
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
बालोद / शौर्यपथ / कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि आम नागरिकों को उसका पता चले और समय पर लाभ उठा सकें। कलेक्टर महोबे आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित कर रहे थे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकालीन धान के बदले मक्का, दलहन, तिलहन व गन्ना आदि का फसल लेने किसानों को प्रोत्साहित करें। किसानों को जैविक खाद के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने गौठानों में पैरादान की स्थिति की जानकारी ली और किसानों को गौठानों में पैरादान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़ी योजना के तहत् उत्पादित सब्जियों का उपयोग आंगनबाड़ी केन्द्रों में प्रदाय की जा रही पोषण आहार गरम भोजन में करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत् निर्मित सड़कों के किनारे वृक्षारोपण हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने हाथी के विचरण से प्रभावित क्षेत्र में मुआवजा राशि वितरण के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, राज्य सचिवालय, पीजीएन, कमिश्नर कार्यालय आदि से प्राप्त प्रकरणों के निराकरण की विस्तारपूर्वक समीक्षा की और शेष प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे समय सीमा के प्रकरणों का निराकरण गंभीरतापूर्वक करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. गुण्डरदेही भूपेन्द्र अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सिल्ली थाॅमस, श्रीमती प्रेमलता चंदेल, अभिषेक दीवान, सुब्रत प्रधान सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
धमतरी / शौर्यपथ / राज्यपाल एवं इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष सुश्री अनुसुईया उइके ने राजभवन के दरबार हाॅल में आयोजित इंडियन रेडक्राॅस सोसायटी राज्यपाल सम्मान समारोह में धमतरी जिले को कोविड-19 में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया। उक्त पुरस्कार कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य की ओर से डिप्टी कलेक्टर डीसी बंजारे ने रविवार 20 दिसम्बर को प्राप्त किया। सम्मान के तौर प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं 37500 रूपये से सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिले के छह वालंटियर्स को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी ने पूरे विश्व में प्राकृतिक आपदाओं तथा युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में निस्वार्थ भावना से सेवा कर मानवता का अतुलनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य प्रकार की मानवसेवा से संबंधित कार्यों के लिए रेडक्राॅस सोसायटी हमेशा से प्रतिबद्ध रही है।
उल्लेखनीय है कि विगत कुछ वर्षांे से जिले में रेडक्राॅस सोसायटी उत्कृष्ट कार्य कर रही है। वर्तमान में जिले में 20 काउंसलर एवं सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों, महाविद्यालयों में लगभग 14 हजार रेडक्राॅस वालेंटियर्स पंजीकृत हैं जो सदैव ही जिले के लिए सहयोग के लिए तत्पर रहते हैं। इसी तारतम्य में वर्ष 2020 में वैश्विक आपदा कोविड-19 के संक्रमण के दौरान जिला रेडक्राॅस सोसायटी एवं सभी वालेंटियर्स और कांउसलर द्वारा इस विषम परिस्थितियों में निस्वार्थ भाव से जनहित में अनेक कार्य एवं गतिविधियां संचालित की गईं। उक्त सम्मान के लिए कलेक्टर मौर्य ने जिला रेडक्राॅस सोसायटी एवं सम्मानित हुए सभी वालेटियर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रेडक्राॅस के जिला संगठक डाॅ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले में जल्द ही कार्यसमिति एवं सभी काउंसलर्स की कार्यशाला आयोजित कर वर्ष भर की रूपरेखा एवं वार्षिक कार्ययोजना कलेक्टर के निर्देशानुसार तैयार की जाएगी।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी द्वारा
धमतरी / शौर्यपथ / जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी द्वारा वर्ष 2020-21 में अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सफाई कामगार वर्ग के आवेदकों के लिए स्वयं के व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यपालन अधिकारी, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति द्वारा इसके लिए पात्रता रखने वाले आवेदकों से पूर्व में निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन योजनाओं में पर्याप्त आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने एवं चयनित हितग्राहियों द्वारा दस्तावेज पूर्ण नहीं करने के कारण अब 15 जनवरी 2021 तक पुनः आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
