
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
इरफान खान की जो खासियत उन्हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्मों के कुछ बेहतरीन डायलॉग...
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इरफान खान बॉलीवुड के ऐसे खान थे जिनकी फिल्में 100, 200 या 300 करोड़ रु. की कमाई की दौड़ में शामिल नहीं थी बल्कि उनकी फिल्मों की कमाई सुनकर तो अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे. जी हां, इरफान की फिल्में ‘लाइफ ऑफ पाइ' या ‘जुरासिक वर्ल्ड' की कमाई का आंकड़ा सुनेंगे तो सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान को भूल जाएंगे. दुनियाभर में इन फिल्मों ने कई हजार करोड़ रु. का बिजनेस किया था. आज दिवंगत एक्टर का जन्मदिन है. इरफान खान ऐसे अभिनेता थे, जिन्हें इस बात की परवाह नहीं रहती थी कि किरदार कैसा है. कैसा भी रोल हो, उसे वो शिद्दत के साथ निभा सकते थे. उनकी जो खासियत उन्हें औरों से जुदा करती थी, वो थी उनकी संवाद अदायगी. वो जिस तरह सहजता से प्रेमिका के कान में रोमांटिक लाइनें फुसाफुसा कर बोलते थे, उसी सहजता से वो धमकी भी देते थे और किसी की कनपटी पर रिवॉलवर रख देते थे. उनके जन्मदिन पर उनकी ही फिल्मों के कुछ बेहतरीन डायलॉगः
1- गुंडे
"पिस्तौल की गोली और लौंडिया की बोली जब चलती है, तो जान दोनों में ही खतरे में होती है."
2- डी-डे
"गलतियां भी रिश्तों की तरह होती हैं, करनी नहीं पड़ती, हो जाती है."
3- जज़्बा
"शराफत की दुनिया का किस्सा ही खतम, अब जैसी दुनिया वैसे हम."
4- पान सिंह तोमर
"बीहड़ में बागी होते हैं, डकैत मिलते हैं पार्लियामेंट मां."
5- साहेब बीवी और गैंगस्टर
हमारी तो गाली पर भी ताली पड़ती है."
6- तलवार
"किसी भी बेगुनाह को सजा मिलने से अच्छा है दस गुनहगार छूट जायें."
7- कसूर
"आदमी जितना बड़ा होता है.. उसके छुपने की जगह उतनी ही कम होती है."
8- द किलर
"बड़े शहरों की हवा और छोटे शहरों का पानी, बड़ा खतरनाक होता है."
9- ये साली जिंदगी
"लोग सुनेंगे तो क्या कहेंगे, चू#$%$ आशिकी के चक्कर में मर गया, और लौन्डिया भी नहीं मिली."
10- चॉकलेट
"शैतान की सबसे बड़ी चाल ये है कि वो सामने नहीं आता."
11- हैदर
"आप जिस्म है तो मैं रुह, आप फानी में लफानी."
12- लाइफ इन मेट्रो
"ये शहर हमें जितना देता है, बदले में कहीं ज्यादा हम से ले लेता है.''
13- हासिल
"और जान से मार देना बेटा, हम रह गये ना, मारने में देर नहीं लगायेंगे, भगवान कसम."
14- पीकू
डेथ और शिट, किसी को, कहीं भी, कभी भी, आ सकती है."
15- द लंच बॉक्स
"आई थिंक वी फॉरगेट थिंग्स इफ देयर इज नो बॅडी टू टेल देम."
16- लाइफ ऑफ पाई
"हंगर कैन चेंज एवरीथिंग यू थॉट यू न्यू आउट युअरसेल्फ."
17- जुरासिक वर्ल्ड
"द की टू ए हैप्पी लाइफ इज टू एक्सेप्ट यू आर नेवर एक्चुअली इन कंट्रोल."
18- मदारी
"तुम मेरी दुनिया छीनोगे, मैं तुम्हारी दुनिया में घुस जाऊंगा."
19- हिंदी मीडियम
"एक फ्रांस बंदा, जर्मन बंदा स्पीक रॉन्ग इंग्लिश, वी नो प्रॉब्लम, एक इंडियन बंदा से रॉन्ग इंग्लिश, बंदा ही बेकार हो जाता है जी."
