
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम की सामान्य सभा की बैठक नई सरकार के गठन के 10 माह बाद हो ही गई । सामान्य सभा की बैठक में अमूमन सत्ता पक्ष और विपक्ष ही आमने सामने होते है और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते है किंतु कल की सामान्य सभा की बैठक में एक अलग ही नजारा देखने को मिला । कल के सामान्य सभा की बैठक में विपक्ष के पार्षद ओमप्रकाश सेन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा वो भी बिना किसी हो हल्ले के । हुआ यूं कि सामान्य सभा की बैठक में भाजपा पार्षद ओमप्रकाश सेन ने एक तख्ती गले मे लटकाई जिसमे लिखा था स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता को हटाओ शहर को स्वक्ष बनाओ । इस तख्ती के सहारे ओमप्रकाश ने मौन रहते हुए भी निगम प्रशासन को और सत्ता पक्ष को ये संदेश दे दिया कि शहर में स्वास्थ्य अधिकारी की कार्यप्रणाली सही नही है जुर्माने और पक्षपात कार्यवाही से शहर की जनता ही नही जनप्रतिनिधि भी आहत है । ओमप्रकाश गुप्ता यू अचानक इस तरह बोर्ड लगा कर नही आये इसकी शुरुवात महीनों पहले ही हो गई थी । मामला कुछ ये है कि ओमप्रकाश गुप्ता के वार्ड में रहवासी क्षेत्र में एक मुर्गी फार्म है जिसके कारण आस पास के निवासियों को बदबू और गंदगी से दो चार होना पड़ रहा है अवैधानिक रूप से संचालित इस मुर्गी फार्म को हटाने और कार्यवाही के लिए पार्षद सेन द्वारा कई बार स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत की गयी किन्तु कार्यवाही के नाम पर सिर्फ चंद रुपयों का जुर्माना ही लगा । जुर्माने से निगम की आय में तो इजाफा हुआ किन्तु आस पास के निवासियों को गंदगी और बदबू से राहत नही मिली । निवासियों द्वारा लगातार वार्ड पार्षद से इस मसले का हल निकालने की गुहार की जा रही और वार्ड पार्षद के द्वारा लगातार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग में की जा रही किन्तु कार्यवाही के नाम स्वास्थ्य विभाग जुर्माने तक सीमित है । वैसे देखा जाए तो इसमे अकेले स्वास्थ्य अधिकारी की गलती नही इसमे दोष स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर का भी है जब स्वास्थ्य अधिकारी कोई सार्थक पहल नही कर रहे तो शहर को साफ और सुव्यवस्थित रखने की जिम्मेदारी प्रभारी की भी बनती है और निगम प्रशासन के मुखिया की । कल सामान्य सभा मे तख्ती लगा कर इस तरह के लापरवाही पूर्वक कार्यो के लिए जिम्मेदारों को आइना दिखाने का एक शांतिपूर्ण तरीके से पार्षद ओमप्रकाश सेन ने प्रयास किया अब देखना यह है कि ओमप्रकाश सेन के इस प्रयास का क्या असर पड़ता है स्वास्थ्य प्रभारी हमीद खोखर पर , अधिकारी दुर्गेश गुप्ता पर , आयुक्त इंद्रजीत बर्मन पर । कल की सभा मे शायद यही एक ऐसा मुद्दा था जिसने सबकी ओर अपना ध्यान खींचा और विरोध भी शांतिपूर्ण तरीके से हुआ ..
