
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
भिलाई / शौर्यपथ / माह मई में प्रति शनिवार और रविवार राज्य शासन के आदेश पर पूर्ण लॉकडाउन छूट प्राप्त दुकानों को छोड़कर का लोगों द्वारा पूर्ण पालन करने के पश्चात् सप्ताह के शेष दिनों में बेखौफ होकर बिना मास्क पहने बेवजह घुमना एवं सोशल डिस्टेसिंग के प्रति उदासहीनता व लाकडाउन के नियमों का पालन करने में लोग काफी हद तक लापरवाही बरत रहें है। लॉकडाउन 4 में शासन द्वारा मिली छूट का आम लोगो के साथ साथ व्यावसायिक वर्ग भी पूरा फायदा उठा रहें है। कुछ एक हठधार्मियों के चलते रिसाली क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण को मजाक बनाकर शासन के नियम निर्देषों की खुले आम धज्जियां उड़ा रहें है। बुधवार को रिसाली निगम के उडनदस्ता टीम द्वारा सभी वार्डो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आजाद मार्केट रिसाली के इलेक्ट्रीकल व्यवसायी द्वारा बेखोफ होकर रात 8 बजे तक दुकान संचालित करते पाये जाने पर 2000/- रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया। वह नियम निर्देशों के पालन करने का सख्त चेतावनी दी गई। टंकी मरोदा एवं स्टेशन मरोदा के क्षेत्रों में युवाओं द्वारा मास्क जेब में रखकर दोपहियों गाड़ी में तीन सवारी घुमते पाये जाने पर गंभीरता से लेते हुए अर्थदण्ड वसूल किया गया एवं प्रदेष में कोरोना संक्रमण बढते प्रकरण की जानकारी व दुष्परिणाम से अवगत कराया गया। टंकी मरोदा स्थित सेलून दुकान का आकस्मिक निरीक्षण कर दुकानदार से डेली उपयोग में लायी जाने वाली वस्तूओं का सघन निरीक्षण कर सैनटाईजेशन का उपयोग करने व तौलिया, ब्लेड व अन्य वस्तुओं की सावधानी पूर्वक उपयोग करने की हिदायत दी गई। टीम द्वारा सभी वार्डो का निरीक्षण कर हठधार्मियों से 2700/- रूपये का जुर्माना वसूला गया। निरीक्षण के दौरान निगम के सहायक अभियंता बी.के. सिंह, सहा. राजस्व अधिकारी हरचरण सिंह अरोरा, राजस्व निरीक्षक अनिल मैश्राम, रमेशर निषाद, पुनित बंजारे, विनोद शुक्ला, आत्मा राम व राजस्व विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।
शौर्यपथ/ ज्योतिष
ज्योतिष अनुसार 21 जून को मिथुन राशि में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है जो शुभ संकेत नहीं है। क्योंकि इस समय कई ग्रह अपनी उल्टी चाल चल रहे होंगे। मंगल का मीन में होना शुभ नहीं माना जाता है।
जून में दो ग्रहण लगने जा रहे हैं एक है चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) तो दूसरा सूर्य ग्रहण। 05 जून को साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा तो 21 जून को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण। लेकिन ज्योतिष अनुसार 21 जून में लगने जा रहा ग्रहण ज्यादा संवेदनशील होगा। क्योंकि इस दौरान 6 ग्रह एक साथ वक्री अवस्था में होंगे। वक्री का मतलब होता है ग्रहों की उल्टी चाल जिसका सीधा असर मानव समाज पर पड़ेगा। ग्रहों की इस स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि कोरोना महामारी और भी अधिक बढ़ सकती है।
शौर्यपथ/ बिजनेस डेस्क
पीएम किसान स्कीम में किसानों को खास तौर पर फायदा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक फैसला लिया है। इसके तहत अब पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम से किसान क्रेडिट कार्ड को जोड़ा जाएगा और उन्हें सस्ता लोन दिया जाएगा। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, 45 लाख किसानों को क्रेडिट कार्ड दिए जाने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है, जबकि 25 लाख किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी कर दिया गया है।
24 साल पहले कूड़े के ढेर में मिली थी मिथुन की बेटी, बच्ची के रोने की आवाज सुन घर ले आया था
धमतरी /नगरी/ शौर्य पथ
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव एवं सिहावा विधानसभा के कांग्रेसियों ने कोरोना महामारी की इस आपातकाल मे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, ट्वीटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम के माध्यम से आज दोपहर 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक स्पीक अप इंडिया सोशल मीडिया अभियान के तहत केंद्र सरकार से माँग कि वे सभी आर्थिक रूप से कमज़ोर व जरूरतमंदों के खातों में तुरंत ही *दस हज़ार* रुपय कि राशी डाले जिससे वे आर्थिक रूप से संभल सकें साथ ही केंद्र सरकार पूरे देश में *न्याय योजना* को लागू करे , जिसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर हर व्यक्ति के खाते में अगले *6 महीनों* तक *7500 रुपये* डाले जावें इस दौरान सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव जी ने इस सोशल मीडिया अभियान को एक डिजिटल रैली की तरह बताया जिसके द्वारा कांग्रेसियों ने किसानों एवं मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए केन्द्र सरकार से विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए अपील किया अंत मे छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश के किसानों को किसान न्याय योजना से 5700 करोड़ों रुपये की राशि किसानों को दिए जाने को लेकर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, एल एल ध्रुव ,विधायक प्रतिनिधि रुद्रप्रताप नाग, भूषण साहू, माखन भरेवा, चंद्रेश ठाकुर, सचिन भंसाली एवं अन्य उपस्थित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
धमतरी/ नगरी /शौर्यपथ
आज सुबहा नगरी के बोराई थाना के अंतर्गत रतावा के पास जंगल मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र मैं सनसनी फैल गई
लाश को देखने से कोई बाहरी व्यक्ति नजर आ रहा है जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच की हो सकती है।
फिलहाल बोराई पुलिस को खबर कर दी गई है। लाश रतावा के फारेस्ट नाका से लगभग 100 मीटर दूरी पर है।
ज्ञात हो कि इस मार्ग पर उड़ीसा,आंध्रप्रदेश के लिए माल गाड़िया व अन्य गाड़ियों की आवाजाही लगी रहती है कहीं इन्ही गाड़ियों के सम्बंधित कोई तो नही है इस बात की चर्चा चल रही है।
फिलहाल जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पायेगा।
अज्ञात शव के शिनाख्त नही हो पाने व परिजनों के अभाव में सर्वधर्म सेवा समिति नगरी के युवाओं ने अंतिम क्रिया कर्म कर सद्गति प्रदान की।
सर्व धर्म सेवा समिति नगरी के सन्नी छाजेड़ , रोशन साहू एवं बिनासिल्ली केम्प के जवान के साथ रतावा के सरपंच, सचिव एवं ग्रामीणों द्वारा अज्ञात शव का दाह संस्कार किया ।
सर्व धर्म समिति के सदस्यों द्वारा पूर्व में भी इसी तरह लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार किया जाता रहा है।
दुर्ग। शौर्यपथ । जिले के नवनियुक्त कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने आज पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान कलेक्टर श्री अंकित आनंद से पदभार गृहण किया। डा. भूरे इससे पूर्व मुंगेली जिले में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। डा. भूरे वर्ष 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। डा. भूरे मूल रूप से महाराष्ट्र से हैं। उन्होंने अपनी एमबीबीएस की डिग्री महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी आफ हेल्थ साइंस नाशिक से ली है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
