August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    राजनांदगाँव / शौर्यपथ / जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कांकेतरा-बोरी-गठुला में 2.5 करोड़ की लागत से बोरी जलाशय में निर्मित नहर लाइनिंग का कार्य भ्रष्टाचार की शिकायत जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कैबिनेट मंत्री डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल से कांकेतरा में किये। जिस पर मंत्री ने जल्द जांच करवा कर दोषी पर कार्यवाही का आश्वासन दिए है। ओमप्रकाश साहू ने बताया कि 2.5 करोड़ की लगात से नहर लाइनिंग का कार्य 3 माह पूर्व ही पूरा किया गया था, जो 3 दिन पूर्व बारिश में बह गया। इस पर दोषी ठेकेदार व अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया, जिस पर विधायक बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द जांच करवाकर दोषियों पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, गीतालाल वर्मा, कांकेतरा सरपंच तोरण साहू, नारद साहू, ललित चंदतारे, गंभीर साहू, दिनेश पुराणिक आदि उपस्थित थे।

    राजनांदगांव / शौर्यपथ / कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक दाऊलूरी श्रवण ने आज राजनांदगांव शहर के रेल्वे स्टेशन के पास स्थित होटल पंचशील प्राईम कोविड-19 आईसोलेशन सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर वर्मा ने प्रोटोकाल का पालन करते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों की मानिटरिंग के लिए सीसीटीवी कैमरा तथा माइक की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां पर्याप्त संख्या में पीपीई किट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां बिना लक्षण वाले असिम्टमेटिक मरीजों को रखा जाएगा। जिन मरीजों में कोरोना के लक्षण आएंगे, उन्हें कोविड-19 हॉस्पिटल में रिफर किया जाएगा। उन्होंने होटल को प्रतिदिन सेनेटाईज करने भी कहा।
    जिले में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के मार्गदर्शन में भारतीय जैन संघटना द्वारा कोविड-19 मरीजों के लिए होटल पंचशील प्राईम में सर्वसुविधायुक्त आईसोलेशन सेंटर बनाया गया है। इस आईसोलेशन सेंटर में कोरोना के बिना लक्षण वाले मरीजों को रखा जाएगा। आईसोलेशन सेंटर में मरीजों की सुविधाओं के लिए डॉक्टर एवं नर्स की टीम के साथ एम्बुलेन्श, ऑक्सीजन सिलेण्डर, शुद्ध सात्विक भोजन, पेयजल, दवाई व योग की सुविधा उपलब्ध होगी। भारतीय जैन संघटना के राज्य अध्यक्ष श्री संतोष जैन सावा एवं अल्पसंख्यक जागरूकता अभियान के राज्य प्रमुख श्री बालचंद पारख ने नगर निगम क्षेत्र में कोविड-19 के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर मरीजों को सुविधा प्रदान करने के लिए होटल पंचशील में अनुमति प्रदान करने के लिए निवेदन किया था।
    स्वास्थ्य विभाग की टीम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी एवं एसडीएम मुकेश रावटे के नेतृत्व में होटल पंचशील प्राईम पहुंचकर निरीक्षण किया। तत्पश्चात कलेक्टर, एसपी एवं सीएसपी श्री मणिशंकर चंद्रा ने भी वहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया एवं संतुष्टि जाहिर की। इस अवसर पर भारतीय जैन संघटना अध्यक्ष ललित भंसाली, सचिव राकेश पारख, सह सचिव रेखचंद जैन, पद्म चोपड़ा, सोनू कांकरिया, संजय सांखला, प्रतीक कांकरिया, ओमप्रकाश कांकरिया, अजय जी सिंगी उपस्थित थे। इस मौके पर वरिष्ट पत्रकार एवं भारतीय जैन संघटना के सदस्य सुशील कोठारी भी उपस्थित थे।

