September 29, 2026
Hindi Hindi▼

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me

    धमतरी ब्यूरो /शौर्य पथ

     

    सिहावा,देवपुर मार्ग की ओर से नगरी नगर में प्रवेश करते ही सर्वप्रथम जो कुछ नजर आता है वह है, गंदगी बदबू और कचरे का ढेर।
    जोकि नगर की छवि को बिगड़ती है।
    जबकि नगर प्रशासन को नगर के प्रवेश द्वार को साफ सुथरा और आकर्षक बनाने का प्रयास करना चाहिए, पर इस के विपरित नपं की लापरवाही के चलते नगर के प्रवेश द्वार पर कचरे का अंबार लगता जा रहा है।
    असहनीय बदबू से वहां से गुजरने वालो को नाक में रुमाल रखने को मजबूर होना पड़ता है।
    नगर प्रवेश द्वार पर स्थित पैठु तालाब को धीरे-धीरे कचरा डालकर तालाब के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है।
    उस गंदगी और कचरे के ढेर से कई तरह के संक्रमण बीमारियां महामारी तक फैलने की अशंका है।
    इस समय पूरा देश कोरोना महामारी के चपेट में है, ऐसे में इस तरह की लापरवाही, नगर वासियों को बीमार कर सकती है।

    कृष्णा टंडन की रिपोर्ट
    जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक नारायण चंदेल का फेसबुक अकाउंट सैयद कमल नामक हैकर ने हैक कर लिया है। इस मामले का शिकायत विधायक ने पुलिस अधीक्षक सहित जांजगीर थाना में की है। विधायक नारायण चंदेल ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह का मैसेज यदि उनके फेसबुक एकाउंट से किया तो इस पर तत्काल विधायक को सूचित किया जाए, हालांकि विधायक नारायण चंदेल ने अपना फेसबुक अकाउंट फिलहाल बंद कर दिया है जांजगीर चाम्पा क्षेत्र का विधायक जो विधानसभा का पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुका है इस तरह का अचानक फेसबुक अकाउंट हैक हो जाने से विधायक काफी सोच में पड़ गए है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / वैश्विक महामारी के लगातार बढ़ रहे संक्रमण ने महतारी एक्सप्रेस 102 कर्मचारियों का कार्य भी बड़ा दिया है| आजकल कोरोना संक्रमण के डर से लोग अस्पताल और स्वास्थ्य केन्द्रों में जाने से कतरा रहे हैं तो कर्मचारियों को पहले उनकी समझाइश भी करनी पड़ रही है | बस्‍तर के दूरस्‍थ क्षेत्रों में कार्यरत महतारी एक्सप्रेस 102 के कर्मचारी कोरोना वारियर बनकर अपनी विशेष भूमिका निभा रहे हैं। यहां 102 के कर्मचारी संक्रमित क्वारंटाइन सेंटरों में भी पहुंचकर मरीजों सहित गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने में जुटे है। साथ ही अस्पतालों में उपचार के बाद स्वस्थ्य होने पर उन्हें घर तक पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करने में जुटे हैं।
    महतारी एक्सप्रेस 102 के पायलट और ईएमटी की टीम 24 घंटे सेवा दे रहे हैं। कोरोना वायरस से बचाव में महतारी एक्सप्रेस के कर्मचारी हर बार उपयोग में लाने से पहले एम्‍बुलेंस को सेनेटाइज कर साफ सफाई का पूरा ध्यान रखते है। साथ ही डिलेवरी महिलाओं के अलावा क्वारंटाइन मरीज को अस्पताल पहुंचाने व घर पहुंचाते समय 102 महतारी एक्सप्रेस को प्रत्येक बार सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक मरीजों को संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए समझाइश देते हुए ग्लब्स व मास्क पहनाया जाता है।
    बस्‍तर जिला मुख्‍यालय से 50 किमी दूर भानपुरी सीएचसी के अंतर्गत आने वाले मुंडागांव प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में तैनात महतारी एक्‍सप्रेस के पायलट रामफल बंजारे ने बताया सूदूर जंगल के इलाकों में पहुंच विहिन मार्गों से होकर डिलवरी के लिए गर्भवती महिला का लेबर पेन होने की सूचना कॉल सेंटर से मिलने पर एम्‍बुलेंस लेकर 30 मिनट में हितग्राही के घर पहुंचने की कोशिश रहती है। पायलेट श्री बंजारे ने बताया प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र से 20 से 25 किमी की दूर गांव होता है। सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक 12 घंटे की डयूटी करते हैं। वे चार साल से पायलट यानी एम्‍बुलेंस के ड्राइवर की नौकरी कर रहे हैं। ईएमटी घनश्‍याम बर्मन ने कहा ये उनका सौभाग्‍य है ऐसे दुरस्‍थ अंचल में जरुरतमंदों तक दिन रात कभी भी इमेंरजेंसी सेवा देते हैं। जब किसी गांव में पहुंचते हैं तो लोग डॉक्‍टर साहब कहकर पुकारने लगते हैं। मरीज की गंभीर हालत में लोगों उनकों किसी फिल्‍म नायक की तरह समझ कर सम्‍मान देते हैं।
    लॉकडाउन के दौरान मई महीने में पारापुर भंडामपुर ( चित्रकोट) निवासी फूलो बाई (28) के प्रसव पीड़ा का कॉल आया| जैसे ही महतारी एक्‍सप्रेस की टीम पहुंची इमेंरजेंसी मेडिकल टेक्‍निशयन घनश्‍याम बर्मन ने महिला की जांच की । प्रसव पीड़ा ज्‍यादा होने की वजह से मितानिन और स्‍थानीय महिलायों की मदद से घर पर ही डिलवरी करवाई गयी| प्रसूता ने जुड़वा बच्चों को जन्‍म दिया। बच्‍चा व जच्‍चा स्‍वस्‍थ्‍य होने पर एम्‍बुलेंस की टीम लोहांडीगुड़ा अस्‍पताल लेकर आयी जहाँ प्रभारी चिकित्‍सक द्वारा जांच व प्रसव बाद की दवाईयां दी गई। दूसरी टीम में गजेंद्र सिंह ईएमटी व पायलट मयाराम धुव्र महतारी एक्‍सप्रेस में सेवा देते हैं।
    वहीं हेल्‍थ एवं वेलनेस सेंटर मुंडागांव पीएचसी के प्रभारी चिकित्‍सक रोशन वर्मा (आरएमओ) ने बताया रेफरल केस में 50 किमी दूरी के दायरे में जिला मुख्‍यालय जगदलपुर में सिविल अस्‍पताल व मेडिकल कॉलेज तक इमेंरजेंसी में सेवा देकर मरीजों की जान बचाने का कार्य करते हैं। इन एम्बुलेंस से गर्भवती महिलाओं के उपचार के लिए उन्हें हॉस्पिटल तक मुफ्त लाया जाता है और वापस घर तक छोड़ा जाता है| महिने में 10 से 12 नार्मल डिलवरी कराया करवाई जाती है। डिलवरी के बाद जच्‍चा – बच्‍चा की जांच के बाद टीकाकारण भी किया जाता है।
    आरएमओ रोशन वर्मा ने बताया पिछले साल 179 सुरक्षित डिलवरी करवाई गयी थी । एम्‍बुलेंस की सुविधा मिलने से ग्रामीण क्षेत्र के हाई रिस्‍क प्रेग्‍नेंसी की 2 प्रतिशत मामलों को रेफर किया जाता है। श्री वर्मा ने बताया कोरोना संक्रमण को लेकर सहमें लोग जब अस्‍पताल आने से कतरा रहे हैं तब महतारी एक्‍सप्रेस की टीम ने मोर्चा संभाला और गर्भवती महिलाओं को समझाकर अस्‍पताल में संस्‍थागत डिलवरी कराने प्रोत्‍साहित किया।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की बेमेतरा जिला जन संवाद रैली के तहत प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय एवं पूर्व मंत्री शपुन्नूलाल मोहले ने ऑनलाइन सोशल मीडिया के माध्यम से सम्बोधित किया, इस दैरान बेमेतरा जिला सन्गठन से पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा,पूर्व मंत्री डीडी बघेल, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जिला महामंत्री विकास धर दीवान प्रदेश नेतृत्व से ऑनलाइन जुड़कर संवाद किये।
        प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे शासनकाल का एक वर्ष पूरा हुआ है। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक और साहसिक निर्णय लिए हैं। इसे जिला जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से प्रत्येक घर तक पहुंचाना है। साय ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए शपथ ली गई है कि अपने जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करेंगे।
    पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले ने राज्य सरकार के8 विफलताओं पर व्यंग्यात्मक प्रहार किए, उन्होंने छत्तीसगढ़ में बड़ते कोरोना मामलों को बड़ी नाकामी बताया, एवं कार्यकर्ताओ से कहा कि पूरी कोरोना से बचने सुरक्षा का पालन करते हुए जन मुद्दों को उठाना है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे प्रदेश महामंत्री सन्तोष पांडेय ने सभी को आत्मनिर्भर भारत की शपथ दिलाई, एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि पर उनके संघर्ष पूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला।
         पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा में जिला संगठन की संक्षिप्त जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान हर्षवर्धन तिवारी, संजीव तिवारी, मण्डल अध्यक्ष मोंटी साहू,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रपाल साहू,पार्षद प्रतिनिधि रुम्पल टुटेजा,परस वर्मा,निखिल साहू,रोहित साहू,प्रणय दीवान तनु व अन्य कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय में उपस्थित रहे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / चालू खरीफ मौसम में फसलों को प्रतिकूल मौसम सूखा, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से किसानों को राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। इस संबंध में अधिसूचना राज्य शासन कृषि विभाग द्वारा जारी कर दी गई है। राजनांदगांव जिले के लिए मुख्य फसल धान सिचिंत एवं धान असिंचित तथा अन्य फसल सोयाबीन, अरहर अधिसूचित की गई है।
    बीमा कराने के लिये आवश्यक दस्तावेज -
    ऋणी किसान ऐच्छिक आधार पर फसल बीमा करा सकते है। ऐसे ऋणी किसान जो फसल बीमा का लाभ नहीं लेना चाहते हैं उन्हें किसान निर्धारित प्रपत्र में हस्ताक्षरित घोषणा पत्र बीमा की अंतिम तिथि 15 जुलाई के 7 दिवस पूर्व संबंधित बैंक में अनिवार्य रूप से जमा करना होगा। किसानों द्वारा निर्धारित प्रपत्र में घोषणा पत्र जमा नहीं करने पर संबंधित बैंक की ओर से मौसम के लिये स्वीकृत या नवीनीकृत की गई अल्प कालीन कृषि ऋण का अनिवार्य रूप से बीमा किया जाना है। अऋणी किसान बैंक, सहकारी समिति एवं लोक सेवा केन्द्र में बीमा प्रस्ताव फार्म, नवीनतम आधारकार्ड, बैंक पासबुक, भू-स्वामित्व साक्ष्य (बी-1 पांचसाला)/किरायदार/साझेदार किसान का दस्तावेज, बुवाई प्रमाण पत्र एवं घोषणा पत्र प्रदाय कर बीमा करा सकते हैं।
    आधार कार्ड अनिवार्य -
    फसल बीमा कराने के लिये समस्त ऋणी एवं अऋणी किसानों को आधार कार्ड की नवीनतम छायाप्रति संबंधित बैंक या संस्थान हो अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना है।
    बीमा के लिए प्रीमियम राशि दर -
    योजना के अंतर्गत ऋणमान धान सिंचित प्रति हेक्टर 44 हजार 500 रूपए एवं धान असिंचित प्रति हेक्टर 36 हजार 500 रूपए है। जिसका 2 प्रतिशत अर्थात् किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 890 रूपए धान सिंचित एवं 730 रूपए धान असिंचित के लिए प्रति हेक्टेयर की दर से देय होगा। इसी प्रकार किसानों द्वारा सोयाबीन फसल के लिए 700 रूपए, अरहर फसल के लिए 505 रूपए प्रति हेक्टेयर की दर से देय होगा।
    एक ही बैंक से बीमा कराएं -
    ऋणी एवं अऋणी किसानों द्वारा समान रकबा, खसरा का दोहरा बीमा कराने की स्थिति में किसान के समस्त दस्तावेज को निरस्त करने का अधिकार बीमा कंपनी के पास होगा। साथ ही संबंधित के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है।
