
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
धमतरी शौर्यपथ
कलेक्टर रजत बंसल ने धमतरी में 2 कोरोना मरीज पाए जाने के बाद धमतरी के 6 वार्डो को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है यहां पर पूरी तरह से लॉकडौन रहेगा
धमतरी शहर स्थित बठेना वार्ड एवं स्टेशन पारा में कोरोना वायरस से संक्रमित दो व्यक्ति पाए गए हैं कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए धमतरी शहर के बठेना वार्ड ,स्टेशन वार्ड ,वल्लभभाई पटेल, सुंदर गंज वार्ड ,एवं आधारी नवागांव ,औद्योगिक वार्ड धमतरी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है इसके साथ ही विकासखंड धमतरी के 2 ग्राम पंचायत खपरी एवं भानपुरी को बफर जोन में रखा गया है इस दौरान इन जगहों पर पूर्णता लॉकडौन रहेगा इस दौरान यहां किसी भी प्रकार की दुकाने और ना ही किसी प्रकार का व्यवसायिक लेनदेन होगा और ना ही किसी प्रकार की आवाजाही (हाईवे को) छोड़कर होगी ।
शौर्यपथ
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा की समय सारणी जारी होने के बाद अब परीक्षा केंद्र भी चिन्हीत कर लिए गए हैं।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
मंत्री ने अपने ट्वीट के जरिए कहा कि सीबीएसई ने छात्रों को अपने स्कूलों में ही परीक्षा देने का अवसर दिया है।
पहले सिर्फ 3000 परीक्षा केंद्र चिन्हित थे लेकिन अब लगभग 15000 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी।
बता दें कि 10वीं-12वीं के बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 से 15 जुलाई के बीच होगा। वहीं परीक्षा को लेकर हाल ही में समय सारणी घोषित किया है।
जिसके बाद अब सीबीएसई ने सोशल डिस्टेंसिग को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र चिन्हीत होने की जानकारी दी है।
धमतरी शौर्यपथ
इस वक्त की एक बड़ी खबर धमतरी से निकल कर आ रही है धमतरी में दो कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग ने कर दी है ।धमतरी कलेक्टर रजत बंसल ने इसकी अधिकारिक पुष्टि भी की है। सूत्रों के अनुसार यह दोनों मरीज एक निजी अस्पताल के स्टाफ बताए जा रहे हैं। जिला, स्वास्थ्य, पुलिस प्रशासन उस क्षेत्र में पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया है ।आसपास के क्षेत्रों को सील की जा रही है। दोनों को एम्स ले जाने की तैयारी की जा रही है ।सूत्रों से यह भी जानकारी मिली है कि यह दोनों कुछ दिनों पहले एक गांव में गए थे ।उसके बाद एक ज्वेलरी शॉप में भी इन्होंने खरीदारी की है किन किन जगहों पर यह गए थे इसका भी पता लगाया जा रहा है ।फिलहाल शहर वासियों को संयम रखने की अपील कलेक्टर रजत बंसल ने की है। सावधान रहें सतर्क रहें।
दुर्ग / शौर्यपथ / जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण एवं भिलाईनगर के द्वारा सयुंक्त रूप से कांग्रेस भवन दुर्ग में झीरम श्रद्धांजलि दिवस के अवसर पर नक्सल हिंसा के शिकार हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ, सुरक्षा बलों के जवानो एवं नक्सल हिंसा के शिकार अन्य व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी गई। लॉक डाउन के निर्देशों के तहत मास्क पहनकर फिजिकल डिस्टेंश का पालन करते हुए दो मिनट की मौन श्रद्धांजलि दी गई। अब हर वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार इस दिन को झीरम श्रद्धांजलि दिवस के रूप में मनाएगी।
दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि शहीद विद्याचरण शुक्ल, नंदकुमार पटेल, महेंद्र कर्मा एवं अन्य सभी नेताओं व सुरक्षा बलों की कुर्बानी व्यर्थ नही जाएगी। जिस बहादुरी से उन्होंने नक्सलियों से सामना किया ऐसे शहादत को हम नमन करते है प्रणाम करते है। उनके आदर्शों, विचारों, सिद्धान्तों व संकल्पों के अनुरूप हम शांति, विश्वास व विकास की त्रिवेणी से नवा छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। हम उनके शहादत को व्यर्थ नही जाने देंगे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तुलसी