Google Analytics —— Meta Pixel
May 23, 2026
Hindi Hindi
Uncategorised

Uncategorised (35926)

अन्य ख़बर

अन्य ख़बर (5926)

धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

भिलाईनगर / शौर्यपथ / वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है और लक्ष्य के विरूद्ध सिर्फ 16.77 प्रतिशत की वसुली पर राजस्व वसुली ठेका एजेंसी पर बिफड पडे  अपर आयुक्त । बैठक मे आधी अधुरी  जानकारी दिए जाने पर भी एजेंसी को फटकार लगाई।          
   भिलाई निगम का राजस्व सम्पत्तिकर जलकर, भुभाटक,  दुकान किराया, युजर चार्ज वसुली का जिम्मा श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड को सौपा गया है । आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर राजस्व वसुली की समीक्षा अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम सभागार मे किया जहाँ एजेसी के प्रतिनिधि ने बताया कि 31 हजार से अधिक भवनो से 23.58 करोड रूपया वसुली किया जा चुका है चुनाव तथा त्योहारी मौसम के कारण वसुली की गति मध्यम है इस पर अपर आयुक्त बिफड पडे उन्होंने कहा कि एजेसी की जिम्मेदारी है कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के पूर्व दिये गये वसुली लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करे । वित्तीय वर्ष समाप्त होने जा रहा है और मात्र 16.77 प्रतिशत ही वसुल किया गया है ।
अपर आयुक्त ने कहा कि एजेंसी वसुली बढाने के लिए वार्डो मे शिविर लगावे निगम क्षेत्र मे मुनादी करावे और आगामी तीन माह के भीतर शत प्रतिशत वसुली कर दिये गये लक्ष्य को प्राप्त करे।
  श्री पब्लिकेशन एण्ड स्टेशनर्स प्राईवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अविनाश ने बताया कि कुल 92 हजार भवनो मे से 31 हजार भवन से 23.58 लाख सम्पत्तिकर की राशि वसुल किया जा चुका है। 4359 घरो से जल की राशि जमा किया गया है उसी प्रकार 1298 स्थल का भुभाटक जमा किया गया है। एजेंसी को 78 करोड रूपये वसुली का लक्ष्य दिया गया है जिसकी वसुली आगामी दिनो और तेज किया जाएगा। इसी प्रकार स्वविवरणी की जाँच में जोन 1 क्षेत्र के 4085 भवनो का किया जा चुका है जिसमे से 1718 भवनो के प्रस्तूत विवरणी तथा स्थल जाँच मे भिन्नता पाया गया है  ऐसे भवन स्वामी को अतर कि राशि जमा करने कहा गया है।
  औद्योगिक क्षेत्र से युजर चार्ज वसुली मे आ रहे परेशानी से एजेंसी के प्रतिनिधियो ने अपर आयुक्त को अवगत कराया तो उन्होंने स्वास्थ अधिकारी को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
 बैठक मे उपायुक्त नरेन्द्र बंजारे, स्वास्थ अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा,सम्पत्तिकर विभाग के सहायक अधीक्षक बी.एल.असाटी,  शिव शर्मा, पालेश्वर साहू, संजय शर्मा, ठेका एजेंसी के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