    अम्बिकापुर / शौर्यपथ / स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने आज गंगापुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का आकस्मिक निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास एवं स्टाफ क्वार्टर को नवम्बर माह तक पूर्ण कराने के लिए मजदूरों की संख्या में वृद्धि करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि धान कटाई एवं त्यौहार के समय मजदूर अपने-अपने गांव लौट जाते हैं जिससे मजदूरों की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए त्यौहारों से पहले अधिक से अधिक मजदूर लगाकर भवन निर्माण का कार्य पूरा कराएं।
    उन्होंने मेडिकल कॉलेज भवन में पेयजल की आपूर्ति हेतु तैयार पानी टंकी में नगर निगम द्वारा संचालित पाईप लाईन को शीघ्रता से जोड़ने कहा ताकि परिसर में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज परिसर में सभी सड़कों को उच्च गुणवत्तायुक्त सीसी रोड बनाने तथा बारिश के पानी के समुचित निस्तारीकरण हेतु नाली निर्माण कराने के निर्देश दिए। नाली निर्माण में पानी की निकासी को विशेष रूप से ध्यान दें ताकि निर्माण के बाद नाली जाम की स्थिति निर्मित न हो। स्वास्थ्य मंत्री ने इस दौरान कन्या छात्रावास हेतु तात्कालिक व्यवस्था के तौर पर गंगापुर स्थित अल्पसंख्यक कन्या छात्रावास को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए।
    निरीक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, जिला पंचातय के उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अदित्येश्वरशरण सिंहदेव, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ0 आरके सिंह, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता व्हीके बेदिया सहित अन्य जिला अधिकारी मौजूद थे।

    दुर्ग / शौर्यपथ / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. गंभीर सिंह ठाकुर द्वारा आम जनता से अपील की हैै कि दुर्ग जिले में कोविड 19 जांच (सैंपल) जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जांच हो रही है। उन्होंने बताया कि यदि रैपिड एन्टीजन जांच की जाती है तो रिर्पोट जांच स्थल में ही तुरंत मिल जाएगी और यदि ट्रूनाॅट अथवा आरटीपीसीआर जांच होती है तो उसकी रिर्पोट संबंधित के मोबाईल नंबर में मैसेज के माध्यम से भेजी जाएगी। रिर्पोट के लिए उन्हें कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है।
    साथ ही उन्होंने आम जनता से अपील है की है कि फिजिकल डिस्टेसिंग, सेनेटाईजर, मास्क, हैण्डवाॅश का नियमित उपयोग करें। जहां तक संभव हो कम से कम घर से घर से बाहर निकलें।

    दुर्ग / शौर्यपथ / कोविड केअर सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने आज विधायक देवेंद्र यादव, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी प्रशांत ठाकुर एवं निगम कमिश्नर ऋतुराज रघुवंशी आज औचक निरीक्षण पर पहुंचे। सबसे पहले वे कचांदुर स्थित कोविड सेंटर गए। यहां पर उन्होंने सबसे पहले कैंटीन का निरीक्षण किया। इस समय लंच पैकेट भिजवाए जा रहे थे। खाने की गुणवत्ता का निरीक्षण करने इन सभी ने यहीं पर खाना खाया। खाने की गुणवत्ता पर संतुष्टि जताई। विधायक ने इस मौके पर कहा कि खाना और नाश्ता बिल्कुल तय समय पर पहुंचता रहे, इस सिस्टम की लगातार मोनीटरिंग करते रहें। इसमें बिल्कुल भी विलंब की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
    इसके बाद इन्होंने सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी भी ली। कलेक्टर ने कहा कि हर घंटे सफाई की व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें। इसकी जानकारी नोडल अधिकारी श्री ऋतुराज रघुवंशी को दें। उन्होंने कहा कि पानी बिजली की व्यवस्था की सतत मॉनिटरिंग हो। जिस तरह से फीडबैक मरीजों से मिले उसके मुताबिक व्यवस्था में सुधार करने का निरंतर प्रयास करें। अस्पताल की व्यवस्था के लिए किसी भी तरह के संसाधन की जरूरत हो तो त्वरित जानकारी दें, यह सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। अस्पताल में काम कर रहे कोविड वारियर की सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जानकारी भी उन्होंने ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो प्रोटोकॉल निर्धारित किये गए हैं उसी तरह से कार्य हों। कोविड वारियर को आराम देने के लिए जिस तरह से शिफ्ट वार काम होता है उसी व्यवस्था के मुताबिक काम करें।
    विधायक एवं कलेक्टर ने शंकराचार्य कोविड केअर सेंटर का निरीक्षण भी किया। यहाँ भी उन्होंने साफ सफाई की स्थिति जानी। दोनों ही जगहों पर एड्रेस सिस्टम के प्रभावी काम करने और इससे आये फीडबैक के मुताबिक तुरंत कार्रवाई करने निर्देश दिए। यहां नोडल अधिकारी दुर्ग आयुक्त श्री इंद्रजीत बर्मन हैं। यहां की व्यवस्था के संबंध में उन्होंने विस्तार से जानकारी दी। विधायक एवं कलेक्टर ने बुजुर्ग मरीजों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनके ऑक्सीजन लेवल की जल्दी जल्दी जांच होती रहे ताकि आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन सपोर्ट उपलब्ध करा सकें। डिस्चार्ज हो चुके मरीजों को घर तक विदा करने और उन्हें भविष्य के प्रोटोकॉल भी समझाएं।

    जांजगीर-चांपा / शौर्यपथ / कलेक्टर यशवंत कुमार के मार्गनिर्देशन मे यूरिया खाद बांटने वाले सहकारी समिति एवं निजी विक्रेताओं की जांच की गई। जांच में गड़बड़ी पाये जाने पर एक सहकारी समिति और सात निजी विक्रेताओं के पंजीयन प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है।
    उपसंचालक कृषि एम.आर. तिग्गा ने बताया कि केन्द्र सरकार ने जिले के टॉप 20 यूरिया विक्रेताओं के संस्थानो की जांच के निर्देश दिए गए थे। कलेक्टर के निर्देश पर जांच के लिए जांजगीर, पामगढ़ और सक्ती के अनुविभागीय अधिकारी कृषि की टीम बनाकर जांच की गई। जिसमे सहकारी समिति बिर्रा, बंसल ट्रेडर्स सक्ती, योगेश कुमार अग्रवाल फगुरम, जिन्दल सेल्स बाराद्वार, प्रकाश खाद भण्डार बाराद्वार, दिशा सेल्स चांपा, उदित नारायण विश्वनाथ सुलतानिया शिवरीनारायण और आर के ट्रेडर्स अकलतरा की जांच में अनियमितता पाए जाने पर कारण बताओ सूचना जारी कर जवाब प्राप्त किया गया। जांच के दौरान भूमिहीन किसानो, कम रकबा वाले किसानो तथा निजी स्टाक के नाम पर खाद वितरण की जानकारी पोर्टल पर अपडेट की गई थी। जवाब संतोषप्रद नही होने पर उक्त प्रतिष्ठानो के उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र को निलंबित कर दिया गया है। इन प्रतिष्ठानो में उर्वरक व्यवसाय प्रतिबंधित किया गया है।

    जगदलपुर / शौर्यपथ / कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में विशेष ग्राम सभा में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबुत करने के उदेश्य से गोठानों मे गोठान समितियों के माध्यम से गोबर का क्रय, गोठान समितियों के गठन करने, इंदिरा मितान योजना अंतर्गत जंगल आधारित आजीविका को पुर्नजीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं ग्रामीणों को वृक्ष अधिकार पत्र प्रदान करने तथा बस्तर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध मे विचार विमर्श किया जा रहा है।
    ज्ञात हो कि कलेक्टर के निर्देश पर 02 से 09 सितंबर 2020 तक की अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों मे विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन कर उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही ग्राम सभा के आयोजन के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशो का कडाई से पालन करने कहा गया है।

