
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
मनोरंजन / शौर्यपथ / भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर फैन्स के साथ अपने वीडियोज शेयर करती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने नोरा फतेही के गाने ‘लगदी लाहौर दी’ पर सिजलिंग डांस किया, जिसे देखने के बाद फैन्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया है। तारीफ की जगह लोग उन्हें बेकार बता रहे हैं। साथ ही मोनालिसा के मेकअप की भी बुराई कर रहे हैं।
डांस वीडियो शेयर करते हुए मोनालिसा लिखती हैं, “ऐटीट्यूड हां”। इसपर एक यूजर लिखते हैं, “गाना भी खराब कर दिया।” वहीं, एक और यूजर लिखते हैं, “बहुत गंदा दिख रहा है फेस। क्या बेकार के वीडियो डाला करती हो?”
इसके अलावा एक और यूजर लिखते हैं, “क्या घटिया सा डांस कर रही हो? कुछ भी इंस्टाग्राम पर डालती हो। बस थोड़ा सा हिलकर एक्सप्रेशन दिखा देती हो। इतना घटिया डांस, बकवास वीडियो डालती हो एकदम देसीपन से भी घटिया।”
बता दें कि इससे पहले मोनालिसा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के गाने 'तारीफां' पर जलवे बिखेरती दिखाई दी थीं। ‘लगदी लाहौर दी’ गाना नोरा फतेही का है। यह फिल्म ‘स्ट्रीट डांसर 3D’ का गाना है।
दुर्ग / शौर्यपथ / दुर्ग निगम की सामान्य सभा नई सरकार के सत्ता सँभालने के 10 माह बाद हो रही है . इन दस महीनो में अगर देखा जाए तो निगम के कार्यो में ऐसे कई फैसले निगम महापौर ने लिए उसके लिए वो स्वयं तो प्रशंसा के हकदार है किन्तु इन दस माह में ऐसे कई कार्य हुए जो विपक्ष के लिए मुद्दा बन सकते है . ऐसे कई मामले इन दस माह में आये जिसमे शहर के विधायक निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नजर आये ऐसे कई मामले सामने आये जब शहर के विधायक ने प्रशासनिक कार्यो पर ऊँगली उठाई . इन दस माह में शंकर नाला सफाई का मामला उसमे वर्तमान शहरी सरकार से ज्यादा इच्छा शक्ति आयुक्त बर्मन की रही जिस सिरे से निगम आयुक्त ने कड़ी दर कड़ी नालो की सफाई करवाई वो भाजपा के शासन काल से शुरू होकर कांग्रेस के शासन काल तक चली इस लिए शहर के नालो की सफाई का श्रेय दोनों ही दल को नहीं जाता . रही बात व्यवस्था की तो निगम की शहरी सरकार के लिए सबसे ज्यादा परेशान करने वाला सवाल सत्ता आने के बाद 10 महीने के समय बीत जाने पर भी प्रदेश के मुख्यमंत्री की महती योजना गौठान को अभी तक पटरी पर नहीं लाया गया , कोरोना काल के बाद शहर एक सामान्य रफ़्तार पर चल रहा है किन्तु कोरोना काल के समय शहर के सडको पर जो अतिक्रमण सब्जी वालो ने किया आज वो बरकऱार है और इस पर निगम सरकार का स्वास्थ्य विभाग कार्यवाही के नाम पर मौन है आज शहर के सबसे सुंदर गौरव पथ पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है जिस पर विभाग मौन है , , कोरोना आपदा के समय मुफ्त राशन की योजना दुर्ग निगम महापौर की थी जिसकी सराहना प्रदेश के मुखिया ने भी की किन्तु राशन में निम्न स्तरीय सामान का वितरण सत्ता पक्ष के लिए एक फ ांस बन सकता है . ऐसा नहीं है कि निगम की शहरी सरकार के मुखिया ने सार्थक पहल नहीं की किन्तु सामन के वितरण में आये दिन जो विवाद रहे उस पर लगाम लगाने में शहरी सरकार के जिम्मेदार प्रभारी मौन रहे , अमृत मिशन की ही बात करे तो अमृत मिशन के कार्य प्रणाली पर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर शहर के विधायक आये दिन सवाल उठाते रहे जबकि विधायक भी उसी पार्टी से सम्बन्ध रखते है जिस पार्टी से दुर्ग निगम की शहरी सरकार है .
चुने हुए जनप्रतिनिधि की बात को महत्तव नहीं देने का आरोप जनप्रतिनिधि कई बार निगम प्रशासन पर लगा चुके है जिससे आम जनता के मन में भी असमंजस की स्थिति है कि निगम की शहरी सरकार ही अगर प्रशासन से काम नहीं करवा पा रही तो आम आदमी का क्या होगा .
सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य अधिकारी की कार्य प्रणाली पर सत्ता में बैठी सरकार ने ही कई बार परोक्ष अपरोक्ष आरोप लगा दिए किन्तु व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ जो एक विरोधी सन्देश के रूप में आम जनता के पास गया . कहने को तो गौठान का निर्माण हो गया किन्तु आज भी बाज़ार क्षेत्र में आवारा गाय / बैल का हुजूम है जो किसी भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है इस पर भी निगम की शहरी सरकार घेरे में आ सकती है .
दुर्ग निगम में सबसे महत्तवपूर्ण विभाग पीडब्ल्यूडी का होता है किन्तु विगत दस माह में सबसे ज्यादा विवादित विभाग कोई रहा तो वो पीडब्ल्यूडी विभाग ही रहा जबकि दुर्ग निगम में सबसे वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद का तमगा जिस वार्ड पार्षद के पास है उसी के पास पीडब्ल्यूडी का विभाग है किन्तु इस विभाग के कार्यो में आये दिनों नए नए विवाद की स्थिति उत्पन्न होते रहती है विगत दस माह में संधारण मद का भरपूर उपयोग हुआ और किस कार्य के लिए हुआ इसकी जानकारी विभाग देने में आनाकानी करती नजर आती है . पीडब्ल्यूडी विभाग में विगत दस महीनो में ऐसे कई कार्य हुए जिसकी निविदा बाद में निकलती और कार्य पहले शुरू हो जाता जिससे यह तो स्पष्ट हो ही गया कि कार्य मनपसंद ठेकेदारों को देने की प्रथा इन दस महीनो में बड़ी तेजी से अपने विकराल रूप में बड़ी वो भी तब जबकि निगम के शहरी सरकार में सबसे अनुभवी पार्षद के हांथो में पीडब्ल्यूडी का प्रभार रहा है .
एक तरफ अनुभवहीन महापौर द्वारा शहर की समस्याओ के हल के लिए लगातार प्रयास किया जाता रहा किन्तु मंत्रिमंडल के सदस्य कभी शौचालय ठेके में घिरते नजर आये तो कभी बिजली सामान की खरीदी मामले में ऊँगली उठी तो कभी जल व्यवस्था पर प्रभारी कटघरे में आये वही सबसे महत्तवपूर्ण विभाग पीडब्ल्यूडी में आये दिन कोई ना कोई घोटाला उजागर होने की खबर प्रकाशित होती रही .
विगत दस महीनो में शहर की जनता को महापौर तो हर जगह दिखे किन्तु कई प्रभारी निगम से नदारद तो कई प्रभारी अनुभवहीनता के कारण महापौर के आगे पीछे या निगम कार्यालय तक सीमित दिखे . एक बारगी देखा जाए तो निगम प्रशासन और दुर्ग विधायक के आपसी तालमेल की कमी का खामियाजा शहर की जनता को लगातार उठाना पड़ रहा है . अगर भविष्य में निगम प्रशासन और शहरी सरकार का तालमेल नहीं बैठा तो एक बार फिर शहर के महापौर पर रबर स्टैम्प महापौर का तमगा लग जाएगा जैसा कि भाजपा के पिछले दो महापौर के उपर रबर स्टैम्प महापौर का तमगा लगा था
वर्तमान की निगम सरकार को शहर के विकास के लिए निगम के पीडब्ल्यूडी विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित बाजार एवं जल विभाग पर खासी मेहनत करनी होगी अगर सुशासन देनी है जिसमे सबसे ज्यादा विवादित पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यो पर और इसमें चल रहे मनमानी कार्य मनचाहे ठेकेदार को देने की प्रणाली पर जिसके कारण लगातार निगम के इस विभाग पर बड़े कमीशन का आरोप लग रहा है .
प्रथम बार पार्षद व महापौर बनने के बावजूद आम जनता के संपर्क में रहना , विपक्ष की बातो को सुनना और कोई सार्थक हल निकलने का प्रयास करने प्रशासनिक व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों के बीच एक मजबूत सेतु की तरह कार्य करने के कारण विपक्ष महापौर पर तो कम किन्तु शहरी सरकार के कई विभागों की कार्य प्रणाली पर जरुर सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश करेगा अब देखना यह है कि सामान्य सभा की बैठक में मुख्य विपक्षी दल भाजपा के सवालों सहित निर्दलीय पार्षदों जिनकी भी एक लम्बी फौज है के सवालों का जवाब सत्ता पक्ष कैसे देगा और किस तरह सामान्य सभा में विकास के कार्यो को गति प्रदान करने के कार्यो पर मुहर लगेगी .
आज होने वाली सामान्य सभा में सबकी नजर स्वास्थ्य विभाग के कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवालों के जवाब और पीडब्ल्यूडी विभाग में हो रहे मनमानी पर सत्ता पक्ष का पक्ष क्या होगा यह जानने की हर कोई कोशिश करेगा . बरहाल जो भी हो नयी सरकार बनने के दस माह बाद होने वाली पहली सामान्य सभा की बैठक हर मायने में धमाकेदार होने की उम्मीद सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष और निर्दलीय पार्षद सभी लगा रहे है .
दुर्ग कोतवाली पुलिस द्वारा जुआरियों के खिलाफ कार्यवाही में 1 लाख 98 हजार 610 रुपए जब्त , 8 जुआरी गिरफ्तार
दुर्ग / शौर्यपथ / सट्टा जुआ के खिलाफ दुर्ग पुलिस पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन पर लगातार कार्यवाही कर रहा है . त्योहारी सीजन में जुआ सट्टा बड़े पैमाने पर चोरी छुपे खेले जाने की खबर मिलती ही रहती है . इस वर्ष पुलिस प्रशासन कई दिनों पहले से ही जुआ सट्टा पर लगाम लगाने मुहीम झेड चुका है और खबरियो की मदद से लगातार कार्यवाही जारी है उसी कड़ी में देर रात कोतवाली थाना दुर्ग के प्रशिक्षु डीएसपी विजय सिंग राजपूत की अगुवाई में एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के निर्देशन में दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा , जुआ , अवैध शराब के घटनाओं को देखते हुए जुआरियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा गया नगर नीरज स्कूल के पास मैदान दुर्ग में अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अभियान छेड़ कर रेड कार्यवाही की गई जिसमें युवा अभियान के तहत दिनांक 8.11.2020 को थाना दुर्ग में मुखबिर की सूचना पर गाडिय़ों से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 198610 रुपए जप्त कर कार्यवाही की गई .
उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत , निरीक्षक बृजेश कुशवाहा एएसआई बाबूलाल साहू एसआई भीखम साहू आरक्षक मनीष अग्निहोत्री नरेंद्र सहारे पंकज कुमार शहबाज खान खुर्रम वक्र्स महिला आरक्षक रामेश्वरी का सराहनीय योगदान रहा। जुआरियों (आरोपी ) के नाम निम्नानुसार है-
आरोपी -सोहेल खान .मोहम्मद सोहेल. मोहम्मद जावेद. तुषान्त चंद्राकर .कमलेश कुमार जैन .पप्पू साहू .गोलू गोस्वामी. देवदास
-स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों की खूब तारीफ की ,कहा दिवाली की शॉपिंग का सारा सामान यहां मौजूद , राजभवन में भी 200 दर्जन दीयों के पैकेट किये गए क्रय, सीएम हाउस में 4000 पैकेट दीयों का हुआ ऑर्डर, अब तक साढ़े चार लाख रुपये की बिहान बाजार से हुई बिक्री
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की धर्मपत्नी श्रीमती मुक्तेश्वरी बघेल एवं उनकी बिटिया श्रीमती स्मिता बघेल ने आज जिला पंचायत परिसर में लगे बिहान बाजार में दिवाली की शॉपिंग की। इस दौरान उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि दिवाली की शॉपिंग के लिए यहां सारा सामान मौजूद है। उन्होंने यहां से दीये, सजावटी सामग्री, मोमबत्ती आदी के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी खरीदे।इस मौके पर मौजूद जिला पंचायत सीईओ श्री सच्चिदानंद आलोक ने बताया कि अब तक यहां से साढ़े चार लाख रुपये की सामग्री की खरीदी हो चुकी है 86 समूहों ने अपने विभिन्न उत्पाद यहां डिस्प्ले किए हैं इनमें पूजा की पूरी थाली और सुंदर कलाकृतियां मौजूद हैं। अपने हुनर और कौशल से इन्होंने बहुत सुंदर पूजा की थाली तैयार की है। श्रीमती बघेल ने कहा कि आप लोगों ने बहुत अच्छा काम किया है। पूजा सामग्री बहुत सुंदर तैयार हुई है जिसके चलते काफी लोग आकर्षित हुए हैं।
सीईओ ने बताया कि इन उत्पादों की बिक्री तेजी से हो रही है। राजभवन में 200 दर्जन दीयों के पैकेट आर्डर किये गए हैं सीएम हाउस में 4000 पैकेट स्व सहायता समूह की महिलाओं से बिहान बाजार के माध्यम से खरीदे गए हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि यहां पर बिहान बाजार में शहर के बीचो-बीच हमें बहुत अच्छा स्पेस मिला है। काफी संख्या में ग्राहक आ रहे हैं पहले दिन जो ग्राहक यहां आए थे उन्होंने हमारे उत्पादों की तारीफ की होगी, इससे अगले 2 दिनों में काफी संख्या में ग्राहक हमारे यहां सामान खरीदने आ रहे हैं। हम लोग काफी खुश हैं जिला पंचायत ने हमारे लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है। सबसे खुशी की बात यह है कि हमारे छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की काफी तारीफ हो रही है। हम लोग यहां पर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का एक पूरा सेट विक्रय कर रहे हैं। एक साथ बहुत सारे परंपरागत आइटम होने की वजह से हमारा गिफ्ट पैक काफी आकर्षक है। इसके साथ ही उसमें वैरायटी काफी मौजूद है इसमें खुरमी, बीरिया, पीडिया आदि आइटम शामिल है जो परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजन है और लोगों को काफी लुभाते हैं क्योंकि यह काफी श्रम साध्य कार्य है और एक साथ इतने सारे व्यंजनों का बनाया जाना घर में संभव नहीं होता लेकिन छत्तीसगढ़ी घरों में लोग इसे काफी चाव से खाते हैं। इसलिए लोग इसे बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं साथ ही एक और भी चलन लोगों में बढ़ा है कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन के गिफ्ट पैक अपने लोगों को दें तो वे परंपरागत व्यंजनों को गिफ्ट पैक के रूप में देने के लिए खरीद रहे हैं इससे हमारी बिक्री में काफी इजाफा हुआ है।
- आर जामगांव में जनसंपर्क अभियान में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा
- 7 लाख लोगों की क्वारन्टीन में रखकर व्यवस्था की, राज्य से गुजरने वाले नागरिकों की भी जरूरी व्यवस्था की
- सामाजिक व्यापारिक संगठनों, कोरोना वारियर एवं प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही
- मोबाइल मेडिकल यूनिट पहुंचेगी गांवों में, कलेक्टर को रूट बनाने के दिये निर्देश
- राजीव गांधी किसान न्याय योजना के किश्तों से ग्रामीणों को सही समय मे मिली मदद
- शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती पर किया स्मरण
दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज आर जामगांव में जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भी समाज के हर वर्गों के सहयोग से शासन ने लोककल्याण का कार्य जारी रखा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोधन न्याय योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सक्रिय रखा। मनरेगा के कार्य में हम अग्रणी रहे और 100 दिन रोजगार देने के मामले में दूसरे स्थान पर रहे।
इन तीनों योजनाओं के माध्यम से कोरोना के आर्थिक दुष्प्रभाव को कम करने मदद मिली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की किश्त ऐसे समय में दी गई जब किसानों को खेती किसानी के लिए राशि की जरूरत थी। गोधन न्याय योजना से कृषि के साथ पशुपालन को बढ़ावा मिलेगा जिससे अंततः किसान की आय में इजाफा होने का रास्ता खुलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी कलेक्शन में भी अक्टूबर महीने में छत्तीसगढ़ अग्रणी रहा। यह बताता है कि छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण को थामने में पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों, इस कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की अहम भूमिका रही। कड़ी धूप में संक्रमण का खतरा होने पर भी ये अपने कर्तव्य में जुटे रहे। बाहर से आने वाले 7 लाख लोगों की क्वारन्टीन में रखने की व्यवस्था की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से मांग आती है। इनका परीक्षण कर स्थापना की कार्रवाई की जाएगी। इसमें कुछ समय लग सकता है तब तक के लिए मोबाइल मेडिकल यूनिट रूट के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में चलेगी। इसमें डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ होंगे। साथ ही विभिन्न प्रकार के टेस्ट भी मौके पर ही हो सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौठान ग्रामीण अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित हो रहे हैं। यहां पर ऐसी गतिविधियों का संचालन करें जिससे स्थानीय बाजार की जरूरत पूरी हो सके। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शहीद नंदकुमार पटेल का भी स्मरण किया जिनकी आज जयंती है। साथ ही झीरम घाटी में शहीद हुए जनप्रतिनिधियों एवं जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ग्रामीणों की समस्याओं का भी समाधान किया।
पाटन में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों का रेनोवेशन वेदांता समूह की मदद से हुआ, लोकार्पण के पश्चात बच्चों से प्रश्न पूछे मुख्यमंत्री ने
दुर्ग / शौर्यपथ / बच्चे सबसे अच्छे, मुख्यमंत्री ने जब आर जामगांव में आंगनबाड़ी के बच्चों की क्लास ली तो ब्लैकबोर्ड में यह लिख दिया। बच्चों के साथ उनके यह बेहद आत्मीय क्षण थे मौका था पाटन विधानसभा में 101 आंगनबाड़ी केंद्रों के रेनोवेशन पश्चात लोकार्पण का। यह वेदांता समूह के सहयोग से हुआ। मुख्यमंत्री ने इस केंद्र की बड़ी तारीफ की। उन्होंने कहा कि इस ऑडियो विजुअल की सुविधा वाले केंद्र में बच्चों को कल्पनाशीलता विकसित करने में खेल खेल में सीखने में खासी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों से प्रश्न भी पूछे।
आंगनबाड़ी की दीवारों पशु पक्षियों के सुंदर तस्वीरों से सजी थी। मुख्यमंत्री एक एक कर इनके बारे में पूछते रहे और बच्चे उत्साह से जवाब देते रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी पहली ऐसी जगह होती है जहां घर से परे बच्चे पहली बार देर तक रुकते हैं। यह सुंदर हो, सुविधापूर्ण हो, मनोरंजक हो तो बच्चों को बहुत अच्छा लगता है। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बच्चों को गिफ्ट भी दिये। उल्लेखनीय है कि लोकार्पित होने वाले केंद्रों में ऑडियो विजुअल क्लास के लिए टीवी सेट आदि की व्यवस्था की गई है। हाइजिनिक किचन बनाया गया है। वाटर फ़िल्टर की सुविधा है। एक मॉडल आंगनबाड़ी के अनुकूल बड़ा सुंदर माहौल यहां बनाया गया है।
यहां मौजूद जिला कार्यक्रम अधिकारी विपिन जैन ने बताया कि यहां की कार्यकर्ता श्रीमती मोहिनी म्हस्के और सहायिका श्रीमती देवेंद्री श्रीवास ने सुपोषण को लेकर बहुत अच्छा काम किया है तथा अपने केंद्र को कुपोषण से मुक्त किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने दोनों का सम्मान किया। इस मौके पर संभागायुक्त टीसी महावर, आईजी विवेकानंद सिन्हा, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
दुर्ग / शौर्यपथ / शहरी सरकार के गठन के १० माह बाद आखिरकार सामान्य सभा की बैठक सोमवार दिनांक 9 नवम्बर को आयोजित समान्य सभा की पहली बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने व जनहित के तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा बजट पर व्यापक चर्चा कि अंतिम तैयारी को लेकर आज भाजपा पार्षदों कि महत्वपूर्ण बैठक पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर की मौजूदगी में हुई जिसमें उपस्थित सभी 16 पार्षदों ने अपनी भूमिका को लेकर विस्तृत विचार विमर्श किया.
नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन भी उपस्थित थे बैठक में एजेंडे से लेकर बजट में दिए सभी विभागों प्रस्तावित आंकड़ों व योजनाओं पर विस्तावर अध्ययन करते हुए प्रत्येक विषयों पर अपनी बात बेबाकी से रखने का निर्णय लिया गया ।
इस अवसर पर पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर ने भाजपा पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विगत 10 माह के कांग्रेस शासनकाल में विकास कार्य ठप्प हो गए है सफाई व्यवस्था चरमरा गई है भरी दीपावली के त्योहार में सफाई कर्मियों को अपनी छोटी छोटी मांगो के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है पूर्व के परिषद में प्लेसमेंट कर्मियों के बढ़ाए गए वेतन भी लागू नहीं कर पा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट अमृत मिशन योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा दिए 147 करोड़ कि राशि से पेयजल आपूर्ति हेतु बिछाई जा रही पाईप लाईन बिछाने का कार्य अनियोजित ढंग से किए जाने व भरी त्योहार में जगह जगह गड्ढे से जनता परेशान है बजट में जो प्रस्ताव दिए गए है उन सभी खामियों को प्रमुखता से नेता प्रतिपक्ष के नेतृत्व में उठाते हुए एकजुटता प्रदर्शित करे व सदन में नियम व मर्यादा में रहकर अपनी बात प्रखरता से उठाए ताकि जनता के प्रति भाजपा कि विपक्ष बड़ी जिम्मेदारी प्रदर्शित हो सके .
बैठक में सभी पार्षदों ने सत्ता पक्ष को जनहित के मुद्दे में घेरने दमदारी से बात रखने कि अपील किया।इस अवसर पर नेताप्रतिपक्ष ने सभी पार्षदों को एजेंडा वार जानकारी कल बैठक के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी प्रदान किया बैठक में पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी मार्गदर्शन किया।
बैठक में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती गायत्री साहू, चन्द्रशेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर,कांशीराम कोसरे,नरेंद्र बंजारे,नरेश तेजवानी,चमेली साहू,लीना दिनेश देवांगन,मनीष साहू,अजित वैद्य,ओमप्रकाश सेन,पुष्पा गुलाब वर्मा,शशी द्वारिका साहू,हेमा शर्मा,कुमारी राकेश साहू आदि उपस्थित थे।
श्रमदान विशेष अभियान के तहत महापौर एवं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र पहुंचे तालाब परिसर, तालाब को सवारने सभी समाजसेवियों ने मिलकर किया सहयोग
भिलाई नगर/ शौर्यपथ / नगर पालिक निगम भिलाई के प्रमुख स्थल पर स्थित श्री गुरु नानक देव सरोवर जिसका पूर्व नाम भेलवा तालाब था, अब इसकी जिम्मेदारी गुरुद्वारा नानकसर कमेटी एवं समूह ने संभाल ली है, आज सफाई श्रमदान के आह्वान के तहत सभी ने मिलकर इस कार्य में अपना योगदान दिया! सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के 551 पावन प्रकाश पर्व 30 नवम्बर के तारतम्य मे गुरुद्वारा परिसर से लगे भेलवा तालाब को महापौर एवं भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव कि परिषद ने एमआईसी मे प्रस्तावित कर "श्री गुरु नानक देव सरोवर" का नया स्वरूप दिया है! अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा नानक सर नेहरू नगर पुरे छ.ग. मे अपने सेवा भाव धर्मार्थ अस्पताल के लिए जाना जाता है आने वाले समय मे सरोवर की स्वच्छता, सौंदर्य व गरिमा के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन निरंतर सबके सहयोग से सरोवर को विकसित करेगा, इसके कार्य योजना तैयार करने एवं आगे की रणनीति तैयार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन आज किया गया! आज के श्रम सेवा कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि कि आसंदी से देवेंद्र यादव ने महिलाओं के शौचालय की समस्या को देखते हुए विधायक निधि से परिसर मे शौचालय निर्माण की घोषणा की! इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्रजीत सिंग छोटू, समाजसेवी नेत राम, अग्रवाल, दीपक भाटिया एवं गिरीश बंसल उपस्थित रहे! इसके अतिरिक्त श्रम सेवा कार्यक्रम में नेहरू नगर रेजिडेंशियल संघ, पंचशील पंजाबी परिवार, भिलाई स्टील व्यापारी संघ, स्त्री सत संगत की महिलाओं, नेहरू नगर व्यापारी संघ, राधा कृष्ण मंदिर, शपथ फाउंडेशन के सभी लोगों का अमूल्य सहयोग रहा! विशेष रूप से गुरुद्वारा नेहरू नगर के पूर्व प्रधान अर्जुन दास पोप तानी, सुरजीत सिंग होरा, हरजीत सिंग, वर्तमान प्रधान तेजपाल सिंग, हरमिंदर सिंग, सुखबीर सिंग ब्रोका, एच एस रेखी, अमरीक सिंग दोसांज , पी.एस.बिंद्रा, सुखवंत सिंग, परताप सिंग, जगजोत सिंग, बलदेव सिंग, मनबीर सिंग, छ ग सिक्ख पंचायत के प्रधान जसबीर सिंग चहल, महासचिव गुरनाम सिंग कुका, हर मीत सिंग, बलदेव सिंग, सतीश अग्रवाल, बसंत चौबे, एल्डर मैन शमशेर बहादुर सिंह (काँचा), वार्ड पार्षद जे पी यादव, छाया पार्षद अतुल श्रीवास्तव उपस्थित थे! कार्यक्रम में अमरीक सिंग दोसांझ, मीत प्रधान गुरुद्वारा नेहरू नगर एवं बलदेव सिंह बोपाराय का विशेष सहयोग रहा! कार्यक्रम का सफल संचालन आभार प्रदर्शन सुखबीर सिंग ब्रोका कोसाध्यक्ष छ.ग. सिक्ख पंचायत ने किया! नगर पालिक निगम भिलाई से जोन आयुक्त सुनील अग्रहरि एवं सहायक अभियंता सुनील दुबे मौजूद रहे!
नई दिल्ली/ शौर्यपथ / बिहार विधान सभा की 243 सीटों के साथ-साथ 11 राज्यों की कुल 56 विधान सभा सीटों और बिहार की एक संसदीय सीट वाल्मीकिनगर में हुए उपचुनाव के नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. इन नतीजों के साथ ही देश और कई राज्यों की राजनीति की दशा और दिशा तय हो सकेगी. इन चुनाव परिणामों से यह भी तय होगा कि क्या नरेंद्र मोदी सरकार-2.0 और भाजपा के प्रति अभी भी लोगों का आकर्षण बरकरार है या नहीं?
एग्जिट पोल के रुझानों में बिहार में राजद नेता तेजस्वी यादव की अगुवाई वाले महागठबंधन को बढ़त मिलता हुआ दिखाया गया है. अगर ये रुझान चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तब राज्य में 15 साल पुरानी एनडीए सरकार न सिर्फ गिरेगी बल्कि एनडीए के सियासी समीकरण में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. कई दलों में टूट-फूट की भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. इसके साथ ही बीजेपी, जो अबतक नंबर तीन की पार्टी रह रही थी, सीधे नंबर दो पर आकर मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकती है.
बहरहाल, जिन 11 राज्यों की 56 विधान सभा सीटों पर उप चुनाव हुए हैं. उनमें मध्य प्रदेश की 28, गुजरात की आठ, उत्तर प्रदेश की सात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, नागालैंड और मणिपुर की दो-दो सीटें शामिल हैं. इनके अलावा छत्तीसगढ़, तेलंगाना और हरियाणा की एक-एक सीट भी शामिल है. इनके अलावा बिहार की वाल्मीकिनगर संसदीय सीट पर भी 7 नवंबर को उपचुनाव हुए हैं. जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन से ये सीट खाली हुई थी.
मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उप चुनाव हुए हैं. ये चुनाव राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार के लिए बेहद अहम है. इसके नतीजे पर चौहान सरकार टिकी है. उसे विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम नौ सीटों पर जीत दर्ज करनी होगी. फिलहाल 230 सदस्यों वाली एमपी असेंबली में भाजपा के 105 विधायक हैं. बहुमत के लिए 116 की जरूरत है. इसके अलावा यह उप चुनाव राज्य में ज्योतिरादित्य सिंधिया की भी सियासी किस्मत का फैसला करेगा.
नई दिल्ली / शौर्यपथ / अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने आंध्र प्रदेश के CM जगनमोहन रेड्डी के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की इज़ाजत देने से फिर इनकार कर दिया. उन्होंने अपने फैसले पर पुर्नविचार करने से इन्कार किया. उपाध्याय ने आंध्र प्रदेश के सीएम के सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस एनवी रमन्ना के खिलाफ आरोप लगाए थे.
BJP नेता अश्विनी उपाध्याय ने अवमानना कार्रवाई की मांग की थी। AG ने अपनी ओर से इन्कार करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता चाहें तो सुप्रीम कोर्ट का रुख कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट स्वतः संज्ञान लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर सकते हैं.
जगन मोहन रेड्डी ने सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ जज और हाइकोर्ट के जजों के खिलाफ CJI को चिट्ठी लिखी थी.वेणुगोपाल ने इससे पहले दो नवंबर को वकील अश्विनी उपाध्याय इस मामले में अवमानना कार्रवाई की इजाजत नहीं दी थी. गौरतलब है कि जगन मोहन ने 6 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश एसए बोब्डे को पत्र लिखकर सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ जज जस्टिस एनवी रमन्ना की शिकायत की थी. आंध्र के सीएम ने दावा किया था कि जस्टिस रमन्ना राज्य की निर्वाचित सरकार के खिलाफ काम कर रहे हैं. जस्टिस रमन्ना ने वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों में तेजी लाने का आदेश दिया था.
उन्होंने आरोप लगाया था कि सीनियर जज तेलगु देशम पार्टी के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के पक्ष में काम कर रहे हैं. जगन ने यह भी आरोप लगाया था कि जस्टिस रमन्ना हाईकोर्ट के जजों के साथ मिले हैं और वे भी उनके विरुद्ध काम कर रहे हैं. जस्टिस रमन्ना ने जिस याचिका पर आदेश दिया था वह अश्विनी उपाध्याय ने दायर की थी.
वेणुगोपाल ने कहा था कि प्रथमदृष्टया मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने का वक्त और इसे सार्वजनिक किया जाना, जस्टिस रमन्ना के सितंबर के आदेश की पृष्ठभूमि में लिखे जाने का संदेह पैदा करता है. जस्टिस रमन्ना ने मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी समेत आंध्र की सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों के खिलाफ लंबित मुकदमों में तेजी लाने का आदेश दिया था.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