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग नगर पालिक निगम का पहलासामान्य सभा की बैठक हंगामेदार रही हंगामे के बीच शहर को कई पुराने वादे नए कलेवर में मिले किन्तु इस हंगामेदार सभा मे कई बार ऐसी स्थिति भी उत्पन्न हुई जिसमें सरकार को घेरने की कोशिश सत्ता पक्ष के ही पार्षद ने कर दी । राजकुमार नारायणी पूर्व सभापति और वर्तमान पार्षद जो अपने कार्यकाल में निगम से जानकारी निकलने में ही व्यस्त रहे कभी पद के प्रभाव से कभी rti के जरिये अपने कार्यकाल के अधिकतर समय पूर्व सभापति ने इन्ही कार्यो में बिता दिया और शायद यही स्थिति कल के सामान्य सभा की बैठक की भी रही कल के सामान्य सभा मे राजकुमार नारायणी ने जल विभाग के सम्बंध में एक प्रश्न लगाया और भरी सभा मे ही जल प्रभारी से प्रश्न का उत्तर बाद में लिखित में देने की बात कह दी । पार्षद नारायणी के इतना कहने से ही विपक्षियों ने हंगामा कर दिया और सवाल का जवाब सभा मे देने की बात कही और हंगामा तब तक नही थमा जब तक जल प्रभारी ने प्रश्न का उत्तर नही दिया हालांकि प्रश का पूरा उत्तर जल प्रभारी के द्वारा भी नही दिया गया किन्तु प्रश्न उत्तर के इस खेल में ये तो साफ हो गया कि पूर्व सभापति निगम से वर्तमान में भी पुराने ढर्रे के अनुसार जानकारी एकत्रित करने में आज भी प्रयासरत है और सामान्य सभा के आड़ में ये प्रयास निरंतर जारी है और शायद भविष्य में भी जारी रहेगा ..... अब ये अलग मुद्दा है कि इतनी जानकारी का पूर्व सभापति क्या करते है शिकायत या समझौता ?
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बोरेंदा में सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण किया। सौ एचपी के इस प्लांट से 217 किसान परिवारों की सिंचाई संबंधी आवश्यकता पूरी हो पाएगी और लगभग 100 हेक्टेयर सिंचाई रकबे का विकास हो पाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सोलर पंप के माध्यम से सौ हेक्टेयर सिंचाई की क्षमता है लेकिन यदि उचित दिशा से काम किया जाए तो इससे कई गुना अधिक बढे रकबे में सिंचाई की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि शेष दिनों में तालाब में पानी संग्रहीत कर लें, यदि तालाब न हो तो तालाब का निर्माण कर लें। उन्होंने कहा कि मैंने अपने खेतों में ऐसा किया है इसलिए इसका अनुभव आपसे साझा कर रहा हूँ। उन्होंने कहा कि नदी-नालों के किनारे इस तरह से सोलर योजनाओं से रबी फसल भी ले सकेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने किसानों से चर्चा भी की।
किसानों ने उन्हें बताया कि यहां बोरेंदा में इस योजना के आ जाने से वे गेंहूं बो सकेंगे। बोरेंदा के किसान श्री नरेंद्र कुमार ने बताया कि इनका चार एक? का रकबा इससे विकसित होगा। और वे चना तथा गेंहूं की फसल ले सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ सालों तक इसका मेंटेनेंस क्रेडा के द्वारा होगा। बाद में आपको इसका मेंटेंनेंस करना होगा। इसके लिए समिति बना लीजिए, ये आपके लिए काफी उपयोगी होगा।
मुख्यमंत्री से इस अवसर पर चुलगहन और ओदरागहन के ग्रामीणों ने भी सौर सामुदायिक योजना की माँग की। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही इसकी घोषणा भी कर दी। उन्होंने कहा कि तकनीकी पक्षों का अध्ययन कर दक्षिण पाटन में नदी-नालों के किनारे लिफ्ट इरीगेशन की सुविधा आरंभ करने के निर्देश अधिकारियों को दिये जाएंगे। इससे बहुत से गांवों में सिंचाई सुविधा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि खर्रा नाला, तेलीगुंडरा, जरवाय जैसे क्षेत्रों में इस तरह के सर्वे किये जाएंगे। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज ग्राम रानीतराई में दक्षिण पाटन के लिए सिंचाई सुविधाओं हेतु एवं कटाव रोकने की महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने 22 करोड़ रुपये की लागत से खारुन के बायीं ओर तटबंध बनाने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि धमतरी की ओर से यह तटबंध बन चुका है। पाटन से लगे गांवों में कटाव की वजह से यह मांग आ रही थी। अब यह समस्या दूर हो सकेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 5 करोड रुपये की लागत से खपरी, ओदरागहन, चुलगहन में सौर सामुदायिक योजना से प्रोजेक्ट बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां नदी नालों में लिफ्ट इरीगेशन की गुंजाइश है वहां परीक्षण कराकर प्रोजेक्ट स्वीकृत किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्यामाचरण शुक्ल कहते थे कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी दे दें, वे अपना विकास स्वयं कर लेंगे। हमारी सरकार की प्राथमिकता है किसानों के लिए अधिकाधिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना। धान की खेती बढने से इसकी मांग और बढी है। दक्षिण पाटन में तांदुला तंत्र से पानी आता है लेकिन टेल एंड तक सिंचाई की गुंजाइश काफी कम हो जाती है। नदी तथा नालों में सोलर लिफ्ट योजनाएं चलाई जाएंगी। इनकी सिंचाई क्षमता बढाने के लिए तालाबों में जल भरा जाएगा। तालाब नहीं होने पर तालाब खुदवाने की प्रक्रिया की जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई सुविधा की गुंजाइश काफी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि भूमिगत जल का स्तर बढाने के लिए नरवा योजना के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। इनके साथ सोलर योजनाएं आरम्भ होने से सिंचाई का रकबा बढाने में बडी मदद मिलेगी।उन्होंने कहा कि आज मैंने बाडी देखी। केसरा, कौही, बोरेन्दा में स्वसहायता समहों की महिलाओं ने बहुत अच्छा काम किया है। उनकी बाडी में कई प्रकार की सब्जी लग रही थी। उनके चेहरे पर उत्साह था। बाडी योजना महिलाओं को उत्साह भी दे रही है और आर्थिक रूप से मजबूत भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि हम ऐसी योजनाओं पर कार्य कर रहे हैं जिससे स्वावलंबी गांव तैयार हो सकें। आर्थिक स्तर बढे। इसमें भागीदारी भी ग्रामीणों की ही है। गौठान के संचालन की जिम्मेदारी गौठान समिति की है यह ऐसा मॉडल है जिससे खेती और पशुपालन दोनों को ब?ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोबाइल मेडिकल यूनिट आरम्भ हो जाने से ग्रामीण अंचल के लोगों को विशेष रूप से मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा कि पाटन में इंग्लिश मीडियम स्कूल भी आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है। 6 स्कूलों के आरम्भ होने से लोग शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल में भी बच्चों को पढा सकेंगे।
राजनांदगांव / शौर्यपथ / लोकसभा सांसद एवं दिशा के अध्यक्ष संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केन्द्र प्रवर्तित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। बैठक में संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी, अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू, महापौर श्रीमती हेमा देशमुख, राजनांदगांव विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी एवं कलेक्टर श्री टोपेश्वर वर्मा उपस्थित थे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने केन्द्र शासन की योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उपस्थित दिशा के सदस्यों ने सकारात्मक ढंग से जनहित से जुड़े मुद्दों और आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के विकास से संबंधित विभिन्न बातों पर चर्चा की। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए सुझाव भी दिए। सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
सांसद ने कहा कि शासन द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं लागू की गई है। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा दायित्व है। इन योजनाओं के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद के हित में कार्य कर उनके जीवन स्तर को बेहतर बना सकते हैं। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि कोविड-19 के दौरान जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग सहित सभी लोगों ने अच्छा कार्य किया है। इसके लिए सभी बधाई के पात्र है। जिले के विकास के लिए विधायक, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं सभी अधिकारी एक साथ समन्वित तरीके से कार्य करें तो शासन की महत्वपूर्ण योजना का क्रियान्वयन बेहतर तरीके से हो सकेगा। उन्होंने कहा कि दिशा के इस बैठक में विकास कार्यों के लिए सार्थक चर्चा हुई है। समाज, गांव व जिले के विकास के लिए एक साथ सार्थक बातचीत होने से योजनाओं में आने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। हमें अपने देश के विकास की दिशा में अग्रसर होकर कार्य करना होगा।
बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी, दीन दयाल अंत्योदय योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, अटल मिशन फॉर रिजूवेनेशन एंड अर्बन ट्रांसफोर्मेशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, ई-राष्ट्रीय कृषि बाजार, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड-डे मील स्कीम, समेकित बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना - बीपीएल परिवारों के लिए एलपीजी कनेक्शन, राष्ट्रीय खाद्य सुरखा का कार्यान्वयन, त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। विभागीय अधिकारियों ने इन योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी दी।
सांसद संतोष पाण्डेय ने राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा यह शासन की महत्वपूर्ण योजना है। इसे सभी तक पहुंचाना हमारा दायित्व है इसे पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत सड़क बनाने के लिए स्वीकृत मिली है और इसमें कार्य चल रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारी को समय-सीमा में व गुणवत्तापूर्ण निर्माण के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।
संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत ओडीएफ के तहत अनेक ग्रामों में कार्य शेष है, इस पर गंभीरता से कार्य करें। डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने प्रधानमंत्री सृजन विकास कार्यक्रम के बारे में कहा कि इसके अंतर्गत ऐसे कार्यों तथा युवाओं का चयन किया जाए जो स्थानीय हों और कार्य करने के लिए तैयार रहें। महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने कहा कि वर्तमान में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इन युवाओं को योग्य बनाकर उन्हें रोजगार दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने बताया कि जिले में मनरेगा के अंतर्गत लक्ष्य से अधिक मजदूरों को मजदूरी का भुगतान किया गया है। वहीं फसल बीमा योजना के अंतर्गत लगभग 45 हजार हितग्राहियों को बीमा राशि दी जा चुकी है। जिन किसानों की राशि शेष है उन्हें जल्दी ही भुगतान कर दिया जाएगा।
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 38 सड़के स्वीकृत हुई हैं। जिसकी लंबाई 342.15 किलो मीटर है। इनमें 37 सड़कों में कार्य प्रगति पर है। नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निकाय क्षेत्र में मोर जमीन मोर मकान के अंतर्गत 6 हजार आवास स्वीकृत है। इनमें 2563 पूर्ण हो चुके हैं। वहीं मोर मकान मोर चिन्हारी के अंतर्गत 353 आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत 41 हजार 707 मकान पूर्ण किए जा चुके हैं। उप संचालक कृषि ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख 60 हजार 70 किसानों का बीमा कराया गया है। इनमें 1 लाख 73 हजार 762 अऋणी तथा 32 हजार 308 ऋणी किसान शामिल हैं। वहीं मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत बच्चों को लगातार सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि जिले में राशन कार्ड बनाने का कार्य निरंतर प्रगति पर है। वर्तमान में जिले में 3 लाख 10 हजार 719 राशन कार्ड प्रचलित है। वहीं निगम क्षेत्र में 3 लाख 85 हजार 80 राशन कार्ड प्रचलित है।
बैठक में खैरागढ़ विधायक प्रतिनिधि विनोद ताम्रकार, जनपद पंचायत अध्यक्ष, सरपंच, जनप्रतिनिधि सहित सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तनुजा सलाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
मुंबई / शौर्यपथ / एनडीए की पूर्व सहयोगी और उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना ने सोमवार को अपने मुखपत्र सामना में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों और बिहार विधानसभा चुनावों की तुलना करते हुए कहा कि अच्छा होगा कि भारत भी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार से कुछ सीख ले. पार्टी ने कहा, 'ट्रंप राष्ट्रपति पद के हकदार कभी नहीं थे. अमेरिकी जनता ने ट्रंप को लेकर चार साल पहले जो गलती की थी, उसे ठीक कर लिया है. वो एक वादा भी पूरा नहीं कर पाए. अगर हम भी ट्रंप की हार से कुछ सीख पाएं तो अच्छा होगा.'
पार्टी ने कहा कि अमेरिका में कोविड-19 से ज्यादा बड़ी महामारी बेरोजगारी की फैली हुई है. हालांकि ट्रंप समाधान ढूंढने के बजाय असमानता का मजाक उड़ाते रहे और अपना राजनीतिक राग अलापते रहे. सामना के संपादकीय में लिखा है, 'अमेरिका में सत्ता बदल गई है. बिहार में सरकार के खिलाफ माहौल चरम पर है. विधानसभा चुनावों में नीतीश के नेतृत्व वाली NDA साफतौर पर हार रही है. देश में और कोई विकल्प नहीं है और लोगों को नेताओं को इस भ्रम से बाहर निकालना होगा.'
शिवसेना ने कहा, 'यह भूलना नहीं चाहिए कि ट्रंप का स्वागत हमारे देश में कितनी गर्मजोशी से किया गया था. हमारे देश में गलत व्यक्ति के साथ खड़े होने का संस्कार नहीं है, लेकिन फिर भी ऐसा किया जा रहा है.' सेना ने कहा, 'जो बाइडेन अब राष्ट्रपति बनेंगे और भारतीय मूल की कमला हैरिस को अमेरिका का उप-राष्ट्रपति चुना गया है. ट्रंप ने उनकी उपलब्धियों की आलोचना की, उन्होंने एक महिला का सम्मान नहीं किया और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी हैं, जो ऐसे शख्स के साथ खड़े रहे.'
पार्टी ने लिखा, 'भारत ने चाहे कैसे भी 'नमस्ते ट्रंप' का आयोजन किया हो, अमेरिका के समझदार लोगों ने ट्रंप को 'बाय-बाय' कहकर अपनी गलती सुधार ली है. इसी तरह पीएम मोदी, नीतीश कुमार जैसे नेता भी बिहार चुनावों में तेजस्वी यादव के आगे टिक नहीं पाए हैं.'
नई दिल्ली / शौर्यपथ / हैदराबाद कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच 19 साल की ऐश्वर्या रेड्डी ने कॉलेज की अपनी क्लास को जारी रखने के लिए परिवार से एक लैपटॉप का इंतजाम, भले ही वह सेकंडहैंड हो, करने का कहा था, लेकिन परिवार के लोग ऐसा करने में असफल रहे. इससे दुखी होकर दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज की छात्रा ने पिछले सप्ताह अपने गृहनगर तेलंगाना में खुदकुशी कर ली. ऐश्वर्या की ओर से छोड़ा गया सुसाइड नोट कोरोना वायरस के शटडाउन के दौरान उसके जैसे हजारों परिवारों और स्टूडेंट की आर्थिक परेशानी की पीड़ा को बयां करता है. ऐश्वर्या के पिता मोटसाइकिल मैकेनिक हैं, वे कहते हैं, उन्होंने किसी तरह से पैसों का इंतजाम करके अपनी बेटी की पढ़ाई का इंतजार किया था. ऐश्वर्या ने कक्षा 12 में 98.5 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और परिवार को उस पर नाज था. उसकी मां सुमथि रेड्डी कहती है, 'मेरी प्रतिभावान बेटी जैसे हालात से गुजरी, वैसा किसी की भी बेटी के साथ नहीं होना चाहिए.'
मैथ्स ऑनर्स की सेकंड ईयर की स्टूडेंट फरवरी में स्कूल-कॉलेज बंद किए जाने के बाद घर लौट गई थी. अक्टूबर माह में उसने अपने पिता से यह कहते हुए लैपटॉप का इंतजाम करने का आग्रह किया था कि मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्लास अटेंड करना बहुत मुश्किलभरा हो रहा है. पिता जी श्रीनिवास ने इस पर बेटी से कुछ दिन इंतजार करने को कहा था. इसे बाद ऐश्वर्या ने इस बारे फिर कभी नहीं कहा. पिछले मंगलवार को जब परिवार के लोग लिविंग रूप में एकत्र थे, वह दूसरे के एकमात्र दूसरे रूम में गई और खुदकुशी कर ली. तेलुगु भाषा में डेथनोट में उसने लिखा, 'मेरे कारण परिवार को बहुत खर्च उठाने पड़ रहे हैं. मैं उन पर बोझ हूं, मेरी पढ़ाई बोझ बन गई है. यदि मैं पढ़ नहीं सकतीतो मैं जीवित नहीं रह सकती. कृपया यह ह सुनिश्चित करने का प्रयास करें कि INSPIRE स्कॉलरशिप कम से कम एक साल के लिए दी जाए.'
सुमथि रेड्डी कहती हैं कि परिवार को इस बात का अहसास नहीं था कि वह (बेटी ऐश्वर्या) इतने चुपचाप 'चली' जाएगी. उन्होंने कहा, 'हमारी आर्थिक स्थिति के कारण वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी. उसे अपनी पढ़ाई के लिए दिल्ली जाना था, उसकी सभी दोस्त ने जाना शुरू कर दिया था. हम लोग लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पैसे का इंतजाम नहीं कर सके. ऐसे में वह डिप्रेशन में आ गई.' परिवार ने बताया ऐश्वर्या को मार्च में 1.2 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलनी थी लेकिन इसमें देर हो गई. INSPIRE स्कॉलरशिप, विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय की ओर से प्रदान की जाती है. पिता जी. श्रीनिवास रेड्डी ने बताया, 'वह सिविल सर्विसेस के एक्जाम में बैना चाहती थी लेकिन उसे चिंता सता रही थी कि हम उसकी पढ़ाई का खर्च वहन नहीं कर पाएंगे.'परिवार ने उसके कॉलेज एडिमशन के लिए एक बेडरूम का घर गिरवी रख दिया था. कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के बाद से उसके परिवार का काम अच्छा नहीं चल रहा था, इसके कारण वह चिंतित थी. ऐश्वर्या की छोटी बहन वैष्णवी ने स्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी ताकि बड़ी बहन कॉलेज जा सके. पेंसिल स्कैच से भरी ऐश्वर्या की बुक दिखाते हुए उसने कहा, 'खाली समय में उसे यह करना पसंद था.' स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया का कहना है कि स्कॉलरशिप में हुई देर केंद्र सरकार की लापरवाही को दर्शाता है.
धर्म संसार / शौर्यपथ / कार्तिक मास की एकादशी को रमा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस दिन महालक्ष्मी की पूजा करने का विधान है। रमा एकादशी के दिन व्रत और पूजा करने से मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की भी कृपा मिलती है। इस बार एकादशी तिथि 11 नवंबर की रात 3 बजे शुरू होगी और 12 नवंबर तक रहेगी। माता लक्ष्मी के नाम रमा पर इस एकादशी का नाम रमा एकादश पड़ा। आपको बता दें कि रमा एकादशी दिवाली से चार दिन पहले आती है। इसलिए इस एकादशी की पूजा के साथ ही दिवाली का उत्सव भी शुरू हो जाता है।
हिंदू शास्त्रों में एकादशी को शुभ तिथियों में से एक माना गया है। यह एक महत्वपूर्ण एकादशी हैं क्योंकि माता लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के साथ कुछ ही एकादशी पर की जाती है। ऐसी मान्यता है कि एकादशी का व्रत एक दिन पहले से ही शुरू होता है इसलिए दशमी के दिन सूर्यास्त से पहले भोजन ग्रहण कर लेना चाहिए। एकादशी पर सुबह भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इसके बाद पूरे दिन ग्रहण नहीं किया जाता है। व्रत का पारण अगले दिन किया जाता है।
सेहत / शौर्यपथ / वजन कम करने के लिए हेब्रेकफस्ट करना बहुत जरूरी है। जो खाना आप सुबह ब्रेकफास्ट में लेते हैं, वह आपको पूरे दिन के लिए ऊर्जा देता है। ब्रेकफास्ट स्किप करने से आपका वजन घटने की बजाय बढ़ सकता है। इसलिए शरीर को ऊर्जा देने के लिए हमें प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाना चाहिए। खाने में आपकी खराब पसंद आपके शरीर के पाचन तंत्र पर प्रभाव डाल सकती है।
इसलिए हमें डाइट का चुनाव बहुत ही समझदारी से करना चाहिए। खासकर अगर बात आपके वजन को कम करने को लेकर हो। वजन कम करने के लिए आपको नाश्ते में प्राकृतिक चीजों को उनके ही असली रूप में हीखाना चाहिए।
वजन कम करने की सोच रहे हैं तो कभी भी पैक किए हुए अनाज और फ्रूट जूस का इस्तेमाल न करें। दरअस इनमें सुगर जरूर होती है। वजन कम करने के लिए जरूरी है कि हम यही कैलोरी और पोषक तत्व लें, इसलिए इन चीजों को नाश्ते में नहीं लेना चाहिए। कुछ लोग नाश्ते में एनर्जी ड्रिंक भी लेते है, वजन कम करने की सोच रहे लोगों को इन चीजों से परहेज करना चाहिए।
लो फैट स्नैक: लो फैट स्नैक सुनने में अजीब सा लगता है, लेकिन इसमें शुगर औऱ नमक काफी ज्यादा होता है, क्योंकि इनसे ही उनमें फ्लेवर आता है और उन्हें प्रिजर्व किया जाता है।
वजन कम करने के दौरान बाहर की सलाद बिल्कुल भी न लें। दरअसल बाहर की सलाद मायोनीज से सजाई गई होती हैं, जो आपके वजन को कम करने के लिए सही नहीं। इसी तरह अगर आप सूप खाना चाहते हैं तो पैकेट के सूपे की जगह घर में बनाया हुआ सूप लें।
खेल / शौर्यपथ / ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में सनराइजर्स हैदराबाद के हेड कोच टॉम मूडी को लगता है कि दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले साल तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेड करना सबसे बड़ी 'गलती' है। दिल्ली ने पिछली साल ट्रेंट बोल्ट और अन्य खिलाड़ियों की जगह आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे को अपनी टीम में शामिल किया था। बोल्ट के आने के बाद मुंबई की बॉलिंग लाइनअप काफी मजबूत हो गई है और टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है।
बोल्ट इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं और जसप्रीत बुमराह के साथ टीम की सफलता का एक अहम कारण भी हैं। मुंबई ने आईपीएल 2020 के फाइनल में जगह बना ली है और वो अपने पांचवें आईपीएल खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है। बोल्ट ने अभी तक 14 मैचों में 22 विकेट लिए हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो से बात करते हुए टॉम मूडी ने कहा कि एक वक्त पर दिल्ली कैपिटल्स शायद यह नहीं जानते थे कि टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। बोल्ट मुंबई की तरफ से खेलते हुए बेहद खतरनाक साबित हुए, क्योंकि यूएई में ऐसा वेन्यू था जहां गेंद बहुत ज्यादा स्विंग करती है।
मूडी ने बोल्ट को पावरप्ले का बेस्ट बॉलर करार दिया। मूडी ने कहा कि बोल्ट आईपीएल में सबसे अच्छे पावरप्ले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने अपने बेहतर प्रदर्शन से मुंबई को पूरे टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम बना दिया है। बोल्ट ने पहली क्वालीफायर में दिल्ली को हराने में अहम भूमिका निभाई थी। दिल्ली और मुंबई के बीच आईपीएल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को दुबई में खेला जाएगा। मुंबई ने छठी बार फाइनल में जगह बनाई है जबकि दिल्ली पहली बार फाइनल में पहुंची है।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
