
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
नवागढ़/ शौर्यपथ / रविवार को भाजपा कार्यालय नवागढ़ में पदधारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को रेडियो के माध्यम से सुना। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का उद्बोधन जन-जनतक पहुंचाने का संकल्प लिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास धर दीवान ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें देश और समाज के लिए कुछ अच्छा करने की प्रेरणा मिलती है। मोदी द्वारा विभिन्न सामाजिक विषयों पर मन की बात में अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करते हैं। यही कारण है कि देश भर में बहुत ही लोकप्रिय है। इससे समाज को नया आयाम तथा विभिन्न सकारात्मक कार्यो के प्रति प्रोत्साहन मिलता रहा है। दीवान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों देशवासियों की आवाज बनकर विदेशों में भारत की स्थिति को मजबूत बना रहे हैं।
महिला मोर्चा जिला महामंत्री मधु रॉय ने कहा कि मन की बात में देशवासियों से वोकल फॉर लोकल अभियान को सिर्फ त्योहारों तक ही सीमित न रखने की अपील की और आग्रह किया कि उन्हें शादी के समय में भी स्थानीय उत्पादों को महत्व देना चाहिए। मधु ने कहा कि वोकल फॉर लोकल अभियान से देश को काफी लाभ हुआ है।
इस दैरान भाजयुमो अध्यक्ष सुरेश निषाद, महामंत्री टीकम गोस्वामी, गिरेन्द्र महिलांग, गोलु सिंहा, राजेन्द्र मिश्रा, सुरेश सिंह राजपूत, सैबी खुराना, तनु दीवान, रवि यादव,अवतार यादव, मिथलेश सोनकर, मुरली देवांगन, काल्विन जोशी, शिव सोनकर,धनी देवांगन, मनीष श्रीवास, भागवत सोनकर, राजा, जित्ते सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मुंगेली/शौर्यपथ/ जिले के मुंगेली तहसील के ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा और ग्राम चिचेसरा में अवैध मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है। कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो के नेतृत्व में पुलिस और खनिज विभाग की टीम को तत्काल रवाना किया गया। अवैध उत्खनन कार्य में संलग्न मेसर्स कन्हैया लाल अग्रवाल कांट्रेक्टर पर कार्यवाही कर 5 लाख 27 हजार से अधिक का दंड अधिरोपित किया गया।
मौके पर लगभग 20 फीट मिट्टी की गहरी खुदाई मिली।ग्राम पंचायत भरुवागुड़ा से 02 हजार 270 घनमीटर तथा आश्रित ग्राम चिचेसरा से 240 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन पाया गया। इस प्रकार दोनों ही गाँवों से कुल 02 हजार 510 घनमीटर मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया। खनिज विभाग द्वारा रकबे का आकलन कर जुर्माना अधिरोपित किया गया। प्रशासन, पुलिस तथा खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर मिट्टी ले जा रही हाईवा वाहन क्रमांक एम एच40 सी एच 3291 को शीतल कुंडा से जप्त किया । मौके पर 01नग हाईवा भी जप्त कर लिया गया है। वाहन मालिक को इसकी सूचना दी गई है। उत्खनन में संलग्न वाहन पर आरटीओ द्वारा वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा नोटिस जारी कर संबंधित ठेकेदार से रॉयल्टी क्लीयरेंस भी मांगा गया है तथा आगे की कार्यवाही अभी भी जारी है।
गौरतलब है की जिले में अवैध उत्खनन पर प्रशासन द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है।पुलिस,परिवहन एवं खनिज विभागों के समन्वय से सक्रिय रूप से निगरानी भी की जा रही है और इसी कड़ी में इस बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया गया है।
मुंगेली/शौर्यपथ/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में मतगणना कार्य में संलग्न रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर की बैठक ली। उन्होंने ईटीपीबीएस, पोस्टल बैलेट,ईवीएम तथा वीवीपीएटी की मतगणना के संबंध में आवश्यक नियमों एवं निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मतगणना कार्य पूरी सतर्कता एवं सजगता से करने के निर्देश दिए तथा मतगणना की गोपनीयता को बनाए रखने के लिए आवश्यक नियमों एवं निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। उन्होंने आरओ , एआरओ एवं मतगणना दल के अधिकारी-कर्मचारियों को मतगणना सम्बंधित नियमावली एवं प्रशिक्षण में दिए गए जानकारियों का विस्तृत अध्ययन करने के लिये कहा ताकी मतगणना कार्य नियमनुसार एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सकें।
गौरतलब है की निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 03 दिसंबर को मतगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा। मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। सर्वप्रथम ईटीपीबीएस उसके बाद पोस्टल बैलट की मतगणना तत्पश्चात ईवीएम के मतों की गणना होगी।मतगणना के दिन कानून- व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए केंद्र एवं राज्य के सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे। मतगणना हॉल के अंदर मोबाइल या किसी भी प्रकार का डिजिटल इक्विपमेंट प्रतिबंधित रहेगा।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण तिवारी, मुंगेली आरओ सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो, लोरमी आरओ श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
- प्रत्येक विधानसभा मतगणना के लिए 14-14 टेबल और 2-2 टेबल डाक मतपत्र के लिए लगाया जाएगा
- मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए गणना अभिकर्ताओं को जारी पास के साथ परिचय पत्र लाना होगा अनिवार्य
- जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डोमन सिंह ने कहा कि जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न होगी। कलेक्टर श्री सिंह की उपस्थिति में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन की मतगणना छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन गंज मंडी बसंतपुर राजनांदगांव में की जाएगी। मतगणना स्थल में 3 दिसम्बर 2023 को गणना अभिकर्ताओं को सुबह 7 बजे प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ताओं को स्टेट वेयर हाउस कार्पोरेशन स्ट्रांग रूम के गेट नंबर 1 से आने-जाने की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाए जाएंगे और 2-2 टेबल डाक मतपत्र के लिए लगाया जाएगा। इस तरह प्रत्येक विधानसभा मतगणना के लिए 16-16 टेबल लगाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी एवं निर्वाचन अभिकर्ता की उपस्थिति में सुबह 7 बजे स्ट्रांग रूम खोला जाएगा। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन मतगणना कार्य संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से एक-एक प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया सहित पूरी तरह से हाल, स्ट्रांग रूम, परिसर में उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति की गतिविधि सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा। मतगणना स्थल पर मोबाईल एवं इलेक्ट्रानिक गैजेट का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। अभ्यर्थी एवं उनके गणना अभिकर्ताओं को गणना स्थल पर मोबाईल ले जाने की अनुमति नहीं होगी। मतगणना सुबह 8 बजे से गोपनीयता बनाये रखने की शपथ के साथ प्रेक्षक एवं रिटर्निंग अधिकारी के निर्देश पर मतगणना प्रारंभ की जाएगी। इससे पहले डाक मतपत्र एवं ईटीपीबीएस की गणना प्रारंभ की जाएगी।
कलेक्टर श्री सिंह ने अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं को मतगणना प्रक्रियाओं एवं उसे सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु किए जाने वाले व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतगणना प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने एवं ईव्हीएम तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु किए गये उपायों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतगणना कक्ष में प्रवेश के लिए गणना अभिकर्ताओं को जारी पास के साथ परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। कलेक्टर ने मतगणना कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किए जाने हेतु स्ट्रांग रूम में किये जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि मतगणना स्थल पर अधिकारी-कर्मचारियों तथा उम्मीदवारों एवं उनके अभिकर्ताओं के प्रवेश हेतु अलग-अलग रास्ता बनाया गया है। प्रत्येक विधानसभा मतगणना के लिए 16 गणना अभिकर्ता की नियुक्ति की जा सकती है। चाय-नाश्ता के वितरण हेतु प्रत्येक अभ्यर्थी अधिकतम 2 व्यक्ति प्रति विधानसभा की नियुक्ति हेतु रिटर्निंग अधिकारी से पास जारी करवा सकते हैं। उन्होंने अभ्यथियों एवं उनके गणना अभिकर्ताओं को मतगणना के दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने को कहा। कलेक्टर ने मतगणना हाल में प्रवेश हेतु अधिकृत व्यक्तियों की जानकारी हेतु एवं गणना अभिकर्ताओं की अधिकतम संख्या तथा उनके योग्यता के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने कहा कि गणना अभिकर्ता नियुक्ति के संबंध में फार्म18 में नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र 30 नवम्बर 2023 तक रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उन्होंने फार्म 18 के साथ में संबंधित व्यक्तियों को दो-दो फोटोग्राफ अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि गणना अभिकर्ताओं को केवल अपने विधानसभा क्षेत्र के गणना कक्ष में ही प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा उन्हें केवल उनके लिए निर्धारित टेबल में ही बैठने की अनुमति होगी। मतगणना के दौरान प्लास्टिक एवं पॉलिथिन पैकेट में खाद्य सामग्री एवं नशे से संबंधित बैग आदि पूर्णत: वर्जित होगा।
प्रजेन्टेशन के माध्यम से मास्टर टे्रनर्स द्वारा मतगणना प्रक्रिया एवं स्थल की सभी व्यवस्थाओं के संबंध में अभ्यर्थी एवं अभिकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती इंदिरा देवहारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी राजनांदगांव अरूण वर्मा, रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगढ़ गिरीश रामटेके, रिटर्निंग अधिकारी डोंगरगांव अश्वन कुमार, अभ्यर्थी एवं गणना अभिकर्ता उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह के अंतर्गत खान सुरक्षा निदेशालय बिलासपुर एवं रायगढ़ के तत्वाधान में, गैर कोयला खदान तथा नंदनी माइंस चूना पत्थर, भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा नंदनी खदान के सुरक्षा उद्यान में 25 नवंबर को एक विशेष कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिसमें निरीक्षण दल के सदस्यगण, गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड के टीम संयोजक हेमंत आर उपाटे, जयसवाल नीको से संतोष कुमार सिंह, मिवान स्टील्स लिमिटेड सेविकास वर्ना तथा शारदा एनर्जी एंड मिनरल्स लिमिटेड से ए के दास विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस सुरक्षा कार्यक्रम में नंदनी खदान के कर्मचारियों एवं नंदनी के शालेय छात्र छात्राओं ने सुरक्षा प्रथम की थीम पर नाट्य का मंचन किया। जिसमें सुरक्षा उपकरणों के उचित उपयोग और खदान में कार्य करने से जुड़ी सावधानियों के विषय में अवगत कराते हुए जागरूक किया गया। इसी कड़ी में कार्यक्रम में पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया था। जिसमें अतिथियों द्वारा निरीक्षण कर विजेताओं का चयन किया गया। इन विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा सुरक्षा उद्यान में वृक्षारोपण भी किया गया। विशेष अतिथि एच आर उपाटे ने अपने उद्बोधन में कहा कि माइंस जैसे कार्यस्थल में हमेशा ही दुर्घनाओं का खतरा बना रहता है, अतएव हमें सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना है और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करना है। उन्होंने शालेय बच्चों को बधाई देते हुए उनको भविष्य के लिए शुभकमाएं प्रदान की। महाप्रबंधक नंदिनी माइंस सुधाकर जामुलकर ने अपने उद्बोधन में सुरक्षा सम्बंधित जानकारी साझा कीद्य कार्यक्रम के की शुरुआत में उपस्थित अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं खदानकर्मियों द्वारा सुरक्षा के लिए शपथ ग्रहण किया गया। जिसके बाद उप महाप्रबंधक नंदिनी माइंस बीरेंद्र कुमार ने अपने स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम को गति प्रदान की। इस स्वागत भाषण में उन्होंने एक दिलचस्प आंकड़ा प्रस्तुत किया, जिसके अनुसार वर्ष 2016 से नंदनी खदान में शून्य दुर्घटना कायम है, जो यहां की सुरक्षा नीतियों के सफल क्रियान्वयन को दर्शाता है।
ृसहायक महाप्रबंधक नंदनी खदान डी एन रस्तोगी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा टी आर साहू ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में, पी बाबू, बी आर सोनी, अशोक दास, राजेश कुमार साहू तथा श्री आनंद कुमार सिंह का विशेष सहयोग रहा।
भिलाई / शौर्यपथ /भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा है कि आगामी 3 दिसंबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। 3 दिसंबर को भिलाई नगर विधानसभा सहित छत्तीसगढ़ में कमल खिल जाएगा और भाजपा की सरकार बन जाएगी। लोगों ने जनादेश दे दिया है। लोग मोदी के साथ भाजपा को चुन लिए हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार से त्रस्त होकर लोगों ने फिर से भाजपा को चुना है। 3 दिसंबर को दुर्ग जिले की सभी सीटों और प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। दया सिंह ने कहा कि भाजपा ने वादा किया है कि महतारी वंदन योजना के तहत हर महिला के खाते में 12000 रुपए सालाना दिया जाएगा। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। युवाओं के लिए नौकरी की राह आसान हो जाएगी। सीजीपीएससी में हुए घोटाले की जांच होगी। किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की पैदावार मिलेगी। इसके अलावा किसान भाइयों को एकमुश्त राशि का भुगतान हो जाएगा। इससे किसान समृद्ध हो जाएंगे।
दुर्ग / शौर्यपथ / भिलाई में रुंगटा कॉलेज के आईटीआई छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगा ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने लिखा है. सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मेरे कारण आप लोगों को कष्ट मिल रहा है। खबर लगते ही जामुल पुलिस ने सूचना देकर छात्र के परिजनों को बुलाया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है।
जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के लिटिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोड़की निवासी निखिल वर्मा (19 वर्ष) ने शुक्रवार शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे के आत्महत्या की खबर पर पहुंचे निखिल के पिता संतोष वर्मा ने बताया उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। बेटी सबसे बड़ी और निखिल मंझला और फिर एक छोटा बेटा साहिल वर्मा है। निखिल रुंगटा कॉलेज भिलाई से आईटीआई प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। स्वभाव से कम बातचीत करने वाला निखिल अपने काम से काम रखता था। वह दिवाली की छुट्टी में घर गया, जहां उसने अपनी मां से पैसे लेकर कपड़े भी खरीदे। त्यौहार के बाद 18 नवंबर को वह हॉस्टल आ गया था। आईटीआई कोर्स के दौरान निखिल मनसा कॉलेज के सामने बीएसपी कर्मी लाल बहादुर चंद्रा के हॉस्टल में पिछले डेढ़ महीने से रहता था। चंद्रा ने बताया कि निखिल हॉस्टल के दूसरे लड़कों से भी कम बात करता था। अकेले ही रहना पसंद करता था। वह त्यौहार मनाने घर गया था लेकिन वोटिंग के अगले दिन यानि 18 नवंबर को भिलाई आ गया। हॉस्टल में एक दो दिन रहने के बाद रामनगर भिलाई में रहने वाले अपने बहनोई के घर चला गया था। वहां से फिर हॉस्टल आया। इसके बाद 24 नवंबर की शाम उसने फांसी लगा ली।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में पहला स्मार्ट एटीएम का लोकार्पण आज माही इन्नोवेटिव सॉल्यूशन के डायरेक्टर विजय राठौड़ और देवाशीष गुप्ता के द्वारा किया गया है। यह एटीएम फवारा चौक में लगाया गया है, जहां पर आम जनता को हवाई यात्रा बुकिंग से लेकर 26 तरह की सुविधाएं एक ही स्मार्ट एटीएम में मिलेगी। इसके पूर्व पांच राज्यों में असम, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड और गोवा जैसे राज्यों में एटीएम मशीन लगाई जा चुके हैं। यह एसबीआई के एटीएम मशीन जैसे ही कार्यकर्ता है। इस मशीन में सुविधा ज्यादा दिया गया है इसलिए इसे स्मार्ट एटीएम का नाम दिया गया है और चार्ज भी नहीं लगता है। जो बैंक द्वारा निर्धारित किया गया है। उसी के अनुरूप चार्ज लगता है। जो प्राइवेट हवाई यात्रा ट्रैवल्स रेल यात्रा में दूसरे एजेंट को टिकट पर 500 से 400 लगता है वह स्मार्ट एटीएम में सिर्फ 100 ही लगते हैं। इसे कोई भी ऑपरेट आसानी से कर सकता है। लोन भरने की भी सुविधा इसमें उपलब्ध है।