20- करीब करीब सिंगल
"टोटल तीन बार इश्क किया, और तीनों बार ऐसा इश्क मतलब जानलेवा इश्क, मतलब घनघोर हद पार.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
बॉलीवुड के लिए इस साल की शुरुआत बुरी साबित हुई है। एसएस राजामौली की RRR की रिलीज डेट का तलना तय है। RRR की रिलीज डेट अभी 7 जनवरी है। वहीं प्रभास स्टारर राधे श्याम 14 जनवरी को ही रिलीज होगी। मेकर्स ने इस बात की पुष्टि की है। आज सुबह से ही दोनों फिल्मों की रिलीज डेट का टलना तय माना जा रहा था। RRR के मेकर्स रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट आज शाम तक कर सकते हैं। मेकर्स कोरोना के बढ़ते केस के चलते यह फैसला ले रहे हैं, क्योंकि महाराष्ट्र समेत आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ थिएटर ऑपरेट हो रहे हैं। वहीं, दिल्ली में सिनेमाघर पूरी तरह से बंद हैं।
RRR का बजट 400 करोड़ और राधे श्याम का 350 करोड़ रुपए
फिल्म RRR का बजट 400 करोड़ रुपए है। वहीं, राधाकृष्ण कुमार के डायरेक्शन में बनी राधे श्याम का बजट 350 करोड़ रुपए का है। राधे श्याम की पहली रिलीज डेट 30 जुलाई 2021 थी, लेकिन कोविड को देखते हुए इसे टाल दिया गया था। 23 दिसंबर को करीब 40 हजार फैंस की मौजूदगी में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था।
क्रिटिक्स ने किया अनाउंसमेंट
साउथ के फिल्म क्रिटिक्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर कर इसकी जानकारी दी है।
कई राज्यों में 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चल रहे थिएटर्स
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में थिएटर्स को प्रशासन ने 50% ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने की अनुमति दी है। वहीं, दिल्ली सरकार ने थिएटर्स पूरी तरह से बंद कर दिए हैं। महाराष्ट्र सरकार ने थिएटर मालिकों को रात 8 बजे के बाद शो न चलाने के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मेकर्स को ये डर है कि फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी।
फिल्म के मेकर्स को कमाई की उम्मीद सबसे ज्यादा इसी टैरेटरी से है। महाराष्ट्र में 100 करोड़, तमिलनाडु में 50 करोड़ और दिल्ली से 60 करोड बिजनेस की उम्मीद थी, जो अब नजर नहीं आ रही है। इसके बाद मेकर्स ने ये बड़ा फैसला लिया है।
अजित की वलीमई भी है कारण
साउथ के एक्टर अजीत की फिल्म वलीमई की रिलीज डेट 13 जनवरी 2022 है। तमिलनाडु समेत पूरे साउथ में अजित की लोकप्रियता बहुत है, जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म 15 दिन तक अच्छा बिजनेस करेगी। RRR और राधे श्याम के मेकर्स इसके चलते भी अपनी रिलीज आगे बढ़ा रहे हैं।
भारतीय फिल्म एक्जिबिटर्स के लिए बड़ा झटका
एंटरटेनमेंट बिजनेस रिसर्च एनालिस्ट करन तौरानी का कहना है कि, भारतीय फिल्म एक्जिबिटर्स के लिए यह बहुत बड़ा झटका है। बीते तीन-चार महीनों में देखा गया है कि सिर्फ बड़ी फिल्में ही अच्छा फुटफॉल ला सकती है। इसलिए देश में जहां पर भी थिएटर्स चालू हैं वहां पर एक्जिबिटर्स के लिए छोटी-छोटी फिल्मों के साथ बिजनेस करना घाटे का ही सौदा है। क्योंकि एक थिएटर चलाने में रोजाना बहुत बड़ा खर्च होता है।
तौरानी ने कहा कि अब अगले मार्च या अप्रैल तक किसी बड़ी फिल्म रिलीज होने की उम्मीद कम है। हम उसी स्थिति में वापस जा रहे हैं जब सिनेमा या तो बंद हो गए थे या तो फिर ऑक्युपेंसी कम कर दी गई थी। गाडी पटरी पर लौटते-लौटते और छह से आठ हफ्ते का समय लग सकता है। वैसे पहले और दूसरे वेव के मुकाबले कम समय में थिएटर बिजनेस रिवाइव हो सकता है।
मनोरंजन /शौर्यपथ/
जैसा कि हम नए साल 2022 की शुरुआत कर रहे हैं, हर कोई साल की सुखद और स्वस्थ शुरुआत की कामना कर रहा है। नए साल का जश्न मनाने के लिए बॉलीवुड सेलेब्स पहले ही अपने फेवरेट डेस्टिनेशन के लिए रवाना हो चुके हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अपने नए साल के सेलिब्रेशन की कुछ खास फोटोज फैन्स के साथ शेयर कर रहे हैं। आइए देखते हैं सेलेब्स के सोशल मीडिया पोस्ट्स:-
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करती नजर आईं। फोटो में प्रियंका अपने पति निक के गाल पर किस करती नजर आईं। निक ने फोटो शेयर कर पत्नी प्रियंका के लिए अपना प्यार जताया और लिखा, "मेरा हमेशा का न्यू ईयर किस"।
सोनम कपूर ने भी पति आनंद आहूजा के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। उन्होंने अपने पति को किस करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की, और फैन्स को नए साल की बधाई दी।
अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपना नया साल साउथ अफ्रीका में मना रहे हैं। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैन्स को नाया साल विश किया और लिखा, "इस साल हमें सबसे बड़ी खुशी मिली है। तो 2021 का पूरे दिल से आभार। धन्यवाद।"
परिणीति चोपड़ा इस नए साल का सेलिब्रेशन प्राग में कर रही हैं। उन्होंने वहां की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "Europe x NYE, थैंक्यू 2021, तुमने मुझे अच्छा समय दिया।"
24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म 83 इस पेंडेमिक टाइम को देखते हुए ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है. इस फिल्म में रणवीर कपूर कपिल देव और दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के किरदार में नजर आ रही हैं. इस फिल्म को टक्कर दे रही है दो बड़ी फिल्में 'स्पाइडर मैन नो वे होम' और 'पुष्पा द राइज' वहीं इन दो फिल्मों के बीच इस स्पोर्ट्स फिल्म का क्रेज देखने लायक था वहीं अब दर्शक फिल्म की कमाई को लेकर एक्साइडेट नजर आ रहे हैं चो चलिए जानते हैं फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन.
इतना रहा कलेक्शन
शुक्रवार - 12.64 करोड़ रुपये
शनिवार - 16.95 करोड़ रुपये
रविवार - 17.41 करोड़ रुपये
सोमवार - 7.29 करोड़ रुपये
मंगलवार - 6.50 करोड़ रुपये
बुधवार - 5.78 करोड़ रुपये
वहीं फिल्म के बृहस्पतिवार के कलेक्शन की बात करें तो सातवें दिन इस फिल्म ने 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं फिल्म का अब टोटल बिजनेस 71.77 करोड़ रुपये का हुआ है.
बता दें कि यह फिल्म 24 दिसंबर को 3000 से अधिक सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है. यह फिल्म '83' 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा के ऊपर आधारित है. फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका के अलावा चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे अन्य कलाकार भी अहम किरदार में नजर आए.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अर्जुन रेड्डी और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्में विजय देवरकोंडा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. अब वह लाइगर के साथ फैन्स के लिए मसाला फिल्म लेकर आए हैं.
अर्जुन रेड्डी और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्में विजय देवरकोंडा की दुनियाभर में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. साउथ में अपने अभिनय से सबके दिलों में राज करने वाले यह अभिनेता अब बॉलीवुड में भी अपनी छाप छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म 'लाइगर' के निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को जारी रखते हुए इस फिल्म की एक झलक साझा की है. एक्शन से भरपूर इस वीडियो में विजय देवरकोंडा आक्रामक दमदार लुक में नजर आ रहे हैं. दिलचस्प यह है कि फिल्म की कहानी एक चायवाले के एमएमए फाइटर बनने की है. इस तरह विजय देवरकोंडा फिल्म के पहले से लुक से दिल जीतने में कामयाब रहे हैं. फैन्स उनके फर्स्ट लुक पर जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है राउडी इज बैक विद पावर. वाट लगा देंगे. इस तरह उनकी जमकर तारीफ हो रही है.
लाइगर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम इन पांच भाषाओं मे रिलीज होगी, विजय के साथ अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं. दिग्गज बॉक्सर माइक टायसन को देखना भी रोमांचक होगा. सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है. पूरी जगन्नाथ निर्देशित, धर्मा प्रोडक्शंस और पुरी कनेक्ट्स के तहत करण जौहर, चार्मी कौर, अपूर्वा मेहता और हीरू यश जौहर निर्मित, फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को रिलीज होगी.
नई दिल्ली/शौर्यपथ/
शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है, और जब भी वह फिल्मों में कुछ हटकर अंदाज में आते हैं तो फैन्स का दिल जीत जाते हैं. शाहरुख खान पिछले कुछ समय से फिल्मों और शूटिंग से दूर थे, लेकिन अब फिर से बादशाह फिल्म के सेट पर लौट आया है. शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है, ऐसे कयास उनका नई फोटो के सामने आने से लगाए जा रहे हैं. शाहरुख की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह धांसू अंदाज में नजर आ रहे हैं.
शाहरुख खान की इस फोटो को एक्टर दिगांत हजारिका ने शेयर किया है. इस फोटो में शाहरुख खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं, और इसे देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फोटो को शेयर करते हुए दिगांत ने लिखा है, 'सफलता एक अच्छी शिक्षक नहीं है, असफलता आपको विनम्र बनाती है. भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एक्टर शाहरुख खान सबसे विनम्र इंसान भी हैं.'
बता दें कि पठान फिल्म में शाहरुख खान रॉ एजेंट पठान का किरदार निभा रहे हैं. इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार डायरेक्टर एटली के साथ भी वह एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से फेमस नयनतारा भी नजर आएंगी. इस तरह शाहरुख खान को आने वाली फिल्मों में एक्शन अंदाज में देखा जा सकेगा.
दिल्ली में सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया है. वजह कोरोना वायरस के बढ़ते मामले हैं. इसको देखते हुए शाहिद कपूर की जर्सी की रिलीज को टाल दिया गया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
दिल्ली में मंगलवार से येलो अलर्ट लागू हो गया है. शहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर कोरोना पाबंदियों को और सख्त किया जा रहा है. दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के आदेश के तहत अब दिल्ली में बहुत से प्रतिष्ठानों पर प्रतिबंध लगेगा. इस आदेश के तहत सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स बन्द हो जाएंगे. बैंक्वेट हॉल, ऑडिटोरियम बन्द हो जाएंगे. होटल खुले रहेंगे लेकिन होटल के अंदर मौजूद बैंक्वेट और कॉन्फ्रेंस हॉल बन्द रहेंगे. सैलून और ब्यूटी पॉर्लर खुले रहेंगे. स्पा, जिम, योग इंस्टीट्यूट और एंटरटेनमेंट पार्क बंद रहेंगे. इस फैसले का असर बॉलीवुड पर पड़ता नजर आ रहा है. शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया है.
शाहिद कपूर की जर्सी की टीम ने जानकारी दी है, 'मौजूदा हालात और नई कोविड गाइडलाइंस को देखते हुए हमने अपनी फिल्म जर्सी की सिनेमाघरों में रिलीज को टाल दिया है. हमें आपकी ओर से ढेर सारा प्यार मिल रहा है और इसके लिए आपका ढेर सारा शुक्रिया. आप लोग सुरक्षित रहिएगा और स्वस्थ रहिएगा, नए साल की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं. टीम जर्सी.' बता दें कि जर्सी फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही थी. लेकिन अब इसे टाल दिया गया है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
जूनियर एनटीआर ने फिल्म आरआरआर के लिए 14 साल के अंतराल के बाद एसएस राजामौली के साथ फिर से काम किया है। जूनियर एनटीआर ने कहा कि फिल्ममेकर एसएस राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते और उन्होंने लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में कोई कमी नहीं छोड़ी। बातचीत के दौरान, उन्होंने फिल्म 'RRR', राजामौली के साथ फिर से काम करने के अनुभव भी शेयर किए।
स्टूडेंट नंबर 1, सिम्हाद्री और यामाडोंगा जैसी सफल फिल्मों में साथ काम करने के बाद; जूनियर एनटीआर और राजामौली ने 'RRR' के लिए चौथी बार काम कर रहे हैं, जिसमें राम चरण भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।
राजामौली ने कभी निराश नहीं किया
राजामौली के साथ काम करने के बारे में एनटीआर कहते हैं, “उम्मीद एक ऐसी चीज़ है जिससे हम सभी जुड़े होते हैं और इसी बीच यदि आपको राजामौली के साथ जुड़ने का मौका मिल जाए तो इससे बेहतर कुछ नहीं है। मेरे हिसाब से राजामौली कभी गलत नहीं हो सकते। उन्होंने वास्तव में लोगों को उनकी उम्मीदों से निराश नहीं किया। वे मेहनत करने में कोई कमी नहीं छोड़ते। मुझे यकीन हैं RRR भी दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरेंगी।"
18 दिन में एक स्टेप परफैक्ट होता था
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का एक डांस नंबर जारी किया है जिसे 26 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। 'नाचो नाचो' में एनटीआर और राम चरण के डांस स्टेप्स काफी वायरल भी हुए। कीव में गाने की शूटिंग के अनुभव के बारे में एनटीआर ने कहा कि उन्हें स्टेप्स में परफैक्ट सिंक पाने के लिए दिन में 12 घंटे शूट करना पड़ा। इस बारे में वे आगे कहते हैं, "हम टेक के बाद टेक लेते रहते थे, हमारे एक कदम बाएं ओर, फिर दाएं ओर, फिर आगे-पीछे। यकीन मानिए हमने लगभग 15 से 18 दिन एक स्टेप को परफैक्ट बनाने के लिए। सेट पर राजामौली हम दोनों के तालमेल बिठाने के लिए बहुत परेशान होते थे। वह एक कदम रिकॉर्ड करते, स्क्रीन के पास वापस जाते। हमें अपने कदम वहीं पर फ्रिज करने को कहते, फिर देखते हमारे पैर कैसे चल रहे हैं, हाथ कैसे चल रहे, क्या वे सिंक में चल रहे हैं या नहीं? बहुत मेहनत की है हमने, अच्छा लग रहा है ये देखकर की हमारी मेहनत को सराहा। लोगों को हमारा गाना पसंद कर रहे हैं।"
अजय के साथ मेरा कोई सीन नहीं है
फिल्म में अजय देवगन, आलिया भट्ट भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बातचीत के दौरान, हमने जूनियर एनटीआर से फिल्म में अजय देवगन के साथ काम करने के उनके अनुभव के बारे में भी पूछा। इसके जवाब में NTR ने कहा, "मैंने फिल्म में उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर नहीं किया लेकिन लेकिन मुझे उनसे मिलने का मौका जरूर मिला, वो अनुभव मेरे लिए बहुत अच्छा था। इतने बड़े पर्सनैलिटी होने के बावजूद, वे हमारे साथ डाउन टू अर्थ थे। उन्होंने हमारा जिस तरह से स्वागत किया वो वाकई में बहुत नॉर्मल तरीके से किया था। अजय बहुत ही स्वीट और वार्म व्यक्ति है।"
फिल्म में जूनियर एनटीआर कोमाराम भीम की भूमिका में नजर आएंगे, जो कथित तौर पर तेलंगाना के एक गोंड आदिवासी नेता हैं, जिन्होंने हैदराबाद राज्य की मुक्ति के लिए हैदराबाद के निज़ाम के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
83 फिल्म की अपनिंग की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 83 ने शनिवार को 16.95 करोड़ का बिजनेस किया था.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
इन दिनों लगातार सिनेमाघरों में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट की फिल्में रिलीज हो रही हैं. 'स्पाइडरमैन' और 'पुष्पा द राइज' के बाद अब रणवीर सिंह की बड़ी फिल्म '83' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म में एक्टर के काम को सभी ने सराहा, लेकिन फिल्म की शुरुआत बेदह खास होती नहीं दिखाई दी. फिल्म 1983 के क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत को लेकर बनाई गई है. फिल्म को देखने के बाद अब दर्शकों की निगाहें फिल्म के कलेक्शन पर टिकी हैं. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के बारे में बताएं इससे पहसे बता दें कि 83 का बजट लगभग 270 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है.
83 फिल्म की अपनिंग की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 12.64 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं फिल्म के दूसरे दिन के कलेक्शन की बात करें तो 83 ने शनिवार को 16.95 करोड़ का बिजनेस किया था. वहीं दर्शक अब फिल्म के तीसरे कलेक्शन को लेकर एक्साइटेड हैं. बता दें कि वीकेंड पर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म ने 17 करोड़ रुपये का बिजनेस बना लिया है. यानी की फिल्म की टोटल कमाई 46.59 करोड़ रुपये है. इस ग्राफ को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म अपनी रफ्तार पकड़ लेगी.
आपको बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म '83' 1983 के विश्व कप में भारत की विजय गाथा के ऊपर आधारित है. यह फिल्म 24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव (Kapil Dev) और दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में नजर आएंगी. इनके अलावा, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, साहिल खट्टर जैसे अन्य कलाकार भी अहम किरदार में नजर आए.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