साहू, गया पटेल, निर्मल कोसरे, पूर्व अध्यक्ष आर एन वर्मा, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, महापौर धीरज बाकलीवाल , सभापति राजेश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेन्द्र साहू व अरुण सिसोदिया एवं संचार विभाग के प्रमुख रउफ कुरैशी ने अपने शब्दों से शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का संचालन अल्ताफ अहमद और आभार प्रदर्शन नीलेश चौबे ने किया। कांग्रेस भवन में वन बाई वन श्रद्धांजलि देने वालो में महिला कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमलता साहू, रत्ना नारमदेव, नासिर खोखर, संदीप श्रीवास्तव, वाई के सिंह, पाशी अली, मुकेश चंद्रकार, रिवेंद्र यादव, नंदकुमार सेन, अजय मिश्रा, शिवकांत तिवारी, निखिल खिचरिया, अशोक मेहरा, दान बाई तामस्कर, कृष्णा देवांगन, कुणाल तिवारी, सदा बहार, बृजलाल पटेल, अलख नवरंग, अरुण सिंह, विशाल देशमुख, मोतीलाल वर्मा, अजय शर्मा, सुशील भारजद्वाज, विमल यादव आदि शामिल थे।
० युवक कांग्रेस ने दी स्व. मुदलियार एवं अल्लानुर को श्रद्धांजलि
० लगातार पांच दिनों तक युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
राजनांदगांव / शौर्यपथ / प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के निर्देशानुसार एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुनील आहुजा एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में शहीद स्व. उदय मुदलियार एवं स्व. अल्लानुर भिंड़सरा के पुण्य तिथि में स्थानीय पोस्ट ऑफिस चौक स्थित प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इसके पश्चात युवक कांग्रेस द्वारा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहंुचकर रक्तदान किया गया। युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि से लेकर आज शहीद स्व. उदय मुदलियार एवं अल्लानुर भिंड़सरा के पुण्यतिथि तक लगाकर पांच दिनों तक रक्तदान किया गया। जिसमें युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
युवा कांग्रेस के चेतन भानुशाली ने कहा कि राजनांदगांव के पूर्व विधायक उदय मुदलियार जी ने राजनंादगांव को एक विकास के मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और सभी कांग्रेसजनों को एकजुट कर कार्य करते हुए पार्टी निर्देश के पालन करते हुए बस्तर जैसे नक्सल क्षेत्र के प्रभारी बनने का निर्णय लिया और प्रदेश कांगे्रस के परिवर्तन यात्रा के दौरान प्रदेश कांगे्रस के शीर्ष नेतृत्व नंदकुमार पटेल, विद्याचरण श्ुाक्ला, बस्तर टाईगर महेन्द्र कर्मा के साथ भाजपा सरकार के नीतियों और छग में अमन शांति की सरकार लाने के लिए निकले थे, 25 मई को झीरम घाटी में कांग्रेस के काफिले पर नक्सली नरसंहार हुआ, जिसमें कांग्रेस नेतृत्व को समाप्त करने की साजिश उजागर हुई।
उस हमले में हमनें शीर्ष नेताओं के साथ राजनांदगांव के लाड़ले नेता उदय मुदलियार, कांग्रेस के कर्मठ सिपाही अल्लानुर भिंड़सार को खोया है, उनकी शहादत को हम शत शत नमन करते है, और उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लेते है। उपस्थित कांगे्रसजनों ने उदय मुदलियार अमर रहे, अल्लानुर भाई अमर रहे के गगनभेदी नारे लाये।
तत्पश्चात युकांईयों ने टीम ने जिला हॉस्पिटल पहंुचकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान भी किया और कांग्रेस के नेताओं ने अपने खून से छग के माटी को सींचा है, उसके प्रति श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए निरंतर रक्तदान करने का कार्य कर रहे है।
इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूपेश दुबे, पप्पू धकेता, मामराज अग्रवाल, अशोक पंजवानी, प्रेम रुचंदानी, रोहित चंद्राकर, महेन्द्र बहादुर सिंह, एजाजुर रहमान, प्रज्ञा गुप्ता, नितिन बत्रा, अमित कुशवाहा, एन्नी मखीजा, दिगंत अवस्थी, दिलु साहू, पवन राजपूत, दीपक साहू, टिंकू साहू, उमर सिंह, विपत साहू, राकेश चन्द्राकर, गजेन्द्र सिंह राजपूत, अभिषेक यादव, लक्ष्मण साहू, महेश यादव, मुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के एवं युवक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अवधेश टंडन की रिपोर्ट
जांजगीर चांपा / शौर्यपथ / कोरोना महामारी के बीच ग्रामीणों को हर तरह से सुविधा देने के लिए राज्य सरकार हर तरह से प्रयास कर रही है इसी बीच ग्रामीण इलाकों में रोजगार गारंटी योजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों में काम चलाई जा रही है जिसमें रोजगार सहायकों के द्वारा लापरवाही बरती जा रही है पर मालखरौदा के कार्यक्रम अधिकारी इन दिनों रोजगार सहायकों पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान है जो की लापरवाही कर रहे हैं उन पर भी कुछ एक्शन नहीं ले रहे हैं
ग्राम पंचायत के रोजगार सहायकों का हाल
मालखरौदा क्षेत्र के रोजगार सहायकों का इन दिनों हौसले बुलंद हैं ग्राम पंचायत कर्रापाली के रोजगार सहायक बिना माक्स सोशल डिस्टेंस के साथ काम करा रहे थे साथ ही सरकार के नियमों को दरकिनार कर रहे हैं और ग्राम पंचायत बड़े राबेली के रोजगार सहायक तो खुद को किसी अधिकारी से कम नहीं समझ रहे हैं पत्रकार को ही धमकी देने वाली बात बोल दी जाओ जो छापना है छाप लो हमारे अधिकारी जांच कर के चले गए हैं जरा इस रोजगार सहायक की भी कहानी सुन ले साहब ने काम चालू होने के बाद भी सूचना बोर्ड नहीं बनाया है यह मामला ग्राम पंचायत किरारी का जिसे काम चालू हो चुका था पर सूचना बोर्ड नहीं बनाया है इन सब के बीच एक ऐसा भी गांव है जिसमें दिखावे के लिए तो कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया था पर कोई कार्यवाही नहीं किया गया है हम बात कर रहे हैं ग्राम पंचायत चिखली का जहां रोजगार सहायक के द्वारा बिना सूचना बोर्ड बनाए काम चालू कर दिया गया था पर इस मामले में भी अभी तक उचित कार्रवाई नहीं किया गया है और थोड़ा नजर इस ग्राम पंचायत में भी डाल लें जहां सरपंच के पति ही रोजगार सहायक है जहां रोजगार गारंटी योजना के तहत तालाब गहरीकरण का काम चल रहा है जिसमें नियमों को ठेंगा दिखाते हुए नजर आ रहे हैं ऐसे ही और कई गांव के मामले है पर कार्यकर्म अधिकारी कुछ ज्यादा ही मेहरबान है रोजगार सहायकों के ऊपर इसीलिए तो अभी तक इन सभी मामलों में कार्यवाही नहीं किया गया है
मालखरौदा कार्यकर्म अधिकारी सतेंद्र पटेल
मालखरौदा में कई जगह से मीडिया के माध्यम से सूचना मिला था जिस पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी पर एक हफ्ते से ज्यादा हो गया है पर इन पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है ऐसे में सवाल उठना लाज़मी हो जाता है साहब जब आपको जानकारी है फिर भी रोजगार सहायकों पर कार्यवाही क्यों नहीं किया जा रहा है
*क्या ऐसे लापरवाह रोजगार सहायकों पर जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करेंगे या फिर इनको शाबाशी देंगे सरकार के नियमों का धज्जियां उड़ाने पर .
शौर्यपथ हेल्थ
कोरोना वायरस संक्रमण के बीच देश में अमेरिका और यूरोपीय देशों की एक रहस्यमय बीमारी ने दस्तक दी है। इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण चेन्नई में एक 8 साल के बच्चे में दिखे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। डॉक्टरों ने बताया कि इस बीमारी की वजह से बच्चे के पूरे शरीर में सूजन आ गई और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए। कोरोना वायरस जैसे लक्षण भी दिख रहे थे।
कोरोना वायरस से जुड़ी बताई जा रही इस दुर्लभ बीमारी के लक्षण चेन्नई में एक आठ साल के बच्चे में देखे गए हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इस दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चे के पूरे शरीर पर लाल चकत्ते पड़ गए थे और उसके पूरे शरीर में सूजन आ गई थी, जिसके बाद उसे कांची कामकोटि चाइल्ड्स ट्रस्ट अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालाँकि अब बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हो चुका है।
जनता की शिकायत पर विधायक ने नव निर्मित मटन मार्केट का निरीक्षण किया
