Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

रायपुर/ शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस 28 नवम्बर के अवसर पर बधाई दी है। डॉ. महंत ने अपने बधाई संदेश में कहा कि, छत्तीसगढ़ी भाषा समूचे भारत की सबसे मीठी बोले जाने वाली भाषा है इस भाषा में अपनत्व, प्रेम, प्यार और दुलार है। हमारे सभी प्रादेशिक धर्मगुरुओं ने राजभाषा के माध्यम से छत्तीसगढ़िया होने का पताका देश ही नहीं विदेशों में भी फहराया है इसका हमें गर्व है कि ऐसे महान गुरुओं और भाषाओं के हम वंशज है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि राजभाषा व्यक्तित्व की पहचान कराती है और आप सभी से निवेदन करता हूं कि अपने राज्य की भाषा का उच्चारण परिवार में, समाज में, सार्वजनिक जीवन में अधिक से अधिक करें। आप सभी को राजभाषा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं।

नवागढ़/शौर्यपथ / शहर में गुरुनानक देव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवागढ़ स्थित गुरुद्वारे में भजन-कीर्तन सत्संग का आयोजन किया गया। साथ ही आम लंगर का आयोजन भी हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सभी समाज के लोग शामिल हुए।
  भक्तों ने गुरुद्वारे में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। श्री गुरुनानक जी का  जन्मोत्सव प्रकाश पर्व के रूप में मनाया गया। सोमवार को सुबह सहज पाठ  हुआ। जिसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। फिर अरदास का आयोजन हुआ। जिसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया और आम लंगर का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक लंगर चलता रहा।
  इस दौरान सतनामी समाज के जगतगुरु रुद्रकुमार ने गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर मत्था टेका तथा कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। गुरु रुद्रकुमार ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना की।
 उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के ज्ञान का प्रकाश आज भी पूरी मानवता को प्रकाशित कर रहा है। अपने मूल मंत्र में दिया सबसे बड़ा संदेश गुरु नानक देव जी ने मानवता, वैश्विक बन्धुत्व, एकता और सेवा का संदेश दिया जो आज भी प्रासंगिक है। गुरु ने कहा की गुरु नानक देव ने अपने मूल मंत्र में सबका भला, और सब कुछ तेरा को जो संदेश दिया है वह सबसे बड़ा संदेश है।
  इस अवसर पर नगर प्रधान विकास धर दीवान, सुरेन्द्र तिवारी, विजय बघेल, नगर पंचायत अध्यक्ष तिलक घोष, शक्तिधर दीवान, गिरेन्द्र महिलांग, परमेश्वर मिरी, टीकम गोस्वामी, गोलु सिंहा, सुरेश निषाद, रितेश तिवारी, जावेद खान, हरभजन सिंह टुटेजा, गुरभेज गुम्बर, गुरमीत सिंह, हरप्रीत सिंह, राहुल खुराना, अजय अरोरा, धर्मवीर खुराना, रूप्रकाश यादव, रामेश्वर साहू, पिंटू अनंत, देवादास चतुर्वेदी, इस्माइल खान, केके मिश्रा, रवि यादव, धनी देवांगन, परसादी यादव सहित क्षेत्रवासियों ने लंगर में भाग लिया।

मुंबई/शौर्यपथ / राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के संस्थापक शरद पवार ने रविवार को बारिश के बीच भाषण दिया, जिससे अक्टूबर 2019 में दिए गए उनके एक निर्णायक भाषण की यादें…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक अजीबोगरीब घटनासामने आई है. एक महिला ने गुस्से में आकर कथित तौर पर अपने पति का दाहिना कान काट लिया. पुलिस ने…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में बनी सुरंग में दीपावली के दिन, 12 नवंबर को बड़ा हादसा हुआ. इस हादसे में चारधाम यात्रा मार्ग पर बन…
नई दिल्ली /शौर्यपथ / गुजरात में कल बैमौसम हुई मूसलाधार बारिश से सामान्य जीवन अस्त-व्यस्त हो गया. सरकारी विभाग के मुताबिक इन सभी 20 लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने…
नई दिल्ली/शौर्यपथ/ दिल्ली की हवा में घुला जहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है. भले ही प्रदूषण का स्तर पहले से कुछ हद तक कम हुआ है लेकिन…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / वंदे भारत एक्सप्रेस पर एक बार फिर से पथराव की घटना सामने आई है. ओडिशा में ढेंकनाल-अंगुल रेलवे सेक्शन पर मेरामंडली और बुधपांक के बीच पथराव किया…
नई दिल्ली/एजेंसी / तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर 30 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 2.5 लाख से ज्यादा कर्मचारी चुनाव ड्यूटी पर तैनात रहेंगे. मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास…
नई दिल्ली/शौर्यपथ / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर के प्रसिद्ध मंदिर में सोमवार को दर्शन किए और सभी भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य, कल्याण एवं समृद्धि के लिए…

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)