
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के जोन-3 और छावनी पुलिस की टीम ने रविवार को सयुंक्त रूप से अभियान चलाकर लाकडाउन का उल्लघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। निर्धारित समय के बाद भी मटन चिकन और मछली बेचने वाले चार दुकानदारों से कुल 8 हजार रूपए अर्थदंड वसूल किया गया।
जोन-3 के सहायक राजस्व निरीक्षक टिकेन्द्र वर्मा ने बताया कि लाकडाउन के दिन रविवार को मांस-मछली बेचने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर मार्केट क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान चार दुकानदार चिकन और मछली बेचते हुए पाए गए। सभी के खिलाफ 2-2 हजार की चालानी कार्रवाई की गई। वार्ड 22 श्याम नगर लिंक रोड निवासी नरेश यादव मछली बेच रहे थे। उनसे दो हजार अर्थदंड वसूल किया गया। इसी प्रकार वार्ड 24 मिलन चौक निवासी उत्तम कुमार से 2 हजाार, वार्ड 23 शेख महमूद और मोहम्मद कुमरैद से 2-2 हजार जुर्माना वसूल किया गया। सभी को जिला प्रशासन के आदेशानुसार निर्धारित तिथि एवं समय में व्यावसाय करने की समझाइश दी गई। टीम में वार्ड प्रभारी मनहरण साहू और छावनी पुलिस के जवान शामिल थे।
भिलाई / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम के शहरी गोठान में गोबर से अब वर्मी कंपोस्ट के साथ गुणवत्ता युक्त लिक्विड जैविक खाद (वर्मी वाश) तैयार किया जाएगा। बागवानी और सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को लिक्विड खाद के रूप में विक्रय जाएगा। निगम प्रशासन ने जिला कृषि विभाग एवं कामधेनु विश्वविद्यालाय अंजोरा दुर्ग के विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार वर्मी कंपोस्ट और वर्मी वाश बनाने के लिए 14 लाख रूपए की लागत से शहरी गोठान में 50 टंकियां और टिन शेड का निर्माण किया है। जहां गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनने की प्रक्रिया के दौरान रिसने वाले पानी को लिक्विड जैविक खाद के रूप में एकत्र किया जाएगा। उसे पात्रों में भरकर लिक्विड जैविक खाद (वर्मी वाश) के रूप में डिमांड के अनुसार सप्लाई किया जाएगा।
टैंक में एकत्र होगा लिक्विड
निरीक्षण करने पहुंचे सहायक अभियंता सुनील दुबे ने बताया कि वर्मी वाश को एकत्र करने के लिए सभी टंकी के नीचे एक पाइप लाइन बिछाई गई है। उस पाइप को एक टंकी से जोड़ दिया गया है। जिससे होकर पानी आसानी से एक टैंक में एकत्र हो जाएगी। इससे लिक्विड खाद को एकत्र करने के लिए अतिरिक्त मेहनत नहीं करना पड़ेगा।
खेती के लिए फायदेमंद
कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित पशुपालन एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के विशेषज्ञ डॉ एसके थापक ने शहरी गोठान में समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण के दौरान वर्मी कंपोस्ट के साथ वर्मी वाश बनाने की प्रक्रिया पर जोर दिया था। उन्होंने बताया था कि वर्मी कंपोस्ट बनाने के दौरान गोबर में नमी बनाए रखने की आवश्यक होता है। इसके लिए गोबर पर उपर से पानी का छिड़काव करना पड़ता है। अतिरिक्त पानी गोबर से रिसकर टंकी के नीचे चला जाता है। चूंकि यह पानी गोबर से रिसाव होने की वजह से उसमें मौजूद सभी तत्व पानी के साथ चली जाती है। यह पेड़ पौधों के लिए उत्तम पोषक आहार है। इसका पेड़-पौधों में छिड़काव करने से अच्छा ग्रोथ करता है। बाजार में इसकी अच्छी डिमांड और 10-12 रूपए लिटर तक विक्रय होने की जानकारी दी थी। उनके सलाह के मुताबिक ही महापौर व भिलाई नगर विधायक श्री देवेन्द्र यादव और निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी ने जोन-1 आयुक्त सुनील अग्रहरि को वर्मी कंपोस्ट का शेड और टंकी बनाने के निर्देश दिए थे। निर्देश के मुताबिक टंकी और शेड का निर्माण किया गया है। इसी तरह की शेड और टंकियां बोगदा पुल जामुल स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड एसएलआरएम सेंटर, बैकुंठधाम और खुर्सीपार एसएलआरएम सेंटर में बनाई गई है। जहां क्रय की जाने वाले गोबर से वर्मी कंपोस्ट बनाने की प्रकिया चल रही है। सभी गोबर खरीदी केन्द्र में अलग से पंजीयन कक्ष बनाया गया है। जहां कोई भी पशुपालक पंजीयन फार्म के साथ मतदाता परिचय पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और राशन कार्ड की फोटो कापी जमा कर पंजीयन करवा सकते हैं।
दुर्ग / शौर्यपथ / युवा कांगे्रस व एनएसयुआई के संयुक्त तत्वावधान में आज सेक्टर-1 मुर्गा चौक पर बेरोजगारी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर केन्द्र सरकार के रोजगार विरोधी नीतियोंं के खिलाफ युवा कांग्रेस व एनएसयुआई के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बेरोजगारों के लिए रोजगार की मांग की। यही नहीं भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों के शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाई। कार्यक्रम में भिलाई शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू, भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी महेन्द्र, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, युवा कांग्रेस भिलाई नगर अध्यक्ष अफरोज, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह, सीजू एंथोनी, नीता लोधी सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस व एनएसयुआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उपस्थित भिलाई शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू ने केन्द्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार देश में बेरोजगारी का बीज बो रही है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देशभर में नौ रत्नों का निर्माण किया जिसमें से भिलाई इस्पात संयत्र एक है। एक ओर जहां जवाहर लाल नेहरू ने देश में युवाओं को रोजगार दिया वहीं दूसरी ओर केन्द्र की मोदी सरकार देश के बड़े औद्योगिक क्षेत्रों का नीजिकरण करने में लगी हुई है। नेहरू जी का सपना था युवाओं को काम देंगे तो उनके हाथ में पैसा आएगा। जब लोगों के हाथ में पैसा होगा तो बाजारों में पैसा पहुंचेंगा और देश की अर्थव्यवस्था सुधरेगी। कार्यक्रम को भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया। साथ ही भारतीय युवा कांग्रेस प्रभारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, एनएसयुआई अध्यक्ष आदित्य सिंह ने भी अपनी बात रखी।
दुर्ग / शौर्यपथ / शंकराचार्य अस्पताल के संचालक ने अपने ऊंची सोर्स के बल पर आपदा को अवसर में बदलने के लिए प्रशासन से यहां कोविड अस्पताल बनवा लिया। प्रारंभिक दौर में ये अस्पताल में अच्छी सुविधाएं दी लेकिन बाद में यहां की व्यवस्था एक दम लचर हो गई। यहां भरपूर गंदगी है, सफाई पर कोई ध्यान नही दे रहा है। दो दिन तक यहां डॉक्टर जांच करने नही आते। यहां न ही मरीजों को ठीक से और समय पर खाना ही दिया जा रहा है और न ही गरम पानी। आक्सीजन रहते हुए भी आवश्यकता वाले मरीजों को नही दिया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यहां कोरोना के लोगों को ले जाकर भर्ती करके इतिश्री कर लिया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां लोग असमय ही परलोक सिधार रहे हैं, अभी दो दिन पहले ही जैसे प्लेटफार्म पर कोई भिखारी कराहते कराहते बिना इलाज पानी के मर जाता है, वही स्थिति यहां निर्मित हो रही है,जिसके कारण दो दिन पूर्व एक बुर्जुग कराहते कराहते मर गया उसे ऑक्सीजन की आश्यकता होने के बाद भी ऑक्सीजन नही दिया गया। जिसका विडिया वायरल होने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर को जांच करने कहा तो प्रशासन द्वारा जांच करने और व्यवस्था सुधारने के बजाय समाचार प्रकाशन के लिए भिजवाया जा रहा है कि शंकरा अस्पताल में कितने लोग इलाज कराने आये, कितने ठीक हुए। यहां की लापरवाही के कारण अब लोग भारी दहशत में आ गये है, अधिकांशतर लोग बुखार सर्दीं, खंासी व अन्य लक्षण होने के बाद भी जांच कराने नही जा रहे है कि कही कोरोना निकल गया तो यहां के लावरवाही कोविड अस्पतालों में मरने कौन जायेगा। बल्कि लोग घर में ही तुलसी, चिरैता व अन्य जड़ी बुटियो का काढा बनाकर या मेडिकल से दवालाकर घर में ही रहकर अपना इलाज कर रहे हैं।
शंकराचार्य कोविड अस्पताल प्रबंधन द्वारा किये जा रहे लापरवाही का एक और मामला सामने आया है जिसमें एक पुत्र ने शंकरा अस्पताल प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि मेरी मां का उपचार नही किया गया और न ही खाना पानी दिया गया, जिसके कारण उसकी मां की मौत हो गई। मृतक के पुत्र मुकुंद बंसोड़ ने मीडिया को बताया कि मेरी मां लीला बाई बसोड़ जिनकी तबियत खराब होते ही मेरे व्दारा इलाज के दौरान मेरी मां को कोरोना पाज़िटिव बताकर शंकराचार्य में भर्ती करवाया और न बात करवाईं न खाना दिया न पानी दिया, मेरी मां से मंगलवार गत 2 सितंबर को रात 8 बजे बात हुई जो बगल वाले मरीज ने करवाईं, मां से कहा मैं कल आऊंगा मैं 3 सितंबर बुधवार को वहां पर अनिस सर से दिन भर कहता रहा कि मेरी मां से बात करा दो, लेकिन किसी ने नहीं सुनी मेरी दिन भर बात नहीं होने के कारण मेरी मां सदमे में आ गयी और वो परलोक सिधार गई। मुझे मां से बात करने के लिए एक नम्बर दिया गया था 6260221616 नम्बर को मैं दिन भर लगात रहा लेकिन किसी ने कोई जानकारी नहीं दी और रात 1 बजे मेरी मां की मरने की ख़बर दी गई। यानी मेरी मां की मौत एक साजीस के तहत हुई है, जिसका आडीयो वाईस रिकार्डिंग मेरे पास है, वहां किसी को जाने नहीं देते, और सही ढंग से देख देख नहीं होती मरीजों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है, मेरी मां के मौत का हिसाब प्रबंधन को देना होगा।
दुर्ग । शौर्यपथ । कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए तकियापारा मस्जिद कमेटी ने आगामी दस दिनों के लिए मस्जिद बंद रखने की धोषणा की है। अंजुमन फाउंडेशन के अध्यक्ष सैय्यद सैफ ने बताया कि शाम को हुई मस्जिद कमेटी की बैठक में कोरोना के बढते मामलों के प्रति चिंता जताते हुए मस्जिद को बंद रखने का निर्णय लिया गया।इसके साथ ही शनिवार की शाम से आगामी दस दिनों के लिए मस्जिद को पूरी तरह बंद कर दिया गया है अवाम से घरों मे रहकर इबादत करने की अपील की गई है।
जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / जिले में जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय की गोठानों में 20 जुलाई से लेकर 5 सितम्बर तक 33 लाख 63 हजार 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी 5 हजार 289 पशुपालकों के माध्यम से की गई। तो वहीं अब तक जिले की 244 गोठानों में कुल 47 हजार 622 पशुपालकों ने अपना पंजीयन कराया है। इसके साथ ही अब नई व्यवस्था के तहत 6 सितम्बर से गोबर खरीदी शासन के ‘एप’ के माध्यम से की जाएगी।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल ने बताया कि जिले में गोधन न्याय योजना का सुचारू रूप से संचालन कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उनके मार्ग निर्देशन में 6 सितम्बर से जिले में शासन द्वारा चिप्स के माध्यम से बनाए गए एप के द्वारा गोबर की खरीदी की जाएगी। जिपं सीईओ ने बताया कि जिले में
9 जनपद पंचायत एवं 15 नगरीय निकाय की गोठानों में 33 लाख 63 हजार 596 किलोग्राम गोबर की खरीदी 5 हजार 289 पशुपालकों के माध्यम से की गई। पशुपालकों को दो बार बेचे गए गोबर का भुगतान उनके खातों में भी किया जा चुका है। जिले में प्रत्येक गोठान में मोबाइल एप के माध्यम से गोबर की खरीदी की जाएगी। गोठान के नोडल अधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसके लिए बकायदा एप चलाने के लिए उन्हें प्रशिक्षित भी किया गया है। इस एप के माध्यम से विक्रेताओं को पूरी जानकारी घर बैठे ही मिल जाएगी।
अकलतरा जनपद में सर्वाधिक गोबर की खरीदी
जिले में 9 जनपद पंचायत एवं 15 नगरीय निकाय के 244 गोठानों के माध्यम से गोबर की खरीदी की जा रही है। 9 जनपद पंचायत में सर्वाधिक गोबर की खरीदी अकलतरा जनपद पंचायत के माध्यम से 7 लाख 33 हजार 655 किलोग्राम की गई है। इसी तरह नवागढ़ विखं में 6 लाख 57 हजार 429 किलोग्राम गोबर खरीदा गया। इसके अलावा जनपद पंचायत डभरा में 4 लाख 51 हजार 915 किलोग्राम, बलौदा जनपद पंचायत की गोठान में 2 लाख 89 हजार 253 किलोग्राम, जनपद पंचायत जैजैपुर में 2 लाख 23 हजार 810 किलोग्राम, जनपद पंचायत बम्हनीडीह में 1 लाख 92 हजार 230 किलोग्राम गोबर, जनपद पंचायत सक्ती में 1 लाख 93 हजार 246 किलोग्राम की खरीदी की गई। जनपद पंचायत पामगढ़ में 1 लाख 26 हजार 773 किलोग्राम, जनपद पंचायत मालखरौदा में 1 लाख 16 हजार 200 किलोग्राम, तो वहीं 15 नगरीय निकाय में 3 लाख 79 हजार 85 किलोग्राम गोबर खरीदी गया।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / विशेष सचिव एवं मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ. प्रियंका शुक्ला गत दिनों राजनांदगांव जिले के भ्रमण पर रही एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक सुझाव एवं निर्देश दिए। जिले में कोरोना पॉजिटीव मरीजों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा 4 सितम्बर से 12 सितम्बर 2020 तक राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस अवधि में कोरोना के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम के लिए आवश्यक व्यवस्था किए जाने के संबंध में मिशन संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आवश्यक गतिविधियां किये जाने हेतु सुझाव देने जिले के विशेष दौरे पर आयी थी।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कोविड-19 के तहत प्रत्येक महत्वपूर्ण गतिविधियों के लिए विशेष प्रभारी बनाने एवं जिला स्तर पर एक रेपिड एक्शन टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन में रहने वालों के स्वास्थ्य की स्थिति एवं उनके समस्या निराकरण के लिए कन्ट्रोल रूम में 24 ङ्ग 7 टेलीफोन नम्बर चालू के निर्देश दिए। इस हेतु कन्ट्रोल रूम के लिए 07744-224084 नंबर जारी किया गया है। साथ ही उन्होंने इस दौरान लोगों में जागरूकता एवं लगातार माईकिंग कराकर कोरोना लक्षण वाले लोगों को खुद सैम्पल देने प्रोत्साहित करने के लिए कहा। मास्क पहनना अनिवार्य किए जाने व सभी दुकानदारों को मास्क पहनकर व्यवसाय करने अपील कर प्रेरित करने के लिए कहा।
उन्होंने जिले में डेडीकेटेड कोविड-19 हॉस्पिटल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने व कोविड केयर सेंटरों की संख्या बढ़ाकर आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रहने निर्देश दिये।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने अवगत कराया कि जिले में पुन: कम्युनिटी सर्वे टीम के माध्यम से गृह भ्रमण कर कोरोना लक्षण वाले मरीजों की पहचान की जा रही हैं तथा आवश्यकतानुसार सैम्पल लिया जा रहा है। इस पर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि कम्यूनिटी सर्विलेंस के दौरान घरों में डायबिटिज व हाईपरटेंशन अस्थमा व हृदय रोग की पहचान की जाए एवं 60 वर्ष से अधिक के ऐसे मरीजों का पल्स ऑक्सीमीटर से आक्सीजन चेक कर स्तर की जांच की जाए एवं आवश्यकतानुसार उपचार कराया जाए।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि प्रति दिवस की प्रगति की मॉनिटरिेंग के लिए विशेष रिपोर्टिंग फार्मेट विकसित किया जाए एवं नियमित रिपोर्टिंग की जाये। डॉ. प्रियंका शुक्ला ने निर्देश दिये कि जिले में शत-प्रतिशत आईएलआई प्रकरणों की पहचान कर सैम्पल लिया जाए तथा होम आईसोलेशन में रह रहे पॉजिटिव मरीजों को प्रति दिवस फोन कर स्वास्थ्य की स्थिति से अवगत हुआ जाए। इसके कार्य के लिए डेंटल व आयुष डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए।
उन्होंने कहा कि कोविड-19 अंतर्गत कार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक व अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रोफाईलेटिक दवा खिलाया जाना सुनिश्चत किया जाये एवं दवा खाने की सतत् मॉनिटरिेंग किया जाये। साथ ही सैंपल के लिए पीएचसी स्तर पर भी प्रशिक्षण देकर सैंपलिंग कराया जाना प्रारंभ किया जाए। प्रति दिवस पीपीई किट, दवा, टेस्टिंग किट आदि की उपलब्धता की समीक्षा कर आवश्यकतानुसार मांग की जाए।
डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक उपरांत जिला कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा से मिलकर जिले में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रस्तावित गतिविधियों से अवगत कराया और राज्य स्तर से जिले को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम डॉ. गिरीश कुर्रे, क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला ऐपिडेमियोंलॉजिस्ट डॉ. प्रेरणा सहगल, जिला डाटा अधिकारी डॉ. अखिलेश चोपड़ा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री अनामिका विश्वास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सचिव प्रसन्ना आर ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुन्दरा के आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा भी उपस्थित थे। सचिव प्रसन्ना आंगनबाड़ी केन्द्र में बच्चों के अभिभावकों से रूबरू हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केन्द्र की साफ-सफाई, रखरखाव, भोजन तथा नाश्ते के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र को लगातार सेनटाईज करते रहें। शासन के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी केन्द्र शुरू होने वाले है। उन्होंने बच्चों के लिए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग प्रसन्ना ने आंगनबाड़ी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान बच्चों के अभिभावकों से चर्चा की। उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्र खुलने पर बच्चों के आने के बारे में तथा लॉकडाउन के दौरान शासन की योजना के अनुरूप घर पहुंच सूखा राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा रेडी-टू-ईट और सूखा राशन घर-घर तक पहुंचाया गया है। एनीमिक से पीडि़त माताएं तथा कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय-समय पर गर्भवती माताओं और बच्चों का टीकाकरण भी किया जा रहा है। मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तनुजा सलाम, एसडीएम मुकेश रावटे, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती रेणु प्रकाश, तहसीलदार रमेश मोर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली नगर निगम में महापौर और पार्षदों के चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए प्रारंभिक चरण का कार्य शुरू हो चुका है। नए परिसिमन के आधार पर 40 वार्डों में 18 वार्ड का नामावली तैयार किया जा चुका है।
निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर हर रोज निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू कर रहे हैं। वर्तमान में स्कूल शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की मदद से विधान सभा चुनाव के लिए तैयार किए गए मतदाता सूची को नए वार्ड के परिसिमन आधार पर अलग करने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा व सुरेश देवांगन ने बताया पुराने 13 वार्ड के मतदाता सूची को कुल 40 वार्ड के हिसाब से तैयार करना है। 18 वार्ड का कार्य पूर्ण हो चुका है। शेष वार्ड का नामावली 12 सितंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
नामावली तैयार के बाद किया जाएगा सूची का प्रकाशन
प्रभारी अधिकारी ने बताया कि परिसिमन के बाद नामावली तैयार करने के बाद शीघ्र ही सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद मतदाता सूची में नाम विलोपित करने और नाम जोड़े जाने का कार्य शुरू किया जाएगा।
इन वार्डों का बनाया जा रहा नामावली
तालपुरी, रूआबांधा उत्तर, रूआबांधा दक्षिण, रूआबांधा पूर्व, एचएससीएल कालोनी रूआाबांधा, रूआबांधा सेक्टर, रिसाली सेक्टर पूर्व, रिसाली सेक्टर पश्चिम, डीपीएस रिसाली सेक्टर, दशहरा मैदान रिसाली सेक्टर, मरोदा सेक्टर पूर्व, मरोदा सेक्टर पश्चिम, टंकी मरोदा, मरोदा कैंप, मौहारी भाठा, बीआरपी कालोनी, शिवपारा स्टेशन मरोदा, एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा, विजय चैक स्टेशन मरोदा, शंकर पारा स्टेशन मरोदा, सूर्यानगर स्टेशन मरोदा, मैत्रीकुंज रिसाली, प्रगति नगर रिसाली, आजाद मार्केट रिसाली, आशीष नगर पश्चिम, अवधपुरी रिसाली, मैत्री नगर रिसाली, शक्ति विहार रिसाली, लक्ष्मी नगर रिसाली, इस्पात नगर शहीद किरण देशमुख रिसाली, नेवई भाठा, नेवई बस्ती पूर्व, नेवई बस्ती पश्चिम, डुंडेरा पश्चिम, डुंडेरा पूर्व, जोरातराई, स्टोर पारा पुरैना, एनएसपीसीएल पुरैना, पुरैना बस्ती
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