    किसानों से आग्रह है कि गत वर्ष एवं इस वर्ष मौसम की अनिश्चितता को देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में अपनी फसलों का बीमा कराएं। फसलों का बीमा करवाने हेतु समय कम होने के कारण अंतिम तिथि 15 जुलाई का इंतजार न करते हुए किसान स्वयं अपने नजदीकी सहकारी समिति/बैंक में सम्पर्क कर आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं। किसानों द्वारा फसल बीमा कराने के लिए अपने संबंधित समिति, संबंधित बैंक, बीमा प्रदाय कंपनी (एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी लिमि.) लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते हैं।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / संचालक स्वास्थ्य सेवाएं श्री नीरज बंसोड़ ने आज राजनांदगांव शहर के अति कोरोना संक्रमित क्षेत्र लखोली और गंज चौक का निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। श्री बंसोड़ ने लखोली के कंटेनमेंट जोन में कोरोना के बचाव के लिए प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने को कहा। उन्होंने इस क्षेत्र के पॉजिटिव मरीजों के प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों को शासकीय क्वारेंटाईन सेंटर में रखने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिए है। श्री बंसोड़ ने आस-पास के सभी लोगों का सेंपल लेकर जांच करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में सर्दी, खांसी और बुखार के लक्षण वाले सभी मरीजों का प्राथमिकता से सेंपल लेकर जांच कराएं। क्षेत्र में साफ-सफाई रखने के विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए।
    संचालक श्री बंसोड़ ने कहा कि लखोली के लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि कोई भी इस क्षेत्र से बाहर न जाएं। सार्वजनिक पेयजल के स्त्रोत में भीड़ न हो इसके लिए क्षेत्रवार अलग-अलग समय निर्धारित किया जाए। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव मरीज वाले कंटेंनमेंट जोन में रोज सुबह और शाम पूरे क्षेत्र को सेनेटाईज कराएं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की सभी मेडिकल दुकानों में रजिस्टर तैयार कराएं, इसमें दवाई लेने वालों और डॉक्टरों की एन्ट्री करें। इससे सर्दी, खांसी, बुखार की दवाईयां लेने वालो को चिन्हांकित किया जा सकेगा। उन्होंने इस क्षेत्र के एटीएम को नियमित सेनेटाईज करने को भी कहा है। उन्होंने कहा कि जिन घरों से पॉजिटिव मरीज आए हैं उनके परिवार के सदस्य घर से बाहर न निकलें, इसकी कड़ी निगरानी रखी जाए। श्री बंसोड़ ने कहा कि जिन जगहों पर पॉजिटिव मरीज मिले हैं उन क्षेत्रों में आने-जाने के लिए एक ही रास्ता रखकर रजिस्टर संधारित करें। जिसमें आने-जाने वाले लोगों के नाम, नंबर, किस कार्य से जा रहे हंै इसकी एन्ट्री की जाए, ताकि ऐसे लोगों के पॉजिटिव आ जाने पर उनकी ट्रेव्हल हिस्ट्री निकाली जा सके। श्री बंसोड़ ने लखोली निवासियों से कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं सभी अपने घर पर ही रहें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बनाए प्रोटोकाल का पालन करंे।
    कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि शहर में अधिक संख्या में पॉजिटिव केस आने पर निगम क्षेत्र को कंटेंनमेंट जोन घोषित किया है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को ही सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि सभी कोरोना पॉजिटिव का इलाज शासकीय मेडिकल कॉलेज पेण्ड्री में किया जा रहा है। मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रकांत कौशिक, एसडीएम राजनांदगांव श्री मुकेश रावटे सहित स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग की टीम के सदस्य उपस्थित थे।

