
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
Google Analytics —— Meta Pixel
धर्म संसार / शौर्यपथ / प्रभु यीशु के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाने वाला क्रिसमस का त्योहार पूरी दुनिया में मनाया जाता है। यह त्योहार कई मायनों में बेहद खास है। क्रिसमस को बड़ा दिन, सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट ऑफ़ सेंट स्टीफेंस भी कहा जाता है। प्रभु यीशु ने दुनिया को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी। उन्होंने लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया। प्रभु यीशु को ईश्वर का इकलौता प्यारा पुत्र माना जाता है। इस त्योहार से कई रोचक तथ्य जुड़े हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में।
क्रिसमस ऐसा त्योहार है जिसे हर धर्म के लोग उत्साह से मनाते हैं। यह एकमात्र ऐसा त्योहार है जिस दिन लगभग पूरे विश्व में अवकाश रहता है। 25 दिसंबर को मनाया जाने वाला यह त्योहार आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च में 6 जनवरी को मनाया जाता है। कई देशों में क्रिसमस का अगला दिन 26 दिसंबर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। क्रिसमस पर सांता क्लॉज़ को लेकर मान्यता है कि चौथी शताब्दी में संत निकोलस जो तुर्की के मीरा नामक शहर के बिशप थे, वही सांता थे। वह गरीबों की हमेशा मदद करते थे उनको उपहार देते थे। क्रिसमस के तीन पारंपरिक रंग हैं हरा, लाल और सुनहरा। हरा रंग जीवन का प्रतीक है, जबकि लाल रंग ईसा मसीह के रक्त और सुनहरा रंग रोशनी का प्रतीक है। क्रिसमस की रात को जादुई रात कहा जाता है। माना जाता है कि इस रात सच्चे दिल वाले लोग जानवरों की बोली को समझ सकते हैं। क्रिसमस पर घर के आंगन में क्रिसमस ट्री लगाया जाता है। क्रिसमस ट्री को दक्षिण पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। फेंगशुई के मुताबिक ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है। पोलैंड में मकड़ी के जालों से क्रिसमस ट्री को सजाने की परंपरा है। मान्यता है कि मकड़ी ने सबसे पहले जीसस के लिए कंबल बुना था।
संचालक एससीईआरटी ने स्थानीय भाषाओं में 15 सितम्बर तक प्रथम पांडुलिपि तैयार करने कहा
रायपुर/शौर्यपथ /स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आगामी शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से 5 तक के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कार्यवाही शुरू कर दी है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के संचालक श्री राजेश सिंह राणा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा की गई इस घोषणा पर कार्यवाही के लिए बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
श्री राजेश सिंह राणा ने मुख्यमंत्री की घोषणा से अवगत कराते हुए सभी अशासकीय संगठनों से बहुभाषा शिक्षण के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्याें और अनुभव की संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफएलएन) के भाषागत लक्ष्यों, सीखने के प्रतिफलों को ध्यान में रखते हुए एससीईआरटी की अकादमिक टीम के साथ सहयोग करने कहा। श्री राणा ने इस कार्य के लिए कक्षा 1 से कक्षा 5 तक सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी भाषा (रायपुर एवं बिलासपुर संभाग), सरगुजिहा, हल्बी, गोड़ी, सादरी, कुडुख स्थानीय भाषाओं में 15 सितम्बर तक प्रथम पांडुलिपि तैयार कर प्रस्तुत करने कहा है। अशासकीय संगठनों के प्रतिनिधियों ने कक्षा 1 से 3 तक इस क्षेत्र में कार्य किए जाने वाली स्थानीय भाषाओं में पाठ्य सामग्री निर्माण कर, दी गई समय सीमा में प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया है। इसे स्थानीय भाषाओं के लिए पूर्व तैयार की गई समितियों के मध्य आगामी 15 सितम्बर को चर्चा हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
अगले शिक्षा सत्र से छत्तीसगढ़ी भाषा एवं आदिवासी क्षेत्रों में स्थानीय बोली को कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के पाठ्यक्रम में एक विषय के रूप में सम्मिलित करने के संबंध में आयोजित बैठक में परिषद् की उपसंचालक श्रीमती पुष्पा किस्पोट्टा, पाठ्यपुस्तक लेखन के प्रकोष्ठ प्रभारी श्री वी.के. तिवारी, सहायक संचालक, श्री सुशील राठोड़, सहायक प्राध्यापक, डॉ. जयभारती चंद्राकर, स. प्रकोष्ठ प्रभारी बहु भाषा शिक्षण, श्री एस.के.तंबोली, व्याख्याता तथा अशासकीय संगठनों से श्री राधेश्याम थवाईत (अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन), श्री रंधीर एवं श्री प्रदीप (रूम टू रीड फाउंडेशन), श्री संजय गुलाटी एवं मधुलिका झा (लैंग्वेज लर्निंग फाउंडेशन), सुश्री रागिनी मेहरा उपस्थित थे।
*भाजपा को घोषित 21 सीटों पर दूसरा दावेदार नहीं मिल रहा था इज्जत बचाने सूची जारी किया*
*विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाये गये*
*इंदिरा बैंक घोटाले के घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया*
*रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी*
रायपुर । शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।
मोदी सरकार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में 2011 के जनगणना को नहीं मान रही है
रायपुर। शौर्यपथ । प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार अटल सरकार के समय शुरू की गई प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना को लेकर गंभीर नहीं है ईमानदारी से उक्त योजना का क्रियान्वयन नहीं कर रही है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकार से देश के कई गांवों को वंचित कर उस गांव के विकास को प्रभावित कर रही है शिक्षा स्वास्थ्य रोजगार की बुनियादी सुविधाओं को पहुंचने से रोक रही है जब प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना शुरू की गई तब नियम बनाया गया था। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में पूरी राशि केंद्र सरकार देगी इसके लिए सामान्य गांव में 500 की आबादी, पिछड़े इलाकों के गांवों में 250 की आबादी और नक्सली क्षेत्र की गांव में 100 की आबादी होने पर वहां अनिवार्य किया गया था। 2001 के जनगणना में जिन गांवो की आबादी पांच सौ, ढाई सौ और सौ से कम थी उन गाँवो में योजना शुरू नही की गई थी उन्ही गांवो की आबादी 2011 के जनगणना में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अनुसार हो गई है फिर भी नरेंद्र मोदी की सरकार उन गांवों को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से दूर रखी हुई है और 2021 में यदि जनगणना हो जाता तब देश के और अनेक गांव प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के दायरे में आते लेकिन मोदी सरकार पूर्ववर्ती सरकार के दौरान शुरू की गई योजनाओं को लेकर ही ईमानदार नहीं है और उस योजना का पलीता लगा रही है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार पहले से चल रही प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के नियम कायदे को पालन नहीं कर रही है और इस योजना में केंद्र की 100 प्रतिशत राशि को घटाकर केंद्र और राज्य के बीच में 60 और 40 पर्सेंट का अंशदान रख दिया है। प्रदेश के 1572 से अधिक सड़के प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत आ रही है जिसके लिए राज्य सरकार ने कई बार केंद्र सरकार को आवंटन के लिए पत्र लिखा है और योजना में लगने वाली अपने हिस्से की राशि देने की बात भी कही है लेकिन मोदी सरकार 1572 सड़कों को प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत नहीं ले रही है। भाजपा के 9 सांसद इस विषय में मौन है?
कान्हा महाराज की भजन में झूमें भक्त सेंकड़ों लोगों के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री राम सेवक जी
51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया
5000 लोगों के लिए महाभंडारा का भी व्यवस्ता किया गया
भिलाई। शौर्यपथ । भिलाई में सावन के हर सोमवार को अलग-अलग शिव मंदिरों में बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह द्वारा रूद्रमहाभिषेक का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा- भिलाई के अलग-अलग शिव मंदिरों में लगातार शिवलिंग रूद्रमहाभिषेक का कार्यक्रम किया जा रहा है। आज सावन आदीमास बुधवार को भिलाई के राज राजेश्वर शिव मंदिर पावर हाउस में शिवलिंग का 108 किलो दूध से रूद्रमहाभिषेक हुआ। इसके साथ में 51 किलो मोतीचूर के लड्डू से भोग लगाया गया और खिचड़ी का महाभंडारा 5000 लोगों के लिए व्यवस्था की गई।
इस दौरान मुख्य यजमान बतौर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व गृहमंत्री राम सेवक जी, भाजपा जिला मंत्री जय प्रकाश यादव, भाजपा कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता रहें। आचार्य कान्हा महाराज द्वारा रूद्रमहाभिषेक एवं भजन की प्रस्तुति दी गई जिसमें भक्तजन झूम उठे पूरा माहौल शिवमय हो गया।
मुख्य रूप से BJP जुग्गी झोपडी जिला संयोजक मनोज तिवारी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री कंचन सिंह, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ BJP सह मीडिया प्रभारी सुमन कन्नौजे जी मौजूद रहे।
युवा मोर्चा खुर्सीपार मंडल अध्यक्ष CH प्रसाद, जुग्गी झोपडी खुर्सीपार मंडल सयोंजक पवन मिश्रा, ST मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रसाद, नगर निकट प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद सिंह, भाजपा खुर्सीपार मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा एवं सैकड़ों शिव भक्त उपस्थित रहे। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश कोषाध्यक्ष बिजेंद्र मिश्रा ने उपरोक्त दी जानकारों दी।
दुर्ग । शौर्यपथ । रुवाबांधा निवासी (मितानिन) आरती जैन ने जीवन के महत्वपूर्ण योगदान के रूप में अपने देहदान की घोषणा कर वसीयत नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, रितेश जैन,सुरेश जैन,राजेश पारख,विकास जायसवाल, मोहित अग्रवाल को सौंपी
उनकी पुत्री नैनसी जैन व् मानसी जैन ने देहदान हेतु सहमति दी और कहा वे भी इस महत्वपूर्ण कदम का समर्थन करती हैं।
आरती जैन ने यह देहदान करके नव दृष्टि फाउंडेशन के कार्यों का समर्थन किया है, जो सामाजिक सुधार और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए संलग्न है। उनका यह उदाहरण सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है समाज भी उनका अनुसरण करके समाज में सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में योगदान कर सकते हैं।
आरती जैन ने कहा आज उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूर्ण हुई एवं वह जीवन भर लोगोंकी सेवा करना चाहती हैं एवं चाहती हैं कि इस दुनिया से जाने के बाद भी मेरे द्वारा किसी का भला हो
नव दृष्टि फाउंडेशन के सदस्य सुरेश जैन ने कहा आरती जैन के देहदान का निर्णय समाज के लिए प्रेरणा बनेगा एवं लोग देहदान हेतु जागरूक होंगे,
नवदृष्टि फाउंडेशन के राजेश पारख ने कहा हमारी संस्था लगतार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं व लोगों की देहदान व नेत्रदान के प्रति सोच बदली है अब लोग स्वस्फूर्त ही देहदान व नेत्रदान हेतु सामने आ रहे हैं एवं यदि कोई देहदान हेतु सहयोग या मार्गदर्शन चाहता है तो हमारी संस्था के सदस्यों से सहयोग ले सकता है या 9827906301/9827190500 इन नंबर पर फ़ोन कर मार्गदर्शन ले सकता है
नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार ,कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी,मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई,मंगल अग्रवाल,किरण भंडारी,रितेश जैन,जितेंद्र हासवानी,उज्जवल पींचा ,सत्येंद्र राजपूत,सुरेश जैन,राजेश पारख,पियूष मालवीय,विकास जायसवाल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ ,सपन जैन ,यतीन्द्र चावड़ा , बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख,सूरज साहू ,मोहित अग्रवाल,चेतन जैन,दयाराम टांक नेआरती जैन के देहदान के निर्णय की सराहना की व् स्वस्थ जीवन की कामना की
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने वाले 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 बाईक को किया गया जप्त
यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जप्त वाहनों के अभिभावकों को कल दोपहर 12:00 बजे कार्यवाही एवं समझाईश के लिए यातायात मुख्यालय बुलाया गया है
‘‘ यातायात पुलिस दुर्ग की बिना नम्बर बाइकर्स, मोडीफाईड सायलेंसर, तेज रफ्तार वाहन पर लगातार कार्यवाही जारी।
सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करने की शिकायत प्राप्त होने पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
सेंट्रल एवेन्यू में स्टंट करते एक बाईक चालक को आई गंभीर चोट।
ऐसे वाहनो चालकों का शिकायत यातायात व्हाट्सअप नम्बर (94791-92029) पर भेजे
दुर्ग । शौर्यपथ । पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर स्पीड बाईकर्स , तेज आवाज़ करते हुए गाड़ी चलाने की शिकायत के मद्देनज़र यातायात के अधिकारियों को दिये गये निर्देश के परिपालन में एवं सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा लगातार कार्यवाही करते हुऐ आज दिनांक को सेंट्रल एवेन्यू में मोडीफाईड बाईक्स/ सैलेन्सर, स्टंट बाइकर्स, तेज रफ्तार बाईकर्स, बिना नंबर वाले वाहन चालकों के द्वारा स्टंट करने की शिकायत प्राप्त होने पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 KTM, 3 बुलेट , 4 पल्सर एवम अन्य कुल 18 वाहनों को जप्त किया गया है । ऐसे वाहन चालक जो सड़क दुर्घटना एवं आम नागरिकों के समस्याओं का कारण बनते है उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही करते हुऐ यातायात सिविक सेंटर जोन प्रभारी श्री कुंज बिहारी नागे एवं उनकी टीम के द्वारा कुल-18 वाहनो को जप्त किया गया। जब्त वाहन चालकों के अभिभावक को कल दिनांक दोपहर 12:00 बजे यातायात मुख्यालय समझाइए एवं अग्रिम कार्रवाई के लिए बुलाया गया है
दुर्ग पुलिस की अपील
*अपील/चेतावनी-* सभी पालकों से निवेदन है कि वे अपने बच्चों को वाहन मोडीफाईड करके वाहन चालन करने ना दे, तेज रफ्तार वाहन चलाने से मना करें अन्यथा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों की जप्ती की कार्यवाही की जा रही है और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अर्थदण्ड वसूल कर लाइसेंस सस्पेंड किया जा रहा है, जिसके जवाबदार स्वयं होगें। यदि आपके क्षेत्र में इस प्रकार के वाहन हो तो
*यातायात वाट्सअप नंबर* *(9479192029* ) पर भेजे। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही की जावेगी।
दुर्ग । शौर्यपथ । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के रायपुर नाका स्थित क्षेत्रीय मुख्यालय में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अभियंता एम.जामुलकर द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। ध्वजारोहन पश्चात् उनके द्वारा पॉवर कंपनी के चेयरमेन का संदेश वाचन कर कंपनी के उपलब्धियों से अवगत कराया गया। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता द्वय सलिल कुमार खरे एवं तरुण कुमार ठाकुर सहित दुर्ग क्षेत्र के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुए।
इस अवसर पर जामुलकर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्ग क्षेत्र में पदस्थ 06 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यथा सहायक अभियंता कन्हाई राम पटेल, कार्यालय सहायक श्रेणी एक रोमन लाल वर्मा, परिचारक श्रेणी एक लाइन एलेक्जेंडर टोप्पो एवं हेमंत ठाकुर, परीक्षण सहायक श्रेणी एक किशोरी लाल चन्द्राकर एवं लाइन सहायक श्रेणी एक हिंछा राम नेताम को रजत पदक, प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लाइनमेंन प्रशिक्षण में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले परिचारक श्रेणी एक चिरंजीव साहू को भी प्रशस्ति पत्र एवं रजत पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि दुर्ग रीजन के अंतर्गत डौंडी वितरण केंद्र में पदस्थ परिचारक श्रेणी एक लाइन मलखान सिंह को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पॉवर कंपनी मुख्यालय, रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया गया। दुर्ग रीजन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुरुस्कृत होने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई प्रेषित की।
भिलाईनगर। शौर्यपथ । नगर पालिक निगम भिलाई की सामान्य सभा आज निगम के सभागार में आयोजित हुई। सुबह 11 बजे राष्ट्रगान के साथ शुरू हुई सभा में 18 विषय निगम के सचिव द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें से 2 विषय पर चर्चा उपरांत शेष 16 विषय को बहुमत के आधार पर पारित किया गया। सभा के प्रारंभ में आयुक्त रोहित व्यास ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सदन में उपस्थित महापौर, अध्यक्ष, पार्षद, जनप्रतिनिधि व अधिकारियों को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई। इसके पश्चात महापौर नीरज पाल ने भिलाई निगम के सदन के 23 वर्ष पूर्ण होने पर इसके गरिमामय इतिहास के अपने अनुभव को सदन में साझा किए। वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व महापौर स्व. विद्यारतन भसीन के निधन पर सदन ने उन्हें अपनी मौन श्रद्धांजलि अर्पित किए। अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू ने सदन को 5 मिनट के लिए स्थगित करने की घोषणा की। 11ः10 मिनट पर सदन की कार्यवाही अध्यक्ष द्वारा पुनः प्रारंभ की गई।
सामान्य सभा में 18 विषय का एजेंडा प्रस्तुत किया गया जिसमें जोन 03 वार्ड 37 संत रविदास नगर में स्थित उद्यान का नाम स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी के नाम पर नामांकरण एवं मूर्ति स्थापना करने के प्रस्ताव को ध्वनि मत से पारित किया गया इसके अलावा वार्ड क्र. 25 संतोषीपारा तेल्हानाला (करूणा अस्पताल से गौरव पथ तक) विकास कार्य पर चर्चा करने के बाद विषय को पारित किया गया। सदन में प्रस्तुत शेष विषय जिसमें नगर पालिक निगम भिलाई अंतर्गत 500 सीट शहरी महिला आजीविका केन्द्र का निर्माण कार्य, जाति/मूल निवास की उद्घोषणा, नगर पालिक निगम भिलाई के नए श्लोगो/मोनोश् के सृजन, टाउनशिप क्षेत्रान्तर्गत आने वाले वार्डो में स्कोप आॅंफ वर्क के अन्तर्गत नाली, सड़क, बाजार एवं तिपहिये रिक्शे/ई-रिक्शा से आवासीय एवं व्यवसायिक क्षेत्र में डोर टू डोर कचरा संग्रहण कार्य तथा अन्य कार्य, निगम के विभिन्न क्षेत्रों (योजनाओं) में रिक्त आवासीय/व्यवसायिक/आवास सह व्यवसायिक भूखण्डों के अंतरण के संबंध में, घासीदास नगर मैदान का नामकरण, विश्व स्तरीय सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग जोन निर्माण कार्य, साडा भिलाई के समय आबंटित (व्यवस्थापित) प्रकरण जिसमें आॅफर की पूर्ण राशि जमा हो चुकी है किन्तु पंजीयन नही हुआ के संबंध में, सुपेला पुरानी बस्ती आबादी भूमि में निवासरत परिवारों को आबादी पट्टा/स्थायी मालिकाना हक प्रदान करने, निगम द्वारा विभिन्न आवासीय, आवास सह व्यवसायिक एवं व्यवसायिक योजनाओं में आबंटित 300 भूखण्डों के संबंध में विचार, निगम भिलाई क्षेत्र में निर्मित सामाजिक भवन जो बिना भू-आबंटन/बिना अनुमति के निर्मित किये गये है उनके आबंटन के संबंध में, जोन 04 खुर्सीपार क्षेत्र में बीपीओ काॅल सेंटर खोले जाने, जोन क्र. 01 नेहरू नगर स्थित जी.ई. रोड से लगे हुये उद्यान क्र. 03 के व्यवसायिक उपयोग, संचालन एवं संधारण कार्य, केनाल रोड निर्माण में प्रभावित व्यवसायिक का वैकल्पिक व्यवस्थापन, भिलाई निगम क्षेत्रांतर्गत मदर्स मार्केट पावर हाउस में ’’सी’’ मार्ट संचालन एवं संधारण करने के संबंधित विषयों को बहुमत के आधार पर पारित किया गया।
भिलाईनगर। शौर्यपथ । निगम मुख्यालय सुपेला में अपने मकान, भूमि, टैक्स जैसे कार्यो के लिए आने वाले नागरिकों को एक ही स्थान पर जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। जहाॅ शासन की जनकल्याणकारी योजना तथा आवेदन की जानकारी दी जावेगी।
नागरिकों की सुविधा के लिए निगम भिलाई में हेल्प डेस्क की स्थापना कर प्रारंभ किया गया है। हेल्प डेस्क के माध्यम से निगम में विभिन्न कार्यो के लिए आने वाले नागरिकों को अपने कार्य के लिए अब विभाग में भटकना नहीं पड़ेगा, सभी तरह के कार्य की जानकारी इस एकल खिड़की में मिल जाएगी। महापौर नीरज पाल एवं आयुक्त रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शुरू किये गए हेल्प डेस्क में नागरिक अपने आवेदन जमा कर आवेदन की स्थिति के बारे में अवगत हो सकेगें। हेल्प डेस्क में बैठे हुए कर्मचारी राशन कार्ड, सम्पत्तिकर, आवास, रजिस्ट्री, जन्म, मृत्यु, लाइसेंस नवीनीकरण, पेंशन, आधार कार्ड जैसे नागरिक सुविधाओं के संबंध में निगम के विभिन्न विभागो में किए जाने वाले कार्य की पूरी जानकारी भी नागरिकांे को उपलब्ध कराएंगे। बता दे कि अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं प्रोग्रामर सुश्री दिप्ती साहू की उपस्थिति में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभाग में किये जा रहे कार्यो की प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत कर हेल्पडेस्क में बैठने वाले कर्मचारियों को प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। भिलाई निगम क्षेत्र के नागरिकगण एवं हितग्राही किसी भी प्रकार की समस्या या किसी योजना का लाभ लेने से संबंधित जानकारी के लिए निगम मुख्यालय में आते है और कौन से कार्य किस विभाग से पूर्ण होगा इसकी पूरी जानकारी नहीं होने से परेशान होते है इस स्थिति से बचने के लिए महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर हेल्प डेस्क प्रारंभ किया गया है जहाॅ नागरिकों को एक ही स्थान पर सभी विभागों की जानकारी प्राप्त हो सकेगी।
दुर्ग । शौर्यपथ । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल 55 साल के हो गए l आम आदमी पार्टी दुर्ग शहर के द्वारा अनोखे अंदाज में मनाया गया l
आप पार्टी द्वारा 55 महिला सफाई कर्मचारियों को एकत्रित करके श्री फल मिठाई , साड़ी और झाड़ू देकर सम्मानित किया l इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष डॉक्टर एस के अग्रवाल ने केजरीवाल जी के संघर्षपूर्ण जीवन के बारे में बताया कि किस tarah अच्छी नौकरी करते हुए भी केजरीवाल जी जन सेवा करते रहे l उन्हें जब चुनौती दी गई तब मजबूरी में उन्हें राजनीति में आना पड़ा l संजय सिंह जी ने दिल्ली और पंजाब में सफाई कर्मचारियों और महिलाओ को दी जाने वालीं सुविधाओं की जानकारी दी l रवि साहू जी ने शिक्षा के महत्व और जीवन में शिक्षा से कैसे बदलाव आता है, इसकी जानकारी दी l बलदेव साहू जी ने भी महिलाओं को संबोधित किया lडॉक्टर एस के अग्रवाल जी , महेरबान सिंह जी ,संजय सिंह जी, मनीष मिश्रा जी,रजत पांडेय जी,लक्ष्य निर्मलकर जी,सोनू यादव जी,रवि साहू जी,एस एस मिश्रा जी,मुकेश नायक जी,बलदेव साहू जी,करण चंद्राकर जी, प्रवीण देवांगन जी
रायपुर / शौर्यपथ / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर बात कर वहां की त्रासदी के संबंध में किये जा रहे राहत कार्यों के लिए एकजुटता दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन वक्त से गुजर रहा है। इस त्रासदी में सभी देशवासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। हर प्रकार के आवश्यक प्रयासों में हम साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने फोन पर श्री सुक्खू से वर्तमान हालात की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि देवभूमि के लोग प्राकृतिक आपदा के चलते कठिन स्थिति से गुजर रहे हैं। आपदा बहुत बड़े स्तर की है और देशवासियों की सामूहिक एकजुटता से इस आपदा से निपटेंगे। इससे बाहर आने और सामान्य स्थिति बहाली के लिए आपके द्वारा किये जा रहे हर आवश्यक प्रयास में हम आपके साथ खड़े हैं।
हिमांचल में आपदा
विजय बघेल पाटन से बलि का बकरा बनाये गये
इंदिरा बैंक घोटाले के घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया
रमन सिंह के भांजे को प्रत्याशी बनाते समय मोदी का परिवारवाद पर बोलती बंद हो गयी
भाजपा के 21 चेहरे बता रहे हैं कि भाजपा में उम्मीदवारों का अकाल है- कांग्रेस
रायपुर/ शौर्यपथ / प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिये 21 उम्मीदवारों की सूची जारी करके भाजपा ने मान लिया है कि इन 21 सीटों पर उसकी जमानत नहीं बचने वाली है वहां पर कोई दूसरा दावेदार नहीं है इसलिये इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित करके भाजपा चुनाव लड़ने की औपचारिकता निभा रही है। भाजपा ने 21 सीटों पर उम्मीदवार नहीं बलि का बकरा खोजा है। सारा प्रदेश जानता है कि पाटन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की लोकप्रियता उनके द्वारा किये गये विकास कार्यों के सामने भाजपा के उम्मीदवार की दुर्गति होना तय है तो वहां पर विजय बघेल को बलि का बकरा बनाया गया है। भाजपा ने गरीबों के पैसा गबन कर इंदिरा बैंक के घोटाले में घूस के आरोपी रामविचार नेताम को भी प्रत्याशी बनाया है। इंदिरा बैंक के मुख्य अभियुक्त उमेश सिन्हा अपने नार्को टेस्ट में तत्कालीन मंत्री रामविचार नेताम को 1 करोड़ रू. घूस देना स्वीकार किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की 21 उम्मीदवारों की सूची से मोदी के तथाकथित भाई, भतीजावाद, परिवारवाद के संबंध में की जा रही दंभोक्ति की भी पोल खुल गयी। भाजपा ने खैरागढ़ से रमन सिंह के भांजे को टिकिट दिया है। मोदी और भाजपा को यहां परिवारवाद नहीं दिख रहा। रमन का बेटा सांसद बनेगा, भांजा विधायक चुनाव लड़ेगा। जब उपचुनाव लड़ने की बारी आती है तो लोधी समाज के कोमल जंघेल को प्रत्याशी बनाया जाता है। आम चुनाव में अपने भांजे को उपकृत करते है। भाजपा का खैरागढ़ में महल के खिलाफ हल का नारा भी खोखला साबित हो गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा दावा करती है कि उसने नये चेहरों को मौका दिया है लेकिन उसके अधिकांश घोषित प्रत्याशी 2018 के पहले की भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, कुशासन, कमीशनखोरी के भागीदार रहे है। 15 साल तक विभिन्न पदों पर रहकर रमन राज के भ्रष्टाचार में संलिप्त रहे है इनको नया प्रत्याशी बताकर भाजपा अपने 15 साल के भ्रष्टाचार पर पर्दा नहीं डाल पायेगी। जनता भाजपा के 15 सालों के कुशासन, वायदाखिलाफी को भूली नहीं है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भाजपा की पहली प्रत्याशी की सूची पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने बिना दूल्हा के बारातियों की सूची जारी कर दी। चुनाव आदर्श आचार संहिता लगते तक भाजपा की सूची में कई बार संशोधन होगा, कई लोगों के नाम काटे जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के आगे भाजपा को कुछ सूझ नहीं रहा है भाजपा की विधानसभा चुनाव में करारी हार अभी से नरेंद्र मोदी ने भाप लिया है इसीलिए रायगढ़ की सभा में आने से इंकार कर दिया ताकि इज्जत बची रहे।
पाटन विधानसभा में सीएम भूपेश के विरूद्ध विजय बघेल को बीजेपी ने तीन महिना पहले ही दी टिकिट
आचार संहिता लागू होने के पहले ही भाजपा ने की विधानसभा चुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों की सूची जारी
दुर्ग / शौर्यपथ / आगामी नवंबर के प्रथम सप्ताह में छत्तीसगढ में विधानसभा चुनाव होना है,हालांकि अभी आचार संहिता भी नही लगा है लेकिन उसके पहले ही भाजपा ने छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव के लिए दुर्ग के सांसद विजय बघेल के साथ ही अपने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। यह घोषणा आज भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में की गई। इस बैठक में भाजपा के
राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य सदस्य शामिल हुए थे। यह छत्तीसगढ के लिए पहली बार ऐसा हुआ है कि चुनाव आचार संहिता लगने के पहले ही भाजपा ने अपने 21 प्रत्याशियों की घोषणा की है।
भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने दुर्ग जिले के अपने वर्तमान सांसद विजय बघेल को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विरूद्ध पाटन विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में तीन माह पहले ही टिकिट देकर भूपेश बघेल को उनके ही गढ में उनके चाचा विजय बघेल के माध्यम से घेरने की कोशिश कर रही है।
इसके पहले भी भाजपा ने विजय बघेल को सन 2008 में पाटन से भूपेश बघेल के विरूद्ध चुनाव मैदान में उतारा था जिसमें पहली बार भूपेश बघेल को विजय बघेल ने पराजित किया था जिसके कारण मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने विजय बघेल को गृह,जेल एवं सहकारिता विभाग का संसदीय सचिव बनाया था। उसके बाद सन 2018 के चुनाव में विजय बघेल को भाजपा ने विधानसभा की टिकिट नही देकर रायपुर के मोतीलाल साहू को भाजपा की टिकिट दी थी। भाजपा ने तुरूप का चाल चलते हुए विजय बघेल को टिकिट नही देकर लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए इनको सुरक्षित कर दिया था और लोकसभा का टिकिट दिया जिसमें विजय बघेल के सौम्य स्वभाव और कुशल व्यवहार के कारण दुर्ग लोकसभा की जनता ने हाथो हाथ लेते हुए एकतरफा वोट देकर रिकार्ड मतों से विजय बघेल को विजय श्री दिलाकर सांसद बनाया।
ज्ञातव्य हो कि विजय बघेल सन 2000 में भिलाई तीन चरोदा नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष के लिए टिकिट नही मिलने के कारण कांगं्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लडकर भिलाई तीन का नपाध्यक्ष बने और उसके बाद वे शरद पवार की पार्टी में छत्तीसगढ में राकांपा के लिए प्रमुख भूमिका निभाने वाले पूर्व केन्द्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल के माध्यम से वे राष्टवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये और वे राकांपा से सन 2003 में विजय बघेल भूपेश बघेल के विरूद्ध पहली बार चुनाव लडे थे और 5 हजार वोटो से पराजित हुए थे। उसके बाद विजय बघेल ने भाजपा का दामन थाम लिये और सन 2008 में भाजपा से विधायक और सन 2019 में दुर्ग लोकसभा से भाजपा से चुनाव लड़कर सांसद बने।
प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कुल 21 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा से सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया गया है।
कलेक्टर ने लाईवलीहुड कॉलेज में युवाओं को मतदान करने की दिलाई शपथ
मुंगेली / शौर्यपथ / लाइवलीहुड कॉलेज जमकोर में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में आज कलेक्टर राहुल देव और पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रमोहन सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सैकड़ों युवाओं को आगामी विधानसभा निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ दिलाई। कलेक्टर ने युवाओं से मतदाता सूची में नाम जुड़ने की जानकारी ली और कहा कि जिनका भी 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है तथा मतदाता सूची में नाम नहीं है वे मतदान केंद्रों, बीएलओ अथवा राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के माध्यम से फॉर्म 06 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जरूर जुड़वाए और अपने आसपास के लोगो को भी प्रेरित करें। कलेक्टर और एसपी ने संयुक्त रूप से मुंगेली विकासखंड के ग्राम चकरभाठा में मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया और पेयजल, छाया, रैंप सहित मूलभूत सुविधाओ की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अभिविहित अधिकारी और बीएलओ से मतदान केंद्रों की संख्या, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधित करने और विलोपित करने की प्रकिया की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार सभी मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ना, विलोपित करना एवं त्रुटिसुधार आदि कार्य 31 अगस्त तक किया जाएगा। इस हेतु 19 एवं 20 अगस्त को द्वितीय चरण विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ऐसे व्यक्ति जिनका 18 वर्ष पूर्ण हो चुका है, अथवा 01 अक्टूबर 2023 की स्थिति में 18 वर्ष पूर्ण होने वाला हो, उन्हे जागरूक कर मतदाता सूची में नाम जरूर जुड़वाएं। कलेक्टर ने चकरभाठा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत मरम्मत कार्य की जानकारी ली और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस अवसर एसडीएम मुंगेली सुश्री आकांक्षा शिक्षा खलखो (आईएएस), अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले, उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
