Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

नई दिल्ली/शौर्यपथ / अगले सप्ताह शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के लिए राज्यसभा सांसदों के लिए निर्देश जारी किया गया है. निर्देश में कहा गया है कि राज्यसभा…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों के साथ संवाद किया. यात्रा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि लोगों तक…

मनोरंजन /शौर्यपथ / बॉलीवुड की कई ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, जो अपने किरदार को लेकर खूब चर्चा में रहे. चाहे 'तारे जमीन पर' के दर्शील सफारी हों या फिर फिल्म 'दंगल ' की बबीता फोगाट का बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर . ना सिर्फ फैंस ने इनके किरदार को पसंद किया, बल्कि इनकी क्यूटनेस ने भी बड़े पर्दे पर लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन अब यह चाइल्ड आर्टिस्ट बहुत बड़े हो गए हैं. तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं दंगल में बबीता फोगाट के बचपन का किरदार निभाने वालीं सुहानी भटनागर से.
      आपको बता दें कि सुहानी भटनागर ने साल 2016 में आई फिल्म दंगल के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. लोगों को यह छोटी बबीता बेहद पसंद आई थी. आप देख सकते हैं अभी अब बच्ची कितनी बड़ी हो गई है. फिल्म दंगल के बाद सुहानी भटनागर ने भले ही इंडस्ट्री से दूरी बना ली हो, लेकिन सेलिब्रिटीज के बीच वो आज भी एक्टिव हैं. अब इस तस्वीर को ही देख लीजिए, सुहानी नेहा कक्कड़ के साथ स्माइल करते हुए पोज़ देती नजर आ रही हैं. कुल मिलाकर कहा जाए तो दंगल की छोटी सी बबीता फोगाट अब बहुत बड़ी और बेहद खूबसूरत हो गई हैं.
     सुहानी भटनागर को सोशल मीडिया पर 20 हजार से अधिक लोग फॉलो करते हैं. सुहानी के इंस्टा हैंडल पर अगर नजर डालेंगे तो कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स के साथ उनकी फोटो देखने को मिल जाएगी. सुहानी के हर एक पोस्ट पर उनके फैन्स भर भर के प्यार लुटाते हैं. सुहानी के फैन्स उन्हें जल्द ही किसी बड़े प्रोजेक्ट में देखने को एक्साइटेड हैं और जिसकी डिमांड वे लगातर एक्ट्रेस से करते रहते हैं.

ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / दूध सेहत ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है. इसका सही तरह से इस्तेमाल किया जाए…
ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /सेहत को दुरुस्त रखने के लिए या स्किन का ख्याल रखने के लिए आपने ABCG जूस के बारे में जरूर सुना होगा,…
व्रत त्यौहार /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है. शिवरात्रि पर मान्यतानुसार भगवान शिव की पूजा की जाती है. मासिक शिवरात्रि…
आस्था /शौर्यपथ / सनातन धर्म में भगवान श्रीकृष्ण को त्रेता युग का कल्याण करने वाले देव के रूप में पूजा गया है. दुखियों के दुख…
सेहत /शौर्यपथ /प्रेगनेंसी में वजन बढऩा आम बात हैं। वहीं, डिलीवरी के बाद भी खान-पान के कारण मां का वजन भी काफी बढ़ जाता है।…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि इजराइल-हमास युद्ध पर भारत का रुख ‘रचनात्मक' है और उन्होंने दो राष्ट्र के समाधान (टू-स्टेट सॉल्यूशन) पर…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / केरल सरकार बनाम राज्यपाल मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केरल के राज्यपाल पर सवाल उठाए और कहा…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)