
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
सेहत / शौर्यपथ / आयुर्वेद के अनुसार आपके खानपान के साथ इसका समय भी महत्वपूर्ण है।खाने-पीने का सही समय आपकी सही सेहत में एक अहम भूमिका निभाता है। गलत समय पर खाना खाने से आपके शरीर को पौष्टिक तत्व का फायदा होने की जगह नुकसान ही झेलना पड़ सकता है इसलिए सही वक्त पर सही डाइट आपके अच्छे सेहत के लिए बहुत जरूरी है। हमारा शरीर सुबह के समय आसानी से खाना पचा पाता है, सूरज के डूबने के साथ ही हमारी पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है, इसलिए हमें अपना डाइट चार्ट उसी अनुरूप बनाना चाहिए।
नाश्ते का समय
सुबह 7 बजे से 8 बजे तक नाश्ते का सबसे अच्छा समय होता है। सुबह इस बात का भी ध्यान दें कि उठने के आधे घंटे के अंदर कुछ जरूर खा लें। ज्यादा देर तक भूखे रहने से गैस की समस्या हो सकती है। सुबह उठते के साथ पहले एक ग्लास गुनगुना पानी भी जरूर पीये। इससे आपका पेट भी साफ रहता है और चेहरे पर चमक भी बनी रहती है।
दोपहर का खाना
दोपहर का खाना 12 बजे से 2 बजे के बीच खाएं। नाश्ते और दोपहर के खाने के बीच कम-से-कम 4 घंटे का अंतराल होना चाहिए।
रात के खाने का समय
रात में 7 से 9 बजे के बीच खाना जरूर खा लें। इस बात का भी ध्यान रहे कि रात में थोड़ा लाइट ही खाना खाए। रात को हमारा शरीर तेजी से खाना पचा नहीं पाता है। इसके साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि रात का खाना सोने से 3 घंटे पहले ही खा लें।
सेहत / शौर्यपथ / आप वजन घटाने के लिए कितनी ही कोशिश करते हैं लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि हर तरह की सावधानी और नियम फॉलो करने के बाद भी वजन कम होने की बजाय बढ़ता जाता है। ऐसे में बार-बार या हर दिन वजन मापना सम्भव भी नहीं है इसलिए आपको कुछ ऐसी बातों पर नजर जरूर रखनी चाहिए, जिससे कि आपको पता चले कि आपका वजन वाकई कम हो रहा है क्योंकि कई बार जिम या होम वर्कआउट के बाद हम ज्यादा डाइट ले लेते हैं, जिससे वजन बढऩे लगता है। समय पर पता चलने पर हम यह समझ सकते हैं कि वजन कम करने के प्रयास सही दिशा में जा रहे हैं। आइए, जानते हैं ऐसे संकेत जिनसे पता चलता है कि आपका वजन कम हो रहा है-
बार-बार टॉयलेट आना
आपको अगर बार-बार टॉयलेट आता है और आपको कोई बीमारी नहीं है, तो आपको समझ लेना चाहिए कि आपका वजन पहले की तुलना में धीरे-धीरे कम हो रहा है। हालांकि, इस बात की सावधानी भी रखें कि बिना किसी खास प्रयास के कहीं आपका वजन तेजी से तो कम नहीं हो रहा है।
पसीना आना
आपको अगर वर्कआउट करते समय ज्यादा पसीना आ रहा है, तो समझ लें कि वजन घटाने का आपका प्रयास सही दिशा में जा रहा है। पसीना आने से भी वजन कम होने के संकेत मिलते हैं।
चलने में स्पीड बढऩा
आमतौर पर मोटे लोगों की तुलना में सामान्य वजन वाले लोग ज्यादा तेजी से चलते हैं। ऐसे में इस बात को याद रखें कि चलते हुए अगर आपकी स्पीड पहले के मुकाबले बढ़ गई है, तो आपका वजन कम हो रहा है क्योंकि आपके घुटनों पर कम वजन पड़ रहा है।
प्यास ज्यादा और भूख कम
वजन कम होने पर गला बार-बार सूखने लगता है। ऐसे में आपको बार-बार प्यास लगती है। इसके अलावा हल्कापन होने की वजह से पहले की अपेक्षा आपकी भूख में भी कमी आती है। आपकी डाइट में कुछ कमी आती है।
कपड़ों की फिटिंग में बदलाव
सबसे आसान तरीका जिससे ज्यादातर लोगों को पता लगता है कि उनका वजन बढ़ा है या कम हो रहा है। जाहिर है कि अगर आपका वजन कम हो रहा है, तो आपके कपड़े आपको पहले के मुकाबले कुछ ढीले होंगे।
रिसाली / शौर्यपथ राजनीती / चुनाव और नेता एक सिक्के के दो पहलु है किसी भी दल के नेता हो उनका लक्ष्य रहता है चुनाव में टिकिट मिले और विजयी होकर जनप्रतिनिधि के रूप में एक अलग पहचान हो इसके लिए नेता सालो से मेहनत करते है और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करते है . अभी तक दुर्ग में कांग्रेसी सिर्फ महापौर या पार्षद तक के सपने देखते थे क्योकि इसके आगे का रास्ता दुर्ग कांग्रेसी के लिए बंद रहता था . दुर्ग कांग्रेस में कांग्रेस के कद्दावर नेता मोतीलाल वोरा के पुत्र अरुण वोरा ने जब से राजनीती कदम रखा है दुर्ग विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे है जीत हो या हार ये कोई मायने नहीं रहा टिकिट मिलने के लिए क्योकि पार्टी में जो स्थान मोतीलाल वोरा का है उस स्थान का ये लाभ मिलना लाजिमी भी रहा है . वैसे भी कांग्रेस में परिवारवाद हावी रहा . दुर्ग के कई कांग्रेसी पार्षद या महापौर से आगे उड़ान भरने के लिए दुर्ग विधान सभा सीट को छोड़ भिलाई , वैशाली नगर या ग्रामीण क्षेत्र पर दावेदारी करते नजर आ चुके है .
१५ साल बाद कांग्रेस की सत्ता आयी और आते ही दुर्ग जिले में एक और नगर निगम का एलान हुआ रिसाली नगर पालिक निगम . सारी कानूनी अड्चनो को पार करते हुए आखिरकार रिसाली निगम अस्तित्व में आ ही गया . निगम के अस्तित्व में आने के बाद दिसंबर में चुनाव होने थे किन्तु कोरोना आपदा के कारन चुनाव की तारीख टल गयी जो कि अब अप्रैल या मई माह में होने की सुगबुगाहट हो रही है . रिसाली निगम के निर्माण में प्रमुख भूमिका प्रदेश के गृहमंत्री और दुर्ग ग्रामीण विधान सभा के विधायक ताम्रध्वज साहू की अहम् भूमिका रही या कहा जाए तो जो वादा उनके द्वारा चुनाव के पहले किया गया था वो वादा पूरा हुआ . अब चूँकि चुनावी माहौल गर्म होते ही राजनीती हलको में ये चर्चा जोरो पर है कि रिसाली निगम क्षेत्र के कार्यो में जिस तरह सक्रीय गृहमंत्री के पुत्र जितेन्द्र साहू हुए है उससे यही चर्चा जोरो पर है कि रिसाली निगम के महापौर की दावेदारी जितेन्द्र साहू की बन रही है . इसमें कोई दो राय नहीं कि रिसाली निअगम के जन्मदाता के रूप में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को हमेशा याद किया जायेगा उसी तरह जो भी रिसाली निगम का महापौर बनेगा वो भी इतिहास के पन्नो में प्रथम महापौर के रूप में दर्ज हो जायेगा . ऐसे में सभी कोशिश कर रहे है कि इतिहास में अपना नाम दर्ज कराये किन्तु कांग्रेस पार्टी के कई नेता अपने सपनो को टूटते हुए देख रहे है कुछ का तो यह भी कहना है कि सालो से जमीनी रूप में कार्य करने के बाद अब जब एक सुनहरा मौका हाँथ आने की उम्मीद थी यो भी टूटती जा रही है और जैसा हाल दुर्ग निगम क्षेत्र का है वैसा ही हाल रिसाली निगम का भी हो सकता है .
जैसा कि सभी को मालूम है कि दुर्ग निगम में एल्डरमैन हो या प्रभारी या महापौर सभी पद विधायक की अनुशंषा के बैगर संभव नहीं है अगर दुर्ग में राजनीती करनी है तो वोरा निवास के तले ही चल सकती है भले ही राजनीती का ये सफ़र ऊँची उड़ान तक न पहुंचे . ठीक वही हालत अब रिसाली निगम की भी देखने को मिल सकती है रिसाली निगम का एक बड़ा क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण में आता है ऐसे में दुर्ग ग्रामीण के विधायक के साथ साथ प्रदेश के गृह मंत्री के रूप में ताम्रध्वज साहू का एक अलग मुकाम है .अगर रिसाली निगम में महापौर के रूप में गृह मंत्री के पुत्र जितेन्द्र साहू दावेदारी करते है तो बगावत के स्वर तो उठेंगे ही किन्तु ये स्वर कितनी उंचाई तक पहुंचेंगे ये कहना मुश्किल है किन्तु ऐसे कांग्रेसी जो सालो से रिसाली क्षेत्र में जमीनी राजनीती कर रहे है वो निष्क्रिय हो जायेंगे जिसका फायदा भाजपा की मजबूत संगठन उठा लेगी . ऐसा नहीं है कि भाजपा संगठन में भीतरी घात नहीं है भाजपा में भी दो गुट आपस में परस्पर विरोधी है किन्तु रिसाली निगम और भिलाई निगम के चुनाव एक साथ होने से अगर दोनों गुट समझौता कर लेते है या प्रदेश संगठन से कोई कडा निर्देश मिल जाता है तो भाजपा रिसाली निगम में भारी पड़ सकती है .
हालाँकि अभी किसी भी दल के कोई नेता ने अधिकारिक रूप से महापौर की दावेदारी पेश नहीं की किन्तु राजनीती सक्रियता की माने तो चर्चो में जितेन्द्र साहू की दावेदारी के आसार नजर आ रहे है किन्तु ये राजनीती है जो हर पल बदलती रहती है जैसा की विधान सभा चुनाव के समय तुलसी साहू की टिकिट आखिरी दिन कटी और बद्दृद्दीन कुरैशी को टिकिट मिला वही प्रतिमा चंद्राकर की टिकिट कटी तो सांसद ताम्रध्वज साहू को टिकिट मिला इस अदला बदली में साहू तो जीत गए किन्तु कुरैशी की हार हुई यानी कि कही ख़ुशी कही गम ...
बाबा घासीदास का स्थान बुद्ध और महावीर के नीचे नहीं बल्कि समकक्ष है
कातुलबोड़ में गुरू घासीदास जयंती समारोह सम्पन्न
दुर्ग / शौर्यपथ / जय सतनाम सेवा समिति कातुलबोड़ द्वारा आज गुरू घासीदास के 265 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया इस अवसर पर नगर निगम दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल मुख्य अतिथि और छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे,
महापौर धीरज बाकलीवाल ने विधायक अरूण वोरा के विधायक निधि से निर्मित मंच का लोकार्पण किया और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जयंती की बधाई देकर जल्द ही चले गये.
जयंति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष एड. राजकुमार गुप्त ने कहा कि इतिहास ने गुरू घासीदास के साथ न्याय नहीं किया है उनका स्थान गौतम बुद्ध और भगवान महावीर से उंचा नहीं तो कम भी नहीं है, बाबा घासीदास बुद्ध और महावीर से इस मामले में भिन्न हैं कि बाबा ने अपने सांसारिक दायित्वों का निर्वाह करते हुये दलित शोषित समाज को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया जबकि बुद्ध और महावीर ने सांसारिक दायित्वों से मुक्त होकर ग्यान प्राप्त किया बुद्ध और महावीर को पूरी दुनिया जानती है लेकिन छत्तीसगढ़ में पैदा होने के कारण बाबा घासीदास की पहचान कुछ क्षेत्र तक सीमित रह गई है, इतिहास ने उनके साथ न्याय नहीं किया है
विशिष्ट अतिथि ने आगे कहा कि यदि बाबा घासीदास आज होते तब केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ खड़े होते, कार्यक्रम को मंच के कल्याण सिंह ठाकुर ने भी संबोधित किया.जयंती समारोह में बिरेझर के दल द्वारा पंथी नृत्य प्रस्तुत किया गया, इसके पूर्व पूरे गांव में ध्वज यात्रा निकाली गई और जैत खांब में ध्वज चढ़ाया गया,
जयंती कार्यक्रम का आयोजन जय सतनाम सेवा समिति द्वारा किया गया, कार्यक्रम को सफल बनाने में मंगलूराम बघेल, सूरज प्रकाश जांगड़े, रमेश कोसरे, कुंवरसिंह भारती, जागेश्वर देशलहरे, अंबिका प्रसाद जांगड़े, चिम्मन सोंडरे, भगतराम मारकण्डे, लोकेश्वर बघेल, अमरजीत जांगड़े, मोतीलाल, जयसिंह, हेमंत आदि की भूमिका रही कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र बारले ने किया ।
- कोसा नाला में शहरी गौठान के पास स्थल में किया भूमिपूजन, विधायक एवं महापौर देवेंद्र यादव भी रहे उपस्थित
दुर्ग / शौर्यपथ / जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने भिलाई नगर में आज वार्ड क्रमांक-3 में छात्रावास के लिए भूमिपूजन किया। छात्रावास का निर्माण 75 लाख रुपये की लागत से किया जायेगा। प्रभारी मंत्री श्री अकबर ने कहा कि इस छात्रावास के बन जाने से छात्रों को भिलाई जैसे एजुकेशन हब में रहकर पढ़ाई करने के लिए सुविधा मिलेगी। मंत्री ने कहा कि भिलाई में शैक्षणिक अधोसंरचना को बेहतर करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है शिक्षा के क्षेत्र में एवं युवकों को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य शासन द्वारा किए गए हैं। भिलाई शहर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण सरकार द्वारा किया गया है। श्री अकबर ने कहा कि भिलाई नगर शैक्षणिक सुविधाओं के मामले में अग्रणी रहा है राज्य शासन द्वारा 2 सालों में लगातार ऐसे प्रयास किए गए हैं जिससे भिलाई में शैक्षणिक अधोसंरचना और भी बेहतर हो सके। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में भी स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाकर सरकार आजीविका मूलक गतिविधियों को बढ़ावा दे रही है। स्व-सहायता समूह को आगे बढ़ाने के लिए नगरीय क्षेत्रों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण पहल की गई है ।
उन्होंने कहा कि 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाला यह हॉस्टल युवाओं के लिए काफी उपयोगी होगा क्योंकि क्योंकि भिलाई में प्रतियोगी परीक्षा के लिए अच्छा माहौल है। प्रभारी मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नागरिक सुविधाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार ने अनेक योजनाएं आरंभ की गई है। पौनी पसारी योजना से लेकर स्लम स्वास्थ्य योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से नागरिकों की सुविधाओं को बढ़ावा देने की हरसंभव पहल की गई है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में भिलाई प्रवास के दौरान भी बहुत से महत्वपूर्ण कार्यों का लोकार्पण किया। वार्ड कार्यालयों के माध्यम से नागरिकों की समस्या हल की जा रही है। इस महत्वपूर्ण पहल से घर के पास ही वार्ड कार्यालय में पहुंचकर लोग अपनी समस्या का समाधान कर रहे हैं। इस मौके पर भिलाई विधायक एवं महापौर श्री देवेंद्र यादव ने कहा कि नागरिकों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर निरंतर नगर में विकास कार्य किये जा रहे हैं।
भिलाई में युवाओं को आगे बढ़ाने, उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने अधोसंरचना बनाने पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस हॉस्टल की स्थापना से युवाओं को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि भिलाई में खेलप्रेमी भी काफी संख्या में हैं और खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवा भी। इन्हें सुविधाएं देने के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं और बीते 2 वर्षों में महत्वपूर्ण उपलब्धि इस क्षेत्र में अर्जित की गई हैं। इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी, उपाध्यक्ष अंतावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम सुश्री नीता लोधी, श्रीमती तुलसी साहू, प्रभारी सदस्य लोक कर्म एवं राजस्व विभाग नीरज पाल, एल्डरमैन मोहम्मद शादाब, शमशेर बहादुर, नरसिंह नाथ, केशव चौबे, सीजू एंथोनी, जी याकूब सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
सुबह की गुलाबी ठंड में 10 किमी दौड़े महापौर और पुलिस अफसर
भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव शनिवार की सुबह करीब 6 बजे टाउनशिप में दौड़ लगाने पहुंचे । उनके साथ शहर के एडिशनल एसपी रोहित झा के साथ यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह और दुर्ग सीएसपी भी मौजूद रहे।
सभी ने मिलकर टाउनशिप की सड़कों पर करीब 10 किमी की दौड़ लगाई। व्यायाम किए और जम कर पसीना बहाया। और शहर के आम नागरिकों और युवाओं को रोज सुबह उठ कर दौड़ने और व्ययाम करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महापौर श्री यादव ने कहा कि स्वस्थ मन और स्वस्थ तन के लिए रोज व्ययाम करना बहुत जरूरी है। सभी व्ययाम में दौड़ एक ऐसा व्ययाम है जिससे शरीर के सभी अंग का एक्सरसाइज हो जताया। दौड़ के कई फायदे है। महापौर ने बताया कि
दौड़ते समय शरीर में एंड्रोफिन जैसे रसायन उत्पन्न होते हैं, जिनसे खुशी का अहसास होता है और हम खुद के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। तनाव में कमी आती है।
दौड़ने समय धमनियां फैलती व संकुचित होती हैं। इससे धमनियों का व्यायाम होता है, साथ ही रक्तचाप नियंत्रित रहता है।
मजबूत प्रतिरोधक क्षमता
यदि आप नियमित दौड़ते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और आप छोटे-मोटे रोगों की गिरफ्त में आसानी से नहीं आते।
हर रोज एक घंटा दौड़ने पर 705 से 865 कैलोरी बर्न होती है। शरीर से चर्बी भी कम होती है।दौड़ने से शरीर का निचला हिस्सा मजबूत होता है। लिगामेंट्स और स्नायुतंत्र में मजबूती आती है।
हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।
दबाव के दौरान हमारा शरीर हड्डियों तक कुछ अतिरिक्त खनिजों की आपूर्ति करता है, जिनसे हड्डियां मजबूत होती हैं। दौड़ते समय भी यह प्रक्रिया लागू होती है, जिससे समय के साथ हड्डियों का घनत्व बढ़ता है।इस लिए सभी को दौड़ना चाहिए जो किसी कारण से दौड़ नहीं सकते वे सुबह थोड़ी देर पैदल चले। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो कई लाभ होंगे।
इस दौरान एडिशनल एसपी रोहित झा ने भी लोगों को प्रेरित करते हुए व्ययाम के लाभ गिनाए और बताया कि वे खुद रोज सुबह दौड़ लगते है और अपनी पूरी पुलिस टीम को रोज दौड़ने के लिए प्रेरित करते है।
दुर्ग । शौर्यपथ । शहर के शंकर नगर में शुक्रवार की रात चाकूबाजी कर युवक की हत्या करने के 6 आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में कुछ घंटों में ले लिया है। इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग है और दो सगे भाई है। दिलचस्प यह है कि जिस क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया गया था उस क्षेत्र के अब तक गिरफ्तार आरोपियों के साथ ही मृतक निवासी नहीं है। हत्या का कारण आपसी विवाद बताया गया है। आरोपियों के खिलाफ दफा 302, 147, 148 के तहत कार्रवाई कर उन्हें रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। दुर्ग एसपी की तुरन्त कारवाही का आदेश देकर सीएसपी विवेक शुक्ला व थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा आरोपी की खोज में जगह जगह जाकर उनको रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया । सीएसपी विवेक शुक्ला व थाना प्रभारी बृजेश कुशवाहा ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग 8 बजे हुई चाकूबाजी की इस घटना में घायल युवक प्रतीक उर्फ लक्की परिहार (23 वर्ष) की मौत हो गई थी। मृतक आदित्य नगर निवासी था और केटरिंग का काम करता था। आरोपी भी उसके सहयोगी थे। किसी बात को लेकर उनमें विवाद था। जिसके निपटारे के लिए सभी शंकर नगर के दुर्गा चौक के पास इक्कठा हुए थे। बताया जाता है कि इस पहले सभी ने शराब भी पी थी। नशे में उनके बीच विवाद हो गया और दर्जन भर से अधिक लोगों ने लक्की पर हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी रवि चंद्राकर ने उस पर चाकू से वार करना प्रारंभ कर दिया। युवक को गंभीर रूप से घायल कर आरोपी मौके से फरार हो गए। जिसके बाद लक्की को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में दाखिल किया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ की और कुछ घंटों में ही 6 आरोपियों को पकड़ लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में आए 6 आरोपियों में से 3 नाबालिग है। वहीं शिवपारा निवासी रवि चंद्राकर (19 वर्ष) व कृष्णा उर्फ किशन चंद्राकर (23 वर्ष) सगे भाई है। इनके अलावा सिंधी कालोनी निवासी बलकररन उर्फ गोविंद यादव (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। खूनी वारदात के इन आरोपियों को गिरफ्त में लेने में एएसआई विनोद सिंह, किरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेश देवांगन, अशोक साव, शिवप्रसाद दुबे, कांस्टेबल अलाउद्दीन शेख, नरेन्द्र सहारे, हीरामन साहू, मनीष अग्निहोत्री, जावेद खान, धीरेन्द्र यादव, राहुल दुबे, प्रदीप ठाकुर, अजय विश्वकर्मा, अरुण सिंह, नवीन यादव, पवन आडिल तथा 112 का विशेष प्रयास रहा।
दुर्ग / शौर्यपथ / छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग एसोसियेशन के तत्वाधान पर दुर्ग शहर के स्वामी विवेकानंद हाल में प्रथम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया . इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में बेंच प्रेस एवं डेड लिफ्ट की प्रतियोगिता होगी . प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग ४५० पुरुष व ७५ महिला वर्ग के खिलाडी भाग ले रहे है साथ ही ३७ दिव्यांग खिलाडी के प्रतिभागी बनने से प्रतियोगिता का रोमांच बढ़ गया है . प्रतियोगी अपने मास्टर वर्ग ट्रेनी के साथ है . छत्तीसगढ़ राज्य पावर लिफ्टिंग एसोसियेशन दुर्ग एसोसियेशन के अध्यक्ष उदल वाल्मीकि ,सचिव लेखन सिंह ढीमर , शहर कांग्रेस कमिटी सचिव मोहित वाल्दे व अन्य सदस्यों के प्रयासों से प्रतियोगिता का आयोजन हुआ है .
प्रातियोगिता का उद्घाटन दुर्ग शहर के युवा महापौर धीरज बाकलीवाल के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ . खिलाडियों का हौसला अफजाई करने के लिए सभापति राजेश यादव भी विवेकानंद हाल पहुंचे और खिलाडियों को शुभकामनाये दी . अथिति के रूप में दुर्ग निगम के प्रभारी ऋषभ जैन , युवा कांग्रेस नेता गौरव उमरे , समाज सेवी तुलसी साहू दुर्ग कांग्रेस सचिव मोहित वाल्दे भी उपस्थित थे .
महापौर धीरज बाकलीवाल ने खिलइयो का हौसला अफजाई करते हुए खेल में जीत की शुभकामनाये दी महापौर ने अपने उद्बोधन में कहा कि शहर सहित पूरा देश पिछले काफी समय से कोरोना आपदा में था अब जबकि स्थिति नियंत्रण में होने की दिशा में है ऐसे में अपने शरीर को इस बीमारी से लड़ने के लिए बनाने के लिए व्यायाम बहुत ज़रूरी है इस तरह की प्रतियोगिता एक स्वस्थ सामाज का निर्माण तो करती ही है साथ ही एक सन्देश भी देती है कि अगर ता स्वस्थ है तो बीमारी दूर भागेगी . महापौर ने आयोजको से खिलाडियों के रुकने और खान-पान की जानकारी ली . प्रदेश के अन्य जिलो से आये खिलाडियों ने शहर के युवा महापौर के साथ सेल्फी ली वही महापौर बाकलीवाल ने प्रतियोगिता स्थल पर सभी खिलाडियों से मिलकर उनके लिए जीत की शुभकामनाये दी . प्रतियोगिता का समापन कल देर शाम तक होगा .
नवागढ़ / शौर्यपथ / नगर के मिश्रा पारा वार्ड 7 में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ पांच दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ । मिश्रा पारा से दोपहर कलश यात्रा प्रारम्भ हुई जो कि ठाकुर देव मंदिर एवं महामाया मन्दि से होती हुई कार्यक्रम स्थल पहुंची। शोभा यात्रा में एक ओर जहाँ महिलायें अपने सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं वहीं दूसरी ओर भक्त गण संगीतमई भजनों की धुनों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा में कथा के आयोजक मिश्रा परिवार के साथ अपने सिर पर पवित्र श्री रामायण ले कर चल रहे थे ।
इसके बाद शाम में कार्यक्रम स्थल पर संगीतमय श्री रामकथा पंडित कालेश्वर प्रसाद तिवारी के मुखारबिन्द से प्रारम्भ हुई, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओ की भीड़ उमडी पड़ी। आयोजक राजेन्द्र मिश्रा ने बताया कि राम कथा का प्रतिदिन वाचन 18 से 22 दिसम्बर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। आयोजकों ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से प्रतिदिन कार्यक्रम में पधार कर कथा श्रवण करने की अपील की है ।
रायपुर / शौर्यपथ / कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जो लोग कल तक राम के नाम पर चंदे और वोटों के धंधे का कारोबार करते थे आज माता कौशल्या के जन्म स्थान पर प्रश्न खड़ा करके उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं।
आज एक समाचार चैनल में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने यह बयान दिया है कि माता कौशल्या का जन्म चंदखुरी में नहीं हुआ था, बहुत संभव है कल को अजय चंद्राकर यह भी दावा कर दें कि प्रभु राम का जन्म अयोध्या में नहीं हुआ था। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु देव साय से यह पूछा है क्या अजय चंद्राकर के उक्त बयान में इन तीनों की सहमति भी शामिल है? माता कौशल्या के जन्म स्थान पर सवाल खड़ा करके भारतीय जनता पार्टी ने दरअसल छत्तीसगढ़ के विद्वान इतिहासकारों की विद्वता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही साथ उन्होंने यह भी जाहिर कर दिया है कि माता कौशल्या के प्रति उनके मन में कितनी आस्था है। डॉ रमन सिंह को प्रदेश की जनता को यह जवाब देना चाहिए कि क्या माता कौशल्या के प्रति भाजपा के मन में आस्था नहीं रहने के कारण ही अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने चंदखुरी स्थित मंदिर का जीर्णोद्धार नहीं किया? सत्ता जाने के बाद से 15 वर्षों तक कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार में लिप्त रही भारतीय जनता पार्टी के लोग अब मानसिक रूप से विक्षिप्त हो चुके हैं और उनका हिन्दू धर्म विरोधी चेहरा भी सामने आने लगा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार जिस तरीके से छत्तीसगढ़ी संस्कृति परंपरा को स्थापित करने का प्रयास कर रही है और माता कौशल्या के वैभव को पुनर्स्थापित कर उसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है। इसको देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के छाती पर सांप लोट रहा है। अपने आपको हिंदू धर्म का ठेकेदार बताने वाली पार्टी के नेता अब इस बात से विचलित हैं की माता कौशल्या का वैभव अगर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूपेश बघेल सरकार स्थापित कर देती है तो फिर छत्तीसगढ़ में भाजपा का धर्म का धंधा और चंदे की दुकान दोनों बंद हो जाएगी। अन्यथा क्या वजह है कि अजय चंद्राकर का यह दिव्यज्ञान पिछले 15 वर्षों में सत्ता के रहते हुए कभी नहीं आया। भूपेश बघेल की सरकार बनने के 2 वर्षों में भी कभी नहीं आया। आज जब राम वन गमन पथ पर 2 ऐतिहासिक रथ यात्रा निकली और प्रदेश की जनता अपने भांजे प्रभु राम की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेने के लिए सड़कों पर उमड़ पड़ी तब भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट साफ सामने आ गई और अजय चंद्राकर जैसे वरिष्ठ नेता अब माता कौशल्या की जन्म स्थली पर सवाल उठाकर संभवत उनके अस्तित्व को ही नकार रहे हैं। सवाल तो यह भी उठता है कि अगर माता कौशल्या के अस्तित्व पर भाजपा सवाल उठा रही है तो फिर प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल अपने आप खड़े हो जाते हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से यह मांग की है कि माता कौशल्या और प्रभु राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेता के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करें। भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं को प्रदेश की जनता से इस बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
