
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ में भाजपा का चुनाव घोषणा पत्र जारी होने पर पीसीसी महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवालों की झड़ी लगाते हुए कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र को मोदी की गारंटी कहा गया है। मोदी ने 2014 में देश भर के किसानों की आय 2022 तक दोगुना करने का वादा किया था। उस वादे का क्या हुआ। महंगाई कम करने, हर साल दो करोड़ रोजगार देने, हरेक के खाते में 15 लाख रुपए देने सहित कई वायदे किये थे। इन सारे वायदों का क्या हुआ ?
राजेंद्र ने कहा कि चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा ने किसानों के लिए कई वायदे किये हैं। सच ये है कि छत्तीसगढ़ के किसान 2640 रुपए की दर से धान बेच रहे हैं, जबकि दूसरे भाजपा शासित राज्यों में किसान 12 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचने पर मजबूर हैं। रमन सिंह के राज में किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान खरीदी को घटाकर 12 क्विंटल प्रति एकड़ किया गया। किसान विरोधी भाजपा 21 क्विंटल धान कैसे खरीदेगी।
राजेंद्र ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ में रमन राज में किसानों को 21 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदने और बोनस देने का वादा किया था, लेकिन 15 साल में न तो 21 सौ रुपए की दर से धान खरीदी हुई, न बोनस दिया गया।
इसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन 9 साल के मोदी राज में छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार नहीं मिला। रमन सिंह के 15 साल के राज में एक लाख लोगों को भी रोजगार नहीं दिया गया। कोरोना काल में पूरे देश में लाखों लोगों की नौकरी चली गई। आज तक उन्हें रोजगार नहीं मिला। मोदी सरकार ने बेरोजगार हुए लोगों की सुध भी नहीं ली।
राजेंद्र ने कहा कि 5 सौ रुपए में सिलेंडर देने का वादा भाजपा ने किया है। कांग्रेस राज में 4 सौ रुपए में सिलेंडर रिफिल होता था, जिसे मोदी सरकार ने 12 सौ रुपए कर दिया। मोदी को किसने रोका है? वे चाहें तो पूरे देश में सिलेंडर रिफिल की दर 5 सौ रुपए कर दें। मोदी की यह गारंटी भी छलावा है।
राजेंद्र ने कहा कि मजदूरों को 10 हजार रुपए सालाना देने का वादा भी हवा हवाई है। कोरोना काल में सबसे ज्यादा अत्याचार केंद्र की मोदी सरकार ने किया। लाखों मजदूरों को हजारों मील पैदल चलना पड़ा। भूखे पैदल चलनेे से कई लोगों की मौत भी हो गई। मजदूर विरोधी भाजपा ने लाखों मजदूरों का रोजगार छिनने पर रोजगार भी उपलब्ध नहीं कराया।
राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ ही पूरे देश को समझ आ चुका है कि मोदी केवल चुनाव जीतने के लिए गारंटी देते हैं और वादे करते हैं। न तो उनके वादे पूरे होते हैं, न गारंटी पूरी होती है। छत्तीसगढ़ की जनता को भूपेश बघेल पर भरोसा है, जिनकी सरकार बनते ही दो घंटे के भीतर किसानों की कर्ज माफी कर दी गई। किसानों से 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। बिजली बिल हाफ योजना लागू हो गई। किसानों से 25 सौ रुपए और बाद में 2640 रुपए की दर से धान खरीदी की गई। युवाओं को 25 सौ रुपए बेरोजगारी भत्ता, मजदूरों को 7 हजार रुपए सालाना दिया जा रहा है। दर्जनों योजनाएं चालू की गई है जिससे छत्तीसगढ़ की जनता आर्थिक रूप से समृद्ध हो रही है। भूपेश जो कहते हैं, वो करते हैं। पहले वादा करना और बाद में जुमला कहना भाजपा की आदत है।
इन्डोर स्टेडियम, डिजिटल लायब्रेरी, बीपीओ सेंटर सहित चौक चौराहों व तालाबों का होगा सौन्दर्यीकरण
यह विस क्षेत्र भाजपा का गढ नही है जनता जिसको जिताती है वह उसी का गढ हो जाता है
वैशालीनगर विधानसभा / शौर्यपथ / जिला कांगे्रस कमेटी के अध्यक्ष एवं वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी मुकेश चन्दाकर ने पत्रकारेां से चर्चा करते हुए कहा कि मैं वर्ष 1990 से जीवन पर्यन्त तक कांग्रेस का सिपाही था और सिपाही रहूंगा। मैं दो बार कांग्रेस का महामंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष हूं, मुझे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा वैशाली नगर से प्रत्याशी बनाकर मुझे जो जनता की सेवा का मौका दिया गया है। इस वैशाली नगर को नया वैशाली नगर बनाने की मेरी योजना है, इसके लिए विकास को गति देने का काम करूंगा। कुछ समस्याएं हैं, मैं वैशाली नगर का डेव्लपमेंट करना चाहता हूं जो कांग्रेस शासन काल में ही संभव हैं, कांग्रेस शासनकाल में ही लोगों को तत्कालिक मुख्यमंत्री रहे अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह के बाद प्रदेश के वर्तमान मुखिया भूपेश बघेल ने गरीबों को पटटा देने का काम किया और पट्टा नवीनीकरण का काम किया।
प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के आशीर्वाद से वैशाली नगर विस क्षेत्र में तीन आत्मानंद स्कूल खोला गया है, वहीं कुछ तालाबों का जिर्णोद्धार किया गया और कई तालाबों का जिर्णेद्धार कार्य जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चन्द्राकर ने अपने 30 बिन्दुओं का धोषणा पत्र जारी कर बताया कि मैं जीत कर आता हूं तो रोजगार की दिशा में काम करूंगा।
बीपीओं सेंटर की स्थापना भी वैशाली नगर में की जायेगी इसके अलावा पूरे वैशालीनगर विस क्षेत्र में जो पेयजल की समस्या हैं, उसके उपर कार्य कर उस समस्या का निराकरण करूंगा। इसके अलावा माताओं बहनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इस विस क्षेत्र के सभी चौैक चौैराहों को सीसीटीव्ही
कैमरे से लैस किया जायेगा। क्षेत्र में अधिक रौशनी के लिए हाईमास्क लाईट जहां लगाई जायेंगी वहीं डिजिटल लाइब्रेरी व इन्डोर स्टेडियम का निर्माण कराया जायेगा इसके साथ ही लघु उद्योगों को टैक्स फ्री के दायरे में लाया जायेगा। वर्ष 1996 से लगातार सुबह 6 से 10 बजे तक जनता के बीच रहकर उनके
सुख दुख को जानता हूं, समझता हूं और उनको हल करता हूं। पिछले दो सालों से वार्डों का दौरा करके वहां के समस्याओं को जाना और वैशाली नगर विस क्षेत्र के सभी 37 वार्डों की समस्याओं को हल भी कराने का काम किया।
चौपाटी का निर्माण कई स्थानों पर कराया गया है, और कई जगह जहां बचा है, वहां भी चौपाटी का सुव्यवस्थित कराकर चैपाटी खुलवाया जायेगा। जिन स्थानों पर सडकों की आवश्यकता है, वहां सडकों का निर्माण करायेंगे।
श्री चन्द्राकर ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि वैशाली नगर विस क्षेत्र भाजपा का गढ नही है, जनता सर्वोपरि है, जिनको जनता जिताती है, वह उसी का गढ हो जाता है, मिथक किसी का नही होता,जनता विकास को जानती हेै,और उसी आधार पर अपना मतदान कर उसको विजयी बनाती है। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने पांच सालों में प्रदेश का चहुमुखी विकास किया है। सर्वहारा वर्ग को लेकर चले और सबका मान सम्मान बढाया। पांच साल में दो साल तक तो कोरोना काल में निकल गया, इस दौरान भी प्रदेश की भूपेश सरकार एवं भिलाई की शहर सरकार के साथ ही कांग्रेसियों ने लोगों की कोरोना में जमकर सेवा कार्य किया। बाकी तीन सालों में ही छग की कांग्रेसनीत सरकार काम कर पाई।
शहर सरकार ने चौक चौराहों का सौन्दर्यीकरण का काम शुरू कर दिया है, जिसमें नेहरू नगर चैक में शहीदों का सम्मान में उनका मूर्ति बनाकर वहां का सौन्दर्यीकरण किया गया। वही सुपेला के घडी चौक का भी बेहतर रूप से सौन्दर्यीकरण किया गया यहां भी छग के स्वप्न दृष्टा व पूर्व सांसद चंदूलाल चंद्राकर का प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां ताजमहल के प्रतीक के रूप में यहां भी ताजमहल बनाकर इसका सौन्दर्य बढाया गया।
मुकेश चन्द्राकर ने आगे कहा कि भाजपा की 15 सालों की सरकार और भूपेश बघेल के तीन साल के कार्यकाल को सब देख रहे हैं और समझ रहे हैं, इसी आधार पर जनता कांग्रेस को अपना मत देकर विजयी बनायेगी। इससे पहले वैशाली नगर विस का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा नेताओं ने हमेंशा जनता को मूर्ख बनाया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के विधायक एवं वैशाली नगर विस क्षेत्र के
पर्यवेक्षक इंदरदत्त लखनपाल, महापौर नीरज पाल, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, कांग्रेस नेता अतुलचंद साहू, अजय षिशवबावीरकर, पूर्व पार्षद मो रफीक, ब्लॉक अध्यक्ष नंदू कश्यप, मो शरीफ खान, गिरिराव, अषशोक गुप्ता, अली हुसैन सिद्धिकी सहित बडी संख्या में कांग्रेस के लोग उपस्थित थे।
मोहला / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 78 मोहला मानपुर में निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों की जानकारी लेने सेंट्रल जनरल आब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार, सेंट्रल स्पेशल व्यय आब्जर्वर श्री राजेश टुटेजा, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले, आईजी एवं नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने जिला प्रशासन, जिला निर्वाचन कार्यालय एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई विभिन्न तैयारियां की समीक्षा कर आवश्यक मार्गदर्शन और निर्देश दिये। बैठक में सेंट्रल स्पेशल ऑब्जर्वर श्री धर्मेंद्र एस गंगवार ने कहा कि मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए सुरक्षा के सभी तरह की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र राज्य की सीमा से लगे क्षेत्र के साथ विशेष रणनीति और तैयारियाँ भी करें। उन्होंने कहा कि अति संवेदनशील क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा के इंतजाम करें। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दौरान क्षेत्र को दो भागों में विभाजित कर तैयारी किया जाये। जिसमें बड़े क्षेत्रफल और छोटे क्षेत्रफल के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करते हुए मतदान दलों और नागरिकों को सुरक्षा मुहैय्या कराया जायें। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील क्षेत्र में रूट के आधार पर चिन्हांकन करते हुए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें। कहीं भी कोई भी घटना घटित ना हो इस पर विशेष ध्यान रखा जायें। उन्होंने कहा कि अचानक घटने वाली घटनाओं को भी ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के उपाय सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूर्ण तैयारी और रणनीति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि 20 प्रतिशत सुरक्षा बलों को अचानक असंभावित घटनाओं के लिए तैयारी में रखें। जिससे कोई घटना घटित होने पर तत्काल राहत और बचाव सुनिश्चित किया जा सके। इसी तरह से मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत अति संवेदनशील मतदान केंद्रों के लिए अति महत्वपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में मेडिकल कैंप निर्धारित करें। चिकित्सा के लिए एम्बुलेंस की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री एस जयवर्धन ने मोहला मानपुर विधानसभा के अंतर्गत निर्वाचन से संबंधित की गई तैयारी, निर्धारित कार्य योजना को लेकर अब तक की गई सभी तरह के उपायों की जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि मोहला मानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 237 मतदान केंद्र स्थापित किये गयें हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 739 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए लगायी गई है। बैठक में बताया गया कि निर्वाचन में तैनात सभी कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट से मतदान करने कहा गया है। बैठक में बताया गया कि विधानसभा के अंतर्गत 10 महिला मतदान केंद्र, 01 दिव्यांग मतदान केंद्र एवं 01 युवा मतदान केंद्र एवं 05 मॉडल मतदान केंद्र बनायें गयें हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 102 मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग एवं 59 मतदान केंद्रो में सीसीटीवी वीडियोग्राफी के लिए चिन्हित किया गया है। बैठक में बताया गया कि 59 माइक्रो ऑफिसर की नियुक्ति किया गया है। जिनके द्वारा निर्वाचन के दौरान निगरानी रखा जायेंगा।
बैठक में कलेक्टर ने बताया गया कि, विधानसभा के मतदान के लिए 384 बैलेट यूनिट, 447 कंट्रोल यूनिट एवं 379 वीवीपैड की कमिश्निंग किया गया है। मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। उनकी रेंडोमाइजेशन का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सी विजिल के माध्यम से 7 शिकायत, 1950 के माध्यम से 4, सीएमएस के माध्यम से 01, एवं एनजीआरएस के माध्यम से 01 शिकायत प्राप्त हुयें हैं। जिनका निराकरण कर लिया गया है। बताया गया कि संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक संपत्ति पर कुल 2710 प्रकरण, वॉल राइटिंग के 881, पोस्टर्स के 908, बैनर्स के 346, एवं अन्य के 575 प्रकरणों पर कार्यवाही की गई है। इसी प्रकार निजी संपत्तियों पर वाल राइटिंग के 579 प्रकरणों पर, पोस्टर के 183, बैनर के 116 एवं अन्य के 112 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्थैतिक निगरानी दल, उडऩ दस्तादल के द्वारा लगातार जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। विधानसभा अंतर्गत 72 रूट बनायें गए है। इसी प्रकार 28 सेक्टर बनायें गयें हैं। निर्वाचन कार्य के लिए 84 वाहनों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें 56 बस एवं 18 अन्य वाहन की सेवा ली जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने सुरक्षा के लिए कियें गयें उपाय और निर्धारित कार्य योजना की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कहा कि जिले में सुगम और समावेशी निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी सुनिश्चित किया जायें। उन्होंने कहा कि जिले में प्रलोभन रहित, भय रहित मतदान कार्य संपन्न करायें। उन्होंने कहा कि सुरक्षागत सभी तैयारियां निर्धारित करें।
आईजी और नोडल ऑफिसर सीआरपीएफ श्री साकेत कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र को ध्यान में रखकर सुरक्षा के लिए प्लान तैयार करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी कोई भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न ना हो, इसे प्राथमिकता में शामिल करें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सरप्राईज चेकिंग किया जायें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की सीमा क्षेत्र में कड़ी नजर रखें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह ने निर्वाचन कार्य को संपन्न करने के लिए जिला पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई तैयारी की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिले में नियुक्त जनरल ऑब्जर्वर श्री शकील अहमद, पुलिस ऑब्जर्वर श्री विनोद कुमार, व्यय ऑब्जर्वर श्री विगनेश सक्थीवेल, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सुश्री दीप्ती गौते, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रेमलता चंदेल, आर.ओ. डॉ. हेमेन्द्र भुआर्य, डिप्टी कलेक्टर श्री अविनाश ठाकुर, स्वीप नोडल अधिकारी श्री हेमंत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
गरीब, किसान का विकास मोदी जी को दिखता नहीं, सिर्फ अडानी का विकास दिखता है : भूपेश बघेल
अभनपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी जनसभा में पीएम मोदी और अडानी को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी साहब छत्तीसगढ़ आते है लेकिन उन्हें यहाँ विकास नहीं दिखाई देता है, हमने किसानों की आय बढ़ाई, महिलाओं को रोजगार, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया, गांवों को समृद्ध बनाया, भूमिहीनों को सालाना 7 हजार रुपये की आर्थिक मदद समेत बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई है। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमने छत्तीसगढ़ में गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिला और आदिवासियों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है, हमने आम आदमी का विकास किया है लेकिन पीएम मोदी जी को गरीबों का विकास नहीं दिखता है उन्हें सिर्फ अडानी का विकास ही दिखाई देता है।
मोदी राज में महंगाई उफान पर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और प्रधानमंत्री मोदी के अच्छे दिनों के वादे को याद करते हुए कहा कि महंगाई कम करने के वादे को लेकर सरकार में आई भाजपा सरकार में महंगाई उफान पर है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोत्तरी से रसोई का बजट गड़बड़ा गया है लेकिन मोदी सरकार महंगाई रोकने कोई कदम नहीं उठा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार की वापसी होने पर हम गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी देंगे।
कांग्रेस सरकार आई तो 42 लाख लोगों को मिलेगी मुफ़्त बिजली
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमने 200 यूनिट तक मुफ़्त बिजली देने का वादा किया, हमारी सरकार फिर से आई तो लगभग 42 लाख लोगों को मुफ़्त बिजली मिलेगी। मुख्यमंत्री की इस बात से सभा में उपस्थित लोगों ने तालियाँ बजाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
राम के नाम पर हम वोट नहीं मांगते
जनसभा में मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि ये लोग का नारा है राम नाम जपना और पराया माल अपना, ये लोग भगवान राम के नाम पर वोट और नोट दोनों मांगते है लेकिन हम उनके नाम से वोट नहीं मांगते, राम हमारे आस्था का केंद्र है। हमारी सरकार ने भांचा राम के स्मृति चिन्हों को सहेजने के लिए श्रीराम वनगमन पर्यटन परिपथ के माध्यम से जहां-जहां उनके पग पड़े उन स्थानों का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कर रहे है।
दुर्ग में मोदी की सभा में भिलाई से जाएंगे हजारों कार्यकर्ता, पार्षदों को भी मिली जिम्मेदारी
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग में कल 4 नवंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ रहे हैं। दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में उनकी सभा होगी। इस सभा के लिए भाजपाइयों को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि पार्षदों को भी जिम्मेदारी दी गई है। पार्षद अपने-अपने क्षेत्र से कार्यकर्ता और जनमानस को लेकर पहुंचेंगे। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त माहौल है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि इस साल चुनाव में मोदी की सभा से माहौल बदल जाएगा। लोगों ने ठान लिया है कि ऐ दारी कमल खिलाना है। दया सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मोदी को लेकर लोगों में भारी उत्सुकता बनी हुई है। हमारे सभी भाजपा पार्षद ग्राउंड में उतरकर काम कर रहे हैं। इसका परिणाम आने वाले 3 दिसंबर को देखने को मिलेगा। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने यह भी कहा कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इससे छत्तीसगढ़ का माहौल बदल गया है। सभी वर्गों को ध्यान में रखकर घोषणापत्र जारी किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा के घोषणा पत्र में बड़ी घोषणाएं
0 प्रति क्विंटल 3100 रुपए एकमुश्त मिलेगा
0 भूमिहीन मजबूरों को सालाना 10,000
0 पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर
0 10 लाख तक गरीबों का मुफ्त इलाज। 5 लाख आयुष्मान से। उसके ऊपर मुख्यमंत्री विशेष सहायता से।
0 5500 में खरीदेंगे तेंदूपत्ता
0 4500 रुपये तक बोनस
0 चरण पादुका व अन्य सुविधा
0 बस्तर और सरगुजा का अलग से घोषणापत्र जारी होगा
0 सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के लिए स्थानीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए पृथक घोषणा पत्र
0 छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए रामलला दर्शन योजना
0 1000 किलोमीटर लंबी शक्तिपीठ परियोजना
0 जुड़ेंगी 5 शक्तिपीठ
0 डेढ़ लाख बेरोजगार युवाओं को भर्ती कर सार्वजनिक घर पहुंच सेवा
0 उद्यम क्रांति के तहत 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ब्याजमुक्त ऋण
0 बनेंगे 18 लाख प्रधानमंत्री आवास
0 दो साल के भीतर हर घर निर्मल जल
0 दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर एससीआर स्टेट केपिटल रीजन
0 इनोवेशन हब में 6 लाख रोजगार के अवसर
0 विद्यार्थियों को मिलेगा ट्रेवल एलाउंस
0 इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के तहत देशी विदेशी कंपनियों से निवेश आमंत्रण
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