इच्छुक आवेदक कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 48 में स्थित जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर उसे स्पष्ट रूप से भरकर नियत तिथि तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट साईज फोटो, जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, मतदाता कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, योग्यता एवं राशन कार्ड लगाना होगा। बताया गया है कि प्राप्त लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए है। आवेदक स्वयं उपस्थित होकर वित्तीय वर्ष 2020-21 में जमा किए गए आवेदन पत्र को नवीनीकरण करा सकते हैं। नवीनीकरण नहीं कराने की स्थिति में आवेदन स्वमेव निरस्त मान्य किया जाएगा।
ज्ञात हो कि 18 से 50 वर्ष तक की आयु वर्ग के अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग के धमतरी जिले के मूल निवासी आवेदक योजनाओं के तहत आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की परिवार की वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में एक लाख 20 हजार रूपए तथा ग्रामीण क्षेत्र में 98 हजार तक हो, आवेदन के लिए पात्र होंगे। साथ ही आय (वित्तीय वर्ष 2019-20 का), जाति, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। परिवार का आशय पति, पत्नी एवं नाबालिग बच्चे से है। पूर्व में किसी शासकीय योजना में ऋण एवं अनुदान का लाभ नहीं लिया हो, इस आशय का शपथ पत्र आवेदन के साथ लगाना अनिवार्य है। ट्रेक्टर ट्राॅली, पैसेन्जर व्हीकल एवं गुड्स केरियर योजना में आवेदक के पास कमर्शियल वैध ड्रायविंग लायसेंस होना चाहिए। ट्रेक्टर ट्राॅली के संबंध में आवेदक के नाम अथवा हक में पांच एकड़ तक कृषि भूमि अनिवार्य है तथा आवेदक के पास पूर्व में ट्रेक्टर-ट्राॅली और माल वाहक, पैसेन्जर वाहन उपलब्ध नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों के लिए ट्रेक्टर ट्राॅली, पैसेन्जर व्हीकल और स्व सहायता समूह के लिए योजना के तहत ऋण प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह पिछड़ा वर्ग के हितग्राहियों को स्व सहायता समूह के लिए योजना का लोन दिया जाएगा। अल्पसंख्यक वर्ग के हितग्राहियों को टर्मलोन, स्वसहायता समूह के लिए योजना के तहत ऋण प्रदाय किया जाएगा। इसी तरह सफाई कामगार वर्ग के लिए स्कीम अप टू और महिला अधिकारिता योजना के तहत ऋण प्रदाय किया जाएगा।
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में जल्द ही पहले, चैथे और पांचवें शनिवार को योजनाओं की प्रगति की आॅडिटिंग की जाएगी। इसके लिए जिले के हर विकासखण्ड में जनचैपाल शिविर लगाए जाएंगे। दूरस्थ अंचलों में लगाए जाने वाले इन शिविरों में 20 पंचायतों का क्लस्टर बनाया जाएगा। शिविर के पहले ही विभिन्न मांग और शिकायत संबंधी आवेदन ले लिए जाएंगे। आज सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय सीमा की बैठक लेते हुए कलेक्टर जय प्रकाश मौर्य ने आगामी मई माह तक के लिए जनचैपाल शिविरों की तिथि तय कर एक दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिए हैं। उन्होंने जोर दिया कि इन जनचैपाल शिविरों में लोगों की समस्याओं का निराकरण यथासंभव करने का प्रयास किया जाए।
कलेक्टर ने बताया कि माह के हर कार्य दिवस शनिवार को ब्लाॅक में आयोजित होने वाले इन शिविरों में से एक शिविर में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा ब्लाॅक स्तरीय आयोजित होने वाले बाकी शिविरों में सभी ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही राजस्व मामलों का निराकरण करने के लिए भी सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिविर में मौजूद रहेंगे।
बैठक में कलेक्टर ने चालू खरीफ विपणन वर्ष में समर्थन मूल्य पर की जा रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रत्येक शनिवार को केन्द्रों का दौरा कर वहां की जा रही धान खरीदी, बारदानों की उपलब्धता सहित धान उठाव की माॅनिटरिंग कर पंजी का निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। बताया गया कि चालू खरीफ विपणन वर्ष में जिले के 56579 पंजीकृत किसानों से अब तक एक लाख 62 हजार 160 मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है। इस साल 31 जनवरी तक चार लाख 39 हजार 800 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले में जहां भी फोरलेन निर्माण कार्य पैच में पूरा हो गया है, राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग उन स्थानों में सड़क हादसों की संभावनाओं को कम से कम करने जगह-जगह सूचना पटल, रिफ्लेक्टर इत्यादि लगाएं। मुख्यमंत्री और कलेक्टर जनचैपाल के लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने उन्हें प्राथमिकता और संवेदनशीलता से निराकृत करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवेदनों का गुणवत्तापूर्वक निराकरण के साथ ही यथाशीघ्र आवेदक को भी सूचित करना सुनिश्चित करें, ताकि आवेदक को जानकारी हो सके। बैठक में वनमण्डलाधिकारी श्रीमती सतोविशा समाजदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती नम्रता गांधी, अपर कलेक्टर दिलीप अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी और वीडियो काॅन्फ्रेंस के जरिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।
शासकीय मेहतरू राम धीवर अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में रिक्त पदों पर
धमतरी / शौर्यपथ / जिले में संचालित शासकीय मेहतरू राम धीवर (अंग्रेजी माध्यम) उत्कृष्ट विद्यालय बठेना में आवश्यकता अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए शासकीय/अनुदान प्राप्त स्कूलों में कार्यरत प्रधानपाठक/व्याख्याता/शिक्षक/सहायक शिक्षक/प्रयोगशाला सहायक एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सहमति पत्र के साथ आवेदन आगामी 30 दिसम्बर तक कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक अंग्रेजी माध्यम में प्रयोगशाला सहायक के रिक्त दो पद और व्याख्याता वाणिज्य, व्याख्याता भौतिकी, सहायक शिक्षक, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला और प्रधानपाठक माध्यमिक शाला के रिक्त एक-एक पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। उक्त पदों के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कक्षा पहली से बारहवीं तक की शिक्षा अंग्रेजी माध्यम में होना और पांच वर्ष की न्यूनतम सेवा अवधि पूरी होना अनिवार्य है। इसी तरह हिन्दी माध्यम में व्याख्याता वाणिज्य, व्याख्याता भौतिकी, व्याख्याता जीव विज्ञान और व्याख्याता सामाजिक विज्ञान के रिक्त एक-एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता शासन द्वारा निर्धारित अर्हता के आधार पर होगी। बताया गया है कि प्रतिनियुक्ति शासन द्वारा निर्धारित अवधि के लिए होगी। प्रतिनियुक्ति अवधि समय पूर्व समाप्त किया जाना हो, तो विभाग की स्वीकृति अनिवार्य होगी तथा प्रतिनियुक्ति के लिए अन्य जिले के पात्रताधारी अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।
बेमेतरा / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे अयोध्या में श्रीराम मन्दिर जन जागरण अभियान के तहत प्रदेश प्रभारी नारायण चंदेल एवं सह प्रभारी सरला कोसरिया ने बेमेतरा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी की अनुशंसा पर इस अभियान का जिला संयोजक पूर्व विधायक अवधेश चंदेल को तथा जिला सह संयोजक जिला महामंत्री विकास धर दीवान को नियुक्त किया है।
नियुक्ति पर विकास दीवान ने प्रदेश प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि बेमेतरा जिले के प्रत्येक परिवार और प्रत्येक व्यक्ति को जन जागरण के माध्यम से श्री राम मंदिर निर्माण अभियान में जोड़ा जाना है और उनसे मंदिर निर्माण हेतु सहयोग राशि का संग्रह भी किया जाएगा। जन सहयोग से प्राप्त राशि बैंक खाता के माध्यम से सीधे श्री राम मंदिर निर्माण क्षेत्र ट्रस्ट को भेजा जाएगा। इस कार्य के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं के घर-घर तक जनसंपर्क के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए जिला के बाद मण्डल एवं शक्ति केंद्रों में भी नियुक्ति की जाएगी, जो जन जागरण अभियान का प्रमुख हिस्सा होगी।
भिलाईनगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत शासन की राशन कार्ड, पेंशन, पट्टा नवीनीकरण, मजदूर कार्ड, मोर जमीन मोर मकान, प्रधानमंत्री आवास जैसे विभिन्न योजनाओं का किसी प्रकार से जो लाभ ले नहीं ले सके उनको अवसर प्रदान करने दोबारा शिविर आयोजित कर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही डोर टू डोर मोर जमीन मोर मकान के हितग्राहियों से तथा पट्टा के लिए सर्वे उपरांत पात्र हितग्राहियों से संपर्क किया जा रहा है! ताकि शासन के मुख्य योजना से जोड़कर इन्हें लाभ दिलाया जा सके! महापौर एवं भिलाई नगर विधायक श्री देवेंद्र यादव की पहल पर ऐसे व्यक्ति या परिवार जो विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित है उनके लिए आवेदन प्राप्त करने प्रत्येक जोन क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। 15 दिसंबर से शुरू हुए विशेष शिविर को लेकर निगम आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी लगातार निरीक्षण कर शिविर में उचित व्यवस्था करने तथा आने वाले आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दे रहे हैं। शिविर सभी जोन क्षेत्रों में 28 दिसंबर तक सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किए जाएंगे स्वंय जोन आयुक्त राजस्व विभाग की टीम के साथ उपस्थित होकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं! आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी लगातार शिविर स्थल का निरीक्षण कर रहे है! आज 22 दिसंबर को जोन 01 क्षेत्र के आमोद भवन सुपेला में, जोन 02 क्षेत्रांतर्गत वार्ड कार्यालय में, जोन 03 क्षेत्रांतर्गत सेक्टर 03 शिव मंदिर में, जोन 04 क्षेत्रांतर्गत सिद्धार्थ स्कूल मंच शहीद वीर नगर में शिविर आयोजित हुआ। 15 दिसंबर से लग रहे विशेष शिविर में अब तक कुल 1707 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित हो रहा है जहां मजदूर कार्ड बनवाने 839 आवेदन, एपीएल राशनकार्ड बनाने 143 आवेदन, बीपीएल राशनकार्ड बनाने 137 आवेदन, पेंशन के लिए 25 आवेदन, आधार कार्ड बनाने 385 आवेदन प्राप्त हुए हैं। शिविर में बिजली, पानी, सफाई जैसी आवश्यक मूलभूत समस्याओं का भी निराकरण किया जा रहा है!
दुर्ग / शौर्यपथ / भारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रहे अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जेवरा सिरसा मंडल में 2 दिवसीय अभ्यास वर्ग ग्राम करंजा भिलाई में सम्पन्न हुआ जिसमें कुल 10 सत्रो में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया।और आगामी कार्यक्रमो और पार्टी के मजबूती के लिए बाते कही अभ्यास वर्ग में पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य माया बेलचंदन डॉ देव नारायण तांडी पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक नातू ईश्वर शर्मा जिला मंत्री चंचल बाफना,संतोष सोनी किसान मोर्चा अध्यक्ष रत्नेश चंद्राकर सहित अनेक वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर मार्गदरन किया।
इस अवसर पर समापन वर्ग को संबोधित करते हुए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के विषय पर मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि आज राजनीति ही नहीं समाज के सभी क्षेत्र में सोशल मीडिया का प्रभावी भूमिका है ऐसे में राजनैतिक क्षेत्र में कार्य करने वालो को इनका उपयोग बड़ी ही सावधानी से व तथ्यात्मक रूप से करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसमें एक तरफ प्रचार मे महत्वपूर्ण भूमिका होता है तो वहीं विरोधी दुष्प्रचार करने में इसे एक हथियार के रूप में भी उपयोग करता है अतः सोशल मीडिया का इस्तमाल रचनात्मक व सकारत्मक रूप से करना चाहिए जिला भाजयुमो अध्यक्ष दिनेश देवांगन ने आगे कहा कि सोशल मीडिया के फेस बुक, वाट्स अप ट्विटर जैसे तकनीकों का उपयोग कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा उपयोग कर केंद्र में प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में किए भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे उपलब्धि पूर्ण कार्यों व राज्य की भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुंचाने में कर लोगो को इस तकनीक से जोड़े तो भाजपा को मजबूत लाभ होगा उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया आने वाले समय में सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म में उपयोगी भूमिका निभाने के लिए गांव गांव में कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करे ।कार्यक्रम में भाजपा जेवरा मंडल विभिन्न गावो के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने किया व आभार पूर्व सरपंच श्रीमती केशर गौर ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिषम मढ़रिया,प्रतिभा देवांगन,वेद साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा अजातशत्रु थे : मुख्यमंत्री बघेल
रायपुर / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी ने श्री मोतीलाल वोरा के निधन की सदन में सूचना दी। उन्होंने कहा कि श्री मोतीलाल वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश में विधायक, दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री और संगठन में भी विभिन्न पदों की जिम्मेदारी संभाली। उनका पूरा जीवन आदर्शाें और सिद्धांतों के प्रति समर्पित रहा। उनके निधन से न केवल छत्तीसगढ़ को बल्कि देश को बड़ी क्षति हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, संसदीय कार्यमंत्री रविन्द्र चौबे सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों, सदन के सदस्यों ने श्री मोतीलाल वोरा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। सदन में उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि स्वर्गीय श्री मोतीलाल वोरा अजातशत्रु थे। उनकी लगन, परिश्रम, निष्ठा और नेतृत्व के प्रति समर्पण अद्वितीय था। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने श्री वोरा को जन्म दिन की बधाई दी थी। तब सोचा भी नहीं था कि वे इतनी जल्दी हमसे विदा हो जाएंगे। दिल्ली प्रवास के समय भी उनसे मुलाकात हुई थी। वे कोरोना से लड़ाई जीतकर आ गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमने होश संभाला उन्हें काम करते देखा। उनकी सहजता, सरलता और मिलनसारता जो प्रारंभ में थी, वैसी ही अंतिम समय तक रही। उन्होंने पत्रकारिता से शुरूआत कर पार्षद, विधायक, मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री, उत्तरप्रदेश के राज्यपाल, सांसद और केन्द्रीय मंत्री पद का दायित्व संभाला। वे सुबह से देर रात तक ताजगी के साथ कार्य करते थे। सभी से सहजता से मिलते थे। उनका निधन पार्टी के लिए ही नहीं पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री वोरा के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि श्री वोरा जी दिल्ली में छत्तीसगढ़ की पहचान थे। एक सामान्य परिवार से निकलकर उन्होंने राष्ट्रीय क्षितिज पर कार्य किया। अनेक महत्वपूर्ण पदों के दायित्वों का निर्वहन किया। वे निर्विवाद रहे। कांग्रेस के वे अभिभावक तो थे ही उनका पक्ष-विपक्ष में भी बड़ा सम्मान था।
संसदीय कार्य मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि स्वर्गीय श्री वोरा समाजवादी चिंतक थे। उनका जाना राजनीतिक क्षेत्र के लिए बड़ा नुकसान है। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि श्री वोरा सार्वजनिक जीवन के मूल्यों को सीखने की पाठशाला जैसे थे। मैंने भी उनसे बहुत सी बातें सीखने की कोशिश की। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंह देव ने कहा कि श्री मोतीलाल वोरा के निधन से हमने एक बहुत बड़े व्यक्तित्व को खो दिया है। वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि हमारे वरिष्ठ नेता हमारे बीच नहीं रहे, यह हम सबके लिए दुख की घड़ी है। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि वोरा जी का निधन हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। वे हमारे मार्गदर्शक और अभिभावक रहे। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि उनका साथ और मार्गदर्शन हमेशा याद आएगा। उन्होंनें पार्षद से लेकर सर्वाेच्च शिखर तक की यात्रा की। वे सादगी की प्रतिमूर्ति थे। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि उनके निधन से पूरा छत्तीसगढ़, पूरा बस्तर और देश दुखी है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि विपक्षी दलों के सर्वाेच्च नेता भी वोरा जी का बड़ा सम्मान करते थे। वे सभी दलों में लोकप्रिय थे। वे हम सबके के लिए अभिभावक और पितातुल्य थे।
