
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग। शौर्यपथ । प्रदेश के वीआईपी जिले में शुमार दुर्ग जिले के दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में इस बार भारतीय जनता पार्टी ने अपनी जमीनी कार्यकर्ता ललित चंद्राकर को चुनावी मैदान में उतारा है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ललित चंद्राकर का मुकाबला प्रदेश के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ है ।
वर्तमान में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में अगर जाति गत स्थिति देखा जाए तो कुर्मी समाज की बहुलता भी साहू समाज के बराबर ही है वही भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को आम जनता का विश्वास मिलने का एक बड़ा कारण यह है कि ललित चंद्राकार का पिछले 30 सालों से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं एवं जमीन से जुड़े हुए व्यक्ति है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गृह मंत्री साहू के ऊपर लगातार उनके पुत्रों के हस्तक्षेप का आरोप लगता आ रहा है रोड अतिक्रमण मुवावजे , अधूरे निर्माण कार्य के कारण भी कहीं ना कहीं गृह मंत्री साहू का पडला हल्का नजर आ रहा है रिसाली निगम के निर्माण में हालाकी गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का बड़ा योगदान है किंतु विकास के मामले में रिसाली निगम उस लक्ष्य को नहीं छु पाया जिसकी उम्मीद निवासी कर रहे थे जिसका फायदा भी भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी ललित चंद्राकर को दिखाता नजर आ रहा है दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रिसाली निगम के मतदाता की विधायक चुनने में अहम भूमिका मानी जा रही है ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि रिसाली निगम क्षेत्र की जनता अपना आशीर्वाद मत के रूप में किस प्रत्याशी को देती है रिसाली निगम की जनता जिस प्रत्याशी के प्रत्याशी के ऊपर अपना विश्वास जताएगी इस प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मतदान 17 नवंबर को है और फैसला 3 दिसंबर को फैसले की घड़ी में ही यह पता चलेगा कि रिसाली की जनता किसके पक्ष में जाती है ।
दुर्ग। शौर्यपथ। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है जहां भारतीय जनता पार्टी में आपसी गुट बाजी खत्म करते हुए सभी भाजपाई अपने प्रत्याशियों को जीताने के लिए जी जान से कोशिश कर रहे हैं वहीं कांग्रेस की स्थिति बिल्कुल उलट है इस बार दुर्ग कांग्रेस की स्थिति यह है कि कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी अपनी चरम सीमा पर है स्थिति यहां तक है कि कई वार्डों में विधायक प्रत्याशी बिना वार्ड पार्षद के अकेले घूम रहे हैं दो दर्जन के आसपास के पार्षदों के विरोध स्पष्ट नजर आ रहे हैं हालांकि कोई भी सामने से आकर विरोध नहीं कर रहा है किंतु अंदरूनी कोशिश सभी की नजर आ रही है दुर्ग शहर के ऐसे कई इलाके हैं जहां पर विधायक प्रत्याशी वोरा का विरोध स्पष्ट देखने को मिल रहा है पटरी पास क्षेत्र दुर्ग शहर का एक ऐसा क्षेत्र है जो विकास की उस ऊंचाइयों को अभी तक नहीं छु पाया जिसकी उम्मीद पटरी पर क्षेत्र के निवासी कर रहे थे पिछले 10 सालों से दुर्ग शहर के विधायक होने के नाते पटरी पर क्षेत्र के विकास में बिछड़ने की जिम्मेदारी कहीं ना कहीं वहां की जनता कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा को मान रही है ऐसे में पटरी पार क्षेत्र में आम जनता को अपने पक्ष में करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आज शाम को रोड शो होने वाला है जिससे यह उम्मीद लगाई जा रही है कि गृह लक्ष्मी योजना और सीएम भूपेश बघेल के रोड शो के सहारे पटरी पार क्षेत्र की जनता को कांग्रेस साथ देगी । अब देखना यह है कि पिछले बार असफल हुई मुख्यमंत्री बघेल की रोड शो क्या इस बार सफल होती है।
दुर्ग। शौर्यपथ । कांग्रेस की पूर्व नेत्री एवं भिलाई की प्रथम जिला अध्यक्ष तुलसी साहू पिछले कई दिनों से लगातार इस कोशिश में थी कि उन्हें कांग्रेस से टिकट मिले किंतु प्रदेश आला कमान ने तुलसी साहू को दरकिनार करते हुए वैशाली नगर से मुकेश चंद्राकर को अपना प्रत्याशी घोषित किया इसके बाद तुलसी साहू ने कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर लिए एवं जो कल तक भूपेश सरकार और कांग्रेस की बढ़ाई करते हुए नजर आती थी अचानक आज कांग्रेस की नीतियों में उन्हें बुराई नजर आने लगी ।
बता दें कि तुलसी साहू की पहचान कांग्रेस पार्टी के कारण ही भिलाई में हुई श्रीमती तुलसी साहू के भाजपा में जाने से और कांग्रेस के विरोध में नीतियों के विरोध में सभाएं करने से अब आम जनता या समझने लग गई कि पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी घोषित न करने से उन्होंने पाला बदला है और एक समय कांग्रेस की नीतियों की तारीफ करने वाली श्रीमती साहू अब भाजपा की और उनके नीतियों की सराहना कर रही है जिसके कारण कहीं ना कहीं वैशाली नगर में कांग्रेस प्रत्याशी को ही फायदा होता नजर आ रहा है बता दें कि पिछले कई सालों से वैशाली नगर क्षेत्र में भाजपा का दबदबा रहा किंतु इस बार वैशाली नगर विधानसभा में रिकेश सेन के मैदान उतरने से भारतीय जनता पार्टी में अंदरूनी कलह काफी तेज हो गई जिसका खामियाजा भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी को ही उठाना पड़ सकता है अब देखना यह है कि यह मतों में कितना परिवर्तित होता है
पाटन / शौर्यपथ / प्रदेश के गृह एवं लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पतोरा,भरर,भनसूली, पाहन्दा एवं जजंगिरी में नुक्कड़ सभा कर कांग्रेस को मतदान करने की अपील किया। गौरतलब हो कि गृहमंत्री ने जिन गांवों में सभा लिया उन सभी गावों में साहू बाहुल्य मतदाता है।
ताम्रध्वज साहू ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा भाजपा अपने चुनावी घोषणापत्र में किए गए महतारी वंदन योजना के वादे को प्रमुख चुनावी हथियार मानकर रही है। जिस पर गृहमंत्री चुटकी लेते हुए कहा किसी के बैंक खाते में पैसा जमा करने के लिये खाता नम्बर और आधार नम्बर की जरूरत होती है। भाजपा द्वारा जो फार्म भरवाया जा रहा है उसमें दोनो नही है। भाजपा इसके पहले भी महिला कमांडो और महिला पुलिस के साथ छल कर चुकी है।
कांग्रेस ने 2018 में छत्तीसगढ़ की जनता से किये वादा किसानों की कर्ज माफ को सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर पूरा किया। लेकिन हमारी सरकार किसानों से इसके लिए पहले पंजीयन फॉर्म नही भरवाया। भूपेश सरकार प्रदेश की हर वर्ग के हित के लिये 5 सालों में काम किया है। वही दूसरी तरफ भाजपा हर वर्ग के केवल लोगों के साथ छल करती है।
इस मौके पर पतोरा में अश्वनी साहू अध्यक्ष कृषि मंडी बोर्ड दुर्ग, श्रीमती अंजिता साहू सरपंच ग्राम पंचायत पतोरा यशवंत ठाकुर रामकुमार बंदे, सुरेश कपूर,करण सिंह साहू, भूषण कौशल,देवनारायण ठाकुर,बसंत साहू, चित्रसेन कलिहारी, श्रीमती तनुजा साहू, श्रीमती रूक्कमणी ठाकुर, श्रीमती हेमलता ठाकुर, श्रीमती रामबाई ठाकुर,लोकेश ठाकुर, भोलू बंदे,मुकेश साहू,रूपेश देवांगन, चुन्नी लाल साहू, सागर, हर्ष, दुष्यंत,बाऊ, पंकज,भावेश,हरषु,डामेनदर , गोपालसिंह साहू ,भीखम देवांगन, धनंजय, राजकुमार, सुश्री दिव्या साहू, अंजलि साहू, तारिणी साहू, खुश्बू कौशल रानू साहू कंचन साहू श्री नरेश श्रीवास तेलीगुंड्रा सेअशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू महामंत्री,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष,मनीष पटेल सरपंच,डा के के साहू,महेश साहू,दादू साहू,गोपाल साहू,कमलेश साहू,यशवंत साहू,उत्तम साहू,राजा साहू, पीलू साहू,टीका साहू,धर्मेंद्र साहू,महीप साहू,सुंदर साहू,कल्याण साहू,राकेश साहू,रति राम साहू,अरुण साहू,राजेश यादव,तुलेश्वर साहू,शत्रुहन साहू,भोला साहू,पीताम्बर साहू,दुर्गेश साहू,खुमान साहू,दानी तारक,गिरवर तारक,द्रोणाचार्य साहू,कार्तिक ठाकुर,जगदीश साहू,नरसिंग साहू,
भरर से रूपचंद साहु,शंकर बघेल,गरिमा भारदीय,लोकनाथ साहु,तेज साहू,छबीला साहु,प्यारेलाल भारदीय,चेतन चंद्राकर,अशोक भारदिय,अशोक साहू,प्रेमलाल साहू,लता साहु,माधुरी साहू,मोहनीश साहु,शुशील शांडिल्य,सुमन कौशिक,प्रदीप साहू,ठाकुरराम साहु ,विदेशी साहु सहित अन्य उपस्थित थे।
दुर्ग। शौर्यपथ। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश में कुछ ऐसी योजना लाई गई जिससे युवाओं में समाज से जुड़े रहने का एक कारण बने जी हां राजीव युवा मितान योजना के तहत युवाओं को समाज के साथ जुड़े रहने एवं सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रुचि के लिए प्रदेश सरकार ने वार्ड वाइज ग्राम वाइज राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर प्रतिवर्ष चार किस्तों में ₹100000 की राशि की योजना के तहत युवा मितान क्लब के सदस्यों को एक अच्छा सुनहरा अवसर प्रदान किया किंतु दुर्ग कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के द्वारा नियुक्त राजीव युवा मितान क्लब के संयोजक विवेक मिश्रा के कई ऐसे फैसले सामने आ रहे हैं जिसके कारण दुर्ग शहर में राजीव युवा मितान क्लब में लगातार अनियमित सामने आ रही है हमने पिछले समाचार में वार्ड नंबर 15 के बारे में हुई अनियमितता की जानकारी आप सम्मानित पाठकों तक पहुंचाई अब एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है जिसमें पोटिया वार्ड से राजीव और मितान क्लब के अध्यक्ष से चर्चा के दौरान यह पता चला कि उनके द्वारा वार्ड में पार्षद के कहने पर क्लब का गठन विधायक बंगले के दिशा निर्देश पर संयोजक विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र के भरोसे किया गया किंतु आश्चर्य की बात यह है कि उनके बिना जानकारी के उनके पास जब राजीव युवा मितान क्लब के 1 लाख रुपए की निकासी का मैसेज आया तो वह आश्चर्यचकित हो गए क्योंकि उनके द्वारा निकासी की कोई प्रक्रिया नही की गई थी । क्लब के अध्यक्ष से जब हमने बात की तो उन्होंने हमें यह जानकारी दी कि उन्होंने किसी भी प्रकार की राशि की निकासी में किसी भी प्रकार की भागीदारी नहीं थी उन्हें तो मैसेज देखकर पता चला कि उनके खाते से राजीव युवा मितान क्लब के खाते से₹100000 निकल चुके हैं इस बारे में जब हमने वार्ड के पार्षद से चर्चा की तो वार्ड पार्षद का यह कहना था कि मैंने विधायक पुत्र एवं विवेक मिश्रा के कहने पर अपने वार्ड से तीन सक्रिय लड़कों को क्लब में जु ड़ने का आग्रह किया था इसके बाद हमारे वार्ड के लड़के विधायक बंगले जाकर क्लब में जुड़े उसके बाद पैसे की निकासी और कब जमा हुए इसकी जानकारी मुझे नहीं वही अध्यक्ष ने भी मुझे इस बात से अवगत कराया थी उनके बिना जानकारी के उनके क्लब से ₹100000 निकासी हो गए इस बारे में मैं विधायक बंगले जाकर विधायक जी से चर्चा कर वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी लूंगा।
दुर्ग शहर में राजीव का मितान क्लब को बने हुए साल भर हो गए और इन साल भर में जैसा की एक साथ राशि एक लाख रुपए निकालने का मैसेज उक्त अध्यक्ष के पास आया उसे यह तो स्पष्ट हो गया कि साल भर के चार किस्ते अलग-अलग समय में अध्यक्ष के खाते में पहुंच गई किंतु साल भर में किसी भी प्रकार की गतिविधियां क्लब के द्वारा आधिकारिक तौर पर ना होना भी यह दर्शाता है कि कहीं ना कहीं चुनाव के पहले बिना अध्यक्ष की जानकारी के इतनी बड़ी राशि का निकलना किसी न किसी भ्रष्टाचार की ओर साफ इशारा कर रहा है क्योंकि अध्यक्ष के कथन अनुसार अनुसार क्लब के चेक बुक को विधायक कार्यालय में संयोजक विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र के द्वारा जमा कर लिया गया था बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर किस नियम के तहत क्लब के सदस्यों अध्यक्षों से संयोजक द्वारा चेक बुक ले लिया गया और इसमें विधायक पुत्र की क्या सहभागिता है वही बड़ी बात यह सामने आ रही है कि दुर्ग शहर में लगातार राजीव मितान क्लब की अनियमितता के बावजूद विधायक अरुण वोरा द आखिर क्यों मौन है
बता दें कि विधायक अरुण वोरा के द्वारा ही विवेक मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया जबकि आधिकारिक रूप से संयोजक में सुशील भारद्वाज कांग्रेसी नेता का नाम है वही बाजार में ऐसी भी चर्चा है कि विवेक मिश्रा एवं विधायक पुत्र गहरे मित्र हैं जिसके कारण राजनीतिक हलक में यह भी चर्चा का विषय है कि क्या पुत्र मोह के चलते विधायक अरुण वोरा भ्रष्टाचार के लगातार लग रहे आरोपों के बावजूद भी मौन है । क्या शहर विधायक अरुण वोरा जो शहर को अपना परिवार बताते है अपने पुत्र मोह में शासन के पैसे की गड़बड़ी पर भी अपने परिवार के साथ खड़े है क्या शहर ऐसे जनप्रतिनिधि पर भरोसा करेगी जो शासन की योजना में अनियमितता के बावजूद मौन है ....
भाजपा की हार निश्चित, ईडी का सहारा लेकर भी नहीं जीत पाएगी भाजपा
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में ईडी की राजनैतिक कार्रवाई को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से की मुलाकात
नई दिल्ली / रायपुर / शौर्यपथ /
कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों के दौरान मोदी सरकार के इशारे पर हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर चुनाव आयोग से मुलाकात की। कांग्रेस ने मुलाकात में चुनाव आयोग से ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी के साथ कांग्रेस महासचिव तारिक अनवर, असंगठित श्रमिक एवं कर्मचारी कांग्रेस के चेयरमैन उदित राज, कांग्रेस के सचिव डॉ विनीत पुनिया और मीडिया पैनलिस्ट अमन पंवार मौजूद रहे। मुलाकात के उपरांत कांग्रेस सांसद डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा को हार से बचाने के लिए ईडी द्वारा यह कार्रवाई की जा रही है। भाजपा की हार निश्चित है। भाजपा ईडी का सहारा लेकर जीत नहीं पाएगी।
डॉ सिंघवी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था। हमें बहुत निराशा हुई कि चुनाव के पहले चरण, सात नवंबर के पहले कांग्रेस को चुनाव आयोग द्वारा आयोग से मिलने का समय नहीं मिला।
डॉ सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से शिकायत में कहा है कि 18 महीने पहले छत्तीसगढ़ पुलिस ने महादेव ऐप मामले में जांच शुरू की थी। लगभग 500 गिरफ्तारियां हुई, सैंकड़ों मोबाइल फोन, लैपटॉप और अकाउंट बरामद किए गए। छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने आरोपियों की गिरफ्तारी और ऐप को बैन करने की भी मांग की थी। लेकिन केंद्र सरकार ने तब कुछ नहीं किया।
ईडी पर राजनैतिक दबाव में कार्य करने का आरोप लगाते हुए डॉ सिंघवी ने कहा कि जैसे ही चुनाव पास आता है, भाजपा नेता, पीएम और ईडी नई-नई चीजें सामने लाने लगते हैं। केंद्र सरकार ने पहले इस ऐप को बैन क्यों नहीं किया। उन्हें प्रदेश सरकार की पूर्व अनुमति क्यों चाहिए थी? ईडी कहती है कि ग़ैरक़ानूनी काम हो रहा है, छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बाहर से पैसा आ रहा है। ईडी ने चुनाव से पहले जांच शुरू नहीं की और चुनाव के समय आरोप लगाया, ताकि चुनाव में कांग्रेस का नुकसान हो। ईडी ने जिन लोगों के नाम लिए हैं, चार्जशीट में उनकी भूमिका साफ नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री के कई अफसरों पर आरोप लगाया है, लेकिन चार्जशीट में उनका संबंध महादेव ऐप से नहीं बताया है। उन्होंने पूछा कि इतना बड़ा घोटाला हो रहा था, तो ईडी क्या कर रही थी? ऐप को तीन दिन पहले ही क्यों बैन किया गया?
डॉ सिंघवी ने कहा कि ये पहले कभी नहीं देखा होगा कि मुख्य कोतवाल सबकुछ कर लेता है और डेढ़ साल बाद चुनाव के एक सप्ताह पहले भाजपा का इलेक्शन डिपार्टमेंट यानि ईडी आती है। यह साफ है कि भाजपा की हार को बचाने के लिए ये सब किया जा रहा है। भाजपा की हार निश्चित है। मोदी सरकार ने संवैधानिक संस्थाओं को खत्म कर दिया है। कांग्रेस ने चुनाव आयोग से संरक्षण मांगा है और मांग की है कि ईडी की कार्रवाई पर रोक लगाए।
दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा ने विधानसभा चुनाव मे शत-प्रतिशत मतदान को लेकर नगर निगम कार्यलय से निकलकर सिविल लाइन आदर्श स्कूल होते हुए नगर चौपाटी से गुजरकर न्यू बस स्टैंड से गांधी प्रतिमा से उताई चौक से नगर निगम कार्यालय तक में रैली निकाली। इसमे लोगों को विधानसभा चुनाव में अपने घर से निकलकर सारे काम छोड़कर मतदान करने का आग्रह किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र मीणा एवं नगर पालिक निगम के आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली के नेतृत्व में निकाली गई जागरूकता रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। रैली में शामिल लोगों ने सिविल लाइन बस स्टैंड सहित विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर शहरवासियों के बीच पहुंचकर मतदान की उपयोगिता और अपने अधिकार के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान रैली में महिलाओं 'ने लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का आह्वान किया। 17 नवंबर को क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर नगर निगम द्वारा लगातार अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए और लोकतंत्र को मजबूत करने कार्यक्रम में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्व सहायता समूह की महिलाओं और नगर निगम के अधिकारी/कर्मचारियो ने रैली निकालकर मतदान करने का नारा लगाते हुए लोग को जागरूक किया।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,मुक्तेश कान्हा,कुनाल,राहुल,पार्वती पंडित,गीता सोनी,विनीत वर्मा,रेखा कुर्रे के अलावा रैली में शामिल हुये।
किसानों की कर्ज माफी, 20 क्विंटल धान खरीदी प्रति क्विंटल 3200 रुपए दाम और जाति का जनगणना रोकने भाजपा अफवाह फैला रही है
रायपुर/शौर्यपथ / भाजपा सांसद रवि किशन के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गूगल में फेंकू और कमीशनखोर लिखने से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के नाम सामने आते हैं। और किसानों को धान की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल देने और किसानों को कर्ज मुक्त करने वाला राज्य और मुख्यमंत्री कौन पूछने से जनता, छत्तीसगढ़ और भूपेश बघेल का नाम बताते है। 2023 में सरकार बनने पर फिर किसानों को कर्ज मुक्त करने, धान की कीमत 3200 रुपए प्रति क्विंटल देने, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने, 10 लाख तक स्वास्थ्य की निःशुल्क इलाज की सुविधा देने, जाति का जनगणना कराने, केजी से पीजी तक निःशुल्क शिक्षा देने और 17 लाख से अधिक लोगों को आवास देने, 500 रु रसोई गैस सिलेंडर में छूट देने का वादा करने वाले कौन लिखने पर कांग्रेस का नाम आता है। भाजपा सांसद रवि किशन के पहले भी भाजपा के कई नेता आए झूठ बोलकर, मनगढ़ंत आरोप लगाकर जनता को बहकाने का प्रयास किया। दुर्भाग्य की बात है रवि किशन जिस सरकार में सांसद है उस सरकार की एक उपलब्धि नहीं बता पाये, क्योंकि नरेंद्र मोदी की सरकार 9 साल से सिर्फ देश की जनता को धोखा दे रही है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि चुनावी सभाओं में अच्छे दिन आयेंगे, 15 लाख रुपए खाता में आएगा, किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, 100 दिन में महंगाई कम होगा, पेट्रोल-डीजल 30 रु. - 35 रु. लीटर मिलेंगे, बुलेट ट्रेन चलेगा, हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करेंगे, ऐसा डींग किसने हांका था। रेडियो से लेकर चुनावी सभाओं में जिसको सिर्फ झूठ बोलने की आदत है, उस भाजपा के नेता को प्रदेश की जनता जानती है। बीते 9 साल से जो लम्बी-लम्बी फेंका जा रहा है, जुमला सुनाया जा रहा जनता उससे परेशान और हताश है। देश के नागरिकों से पूछोगे कि जुमलेबाज और फेकू कौन तो भाजपा के सर्वोच्च नेता का नाम बोला जाता है। छत्तीसगढ़ में कमीशखोर कौन पूछने से जनता पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के पूर्व सदस्यों की ओर इशारा करती है।
भाजपा और ईडी के षड्यंत्रों के खिलाफ पहले चरण की जनता ने मतदान किया है : शुक्ला
रायपुर/ शौर्यपथ / भाजपा और ईडी के षड्यंत्रों के खिलाफ पहले चरण की जनता ने मतदान किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद यह साफ हो गया कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित भाजपा सभी 20 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव हार रही है। पहले चरण के मतदान के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के तमाम षडयंत्रो और मुख्यमंत्री के छवि खराब करने के प्रयासों के विरोध में भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के घोषणा पत्र के वायदों 3200 रू. में धान खरीदी हर किसान के कर्जामाफी के वायदे के साथ घरेलू गैस में 500 की सब्सिडी दिये जाने के निर्णय के साथ खड़ी है। भाजपा ने पूरा चुनाव प्रचार नकरात्मक और मुख्यमंत्री की छवि खराब करने पर केन्द्रित रखा था। इसके विपरीत कांग्रेस ने अपने पिछले पांच साल के काम को आधार बनाकर अपना चुनाव प्रचार मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी और छत्तीसगढ़िया छवि पर केन्द्रित रखा है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर जो झूठा और मनगढ़ंत आरोप लगाया प्रदेश की जनता ने उसको अपना अपमान समझा तथा छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री पर व्यक्तिगत प्रहार को जनता ने अपना अपमान समझा इसीलिये जनता ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान में भी जनता ने मन बना लिया है कि वह भाजपा के खिलाफ मतदान करके भूपेश बघेल का समर्थन करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के नकारात्मक प्रचार के विपरीत आने वाले दिनों में अपनी योजनाओं को आधार बनाकर वोट मांग रहे। कांग्रेस के घोषणा पत्र में 200 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ प्रदेश के लगभग 50 लाख परिवारों को मिलेगा। अभी तक गरीबी रेखा के नीचे के लोगो को 5 लाख तक मुफ्त ईलाज मिलता था तथा अन्य वर्ग के 50 हजार तक ईलाज की सुविधा थी। कांग्रेस की सरकार बनने पर गरीबी रेखा के नीचे वालो को 10 लाख तक तथा अन्य सभी वर्ग के लोगो को 5 लाख तक ईलाज की मुफ्त सुविधा दी जायेगी। बड़ी बीमारियों में कांग्रेस की सरकार बनने पर 25 लाख तक ईलाज बिना किसी भेदभाव के सभी को मिलेगा। सभी प्रकार की शिक्षा नर्सरी से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट तक सभी वर्ग के लिये निःशुल्क करने का वादा किया है। इससे प्रदेश के हर वर्ग के लोगो का शिक्षा पर होने वाला खर्च बचेगा। छत्तीसगढ़ देश का अकेला ऐसा प्रदेश होगा जहां मेडिकल, इंजीनियरिंग तथा आईटीआई की शिक्षा भी मुफ्त होगी। यह वायदे मुख्यमंत्री की छवि कांग्रेस की जीत का बड़ा आधार बनेंगे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