धमतरी/नगरी/शौर्यपथ
उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण एवम सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव द्वारा नगर पंचायत नगरी मे नव निर्मित निर्माण कार्य मटन मार्केट का निरीक्षण किया गया ।
चूंकि कुछ दिन पहले सिहावा विधायक डॉ. ध्रुव से मटन व्यवसायियों एवं वार्ड क्रमांक 13,14,15 के नागरिकों द्वारा नगर पंचायत की मनमानी के बारे मे लिखित शिकायत किया गया था।
जिसमे विधायक मोहदया द्वारा
निरीक्षण किया गया एवं शिकायत सही पाया गया ।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत नगरी से इस निर्माण कार्य के बारे मे पूछे जाने पर गोल मोल जवाब देने लगे व नागरिकों द्वारा निर्माण कार्य के टेंडर के विषय मे पूछा गया तो सी. एम .ओ .ने बताया कि यह निर्माण कार्य पुराने ज़ोनल कार्य मे समलित कर लिया गया है। जो कि नियम के विरुद्ध है ।क्योंकि कोई भी ज़ोनल कार्य एक काम के लिए 49 हजार रुपये निर्धारित है। उससे अधिक राशि के कार्य का निविदा आमंत्रित किया जाता है ।
चूंकि इस निर्माण कार्य को देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि यह कार्य कंही अधिक राशि का है।
से कम का नही है। इसमें नगर पंचायत के अधिकारियों एवं परिषद के सदस्यों की मिलीभगत नज़र आ रही है।
इस दौरान नगर व्यवस्था समिति अध्यक्ष ललित प्रसाद शर्मा एवं उपाध्यक्ष माखन भरेवा ने बताया कि मटन मार्केट के नाम से, पूर्व में दो स्थान में निर्माण किया जा चुका है, अब यह तीसरा निर्माण कार्य है। इससे साफ़ प्रतीत होता है कि नगर पंचायत द्वारा शासन के पैसे का जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है ।
विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने इस विषय सी एम ओ नगर पंचायत नगरी को फटकार लगाते हुए, "कहा कि शासन के पैसो का दुरुपयोग कांग्रेस की सरकार मे बर्दाश्त नही करेगी" एवं वार्ड वासिंयों को आश्वस्त किया है कि मटन मार्केट नगर की आराध्य देवी शीतला माता मंदिर परिसर के नज़दीक नही लगाया जाएगा ।
इस दौरान सेवानिवृत्त आबकारी अधिकारी एल एल ध्रुव , विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, ललित शर्मा, माखन भरेवा , वार्ड पार्षद 13 सोहन चतुर्वेदी , वार्ड पार्षद 15 भूपेन्द्र साहू , पूर्व पार्षद हरीश साहू, पूर्व एल्डरमैन अनिरुद्घ साहू, रत्न साहू एवं गणमान्य वार्ड वासी उपस्थित थे
रिसाली निगम / शौर्यपथ दुर्ग / छत्तीसगढ़ में कोरोना कहर केे बीच कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग के आदेशानुसार शनि-रवि को पूर्व निर्धारित पूर्ण तालाबंदी (प्रतिबंधित मुक्त दुकानों को छोड़कर) का पालन कराने आज रिसाली आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वें के निर्देश एवं जोन आयुक्त रमाकांत साहू के मार्ग दर्शन में निगम की उडऩदस्ता टीम द्वारा अलग अलग समूहो में बंट कर सभी वार्डो के बजारों/ चौक-चैाराहों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रूआबांधा बाजार क्षेत्र में सब्जी व्यवसाय कर रहें 75 वर्षीय बुजुर्ग को समझा बुझा कर घर वापस भेजा गया तथा रूआबांधा में ही बगैर मास्क पहने व्यवसाय कर रहे दुकानदार को कड़ी फटकार लगाई गई तथा भविष्य में मास्क पहनकर दुकान संचालित करने की चेतावनी दी गई। वहीं कृष्णा टाकिज रोड रिसाली में खुली मीठाई की दुकान को बंद कराया गया ,रिसाली निगम क्षेत्रांतर्गत प्राय: सभी जगहों पर मेडिकल/दुध व्यवसाय /चश्मा/पैथौलाजी आदि व्यवसाय को छोड़कर प्राय: सभी दुकाने बंद पाई गई लोगो की आवाजाही व सड़के सुनसान दिखाई दी .
निगम के ग्रामीण वार्ड पुरैना, जोरातराई, डुण्डेरा के रहवासियों द्वारा लॉकडाउन का अक्षरश पालन किया गया निरीक्षण के दौरान राजस्व निरीक्षक, अनिल मेश्राम के नेतृत्व में रामेश्वर निषाद, पुनीत बंजारे, विनोद शुक्ला, सतीश देवांगन निगम बी.एस.पी के असलम खान, जगतार भाई सहित निगम के राजस्व विभाग एवं स्वास्थय विभाग के कर्मचारी शामिल रहे हैं।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
