
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
नई दिल्ली /शौर्यपथ / बेगूसराय बिहार के लेनिनग्राद कहे जाने वाले बेगूसराय में वामपंथ की सियासी लड़ाई बेहद रोचक है. बीजेपी-JDU जहां अपने बागी उम्मीदवारों से परेशान है वहीं बेगूसराय की 7 विधानसभा में से 4 सीट को वाम दलों को देने से महागठबंधन में भी भितरघात की आशंका है. दूसरे शब्दों में कहें तो बेगूसराय की सियासी जमीन पर वामपंथ और दक्षिणपंथ के बीच सीधा मुकाबला चल रहा है..दोनों ही दलों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है, लेकिन NDA के सामने बड़ी चुनौती LJP के अलावा BJP और JDU के बागी हैं जो बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ यहां खुली बगावत कर रहे हैं.
निर्दलीय उम्मीदवार आशुतोष पोद्दार कहते हैं, 'यहां पिछडे वर्ग का नेता होना चाहिए लेकिन सांसद ने अपनी जाति को यहां ज्यादा तवज्जो दी है. इस बार 10 तारीख को पता चल जाएगा. ग्रैंड सेकुलर फ्रंट के AIMIM उम्मीदवारके चलते मुस्लिम वोटों के बिखराव को रोकना महागठबंधन के सामने बड़ी चुनौती है.इसी के चलते महागठबंधन की उम्मीदवार अनीता भूषण गांव-गांव की खाक छान रही हैं. महागठबंधन की ओर से कांग्रेस की प्रत्याशी अनिता भूषण कहती हैं, 'कब तक 15 साल दिखाकर लोगों को डराते रहेंगे. मुजफ्फरनगर में बालिकाओं का शोषण किसके राज में हुआ था.'
बेगूसराय के भूमि संघर्ष में वाम दलों के 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जिनकी याद में जगह जगह आपको इस तरह के तोरणद्वार दिख जाएंगे. अब इसी भूमि संघर्ष के दम पर 75 साल के पूर्व सांसद जगन्नाथ प्रसाद सिंह 7 में से 4 सीटों पर वामदलों को जिताने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं. पूर्व सीपीआई सांसद जगन्नाथ प्रसाद सिंह ने कहा, 'हमने भूमि संघर्ष किया.135 से ज्यादा नौजवानों का खून देकर सामंतों की तीन हजार एकड़ से ज्यादा जमीन पर लाल झंडा लगाकर लोगों को बसाया.'2015 में बेगूसराय की सात सीटों में से एक सीट पर बीजेपी और दो पर JDU ने जीत हासिल की थी. राष्ट्रीय जनता दल ने अपनी जीती हुई सीट छोड़कर वाम दलों पर दांव लगाया है. अब चुनावी परिणाम बताएंगे कि वोटर किसके साथ हैं.
शौर्यपथ / अच्छी सेहत के लिए हम क्या कुछ नहीं करते है, लेकिन सही खान-पान के साथ कुछ ऐसी बातें भी हमें ध्यान रखनी चाहिए जिसका सीधा असर हमारी हेल्थ पर पड़ता है। दरअसल हममें से ऐसे कई लोग है। जो दोपहर के खाने के बाद कुछ ऐसा कर जाते हैं, जो उनकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। वो क्या गलतियां है आइए जानते हैं...
1 आपने सुना होगा कि खाने के एकदम बाद पानी नहीं पीना चाहिए? अगर आप इसका पालन करते हैं तो ठी है, लेकिन अगर नहीं करते और पानी पी लेते हैं तो ध्यान रखें कि कभी ठंडा पानी न पिएं। खाना खाने के बाद यह पाचन बिगाड़ सकता है। अगर आपको पीना ही है तो गुनगुना पानी पिएं, यह पाचन को और बेहतर करेगा।
2 खाना खाने के बाद चाय या कॉफी पीना अगर आपको पसंद है, तो अफसोस कि यह आपकी बड़ी गलती है। इससे शरीर आहार में मौजूद आयरन को अवशोषित नहीं कर पाता और न ही प्रोटीन को पचा पाता है।
3 दोपहर का खाना खत्म करने के बाद अगर आप तुरंत अपने काम पर लौट जाते हैं और तेज चलना या अन्य गतिविधि करते हैं, तो यह भी गलती है। खाने के बाद कुछ देर रेस्ट करें उसके बाद ही एक्टिव हों, वह भी धीरे।
4 खाने के बाद कुछ घंटों तक फल, जूस या अन्य खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें। ये आपके पाचन की प्रक्रिया को बाधित कर देता है।
5 खाने के बाद लेटना ठीक नहीं है, ना ही धूम्रपान का सेवन ठीक है। यह तेजी से आपके पाचन तंत्र और शरीर को हानि पहुंचा सकता है।
लाइफस्टाइल / शौर्यपथ / अधिकतर लोग कहते हैं कि age is just a number। जी हां, उम्र सिर्फ एक नंबर ही तो है। किसी भी सच्चे रिश्ते में उम्र का फर्क कितना मायने रखता है? ज्यादातर लोग मानते हैं कि लड़के की उम्र लड़की से बड़ी होनी चाहिए ताकि दोनों के बीच आपसी समझ और तालमेल बना रहे। आपको क्या लगता है? क्या ये भ्रम नहीं है? बदलते वक्त के साथ अब लड़का, लड़की से बड़ा हो या लड़की, लड़के से उम्र में बड़ी हो ये मायने नहीं रखता। मायने ये रखता है कि दोनों की आपसी समझ कैसी है? वे दोनों एक-दूसरे से कितना प्यार करते हैं? एक-दूसरे के साथ कितने खुश हैं? ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज कपल हैं जिसमें लड़की, लड़के से बड़ी है और उनका रिश्ता काफी मजबूत भी है। वैसे भी कहते हैं कि प्यार में उम्र की सीमा नहीं होती है। यदि आप दोनों एक-दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं, एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझते हैं तो बाकी चीजें मायने नहीं रखतीं। बस आपको अपने रिश्तों को और मजबूत बनाने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। वो क्या है, आइए जानते हैं...।
कभी भी अपने पार्टनर को इस बात का एहसास न दिलाएं कि वे आपसे बड़ी हैं। शायद कभी उनको आपकी ये बात हर्ट भी कर जाए। आपके रिश्ते में उम्र नहीं, आप दोनों की आपसी समझ मायने रखती है, इस बात का ख्याल रखें। रिश्ते समझ और प्यार से मजबूत होते हैं।
महिलाएं हमेशा अपने पति से छोटी बने रहना चाहती हैं। वे हमेशा इस बात को लेकर कॉन्शियस रहती हैं और ये सब वे आपके लिए करती हैं।
अपनी पार्टनर को हमेशा स्पेशल होने का अहसास करवाएं। उन्हें इस बात का एहसास करवाएं कि वे आपके लिए बहुत खास हैं। इससे आप दोनों के बीच प्रेम और बढ़ेगा।
आपकी पार्टनर आपसे उम्र में बड़ी हैं, आप ये कहने में संकोच न करें। यदि आप अपने परिचित से ये बात छुपाते हैं, तो इसका यह मतलब है कि आप इस बात को लेकर कहीं-न-कहीं सोचते हैं। ये बात आपकी पार्टनर को बुरी भी लग सकती है इसलिए इसे बिलकुल नॉर्मल लें कि ये आपके लिए कोई बड़ी बात नहीं है। आप दोनों के बीच प्यार और समझदारी मायने रखती है, जो शायद ऐसे कपल के बीच भी न हो जो सेम एज के हों...।
सरप्राइज गिफ्ट आपके रिश्तों में और मधुरता लेकर आएगा। ऐसा करके आप अपने पार्टनर को खुश रख सकते हैं। आप चाहे तो सरप्राइज डिनर भी प्लान कर सकते हैं।
सेहत / शौर्यपथ /विटामिन-सी से भरपूर आंवला, हर मौसम में लाभदायक होता है। यह आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो फायदेमंद है ही, साथ ही इसके और भी कई फायदे हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आमतौर पर आंवले का प्रयोग अचार, मुरब्बा या चटनी के रूप में किया जाता है,लेकिन इसका अलग-अलग तरह से सेवन आपके लिए बेहद उपयोगी है। अगर आप नहीं जानते इस अनमोल फल के बारे में तो जरूर पढ़िए -
1 डायबिटीज के मरीजों के लिए आंवला बहुत काम की चीज है। पीड़ित व्यक्ति अगर आंवले के रस का प्रतिदिन शहद के साथ सेवन करे तो बीमारी से राहत मिलती है।
2 एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद फायदेमंद होता है। आंवला का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी से राहत मिलती है। इसके अलावा आंवले का जूस पीने से पेट की सारी समस्याओं से निजात मिलती है।
3 पथरी की समस्या में भी आंवला कारगर उपाय साबित होता है। पथरी होने पर 40 दिन तक आंवले को सुखाकर उसका पाउडर बना लें, और उस पाउडर को प्रतिदिन मूली के रस में मिलाकर खाएं। इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पथरी गल जाएगी।
4 रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर, प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी लाभप्रद होता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता।
5 आंखों के लिए आंवला अमृत समान है, यह आंखों की रौशनी को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके लिए रोजाना एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और मोतियाबिंद की समस्या भी खत्म हो जाती है।
6 बुखार से छुटकारा पाने के लिए आंवले के रस में छौंक लगाकर इसका सेवन करना चाहिए, इसके अलावा दांतों में दर्द और कैविटी होने पर आंवले के रस में थोड़ा सा कपूर मिला कर मसूड़ों पर लगाने से आराम मिलता है।
7 शरीर में गर्मी बढ़ जाने पर आंवल सबसे बेहतर उपाय है। आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। हिचकी तथा उल्टी होने की पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलेगी।
8 याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए सुबह के समय आंवला के मुरब्बा गाय के दूध के साथ लेने से लाभ होता है,
इसके अलावा आप प्रतिदिन आंवले के रस का प्रयोग भी कर सकते हैं।
9 चेहरे के दाग-धब्बे हटाकर उसे खूबसूरत बनाने के लिए भी आंवला आपके लिए उपयोगी होता है। इसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ, चमकदार होती है और झुर्रियां भी कम हो जाती हैं।
10 बालों को काला, घना और चमकदार बनाने के लिए आंवले का प्रयोग होता है, इसके पाउडर से बाल धोने या फिर इसका सेवन करने से बालों की समस्याओं से निजात मिलती है
सेहत /शौर्यपथ / मूंग की दाल अधिकांश घरों में बनाई जाती है और काफी पसंद भी की जाती है। वैसे तो सभी तरह की दालों में पौष्टिक तत्व होते हैं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि मूंग की दाल खाने से आपको कौन से फायदे मिलेंगे -
1 मूंग की दाल में भारी मात्रा में कैल्शियम, मैग्नेशियम, पोटैशियम और सोडियम होता है। साथ ही इसे खाने से विटमिन-सी, कार्ब्स, प्रोटीन और डायटरी फाइबर भी मिलता है।
2 मूंग की दाल खाने से एनीमिया की समस्या में राहत मिलती है और वजन कम करने में भी ये सहायक होती है।
3 मूंग की दाल का पानी पिने से फाफी देर तक पेट भरा रहता है और आप एनर्जेटिक भी फील करते हैं।
4 मूंग की दाल का पानी छोटे बच्चों के लिए भी फायदेमंद होता है, बच्चे इसे आसानी से पचा पाते हैं। ये बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कतती है।
5 अगर किसी को दस्त या डायरिया की समस्या हो गई हो, तो उन्हें 1 कटोरी मूंग दाल पिलाएं। इससे उनके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी साथ ही दस्त रूकने में मदद मिलेगी।
धर्म संसार / शौर्यपथ / हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। इस साल दिवाली 14 नवंबर को है। दिवाली के दिन लोग लक्ष्मीजी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। मान्यता है कि इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी पृथ्वी लोक पर विचरण के लिए आती हैं और लोगों पर कृपा बरसाती हैं। दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा को लेकर यूं तो कई तरह की पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं, जिनमें से एक साहूकार की बेटी से भी जुड़ी है।
पढ़ें दिवाली की पौराणिक कथा-
एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक गांव में साहूकार रहता था। उसकी बेटी हर दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने के लिए जाती थी। जिस पीपल के पेड़ पर वह जल चढ़ाती थी, उस पेड़ पर मां लक्ष्मी का वास था। एक दिन लक्ष्मीजी ने साहूकार की बेटी से कहा कि वह उसकी मित्र बनना चाहती हैं। लड़की ने जवाब में कहा कि वह अपने पिता से पूछकर बताएगी। घर आकर साहूकार की बेटी ने पूरी बात बताई। बेटी की बात सुनकर साहूकार ने हां कर दी। दूसरे दिन साहूकार की बेटी ने लक्ष्मीजी को सहेली बना लिया।
दोनों अच्छी सखियों की तरह एक-दूसरे से बातें करतीं। एक दिन लक्ष्मीजी साहूकार की बेटी को अपने घर ले आईं। लक्ष्मी जी ने अपने घर में साहूकार की बेटी का खूब आदर किया और पकवान परोसे। जब साहूकार की बेटी अपने घर लौटने लगी तो लक्ष्मीजी ने उससे पूछा कि वह उन्हें कब अपने घर बुलाएगी। साहूकार की बेटी ने लक्ष्मी जी को अपने घर बुला लिया, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह स्वागत करने में घबरा रही थी कि क्या वह अच्छे तरह से स्वागत कर पाएगी।
साहूकार अपनी बेटी की मनोदशा को समझ गया। उसने बेटी को समझाते हुए कहा कि वह परेशान न हो और फौरन घर की साफ-सफाई कर चौका मिट्टी से लगा दे। चार बत्ती वाला दीया लक्ष्मी जी के नाम से जलाने के लिए भी साहूकार ने अपनी बेटी से कहा। उसी समय एक चील किसी रानी का नौलखा हार लेकर साहूकार के घर आ गया। साहूकार की बेटी ने उस हार को बेचकर भोजन की तैयारी की। थोड़ी ही देर में मां लक्ष्मी भगवान गणेश के साथ साहूकार के घर आईं और साहूकार के स्वागत से प्रसन्न होकर उसपर अपनी कृपा बरसाई। लक्ष्मी जी की कृपा से साहूकार के पास किसी चीज की फिर कभी कमी न हुई।
धर्म संसार / शौर्यपथ / गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित होता है। इस दिन भगवान बृहस्पति की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बृहस्पति भगवान को देवताओं का गुरु माना जाता है। मान्यता है कि इनकी पूजा करने से विवाह मार्ग में आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही बृहस्पति भगवान की कृपा से उच्च शिक्षा और अपार धन की प्राप्ति के योग की भी मान्यता है। हर व्यक्ति सुखद गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और शिक्षा चाहता है, ऐसे में हर व्यक्ति को भगवान बृहस्पति की पूजा करनी चाहिए। जानिए गुरुवार के दिन भगवान बृहस्पति को प्रसन्न करने के आसान उपाय-
1. मान्यता है कि गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर नहाने से भगवान बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके साथ ही गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करना फलकारी माना जाता है।
2. बृहस्पतिवार (गुरुवार) के दिन भगवान सत्यनारायण की कथा सुनना शुभ माना जाता हैं। इसके साथ ही पीले रंग के कपड़े और पपीते की डल गले में पहनना शुभ माना जाता है।
3. कहते हैं कि गुरुवार को किसी को न ही उधार देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
4. गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना चाहिए। कहते हैं कि स्नान के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन-संपदा में तरक्की होती है।
5. मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है।
5. कहते हैं कि भगवान बृहस्पति को पीले रंग अतिप्रिय है। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
6. अगर प्रमोशन या रोजगार संबंधी बाधा आ रही हो तो गुरुवार को किसी मंदिर में पीली वस्तुएं जैसे फल, कपड़े इत्यादि का दान करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से विवाह संबंधी और अन्य बाधाओं से मुक्ति मिलती है।
7. घर से दरिद्रता दूर करने के लिए गुरुवार के दिन घर के सदस्य खासतौर पर महिलाओं के बाल धोने से मनाही होती है। कहते हैं कि इस दिन नाखून काटना भी अशुभ होता है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / ‘बिग बॉस 14’ के घर में जान कुमार सानू को बिग बॉस ने फटकार लगाई है। पिछले दिनों मराठी भाषा पर उन्होंने टिप्पणी की थी जिसके कारण मराठी भाषी लोग उनसे नाराज हो गए थे। अब उन्होंने शो पर सभी से माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि वह बेहद शर्मिंदा हैं, लेकिन उनसे यह सब अनजाने में हुआ है।
जान ने माफी मांगते हुए कहा, “नमस्ते, मेरा नाम जान कुमार सानू है। मैंने कुछ दिनों पहले अनजाने में एक गलती की, जिससे मराठी लोगों को, और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। मैं इस बात के लिए तहे दिल से सॉरी कहना चाहूंगा। मेरा बिल्कुल भी इंटेंशन नहीं था कि मैं मराठी लोगों को ठेस या चोट पहुंचाऊं। अगर मेरे इंटेशन्स गलत आए हैं सामने से, तो मैं उसके लिए तहे दिल से माफी मांगना चाहूंगा। बिग बॉस आई एम रियली सॉरी कि मैंने आपको शर्मिंदा किया है, और मैं आगे से यह बात बिल्कुल रिपीट नहीं करूंगा।”
दरअसल, राहुल वैद्य और निक्की तंबोली मराठी भाषा में बात कर रहे थे। जान ने जब उन्हें बात करते हुए सुना तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस भाषा से चिढ़ है और अगर दम है तो वह दोनों हिंदी में बात करें। इसके बाद मराठी भाषा के लोगों ने इसपर नाराजगी जताई थी और जान को माफी मांगने के लिए 24 घंटे का समय दिया था।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने बिग बॉस शो की शूटिंग रुकवाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि अगर जान ने इसके लिए माफी नहीं मांगी तो वह शो की शूटिंग रुकवा देंगे, साथ ही जान को मुंबई में काम भी नहीं करने देंगे। वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने भी बयान जारी कर कहा था कि देश मे कोई भी किसी को किसी भाषा में बात करने से मना नहीं कर सकता है।
मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। कल यानी 30 अक्टूबर को काजल बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ शादी करेंगी। शादी से एक दिन पहले काजल की मेहंदी की तस्वीर सामने आ गई हैं, जिसे उन्होंने खुद इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। काजल की इस फोटो को खूब पसंद किया जा रहा है।
फोटो में दिखा रहा है कि उनके दोनों हाथों पर मेहंदी लगी हुई हैं। वह बेहद खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर में काजल लाइट ग्रीन कलर का सूट पहने हुए हैं। काजल ने हैवी ईयररिंग्स पहन रखी है, जिससे उनका लुक और निखर रहा है।
हाल ही में काजल की बहन निशा ने शादी के बारे में बताते हुए ई-टाइम्स से कहा, 'कोरोना महामारी के कारण हम सिम्पल तरीके से शादी कर रहे हैं। हम शादी का बेहतर माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। घर पर हल्दी और मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। दोनों सेरेमनी शादी के एक दिन पहले 29 अक्टूबर को होगी। हम बहुत एक्साइटेड हैं कि काजल अपनी लाइफ की नई जर्नी शुरू करने जा रही हैं।'
बता दें कि काजल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा, 'मैंने हां कर दी। मुझे आप लोगों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर, 2020 को शादी करने जा रही हूं। हमने एक छोटी सी प्राइवेट सेरेमनी रखी है, जिसमें सिर्फ परिवार के लोग शामिल होंगे। हम दोनों साथ में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।'
काजल ने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'हम जानते हैं कि आप लोग भी हमें जरूर चियर करेंगे। मैं आप लोगों का धन्यवाद करती हूं, जो इतने सालों तक आपने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया है।'
दुर्ग । शौर्यपथ । दुर्ग निगम पिछले साल के स्वक्षता सर्वेक्षण में सिर्फ कुछ अंकों से पीछे रह गया था । एक बार फिर स्वक्षता सर्वेक्षण की तैयारी में दुर्ग निगम प्रशासन लग गया है किंतु ऐसा प्रतीत होता है कि इस बार निगम प्रशासन सिर्फ कागजो में ही प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है और स्वक्षता के नाम पर आम जनता से जुर्माना वसूलने में ही शायद प्रथम आने के फिराक में है । ऐसा इसलिए कहा जा सकता है कि दुर्ग निगम के वार्ड 39 में कुष्ठ आश्रम सूर्य नगर में पिछले कई माह से कचरे और मलमे का ढेर लगा है आस पास के निवासियों के अनुसार ये कचरा और मलबा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकान का मलमा व कचरे का ढेर जमा होते होते एक छोटे से टीले का रूप ले लिया । किन्तु निगम प्रशासन की लापरवाही का ही नतीजा है कि सफाई विभाग को नालियों में डाले गए कचरे तो दिखते है और उस पर जुर्माना लेने तो पहुंच जाते है किंतु कचरे का ढेर नही दिखता । वार्ड पार्षद से जब इस बारे में चर्चा की गयेई तो उनके अनुसार इस बात की शिकायत निगम आयुक्त से लेकर जिलाधीश को भी दे दी गई है किंतु शिकायत का कोई असर होता नजर नही आ रहा है । क्या निगम प्रशासन ऐसे ही कार्य प्रणाली के साथ स्वक्षता सर्वेक्षण में भाग ले रहा और जितने के दावे कर रहा है जबकि वार्ड 39 में एक कचरे का ढेर महीनों से सफाई के इंतज़ार में है ? क्या दुर्ग निगम आयुक्त मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करेंगे ? क्या वार्ड के सफाई दरोगा और स्वास्थ्य अधिकारी कार्य को गंभीरता से लेंगे ?
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
