
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
रायपुर। शौर्यपथ । राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छत्तीसगढ़ की बेटी *प्रियंका बिस्सा* आज 17 अगस्त 2020 को *शाम 05:30* समाजसेवी *श्री अन्ना हजारे जी* के साथ *फेसबुक पर लाइव* साक्षात्कार करेंगी। अन्ना हजारे जी द्वारा एक लंबे समय के पश्चात दिया गया यह साक्षात्कार सोशल मीडिया लाईव के माध्यम से पहली बार होगा। साक्षात्कार लेने वाली छत्तीसगढ़ की बेटी प्रियंका बिस्सा ने कहा कि पद्मभूषण से सम्मानित अन्ना जी 1965 के युद्ध में मौत से साक्षात्कार के बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्वामी विवेकानंद जी की एक पुस्तक 'कॉल टु दि यूथ फॉर नेशन' खरीदी। इसे पढ़कर उनके मन में भी अपना जीवन समाज को समर्पित करने की इच्छा बलवती हो गई। उन्होंने आजीवन अविवाहित रहकर स्वयं को सामाजिक कार्यों के लिए पूर्णतः समर्पित कर देने का संकल्प कर लिया। देश सेवा को समर्पित ऐसे योद्धा के साथ साक्षात्कार करने के लिए मैं बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही हूं । अन्ना जी पहली बार Facebook Live से आने वाले है और आप सभी इस अद्भुत साक्षात्कार में अवश्य जुड़िए ? बता दे कि प्रियंका बिस्सा समाज सेवी एवम कांग्रेस नेता राजेश बिस्सा की भतीजी एवम जयवर्धन की पुत्री है ।
दुर्ग / शौर्यपथ / महापौर धीरज बाकलीवाल कोरोना पॉजिटीव होने के बाद क्वारेंटाईन में हो गये हैं इसलिए निगम सभापति राजेश यादव आज 15 अगस्त को प्रात: 8 बजे निगम मुख्यालय में झण्डा फहरायेगें । इसके अलावा महापौर परिषद, पार्षदगणों द्वारा निगम वार्डो के शासकीय स्कूल, भवन, सामुदायिक भवनों आदि में ध्वजारोहण कर निगम मुख्यालय के कार्यक्रम में उपस्थित होंगें। कार्यक्रम में निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन एवं महापौर परिषद के प्रभारीगण, पार्षदगण, निगम के अधिकारी और कर्मचारीगण अधिक संख्या में उपस्थित रहेगें।
महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सभापति राजेश यादव, निगम आयुक्त श्री बर्मन ने शहरवासियों को भारत की 74 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएॅ प्रेषित कर शहर वासियों से इस कोरोना काल में स्वस्थ और सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होनें कहा यह समय संकट का समय हैं इसे हम सब को मिल कर इसमें सफलता पाना है। इसके लिए शासन द्वारा लॉकडाउन के तहत् दिये गये नियमों का पालन करना आवश्यक है।

दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी, कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, सहा0 अभियंता राजू पादे्दार, उपअभियंता एवं सहा0 भवन अधिकारी गिरीश दीवान, व्ही0पी0 मिश्रा, राजेन्द्र ढबाले, विनोद मांझी, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, प्रकाशधर दीवान, जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर, छगन साहू, आई.डी. निर्मल, श्रीमती संध्या वर्मा, अनिल मनहरे, श्रीमती तारा पाटिल, राजूलाल चंद्राकर, लवकुश शर्मा, लता यादव, पवन कुमार यादव, खुशबू कदम, दामिनी भुवाल, अनिता साहू, रमेश कुमार सोनी, कोमल यादव, रुखमणी यादव सहित 40 अधिकारी कर्मचारियों ने आज निगम मुख्यालय में कोरोना टेस्ट करवायें। निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन ने महापौर धीरज बाकलीवाल का कोरोना पॉजिटीव होने के बाद सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को एहतियात के तौर पर निगम कार्यालय में कोरोना टेस्ट कैम्प आयोजित कराया गया।
रिसाली / शौर्यपथ / कोविड-19 के तहत अपर कलेक्टर व रिसाली निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सफाई व्यवस्था के साथ ही नागरिकों और व्यापारियों का रेण्डम कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। टंकी मरोदा क्षेत्र से 20 सैंपल कलेक्ट कर जांच के लिए भेजा गया।
कोरोना से बचाव करने जागरूकता संदेश लेकर निगम अमला मैदानी स्तर पर कार्य कर रहा है। अभियान के तहत निगम के गैंग से सफाई कार्य के अलावा सेनेटाइजिंग कराया जा रहा है। जिसकी मानिटरिंग निगम के नोडल अधिकारी रमाकांत साहू कर रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे की वजह से निगम के आधा दर्जन को चिन्हित कर उस क्षेत्र में आवाजाही को प्रतिबंधित किया गया है। शुक्रवार को संवदेनशील माने जाने वाले टंकी मरोदा क्षेत्र में 20 नागरिक व फुटकर व्यापारियों का ओरल स्वाब कलेक्ट किया गया।
सार्वजनिक जगहों पे सेेनेटाइजिंग
निगम क्षेत्र के ऐसे स्थानों को विशेष रूप से सेनेटाइज किया जा रहा है जहां पर आम लोगों की आवाजाही अधिक रही है। पानी भरने के सार्वजनिक स्थान से लेकर शौचालय और बाजार क्षेत्र में टैंकर के माध्यम से सैनेटाइजिंग किया जा रहा है। इस कार्य में 25 से भी अधिक कर्मचारी लगें है।
चेतावनी पहले, फिर जुर्माना
लॉकडाउन खत्म होने के बाद दुकानों के खुलने और बंद करने का समय निर्धारित किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने कार्यवाही करने लगातार चेतावनी दिया जा रहा है। इसके बाद भी कुछ व्यवसायी निर्धारित समय के पहले दुकान खोल रहे है। शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक की टीम नेवई स्थित स्टेशनरी दुकान संचालक से 1000 जुर्माना वसूला। इसी तरह बिना मास्क लगाए दुकान संचालित करने पर 200 रूपए अर्थदण्ड लगाया।
दुर्ग / शौर्यपथ / लॉकडाउन के नियम व निर्देश अनुसार निर्धारित समय के बाद भी इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम चाट भंडार के संचालक हितेश द्वारा दुकान का संचालन करते पाये जाने पर लोकेशन की फोटो खींच कर जिला प्रशासन एवं आयुक्त इंद्रजीत बर्मन के निर्देशानुसार जलाराम चाट भंडार को निगम ने सील कर दिया। कार्यवाही के दौरान बाजार अधिकारी थान सिंग, स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता एवं उनकी टीम मौके पर उपस्थित थे । सभी दुकानदारों से अपील है कि निर्धारित समय के बाद कोई भी दुकानें संचालित न करें, अन्यथा कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के द्वारा प्रदेश में अनलॉकडाउन करने के बाद शहर में व्यवसायों की गतिविधियों को संचालित करने समय का निर्धारण किया गया है। इसके अंतर्गत खारा-मीठा आदि प्रकार के दुकानों का संचालन रात्रि 10 बजे तक संचालित करने कहा गया है। इंदिरा मार्केट में इंदिरा गांधी प्रतिमा के पास स्थित जलाराम चाट भंडार द्वारा रात्रि 10 बजे के बाद भी व्यवसाय किया जा रहा था। अधिक संख्या में आम नागरिक वहॉ उपस्थित थे । निगम बाजार विभाग और स्वास्थ्य विभाग के टीम द्वारा बाजार भ्रमण के दौरान जलाराम चाट भंडार खुला पाया गया। कार्यवाही के दौरान दुकान संचालक हितेश द्वारा हंगामा भी किया गया। जिसे दृष्टिगत रखते हुये मौके पर पुलिस प्रशासन का सहयोग लिया गया और दुकान को सील किया गया। आयुक्त बर्मन ने शहर के समस्त प्रकार के व्यवसायियों से अपील कर कहा है कि वे जिला प्रशासन के निर्देशों व नियमों का पालन करें, व्यवसाय के लिए समय निर्धारित किया गया है जिसके तहत् ही अपने-अपने व्यवसाय का संचालन कर जिला एवं निगम प्रशासन को सहयोग प्रदान करें ।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / गांवों में स्वच्छता को बढ़ावा देने राज्य स्तर से स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना अंतर्गत चार करोड़ 34 लाख रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। ग्राम पंचायतों और प्रतिभागियों को गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को पुरस्कृत करेंगे। राज्य स्वच्छता पुरस्कार-2020 के तहत स्वच्छ सुंदर शौचालय पुरस्कार के प्रत्येक विजेता हितग्राही को 5001 रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर पर दस-दस हितग्राहियों का चयन किया जाएगा। स्वच्छ सुंदर सामुदायिक शौचालय पुरस्कार जिला एवं राज्य स्तर पर दिए जाएंगे। जिला स्तर की विजेता ग्राम पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता पंचायत को एक लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट सेग्रिगेशन शेड के लिए चयनित ग्राम पंचायत को एक लाख रूपए दिए जाएंगे। माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के लिए दो श्रेणियों में विजेताओं का चयन किया जाएगा। जिला स्तर की विजेता पंचायत को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
विद्यार्थियों में भी स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने स्कूलों के माध्यम से उत्कृष्ट निबंध सृजन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिला स्तर पर पूर्व माध्यमिक और हाईस्कूल दो अलग-अलग वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता के दोनों वर्गों के विजेताओं को 21 हजार रूपए प्रथम पुरस्कार, 11 हजार रूपए द्वितीय पुरस्कार और पांच हजार रूपए तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिला स्तर पर आयोजित उत्कृष्ट नारा लेखन प्रतियोगिता के तीन विजेताओं को 21 हजार रूपएए 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। दीवार लेखन प्रतियोगिता के तहत जिला स्तर पर स्वच्छाग्रही या स्वसहायता समूह के प्रतिभागियों द्वारा दस सर्वश्रेष्ठ लेखन को प्रत्येक को पांच हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा।
प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायतों को जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए और राज्य स्तरीय विजेता को एक लाख रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत काम कर रहे स्वसहायता समूहों में से उत्कृष्ट स्वच्छाग्रही समूह पुरस्कार के जिला स्तरीय विजेता को 21 हजार रूपए एवं राज्य स्तरीय विजेता को 51 हजार रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। राज्य स्तर पर उत्कृष्ट बायोगैस संयंत्र पुरस्कार की विजेता ग्राम पंचायत को 51 हजार रूपए दिए जाएंगे। एस.ई.सी.एल. की सहायता से संचालित दिव्यांगों के लिए सामुदायिक शौचालय निर्माण की पायलट परियोजना के अंतर्गत तीन सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायतों को ढाई लाख रूपए, डेढ़ लाख रूपए और एक लाख रूपए के पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता के तहत तीन वर्गों में पुरस्कार दिए जाएंगे। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में साढ़े तीन लाख रूपए, साढ़े चार लाख रूपए और साढ़े पांच लाख रूपए लागत के सामुदायिक शौचालय का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रस्तुत करने वाले एक-एक आर्किटेक्ट या इंजीनियर को 51 हजार रूपए का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। सेग्रिगेशन शेड का उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन बनाने वाले तीन विजेताओं को राज्य स्तर पर 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। गांव को स्वच्छ बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना (Best working plan) सुझाने वाले तीन व्यक्तियों को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह से ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार का सुझाव देने वाले तीन प्रतिभागियों को 21 हजार रूपए, 11 हजार रूपए और पांच हजार रूपए के पुरस्कार दिए जाएंगे।
इन प्रतिस्पर्धात्मक पुरस्कारों के साथ ही प्रदेश के एक जिले को एक करोड़ रूपए का स्वच्छता स्थायित्व पुरस्कार, तीन विकासखंडों को 50-50 लाख रूपए और पांच ग्राम पंचायतों को 20-20 लाख रूपए के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के लिए आवेदन 30 जुलाई से लिए जाएंगे। प्रविष्टि जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त रखी गई है। प्रविष्टि निर्धारित प्रारूप में आवेदन और फोटो के साथ संबंधित जनपद पंचायत के माध्यम से भेजी जा सकती हैं।
सामुदायिक शौचालय के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजायन प्रतियोगिता, सेग्रिगेशन शेड के उत्कृष्ट ड्राइंग-डिजाइन प्रतियोगिता, गांव को स्वच्छ रखने के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्ययोजना Best working plan और ग्रामीण स्वच्छता के संबंध में सर्वश्रेष्ठ नवाचार के सुझाव के लिए प्रविष्टि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के राज्य कार्यालय को भेजना होगा। अलग-अलग पुरस्कारों के लिए प्राप्त प्रविष्टियों के अंतर्विकासखंड दल, अंतर्जिला दल और राज्य स्तरीय दल या एजेंसी द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार चयन समिति द्वारा विजेताओं का चयन किया जाएगा।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने आगामी त्यौहार को देखते हुए कोविड-19 की रोकथाम एवं जीवन की सुरक्षा के लिए सभी नागरिकों को सजगता और सतर्कता रखने कहा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के कारण जिले में दो सब्जी विक्रेताओं की मृत्यु हो गई है।
उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि भीड़ वाली जगहों में जाने से बचें। मास्क का प्रयोग करें एवं सोशल डिस्टेसिंग में रहे। सेनेटाईजर का उपयोग करें एवं हाथ को बार-बार साबुन से धोते रहे तथा स्वच्छता बनाए रखे। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन कर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाएं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
