेत्रीय, जिला परिवहन अधिकारियों एवं अनुबंधित कम्पनियों मेसर्स रोजमार्टा एवं रियल मेजॉन के प्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल बैठक ली गयी। वर्चुअल बैठक में अनुबंधित कंपनियों के प्रतिनिधियों को कार्य में तेजी लाने हेतु मैनपॉवर बढ़ाने, फिटमेंट सेंटरों की संख्या में वृद्धि करने के साथ प्रत्येक जिले के आरटीओ, डीटीओ को कंपनियों के साथ कैम्प टीम, शिविर लगाने और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट निर्माण सेंटर बढ़ाने के निर्देश दिये गये। अनुबंधित कंपनियों के अधिकृत टीम लीडर, स्टॉफ आवेदकों से उनके मोबाईल नंबर पर संपर्क कर अथवा एसएमएस के माध्यम से नंबर प्लेट फिटिंग की जानकारी दे, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये गये। नंबर प्लेट फिटिंग सेंटर में आवेदकों के बैठने, पानी की पर्याप्त व्यवस्था भी किये जाने के निर्देश दिए गए।
बैठक में निर्देशित किया गया कि अनुबंधित कम्पनियां इस बात का विशेष ध्यान रखें की आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। आवेदकों को बहुत ही सरल, सुलभ तरीके से उनके पंजीकृत वाहन में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने की व्यवस्था की जाए। किसी प्रकार के अनावश्यक विलंब होने की स्थिति में आवेदकों को पहले ही सूचित कर दिया जाए। बैठक में जानकारी दी गयी कि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा होने पर अनुबंधित कम्पनी रियल मेजोन के सम्पर्क नम्बर +911206457502, +911206457503 एवं रोजमाटा कम्पनी के सम्पर्क नम्बर 9818188721 या ई-मेल आई डी This email address is being protected from spambots. You need JavaScript enabled to view it. में सम्पर्क किया जा सकता है। जिला परिवहन अधिकारी अपने-अपने क्षेत्राधिकार अंतर्गत नंबर प्लेट फिटिंग सेंटर का अवलोकन करें साथ ही इस कार्य में परिवहन सुविधा केन्द्रों को भी जोड़कर कार्य में तेजी लाई जाए। परिवहन कार्यालयों में नंबर प्लेट हेतु स्थाई कैम्प लगायें तथा मोबाईल टीम जिला परिवहन अधिकारियों के निर्देशानुसार महत्वपूर्ण स्थानों, लोकेशन में नंबर प्लेट लगाने के कार्य संपादित करेगें।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
