August 12, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    Uncategorised

    Uncategorised (35243)

    अन्य ख़बर

    अन्य ख़बर (5876)

    धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
    क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।

    राजनांदगांव /शौर्यपथ / कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोंगरगढ़ में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम में स्वयं फाइलेरिया की दवा खाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर फाईलेरिया (हाथी पांव) जैसे गंभीर बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने डोंगरगढ़ एवं डोंगरगांव विकासखंड के नागरिकों से घर के सदस्यों एवं पड़ोसियों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उन्होंने दवा खाने से मना करने वाले परिवारों को समझाने में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सहायता करने कहा है। इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियो, कर्मचारियों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने फाईलेरिया रोग से बचाव हेतु फाईलेरिया की दवा खाई।
    इस अवसर पर डोंगरगढ़ में नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, नव निर्वाचित सरपंच ग्राम पंचायात अछोली नन्द कुमार साहू, जसमीत सिंह, अन्य जनप्रतिनिधि, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगढ़ मनोज मरकाम, तहसीलदार डोंगरगढ़   मुकेश ठाकुर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बंशी लाल तुलावी, विकासखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी पी एक्का, जिला कार्यक्रम प्रबंधक  संदीप ताम्रकार, जिला सलाहकार श्रीमती संगीता पाण्डेय एवं  राजेश गायकवाड, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक मुक्ता खूजूर, मलेरिया सुपरवाईजर श्रीमती स्वाति बक्शी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
         मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि फाईलेरिया मच्छरों के काटने से होने वाला एक संक्रामक रोग है, जिसे सामान्यत: हाथी पांव के नाम से जाना जाता है। फाईलेरिया रोग के नियंत्रण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। शासन द्वारा इस रोग से बचाव के लिए नि:शुल्क फाइलेरिया की दवा दी जा रही है। राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 27 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक संस्थाओं में बूथ लगाकर दवा सेवन कराया जाएगा। 3 से 10 मार्च 2025 तक ड्रग एडमीनीस्टेट्रर द्वारा समुदाय स्तर पर गृह भेंट कर दवा सेवन कराया जाएगा। 11 से 13 मार्च 2025 तक छूटे हुए लाभार्थियों को मॉप-अप राउंड अंतर्गत दवा का सेवन कराया जाएगा। 27 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एमडीए कार्नर में लाभार्थियों को दवा सेवन कराया जाएगा। दवा के सेवन से फाइलेरिया सम्बंधित शिकायत नहीं होगी। सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान फाइलेरिया की दवा का सेवन कर हाथी पाव बीमारी से बचा जा सकता है। यह दवा अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बनी है तथा पूरी तरह से सुरक्षित है। फाइलेरिया की दवा खाली पेट नहीं खाना है। यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती माताओं एवं गंभीर बीमार व्यक्ति को छोड़कर सभी को खाना चाहिए। जिससे भविष्य में फाईलेरिया रोग से बचा जा सकता है एवं शहर में पनप रहे परजीवी का नाश हो सके और सभी नागरिक फाईलेरिया के भय से निजात पा सके। दवा जब अपना कार्य शुरू करती है, तो कुछ देर के लिए जी मितलाना, सर दर्द या चक्कर आना जैसी प्रतिक्रिया स्वभाविक है, जो कुछ ही देर में स्वत: ही समाप्त हो जाता है। यह दवा का सकारात्कम प्रभाव है।

      भिलाईनगर/शौर्यपथ  नगर पालिक निगम भिलाई और एच.डी.एफ.सी. बैंक मिलकर पहल किया है, निगम क्षेत्र के सभी हितग्राहियों की सुविधाओं के लिए डी.डी.एन. डिजिटल डोर नंबर साल्यूशन की लाॅन्चिंग की है। जिससे सभी हितग्राही बड़े ही आसानी से टैक्स की बकाया राशि देख पाएंगे और साथ ही भुगतान भी कर पाएंगे। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर नागरिको के हित में वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल के द्वारा 2 मोबाईल ऐप का लाॅच किया गया है। सभी नागरिक जो भी निगम को संपत्तिकर, भू-भाटक, जलकर, निर्यातकर एवं अन्य करों का भुगतान करना चाहते है, वह मोबाईल ऐप के माध्यम से भुगतान कर सकते है। निगम क्षेत्र के सभी मकानो में डिजिटल क्यूआर कोड के साथ नेम प्लेट लगाया जा रहा है। जिसको स्केन करके नागरिक अपने सभी प्रकार के करों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। संबंधित व्यक्ति के मोबाईल में ओ.टी.पी. आयेगा, वह व्यक्ति जब ओके करेगा, तभी उसका भुगतान स्वीकृत होगा। यह पुरी तरह से सुरक्षित होगा। सबका समय किमती है, इसके लिए नगर निगम भिलाई तक आने की आवश्यकता नहीं है। नागरिक घर बैठे इस मोबाईल ऐप के माध्यम से टैक्स से संबंधित पुरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। एच.डी.एफ.सी. बैंक के माध्यम से करों का भुगतान हो सकेगा, वह भी सहयोगी है।
               दुसरे ऐप के माध्यम से आप स्वच्छता के क्षेत्र में कहीं पर भी कोई समस्या हो, कचरा हो, पानी बह रहा हो, किसी के द्वारा गंदगी फैलाया जा रहा हो, अवैध पार्किग कर लिया हो। तमाम प्रकार की जानकारियां ऐप के माध्यम से निगम को दे सकते है, निगम का प्रयास होगा कि 24 घंटे के अंदर उसका निदान हो सके। जिस प्रकार से चुनाव के दौरान सी.व्ही.जील ऐप काम करता है, उसी प्रकार से यह ऐप तत्कालिक रूप से वीडियो, फोटो एवं अन्य जानकारियां निगम के अधिकारियों तक पहुंचा देगा। ऐप का लाॅच करते समय वैशालीनगर विधायक सेन ने बताया कि शुरूवात में 10 हजार मकानो तक डिजिटल नेम प्लेट लगाया जायेगा। उसके बाद धीरे-धीरे सभी मकानो तक लगाने की प्रक्रिया की जायेगी। किसी भी नये काम को करते समय कुछ कमियां रहती है, जब नागरिक इसका फीड बैक देगे, उसे भी सुधार लिया जायेगा। हमारी सरकार का प्रयास है, नागरिको को बेहतर सुविधा मिले। महापौर नीरज पाल ने नागरिको से आवाहन किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस ऐप का लाभ उठावें और अपने दायित्वो का निर्वहन करें।
           ऐप लाॅचिंग के दौरान जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार अग्रवाल, एच.डी.एफ.सी. बैंक के अधिकारी युवराज देवांगन,   ओझा, शांतुनु आचर्या, शिखर पाण्डेय, गोपाल पटेल, आर्ट आफ लिविंग के संस्था के भिलाई समन्वयक रमेश नायर, भारत विकास परिषद के सचिव जितेन्द्र सिंह, पी. राजू, प्रोग्रामर दिप्ती साहू, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी प्रशन्न तिवारी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, वार्ड गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

       भिलाईनगर/शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में डोर-टू-डोर संपत्तिकर, समेकितकर, जलकर, भू भाटक विज्ञापन कर, यूजर चार्ज इत्यादि करों की वसूली हेतु मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (राॅची) को अधिकृत किया गया है। नगर निगम भिलाई के साथ संबंधित एजेंसी के बीच दिनांक 21.12.2022 को अनुबंध निष्पादित किया गया है। एजेंसी को अनुबंध के नियम शर्तो के तहत करो की वसूली प्रारंभ करने की अनुमति दिनांक 30.12.2022 को जारी की गई है। एजेंसी द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 तक राजस्व करों की वसूल की गई राशि के कमीशन राशि 5.6 प्रतिशत से एग्रीमेंट में उल्लेखित शर्तो के अनुसार 10 प्रतिशत होल्ड की गई कुल राशि 33,71,372.11 को होल्ड करके रखा गया है।
             आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर संबंधित एजेंसी को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व करों की वसूली सुनिश्चित करने निगम द्वारा समय-समय पर 4 बार पत्र जारी किया गया है। साथ ही राजस्व वसूली समीक्षा बैठकों के दौरान भी लक्ष्य के अनुरूप 90% राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। किन्तु संबंधित अधिकृत एजेंसी लक्ष्य के अनुरूप राजस्व करों की वसूली करने में  असफल रही है। अधिकृत एजेंसी मेसर्स पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स प्रा.लि. (राॅची) द्वारा एग्रीमेंट दिनांक 21.12.2022 के आरटिकल 7 की कंडिका 2.6 की पूर्ति नहीं की गई है। निगम भिलाई द्वारा 10 प्रतिशत होल्ड की गई कुल राशि 33,71,372.11 को एतद् द्वारा राजसात कर दिया गया है। नगर निगम भिलाई द्वारा सभी नागरिकों से अपील की जा रही है कि अपने देय
     करो का का भुगतान समय अवधि में कर देवे।  जमा नहीं करने पर  निगम अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए, संपत्ति  को कुर्की करने की भी कार्रवाई की जाएगी। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी करदाता की होगी ।  

    कृभकों द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
    मुंगेली/शौर्यपथ /अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत जिले में सहकारी समितियों को सशक्त बनाने एवं किसानों को अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से गुरुवार को ‘‘कृषक भारती को-आपरेटिव लिमिटेड’’ (कृभकों) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में पैक्स एवं लैम्प समितियों को पीओएस मशीन, डीबीटी, खाद भंडारण एवं वितरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला के दौरान केसीसी खाद वितरण में समितियों की भूमिका को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया।
             कृभकों द्वारा समितियों को उर्वरकों की सीधी आपूर्ति करने और किसानों को समय पर आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराने की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके अलावा किसानों को फसल विविधीकरण के प्रति जागरूक करने और धान के बदले अन्य फसलों के लिए अधिक से अधिक लोन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर केसीसी लोन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें खाद, बीज, कृषि उपकरण और नगद राशि शामिल होती है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में राज्य प्रमुख कृभको श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर, सहायक आयुक्त सहकारिता श्री हितेश श्रीवास, उप संचालक कृषि विभाग श्री एम. आर. तिग्गा, नोडल अधिकारी सीसीबी श्री संतोष ठाकुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

    जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित
    कलेक्टर ने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित कैलेंडर का किया विमोचन
    मुंगेली /शौर्यपथ /कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला कलेक्टोेरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कलेक्टर ने ‘‘सहकार से समृद्धि’’ के विजन को साकार करने, सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने, इसकी जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने एवं सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के क्रियान्वयन एवं निगरानी के लिए विभिन्न कार्य योजना की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत में बहुद्देशीय समितियां की स्थापना, स्व सहायता समूह का सहकारी समितियां के रूप में पंजीयन, प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां के कंप्यूटराइजेशन प्रधानमंत्री जन औषधि सहित विभिन्न सहकारी गतिविधियों के प्रगति के संबंध में जानकारी ली तथा सहकारी समितियों को सशक्त एवं मजबूत बनाने बेहतर कार्य योजना के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।
          कलेक्टर ने प्रत्येक समिति को ई डिस्ट्रिक्ट में पंजीयन कराने के लिए निर्देशित किया, ताकि समिति के लोग ई डिस्ट्रिक्ट सेवाओं का भी लाभ ले सकें। उन्होंने सहकारिता गतिविधियों पर आधारित जिले द्वारा निर्मित कैलेंडर का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय सहित समिति से जुड़े अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त श्री हितेश श्रीवास ने बताया कि सहकार से समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ते हुए जिले में अब तक 100 से अधिक समितियां बनाई जा चुकी हैं जिसमें पैक्स, लैंप्स एवं दुग्ध से संबंधित समितियां शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र योजना के अंतर्गत समितियां द्वारा दवाई दुकानों का भी संचालन किया जा रहा है। सहकारी समितियां के कॉमन सर्विस सेंटर में आईडी बनाए गए हैं। इसके साथ-साथ पैक्स कंप्यूटराइजेशन का भी कार्य चल रहा है।

    महतारी वंदन योजना आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह
    आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर
          रायपुर/शौर्यपथ / सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है।  
          सिरपुर की रहने वाली श्रीमती केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं। यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था। सीमित संसाधनों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। मगर महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है, और अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम हो रही हैं।
    इसी तरह सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं। हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। यह छोटी-सी बचत उनकी बेटी के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बन रही है, जो आगे चलकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह में सहायक सिद्ध होगी। भामिनी कहती हैं, “पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।“ महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।

    सड़क मार्गों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के साथ ही लोगों को जागरुक करने अभियान चलाने किया निर्देशित
    रायपुर/शौर्यपथ /मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में आज आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में सड़कों पर जन्मदिन मनाने, पंडाल लगाने, भंडारा आयोजित करने की प्रवृतियों को हतोत्साहित करने एवं सार्वजनिक यातायात को बाधित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
    सार्वजनिक मार्गों पर अवरोध पर कठोर कार्रवाई
    मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति यदि सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध करने वालों पर एंटी-एन्क्रोचमेंट एक्ट, मोटर व्हीकल एक्ट, नगर पालिका अधिनियम एवं अन्य सुसंगत अधिनियमों तथा भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
    मुख्य सचिव श्री जैन ने बैठक में कहा कि सड़कें केवल आवागमन के लिए हैं, निजी आयोजनों के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जन्मदिन, पार्टियां तथा अन्य कोई भी निजी कार्यक्रम सार्वजनिक सड़कों पर आयोजित करने वालों के  खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई होगी। उन्होंने ऐसे आयोजनों में शामिल वाहनों को जब्त करने और आयोजकों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिम्मेदार व्यक्तियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत उत्तरदायी ठहराया जाएगा।
    मुख्य सचिव श्री जैन ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे किसी भी अवैध आयोजन को तुरंत रोकें और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करें। मुख्य सचिव श्री जैन ने इस तरह की अवांछित गतिविधियों को रोकने और संबंधितों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित करने एसओपी तैयार करने के निर्देश पुलिस विभाग के अधिकारियों को दिए।
    मुख्य सचिव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए, जिससे नागरिकों को स्पष्ट संदेश मिले कि सार्वजनिक मार्गों पर अवैध आयोजन पूरी तरह प्रतिबंधित हैं। उन्होंने जनसंपर्क विभाग को विभिन्न प्रचार माध्यमों का उपयोग करते हुए आमजन को इस सम्बन्ध में  जागरूक करने के निर्देश दिए।
    मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि यदि किसी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएँ दोबारा होती हैं, तो संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों  को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस सम्बन्ध में सख्त निगरानी रखें। मुख्य सचिव ने कहा  कि वे विशेष सतर्कता दल (विजिलेंस टीम) गठित करें, जो ऐसी घटनाओं पर नजर रखेंगे और तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
    मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने कहा कि सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे आपसी समन्वय से कार्य करें और सुनिश्चित करें कि सार्वजनिक मार्गों का दुरुपयोग किसी भी स्थिति में न हो।
    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, रायपुर एवं बिलासपुर के पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर एवं बिलासपुर के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक, परिवहन, नगरीय प्रशासन, विधि विभाग और जनसंपर्क विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ / बालों को भरपूर पोषण ना मिलने और हीटिंग टूल्स के जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर बाल दोमुंहे होने लगते हैं.…
    ब्यूटी टिप्स /शौर्यपथ /खिली-खिली बेदाग निखरी त्वचा हर किसी को भाती है. वहीं, चेहरे की कसावट आपकी त्वचा की खूबसूरती में चार चांद लगा देती…
    व्रत /शौर्यपथ / हिंदू धर्म में एकादशी की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी को आमलकी एकादशी…

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision