August 06, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    शौर्यपथ / केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि एकल अभिभावक वाले पुरुष सरकारी कर्मचारी अब चाइल्ड केयर लीव के हकदार हैं। उन्होंने कहा,‘‘ एकल पुरुष अभिभावक में ऐसे कर्मचारी शामिल हैं जो अविवाहित या विधुर या तलाकशुदा हैं और इसलिए बच्चे की देखभाल करने की जिम्मेदारी लेने की उम्मीद की जा सकती है।’’
    सरकारी सेवकों के जिंदगी आसान करने के लिए पथ-प्रदर्शक और प्रगतिशील सुधार बताते हुए, सिंह ने कहा कि निर्णय के संबंध में आदेश कुछ समय पहले जारी किए गए थे, लेकिन किसी भी तरह से सार्वजनिक डोमेन में पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया।
    कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि बाल देखभाल अवकाश पर एक कर्मचारी अब सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के साथ मुख्यालय छोड़ सकता है। इसके अलावा, कर्मचारी को लीव ट्रैवल कंसेशन (एलटीसी) का लाभ मिल सकता है, भले ही वह चाइल्ड केयर लीव पर हो।
    सिंह ने कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा कि पहले 365 दिनों के लिए चाइल्ड केयर लीव 100 प्रतिशत पर दी जा सकती है और अगले 365 दिनों के लिए 80 प्रतिशत लीव सेलरी दी जा सकती है।

    शौर्यपथ / पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) के चिकित्सकों ने लेज़र तकनीक से 26 और 28 सप्ताह के प्रीमेच्योर बच्चों की आंखों के आप्रेशन कर पदोर्ं को ठीक करने में सफलता पाई है।
    शिशु विशेषज्ञ प्रोफेसर डा. जतिंदर सिंह ने मंगलवार को बताया कि कोरोना काल के दौरान अगस्त महीने में जालंधर और होशियारपुर के दो परिवारों के 28 और 26 हफ्तों के प्रीमेच्योर बच्चों को अत्यंत गंभीर हालात में अथक प्रयास से बचाने में कामयाबी हासिल हुई है। उन्होंने बताया कि अगस्त माह में जालंधर निवासी अंजू के घर 28 सप्ताह की दो प्रीमेच्योर बच्चियों ने जन्म लिया।
    जन्म के समय यह बच्चे 68० ग्राम और 89० ग्राम के थे जबकि समान्य नवजात बच्चे का भार ढाई से चार किलो होता है। इसी प्रकार होशियारपुर निवासी रशपाल कौर के घर में भी 26 हफ्तों की एक प्रीमेच्योर बच्ची ने जन्म लिया। जिसका उस समय भार 63० ग्राम था। इस तीनो बच्चों के फेफड़े तक नहीं बने हुए थे। बहुत ही गंभीर हालत में इन तीन बच्चियों को पिम्स के निकू वार्ड में दखिल किया गया।
    डॉ सिंह ने बताया कि अंजु की बच्चियों को सांस नहीं ले पाने के कारण नौ दिन तक वेंटलेटर पर रखा गया उसके बाद उसे 5 दिन सीपेप स्पोर्ट पर रखा गया। सात ग्राम खून होने कारण बच्चे बहुत ही कमजोर थे। इन बच्चों को तीन बार खून चढ़ाया गया और काफी समय तक आक्सीजन पर भी रहे। इसके अलावा थायरेड नहीं बन रहा था और बच्चे दूध भी नहीं पचा रहे थे। इसके बाद इस बच्चियों की आंख के पीछे वाला पदार् भी नहीं बन रहा था। लेजर तकनीक के द्वारा इनकी आंख का आप्रेशन किया गया।
    इसके अलावा होशियारपुर की रशपाल कौर के घर 18 साल बाद एक प्रीमेच्योर बच्ची ने जन्म लिया। लेकिन जन्म के समय उसकी हालत भी काफी गंभीर थी। बच्ची को पिम्स में इलाज के लिए भतीर् किया गया। निकू में दाखिल करने के बाद इसका भी इलाज शुरू किया गया।
    इस बच्ची को एक महीने तक सीपेप स्पोर्ट पर रखा गया। बच्ची को इंफेक्शन काफी ज्यादा थी। इसका भी खून सात ग्राम था। खून नहीं बन रहा था। सांस रुक-रुक कर आ रही थी। डा. जतिंदर ने कहा कि इन तीनो बच्चों का तुरंत इलाज किया गया। इलाज के बाद इन बच्चों के फेफड़े भी बनने शुरु हो गये हैं। तीनों अब पूरे तरह स्वस्थ्य हैं। तीनो को जल्द ही पिम्स से छुट्टी देकर घर भेज दिया जाएगा।

    शौर्यपथ / कोविड-19 वायरस को लेकर दुनियाभर में नए-नए शोध हो रहे हैं। इसी कड़ी में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में भी कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए नया शोध हो रहा है। इस शोध में यूरिन जांच के जरिए कोरोना संक्रमण के पता लगाने की संभावना तलाशी जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते हैं।
    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलोजी विभाग में कोरोना संक्रमित के यूरिन को शोध की जांच प्रक्रिया में रखा गया है। इसके लिए करीब 50 संक्रमितों के यूरिन सैंपल को लिए गए हैं। शोध कर रहे विशेषज्ञों के अनुसार, शुरुआती लक्षण में यह संभव होता दिख रहा है।
    एसआरएन के कोरोना नोडल अफसर डॉ सुजीत राय के अनुसार, यूरिन के जरिए कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शोध किया जा रहा है। इसके लिए संक्रमितों के यूरिन सैंपल को शोध में शामिल किया गया है। यूरिन से कोरोना का पता चलेगा या नहीं, फिलहाल इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।
    मुंह व नाक का ही लेते हैं सैंपल :
    कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए अबतक एक ही जांच प्रक्रिया अपनाई जा रही है। संबंधित व्यक्ति के मुंह व नाक से ही सैंपल लिया जाता है। इसके आधार पर आई रिपोर्ट पर ही संक्रमण होने या न होने के बारे में बताया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, मुंह व नाक से ठीक से सैंपल न लेने के कारण रिपोर्ट भी रुक जाती है।
    तो खुद जाना जरूरी नहीं होगा :
    यूरिन की जांच से अगर कोरोना संक्रमितों के बारे में पता लगेगा तो पीड़ित को काफी आसानी होगी। अबतक मुंह व नाक से सैंपल लेने के कारण खुद जाना जरूरी होता था। अगर यूरिन से यह संभव हुआ तो जरूरी नहीं है कि संबंधित व्यक्ति खुद जांच कराने पहुंचे।
    आंखों से भी संक्रमण का जताया था खतरा :
    मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में आंखों से कोरोना संक्रमण होने पर भी शोध किया जा रहा है। माना गया था कि आंखों से निकलने वाला तरल पदार्थ व आंसुओं में कोरोना संक्रमण का आरएनए पाया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना था कि संक्रमित की आंखों से निकलने वाला तरल पदार्थ व आंसू नाक की नली व मुंह तक पहुंच जाते हैं। नाक व मुंह के जरिए वह दूसरे व्यक्ति को भी संक्रमित कर सकता है।

    धर्म संसार / शौर्यपथ / आज बुधवार है। शास्त्रों में यह दिन भगवान शिवजी के पुत्र प्रभु गणेश को समर्पित है। भगवान गणेश के बुध ग्रह का कारक देव होने के कारण बुधवार को बुध देव की पूजा का भी विधान है। कहते हैं कि बुध ग्रह का शुभ फल पाने के लिए श्रीगणेश के कुछ उपाय करने चाहिए। हिंदू शास्त्रों में श्रीगणेश को मां लक्ष्मी का मानस पुत्र बताया गया है। ऐसे में मान्यता है कि मां लक्ष्मी अपने पुत्र के भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करने के साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनाती हैं। जानिए बुधवार के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करने के ये सरल उपाय-
    1. मान्यता है कि बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाने से जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं और धन-धान्य में कोई कमी नहीं रहती है।
    2. कहते हैं कि बुधवार के दिन सुबह स्नान आदि के बाद एक कांस की थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखकर पांच बूंदी के लड्डू के रखकर पास के मंदिर में दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
    3. बुधवार के दिन श्रीगणेश को सुबह शुद्ध घी और गुड़ का भोग लगाना उत्तम माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और बिगड़े काम भी बन जाते हैं।
    4. शास्त्रों में बुधवार के दिन भगवान गणेश के अभिषेक का विधान बताया गया है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होने के साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
    5. बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में जाकर दर्शन करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान गणेश और मां लक्ष्मी भक्त के मन की मुरादें पूरी करती हैं।
    6. बुधवार के दिन घर में गंगा जल का छिड़काव करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर आती हैं।
    7. बुधवार के दिन घर के मंदिर में भगवान गणपति को 8 अर्क के फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी घर में स्थायी बसेरा बनाती हैं।

    शिक्षा /शौर्यपथ /आचार्य चाणक्य ने नीति शास्त्र में तरक्की, धन, बिजनेस, वैवाहिक जीवन, परिवार, नौकरी आदि से जुड़े सवालों का सरलता से जवाब दिया है। कहते हैं कि आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाना कठिन होता है, लेकिन जिस व्यक्ति ने अपना लिया उसे सफल होने से कोई नहीं रोक सकता है। नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की कुछ आदतें ही उसके धनवान बनने के रास्ते का रोड़ा होती हैं। इन आदतों के कारण व्यक्ति का जीवन मुश्किलों से भर जाता है। जानिए उन आदतों के बारे में-
    चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति चाहे जितना गरीब हो, उसे साफ-सुथरा होना चाहिए। चाणक्य का मानना है कि गंदे या मैले कपड़े पहनने वाले व्यक्ति के पास मां लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। ऐसे लोग अपमानित होते हैं।
    नीति शास्त्र में चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति दांतों को गंदा रखता है और उनकी सफाई नहीं करता है। उसे गरीबी का सामना करना पड़ता है। वहीं दांत साफ रखने वाला व्यक्ति खुशहाल रहता है।
    चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा खाने वाला व्यक्ति कभी धनवान नहीं बन पाता है। चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा खाने वाले व्यक्ति की सेहत भी खराब रहती है।
    नीति शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को हमेशा मीठा बोलना चाहिए। कड़वा बोलने वाले व्यक्ति को लोग पसंद नहीं करते हैं और उसके दुश्मनों की संख्या भी बढ़ती जाती है।
    चाणक्य का मानना है कि अच्छे तरीके से कमाया गया धन ज्यादा दिनों तक टिकता है। वहीं गलत तरीके से कमाया गया धन व्यक्ति को हमेशा परेशान रखता है। चाणक्य कहते हैं कि धूर्त और चालाक व्यक्ति ज्यादा दिनों तक खुशहाल नहीं रह पाते हैं।

    खेल / शौर्यपथ / भारतीय क्रिकेट टीम इस समय उन चुनिंदा टीमों में से एक है जिसने कोरोना वायरस के बाद अभी तक कोई इंटरनेशनल क्रिकेट सीरीज नहीं खेली है। टीम के लगभग सभी खिलाड़ी इस समय यूएई में आयोजित हो रहे आईपीएल में बिजी हैं जहां टूर्नामेंट अब अपने आखिरी दौर में चल रहा है। आईपीएल के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के सदस्य ऑस्ट्रेलिया के लिए फ्लाइट पकड़ लेंगे क्योंकि टीम को यहां 69 दिनों के बड़े दौरे पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है। यह धोनी के संन्यास लेने के बाद भारतीय टीम का पहला इंटरनेशनल दौरा है। इस मौके पर बीसीसीआई ने खास अंदाज में अपने सबसे सफल कप्तान को ट्रिब्यूट दिया है।
    बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम में धोनी के योगदान को याद करते हुए अपने ट्विटर अकाउंट की कवर पिक्चर पर उनका फोटो लगाया है। इस फोटो पर बोल्ड अक्षरों में लिखा गया है थैंक यू एमएस धोनी। धोनी के फैन्स को भी बीसीसीआई का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
    महेंद्र सिंह धोनी इस समय आईपीएल में खेल रहे हैं और चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम का अभियान निराशाजनक तरीके से समाप्त हो चुका है। ऐसा पहली मर्तबा है कि टीम प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है। व्यक्तिगत तौर पर भी धोनी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा और वो टीम को एक बार भी अपने बूते जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।
    चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले मैच में विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आठ विकेट से हराया था। मैच के बाद खुद धोनी ने भी माना कि इस साल का आईपीएल काफी दुखदायी है। सीएसके ने इस साल अब तक कुल 12 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को मात्र चार मैचों में जीत हासिल हुई जबकि 8 मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम इस समय आठ प्वॉइंट्स के साथ प्वॉइंट टेबल में सबसे नीचे है। यह टीम का आईपीएल इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ / अभिषेक बच्चन की नेटफ्लिक्स फिल्म ‘लूडो’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले अभिषेक ने इंस्टाग्राम पर ‘लूडो’ से अपने किरदार की एक झलक दिखाई है। इसमें वह काफी खूंखार लग रहे हैं। फिल्म में वह ‘बिट्टू’ नाम का किरदार निभा रहे हैं।
    फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “बिट्टू, मैं जो किरदार लूडो में निभा रहा हूं वह बेहद क्लासिक है। यह बाहर से कठोर और अंदर से नरम दिल वाला किरदार है। यह किरदार निभाना काफी चुनौती भरा था लेकिन उसके साथ ही काफी संतोषजनक भी। मैं आप सभी को इससे मिलवाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। ‘लूडो’ 12 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।"
    अभिषेक का यह लुक फैन्स और दोस्तों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फराह खान लिखा है, “आप पर यह टपोरी लुक हमेशा अच्छा लगता है, लव योर ईगो लुक”। ऋतिक रोशन ने लिखा है, “अच्छे लग रहे हो”। बिपाशा बसु ने भी अभिषेक को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे ट्रेलर बहुत पसंद आया, ऑल द बेस्ट”। इसके साथ ही एक फैन ने लिखा है, “हम आपके इस अवतार का इंतजार कर रहे हैं”। एक अन्य फैन ने लिखा है, “फिल्म को और देखने के लिए हम सुपर-एक्साइटेड हैं”।
    फिल्म की कास्ट की बाते करें तो यह काफी दमदार है। इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, आदित्य रॉय कपूर, रोहित सराफ और पंकज त्रिपाठी मुख्य किरदार में हैं। ‘लूडो’ फिल्म दर्शकों को एक मजेदार जर्नी पर लेकर जाने वाली है।
    कहा जा रहा था कि यह फिल्म ‘लाइफ इन अ मेट्रो’ का सीक्वल है, लेकिन इस बात को खारिज करते हुए अनुराग बसु ने कहा था कि ऐसा कुछ नहीं। यह अपने आप में एक एक्शन कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसकी स्टोरी एकदम अलग है।

    मनोरंजन / शौर्यपथ /बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने हाल ही में कोरोना को मात दी है। अपने कोरोना टाइम के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव होने की बात को स्वीकार करने में उन्हें छह से आठ घंटे लग गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी बहन अंशुला का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि अंशुला ने उनका आइसोलेशन इस प्रकार तैयार किया जैसा वह उनका कमरा हो।
    हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद के भावों को बताया है। उन्होंने कहा, "कोरोना रिजल्ट मिलने के कुछ घंटों बाद तक मैं समझ ही नहीं पा रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।” अर्जुन बताते हैं कि डॉक्टर से बात करने के बाद खुद के संक्रमित होने की बात को स्वीकार करने में उन्हें छह से आठ घंटे लग गए थे। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें केवल हल्के लक्षण ही महसूस हो रहे थे।
    इस दौरान उनकी बहन अंशुला उनके साथ रहीं। उन्होंने बताया कि वह काफी भाग्यशाली हैं जो इस पूरे वक्त अंशुला उनके साथ थीं। वह अंशुला ही थीं, जिन्होंने उन्हें घर पर भी आइसोलेशन में रहने में मदद की। कोविड-19 के दौरान सकारात्मक रहने पर अर्जुन ने कहा कि वह नकारात्मक पहलुओं को नजरअंदाज करने की कोशिश करते थे।
    इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह अपने बर्तन और वॉशरूम खुद साफ करते थे। वह डिस्पोजेबल प्लेट्स में खाना खाते थे। अपने अनुभवों को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि अभी भी वह शारीरिक तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। कोरोना से उनकी इम्युनिटी काफी कम हो गई है।

    श्रीनगर/ एजेंसी / राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आज (बुधवार) जम्मू-कश्मीर में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की. यह रेड टेरर फंडिंग के शक को लेकर की गई. NIA ने जिन जगहों पर छापा मारा, उनमें NGO, सामाजिक कार्यकर्ता का परिसर और श्रीनगर के स्थानीय समाचार पत्र का दफ्तर शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NIA का कहना है कि इन लोगों के पास अनजान लोगों से पैसा आ रहा था, जिसे आतंकी गतिविधियों में इस्तेमाल किया गया था. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने NIA द्वारा की गई छापेमारी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा है.
    महबूबा मुफ्ती ने आज सुबह ट्वीट किया, 'NIA ने श्रीनगर में मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और ग्रेटर कश्मीर के कार्यालय पर छापामारी की. ये अभिव्यक्ति की आजादी और असंतोष पर भारत सरकार की दोषपूर्ण कार्रवाई का एक और उदाहरण है. अफसोस की बात है कि NIA उन लोगों को डराने और धमकाने के लिए BJP की पालतू एजेंसी बन गई है, जो लाइन में लगने से इनकार करते हैं.'
    बता दें कि महबूबा मुफ्ती द्वारा हाल ही में दिए गए एक बयान पर बवाल हो रहा है. मुफ्ती ने बीते शुक्रवार कहा था कि उन्हें तब तक चुनाव लड़ने या राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा उठाने में कोई दिलचस्पी नहीं है, जब तक पिछले साल पांच अगस्त को लागू किए गए संवैधानिक बदलाव वापस नहीं लिए जाते. उन्होंने कहा था कि वह तिरंगे को तभी उठाएंगी, जब पूर्ववर्ती राज्य के अलग ध्वज को बहाल कर दिया जाएगा.
    जिसके बाद महबूबा मुफ्ती के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में प्रदर्शन होने लगे. रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने PDP कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया. प्रदर्शनकारी PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए हालिया बयानों का विरोध कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर एक बोर्ड पर पेंट भी फेंका, जिस पर मुफ्ती की तस्वीर बनी हुई थी.
    महबूबा मुफ्ती के बयान पर नाराजगी जताते हुए गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को यदि भारत और उसके कानून पसंद नहीं हैं तो उन्हें सपरिवार पाकिस्तान चले जाना चाहिए. उन्होंने कहा, 'महबूबा मुफ्ती पिछले दो दिन से अनर्गल बयान दे रही हैं. उन्हें हवाई टिकट खरीदने चाहिए और अपने परिवार के साथ कराची चले जाना चाहिए. सभी के लिए यह ठीक होगा. अगर वह चाहें तो करजन तालुका की जनता उन्हें हवाई टिकट खरीदने के लिए पैसे भेज देगी.'

    नई दिल्ली / शौर्यपथ / बेगूसराय बिहार में आज (बुधवार) पहले चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं. 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवार मैदान में हैं. सभी पोलिंग बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. निर्वाचन अधिकारी कोरोनावायरस संकट के मद्देनजर एहतियात भी बरत रहे हैं. वहीं दूसरी ओर इस सियासी दंगल में पाला बदलने का खेल भी जारी है. बेगूसराय में बीजेपी के बागी आशुतोष ने नींद उड़ा रखी है. वह निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैं भारतीय जनता पार्टी में 20 वर्षों का सेवा दिया हूं लेकिन जब 2019 में सांसद के रूप में गिरिराज जी आए, तो पूरे बेगूसराय का मतदाता बगैर किसी सवाल के उनको 7.5 लाख वोट से जिताने का काम किया.'
    उन्होंने आगे कहा, 'यहां पिछड़े नेतृत्व की शून्यता थी. हमने गिरिराज दा को भी कहा कि इस समाज का एक बेटा हो लेकिन उन्होंने राजनीति को रिश्तेदारी में बदल दिया. रिश्तेदारी में बदलकर टिकट जिनको दिया, उससे पूरा समाज आहत है. भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री ने यहां के मतदाताओं के साथ छल किया है और छल का परिणाम उनको 10 तारीख के रूप में दिखाई पड़ेगा.'
    उन्होंने कहा, 'जिला महामंत्री होने के नाते मैंने उनके (गिरिराज सिंह) समक्ष इस बात को रखा था. आदरणीय सांसद ने प्रदेश नेतृत्व को भी गुमराह किया है. वो नीतीश जी की सरकार नहीं देखना चाहते थे. वो साजिश करते हैं. इस साजिश के विरुद्ध जिला के महामंत्री ने आवाज उठाई है. उन्होंने टिकट का जो बंटवारा किया, वो जनता के जनादेश के विरुद्ध किया है. उनको तो आना चाहिए. वैसे भी वो जनता-कार्यकर्ता से मिलते नहीं हैं. कहते हैं कि हमारा जनता से सीधा कॉन्टैक्ट है.'
    आशुतोष ने कहा, 'वो गरीब के नेता तो हैं नहीं. वो गरीब के बीच में कहां जाते हैं. वो दिल्ली में होम क्वारंटाइन हो गए. वो हिंदू हृदय सम्राट हैं और जो हिंदू होगा, उसके सम्राट हैं और यहां सब तो हिंदू हैं नहीं, यहां तो सब गरीब हैं.'

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision