August 19, 2026
Hindi Hindi

Login to your account

Username *
Password *
Remember Me
    मनोरंजन

    मनोरंजन (809)

    शेफाली जरीवाला ने हाल ही में खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने 'कांटा लगा' के सुपरहिट होने के बावजूद ज्यादा काम नहीं किया.


    नई दिल्ली  /शौर्यपथ/

     शेफाली जरीवाला ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनके एक सॉन्ग ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रियता दिलाई थी. शेफाली जरीवाला का सुपरहिट सॉन्ग 'कांटा लगा' 2002 में रिलीज हुआ था. इस सॉन्ग के बाद शेफाली जरीवाला इसकी जैसी सफलता नहीं दोहरा सकीं. लेकिन हाल ही में शेफाली जरीवाला ने खुलासा किया है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से उन्होंने ज्यादा काम नहीं किया. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में शेफाली जरीवाला ने बताया है कि इसकी वजह मिरगी के दौरे थे.

    शेफाली जरीवाला ने वेबसाइट को बताया है, 'मुझे 15 साल की उम्र से मिरगी के दौरे पड़ने लगे थे. मुझे याद है उस समय मेरे ऊपर अपनी पढ़ाई में अच्छा करने का बहुत ज्यादा प्रेशर था. तनाव और चिंता की वजह से दौरे पड़ सकते हैं. दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए हैं. आपको तनाव की वजह से दौरे आ सकते हैं. मुझे क्लासरूम में, बैकस्टेज और कभी कभार सड़क पर भी दौरे पड़ जाते थे.'

    शेफाली जरीवाला ने आगे बताया, 'मैंने कांटा लगा किया तो उसके बाद लोगों ने मुझसे पूछा कि मैंने ज्यादा काम क्यों नहीं किया. मैं अब कह सकती हूं कि यह मिरगी के दौरे ही थे, जिनकी वजह से मैं ज्यादा काम नहीं कर सकी. मैं नहीं जानती थी कि मुझे कब अगला दौरा पड़ जाए...ऐसा 15 साल तक चलता रहा. आज मुझे नौ साल हो चुके हैं कि दौरे नहीं पड़े हैं क्योंकि मैं डिप्रेशन, पैनिक अटैक से मजबूत सपोर्ट सिस्टम के जरिये निबट सकती हूं.'

     

     

     

     

    अहान शेट्टी (Ahan Shetty) की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ (Tania Shroff) की स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं.

    नई दिल्ली  /शौर्यपथ /

    अहान शेट्टी ) अपनी डेब्यू फिल्म 'तड़प'  को लेकर सुर्खियों में हैं. उनकी फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनेस किया है. अहान शेट्टी की इस फिल्म की बुधवार को मुंबई में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ  भी पहुंचीं. तान्या काफी खूबसूरत हैं और अपनी लेटेस्ट तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ फैशन मॉडल और सोशल मीडिया सेलिब्रिटी हैं. साथ ही उनका फैन बेस भी काफी मजबूत हैं.

    अहान शेट्टी  की गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ  को देख फैन्स ये जानने को इच्छुक हैं कि आखिर तान्या करती क्या हैं और दोनों कब से रिलेशनशिप में हैं. बता दें कि तान्या श्रॉफ ने साल 2015 में मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा था. उन्होंने अब तक कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है. तान्या के पिता जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट जयदेव श्रॉफ हैं.

     बताया जाता है कि अहान शेट्टी  और तान्या श्रॉफ  एक दूसरे को स्कूल टाइम से जानते हैं. तान्या अब लंदन में रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर फैन फॉलोइंग की बात करें तो एक लाख 87 हजार से ज्यादा लोग उन्हें फॉलो करते हैं. अहान और तान्या की रोमांटिक तस्वीरें अकसर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती हैं.

     

     

     

     

    अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) की शादी से पहले की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं.
    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    टीवी स्टार अंकिता लोखंडे  इन दिनों बॉयफ्रेंड विक्की जैन  संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब फिर से अंकिता ने विक्की संग अपनी तस्वीरों को शेयर किया है. तस्वीरों में अंकिता लोखंडे महाराष्ट्रीयन ब्राइडल लुक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्होंने प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के अवसर पर हरे और पिंक कलर की साड़ी पहनी हुई है. अंकिता ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा है: "स्केयर्ड."

    अंकिता लोखंडे  इस कैप्शन के साथ ही #preweddingfestivities हैशटैग को जोड़ा है. अंकिता से पहले विक्की जैन  ने भी कुछ तस्वीरों को पोस्ट किया है. साथ ही कैप्शन में लिखा है: "आई लव अस लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त." अंकिता लोखंडे और विक्की जैन 3 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक अंदाज के कारण दोनों काफी सुर्खियां बटोरते हैं.

     अंकिता लोखंडे  टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' में अर्चना का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर हो गई हैं. शो में उनकी जोड़ी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूर संग खूब जमी थी. शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और करीब 6 सालों तक डेट किया लेकिन बाद में साल 2006 में दोनों अलग हो गए. इस शो के अलावा अंकिता ने एक थी नायक और शक्ति- अस्तित्व के एहसास की में भी काम किया है. अंकिता बॉलीवुड की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं.

     

     

     

    फैंस को सलमान खान और आयुष शर्मा की जोड़ी काफी ज्यादा अट्रैक्ट कर रही है. यही वजह है कि फिल्म 'अंतिम' को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को लेकर स्टारकास्ट भी काफी ज्यादा एक्साइटेड है.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    आयुष शर्मा को फिल्म 'अंतिम द फाइनल ट्रुथ' में एक्शन हीरो बनाने का सलमान खान का ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ है. आयुष को एक्शन हीरो के तौर पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. यही वजह है कि रिलीज के बाद से ही फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है. फैंस को सलमान खान और आयुष शर्मा की जोड़ी काफी ज्यादा अट्रैक्ट कर रही है. यही वजह है कि फिल्म 'अंतिम' को लोगों का बहुत अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म को लेकर स्टारकास्ट भी काफी ज्यादा एक्साइटेड है. हम ने सलमान खान को अलग-अलग अंदाज़ में फिल्म का प्रमोशन करते देखा वहीं आयुष शर्मा और फिल्म की एक्ट्रेस महिमा मकवाना ने भी जबरदस्त मस्ती के साथ कॉलेज में फिल्म का प्रमोशन किया.

    आयुष शर्मा और महिमा मकवाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. दरअसल आयुष और महिमा मुंबई के ठाकुर कॉलेज पहुंचे. ढोल नगाड़ों के बीच आयुष और महिमा की धमाकेदार एंट्री हुई. इस वीडियो में आयुष फुल ऑन मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. उनका अलग ही मस्ती वाला अंदाज देखने को मिल रहा है. वहीं महिमा मकवाना भी कॉलेज के स्टूडेंट्स के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों की खुशी लाजमी भी है क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. इस वीडियो को विरल भयानी के ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से अपलोड किया गया है. आयुष इस वीडियो में जहां लाइट पिंक टी शर्ट पहने हुए हैं वहीं महिमा कैजुअल आउटफिट में नजर आ रही हैं. महिमा ने हाई नेक फूल स्लीव्स नेवी ब्लू और रेड कलर की ड्रेस पहनी हुई हैं. कैजुअल लुक में महिमा बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं.

    'अंतिम' फिल्म के रिलीज के बाद आयुष को पसंद करने वालों की संख्या बढ़ गई है. आयुष और महिमा के इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. फैंस आयुष शर्मा की एक्टिंग और उनके टैलेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट बॉक्स पर लिखा, 'आयुष काफी टैलेंटेड हैं, सलमान ने सिर्फ उन्हें बूस्ट किया है'. वहीं एक और फैन ने लिखा कि, 'आयुष ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है', यही नहीं फैंस ने आयुष के डांस को भी काफी ज्यादा ऐडमायर किया है. वहीं फैंस महिमा मकवाना की स्वीटनेस और उनकी जबरदस्त एंट्री की भी तारीफ कर रहे हैं.

     

     

     

    The Railway Men: द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    यशराज फिल्म्स भारत के तेज़ी से बढ़ते डिजिटल कंटेंट क्षेत्र में अपना पहला कदम रख रहा है. वाईआरएफ के स्ट्रीमिंग कंटेंट प्रोडक्शन बिजनेस का नाम वाईआरएफ एंटरटेनमेंट होगा और यह अपने पहले साल में पांच विशाल प्रोजेक्ट्स को तैयार करने के साथ अपनी शुरुआत करेगा. इस बैनर की ओर से पेश किया जाने वाला पहला बड़ा प्रॉजेक्ट है द रेलवे मैन (The Railway Men). दुनिया की सबसे बड़ी औद्योगिक आपदा, 1984 की भोपाल गैस त्रासदी के गुमनाम नायकों को दी जाने वाली एक श्रद्धांजलि है जो कि भोपाल स्टेशन पर काम करने वाले रेलवे के कर्मचारी हैं. वाईआरएफ ने उसी दिन भोपाल के उन वीरों को सलामी देने के लिए इस प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिन्होंने 37 साल पहले इस शहर पर मुसीबत के आने पर हजारों लोगों की जान बचाई थी. द रेलवे मैन का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं, जो वाईआरएफ के साथ काम करते आ रहे हैं और जिनका मार्गदर्शन आदित्य चोपड़ा कर रहे हैं.

    द रेलवे मैन में आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे शानदार कलाकार नजर आयेंगे. यह शो इन चार कलाकार पर आधारित होगा. द रेलवे मेन की शूटिंग कल 1 दिसंबर से शुरू की गई. बता दें कि 2 दिसंबर, 1984 की आधी रात के बाद, अमेरिकन यूनियन कार्बाइड कॉरपोरेशन की एक कीटनाशक फैक्ट्री से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस का रिसाव हो गया. ऐसा बताया गया है कि उस रात पांच लाख से अधिक लोग जहर का शिकार बने थे और आधिकारिक मृत्यु का आंकड़ा 5,000 से ऊपर पहुंच गया था. बचे हुए हज़ारों लोगों ने कहा है कि वे, उनके बच्चे और पोते-पोतियां इस रिसाव के कारण कैंसर, अंधेपन, सांस, रोग प्रतिकारक शक्ति और तंत्रिका प्रणाली से जुडी समस्याओं जैसी पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं. 'द रेलवे मैन' 2 दिसंबर, 2022 को स्ट्रीम करेगी.

     

     

    आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ के बेटे आजाद के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आजाद 10 साल के हो गए हैं.

    नई दिल्ली /शौर्यपथ/

    आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ के बेटे आजाद के जन्मदिन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. आजाद 10 साल के हो गए हैं. इस मौके पर आमिर खान और किरण राव एक साथ नजर आए. वीडियो में आजाद केक काटते नजर आ रहे हैं, और मम्मी-पापा उनके पास बैठे हैं. यही नहीं, फोटो में आमिर खान को अपने बड़े बेटे जुनैद खान के साथ बैठे हुए भी देखा जा सकता है. आमिर खान और किरण राव के इस वीडियो पर फैन्स के खूब कमेंट्स आ रहे हैं.

    बता दें कि इस साल जुलाई में आमिर खान और किरण राव ने अपने तलाक की जानकारी दी थी. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आमिर खान ने कहा, 'आप लोगों ने हमारे तलाक की घोषणा सुनी होगी. आप लोगों को दुख भी हुआ होगा. अच्छा नहीं लगा होगा. शॉक लगा होगा. बस हम इतना कहना चाहते हैं कि हम दोनों बहुत खुश हैं और एक ही परिवार हैं. हमारे रिश्ते में बदलाव आया है लेकिन हमलोग एक ही साथ हैं. इसलिए आप लोगो ज्यादा मत सोचिएगा. पानी फाउंडेशन हमारे लिए आजाद की तरह है, जो हमारा बेटा आजाद है ठीक उसी तरह है. हमारे लिए दुआ कीजिए कि हम लोग खुश रहें.'

    आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी आने वाली 'लाल सिंह चड्ढा' है. 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म 'द फॉरेस्ट गम्प' का रीमेक है और इसमें आमिर खान के साथ करीना कपूर खान भी लीड रोल में हैं.

     

     

    दिशा भी बहुत ही लाजवाब डांस करती हैं. हिप-हॉप कहें या फिर कंटेम्प्ररी, हर डांस स्टाइल को दिशा बखूबी निभाती हैं. दिशा ने हाल में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे अन्य चार लड़कियों के साथ डांस करती दिख रही हैं.

    मनोरंजन /शौर्यपथ/

    बॉलीवुड के शानदार डांसर और एक्टर टाइगर श्रॉफ को उनकी जबरदस्त डांसिंग के लिए जाना जाता है तो वहीं उनकी खास दोस्त दिशा पटानी भी इसमें उनसे पीछे नहीं है. दिशा भी बहुत ही लाजवाब डांस करती हैं. हिप-हॉप कहें या फिर कंटेम्प्ररी, हर डांस स्टाइल को दिशा बखूबी निभाती हैं. दिशा ने हाल में एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें वे अन्य चार लड़कियों के साथ डांस करती दिख रही हैं.


    लड़कियों के ग्रुप में डांस करते हुए दिशा ने ये वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टा अकाउंट से शेयर किया है. इस वीडियो में ब्लू कलर का प्लाजो विद क्रॉप टॉप पहने दिशा बेहतरीन डांस मूव्स कर रही हैं. दिशा की कमर की मूव्मेंट्स कमाल लग रही हैं. वीडियो में अंग्रेजी गाने पर डांस करते हुए दिशा पीछे की ओर घूमती हैं और फिर कभी हाथों को सिर पर रख तो कभी हवा में ऊपर उठाते हुए कमर हिलाकर बेहतरीन डांस करती दिखती हैं, उनके साथ मौजूद लड़कियां भी उनकी ताल से ताल मिला रही हैं. दिशा ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है, 'गर्ल्स ऑन सेट'. इस वीडियो को दिशा के फैंस बहुत ही ज्यादा लाइक कर रहे हैं, कुछ ही मिनटों में इस वीडियो पर एक लाख लाइक्स आ गए हैं.

    इस वीडियो पर फैंस 'दिशा इज बेस्ट' और 'वाव दिशा ब्यूटीफुल' जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. वहीं उनकी कमर के बेहतरीन मूव्स देख एक फैन ने लिखा, 'कमरिया हिला ले, हिला ले.' बता दें कि हाल में दिशा को लेकर ये अफवाह काफी तेजी से फैल रही थी कि उन्होंने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है. हाल ही में दिशा सलमान खान की फिल्म अंतिम- द फाइनल ट्रूथ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची हुई थी, इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी, जिसमें कमेंट करते हुए कई यूजर्स ने लिखा कि दिशा ने नाम की सर्जरी करवा ली है, एक और हीरोइन जिसने चेहरा बिगाड़ लिया. हालांकि दिशा की ओर से इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है. आने वाली फिल्मों की बात करें तो दिशा जल्द फिल्म विलेन 2 में दिखने वाली हैं. इस फिल्म में दिशा के साथ अर्जुन कपूर और जॉन अब्राहम नजर आएंगे.

     

     

     

     

     

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    विक्की कौशल इन दिनों कैटरीना कैफ संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. दोनों की शादी से जुड़ी आए दिन कोई न कोई खबर वायरल हो रही है. इन्ही खबरों के बीच सोमवार को विक्की कौशल को बांद्रा स्थित कैटरीना कैफ के घर के बाहर स्पॉट किया गया. तस्वीरों में विक्की ब्लू टी-शर्ट और मैचिंग शेड्स में काफी हैंडसम दिख रहे थे. एक्टर इस दौरान अपनी कार में बैठे हुए थे. रिपोर्ट्स ये कहते हैं कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अगले महीने राजस्थान में शादी रचाने वाले हैं.

