August 03, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    शौर्यपथ

    शौर्यपथ

    दुर्ग । शौर्यपथ । जब जनप्रतिनिधि ही दोहरा मापदंड अपनाने लगे तो अधिकारियों की बल्ले बल्ले ही होगी और आम जनता परेशान कुछ ऐसा ही हाल दुर्ग निगम में चल रहा है । जो कार्य वार्ड प्रतिनिधि को साल भर पहले जो कार्य गलत लग रहा था वही कार्य अब जनहित का लगने लगा और सारे नियम ताक पर रख दिया गया और निगम के जल विभाग के इंजीनियर भी इस कार्य मे सहभागी बन रहे है वैसे भी निगम के इंजीनियर जनहित की कम स्वहित के कार्यो में ज्यादा ध्यान देते है ऐसा प्रतीत होता है जनहित के कार्य मे ध्यान देते तो जो निर्माण अब हुआ वह पहले हो जाता । मामला है इंदिरा मार्केट स्थित वाटर एटीएम का जिसका निर्माण कार्य पिछले साल हुआ था किंतु तब विपक्ष में रही कॉन्ग्रेस के पार्षद द्वारा कार्य को रुकवा दिया गया थ किन्तु साल भर बाद उसी स्थान पर वाटर एटीएम बन गया और अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब सत्ता में रही कांग्रेस और पार्षद की सहमति बन गयी ऐसा क्या हुआ कि एक साल पहले जो निर्माण गलत था अब जनहित का हो गया । वैसे भी व्यस्तम मार्केट में जनहित के कार्य मे कई तरह की खामियां है किंतु निगम प्रशासन की यह खामियां उसके स्वयम के लिए ठीक है । अगर आम जनता नाली के ऊपर को निर्माण कर तो निगम के ईमानदार इंजीनियर तोड़ फोड़ करने पहुंच जाते है किंतु स्वयम निर्माण करे तो तो यह विधि सम्मत हो जाता है । क्या निगम प्रशासन अपने बनाये नियम पर कभी चलेगा ? क्या जनप्रतिनिधि अपनी राय पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के कारण राय बदलते रहेंगे । क्या ऐसे ही धारणा वाले जनप्रतिनिधि को जनता चुनती रहेगी ? क्या ऐसे ही सुशासन की बात करती है कांग्रेस ?

    मनोरंजन / शौर्यपथ / बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त का परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। जब से पता चला है कि संजय दत्त को लंग कैंसर हुआ तब से उनके घर में गम का माहौल है। अब संजय दत्त अपने इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह न्यूयॉर्क में उसी अस्पताल में ट्रीटमेंट करवाएंगे, जहां पर उनकी मां नरगिस के कैंसर का इलाज हुआ था।
    मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय दत्त को ट्रीटमेंट के लिए अमेरिका का 5 साल का वीजा मिल सकता है और वह मेमोरियल स्लोन कैंसर सेंटर में अपना इलाज करा सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो संजय की मां नरगिस ने 1980 और 1981 में उसी हॉस्पिटल में एडमिट थीं, जहां पर उन्होंने पैनक्रिएटिक कैंसर का इलाज करवाया था। सोर्स ने बताया कि संजय ने लंग कैंसर की जानकारी होने के बाद वीजा के लिए अप्लाई किया था। हालांकि, 1993 बम ब्लास्ट में दोषी होने के कारण उन्हें वीजा पाने में मुश्किल हो रही थी।
    पोर्टल को एक सोर्स ने बताया कि संजय को वीजा पाने के लिए उनके करीबी दोस्त ने मदद की है। वह इलाज के लिए पत्नी मान्यता और बहन प्रिया के साथ न्यूयॉर्क जा सकते हैं। खैर, संजय ने पहले से यह प्लान बनाकर रखा था कि अगर उन्हें यूएस का वीजा नहीं मिलता है तो वह कैंसर के इलाज के लिए सिंगापुर जाएंगे। हालांकि, अब जब सबकुछ ठीक है तो वह जल्द ही न्यूयॉर्क के लिए रवाना हो सकते हैं।

    खेल / शौर्यपथ / इंग्लैंड के बल्लेबाज ओली पोप के बायें कंधे का स्कैन कराया जाएगा। वह पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन फील्डिंग करने के दौरान चोटिल हो गए थे। सर्रे के इस 22 वर्षीय बल्लेबाज के इसी कंधे का पिछले साल ऑपरेशन हुआ था और उन्हें तीन महीने तक बाहर रहना पड़ा था।
    ओली पोप ने स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर चौका रोकने के लिए डाइव लगाई थी और इसके तुरंत बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। उनकी जगह जेम्स ब्रासी ने फील्डिंग किया था। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने कहा, ''उनके कंधे पर फिर से चोट लगी है, जिसका स्कैन किया जाएगा और उसी के बाद हम चोट का सही आकलन कर पाएंगे।''
    पोप ने इंग्लैंड की पहली पारी में तीन रन बनाए थे। इंग्लैंड ने आठ विकेट पर 583 रन बनाकर पारी समाप्त घोषित की थी। पाकिस्तान की टीम इसके जवाब में 273 रन पर आउट हो गई थी। बता दें कि बारिश और खराब रोशनी की वजह से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन का खेल बार बार बाधित हुआ और समय से पहले खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने फॉलोआन खेलते हुए दो विकेट खोकर 100 रन बना लिए थे।

    पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके। पाकिस्तान की टीम अभी भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ ही विकेट बाकी है। पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे। चौथे दिन के आखिर में कप्तान अजहर अली 29 और बाबर आजम चार रन बनाकर खेल रहे थे।

     

    नई दिल्ली । शौर्यपथ । हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से दो दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और भाजपा के दो विधायकों की जांच में सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि विधानसभा के छह कर्मचारियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। पिछले कुछ दिनों में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित होने के बाद ठीक हो चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत यूपी के कई मंत्री कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं।

        रिसाली / शौर्यपथ / रिसाली निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था देखने अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे अल सुबह रिसाली क्षेत्रांतर्गत वार्डो में पहुंचे। कामगारों, सुपर वाइजर और अधिकारियों की मैदानी उपस्थिति देखने आयुक्त    10 किलोमिटर से भी अधिक साइकिलिंग की। इस दौरान कई स्थानों पर अपनी उपस्थिति में सफाई कराया।
    इस दौरान निगम आयुक्त सर्वे सुबह-सुबह साइकिलिंग करते हुए घर से सीधे रिसाली क्षेत्र के कृष्णा टाकिज रोड पहुंचे और सफाई कार्य का अवलोकन करने लगे। लगभग दो घंटे से अधिक समय तक आयुक्त ने रिसाली बस्ती, आशीष नगर पूर्व, आजाद मार्केट, कृष्णा टाकिज रोड होते प्रगति नगर का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक बृजेन्द्र परिहार, सफाई सुपरवाइजर सतीश देवांगन, वीरेन्द्र देशमुख उपस्थित थे।
    सफाई कामगारों को दी समझाईश
       निरीक्षण के दौरान आयुक्त डोर टू डोर कचरा कलेक्शन कार्य देखा। नागरिकों से समय पर कचरा कलेक्शन गाड़ी न पहुंचने की शिकायतों के बारे में मातहतों से जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान आयुक्त ने गीला व सूखा कचरा को अलग-अलग रखने को कहां। कचरा कलेक्शन करने वाले कामगारों को भी निर्देश दिए कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखे।
    हड़बड़ाए सफाई कामगार
      आयुक्त के अचानक दबिश से निगम के अधिकारी व कर्मचारी हड़बड़ा गए थे। शुरूवात में कामगार टी शर्ट बरमूड़ा में अपने अधिकारी को नही पहंचान पाए। बाद में कामगारों की नजर निगम आयुक्त पर पड़ते ही हड़बड़ा गए। बाजार में आयुक्त ने अपनी उपस्थिति में सफाई कार्य को पूरा कराया।
    संडे लॉकडाउन का किया अवलोकन
        दुर्ग कलेक्टर डॅा. सर्वेश्वर नरेन्द्र भूरे ने रविवार को लॉकडाउन अनिवार्य किया है। फुटकर व्यवसाय से लेकर छोटी बड़ी दुकानों को बंद रखने और अन्य दिनों में व्यवसाय संचालित करने समय सीमा निर्धारित किया है। निगम आयुक्त ने इस दौरान व्यापारिक केन्द्र का निरीक्षण किया। क्षेत्र के व्यापारी संघ अध्यक्ष विपीन सिंह से चर्चा की। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद कुछ दुकान खुले पाए गए जिस पर राजस्व निरीक्षक अनिल मेश्राम की टीम ने दिलीप कुंडू सायकल दुकान मोहारी मरोदा से 1000 व श्रीकांत जायसवाल कबाड़ी दुकान से 2000, संजीव देवांगन पोल्ट्री सेंटर नेवई से 1000, राजू वर्मा साई ट्रेडर्स नेवई बस्ती से 1500, लीलेश्वर सेन लक्ष्मी नगर रिसाली से मास्क नही पहनने व अनावश्यक रूप से घुमते पाए जाने पर 500 रू. दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया। इसके अलावा मास्क नही लगाने पर टंकी मरोदा निवासी भूपेश कश्यप व दिनेश से 200-200 अर्थदण्ड वसूला। उडऩदस्ता टीम द्वारा कुल मिलाकर 6400रूपये की दाण्डिक शुल्क वसूल किया गया।