    मुंगेली / शौर्यपथ / जिला मुख्यालय के दाऊपारा स्थित अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विभिन्न पदों की भर्ती प्रतिनियुक्ति पर भी की जाएगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों के परीक्षण और प्राप्त दावा अपत्ति के निराकरण उपरांत प्रतिनियुक्ति हेतु पात्र अभ्यार्थियों की चयन सूची जारी कर दी गई है। प्रतिनियुक्ति हेतु चयन सूची पात्र अभ्यार्थियों से उनके सहमति के आधार पर जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने बताया कि प्रतिनियुक्ति हेतु चयन सूची का अवलोकन वेबसाइट www.mungeli.gov.in पर  किया जा सकता है।

    बेमेतरा / शौर्यपथ / कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रतिबंधात्मक आदेश पारित कर संपूर्ण जिले में 17 अगस्त 2020 तक दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत धारा 144 लागू की गई थी। जिसे वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए धारा 144 की समय सीमा मे वृद्धि करते हुए इसे 30 सितम्बर 2020 की मध्य रात्रि 12 बजे तक लागू करने का आदेश पारित किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी शिव अनंत तायल द्वारा आज जारी आदेश में कहा गया है कि यहां यह भी तथ्य ध्यान में रखने योग्य है कि इस आपात स्थिति में व्यावहारिक तौर पर संभव नहीं है कि बेमेतरा जिले में निवासरत सभी नागरिकों को नोटिस तामिली करवाई जा सकें। अतः एकपक्षीय कार्यवाही करते हुए दण्ड प्रकरिया सहिता 1973 के अंतर्गत बेमेतरा जिले में पूर्व से लागू धारा 144 की समय-सीमा में वृद्धि करना उचित है।
    अतः कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कार्यालयीन आदेश द्वारा संपूर्ण बेमेतरा जिले में दण्ड प्रक्रिया सहिता 1973 के अंतर्गत लागू की गई धारा 144 की समय-सीमा में बृद्धि करते हुए 30 सितम्बर 2020 तक या आगामी आदेश तक समय सीमा में वृद्धि किया जाता है। महामारी रोग अधिनियम 1897 तथा इसके संदर्भ में अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेशों द्वारा कार्यालय/प्रतिष्ठान/सेवाओं, मेडिकल दुकानें, मान्यता प्राप्त चिकित्सालय, डीजल पेट्रोल पम्प, एल.पी.जी. एवं सीएनजी के विक्रय/परिवहन/भण्डारण इत्यादि समय सीमा के प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। यह आदेश बेमेतरा जिले की संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए 30 सितम्बर 2020 या आगामी आदेश, जो पहले आये तक प्रभावशील होगा। आदेश का उल्लंघन किये जाने पर विधि के अंतर्गत सख्त कार्यवाही की जायेगी। उपरोक्त वर्णित गतिविधियों मे संशय उत्पन्न होने पर जिला दण्डाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।

    रायपुर / शौर्यपथ / राज्य में राष्ट्रीय पोषण माह 2020 का आयोजन एक सितम्बर से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है। आयोजन का प्रमुख उद्देश्य गंभीर कुपोषित बच्चों का शीघ्र चिन्हांकन एवं उन्हें संदर्भित करना है। कोविड-19 के संक्रमण से उत्पन्न वैश्विक आपदा की स्थिति के कारण इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह को डिजिटल जन आंदोलन के रूप में मनाया जाएगा।
    इस संबंध में मुख्य सचिव ने सभी संभागायुक्तों, मिशन संचालकों, जिला कलेक्टरों, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को आयोजन का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए है। विभिन्न सहयोगी विभागों के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए जिला, विकासखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पोषण माह का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय पोषण माह आयोजन के तहत बच्चों की उत्तरजीविता में सुधार हेतु बच्चों को स्तनपान के साथ-साथ समय पर उपरी आहार दिया जाएगा। 6 माह तक सम्पूर्ण स्तनपान को बढ़ावा दिया जाएगा। पोषण वाटिका निर्माण को बढ़ावा दिया जाएगा। पोषण माह के समस्त गतिविधियों को जनआंदोलन के डैशबोर्ड पोर्टल पर संबंधित विभागों द्वारा प्रतिदिन एंट्री किया जाएगा।

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision