
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
नई दिल्ली/शौर्यपथ / मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. मिल रही जानकारी के अनुसार वो फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. बता दें कि श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने अपना करियर 1986 में शुरू किया और वह देश के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं.
62 वर्षीय रोहित बल कथित तौर पर शराब की लत से जूझ रहे थे और समय-समय पर रीहैब के लिए आते जाते रहते थे. पिछले साल नवंबर में बल की हालत काफी खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
नई दिल्ली / एजेंसी / माइक्रो फाइनेंस कंपनियां लोगों को तुरंत लोन देने के लालच में डालकर अधिक ब्याज दर वसूलती हैं. इससे लोन चुकाने में कर्जदारों को मुश्किल होती है और उन्हें अधिक भुगतान करना पड़ता है या नहीं करने पाने की स्थिति में उत्पीड़न झेलना पड़ जाता है. लोगों को झांसे में लेकर लोन के नाम पर उगाही करने वाली ऐसी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर असम सरकार ने शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है. राज्य सरकार ने लोगों से कहा है कि लोन देने वाली ऐसी कंपनियों या संस्थानों से बचना है.
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की महिलाओं से माइक्रो फाइनेंस संस्थानों से लोन लेने से परहेज करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि इन संस्थानों द्वारा लोन पर ली जाने वाली ब्याज दरें अव्यवहारिक रूप से अधिक हैं और लोनधारक के लिए इससे अपना लोन चुकाना लगभग असंभव है.
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के एनपीए घोषित किए गए खातों के एवज में राज्य सरकार लोन देने वाले माइक्रोफाइनेंस संस्थानों को मुआवजे के रूप में कुल 291 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है. इस कदम से राज्य के लगभग 2.2 लाख लोनधारकों को ऐसे संस्थानों के चंगुल से मुक्त होने में मदद मिलेगी.
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 के असम विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान कई महिलाएं लोन चुकाने में असमर्थता के कारण लोन देने वाले संस्थानों द्वारा उत्पीड़न की शिकायत करने उनके पास आई थीं. उन्होंने माइक्रोफाइनेंस संस्थानों से लोन लेने वाली महिला उधारकर्ताओं की शिकायतों पर ध्यान देने का वादा किया था और उन्होंने अब उन्हें राहत दे दी है.
हिमंत बिस्वा सरमा ने महिलाओं से राज्य सरकार द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के प्रत्येक सदस्य को प्रदान की जाने वाली 10,000 रुपये की राशि का उचित उपयोग करके आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की भी अपील की. सरमा ने कहा कि जो लोग प्रोडक्टिविटी उद्देश्यों के लिए राशि का उपयोग करते हैं उन्हें 15,000 रुपये और प्रदान किए जाएंगे.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
