
CONTECT NO. - 8962936808
EMAIL ID - shouryapath12@gmail.com
Address - SHOURYA NIWAS, SARSWATI GYAN MANDIR SCHOOL, SUBHASH NAGAR, KASARIDIH - DURG ( CHHATTISGARH )
LEGAL ADVISOR - DEEPAK KHOBRAGADE (ADVOCATE)
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' के रिलीज के बाद वीकेंड पर दर्शकों के इस फिल्म को देखने का क्रेज ज्यादा था. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का शनिवार का कलेक्शन देखना काफी दिलचस्प है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
स्पाइडर-मैन: नो वे होम' ने पहले और दूसरे दिन ताबड़तोड़ कमाई की है. वहीं अब लोगों की निगाहें तीसरे दिन के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यह फिल्म एवेंजर के बाद दूसरी बड़ी फिल्म निकलकर सामने आई है. इस फिल्म की पहले दिन की कमाई 32.67 करोड़ थी. फिल्म ने अपनी शुरुआत काफी दमदार की है. वहीं तीसरे दिन वीकेंड पर देखना काफी दिलचस्प होगा की फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है.
'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' का 32.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी. फिल्म की दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन का कलेक्शन 20.37 करोड़ था. वहीं देखना अब ये होगा कि वीकेंड पर इस फिल्म ने कितने करोड़ का बिजनेस किया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म ने शनिवार को 28 करोड़ रुपये की कमाई की है. यानी कि टोटल इस फिल्म ने 81.04 का कलेक्शन किया है. दमदार शुरुआत के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि रविवार तक 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. 'स्पाइडर-मैन: नो वे होम' को जॉन वाट्स ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में टॉम हॉलैंड स्पाइडर-मैन का किरदार निभा रहे हैं जबकि जेंडाया उनकी गर्लफ्रेंड के रोल में हैं.
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन होमकमिंग' जो साल 2017 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म ने पहले हफ्ते 117 मिलियन डॉलर की कमाई की थी. वहीं साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'स्पाइडर मैन फॉर फ्रॉम होम' ने 92 मिलियन डॉलर का बिजनेस बनाया था. इसी के साथ ही अब देखना ये होगा कि स्पाइडर मैन नो वे होम के पहले हफ्ते का कलेक्शन कितना होने वाला है.
विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग को ऊटी की हसीन वादियों में अंजाम दिया गया है. हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
अप्लॉज एंटरटेनमेंट और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट की हाल ही में अपनी अनटाइटल्ड रोमांटिक ड्रामा फिल्म की अनाउंसमेंट की थी. अब इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर इस फिल्म की शूटिंग को ऊटी की हसीन वादियों में अंजाम दिया गया है. विद्या बालन ने अपने को-स्टार प्रतीक गांधी के साथ एक फोटो शेयर की है. यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इस फोटो के साथ विद्या बालन ने लिखा है, 'और इस तरह, ऊटी में अद्भुत सर्दियों का जादू खत्म हो गया. जैसे ही हम अपने बिना शीर्षक वाली रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा की शूटिंग पूरी करेंगे, इन यादों को जीवन भर संजोए रखेंगे. सेंथिल और इलियाना को खूब मिस किया.'
सूत्रों की माने तो इस फिल्म के पूरे प्रोडक्शन के दौरान फिल्म की कास्ट ने खूब मजे किए हैं. विद्या बालन और प्रतीक गांधी की फिल्म की शूटिंग पूरी होने की खुशी में खींची गई इन तस्वीरों से उनके उत्साह का पता चलता है. इलियाना डिक्रूज और सेंथिल राममूर्ति, जो इस शानदार चौकड़ी का हिस्सा हैं, उन्होंने पिछले ही महीने मुंबई में अपने हिस्से की शूटिंग पूरी की थी. एड जीनियस शीर्ष गुहा ठाकुरता द्वारा निर्देशित, यह फिल्म मॉडर्न रिलेशनशिप पर एक प्रगतिशील फिल्म है.
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आने वाली हैं. टीम ने हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है और आज फिल्ममेकर करण जौहर ने लाइगर की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. करण जौहर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके रिलीज डेट की जानकारी दी है साथ ही बताया है कि वह कब फैंस को फिल्म की एक झलक दिखाने जा रही हैं. उन्होंने एक पोस्टर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है. जिसे देखकर फैंस बहुत खुश हो गए हैं.
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर 25 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की झलक 31 दिसंबर को फैंस को दिखाई देगी. पोस्टर में लिखा है- इस न्यू ईयर पर आग लगा देंगे. करण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- एक्शन, थ्रिलर और पागलपन- यह एकदम शानदार होने वाला है. 31 दिसंबर को पहली झलक दिखाई जाएगी और अपने नए साल की इस धमाके साथ शुरुआत करें.
लाइगर में विजय और अनन्या के साथ बॉक्सिंग चैंपियन माइक टायसन भी नजर आने वाले हैं. हाल ही में टीम ने उनके साथ लॉस वेगस में शूटिंग पूरी की है. इस शेड्यूल की तस्वीरें विजय और अनन्या ने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. जिसमें वह सभी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे थे. माइक पहली बार बॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाले हैं. माइक के फिल्म से जुड़ने की अनाउंसमेंट के साथ फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय और माइक रिंग में दो-दो हाथ करते नजर आएंगे. माइक हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं. उन्होंने हैंगओवर और आईपी मैन 3 में काम किया है.
लाइगर को पूरी जगन्नाथ ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. फिल्म में वह मार्शल आर्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ विशु रेड्डी, अली, मकरंद देश पांडे सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे. ये एक पैन इंडिया फिल्म है जो हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली है. जिसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है.
आईएमडीबी ने 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बॉलीवुड की दस फिल्में हैं. इसमें प्रभास, यश, जूनियर एनटीआर, राम चरण, आमिर खान, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्में शामिल हैं.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
साल 2021 खत्म होने जा रहा है और 2022 में कदम रखने के लिए कुछ ही समय बाकी रह गया है. अगले साल को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, और सिनेमा के लिहाज से 2022 में बड़ी बजट और सितारों वाली ढेर सारी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. 2021 के आखिर में जाकर सिनेमाघर खुले हैं, जिस वजह से कई बड़ी फिल्में रिलीज होने से रह गईं या फिर ओटीटी पर रिलीज हो गई हैं. लेकिन आईएमडीबी ने 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट जारी की है, जिसमें बॉलीवुड की दस फिल्में हैं. इसमें प्रभास, यश, जूनियर एनटीआर, राम चरण, आमिर खान, आलिया भट्ट, कंगना रनौत, रणबीर कपूर और टाइगर श्रॉफ की फिल्में शामिल हैं. आइए एक नजर डालते हैं 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों पर:
2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में
1. के.जी.एफ चैप्टर 2
इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.
2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में
1. के.जी.एफ चैप्टर 2
इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.
2. आरआरआर
बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं.
3. लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं और फिल्म को अद्वैत चंदन को डायरेक्ट किया है.
1. के.जी.एफ चैप्टर 2
इस फिल्म में यश और संजय दत्त नजर आएंगे और फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.
2. आरआरआर
बाहुबली के डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की फिल्म में अजय देवगन, जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं.
3. लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान, करीना कपूर और नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं और फिल्म को अद्वैत चंदन को डायरेक्ट किया है.
4. गंगूबाई काठियावाड़ी
संजय लीला भंसाली की फिल्म में आलिया भट्ट और अजय देवगन नजर आएंगे.
5. बीस्ट
नेलसन दिलीप कुमार की फिल्म में विजय जोसफ, पूजा हेगड़े और योगी बाबू लीड रोल में हैं.
6. धाकड़
रजनीश घई की इस एक्शन फिल्म में कंगना रनौत जोरदार एक्शन करती दिखाई देंगी जबकि अर्जुन रामपाल भी फिल्म में हैं.
7. राधे श्याम
के.के. राधाकृष्ण कुमार ने फिल्म को डायरेक्ट किया है, और 1970 के दशक में रची गई इस कहानी में प्रभास और पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं.
8. ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और आलिया भट्ट की फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है
2022 में इन 10 फिल्मों पर रहेगी नजर, आईएमडीबी की लिस्ट से नदारद सलमान-शाहरुख की फिल्में
2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में अधिकतर बिग बजट फिल्में
अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आ रही अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक झलक पेश की है.
मनोरंजन /शौर्यपथ/
अमिताभ बच्चन ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ आ रही अपनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की एक झलक पेश की है. अमिताभ बच्चन ने यह भी ऐलान कर दिा है कि कल फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो रहा है. अमिताभ, रणबीर और आलिया की इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. फैन्स को लंबे समय से फिल्म की रिलीज का इंतजार था. फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी और अब फैन्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है.
अमिताभ बच्चन ने फिल्म के फर्स्ट लुक को रिलीज करते हुए लिखा है, 'ब्रह्मास्त्र को दुनिया के साथ साझा करने की हमारी यात्रा आखिरकार शुरू हो रही है! प्यार. रोशनी और आग. कल आ रहा है ब्रह्मास्त्र का मोशन पोस्टर.' इस तरह अमिताभ बच्चन ने फैन्स के इंतजार को खत्म कर दिया है और कल फिल्म का मोशन पोस्टर भी रिलीज होने जा रहा है.
अमिताभ बच्चन, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' के प्रोड्यूसर करण जौहर और रणबीर कपूर हैं. फिल्म में डिम्पल कपाड़िया, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी भी नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज 25 दिसंबर, 2022 रखी गई है. इस तरह फिल्म के लिए अभी पूरा एक साल बाकी है.
प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक ने इस नए कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं. इन सब बधाई संदशों में अनुष्का शर्मा का मैसेज लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा उनकी ओर आकर्षित कर रहा है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ/
बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए. इस शाही शादी को अटेंड करने बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलेब्स राजस्थान पहुंचे थे. शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरों को विक्की और कैटरीना ने अपने-अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसके बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है. प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, ऋतिक रोशन, करीना कपूर से लेकर अनुष्का शर्मा तक ने इस नए कपल को शादी की शुभकामनाएं दी हैं. इन सब बधाई संदशों में अनुष्का शर्मा का कपल के लिए मैसेज लोगों का ध्यान सबसे ज्यादा उनकी ओर आकर्षित कर रहा है.
दरअसल, अनुष्का शर्मा ने न्यूली वेड कपल को शादी की शुभकामनाएं देते हुए इंस्टा स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारा मैसेज लिखा है. अनुष्का अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखती हैं, “आप दोनों को ढेरों शुभकामनाएं! आशा है कि आप दोनों हमेशा साथ रहें, आपके बीच प्यार और अंडरस्टैंडिंग ऐसे ही बनी रहे. इस बात की भी खुशी है कि फाइनली शादी हो गई है और अब आप अपने घर में मूव कर सकते हैं और हमें कंस्ट्रक्शन की आवाजें सुनने को नहीं मिलेंगी”.
अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट से साफ हो गया है कि बहुत ही जल्द कैटरीना और विक्की उनके पडोसी बनने वाले हैं. गौरतलब है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने गुरुवार को राजस्थान के माधोपुर के सिक्स सेंसस फोर्ट बरवाड़ा में सात फेरे लिए हैं. इस शादी का फैन्स को कबसे इंतजार था और अब जब शादी हो गई है तो दोनों के फैन्स बेहद खुश हैं.
जी टीवी का मशहूर सीरियल कुमकुम भाग्य अपने 2000 एपिसोड्स पूरे करने जा रहा है. इस उपलब्धि पर शो के लीड एक्टर्स ने अपनी-अपनी खुशी जाहिर की है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
जी टीवी का लोकप्रिय सीरियल कुमकुम भाग्य, साल 2014 में हुई अपनी शुरुआत से ही दर्शकों का दिल जीत रहा रहा है. टीवी जगत की महारानी एकता कपूर के निर्माण में बने इस शो में शबीर अहलुवालिया (अभि), सृति झा (प्रज्ञा), कृष्णा कौल (रणबीर) और मुग्धा चाफेकर (प्राची) जैसे कलाकार लीड रोल में हैं. यह फैमिली ड्रामा अलग-अलग भावनाओं और रिश्तों की गहराइयों में झांकता है. शो के लीड कलाकार अभि-प्रज्ञा और नई पीढ़ी की जोड़ी प्राची-रणबीर की आकर्षक केमिस्ट्री और अनेक दिलचस्प उतार-चढ़ाव के चलते इस शो ने हर सप्ताह दर्शकों को बांधे रखा है.
हफ्ते दर हफ्ते यह शो व्यूअरशिप चार्ट्स पर जबर्दस्त सफलता हासिल कर रहा है. अब तक इस शो ने 50 से ज्यादा अवार्ड्स अपने नाम कर लिए हैं. इस शो की ताजा उपलब्धि ये है कि यह शो आगामी 8 दिसंबर को अपना 2000वां एपिसोड दिखाने जा रहा है. इस मौके पर शो के प्रमुख कलाकारों ने अपने जज्बात जाहिर किए.
प्रज्ञा का रोल निभा रहीं सृति झा कहती हैं, ‘‘कुमकुम भाग्य मेरे लिए एक करिश्मे की तरह था, जो उस वक्त होने ही वाला था, जब एकता मैम ने सारी खूबियां एक साथ मिलाईं. इसने मुझे भाग्य का असली मतलब समझाया...सबसे बढ़िया लोगों को एक साथ लाने से बढ़िया कोई संयोग नहीं हो सकता. आखिर ये हर दिन तो नहीं होता, जब कोई हिंदी शो 2000 एपिसोड्स का पड़ाव पार कर जाए और यह सब हमारे प्यारे दर्शकों के प्यार और सपोर्ट के बिना मुमकिन नहीं हुआ होता”.
वहीं अभि का रोल निभा रहे शबीर अहलुवालिया कहते हैं, ‘‘मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि हमने ‘कुमकुम भाग्य' के 2000 एपिसोड्स पूरे कर लिए हैं. अभि-प्रज्ञा एक ऐसे जज़्बात बन गए हैं, जिनसे देश भर के दर्शक बड़े करीब से जुड़ गए हैं. हम सेट पर एक परिवार की तरह हैं और हमने मिलकर जो यादें बनाई हैं, वो ताउम्र हमारे साथ रहेंगी. मैं एकता का जितना शुक्रिया अदा करूं, उतना कम है, इसलिए मैं उन्हें सिर्फ यह कहूंगा कि मैं आपको पसंद करता हूं और आप मुझे प्रेरित करती हो”.
वैसे इस उपलब्धि पर हमारी तरफ से भी ‘कुमकुम भाग्य' की टीम को बहुत-बहुत बधाइयां! देखिए कुमकुम भाग्य, हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे, सिर्फ ज़ी टीवी पर.
संजय दत्त सुपरहिट फिल्म केजीएफ के चैप्टर 2 में अधीरा का किरदार निभाने जा रहे हैं. फिल्म में उनका अंदाज सबकी जुबान पर है, और अब उन्होंने अधीरा के लिए डबिंग पूरी कर ली है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
संजय दत्त के लिए यह प्रोजेक्ट्स और शूटिंग के साथ एक व्यस्त साल रहा है. आगामी रिलीज के रूप में 'केजीएफ चैप्टर 2', 'तुलसीदास जूनियर' और 'शमशेरा' सहित तीन बड़ी फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता अब अपनी 'केजीएफ चैप्टर 2' के लिए अधीरा के रूप में सेट पर वापस आ गए हैं. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा करते हुए, संजय दत्त ने हाल ही में 'केजीएफ चैप्टर 2' के सेट से कुछ दमदार तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें उन्हें बहुप्रतीक्षित फिल्म में अपनी भूमिका 'अधीरा' के लिए डब करते देखा गया था. पोस्ट में वह लिखते हैं, 'अधीरा दोबारा एक्शन में! केजीएफ चैप्टर 2 के लिए डबिंग सेशन पूरा हो चुका है और यह अब 14 अप्रैल, 2022 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों पर रिलीज के लिए तैयार है.'
संजय ने इससे पहले फिल्म के कुछ पोस्टर लॉन्च किए थे जिसने पहले ही दर्शकों को फिल्म के प्रति उत्साहित कर दिया है. उनके किरदार को लेकर काफी उम्मीदें हैं और प्रशंसक उन्हें फिल्म में अधीरा के रूप में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वर्क फ्रंट पर, संजय दत्त के पास उनकी आगामी परियोजनाओं के हिस्से के रूप में 'तुलसीदास जूनियर', 'शमशेरा' और बहुप्रतीक्षित 'केजीएफ चैप्टर 2' है. इस तरह संजय दत्त के फैन्स को उनकी इन फिल्मों का बहुत ही बेसब्री से इंतजार है.
पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फेमस सॉन्ग 'ये गलियां ये चौबारा' का रिक्रिएशन किया है. धमाका रिकॉर्ड्स और सारेगामा द्वारा प्रस्तुत इस ट्रैक को पद्मिनी ने खुद गाया है.
नई दिल्ली /शौर्यपथ /
पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपने फेमस सॉन्ग 'ये गलियां ये चौबारा' का रिक्रिएशन किया है. धमाका रिकॉर्ड्स और सारेगामा द्वारा प्रस्तुत इस ट्रैक को पद्मिनी ने खुद गाया है. धमाका रिकॉर्ड्स के प्रियांक शर्मा ने प्रेम रोग से पद्मिनी कोल्हापुरे का प्रतिष्ठित सॉन्ग 'ये गलियां ये चौबारा' रिलीज किया है.इस सॉन्ग को एक्ट्रेस ने खुद अपनी भावपूर्ण और सुरीली आवाज में गाया है. इससे पहले, धमाका रिकॉर्ड्स ने सभी म्यूजिक चार्ट्स में शीर्ष स्थान हासिल किया था और अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, श्रद्धा कपूर, आदि सहित 15 दिग्गज कलाकारों द्वारा अभिनीत अपने शानदार सॉन्ग 'हम हिंदुस्तानी' के लिए सुर्खियां बटोरी. अब प्रियांक शर्मा के लेबल ने वर्ष का सबसे बड़ा दिल छू लेने वाला वेडिंग एंथम रिलीज किया है.
सॉन्ग के बारे में बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं, "इस सॉन्ग पर काम करना कुछ ऐसा था कि यह मुझे ओरिजिनल सॉन्ग की शूटिंग की यादों में ले गया. उस उत्साह को फिर से महसूस करके मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं इस प्रतिष्ठित सॉन्ग को रिक्रिएट करने में सक्षम होने के लिए बेहद उत्साहित हूं”.
प्रियांक शर्मा और पारस मेहता, जिन्होंने अपना म्यूजिक लेबल धमाका रिकॉर्ड्स लॉन्च किया है, कहते हैं, "मैं लेबल शुरू करने से पहले ही इस सॉन्ग को रिक्रिएट करना चाहता था. यह मेरी मां के लिए सबसे खास सॉन्ग रहा है और इसे रिक्रिएट करने और अपने लेबल पर रिलीज करने का मौका मिलना मेरे लिए विशेष से कहीं अधिक है. सारेगामा को दिल से धन्यवाद, हम आशा करते हैं कि हर कोई इसे उतना ही प्यार देगा, जितना उन्होंने ओरिजिनल को दिया था”.
सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत 'ये गलिययां ये चौबारा' प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा निर्मित है. इस सॉन्ग में एमी मिसोबाह और अमायरा भाटिया अभिनय कर रहे हैं और इसे धमाका रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जा चुका है.
Feb 09, 2021 Rate: 4.00