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर ये भी बताया जा रहा है कि दोनों राजस्थान में शादी से पहले मुंबई में कोर्ट मैरिज भी करेंगे. दोनों की शादी राजस्थान के सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में होने की उम्मीद है. दिलचस्प यह है कि इस शादी को लेकर कैटरीना और विक्की ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, न ही इस बात को माना है. कई मीडिया रिपोर्टों में ये भी कहा जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के लिए रणथम्भोर में 45 होटल बुक किए गए हैं.

    कई रिपोर्ट्स में ये भी खबरें हैं कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल 9 दिसंबर को शादी रचाएंगे. जबकि, उनकी सगाई, मेहंदी और संगीत सेरेमनी क्रमश: 7 और 8 दिसंबर को होगी. संगीत सेरेमनी की फराह खान और करण जौहर मिलकर कोरियोग्राफ करेंगे.


     

     

    नई दिल्ली/शौर्यपथ/

    टेलीविजन एक्ट्रेस सृष्टि रोडे इन दिनों टूटे हुए पैर के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके पिछले कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुए. वहीं एक बार फिर सृष्टि को टूटे हुए पैर के साथ डांस करते देखा गया है, इस बार उनका साथ दें रही हैं टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और सृष्टि की दोस्त रुबीना दिलैक. रुबीना भी सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं. फैंस रुबीना के हर अंदाज के दीवाने हैं. सृष्टि और रुबीना के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

    इस वीडियो में सृष्टि रोडे और रुबीना दिलैक जमीन पर बैठी, डांस करती दिख रही हैं, वीडियो को सृष्टि ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. रुबीना और सृष्टि देवदास फिल्म के 'हरा रंग डाला' गाने पर खूबसूरत डांस करती दिख रही हैं. दोनों दोस्तों ने हरे रंग की आउटफिट पहनी हुई है. रुबीना हरे रंग के कुर्ते में तो वहीं सृष्टि ग्रीन कलर की शॉर्ट ड्रेस में दिख रही हैं. जमीन पर सरकते हुए माधुरी दीक्षित के स्टेप्स को फॉलो करते हुए सृष्टि और रुबीना बेहतरीन डांस कर रही हैं, जो काफी ड्रैमेटिक भी लग रहा है. वहीं रुबीना और सृष्टि का ये इंडो वेस्टर्न कॉम्बिनेशन और उनका तालमेल बहुत ही शानदार दिख रहा है.

    सृष्टि और रुबीना के इस वीडियो पर फैंस जबरदस्त कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'सिरियसली आपकी रील्स ने तो हमें ही मार डाला'. वहीं एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों ही बड़ी अच्छी लग रही है, लव यू.' सृष्टि ने हाल ही में टीवी और फिल्म एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे की बैचलर पार्टी में मेडिकल वॉकर के साथ जबरदस्त डांस किया था, जिसे लेकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी और इस डांस का वीडियो भी खूब वायरल हुआ. बता दें कि सृष्टि ने चलती का नाम गाड़ी, सरस्वतीचंद्र, इश्कबाज, इश्क हाय, और छोटी बहू जैसे कई सीरियल्स में काम किया. वहीं उन्हें बिग बॉस से एक नई पहचान मिली, 2018 में सृष्टि बिग बॉस 12 में शामिल हुई थीं.

     

     

     

    हमारा शौर्य

    हमारे बारे मे

    whatsapp-image-2020-06-03-at-11.08.16-pm.jpeg
     
    CHIEF EDITOR -  SHARAD PANSARI
    CONTECT NO.  -  8962936808
    EMAIL ID         -  shouryapath12@gmail.com
    Address           -  SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
    LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
    © 2015 Shouryapath. All Rights Reserved. Designed By Global Vision