2017 से यह भारत में पहली बार स्मार्ट एटीएम कंपनी के द्वारा बनाया गया है।जो लगातार आज हर प्रदेश में धीरे-धीरे एमवी माही ग्रुप कारोबार बढ़ाते जा रहा है। स्मार्ट एटीएम को लगाने में मात्र 3 लाख रुपय का खर्चा आता है और प्रत्येक माह इससे 20 से 25 हजार रुपए अर्जित किया जा सकता हैं। आज देश में अग्रणी भुगतान और सेवा एग्रीमेंट में से एक है ,26 प्रकार की सेवा देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है। स्मार्ट एटीएम में सभी सुविधाएं उपलब्ध कहीं जाने की आवश्यकता आम जनमानस को नहीं पड़ेगी।
पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा ने पुलिस अधीक्षकों एवं राजपत्रित अधिकारियों की ली बैठक
लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण पर दिया जोर
दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग बद्री नारायण मीणा ने रेंज के पुलिस अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली । इस दौरान उन्होंने बेहतर कानून व्यवस्था बनाए जाने पर जोर देते हुए कहा कि लंबित प्रकरणों के तत्काल निराकरण करें। शिकायतों पर विशेष ध्यान दें। महिला संबंधी अपराधों पर प्राथमिकता से विवेचना करते हुए पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने में पुलिस महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, दुर्ग की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय दुर्ग में लंबित अपराधों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें रामगोपाल गर्ग, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला दुर्ग एवं दुर्ग जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित हुए एवं जिला बेमेतरा तथा जिला बालोद के पुलिस अधीक्षक एवं अन्य राजपत्रित अधिकारीगण वीड़ियो कॉफेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक में सम्मिलित हुए।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रेंज में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न होने पर ड्यूटी में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिये बधाई देते हुये आगामी समय में बेसिक पुलिसिंग पर विशेष ध्यान देने हेतु जोर दिया गया। वर्ष का अंतिम माह अग्रसर है, अतः नगर पुलिस अधीक्षकों/एसडीओपी को अनुभाग अंतर्गत थानों में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर नियमानुसार प्रकरणों का निराकरण कर “जीरो” पेंडेंसी की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया, विशेषकर संपत्ति संबंधी एवं महिला संबंधी अपराथों में त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
समीपवर्ती जिले से लगातार समन्वय स्थापित रखने एवं समीपवर्ती जिले में कोई बड़ी चोरी/नकबजनी की घटना होने पर जिले में विशेष सतर्कता बरतते हुये चेकिंग/नाकेबंदी की कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। गुंडा / निगरानी बदमाशों की नियमित रूप से चेकिंग हो तथा नये गुंडा/निगरानी बदमाश खोलने की आवश्यकता हो तो अपराधों की समीक्षा कर नियमानुसार गुंडा/निगरानी बदमाश खोलने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
जिलों में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा जागरूकता अभियान चलाते हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि यातायात चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, संदिग्ध प्रवृत्ति के व्यक्त्यिों आदि की चेकिंग हो किन्तु इसमें आमजन को किसी तरह की तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाने हेतु निर्देशित किया गया।
रायपुर/ शौर्यपथ /प्रदेश में देव उठनी एकादश के बाद शादियों का सीजन आरम्भ हो जाता है और वर्तमान समय में आवागमन के लिए माध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ट्रेन ही सबसे बेहतर साधन होता है किन्तु इस त्योहारी सीजन के बाद आने वाली वैवाहिक सीजन के समय आम जनता खासकर माध्यम और निम्न वर्ग के लिए परेशानियों का सबब बन सकती है क्योकि एक बार फिर दर्जनों ट्रेन रद्द हो गयी वो भी लम्बे समय के लिए . ट्रेन के रद्द होने के सिलसिले का लगातार ज़ारी रहने पर कांग्रेस ने एक बार फिर केन्द्र सरकार पर हमला बोला .
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली रद्द किये गये ट्रेनों को यथावत संचालित करने की मांग करते हुये प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि वर्तमान में करीब 40 ट्रेनें रद्द है और अब 27 नवंबर से छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 और ट्रेनें 4 माह के लिए रद्द करने का फरमान केंद्र की मोदी सरकार ने जारी किया है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि आखिर किस बात का बदला छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों से लिया जा रहा है? यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुये बाधित की गयी ट्रेनें पूर्ववत संचालित किया जाये। बिलासपुर रेलवे जोन जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ आता है पूरे देश में सबसे अधिक राजस्व कमाकर देने वाला रेलवे जोन है, लेकिन यात्री सुविधाये मोदी राज में सबसे ज्यादा बाधित इसी बिलासपुर रेलवे जोन में रही है। यह सिलसिला विगत साढ़े 9 साल से लगातार जारी है। दुःखद और निंदनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इसी बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं लेकिन जब-जब छत्तीसगढ़ के हक और अधिकारों की बात आती है, दलिय चाटुकारिता में अरुण साव सहित भाजपा के लोकसभा में छत्तीसगढ़ से निर्वाचित सभी 9 सांसद मौन रहते हैं।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि त्योहारी सीजन और शीतकालीन अवकाश के ऐन मौके पर दिल्ली, पंजाब, राजस्थान रूट की ज्यादातर ट्रेनें प्रभावित की गई है। बहाना अधोसंरचना विकास का किया जा रहा है। सर्वविदित है कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान देश के भीतर दूसरी और तीसरी लाइन का काम हुआ, बड़े पैमानों पर पूरे देश में रेलवे के विद्युतीकरण का काम हुआ तब भी इस तरह से मनमाने ढंग से ट्रेनें निरस्त नहीं हुई। वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ से कोयला ढुलाई कर रहे मालगाड़ी पर कोई प्रतिबंध नहीं है। जिस भी मालगाड़ी में अडानी लिखा गया है उसके लिए परमानेंट ग्रीन सिग्नल है, लेकीन जानबूझकर यात्री ट्रेनों को बाधित किया जा रहा है ताकि रेलवे की विश्वसनीय और लोकप्रियता पर डेंट लगे और विश्वसनीयता खत्म हो जिससे मोदी सरकार बिना जन-विरोध के रेलवे को अपने पूंजीपति मित्र अडानी को बेच सके।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि असलियत यह है कि भारतीय रेल की विश्वसनीयता और यात्री सुविधा को समाप्त करने का षड्यंत्र केंद्र की मोदी सरकार ने रचा है। आम जनता की भरोसेमंद सस्ता और सुलभ परिवहन के पर्याय रेल को रेल को अचानक रद्द करने का सिलसिला मोदी सरकार में अनवरत जारी है। मोदी राज में अब तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 70 हजार से अधिक ट्रेने रद्द की जा चुकी हैं। महीनों पहले यात्रा की योजना बनाकर रिजर्वेशन करानें वाले नागरिकों की परेशानी से केंद्र की मोदी सरकार को कोई सरोकार नहीं है। रेलवे यात्रियों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती। देश के इतिहास में पहली बार यात्री सुविधा इतनी ज्यादा बदहाल स्थिति में है। पहले तो बुजुर्गों को मिलने वाली छूट खा गए, छात्रों को मिलने वाली रियायत का गए, सभी श्रेणी के किराए में बेतहाशा वृद्धि की, प्लेटफार्म टिकट तक में कई गुना वसूली की, दैनिक यात्री, सरकारी और निजी क्षेत्र में कर्मचारी, पढ़ाई करने वाले, छात्र-छात्राएं, कामगार, नौकरी पेसा, आम यात्री सभी मोदी राज में उपेक्षा और प्रताड़ना के शिकार हुए। कुली और ऑटो चालकों की समस्याएं भी सर्वविदित है, लेकिन मोदी शाह के अधिनायकवाद के डर से भाजपा के जनप्रतिनिधि भी जनता के प्रति अपने कर्तव्य निभाने से भाग रहे हैं।