    सोन जामुल, नवी उतई तो धु्रव को मिली खुर्सीपार थाने की जिम्मेदारी


      दुर्ग / शौर्यपथ / पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने अपने पदस्थापना के बाद पहली बार आज कुछ थाना प्रभारियों का तबादला किये किसी को थाना में तो किसी को लाईन में पदस्थ किया जिसमें तीन थानाप्रभारियों को एसपी प्रशांत सिंह ठाकुर ने रायपुर से तबादले में आये विशाल सोन जो पुलिस लाईन में थे उनको एक बार फिर जामुल थाना का प्रभारी बनाया गया है वहीं राजनांदगांव से दुर्ग जिला आई पिछले महिनों से दुर्ग पुलिस लाईन में रहने वाली तेज तर्रार महिला थाना प्रभारी नवी मोनिका पाण्डेय को उतई थाना का प्रभारी बनाया गया हैं तो जामुल थाना प्रभारी सुरेश ध्रुव को खुर्सीपार थाना भेजा गया है जबकि पदमनाभपुर प्रभारी एनूराम देंवांगन को पुलिस लाईन व एसपी ऑफिस के ंशिकायत शाखा में पदस्थ एसआई सार्वा को पदमनाभपुर चौकी को बतौर प्रभारी के रूप में भेजा गया है। यहां यह बताना लाजिमी होगा कि किसी भी जिले में कानून कंट्रोल की कमान पुलिस कप्तान के हाथों में होती है, इसी कड़ी में जबसे जिले का कमान एसपी ठाकुर संभाले हैं तभी से चौकी प्रभारियों और थाना प्रभारियों में इस बात की हड़कम्प थी कि कौन कौन से थानेदार इधर उधर होंगे तो किसकों काम के आधार पर ईनाम मिलेगा तो कौन लूप लाईन में जायेगा।
    अभी तो सिर्फ ये ट्रेलर है पूरी फिल्म अभी बाकी है। चूंकि दुर्ग जिले के कई ऐसे वरिष्ठ थानेदार है, जो सीएसपी बनने जा रहे हैं जिनमें दिलीप सिंह सिसोदिया, संजीव मिश्रा, भावेश साव सहित अन्य नाम शामिल है। इसके साथ साथ राजधानी रायपुर के विधानसभा में मानसून सत्र भी होने वाला है, इन सारे बातों को ध्यान में रखते हुए शेष बचे हुए थानोदारों की बड़ी सर्जरी अगले माह कभी भी हो सकती है जिसमें देहात और शहर मे ंपदस्थ थानेदारों में बड़ी ही बेचैनी अभी से शुरू हो गई है, चूंकि जिला व्ही व्ही आई पी होने के कारण सीएम, एचएम एवं अन्य मंत्री का ये जिला है, जिले में आने वाले समय में नगरीय निकाय चुनाव की सुगबुगाहट भी है। इन सबको दृष्टिगत रखते हुए एसपी ठाकुर किसी भी तरह की रिस्क लेने को तैयार नही है . थानों में कानून व्यवस्था बेहतर हो,जनता, मीडिया और जनप्रतिनिधियों से तालमेल बेहतर है, और जिनका कम्यूनिटि पुलिसिंग में बेहतर काम करने वालों को भी थानों की कमान सौंपा जायेगा।
    उल्लेखनीय है कि जब एसपी ठाकुर दुर्ग जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर थे उस समय विशाल सोन दुर्ग जिले में रहते हुए अपनी काबलियत पहले ही दिखा चुके है, वे जहां जामुल थाने में पदस्थ रहते हुए यहां के अपराधों पर अंकुश लगाये थे जिसके फलस्वरूप उन्हें क्राईम ब्रांच की कमान सौंपी गई थी और वे क्राईम ब्रांच में रहते हुए एक से एक अपराधों का जहां खुलासा किये वहीं अपराधियों में अपने नाम का खौफ भी पैदा किये हुए थे। वहीं एसपी ठाकुर के एएसपी रहते हुए नवि मोनिका पाण्डेय भी छावनी, खुर्सीपार,जामुल तथा महिला थाने में रहते हुए काफी अच्छा काम की थी तथा रक्षा टीम में रहते हुए कई सराहनीय कार्य कर चुकी है। थानेदार सुरेश ध्रुव दुर्ग कोतवाली, सेक्टर 6 कोतवाली और जामुल के बाद खुर्सीपार में भेजा गया है ताकि कानून व्यवस्था यहां का और मजबूत रहे, चूंकि खुर्सीपार थाना इंडस्ट्रियल ऐरिया के साथ साथ स्लम एरिया के रूप में जाना और पहचाना जाता है, तात्कालिक टीआई रहे श्री उईके जबतक खुर्सीपार प्रभारी के रूप में थे तब तक खुर्सीपार में कसावट थी, इसी को दृष्टिगत रखते हुए एसपी ने सुरेश ध्रुव को खुर्सीपार की कमान सौंपी है, वह भी गुण्डे, बदमाश और अवैध कार्यों पर नकेल कसेेंगे।

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में यूरिया की कमी की खबरों को कांग्रेस ने बेबुनियाद बताया है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यूरिया की कमी की बाते एक भी किसान संगठन या किसान संघो ने नही कहा सिर्फ भाजपा नेता बयान दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रदेश में यूरिया और खाद की कमी का झूठा वातावरण तैयार करने बयानबाजी कर रहे पिछले पंद्रह सालो से राज्य में पनप चुके उर्वरक माफिया को फायदा पहुचाया जा सके। भाजपा के पन्द्रह साल के राज में छत्तीसगढ़ में भाजपा नेताओं का एक बड़ा वर्ग खाद बीज उर्वरको की अफरातफरी में लगा हुआ था। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इस उर्वरक माफिया की दुकानदारी बन्द हो गयी है इसी लिए भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता यूरिया की कमी का बयान देकर बनावटी संकट का माहौल बना रहे ताकि किसान हड़बड़ी में सोसायटियो से यूरिया न लेकर भाजपाई माफिया से महंगे दाम में यूरिया खरीद लें।
    प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार किसानों की हितैषी है इसलिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समय रहते प्रदेश की सभी जिलों की सोसायटियों में मांग के अनुरूप यूरिया और खाद की उपलब्धता करवा दी है। देश के अनेक राज्यों में किसान यूरिया की कमी से जूझ रहे मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, हरियाणा में यूरिया की कमी को ले कर रोज बवाल हो रहा है।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्यो को यूरिया देना केंद्र का काम है पूरे देश मे यूरिया की सप्लाई सही नही हो रही तो उसके पीछे मोदी सरकार जबाबदेह है। प्रधानमंत्री मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि उनकी सरकार आजादी की 75 वी वर्षगांठ 2022 तक देश मे यूरिया की कमी आधा करने की दिशा में काम कर रही है। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के केंद्र सरकार राज्यो में किसानी तक यूरिया की सप्लाई का कोटा अघोषित रूप से कम करना शुरू कर दिया है ताकि मोदी द्वारा घोषित यूरिया की खपत कम करने का लक्ष्य 2022 तक पूरा हो सके। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों से कहा कि वे फिक्र मत करे राज्य में किसान पुत्र भूपेश बघेल सत्ता में है उनके रहते छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित नही हो सकता है।
    कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राज्य के सरगुजा संभाग में जहाँ पर यूरिया संकट का जादा झूठा हल्ला मचाया गया था वहाँ की सोसायटियो में मांग के अनुरूप 18,825 एमटी यूरिया और 18,204 एमटी खाद का स्टॉक एक महीने पहले से पहुच गया है। कोविड के कारण सोशल डिस्टेंसिग का पालन होने सुनिश्चित करने लगवाई गयी, कुछ दुकानों की कतारों को संकट बता कर भाजपाइयों ने भ्रम फैलाने की कुचेस्टा किया है।

    - अब ज्यादा सतर्कता के साथ कोविड नियमों का पालन करने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की अपील
    - कोरोना का प्रभाव गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों पर ज्यादा

    रायपुर / शौर्यपथ / प्रदेश में कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से और भी ज्यादा सतर्क रहने और नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। पहले से बीमार या फिर गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को कोविड-19 का खतरा कई गुना ज्यादा हो सकता है, इसलिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों से जागरूक होने और ऐसे व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दे रहे हैं।
       अम्बेडकर अस्पताल के चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि यदि व्यक्ति पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं तो उनपर वायरस का खतरा ज्यादा हो सकता है। चेस्ट एक्सपर्ट डॉ. आर.के. पंडा और हार्ट विशेषज्ञ डॉ. स्मित श्रीवास्तव का कहना है अगर मरीज पहले से ही बीमार है, उन्हें टीबी, मधुमेह (डायबिटीज) हाइपरटेंशन, दिल की बीमारी या फिर लीवर व किडनी की समस्या है तो, सामान्य लोगों की तुलना में इनमें कोविड का खतरा अधिक संभव है। इसलिए ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है।
    ना करें देर, कराएं जांच- अम्बेडकर अस्पताल के डॉ. आर.के. पंडा का कहना है कोविड-19 संक्रमण से सजग रहकर बचा जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को लगे की वह संदिग्ध व्यक्ति के संपर्क में आए हैं तो उन्हें जांच कराने में देर नहीं करनी चाहिए । उन्हें नजदीकी कोविड जांच केन्द्र में जाकर जांच करानी चाहिए। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक खुद को एकांत में रखें, डॉक्टर से संपर्क कर विटामिन सी, मल्टीविटामिन, जिंक दवा तथा स्टीम लेना चाहिए। इन उपायों से काफी हद तक संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है।
    ऐसे रखें ध्यान - स्वास्थ्य विशेषज्ञों का सुझाव है कि थोड़ी सावधानी रखकर कोविड-19 के संक्रमण से बीमार व्यक्तियों को बचाया जा सकता है। ऐसे व्यक्ति जहां तक संभव हो घर से बाहर नहीं निकलें, घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करें, नियमित रूप से भाप लें, जरूरी होने पर ही घर से निकलें, गर्म पानी पीएं, विटामिन सी, जिंक एवं मल्टीविटामिन युक्त फल, सब्जियां खाएं या दवा लें और गर्म पानी से गरारा भी करें। पहले से चल रही बीमारियों की दवा को बंद ना करें, उन्हें नियमित रूप से लेते रहें।
    वचनों का पालन कर कोरोना संक्रमण की करें रोकथाम- सतर्कता कोरोना से बचाव का बेहतर उपाय है। इसके लिए विशेष सावधानी एवं सतर्कता जरुरी है जैसे- मास्क लगाने व 2 गज की शारीरिक दूरी बनाए रखें, बल, सार्वजनिक स्थल हो, किसी ऑफिस के कमरे में अन्य व्यक्तियों के साथ हों या फिर सर्दी, जुकाम हो तो बाहर निकलने से पहले मास्क जरूर लगाएं, छींकते या खांसने समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें, बहुत अधिक इस्तेमाल होने वाली सतहों दरवाजे के हैंडल, या ऐसी जगहों का नियमित सफाई जरूरी है, सार्वजनिक या खुले स्थानों पर नहीं थूकें, ऐसा करना दंडनीय अपराध है, बहुत जरूरी हो तभी यात्रा करें, कोवि़ड- 19 संक्रमित या उसके परिवार वालों से भेदभाव नहीं करें सहानुभूति से पेश आएं, अपने स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग करने के लिए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करें, कोविड-19 को लेकर होने वाली चिंताएं या मानसिक दबाव के लिए 08046110007 फ्री हेल्पलाइन नंबर पर बात कर मनोचिकित्सक से सलाह आवश्यक लें।

    बालोद / शौर्यपथ / दुर्ग संभाग के कमिश्नर टी.सी.महावर आज कलेक्टर जनमेजय महोबे के साथ गुरूर विकासखण्ड के ग्रामों का भ्रमण कर गौठानों में विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम चिटौद के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने मवेशियों को हरा चारा खिलाया। कमिश्नर ने वहाॅ गोधन न्याय योजना के तहत् खरीदे गए गोबर की जानकारी ली। उन्होंने स्वसहायता समूहों से चर्चा कर उनके द्वारा तैयार किए जा रहे वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन किया। स्वसहायता समूहों की सदस्यों ने बताया कि उनके द्वारा अब तक छह क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय कर लिया गया है। कमिश्नर ने तैयार वर्मी कम्पोस्ट का अवलोकन कर गुणवत्तापूर्ण वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए स्वसहायता समूहों की सराहना की। उन्होंने वहाॅ स्वसहायता समूह से वर्मी कम्पोस्ट खरीदा।
    कमिश्नर महावर ने ग्राम चिटौद के गौठान परिसर के चारागाह में लगाए गए नेपीयर घास का अवलोकन किया। चारागाह परिसर में ही स्वसहायता समूहों द्वारा लगाए गए फलदार और सब्जीदार पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने वहाॅ गौठान समिति के सदस्यों से भी चर्चा किया। कमिश्नर ने गुरूर विकासखण्ड के ग्राम भोथली के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने वहाॅ गोबर विक्रेताओं से चर्चा की। गोबर विक्रेताओं ने बताया कि उन्हें गोधन न्याय योजना के तहत बेचे गए गोबर का दो बार भुगतान प्राप्त हो चुका है। कमिश्नर महावर ने गौठान में पानी रूकने नहीं देने तथा पानी निकासी की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होंने वहाॅ चारागाह का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश कुमार चन्द्राकर, एस.डी.एम. श्रीमती सिल्ली थाॅमस, जनपद सीईओ राजेन्द्र कुमार पडौति सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

    भिलाई नगर / शौर्यपथ / रविवार को पूर्णत: लाॅकडाउन होने के कारण इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ निगम प्रशासन की टीम ने छापामार कार्रवाई की। लाकडाउन में दुकान का आधा शटर खोलकर व्यावसाय करने वाले छोटे-बड़े 11 व्यापारियों से कुल 3800 रूपए जुर्माना वसूल किया गया। वैशाली नगर जोन आयुक्त पूजा पिल्ले के निर्देश पर सहायक राजस्व अधिकारी संजय वर्मा की टीम ने कुरूद, रामनगर, ओम शांति ओम चौक और वैशाली नगर गौरवपथ के मार्केट और गली मोहल्ले के दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकान का आधा शटर खुला पाए जाने पर व्यापारियों के खिलाफ 200 से 300 रूपए तक अर्थदंड की कार्रवाई की गई और कुल 10 लोगों से 3100 रुपए जुर्माना वसूल किया। जोन-5 की टीम ने मास्क का उपयोग नहीं करने पर मेडिकल संचालक पर 700 रूपए जुर्माना लगाया !

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision