
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
रायपुर /शौर्यपथ /छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय सहित देश-प्रदेश के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों, मंत्रियों और नागरिकों ने राज्यपाल को उनके जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अपने संदेश में राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री डेका ने अपने प्रशासनिक अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश की जनता के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने राज्यपाल की सेवा भावना की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि "राज्यपाल के रूप में आपके मार्गदर्शन से हम संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए प्रदेश के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है" साथ ही मुख्यमंत्री ने मां कामाख्या से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना भी की।
श्रीमती अलका बाघामर ने ली महापौर की शपथ बनी दुर्ग शहर की प्रथम नागरिक
नगर निगम के 60 पार्षदों ने भी ली अलग-अलग शपथ
दुर्ग/शौर्यपथ /नगर पालिक निगम परिसर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव की उपस्थिति में नगर निगम दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह निगम परिसर में संपन्न हुआ। शनिवार को महापौर श्रीमती अलका बाघमार व 60 पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर एवं वार्ड वार पार्षदों को शपथ दिलाई।नव निर्वाचित महापौर श्रीमती अलका बाघमार व पार्षदों ने जय श्री राम के जयघोष के साथ शपथ ली।इस दौरान मंच पर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,अध्यक्षता सांसद विजय बघेल,विशिष्ट अतिथिगण विधायक गजेंद्र यादव,ललित चन्द्राकर,पूर्व सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय,रिकेश सेन,ईश्वर साहू सहित भाजपा के कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री व सांसद ने सभी नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि महापौर और पार्षदगण अटल विश्वास पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा कर दुर्ग को एक स्वच्छ,सुव्यवस्थित और समृद्ध शहर बनाने में दृढ़ संकल्पित रहेंगे। स्वच्छता दीदियों द्वारा नव निर्वाचित पार्षदों को तिलक लगाकर स्वागत किया।
शपथ ग्रहण के बाद महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा,सांसद विजय बघेल,विधायक गजेंद्र यादव,पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय,विधायक ललित चन्द्राकर,विधायक रिकेश सेन,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल व और विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके बाद महापौर ने शहर के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और सभी नागरिकों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर कमिश्नर सुमित अग्रवाल,एडीएम अरविंद एक्का,एस डीएम हरिवंश मिरी,जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के अलावा भाजपा पदाधिकारीगण, सामजिक कार्यकर्ता,महिलाएं,नवयुवक,नगर पालिक निगम अधिकारी/कर्मचारी और आम नागरिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इन 60 नव निर्वाचित पार्षदों ने ली शपथ:
वार्ड 1 मनीष साहू वार्ड 2.गोविंद देवांगन वार्ड 3 नरेंद्र बंजारे वार्ड 4 लीना देवांगन वार्ड 5 विजयंत पटेल,वार्ड 6 नीलेश अग्रवाल,वार्ड 7 जितेंद्र ताम्रकार,वार्ड 8 खालिक रिजवी,वार्ड 9 ज्ञानेश्वर ताम्रकार,वार्ड 10 चन्द्रशेखर चंद्राकर,वार्ड 11.आशीष चंद्राकर,वार्ड 12.अजीत वैद्य,वार्ड 13. संजय कोहले,वार्ड 14. ललिता ठाकुर,वार्ड 15. युराज कुंजाम,वार्ड 16. खिलावन मटियारा,वार्ड 17. सुरुचि उमरे,वार्ड 18. देवनारायण चंद्राकर,वार्ड 19. रंजिता पाटिल,वार्ड 20. सावित्री दमाहे,वार्ड 21.विद्यावती सिंह,वार्ड 22.काशीराम कोसरे,वार्ड 23.मनोज सोनी,वार्ड 24.डॉ पायल पाटिल,वार्ड 25.श्रद्धा सोनी,वार्ड 26.आर एन वर्मा,वार्ड 27. मनीष बघेल,वार्ड 28.ममता सेन,वार्ड 29.बबीता यादव,वार्ड 30. श्याम शर्मा,वार्ड 31.हर्षिका जैन,वार्ड 32.जितेंद्र महोबिया,वार्ड 33 शशि साहू,वार्ड, 34 कमल देवांगन,वार्ड 35 कुलेश्वर साहू,वार्ड 36 प्रतिभा गुप्ता,वार्ड 37 शिव नायक,वार्ड 38 रामचंद्र सेन,वार्ड 39 गुलाब वर्मा,वार्ड 40 सविता चंद्राकर,वार्ड 41रुबीना खोखर,वार्ड 42 प्रकाश गीते,वार्ड 43 दीपक साहू,वार्ड 44 मनीष कोठारी,वार्ड 45.संजय अग्रवाल,वार्ड 46.लीलाधर पाल,वार्ड 47 डॉ देवनारायण तांडी,वार्ड 48 लोकेश्वरी ठाकुर,वार्ड 49 भास्कर कुंडले,वार्ड 50 रेखा बंजारे,वार्ड 51 जेम्स साजन जोसेफ,वार्ड 52 गुलशन साहू,वार्ड 53. सविता साहू,वार्ड 54 हिरौंदी चंदानिया,वार्ड 55 अश्वनी निषाद,वार्ड 56.ललित ढीमर,वार्ड 57 सरस निर्मलकर,वार्ड 58 रेशमा सोनकर,वार्ड 59 नीलिमा परिहार एवं वार्ड 60. निरा खींचरिया ने लिया शपथ।
स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए पुख्ता तैयारी के दिए निर्देश, लंबित विद्युत देयकों का भुगतान प्राथमिकता से करने कहा
सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने के निर्देश
रायपुर/शौर्यपथ / उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों के साथ सभी नगरीय निकायों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित समिति कक्ष में आयोजित बैठक में सभी नगर निगमों के आयुक्त तथा नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री साव के साथ नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संचालक आर. एक्का भी बैठक में मौजूद थे।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने बैठक में सभी नगरीय निकायों को केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में अच्छी रैंकिंग हासिल करने के लिए पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए।
आगामी मार्च महीने के प्रथम सप्ताह में सर्वेक्षण दलों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण-2024, ओडीएफ एवं जीएफसी प्रमाणीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। साव ने बैठक में सर्वेक्षण के दौरान मूल्यांकन के लिए प्रमुख दस मापदण्डों, 54 प्रमुख संकेतको एवं 166 सह-संकेतकों की जानकारी देते हुए सभी बिन्दुओं पर निकायों को वांछित तैयारियां रखने को कहा। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में निकायों द्वारा अब तक की गई तैयारियों और व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
साव ने नगरीय क्षेत्रों में दर्शनीय स्वच्छता के लिए सार्वजनिक व व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित सफाई, ट्विन-बिन्स की उपलब्धता, शत-प्रतिशत ठोस अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन, सीटीयू/ब्लैक स्पॉट/जीवीपी से मुक्त शहर, बैक-लेन/नालियों एवं जल-स्त्रोतों की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी समीक्षा बैठकों में सभी नगरीय निकायों के स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के परिणामों की निकायवार समीक्षा करने की बात कही। निकायों के प्रदर्शन एवं रैंकिंग के विश्लेषण के बाद इसमें गिरावट पाए जाने पर राज्य शासन स्तर द्वारा कार्यवाही की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री साव ने बैठक में निकायों में लंबित विद्युत देयकों के निपटान एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यवाहियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।गए। उन्होंने सभी नगरीय निकायों को 15 दिनों में विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिटी डेव्हलपमेंट प्लान तैयार कर संचालनालय भेजने को कहा। सुडा के सीईओ शशांक पाण्डेय और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।
कोंडागांव / शौर्यपथ / कोंडागांव विधायक व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने बजट सत्र विधानसभा में अपना प्रश्न रखा था जिसका उत्तर आज 28 फरवरी को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया मगर संतुष्ट जवाब न मिलने पर सवालों की झडिय़ां लगा दी उसेंडी ने। सुश्री लता उसेंडी ने तीन अधिकारी को भ्रष्टाचारी बताया है साथ ही आप को बता दे की कोंडागांव के स्वास्थ्य अधिकारी कहे जाने वाले रामकेश्वर सिंह कुशवाह का कुछ समय पूर्व बीजापुर में प्रशासनिक स्तर पर तबादला होने के बावजूद कोंडागांव की कुर्सी छोडऩे का नाम नहीं ले रहे है। क्या? मलाई दार कुर्सी नही छोडऩा चाह रहे है क्योंकि विधायक लता उसेंडी के सवालों से जाहिर हो रहा है कि कही न कही भ्रष्टाचार में संलिप्तता दिख रही है जानिए क्या प्रश्न थे और क्यों लगी सवालों की झडिय़ां
विधायक ने यह सवाल रखा था विधानसभा में
कोंडागांव जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 से दिनांक 10 नवंबर 2024 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना अंतर्गत किन-किन कार्यों हेतु कितनी राशि स्वीकृत की गई, स्वीकृत कार्य हेतु कब-कब निविदा आमंत्रित की गयी एवं निविदा/अनुबंधों हेतु नियम शर्तें क्या थीं ? प्रश्नाधीन अवधि में स्वीकृत कार्य हेतु किन-किन संस्थानों को कितनी राशि का भुगतान किया गया, क्या प्रश्नाधीन अवधि में स्वीकृत कार्यों में निविदा शर्तों के पालन नहीं करने संबंधी कोई शिकायत प्राप्त हुई है, यदि हां तो इस पर किस-किस संबंधित अधिकारी के विरुद्ध क्या-क्या कार्रवाई की गई, वर्षवार जानकारी प्रदाय की जाए? (ख) वर्ष 2021-22 एवं 2022 23 के अंतर्गत एनएचएम द्वारा प्रिंटिंग कार्य हेतु जारी निविदा में कितनी फर्मों ने निविदा में भाग लिया? किन- किन फर्म का चयन कर आबंटित कार्य देकर कितनी कितनी राशि का भुगतान किया गया, जानकारी प्रदान करें। (ग) जिला अस्पताल, कोंडागांव अंतर्गत कितने पदों का सेटअप स्वीकृत हैं तथा स्वीकृति के अनुरूप कितने कर्मचारी, अधिकारी कार्यरत हैं तथा कितने पद, कब से खाली हैं, जानकारी देवें । (घ) क्या जिला हॉस्पिटल, कोंडागांव अंतर्गत रात्रिकालीन इमरजेंसी सेवाएं हेतु आवश्यक उपकरण एवं विशेषज्ञ चिकित्सक की उपलब्धता है तथा विगत 03 वर्षों में रात्रिकालीन समय में कितने प्रसव केस दर्ज हुए हैं तथा उसमें क्या कार्यवाही की गई, वर्ष वार जानकारी प्रदान करें।
लोक स्वास्थ्य मंत्री (श्याम बिहारी जायसवाल) ने दिया उत्तर
जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र"अ" अनुसार है । (ख) वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के अंतर्गत एनएचएम द्वारा प्रिंटिंग कार्य हेतु जारी निविदा में 08 फर्मों ने निविदा में भाग लिया। जानकारी पुस्तकालय में रखे प्रपत्र "ब" अनुसार। (ग) जिला अस्पताल, कोंडागांव अंतर्गत 210 पदों का सेटअप स्वीकृत हैं तथा स्वीकृत पदो के विरुद्ध 130 कार्यरत हैं एवं 80 पद रिक्त है। विगत तीन वर्ष से खाली है। (घ) जी हाँ। जानकारी पुस्तकालय में रखें प्रपत्र "स" अनुसार।
अब लगी सवालों की झडिय़ां
सुश्री लता उसेण्डी :- मैं माननीय मंत्री जी से पूछना चाहती हूँ कि क्या एन.एच.एम. के बारे में स्वास्थ्य विभाग को निविदा को लेकर कोई शिकायतें प्राप्त हुई है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-माननीय अध्यक्ष महोदय, कोण्डागांव जिले में निविदा को लेकर किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। माननीय सदस्य ने जिस प्रकार से जानकारी चाही थी..।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, माननीय मंत्री जी का जवाब आया है कि निविदा को लेकर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। मेरे पास जानकारी है। जो शिकायत प्राप्त हुई है तो उस शिकायत के आधार पर माननीय मंत्री जी के ओएसडी द्वारा क्या संचालक महोदय को, अवर सचिव को कार्रवाई के लिए कोई पत्र लिखा गया है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-माननीय अध्यक्ष महोदय, मैंने प्रश्न के उत्तर में ही कहा है कि निविदा संबंधी शर्तों को पालन करने के संबंध में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि माननीय सदस्य के पास कोई शिकायत हो तो वे मुझे दे देंगे, मैं उसको पृथक से नियमानुसार दिखवा लूंगा ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, 10 महीने हो गए, लगातार शिकायतें चल रही हैं और इस पर माननीय मंत्री जी के यहां से कोई पत्र गया है और 10 महीने हो गए हैं, पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। निविदा और वाहन को लेकर जो भी जिम्मेदार अधिकारी हैं, इन वर्षों में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ माननीय मंत्री जी विभागीय जांच कराएंगे या उन्हें निलंबित करेंगे ? जो भी जवाबदार अधिकारी हैं, उस संबंध में मेरा प्रश्न है कि एनएचएम के द्वारा जो वाहन संचालित किया जाता है, वह विभागीय है या फिर टेण्डर के द्वारा कराया गया है ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- माननीय अध्यक्ष महोदय, एनएचएम से विभिन्न मदों से जो पैसा प्राप्त होता है, उसमें चिरायु योजना वाहन के लिए होता है। विभिन्न योजनाओं को चलाने के लिए निविदा के आधार पर ही वाहन को रखा गया है और इसी प्रकार से निविदा में गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली है ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, मेरे पास जानकारी है, सूचना का अधिकार लगाकर जानकारी ली गई है और शिकायत भी माननीय मंत्री जी के यहां की गई है। मैं माननीय मंत्री जी से कहना चाहूंगी कि इसमें सी.एम.एच.ओ., डी.पी.एम. और डी.एम.ओ. तीनों इसके लिए दोषी हैं। क्या तीनों अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई माननीय मंत्री जी करेंगे ? मेरे पास सारी चीजों की जानकारी है। फ्लैक्स की जो निविदा की गई है, उसका दर 7.90 रूपए है, जिसका भुगतान 17 रुपए कराया गया है, मेरे पास उसके बिल भी कॉपी भी रखी हुई है। विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
अध्यक्ष महोदय :- कार्रवाई करेंगे ?
श्री जायसवाल:-माननीय अध्यक्ष महोदय, यदि इनके पास जो भी जानकारी है, वे मुझे दे देंगी तो मैं उसे नियमानुसार दिखवा लूंगा ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, उसमें विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
अध्यक्ष महोदय :-आप विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- माननीय अध्यक्ष महोदय, अगर इनके पास कोई तथ्य है तो मुझे दे देंगी ।
सुश्री लता उसेंडी :- माननीय अध्यक्ष महोदय, मेरे पास पूरे तथ्य हैं। शिकायत के आधार पर विभागीय जांच कराएंगे क्या ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :-ठीक है, उसकी जांच करा देंगे ।
सुश्री लता उसेंडी :- विभागीय जांच कराएंगे ?
श्री श्याम बिहारी जायसवाल :- नियमानुसार उसकी जांच करा देंगे ।
दुर्ग / शौर्यपथ / विधानसभा सत्र चल रहा है। इस बार विधानसभा में भिलाई नगर के मुद्दे छाए हुए है। बीते दो दिन से विधानसभा में भिलाई शहर के मुद्दों को लेकर जमकर बहस छिड़ी हुई है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव विधानसभा में लगातार क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रहे है और शासन से जवाब मांग रहे हैं कि शासन भिलाईवासियों के लिए क्या पहल कर रही है।
इसी कड़ी में विधानसभा में शुक्रवार को विधायक देवेंद्र यादव ने खुर्सीपार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कैमिकल युक्त पानी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। जिसे लेकर विधानसभा में जमकर बहस छिड़ी। अंत में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने खुद जवाब दिया और माना कि ? खुर्सीपार क्षेत्र के करीब 6 वार्ड में कैमिकल युक्त पानी की समस्या है। लेकिन लोगों को शुद्ध पानी देने के लिए पाइप लाइन बिछाया गया है। गौरतलब है ? कि देवेन्द्र यादव ने सवाल लगाया था कि भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांर्गत किन-किन वार्डों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है। सरकार उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल घरों तक पहुंचने की व्यवस्था की है या नहीं ? यदि हां तो क्या और यदि नहीं, तो प्रभावित वार्डों के घरों तक शुद्ध पेयजल पंहुचाने के लिए आगामी क्या योजना है, कृपया जानकारी देवें ?
विधायक के इस सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री (लोक निर्माण) श्री अरूण साव ने दिया है जवाब भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्रांतर्गत जोन क्र. 04 खुर्सीपार के वार्ड क्र. 40, 41, 43, 44, 45 एवं 46 के आंशिक क्षेत्रों में भू-जल स्त्रोतों में केमिकल युक्त पानी निकलने की समस्या है, उक्त चिन्हित वार्डों में शुद्ध पेयजल हेतु पाईप लाईन के माध्यम से घर-घर नल कनेक्शन दिया गया एवं वार्ड क्र. 44, 45 एवं 46 के अंतिम छोर में पानी का प्रेशर कम होने के कारण पाईप लाईन के माध्यम से पेयजल प्रदाय नहीं किया जा रहा है। उक्त क्षेत्रों में टेंकर एवं पावर पंप (जो कि केमिकल युक्त नहीं है) के माध्यम से पाईप लाईन बिछाकर सार्वजनिक स्टैण्ड पोस्ट के माध्यम से जल प्रदाय किया जा रहा है। वर्तमान में अमृत मिशन फेस-2 अंतर्गत बी.एस.पी. कन्या विद्यालय के पीछे मैदान में उच्च स्तरीय टंकी का निर्माण किया जाना है। जिससे उक्त क्षेत्रों के पाईप लाईन में कनेक्शन कर जल दाब में वृद्धि कर निजी नल कनेक्शनों के माध्यम से पेयजल की आपूर्ति किये जाने की कार्यवाही किया जा रहा है।
पूर्व सीएम के विधान सभा क्षेत्र में जनपद में भाजपा एकतरफा बहुमत की ओर
पाटन / शौर्यपथ / पाटन क्षेत्र के निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्यों का भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। विगत दिनों 3 निर्दलीय जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ली उनके भाजपा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को चार और जनपद सदस्यों ने जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग पहुंचकर जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, निवर्तमान जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, भाजपा नेता संजय बघेल के समक्ष भाजपा प्रवेश किया, इस प्रकार अब तक निर्दलीय और कांग्रेस जनपद सदस्य मिलाकर कुल 7 नेता भाजपा में सम्मिलित हो चुके हैं जबकि भाजपा के 10 अधिकृत प्रत्याशी जनपद जीतकर आए हैं इसके बाद भाजपा का कुल आंकड़ा 17 पहुंच गया है।
पाटन विकास खंड के निर्वाचित निर्दलीय जनपद सदस्य सीता निषाद जिनके पति सुरेश निषाद पूर्व में कांग्रेस से जनपद सदस्य रह चुके हैं साथ ही निर्दलीय डुलेश्वर सिंह मानकुर (पूर्व सरपंच) ने और कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य रेखा अरविंद जोशी और दामिनी राकेश साहू ने भाजपा की सदस्यता ली।
भाजपा प्रवेश करने वाले जनपद सदस्यों ने सामूहिक रूप से कहा कि भाजपा के सिद्धांत, विचारधारा और उपलब्धिपूर्ण कार्यों से प्रभावित होकर बिना किसी भय प्रलोभन और दबाव के वे भाजपा में सम्मिलित हो रहे हैं और पाटन जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव में खुलकर भाजपा का समर्थन करेंगे।
जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि नगरी निकाय चुनाव के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी निर्वाचित जनप्रतिनिधि भी खुलकर भाजपा के पक्ष में सामने आकर पार्टी प्रवेश रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी खुले दिल से सबका स्वागत करती है।
निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि जैसा कि उन्होंने पूर्व में ही बताया था उसी के अनुसार लगातार निर्दलीय और कांग्रेस के पंचायत जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से अब कांग्रेस के कार्यकर्ता ऊब चुके हैं, और भाजपा की स्वच्छ और पारदर्शी कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर सदस्यता ले रहे हैं। उनके गृह विधानसभा पाटन, अमलेश्वर और कुम्हारी में भाजपा को विजयश्री प्रदान कर जनता ने कांग्रेस को नकार दिया हैं।
इस अवसर पर जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, कार्यालय सह प्रभारी अनूप सोनी, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन वाढई, जनपद सदस्य कमलेश वर्मा, दुलौरिन यादव, राकेश आडिल, जिला कार्यकारिणी सदस्य केशव बंछोर, कामता पटेल, सहित भाजपा पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आगामी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान और परिश्रम की परख ही नहीं, बल्कि संयम और आत्मविश्वास की भी परीक्षा होती है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे तनावमुक्त और सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा दें, क्योंकि आत्मविश्वास और सतत अभ्यास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार और पर्याप्त विश्राम परीक्षा की तैयारी में उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जितने कि पढ़ाई के घंटे।
मुख्यमंत्री ने माता-पिता और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव डालने के बजाय उन्हें प्रेरित करें और उनका मनोबल बढ़ाएँ। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को यह विश्वास दिलाना आवश्यक है कि परीक्षा केवल एक पड़ाव है, न कि मंज़िल। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन और धैर्यपूर्वक निरंतर प्रयास से जीवन में बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी बिना भय के पूरी लगन, पूर्ण आत्मविश्वास और मनोयोग से परीक्षा दें। निश्चित रूप से आप लोगों को सफलता हासिल होगी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