दुर्ग /शौर्यपथ /
भिलाई जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड निवासी श्रीमती राज कुमारी जायसवाल (78 वर्ष) के निधन के पश्चात नेत्रदान सम्पन्न हुए अब दो लोग उनके नेत्रों से दुनिया देखेंगे
राज कुमारी जायसवाल नवदृष्टि फाउंडेशन के सक्रीय सदस्य व आशीर्वाद ब्लड बैंक के संचालक विकास जायसवाल की नानी थी अत: उन्होंने स्वत: ही नेत्रदान का निर्णय ले संस्था के साथियों को जानकारी दी समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के राज आढ़तिया एवं रितेश जैन हाऊसिंग बोर्ड निवास पहुंचे और नेत्रदान प्रक्रीया में सहयोग किया.
स्व.श्रीमती राज कुमारी जायसवाल
श्रीमती राज कुमारी जायसवाल के नेत्रदान हेतु पुत्र आंनद जायसवाल,राजकिशोर जायसवाल पुत्र वधु अनीता जायसवाल,अंजू जायसवावल,रीता जायसवाल पुत्री किरण जायसवाल,गीता जायसवाल ने सहमति दी.
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के डॉ पुष्पेंद्र लहरे, नेत्र सहायक विवेक कसार ने श्री जायसवाल के निवास पहुँच कर कॉर्निया कलेक्ट किए विकास जायसवाल ने कहा हम लगातार लोगों को नेत्रदान हेतु जागरूक कर रहे हैं ऐसे में हमारे परिवार के सदस्य का नेत्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है आज नानी के जाने से पूरा परिवार दुखी है किन्तु नानी की आँखों से दो लोगों को रौशनी मिलेगी इस से परिवार को प्रेरणा मिलेगी.
राज आढ़तिया ने कहा जायसवाल परिवार ने नेत्रदान कर जो मिसाल दी है उस से पुरे क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी एवं लोग नेत्रदान हेतु प्रेरित होंगे हमारी संस्था के सदस्य विकास ने अपने परिवार से नेत्रदान कर समाज के लिए उदाहरण पेश किया है नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,दीपक बंसल ,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक ने राज कुमारी जायसवाल को श्रद्धाँजलि दी व जायसवाल परिवार को साधुवाद दिया
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के दुसरे और अंतिम चरण की समाप्ति के बाद एक तरफ जहाँ प्रत्याशी लम्बे प्रचार अभियान के बाद देव दर्शन अथवा थकन मिटा अपनों के साथ समय बिता रहे वही दुर्ग ग्रामीण से भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर रहे है .ये दौरा अब चुनाव प्रचार के लिए नहीं अपितु आम जनता और कार्यकर्ताओ के लिए आभार प्रकट करने के उद्देश्य से किया जा रहा है .
इसी श्रृंखला में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत रिसाली मंडल मे बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं स्वजनों से मिलकर सभी का चुनाव के दौरान दिए गए समर्थन व निस्वार्थ परिश्रम ,समर्पण के लिए सहृदय धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ललित चंद्राकार प्रभारी गौरी श्रीवास दुर्ग ग्रामीण चुनाव संचालक प्रीतपाल बेलचंदन मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सेंडे आदि कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ गण उपस्थित रहे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