धरमजीत सिंह ने कहा कि सभी दलों के लोग वोरा जी का आदर करते थे। वे पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता और निष्ठा के साथ काम करने वाले व्यक्ति थे। विधायक और सांसद के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ की समस्याओं को मुखरता से उठाया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने छत्तीसगढ़ अंचल के विकास के लिए अनेक कार्य किए। बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि वोरा जी के निधन से जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। वे धीर गंभीर थे, तो उनमें दृढ़ता भी थी। हमारी इस पीढ़ी ने उनसे बहुत कुछ सीखा। सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि वोरा जी की सादगी और सरलता एक मिसाल है। श्री धनेन्द्र साहू ने कहा कि वोरा जी ने लम्बे समय तक राजनीति की। यह मेरा सौभाग्य रहा कि उनका स्नेह और विश्वास मुझे हासिल हुआ। हमने एक महान व्यक्तित्व को खोया है। पुन्नू लाल मोहले ने कहा कि वे सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष के लोगों की सहायता करते थे। अजय चंद्राकर ने कहा कि वोरा जी ने जमीन से उठकर सर्वाेच्च नेताओं के साथ काम किया। वे आदर्श मूल्यों को जीवंत करने वाले अजातशत्रु थे। नारायण चंदेल ने कहा कि उनसे सहजता और सरलता जैसे गुणों को सीखने की आवश्यकता है। शिवरतन शर्मा ने कहा कि वे छत्तीसगढ़ के गौरव थे। अमितेश शुक्ला ने कहा कि उनका निधन एक युग का अंत है। वे सिद्धांतों से समझौता नहीं करते थे।
नम आंखों से प्रदेशवासियों ने शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में दी अंतिम विदाई
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत भी हुए शामिल
रायपुर / शौर्यपथ / अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा को पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज उनके गृह नगर दुर्ग के शिवनाथ नदी के महमरा घाट स्थित मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी गई। सुबह उनका पार्थिव शरीर नई दिल्ली से रायपुर लाया गया। जहां राजीव भवन में श्रद्धांजलि दी गई। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री वोरा के पार्थिव देह को कांधा देकर दुर्ग के लिए रवाना किए थे। दुर्ग के पद्मनाभपुर स्थित निवास में अंतिम दर्शन के उपरांत उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और चाहने वाले शामिल हुए। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस वर्किंग कमेटी से उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासिनक ने श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी की ओर से श्री वोरा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महाराष्ट्र सरकार के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत भी श्री वोरा के निवास पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि श्री वोरा दुर्ग में हर घर के पारिवारिक सदस्य जैसे थे। सबसे उन्हें अपनापन था। उनकी सरलता, सहजता के सभी कायल रहते। उनका 20 दिसंबर को जन्मदिन था। इस दिन वे अस्पताल में थे, मैंने उन्हें जन्मदिन की बधाई देने एवं तबियत पूछने फोन किया। वे तकलीफ में थे लेकिन उन्होंने जन्मदिन की बधाई स्वीकार की और अपना आशीर्वाद दिया। उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के सभी कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित थे। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव, लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रविन्द्र चौबे, परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल, राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, उद्योग मंत्री कवासी लखमा उपस्थित थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व मंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, भजन सिंह निरंकारी एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी शोकसभा में स्वर्गीय श्री वोरा के व्यक्तित्व को नमन किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय श्री वोरा के पुत्र एवं विधायक अरुण वोरा एवं उनके परिवारजनों को ढांढस बधाई।
दुर्ग सांसद विजय बघेल, राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पांडे ने भी निवास स्थल पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। श्री वोरा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि और उनके चाहने वाले शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