बिलासपुर / शौर्यपथ / पुलिस भर्ती परीक्षा के साक्षात्कार के बाद नतीजे घोषित करने के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भारत निर्वाचन आयोग को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कोर्ट ने आयोग से कहा है कि अंतिम चयन सूची जारी करने के संबंध में राज्य शासन को दी जाने वाली सहमति पर जल्द निर्णय ले। साथ ही अदालत को भी निर्णय से अवगत करवाने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की गई है।
  गृह विभाग के द्वारा सूबेदार, प्लाटून कमांडर,सब इंस्पेक्टर फिंगरप्रिंट, सब इंस्पेक्टर प्रश्ननांकित  दस्तावेज, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर,सब इंस्पेक्टर रेडियो, तथा सब इंस्पेक्टर सामान्य के पदों पर भर्ती के लिए 2018 में 655 पदों पर अधिसूचना जारी की थी। वर्ष 2021 में पद बढ़ाकर 975 कर दिए गए थे। शारीरिक नाप जोख, प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल व साक्षात्कार के चारों चरण पूरे हो चुके हैं। विभाग ने 17 अगस्त से 8 सितंबर तक साक्षात्कार की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके बाद आज तक अंतिम चयन सूची जारी नहीं हो सकी है। 70 हजार अभ्यर्थियों की सूची लिखित परीक्षा लेने के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल को भेजी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया गया था। साक्षात्कार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। अब अंतिम सूची जारी करना शेष है।
  टोपेश्वर सिंह राजपूत एवं अन्य 20 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अंतिम चयन सूचि जारी करने की मांग की थी। मामले की सुनवाई जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की सिंगल बेंच में हुई। सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है। इस पर कोर्ट ने शासन को निर्देशित किया था कि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर अंतिम चयन सूची जारी की जाए। कोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर अंतिम चयन सूची जारी करने की अनुमति मांगी थी।
  भर्ती परीक्षा की एक और अभ्यर्थी पुष्पा सिद्धार्थ ने अधिवक्ता सिद्धार्थ दुबे के माध्यम से हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।याचिका में कहा है कि बीते सप्ताह हाईकोर्ट ने राज्य शासन को निर्वाचन आयोग से अंतिम चयन सूची जारी करने के संबंध में सहमति लेने की बात कही थी। कोर्ट के निर्देश पर राज्य शासन ने राज्य निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पुलिस भर्ती  के लिए अंतिम चयन सूची जारी करने सहमति मांगी थी। राज्य शासन के पत्र को राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग के हवाले करते हुए मार्गदर्शन मांगा है। गुरुवार को याचिका की सुनवाई के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग ने भारत निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगने की जानकारी दी।

राजनांदगांव/शौर्यपथ / कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने आज राजनांदगांव शहर के मोहारा में शिवनाथ नदी के तट पर 26, 27 एवं 28 नवम्बर 2023 को आयोजित होने वाले मोहारा कार्तिक पूर्णिमा मेला की तैयारी का जायजा लिया। कलेक्टर ने मेले में दुकानों, शिवनाथ नदी के तट पर स्थित घाट एवं मेला स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा कि मेला में राजनांदगांव सहित आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है। श्रद्धालुओं द्वारा स्नान एवं पूजा-अर्चना सहित मेला स्थल का भ्रमण किया जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी शिवनाथ नदी के तट पर स्थित घाटों एवं पचरियों सहित संपूर्ण मेला स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने मेला स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल एवं प्रकाश सहित आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को मेला स्थल में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, बेरिकेटिंग के लिए बांस-बल्ली की व्यवस्था, मेला स्थल पर निरंतर विद्युत प्रवाह जारी रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला स्थल पर लगने वाले झूलों का फिटनेस सर्टिफिकेट एसडीएम राजनांदगांव को प्राप्त करने के निर्देश दिए। मेला स्थल पर एम्बुलेंस के साथ चिकित्सा दल की व्यवस्था, फायर ब्रिगेड तथा शिवनाथ नदी के किनारे स्नान घाटों पर गोताखोरो को तैनात करने निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, तहसीलदार श्री मनीष वर्मा, श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. डीसी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लावारिस खड़ी वाहन का आसपास पूछताछ करने पर पता चला वाहन चोरी का है।
 चोर द्वारा वाहन का नम्बर प्लेट बदल कर वाहन नेहरू नगर से के. पी. एस. स्कूल के बीच मे छोड़ गया था।
 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार को वाहन मालिक को सूचित कर मोहन नगर थाना के सुपुर्द किया गया।

    दुर्ग / शौर्यपथ /

  पुलिस प्रशासन की कार्यवाही आम जनता की रक्षा और समाज में भयमुक्त माहौल बनाने के लिए होती है जिसका अहसास कभी तुरंत तो कभी समय पश्चात् ही ज्ञात होता है ऐसे ही एक मामले में नो पार्किंग ज़ोन पर यातायात पुलिस को उस समय सफलता मिली जब यातायात पुलिस द्वारा नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर कार्यवाही की जा रही थी . जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राम गोपाल गर्ग के निर्देश में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा निरंतर हाईवे, मार्केट क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग में खड़ी नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है इसी कार्रवाई के दौरान आज दिनांक को दोपहर में उप निरीक्षक राजकरण सिंह एवं सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे द्वारा नेहरू नगर चौक से सूर्या मॉल रोड में नो पार्किंग में खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की जा रही थी ,इसी दौरान एक वाहन क्रमांक सीजी 04 एम 1399 टाटा कंपनी की कार मुख्य मार्ग में खड़ी थी जिसे हटाने हेतु आसपास वाहन मालिक से पूछने पर एक व्यक्ति द्वारा बताया गया कि यह कार पिछले दो दिनों से खड़ी है और इस कार का नंबर एवं मेरे कार का नंबर दोनों एक होना बताया गया , इस बात पर सहायक उप निरीक्षक राजकुमार दुबे को यह कार चोरी अथवा किसी प्रकार का संदिग्ध अपराध से संबंधित होने की शंका होने पर वाहन को मिस्त्री बुलाकर ग्लास नीचे कराया गया ,जिसमें वाहन के कागजात मिले . प्राप्त दस्तावेजो के आधार पर सही नंबर सीजी 07 ब 5635 होना पाया गया वाहन नंबर से वाहन मालिक का डिटेल निकालकर संपर्क करने पर वाहन मालिक वेंकट राव भिलाई तीन निवासी जो की सुपेला में टूल्स एंड ट्रेवल्स का कार्य करता है .
   वाहन मालिक ने जानकारी दी की दो दिन पूर्व उसका वाहन राजेंद्र प्रसाद चौक से चोरी हो गया था जिस संबंध में वह मोहन नगर थाने में चोरी की घटना का अपराध दर्ज भी कराया है इसकी सूचना तत्काल उप पुलिस अधीक्षक (यातायात ) को दी गई जिसे वरिष्ठ अधिकारी द्वारा उक्त वाहन को थाना मोहन नगर पेट्रोलिंग के सुपुर्द किया गया।

0 कुम्हारी,जगदलपुर,भिलाई,बिरगांव,कोरबा में नियम विरुद्ध टेंडर0 फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर करवाया गया काम मेसर्स पौराणिक ब्रदर्स द्वारा रायपुर/शौर्यपथ / अमृत मिशन के पीएमसी कार्यों हेतु पूरे राज्य के लिए टेंडर प्रक्रिया…

 दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार ने विधान सभा क्षेत्र  अंतर्गत उतई मंडल अंजोरा मंडल के विभिन्न गावों में जाकर भाजपा कार्यकर्ताओं  पदाधिकारियों से भेंट मुलाकात कर मंडलों मे बैठक लेकर  चुनाव मे काम करने व मार्गदर्शन देने वाले  वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर देवतुल्य कार्यकर्ता गणों और स्वजनों से मुलाकात कर चुनाव में अपना पुरजोर समर्थन व परिश्रम देने हेतु सबका धन्यवाद ज्ञापित व आभार व्यक्त  किया।
  श्री चंद्राकार ने ग्रामीण विधानसभा के ग्राम पुरई में हुए हमले में घायल ठाकुर राम यादव  और उनके पिता रोहित राम यादव  से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना, साथ ही उनके पुत्र के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की उनके साथ चुनाव संचालक प्रितपाल बेलचंदन साहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी भी साथ थे। अंजोरा मंडल कार्यकर्ताओ के बीच पहुंचकर  चुनाव में मिले समर्थन व प्रचार में की गई मेहनत के लिए सहृदय आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया।

पूर्व सरपंच नरेंद्र निषाद भाजपा में हुए शामिल
  इस अवसर पर भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर डॉ नरेन्द्र निषाद ने भाजपा में प्रवेश किया।

  दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के मतदान का प्रदेश में दूसरा और आखिरी चरण 17 नवम्बर को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न हो गया . मतदान के बाद अब निर्वाचन विभाग द्वारा 03 दिसंबर को मतगणना के सुचारू  रूप से संपन्न होने की तैयारिया शुरू हो चुकी है .

मतगणना 3 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से
  विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना स्थल/स्ट्रांग रूम के लिए दुर्ग जिले के द्वारा प्रेषित प्रस्ताव श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे से प्राप्त जानकारी अनुसार श्री शंकराचार्य इंजीनियरिंग महाविद्यालय जुनवानी भिलाई में 3 दिसम्बर 2023 को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। विधानसभावार 14 टेबलों में मतों की गणना की जाएगी। प्रत्येक टेबल में एक सुपरवाईजर तथा एक गणना सहायक होंगे। डाकमत पत्रों की गणना पहले होगी। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र से संबंधित सभी रिटर्निंग ऑफिसर को मतगणना तिथि, स्थान व समय का व्यापक प्रचार प्रसार करने कहा है। श्री दुबे ने बताया कि मतगणना स्थल में मोबाईल प्रतिबंधित है तथा मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु अधिकारियों/कर्मचारियों सहित राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी एवं गणना एजेंटों का प्रवेश पास जरूरी है। प्रवेश पास की अभाव में कोई भी व्यक्ति मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं कर सकेगा।  

विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से प्रशिक्षण
  विधानसभा निर्वाचन-2023 हेतु ईटीपीबी प्रो-काउंटिंग एण्ड एनकोर एन्ट्री के संबंध में 24 नवम्बर को प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे के मध्य भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने सर्व रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, नोडल अधिकारी, पोस्टल बैलेट और सहायक प्रोग्रामर को उक्त प्रशिक्षण में अपने तकनीकी स्टाफ के साथ उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करने कहा है।

निर्वाचन कर्मियों को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराने
रायपुर में की गई एयर एंबुलेंस की तैनाती
  विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आकस्मिक आपातकालीन स्थिति में तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर में एयर एम्बुलेंस की तैनाती की गई है। एम्बुलेंस के सुव्यवस्थित प्रबंधन के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर श्री बी.सी.साहू मो.न. 9425204172 एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम/प्रोटोकाल) मो.न. 9340032009, 9479191005 की नियुक्ति की गई है। दुर्ग जिले के लिए अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी श्री अरविन्द कुमार एक्का एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक झा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

DURG / SHOURYAPATH / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 का मतदान 17 नवंबर को संपूर्ण हो चुका है अब सभी प्रत्याशियों को इंतजार है 3 दिसंबर का जब दुर्ग विधानसभा…

नई दिल्ली / एजेंसी /

    उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिल्क्यारा सुरंग में पिछले 12 दिन से फंसे 41 मजदूरों को निकालने की दिशा में प्रयास तेज कर दिए गए हैं.उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग में 41 मजदूरों को फंसे हुए आज 12 दिन हो गए हैं. इन मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए तेजी से ऑपरेशन चल रहा है. यहां मौजूद नोडल अफसर नीरज खैरवाल ने बताया कि सारे मजदूर ठीक हैं और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट लगातार उनसे बात कर रहे हैं.
   उत्तरकाशी के सिलक्यारा गांव में निर्माणाधीन सुरंग धंसने के बाद पिछले 12 दिनों से उसमें 41 मजदूर फंसे हुए हैं. अब इन श्रमिकों को बचाने का अभियान अपने अंतिम चरण में है. बुधवार को मजदूरों से केवल 10 मीटर दूरी तक मलबे में छेद करने का काम बाकी रह गया था. हालांकि गुरुवार को कुछ देर काम के बाद ड्रिलिंग का काम रोकना पड़ा. अभी जिस मशीन से ड्रिलिंग का काम हो रहा है, वह एक घंटे में तीन मीटर छेद करती है. इसलिए मजदूरों के जल्द बाहर निकलने की बड़ी खबर किसी भा वक्त आ सकती है.

मजदूरों को बाहर लाने में कितना वक्त लगेगा.

1. बचाव दल के अनुसार,  मजदूरों को बाहर निकालने के लिए जिस पाइप को अंदर भेजा जा रहा था उसके आगे का हिस्सा लोहे की सरिया से टकराकर मुड़ गया था. लिहाजा अब उस आगे के हिस्से को गैस कटर से काटकर अलग किया जा रहा है. बाद में उस हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट कर पाइप से वापस निकाला जाएगा. इसके चलते पाइप को अंदर भेजने की प्रक्रिया फिलहाल के लिए रुकी हुई है.
2.  मजदूरों के करीब तक 80 सेंटीमीटर व्यास वाली मजबूत पाइप डाला गया है, जिसमें घुसकर मजदूर आसानी से रेंगते हुए वापस निकल सकेंगे. 12 दिनों से मजदूर अंदर फंसे हुए हैं, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उनका एनर्जी लेवल कम हो गया होगा. अगर वे खुद बाहर आने में सफल नहीं होंगे तो बाहर से एनडीआरएफ के जवान अंदर जाकर उन्हें लाएंगे.
3. आशंका ये भी है कि 12 दिनों से सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों के दिमाग पर मनोवैज्ञानिक असर भी हुआ होगा. उनको बाहर से जो भोजन दिया गया है, उसका क्या असर उनके शरीर पर हुआ है, इसका आंकलन पहले किया जाएगा. इसके लिए चिकित्सकों की टीम जांच करेगी.
4. एक बार जब बचाव पाइप श्रमिकों तक पहुंच जाएगा तो एनडीआरएफ का एक डॉक्टर अंदर जाएगा और उनकी स्थिति की जांच करेगा. वह मजदूरों को सिखाएंगे कि वेल्डिंग जोड़ों पर धारदार किनारों वाले पाइपों के जरिए कैसे निकलना है. बचाव दल ने कहा है कि बाहर निकलने वाले मजदूरों के लिए स्ट्रेचर की भी व्यवस्था की गई है.
5. अंदर फंसे मजदूर एनडीआरएफ की कड़ी निगरानी में पाइप के माध्यम से बाहर लाए जाएंगे. सुरंग के बाहर, श्रमिकों को चिन्यालीसौड़ में बने एक अस्थायी अस्पताल में ले जाने के लिए 41 एम्बुलेंस तैयार हैं. बचावकर्मियों ने कहा कि अस्पताल पहुंचने पर श्रमिकों की विस्तृत चिकित्सकीय जांच की जाएगी.
6. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राहत और बचाव स्थल पर पहुंच गए हैं. उनके साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग के मिनिस्टर ऑफ स्टेट जनरल वी के सिंह भी मौक पर होंगे. उत्तराखंड मुख्यमंत्री कार्यालय (ष्टरूह्र) की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे श्रमिकों को बचाने की तैयारी अंतिम चरण में है और सीएम पुष्कर सिंह धामी खुद बुधवार (22 नवंबर) रात से ही उत्तरकाशी में मौजूद हैं.
7. सुरंग में कुल 10 पाइप डाले जाने थे, जिसमें अब तक नौ पाइप अंदर सुरंग में डाले जा चुके हैं. इसके पहले आगर मशीन में खराबी आ गई. इसे ठीक करने के लिए दिल्ली से एक्सपट्र्स को बुलाया गया.
8. पिछले 12 दिनों में, हिमालयी क्षेत्र की जियोलॉजिकल स्थिति और मिट्टी की प्रकृति के कारण बचाव अभियान में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है. इस कारण ऑपरेशन में बार-बार रुकावटें आई हैं. इन चुनौतियों के कारण ही बचाव दल अभी भी ऑपरेशन पूरा होने की सटीक समय-सीमा बताने से सावधानी बरत रहा है. उन्होंने कहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले कुछ घंटों में श्रमिकों को बाहर लाया जा सकता है.
9. सुरंग, केंद्र की महत्वाकांक्षी चार धाम परियोजना का हिस्सा है, जो उत्तरकाशी और यमुनोत्री को जोडऩे के लिए प्रस्तावित सड़क पर उत्तराखंड में सिल्क्यारा और डंडालगांव के बीच स्थित है. 4.5 किमी लंबी सुरंग का काम ज्यादातर पूरा हो चुका है. 12 नवंबर को भूस्खलन के बाद मजदूर सुरंग में फंस गए थे. जिस इलाके में वे फंसे हैं वह करीब 8.5 मीटर ऊंचा और 2 किलोमीटर लंबा है. सौभाग्य से निर्माणाधीन सुरंग के उस हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति है.
10. सुरंग में फंसे मजदूरों तक पाइप के जरिए ड्राई फ्रूट्स, ओआरएस और ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार की गई है, जिसकी वजह से सारे मजदूरों के स्वस्थ होने के दावे किए जा रहे हैं. दुर्घटना को लेकर क्करू नरेंद्र मोदी ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात कर रेस्क्यू ऑपरेशन को अपडेट लिया था.

हमारा शौर्य

हमारे बारे मे

whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
 
CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
CONTECT NO.  -  8962936808
EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)