    धमतरी ब्यूरो शौर्य पथ

    राजा बड़ा नगरी में एसबीआई बैंक के सामने से गुजर रहे गंदे पानी की नाली को मिट्टी डालकर भर दिया गया है जिसकी वजह से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है।
    क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा की वजह से नालियां भर चुकी है और मिट्टी भरा होने की वजह से नाली का गंदा पानी निकासी नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से बदबू, मच्छर और कीड़े बिल बिलाने की शिकायत आ रही है।
    C m o nagrpanchayat Nagri- का कहना है की जल्द से जल्द नाली की सफाई का कार्य किया जाएगा।

    दुर्ग / शौर्यपथ / नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा पशुपालकों (डेयरी संचालको) को गोकुल धाम पुलगांव स्थान्तरित किये जाने का प्रयास चल रहा है . डेयरी संचालको के मन में शंशय है कि अगर वो स्थानांतरित हो गए तो गोकुल नगर की समस्याओ से दोचार होना पड़ेगा और बरसाती मौसम्मे ये लगभग असंभव सा दिख रहा है कई संचालक जान तो चाहते है किन्तु पशुपालकों द्वारा गंभीर समस्या यह कि गोकुल धाम में व्यवस्था कुछ भी नही ,निगम के द्वारा बोला जाता है जानवरो के लिए पूरी व्यवस्था है, लेकिन जमीनी स्तर में कुछ भी व्यवस्था नही की गई गोकुल धाम में .
    गोकुल धाम में न तो सडक है और न ही नाली ऊपर से डेयरी संचालको से शपथ पत्र भरवाया जा रहा है की साफ सफाई व जानवरो को खुला न छोड़े, गोकुलधाम में रायपुर राजनादगांव के तर्ज मे न टीनसेड तैयार करके दिया जा रहा है और ना ही पक्का मार्ग व्यवस्था के नाम पर सिर्फ पानी की व्यवस्था किये जाने से जानवरो की सेवा नही किया जा सकता , अगर डेयरी व्यथापन करते है बारिश काल के समय व्यवस्था जरूरी है .
    दुर्ग शहर में लगभग 300 के आस पास डेयरी है गोकुलधाम सिर्फ 80 डेयरी की जगह है
    गोकुलधाम में कुल 80 डेयरी संचालको के लिए जगह है किन्तु शहर में लगभग 300 डेयरी है ऐसे में अगर सभी 80 संचालक चले भी गए तो जानवरो के तालाब की व्यवस्था की गई है लेकिन छोटा है
    जानवरो के लिए चारागाह नही है गोकुलधाम से लगे जगहों में सब्जी फल की बाडी है , गोकुलधाम डेयरी के लिए बनाया गया लेकिन वहाँ कुछ बिल्डिंग ठेकेदार रह रहे है और अपने बिल्डिंग में काम आने वाले वाहन खड़े किये है वही जानवरो को रखने के लिए किसी भी प्रकार से जमीन समतल नही है वहाँ गड्ढे कीचर की भरमार है,साथ ही गोबर फेकने के लिए भी जगह नही है .डेयरी व्यथापन करे तो साथ मे परिवार को रखना पड़ेगा जिसके लिए किसी भी प्रकार व्यवस्था है और न ही जानवरो के सुरक्षा है .
    ऐसे अनेक कारण है अभी कुछ महीनों कॅरोना वायरस से व्यवसाय में बहुत हानि उठाना पड़ा है एकाएक व्यथापन और वहां पहुचकर व्यवस्थित कर पाना मुश्किल है पूर्व में कुछ डेयरी वहां व्यथापन की गई है लेकिन व्यवस्था से परेसान है, पूर्व में पशुपालक का जानवर गलती से बाडी में चरने घुस गई उसे बाडी संचालक के द्वारा पशु के पीछे लड़की घुसा दिया गया था, पूर्व में शहर के कुत्तों को वहां छोड़ दिया गया था कुछ जानवरो को नुकसान भी पहुचा ऐसे हालात में डेयरी व्यथापन कैसे करे साथ मे परिवार को पालना मुश्किल होगा बहुत से डेयरी को 10 दिन में व्यथापन किये जाने की नोटिस निगम द्वारा भेजा गया है साथ ही साफ सफाई के लिए 10000/- की चालान काटा गया है , डेयरी संचालन के मुश्किल बढ़ती जा रही है . क्या प्रशासन कोई सार्थक कदम उठाएगा जिससे शहर भी साफ़ सुथरा रहे और गोकुल नगर में डेयरी सञ्चालन भी सुचारू रूप से चले

    दुर्ग / शौर्यपथ / लंगूरवीर मंदिर समिति के सदस्य मानव सोनकर ने रविवार को पत्रकारवार्ता में बताया कि मंदिर के जीर्णोंद्वार के बाद लंगूरवीर मंदिर का स्वरूप बदला है। 23 जून को भव्य गुंबदों में शिखर कलश चढ़ेगा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाने मंदिर परिसर व प्रांगण में गोले बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि शहर के शनिचरी बाजार स्थित प्रसिद्ध लंगूरवीर मंदिर अब जीर्णोंद्वार के बाद अपने नए स्वरूप में आ गया है। मंदिर के भव्य गुंंबद में शिखर कलश चढ़ावा का कार्य ही शेष रह गया है। लंगूरवीर मंदिर समिति द्वारा दो दिवसीय शिखर कलश चढ़ावा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसकी शुरूआत 22 जून को पूजा अर्चना के साथ शुरू हो गई।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision