August 08, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35218)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती अलका बाघमार आज 10:30 सुबह एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने 10:30 बजे नगर निगम के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया,निरीक्षण से कर्मचारियो में हड़कंप मच गया।
       उन्होंने सभी विभागों के हाजिरी रजिस्टर चेक किए तो कइ कर्मचारियो का साइन नही मिला।इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महापौर ने कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की।महापौर ने कहा अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियो से ले मूल पद का काम,चतुर्थ श्रेणी को ड्रेस पहनकर निगम दफ्तर आये।
      महापौर द्वारा सभी विभागों का बारी-बारी निरीक्षण किया। विभागों में पहुंचकर रजिस्टरों की जांच की। उन्होंने पहले स्थापना शाखा से शुरुआत की वहां अनुकंपा की जानकारी ली। उसके बाद अभियंता कक्ष, लेखा विभाग, अतिक्रमण विभाग, जनसंपर्क विभाग, लोक कर्म विभाग, जन्म मृत्यु लाइसेंस विभाग के कर्मचारियो से कहा कि किसी भी हितग्राहियों को परेशान न करे उनसे नम्रता से बात कर उनका काम जल्द करवाने की कोशिश करें।
       इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग, लोक सेवा केंद्र, राजस्व विभाग, बाजार विभाग एव संपत्तिकर विभाग, टैक्स कलेक्शन काउंटर,आवक जावक,पेंशन शाखा में वृद्धि पेंशन की जानकारी ली।महापौर ने विभागों का  कर्मचारियों की उपस्थिति को लेकर रजिस्टर जांच किए। उन्होंने कर्मचारियों को सतत निर्देश दिए हैं कि कार्यालयीन समय प्रातः 10:30 बजे से सायं 5.30 बजे का अनिवार्य रूप से पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
      उन्होंने विभाग का निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मचारियों को कहा अपने अपने विभाग के फाइलों को व्यवस्थित रखे, विभागों में साफ-सफाई अवश्य करते रहे उन्होंने विभागों में बन्द कूलरों को रिपेयर करवाने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य देवनारायण चन्द्राकर, नरेन्द्र बंजारे, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, चन्द्रशेखर चन्द्राकर,श्रीमती शशि साहू,नीलेश अग्रवाल, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,कार्यालय अधीक्षक आरके बोरकर,शुभम गोइर,संजय मिश्रा,राजू लाल चन्द्राकर,राहुल पँडित सहित अन्य मौजूद रहे।महापौर ने निगम परिसर टैक्स काउंटर के बाजू रिक्त जगहें पर कैंटिंग बनवाने जल्द प्रस्ताव प्रस्तुत करने निर्देश दिए।

    सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के दिए निर्देश
    बालोद/शौर्यपथ /कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के प्रवास के दौरान विकासखण्ड मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम संबलपुर में निर्माणाधीन फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट, ग्राम परसाडीह में निर्माणाधीन चेकडेम एवं ग्राम झिटिया में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को सभी निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समयावधि में गुणवत्तायुक्त ढंग से पूरा कराने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित एसडीएम श्री शिवनाथ बघेल, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्माणाधीन कार्य का सतत् माॅनिटरिंग सुनिश्चित कर निर्माण कार्य को समयावधि में पूरा कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट परिसर में पौधरोपण कराने के भी निर्देश दिए।
    इस दौरान चन्द्रवाल ने ग्राम परसाडीह पहुँचकर परसाडीह नाला में जल जतन अभियान के अंतर्गत निर्माणाधीन चेकडेम का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के अलावा इस चेकडेम के निर्माण कार्य पूरा हो जाने से ग्रामीणों को होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि इस चेकडेम के निर्माण हो जाने से ग्रामीणों को निस्तारी हेतु पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा। इसके अलावा इस चेकडेम के माध्यम से आसपास के खेतों में सिंचाई हेतु पानी की समुचित आपूर्ति भी सुनिश्चित हो सकेगा। जिससे आसपास के खेतों में ग्रीष्म ऋतु में भी शाक, सब्जी एवं अन्य फसलों का उत्पादन करने में सहुलियत होगी। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लगभग 03 कि.मी. लंबी इस नाले में एक-एक कि.मी. के अंतराल में चेकडेम का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि चेकडेम का निर्माण कार्य 15 मई तक पूरा हो जाएगा। इसके पश्चात् कलेक्टर चन्द्रवाल डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम झिटिया पहुँचकर शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निर्माणाधीन गोदाम का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य के प्रगति के संबंध में जानकारी ली। ग्रामीण सेवा यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में केवल फिनिशिंग का कार्य शेष रह गया है, इसके अलावा अन्य सभी कार्य पूरा हो गया है।

    बच्चों एवं अभिभावकों से की मुलाक़ात
    रायपुर/शौर्यपथ /राज्यपाल रमेन डेका ने आज बलौदाबाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों  एवं उनके अभिभावकों से बातचीत की। राज्यपाल ने केंद्र मे मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों के ईलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस कार्य क़ो सेवा और समर्पण की मिसाल बताया।
    इस दौरान राज्यपाल ने कई विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संख्या एवं अक्षर की पहचान, पज़ल क़ो ठीक करने क़ो कहा जिसमें कई बच्चों ने सही जवाब दिया। बच्चों ने राज्यपाल क़ो स्वयं के द्वारा बनाए  ग्रीटिंग कार्ड एवं राज्यपाल श्री डेका की स्केच तस्वीर भेंट की जिसे राज्यपाल ने खूब सराहा।अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर  सुनाया वहीं नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ ने योग प्रदर्शन किया ।
    इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल की उप सचिव हिना अमिनेष नेताम,   सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

    मुंबई/शौर्यपथ /देशभक्ति वाली फिल्में ,मतलब मनोज कुमार. 15 अगस्त और 26 जनवरी पर बजने वाले देशभक्ति गीतों को याद करेंगे तो ज्यादातर में मनोज कुमार…

    रायपुर/शौर्यपथ /मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के महान समाजसेवी और दानवीर दाऊ कल्याण सिंह की जयंती (04 अप्रैल) के अवसर पर उन्हें सादर नमन किया है। उन्होंने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह न केवल अपनी दानशीलता के लिए प्रसिद्ध थे, बल्कि वे एक ऐसे मनीषी थे जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित कर दिया।
     मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह ने अस्पताल, पुस्तकालय, कॉलेज और जलाशय जैसे सार्वजनिक हित के कार्यों हेतु भूमि का दान दिया। उनका यह योगदान शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज कल्याण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ, जिससे प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिला।
       मुख्यमंत्री  साय ने कहा कि दाऊ कल्याण सिंह जैसी विभूतियाँ समाज को सेवा, समर्पण और संवेदना के मूल मूल्यों से जोड़ती हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि कैसे एक व्यक्ति का त्याग और दूरदर्शिता पूरे समाज को दिशा दे सकती है। दाऊ कल्याण सिंह का नाम छत्तीसगढ़ की माटी में सदा-सर्वदा के लिए अंकित है। उनके कार्य और मूल्य आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा-पुंज बने रहेंगे। उनका आदर्श जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा सम्मान उसी को मिलता है, जो अपना जीवन समाज की सेवा में लगाता है।

      रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विभिन्न मंडल एवं निगमों के नव नियुक्त अध्यक्षों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री  साय ने उन्हें उनके नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) अध्यक्ष  भूपेंद्र सवन्नी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) अध्यक्ष  संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम अध्यक्ष सौरभ सिंह, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विस कार्पोरेशन लिमिटेड अध्यक्ष दीपक महस्के एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में नवनिर्मित आडिटोरियम का लोकार्पण करते हुए दानदाताओं को किया सम्मानित
    रायपुर /शौर्यपथ /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज द्वारा दानशीलता दिवस पर आयोजित सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में समाज द्वारा नवनिर्मित 200 सीटर ऑडिटोरियम का लोकार्पण और  दान दाताओं का सम्मान भी किया।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अग्रवाल समाज की दानशीलता के कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि मानवता की सेवा और दानशीलता के लिए अग्रवाल समाज हमेशा ही आगे रहा है। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ से काफी पुराना नाता रहा है। लगभग 400 साल पहले जब से अग्रवाल समाज का छत्तीसगढ़ में पदार्पण हुआ है,  तब से छत्तीसगढ़ के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज व्यापार व्यवसाय से जुड़ा हुआ है जो कठिन परिश्रम  तथा लगन से कार्य करते हुए मानवता की सेवा में जुटा रहना वाला समाज है। अग्रवाल समाज के द्वारा कोविड की विषम परिस्थिति में भी मानव सेवा सम्बंधी किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता।
    मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के दानदाताओं के सहयोग का उल्लेख किया। इनमें उन्होंने डीकेएस अस्पताल, एम्स, शीतलबांधा तालाब सहित अनेक  कार्यों का उल्लेख किया। कृषि विश्वविद्यालय के लिए 1900 एकड़ भूमि समाज के दानदाताओं द्वारा दी गई है। अनेक धर्मशाला, तालाब, मंदिर, गौशाला, छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के द्वारा बनाई गई है। इन कार्यों से समाज का हर वर्ग लाभान्वित है। सामाजिक समरसता का इससे अनूठा उदाहरण और कुछ नहीं हो सकता।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर ही नहीं बल्कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज के लोगों ने सेवा के ऐसे काम किए हैं, जो सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कन्या विवाह, रोजगार जैसे अनेक क्षेत्रों में आप सभी ने जरूरतमंदों की सेवा की है। हमारा प्रदेश छत्तीसगढ़ देश-दुनिया में सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है। इसके पीछे छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों के अनुरूप 2047 में विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को पाने में अग्रवाल समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेंगी। इस दौरान उन्होंने समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई। साथ ही मुख्य मंच से दान देने वाले अग्रणी परिवारों को सम्मानित किया। इस अवसर पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे, श्री संजय श्रीवास्तव, श्री दाऊ अनुराग अग्रवाल  सहित समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    राजनांदगांव/शौर्यपथ / गर्मियों का मौसम आते ही तापमान में बढ़ोतरी, धूप की तेज़ी और नमी का असर हमारी सेहत पर भी पड़ने लगता है। गर्मी के साथ कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जो अक्सर हमारी लापरवाही के कारण होती हैं। अचानक ठंडी चीजें खाने या पीने से लेकर पाचन संबंधी समस्याओं तक, कई परेशानियाँ गर्मी में सामने आ सकती हैं। इस मौसम में अपनी सेहत का ध्यान रखना और कुछ सावधानियाँ बरतना बेहद जरूरी है।

    मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के एसोसिएट प्रोफेसर तथा शहर के जाने माने डॉक्टर प्रकाश खुटे ने शौर्यपथ को बताया की अप्रैल के महीने में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जाता है, जो शरीर के लिए आसान नहीं होता। बदलते मौसम में शरीर को नए वातावरण के साथ तालमेल बिठाने में समय लगता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर दबाव पड़ता है। इस दौरान शरीर की बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती है। गर्मियों में हवा में नमी भी बढ़ जाती है, जिससे बैक्टीरिया के पनपने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। इसके अलावा, इस मौसम में वायरल इन्फेक्शन, जैसे सर्दी, खांसी और फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में भोजन जल्दी खराब होता है, जिससे डायरिया, पेट दर्द और अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

    O गर्मी में बढ़ जाता है लू का खतरा

    डॉ खूंटे ने कहा की बढ़ती गर्मी के साथ सावधानी बरतने की जरूरत है, लापरवाही से 'लू' लगने का ख़तरा होता है। यदि तेज़ बुखार के साथ मुंह सूख रहा हो,सर में भारीपन और दर्द हो,चक्कर,उल्टी ,कमज़ोरी ,तापमान अधिक होने के बाद भी पसीना न आ रहा हो तो ऐसा 'लू' लगने के कारण होता है। कुछ केस में बेहोशी भी आ सकती है। ज्यादा समय तक तेज गर्मी में रहने से शरीर में पानी तथा खनिज की कमी के कारण 'लू' लग जाती है । इससे बचाव हेतु बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें।बाहर जाने की स्थिति में पूरी बाँह के नरम मुलायम सूती कपड़े पहनें, सिर और चेहरे को अच्छी तरह से ढंकें, ठंडा तरल पदार्थ तथा पानी का सेवन करते रहें । भोजन साफ और ताज़ा करें।

    O गर्मी में डिहाइड्रेशन और पानी की कमी

    डॉ खूंटे ने बताया की गर्मी में शरीर को अधिक पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, चक्कर आना और थकावट जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इस दौरान शरीर की पाचन क्रिया भी धीमी हो जाती है, जिससे भोजन का पाचन सही से नहीं हो पाता। इससे अपच, गैस, भारीपन और पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

    O गर्मी में क्या खाएं और किससे बचें

    गर्मी में तला-भुना और मसालेदार खाना से बचना चाहिए क्योंकि यह शरीर में भारीपन और पाचन संबंधी समस्याओं का कारण बन सकता है। फास्ट फूड और जंक फूड से भी बचना चाहिए, क्योंकि इनसे पेट की समस्याएं बढ़ सकती हैं। इसके बजाय हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन जैसे ताजे फल, सलाद, दही, और पानी वाले खाद्य पदार्थ खाना चाहिए। यह पाचन तंत्र को ठीक रखने और शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।

    O ठंडी चीजों से बचें

    गर्मियों में कुछ लोग अचानक गर्म चाय, कॉफी या सूप से ठंडे पेय पदार्थों जैसे कोल्ड ड्रिंक्स, आइसक्रीम और ठंडा पानी की ओर शिफ्ट कर लेते हैं। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अचानक ठंडा पानी या ठंडी चीजें पीने से पाचन तंत्र पर नकारात्मक असर पड़ता है और गले में खराश या इन्फेक्शन हो सकता है। इसलिए ठंडे पदार्थों का सेवन धीरे-धीरे करें और अपने शरीर को पूरी तरह से शांत और ठंडा होने का समय दें।

    O बीमारियों से बचाव के उपाय

    O गर्मी में बाहर निकलते समय हेड कवर और सनस्क्रीन का उपयोग करें।

    O पानी अधिक मात्रा में पिएं, ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे।

    O ताजे फल और हल्के, सुपाच्य भोजन का सेवन करें।

    O मौसम बदलते समय इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के लिए पौष्टिक आहार लें।

    O सर्दी, खांसी और फ्लू जैसे वायरल इन्फेक्शन से बचने के लिए खांसी और जुकाम से बचाव के उपाय अपनाएं।

    डॉ खुटे ने कहा की गर्मी में स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए छोटी-छोटी सावधानियाँ अपनाकर हम इन बीमारियों से बच सकते हैं और एक स्वस्थ जीवन जी सकते हैं।

      नारायणपुर / शौर्यपथ / प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश कोंडागांव के पद पर पदस्थ उत्तरा कुमार कश्यप के स्थानांतरण होने पर जिले के अधिवक्ता संघ के द्वारा भावनात्मक विदाई दी गई अधिवक्ता संघ नारायणपुर के सचिव जितेंद्र शुक्ला, जे . एस राठौर, चंद्र प्रकाश कश्यप दीपक दास, रोशन साहू अधिवक्ता संघ भावनात्मक विदाई के अवसर पर पुष्प गुच्छ के साथ सप्रेम भेंट दिया गया। जिले के लिए अपर सेशन न्यायालय न्यायिक कर्मचारी आवास, न्यायालय न्यायाधीश आवास एवं  न्यायालय की न्यायिक भूमि में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश उत्तरा कुमार कश्यप का योगदान एवं उसके कार्यकाल में प्राप्त हुआ जिससे जिले वाले के होने वाली परेशानी दूर हुआ है इस योगदान को अधिवक्ता संघ नारायणपुर के द्वारा याद करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावनात्मक विदाई दी गई।

        नारायणपुर/ शौर्यपथ / कलेक्टर प्रतिष्ठा मुमगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने नेलवाड़, लाल सुहनार, छोटे सुहनार और टिमनार पहुंच कर निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण करते हुए आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण करते हुए छोटे सुहनार के आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से बच्चों को दी जाने वाली पौष्टिक भोजन, उपस्थिति और बच्चों को आंगनबाड़ी में उपयोग किए जाने वाले शौचालय संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत नेलवाड के सरपंच सुलमा करंगा से ग्राम पंचायत की विकास कार्य संबंधी  जानकारी लेते हुए कहा कि आपके ग्राम पंचायत में कितने प्रधानमंत्री आवास बनाए जा रहे हैं तथा कब तक पूर्ण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नेलवाड़ ग्राम पंचायत में 46 प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 05 आवास पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार ग्राम टिमनार में 21 आवास स्वीकृत किया गया है, जिसमें से 12 आवास पूर्ण होने की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर ने सरपंच सुलमा करंगा से स्कूल में बच्चों की दर्ज संख्या और शिक्षकों की पदस्थापना संबंधी जानकारी ली। ग्राम लाल सुहनार के सिंगलुराम वड्डे के प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनके छोटे भाई गाडोराम वडडे नेे मकान संबंधी सामग्रियों के बारे में जानकारी दी तत्पश्चात जैनी वड्डे के निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास का अवलोकन किया गया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के प्रथम किस्त की जानकारी ली तथा मकान को शीघ्र पूर्ण कराने के लिए जनपद सीईओ को दिये।
      कलेक्टर ने कस्तुरवाड़ के प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई, शौचालय और स्कूल के बच्चों की दर्ज संख्या संबंधी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सरपंच द्वारा स्कूल का मरम्मत किए जाने संबंधी मांग किए जाने पर कलेक्टर ममगाईं ने सरपंच से कहा 15वीं वित्त के मद की राशि से स्कूल भवन का मरमत करवाने की बात कही। कलेक्टर द्वारा स्कूल में लगाई गई सोलर पैनल का भी जानकारी लेते हुए उपयोग किए जाने संबंधी जानकारी ली गई। स्कूल परिसर में स्थित आंगनबाड़ी भवन का भी अवलोकन किया गया। कलेक्टर ने ग्राम कस्तुरवाड़ की हितग्राही मनायबाई करंगा के निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का भी जायजा लिया और कस्तुरवाड़ के सभी निर्माणाधीन अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। उसके पश्चात हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर नेलवाड़ का निरीक्षण किया गया। उप स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक द्वारा बताया गया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के अंतर्गत गर्भवती माताओं को टीकाकरण, बीपी, सुगर, मलेरिया जांच और संस्थागत प्रसव कराया जाता है। उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली दवाईयों की एक्सपायरी का भी जांच किया। कलेक्टर ने जानकारी लेते हुए इस क्षेत्र के जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उप स्वास्थ्य केंद निरीक्षण पश्चात निर्माणाधीन उचित मूल्य दुकान नेलवाड़ का अवलोकन किया।
       उन्होंने निरीक्षण करते हुए राशन दुकान को गुणवत्तायुक्त शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नेलवाड़ के प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण पश्चात् टिमनार के निर्माणाधीन  प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ग्राम टीमनार के हितग्राही मंतेर के अधूरे निर्माण कार्यों को निरीक्षण करते हुए एक माह के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए।
    कलेक्टर ने किया देवगांव के पोर्टाकेबिन का निरीक्षण
       कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा देवगांव के पोर्टाकेबिन का निरीक्षण किया गया। उन्होंने अधीक्षक को पोर्टाकेबिन के व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने निरीक्षण करते हुए पोर्टाकेबिन के किचन कक्ष, मनोरंजन कक्ष, बालक एवं बालिका छात्रावास के कक्षों का अवलोकन कर साफ सफाई और भोजन संबंधी जानकारी लेते हुए अधीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पोर्टाकेबिन में पानी खपत को रोकने के लिए पानी की टंकी निर्माण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मनोरंजन कक्ष में उपस्थित बच्चों से छात्रावास की समस्या संबंधी जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एलएन पटेल, उप अभियंता लक्ष्मीकांत पटेल, सरपंच नेलवाड़ सुश्री सुलमा करंगा, उप सरपंच चंदरराम वड्डे सहित आवास मित्र उपस्थित थे।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision